MPBSE Regular से Private Conversion Form कैसे भरें? | आवेदन की पूरी प्रक्रिया

Date:

Exam Main Regular To Private Conversion Form: MPBSE (मध्‍य प्रदेश शिक्षा मंडल भोपाल) में Exam Main (Regular To Private) Conversion Form का मतलब कक्षा 10 एवं 12 के ऐसे विद्यार्थी जो कि पहले नियमित (Regular) परीक्षा के लिए दर्ज हैं उन्‍हे नियमित से स्‍वाध्‍यायी (Private) परीक्षा के लिए दर्ज करना या स्‍वाध्‍यायी (Private) परीक्षा के लिए बदलना।

Regular To Private में Conversion का कारण: Exam Main Regular To Private Conversion से पहले जानना जरूरी है कि ऐसा क्‍यों किया जाता है तो इसका मुख्‍य कारण है विद्यालय में विद्यार्थी की उपस्थिति का कम होना, उपस्थिति कम होने पर विद्यालय के पास अधिकार होता है कि वह विद्यार्थी को रेगुलर परीक्षा से वंचित कर उसे प्राइवेट या स्‍वाध्‍यायी में कन्‍वर्ट कर सकता है।

दूसरा विद्यार्थी की मांग पर भी विद्यार्थी के नियमित फार्म को स्‍वाध्‍यायी में बदल सकता है कहा जाए तो इसका भी अप्रत्‍यक्ष कारण उपस्थिति ही है क्‍योंकी जब विद्यार्थी नियमित रूप से शाला में उपस्थित नहीं हो पाता तभी वह इस प्रकार की मांग करता है।

Exam Main Regular To Private Conversion Form के लिए क्‍या आवश्‍यक है:-

Exam Main Regular To Private Conversion Form के लिए प्रक्रिया Exan Form भरने की प्रक्रिया से थोड़ा अलग होती है इसमें पहले से भरे हुए मेन परीक्षा फार्म को बदलने का विकल्‍प मण्‍डल द्वारा दिया जाता हैै। जिसके लिए कुछ जरूरी जानकारी आवश्‍यक होती है जैसे:-

  • मुख्‍य परीक्षा का आवेदन क्रमांक
  • विद्यार्थी की जन्‍मतिथि
  • विद्यालय का मंंण्‍डल कोड
  • विद्यालय का पिन
  • फीस
  • कनवर्सन का कारण

नाेट:- इस प्रक्रिया को केवल विद्यालय की लागिन से ही किया जा सकता है इसलिए विद्यालय का मण्‍डल कोड एवं पिन आवश्‍यक है यदि आपके पास पिन नहीं है तो आप नया पिन बना सकते हैं पिन बनाने की आसान प्रक्रिया जानने के लिए यहां क्लिक करें MPBSE School PIN कैसे Generate करें? विद्यालय पिन जनरेट करने की पूरी प्रक्रिया

Exam Main Regular To Private Conversion Form भरने की प्रक्रिया

STEP 1: ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं, वेबसाइट पर विजिट करने के लिए यहां क्लिक करें ।

Official Website Link: https://mpbse.mponline.gov.in/MPBSE/MPBSE

अब मुख्‍य प्रष्‍ठ पर सबसे पहल एक्टिव लिंक Examination / Enrollment Forms पर क्लिक करें।

Exam Main Regular To Private Conversion Form

STEP 2: इसके बाद आप लिस्‍ट में Exam Main Regular To Private Conversion Form लिंक खोजें सामान्‍यत: यह विकल्‍प स्‍टार्ट में ही दिया जाता है जैसा की नीचे दिये स्‍क्रीन शाॅट में दिखाया गया है। अब उपरोक्‍त लिंक पर क्लिक करें क्लिक करने पर स्‍क्रीन में नया पेज ओपन होता है।

Exam Main Regular To Private Conversion Form

STEP 3: अब यहां पर जैसा कि हमने सबसे उपर ही बताया था कि कुछ जानकारी आवश्‍यक होंगी जैसे कि:-

