PM Kisan Status: आपके खाते में ₹2000 आए या नहीं?पीएम किसान का स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया

केन्‍द्र सरकार की महात्‍वाकांक्षी योजना जिसमें सभी पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6000 तीन समान किस्‍तों(हर चार महीने में 2000) में आधार से जुडे़ बैंक खाते में डीबीटी के माध्‍यम से किसानों आर्थिक सहायता के लिए प्राप्‍त होते हैं।

यदि आपने पीएम किसान याेजना में अभी तक आवेदन नहीं किया है तो जरूर पढे़ PM KISAN सम्‍मान निधि योजना में आवेदन के लिए आवश्‍यक दस्‍तावेज 2026

आधिकारिक पोर्टल

वेबसाइट का नामलिंक
PM KISAN पोर्टलhttps://pmkisan.gov.in/

पीएम किसान स्‍टेटस के माध्‍यम से आप योजना से आवेदन की स्थिति, आवेदन त्रुटि का विवरण, आने वाली और आ चुकी किस्‍तों की जानकारी, डीबीटी की स्थिति आदि सहित अनेक जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं तथा उसके हिसाब से उनका निवारण के लिए आगे की कार्यवाही कर सकते हैं।

PM Kisan Status :पीएम किसान का स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया

STEP 1: PM Kisan Status की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट का प्रयोग करें जिसकी लिंक लेख के शुरूआत में दी गयी है । वेबसाइट ओपन होने के बाद मुख्‍य प्रष्‍ठ में Know Your Status लिंक में जाएं।

STEP 2: अब आप यहां दिये टेक्‍स्‍ट बाक्‍स में पीएम किसान का रजिस्‍ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्‍चा कोड काे आंकित करते हुए Get OTP बटन पर क्लिक करें यदि आपको पीएम किसान का रजिस्‍ट्रेशन नंबर का नहीं पता तो पहले लेख के अंत में दिये Know Your Registration NO भाग को पढ़ें।

STEP 3: आवेदन नंबर अंकित करने के बाद कैप्‍चा कोड काे सत्‍यापित करते हुए Get OTP बटन पर क्लिक करें और आधार से पंजी‍कृत मोबाइल पर प्राप्‍त ओटीपी दर्ज कर वेरीफाई करें।

STEP 4: ओटीपी वेरीफिकेशन होते ही आपकी सक्रीन में संबंधित किसान की जा‍नकारी स्‍क्रीन पर आ जाऐगी जहां पर किसान की बेसिक जानकारी के साथ अभी तक प्राप्‍त किस्‍तों की जानकारी, डीबीटी से लिंक खाते की जानकारी, केवाईसी की जानकारी सहित अन्‍य जानकारी मिल जाऐगी, यदि आपका योजना का पैसा नहीं आ रहा है तो आपकी आवेदन में क्‍या समस्‍या है इसके बारे में भी पता चलेगा जिससे आप आगे की कार्यवाही की जा सकती है।

Know Your Registration NO । पीएम किसान का रजिस्‍ट्रेशन नंबर कैसे जानें

Know Your Status पेज में जाने के बाद आप सेम पेज में Know Your Registration NO की लिंक पर क्लिक करें क्लिक करते ही आपकी स्‍क्रीन में नया पेज ओपन होगा

अब यहां पर रजिस्‍ट्रेशन नंबर का पता करने के लिए दो विकल्‍प मिलेंंगे मोबाईल नंबर से और आधार नंबर से आप इन दोनों में से किसी एक विकल्‍प का चयन करें। आधार से पता करना बेहतर विकल्‍प होता है इस लिए हम आधार से प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हैं।

अब दिये बाक्‍स में आधार नंबर दर्ज करें कैप्‍चा कोड सत्‍यापित करें और Get Aadhaar OTP बटन पर क्लिक करें। और आधार पंजीकृत मोबाइल पर प्राप्‍त ओटीपी को वेरीफाई करें। हालांकि पोर्टल में बहुत से टेक्निकल समस्‍याएं है कई बार प्रयास करने के बाद ही आपको रजिस्‍ट्रेशन नंबर की जानकारी मिल पाती है

इस प्रकार आप सफलतापूर्वक पीएम किसान का आवेदन क्रमांक या पीएम किसान पंजीयन क्रमांक पा सकते हैं इसे सुरक्षित नोट कर लें

इसे भी पढे़ं –

PM KISAN सम्‍मान निधि योजना में आवेदन के लिए आवश्‍यक दस्‍तावेज 2026

Hot this week

MPTAASC प्राेफाइल बनाने के लिए आवश्‍यक दस्‍‍तावेज 2026

Required Documents for MPTAASC Profile Panjiyan : MPTAASC प्राेफाइल क्‍या...

Topics

जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्‍यक दस्‍तावेज 2026

जाति प्रमाण पत्र: यह एक ऐसा सरकारी दस्‍तावेज है...
spot_img

Related Articles

Popular Categories