AgriStack Farmer Registry: किसान आईडी बनाने में लगने वाले दस्तावेजों की सूची

AgriStack Farmer Registry Documents: भारत सरकार द्वारा आयोजित किसान फार्मर रजिस्‍ट्ररी किसान की विशिष्‍ट डिजिटल पहचान संख्‍या है जिसमें किसानों की भूमि योग्‍य सभी भूमि की जानकारी एकत्रित होती है इसे AgriStack Farmer Registry के माध्‍यम से बनाया जाता है यह आईडी किसान के आधार कार्ड को उनके खेती योग्‍य सभी जमीन के रिकॉर्ड और बैंक खाते से जोड़ती है, जिससे सरकारी योजनाओं को लाभ प्राप्‍त करने में आसानी होती है। जैसे खाद वितरण, ईउपार्जन पंजीयन, बीज अनुदान और भी अनेक प्रकार के अनुदान आदि।

महत्‍वपूर्ण लिंक

पोर्टल का नामपोर्टल की आधिकारिक लिंक
एग्रीस्‍टैक पाेर्टलhttps://mpfr.agristack.gov.in/
eKyc पोर्टलhttps://webgis2.mpbhulekh.gov.in/#/home

AgriStack Farmer Registry बनाने से पहले जरूरी कार्य

  • भूमि eKyc – AgriStack Farmer आईडी बनवाने से पूर्व मध्‍यप्रदेश भूमि eKyc पोर्टल https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/#/home से eKyc जरूर करा लेवें अन्‍यथा फार्मर आईडी बनाते समय भूमि की जानकारी पोर्टल पर नहीं आती है।
  • परिमार्जन – दो या दो से अधिक किसानों के नाम पर भूमि होने पर उसका बटांंक या परिमार्जन जरूर करायें ताकि भूमि का सहीं भाग आपकी फार्मर आईडी में दर्ज हो सके परिमार्जन न कराने पर भूमि का पूरा रकवा किसी एक किसान के नाम पर ही फार्मर आईडी में दर्ज हो जायेगा और किसान जिनके नाम है उनकी फार्मर आईडी बनाने पर रकवा दर्ज किया जा चुका है इस प्रकार का इरर मैसेज आयेगा
  • आधार पंजीकृत मोबाइल – किसान के आधार से मोबाईल का लिंक होना आवश्‍क है नहीं है तो पहले नजदीकि आधार सेंटर जाकर आधार से मोबाइल पंजीकृत कराएं।

AgriStack Farmer Registry Documents । फार्मर आईडी के लिए आवश्‍यक दस्‍तावेज

AgriStack Farmer Registry Documents
दस्‍तावेज का नामविवरण
आधार कार्डआवेदक की KYC व पहचान प्रमाण के लिए आवश्‍यक
खसरा, खतौनी या ऋणपुस्तिकाकिसान की भूमि की जानकारी के लिए
समग्र आईडीआवेदक को वेरीफाई करने के लिए
आधार पंजीकृत मोबाईलआवेदक की KYC व पहचान प्रमाणित करने के लिए
मोबाइल व इमेल आईडीआवेदक का मोबाईल नम्‍बर व ईमेल आईडी

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न (FAQ)

प्रश्‍न: फार्मर आईडी बनाने में कोई शुल्‍क निधारित है?

नहीं, एग्रीस्‍टैक पाेर्टल पोर्टल से आप स्‍वंय फार्मर आईडी बना सकते हैं लेकिन CSC सेंटर से फार्मर आईडी बनवाने पर निर्धारित शुल्‍क देना पड़ सकता है।

प्रश्‍न: मेरा मोबाइल आधार से लिंक नहीं है तो क्‍या फार्मर आईडी बन सकती है?

नहीं, आवेदन से पूर्व आधार से मोबाइल नंबर पंजीकृत कराना होगा।

प्रश्‍न: दो या दो से अधिक किसानों के नाम पर फार्मर आईडी कैसे बनाएं?

दो या दो से अधिक किसानों के नाम पर भूमि होने पर उसका बटांंक या परिमार्जन जरूर करायें ताकि भूमि का सहीं भाग आपकी फार्मर आईडी में दर्ज हो सके परिमार्जन न कराने पर भूमि का पूरा रकवा किसी एक किसान के नाम पर ही फार्मर आईडी में दर्ज हो जायेगा और किसान जिनके नाम है उनकी फार्मर आईडी बनाने पर रकवा दर्ज किया जा चुका है इस प्रकार का इरर मैसेज आयेगा

प्रश्‍न: मेरे घर में दो लोगों के नाम पर किसान भूमि है लेकिन दोनों के आधार में नंबर एक ही लिंक है तो क्‍या फार्मर आईडी बन सकती है?

हां, लेकिन पंजीयन करते समय आपको दोनों किसानों के लिए अलग अलग नंबर देना होगा बाकि आधार वेरीफिकेशन के लिए केवल ओटीपी की आवश्‍यकता होती है।

इन्‍हें भी पढे़-

Hot this week

MPTAASC प्राेफाइल बनाने के लिए आवश्‍यक दस्‍‍तावेज 2026

Required Documents for MPTAASC Profile Panjiyan : MPTAASC प्राेफाइल क्‍या...

जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्‍यक दस्‍तावेज 2026

जाति प्रमाण पत्र: यह एक ऐसा सरकारी दस्‍तावेज है...

Topics

जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्‍यक दस्‍तावेज 2026

जाति प्रमाण पत्र: यह एक ऐसा सरकारी दस्‍तावेज है...
spot_img

Related Articles

Popular Categories