MPBSE School Password Reset Process: स्कूल लॉगिन पासवर्ड कैसे बनाएं?

Date:

MPBSE School Password Reset Process: MPBSE एमपी आनलाइन पोर्टल मध्य प्रदेश माध्यिमक शिक्षा मंडल स्कूल, विद्यार्थी और परीक्षा संबंधी अनेक ऑनलाइन कार्यों के लिए उपयोग किया जाने वाला पोर्टल है जैसे कि मान्यता, नामांकन, परीक्षा फार्म, प्रवेश पत्र, नामिनल चेकलिस्‍ट, मार्कशीट सुधार, मार्कशीट द्वितीय प्रति जैसे कई कार्य इस पोर्टल से के माध्‍यम से ही होते हैं। वि़द्यालय से सम्‍बन्धित कई कार्यों के लिए विद्यालय का यूनिक मंडल कोड एवं पासवर्ड होता है जिसकी मदद से सभी कार्य सम्‍पादित किये जाते हैं।

MPBSE पोर्टल में विद्यालय लागिन पासवर्ड जनरेट करने के लिए आवश्‍यक जानकारी

  • विद्यालय का मंडल कोड
  • रजिस्‍टर्ड मोबाइल नम्‍बर
  • मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP

नोट: यदि रजिस्‍टर्ड मोबाइल नम्‍बर बदल गया है या कि वर्तमान शाला प्रभारी का मोबाइल नम्‍बर पोर्टल पर अपडेट नहीं है तो, पहले सम्‍बन्धित विभाग/जिला कार्यालय के माध्‍यम से वर्तमान मोबाइल नम्‍बर अपडेट कराना आवश्‍यक होगा।

MPBSE School Login Password बनाने की प्रक्रिया

STEP 1: नया पासवर्ड बनाने के लिए सबसे पहले MPBSE पोर्टल पर विजिट करें । लागिन करने के लिए पेज के टाप राइट कार्नन में लागिन लिंक पर क्लिक करें।

पोर्टल लिंक : https://mpbse.mponline.gov.in/MPBSE/MPBSE

MPBSE School Password Reset Process: स्कूल लॉगिन पासवर्ड कैसे बनाएं?

STEP 2: यदि स्कूल मौजूदा पासवर्ड के साथ लॉगिन करने में असमर्थ है, तो नया पासवर्ड पुनः प्राप्त करने के लिए ‘जेनरेट पासवर्ड’ लिंक का उपयोग करें।

MPBSE School Password Reset Process: स्कूल लॉगिन पासवर्ड कैसे बनाएं?

STEP 3: Generate Password:-

MPBSE School Password Reset करने के लिए विद्यालय का मंडल कोड एवं शाला प्रभारी का रजिस्‍टर्ड मोबाइल नम्‍बर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करें।

  • सही रजिस्‍टर्ड मोबाइल नम्‍बर होने पर आठ अंको का OTP प्राप्‍त होगा
  • गलत मोबाइल नम्‍बर अंकित करने पर OTP नहीं जाएगी या कि आपके पास उक्‍त नम्‍बर न होने पर विभाग से पहले माेबाइल नम्‍बर बदलावाना होगा।

STEP 4: नया पासवर्ड बनाएं:-

  • OTP प्राप्‍त होने पर उक्‍त OTP को अंकित करें
  • नया पासवर्ड बनायें और कन्‍फर्म पासवर्ड में दोनो को समान पासवर्ड दर्ज करते हुए सबमिट करें

STEP 5:- इस प्रकार से आप नया पासवर्ड जनरेट कर सकते हैं। पासवर्ड को आप सुरक्षित रखें और किसी अन्‍य व्‍यक्ति के साथ शेयर करें।

महत्वपूर्ण सुझाव:-

  • School पासवर्ड को सुरक्षित रखें।
  • पासवर्ड को अनावश्यक रूप से किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें।
  • विद्यालय का Login ID और Password भी सुरक्षित रखें।
  • किसी भी जानकारी को दर्ज करने से पहले उसे ध्यानपूर्वक जांच लें।
  • MPBSE से संबंधित कार्यों के लिए हमेशा आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करें।

FAQ

MPBSE स्‍कूल पासवर्ड कैसे बनाएं

MPBSE स्‍कूल पासवर्ड बनाने के लिए MPBSE MPONLINE https://mpbse.mponline.gov.in/MPBSE/MPBSE के आधिकारिक वेबसाइट का प्रयोग करें।

पोर्टल में मेरा मोबाइल नंबर फीड नहीं है जिससे मुझे OTP प्राप्‍त नहीं हो रही है

यदि रजिस्‍टर्ड मोबाइल नम्‍बर बदल गया है या कि वर्तमान शाला प्रभारी का मोबाइल नम्‍बर पोर्टल पर अपडेट नहीं है तो, पहले सम्‍बन्धित विभाग/जिला कार्यालय के माध्‍यम से वर्तमान मोबाइल नम्‍बर अपडेट कराना आवश्‍यक होगा।

मैने पासवर्ड किसी अन्‍य व्‍यक्ति को शेयर किया है अब क्‍या करें?

एक तो किसी के साथ पासवर्ड को शेयर न करें और यदि आपने कर दिया है तो उूपर बतायी प्रकिया से पुन: पासवर्ड रिसेट करें। जिससे पुराना पासवर्ड स्‍वत: निरस्‍त हो जाता है।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MPBSE School PIN कैसे Generate करें? विद्यालय पिन जनरेट करने की पूरी प्रक्रिया

सर्विस पोर्टल का नामMPBSE Mponlineलेख का विषयMPBSE School PIN...