Aay Niwas Praman Patra Kaise banayen: आय निवास प्रमाण बनवाने के लिए अब आपको पहले जैसे परेशानी का सामना न करना पड़े जिसके लिए यहां कुछ प्रक्रिया आपके साथ साझा कर रहें है जिसकी सहायता से आप खुद अपने मोबाइल या कम्प्यूटर से भी आवेदन कर आय निवास आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही दो चार तरीके भी बता रहे है जिससे की आप आय निवास बनाया जा सकता है।
आय निवास क्यों जरूरी है:- जैसा कि आप सभी जानते है आय निवास एक सरकारी दस्तावेज है आय प्रमाण पत्र आपके परिवार की वार्षिक आय का प्रमाण है और निवास प्रमाण पत्र आपके निवास का सरकारी प्रमाण पत्र होता है, जिसका उपयोग कई सरकारी कामों में होता है जैसे कोई सरकारी नौकरी का फार्म भरना हो, किसी योजना का लाभ लेना हो जैसे ढेर सारे काम होते है जिसमें आय निवास प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।
आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी |Aay Niwas Praman Patra Kaise banayen
आय प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज :-
- आवेदक का आधार कार्ड
- आवेदक की समग्र आईडी

नोट:-
- आय प्रमाण पत्र हमेशा माता या पिता का बनाया जाता है जब तक कि आप 18 वर्ष के नहीं हो जाते, 18 वर्ष के होने पर भी यदि आप छात्र हैं और आपकी कोई आय नहीं है तब भी माता या पिता के नाम से ही आय बनवाया जाता है क्योंकि आपके परिवार की वार्षिक का विवरण होता है।
- आवेदक की समग्र आईडी में Kyc होना जरूरी है।
निवास प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज :-
- आवेदक का आधार कार्ड (आवेदक की उम्र 18 वर्ष पूर्ण होनी चाहिए)
- आवेदक की समग्र आईडी (Kyc आवश्यक)
- आवेदक की 1 पासपोर्ट फोटो
नोट:- यदि 18 वर्ष से कम वाले को निवास आवश्यक है तो माता या पिता के नाम से आवेदन करें और उसमें अपना नाम ऐड करें
आवेदन करने के माध्यम
1. ऑनलाइन पोर्टल:
- एमपी ई-डिस्ट्रिक्ट (https://mpedistrict.gov.in/) पोर्टल पर आप स्वयं आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज जैसा कि की पोस्ट के आरम्भ में बताया गया है आवेदन शुरू करने से पहल दस्तावेज की स्कैन कापी उचित साइज में रखें फिर आनलाइन आवेदन करें
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको आधार से लिंक मोबाइल नं का होना जरूरी है अन्यथा आप आवेदन नहीं कर पाएगें।
- आवेदन से पूर्व समग्र आईडी में kyc जरूर कराए, kyc के लिए समग्र पोर्टल का प्रयोग करें
2.लोक सेवा केंद्र:
- यदि आप आनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे हैं तो नजदीकी लोक सेवा केन्द्र में जाएं आवश्यक दस्तावेज की प्रतिलिपि के साथ आवेदन फार्म लगाकर निर्धारित शुल्क लोकसेवा केन्द्र में जमा करें और लोकसेवा केन्द्र से आवेदन की रसीद जरूर प्राप्त करें।
- आवेदन से पूर्व समग्र आईडी में kyc जरूर कराए, kyc के लिए समग्र पोर्टल का प्रयोग करें
3.एमपी ऑनलाइन कियोस्क:
एमपी ऑनलाइन या CSC केन्द्र के माध्यम से भी आय निवास के लिए आवेदन कर सकते हैं यदि आप आनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे है या लोकसेवा केन्द्र में आवेदन नहीं कर पा रहे हैं तो एमपी ऑनलाइन कियोस्क से आवेदन करें।
4. 181 सीएम हेल्पलाइन में काल करके
- मध्य प्रदेश सरकार अपने नागरिकों के लिए सीधे 181 में काल करके आय निवास बनवाने की सुविधा प्रदान करती है, आवेदक स्वंय 181 में काल करें और आय या निवास बनाने के लिए कहें ध्यान रहे काल करने से पहले आवश्यक दस्तावेज अपने पास रखें
- आधार से पंंजीकृत मोबाइल होना जरूरी है क्योंकि आवेदन में आधार से पंजीकृत मोबाइल में OTP भेजी जाती है उस OTP को देने पर ही आय या निवास बनता है।
- आवेदन से पूर्व समग्र आईडी में kyc जरूर कराए, kyc के लिए समग्र पोर्टल का प्रयोग करें
महत्वपूर्ण सुझाव:-
- आवेदन करने से पहले समग्र kyc जरूर करायें, kyc कराने के 24 घन्टे बाद ही आवेदन करें।
- यदि आनलाइन माध्यम से आवेदन कर रहे हैं तो आधार से मोबाइल नंबर का पंजीकृत होना जरूरी है।
- आवेदन करने से पूर्व सभी जानकारी की जांच करें।
- आवेदन पश्चात आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर आवेदन नंबर प्राप्त होगा अत: आवेदन क्रमांक को सम्भाल कर रखें इसी आवेदन क्रमांक से आप किसी भी आनलाइन से प्रमाण पत्र का प्रिंट ले सकते हैं।
FAQ:-
प्रश्न: आनलाइन से प्रमाण पत्र सभी जगह मान्य होगा?
जी हां, उपरोक्त किसी भी प्रक्रिया के माध्यम से बना प्रमाण पत्र सभी जगह पूर्ण रूप से मान्य है प्रमाण पत्र को प्रमाण पत्र नंबर से कहीं से भी आनलाइन वेरीफाई किया जा सकता है।
प्रश्न: आय प्रमाण पत्र कितने वर्ष के लिए मान्य है?
आय प्रमाण की वैधता जारी होने की तिथि से तीन वर्षों के लिए मान्य हैै।
प्रश्न: निवास प्रमाण पत्र की वैधता कितने दिनों की होती है
निवास प्रमाण पत्र की कोई वैधता नहीं होती है यह जारी होने के बाद हमेशा के लिए मान्य है
प्रश्न: मेरी उम्र 18 वर्ष से कम है क्या मैं आय या निवास बनवा सकता हूं
नहीं आय माता या पिता का बनता है, निवास के लिए आप माता पिता के नाम से आवेदन कर सकते है और उसमें अपना नाम ऐड करवा सकते हैं।