  • विद्यार्थी का आवेदन क्रमांक
  • विद्यार्थी की जन्‍मतिथि

आवेदन क्रमांक आपको नामिनल सूची में मिल जाएगा नामिनल सूची निकालने की आसान प्रक्रिया जानने के लिए यहां क्लिक करें MPBSE नॉमिनल चेकलिस्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया
सभी जानकारी दर्ज करने के पश्‍चात सुरक्षा कोड को दर्ज करते हुए सर्च बटन पर क्लिक करें

Exam Main Regular To Private Conversion Form

STEP 4: सबमिट करते ही संबन्धित विद्यार्थी का फार्म ओपन हो जाएगा और नियमित से स्‍वाध्‍यायी करने का कारण आपको दर्ज करना होगा कारण में आप Short Attendence भरें और प्रोसीड टू पेमेंट बटन पर क्लिक करें

STEP 5: नियमित से स्‍वाध्‍यायी करने के लिए मंण्‍डल द्वारा शुल्‍क निर्धारित होती है शुल्‍क भुगतान के लिए नजदीकी कियोस्‍क से संपर्क कर सकते हैं, शुल्‍क भुगतान के पश्‍चात आवेदन की पावती को प्रिंट करे और शाला के रिकार्ड में सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण सुझाव:-

  • आवेदन से पहले यह सुनिश्चित करें की कम उपस्थिति वाले विद्यार्थी का ही आवेदन कर रहे हैं।
  • किसी भी जानकारी को दर्ज करने से पहले उसे ध्यानपूर्वक जांच लें।
  • MPBSE से संबंधित कार्यों के लिए हमेशा आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करें।

FAQ

प्रश्‍न: नियमित से स्‍वाध्‍यायी करने की मुख्‍य वजह?

आमतौर पर विद्यार्थी की उपस्थिति 75% से कम होने पर विद्यालय को उस छात्र के फार्म को नियमित से स्‍वाध्‍यायी करने का अधिकार होता है।

प्रश्‍न: क्‍या विद्यार्थी स्‍वयं यह प्रक्रिया आनलाइन के माध्‍यम से कर सकता है?

नहीं, नियमित से स्‍वाध्‍यायी कनवर्सन विद्यालय के प्राचार्य या अधिकृत संंस्‍था के माध्‍यम से इस प्रक्रिया को पूरा किया जाता है।

प्रश्‍न: नियमित से स्‍वाध्‍यायी करने पर कोई शुल्‍क देना होगा?

हाँँ, MPBSE द्वारा नियमित से स्‍वाध्‍यायी करने के लिए शुल्‍क निर्धातित होता है जिसकी जानकारी आपको मण्‍डल की वेबसाइट पर मिल जाएगी

प्रश्‍न: क्‍या नियमित से स्‍वाध्‍यायी करने पर लगने वाले शुल्‍क को विद्यार्थी से लिया जा सकता है?

नहीं, Exam Main Regular To Private Conversion Form भरने का निर्णय शाला द्वारा लिया जाता है इसलिए इसका भुगतान संबन्धित संस्‍था को ही करना होगा।

यह आपके लिए उपयोगी हो सकता है:-

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MPBSE नामांकन एवं परीक्षा फॉर्म का Bulk Payment कैसे करें? | पूरी प्रक्रिया

MPBSE BULK PAYMENT: नामांकन एवं परीक्षा फॉर्म का Bulk...

MPBSE नॉमिनल चेकलिस्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

MPBSE Nominal CheckList Download Process: Nominal Check List क्‍या...

MPBSE School Password Reset Process: स्कूल लॉगिन पासवर्ड कैसे बनाएं?

MPBSE School Password Reset Process: MPBSE एमपी आनलाइन पोर्टल...

MPBSE School PIN कैसे Generate करें? विद्यालय पिन जनरेट करने की पूरी प्रक्रिया

सर्विस पोर्टल का नामMPBSE Mponlineलेख का विषयMPBSE School PIN...