समग्र आईडी में परिवार कैसे अलग करें: आवश्यक दस्तावेजों की पूरी सूची

Documents for Samagra Parivar Vibhajan: समग्र आईडी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की जाने वाली एक महत्वपूर्ण पहचान संख्या है, जिसे आप समग्र पोर्टल पर जाकर देख, डाउनलोड या ई-केवाईसी (e-KYC) कर सकते हैं। परिवार समग्र आईडी: यह पूरे परिवार के लिए 8 अंकों की एक विशिष्ट आईडी होती है। सदस्य समग्र आईडी: परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को दी जाने वाली 9 अंकों की विशिष्ट आईडी होती है।

संयुक्‍त परिवार से कुछ सदस्‍यों को अलग करना जिससे कि उन्‍हे एक अलग परिवार आईडी मिल सके समग्र विभा‍जन कहलाता है, विभाजन के कई कारण हो सकते हैं जैसे परिवार का कोई सदस्‍य विवाहित हो जाता है (पुरूष) तो वह व उसकी पत्‍नी दोनों एक अलग परिवार आईडी हेतु आवेदन कर सकते हैं। संयुक्‍त परिवार में सभी भाइयों की एक साथ आईडी होने पर सभी भाई,पत्‍नी एवं बच्‍चों सहित अलग अलग परिवार आईडी हेतु आवेदन के पात्र होते हैं।

आधिकारिक वेबसाईट एवं आवेदन फार्म

वेबसाइट का नामलिंक
समग्र पोर्टलhttps://mprojgar.gov.in/home
समग्र विभाजन आवेदन फार्मडाउनलोड फार्म

समग्र परिवार विभाजन के लिए आवश्‍यक दस्‍तावेज एवं जानकारी

Documents for Samagra Parivar Vibhajan
दस्‍तावेज का नामविवरण
समग्र परिवार विभाजन आवेदनसमग्र परिवार विभाजन फार्म में मांगी गयी सभी जानकारी भरें और प्रमाणित करें
समग्र आईडीसमग्र आईडी प्रिट जिसमें सभी सदस्‍यों के नाम दर्ज हों
सभी सदस्‍यों का आधार कार्डपरिवार से जितने सदस्‍यों को प्रथक करना है सभी का आधार कार्ड आवश्‍क
समग्र परिवार मुखिया से पंजीकृत मोबाइलपरिवार आईडी में दर्ज मुखिया की समग्र आईडी से पंजीकृत मोबाइल नंबर ओटीपी वेरीफिकेशन हेतु अति आवश्‍यक
नये परिवार मुखिया का मोबाइल नंबर परिवार आईडी से अलग होने के बाद नये मुखिया रूप में जिस सदस्‍य को दर्ज करना है उनका मोबाइल नंबर

महत्‍वपूर्ण

  • परिवार विभाजन से पहले मुखिया के साथ अलग होने वाले सदस्‍य की समग्र केवाईसी होना अनिवार्य है।
  • नये बनने वाले समग्र मुखिया की सदस्‍य आईडी से पंजीकृत मोबाइल का होना आवश्‍यक है। न होने पर केवाईसी पहले केवाईसी करायें।
  • आवेदन से पहले समग्र विभाजन आवेदन एवं सभी सदस्‍यों का आधार कार्ड की स्‍कैन काॅपी।

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न (FAQ)

प्रश्‍न: समग्र परिवार विभाजन आवेदन फॉर्म कहां मिलेगा?

आवेदन फॉर्म के लिए समग्र पोर्टल विजिट करें या यहां से सीधे डाउनलोड करें आवेदन फाॅर्म

प्रश्‍न: विवाह के पश्‍चात जरूरी है समग्र को परिवार से अलग करना?

नहीं, ऐसा कोई नियम नहीं है कि विवाह के बाद अलग परिवार आईडी होना चाहिए।

प्रश्‍न: मेरा विवाह हो चुका है लेकिन अभी मेरी पत्‍नी का नाम मेरी परिवार आइडी में नहीं है तो क्‍या मै समग्र विभाजन के लिए आवेदन कर सकता हूँ?

नहीं, विवाह के बाद पहले समग्र में वैवाहिक होना और समग्र में पत्‍नी का नाम होना जरूरी है इसके लिए अपने ग्राम पंचायत सचिव या श‍हरी है तो नगर पलिका में संबंधित अधिकारी से संपर्क करें।

प्रश्‍न: परिवार मुखिया की समग्र केवाईसी नहीं है तो क्‍या समग्र विभाजन हो सकता है?

नहीं, समग्र विभाजन से पहले मुखिया की समग्र केवाईसी के साथ समग्र में मोबाइल नंबर का पंजीकृत होना जरूरी है

Hot this week

PM Kisan Status: आपके खाते में ₹2000 आए या नहीं?पीएम किसान का स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया

केन्‍द्र सरकार की महात्‍वाकांक्षी योजना जिसमें सभी पात्र किसानों...

Topics

PM Kisan Status: आपके खाते में ₹2000 आए या नहीं?पीएम किसान का स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया

केन्‍द्र सरकार की महात्‍वाकांक्षी योजना जिसमें सभी पात्र किसानों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories