EMS Portal Student Verification 2026: EMS Portal पर Result के लिए छात्रों का वेरिफिकेशन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

EMS Portal Student Verification: EMS (Examination Management System) स्‍कूल शिक्षा‍ विभाग का आनलाइन पोर्टल है इसका उपयोग आनलाइन अंको त्रैमासिक, अर्धवार्षिक, वार्षिक परीक्षा, प्रायोगिक परीक्षा के अंको की प्रविष्टि करने के लिए किया जाता है जिससे बाद परीक्षाफल जारी करना, मेरिट सूची या मार्कशीट प्रिन्‍ट करना जैसे सभी कार्य पोर्टल में आसानी से हो जाते हैं।

अंको की प्रविष्टि से पहले संबंधित कक्षा में पढ़ रहे छात्रों की जानकारी को वेरीफाई किया जाता है किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर जानकारी में सुधार करना अति आवश्‍यक होता है सुधार न किये जाने पर संबंधित छात्र की मार्कशीट में त्रुटियां हो सकती हैं जिससे आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

छात्रों की जानकारी का वेरीफिकेशन आवश्‍यक होता है क्‍योंकि EMS Education Portal 3.0 में छात्रों की पूरी जानकारी Education Portal 3.0 से आ‍ती है जिसमें समग्र पोर्टल से जानकारी सिंक होती है अत: समग्र में में संभावित त्रुटियां की मात्रा अधिक होती है इसलिए स्‍वंय नामांकन के आधार पर छात्रों की जानकारी में सुधार व वेरीफिकेशन अति आवश्‍यक होता है।

आधिकारिक पोर्टल

वेबसाइट का नामलिंक
EMS Education Portal3.0 https://ems.educationportal3.in/

EMS Portal Student Verification करने की पूरी प्रक्रिया स्टेप-बाय-स्टेप गाइड

STEP 1: सबसे पहले EMS Education Portal 3.0 पोर्टल पर शाला की आईडी (डाइस कोड) एवं पासवर्ड की मदद से लागिन करें –

पासवर्ड न हाेने पर Forget Password लिंक का उपयोग करते हुए नया पासवर्ड बनाऐं।

EMS Education Portal3.0 लिंकhttps://ems.educationportal3.in/
EMS Portal Student Verification

STEP 2: डैशबोर्ड में दिये दिशानिर्देशों को ध्‍यान से पढे़ं इसके बाद Verify Student Details विकल्‍प का चयन करें।

EMS Portal Student Verification

STEP 3: उपरोक्‍त विकल्‍प में अब कक्षा का चयन करें जिसका वेरीफिकेशन करना है और सर्च बटन पर क्लिक करते ही छात्रों की पूरी लिस्‍ट आपकी स्‍क्रीन पर होगी चूंकी Education Portal 3.0 मैपिंग फीडिंग पोर्टल में दर्ज सभी छात्रों की सूची यहां सिंक होकर आती है अत: आपको सभी उन सभी छात्रों का ध्‍यान से वेरीफिकेंशन करना है जो आपके विद्यालय में दर्ज हैं।

यदि लिस्‍ट में किसी ऐसे विद्यार्थी का नाम आता है जिसका नांमांकन आपके विद्यालय द्वारा नहीं किया गया तो आप उसे छोड़कर बाकी सभी छात्रों को वेरीफाई करें और लॉक करें। जितने छात्रों को वेरीफाई करेंगें वहीं छात्र अपडेट की प्रक्रिया में आयेंगें।

EMS Portal Student Verification

STEP 4: छात्रों के वेरीफिकेशन के बाद Update Student Profile में आपको बारी बारी से सभी छात्रों की प्रोफाइल को अपडेट करना होता है इसके लिए पुन: कक्षा का चयन करें और सर्च करें। आप देखेगें लिस्‍ट में वेरीफाई किये छात्रों की सूची आपकी स्‍क्रीन पर डिस्‍प्‍ले होगी।

सभी छात्रों के सामने Action विकल्‍प का चयन करते हुए छात्रों की प्रोफाइल अपडेट करना होता है

EMS Portal Student Verification

STEP 5: एक्‍शन बटन पर क्लिक करते ही प्रत्‍येक छात्र की पूरी प्रोफाइल ओपन होती है जिसमें परीक्षा से सम्‍बन्धित सभी जरूरी जानकारी जैसे

  • छात्र का नाम
  • माता पिता का नाम
  • नांमांकन नंबर और स्‍कॉलर नंबर
  • वार्षिक परीक्षा के लिए नांमांकन में चुने हुए विषय
  • परीक्षा का माध्‍यम

जैसी अनेकों जानकारियां पोर्टल पर दर्ज होती हैं सभी दर्ज जानकारी को बेहद सावधानी से आपको चेक करना है और सुधार की आवश्‍यकता होने पर आवश्‍यक सुधार भी करना होता है। नांमांकन नंबर और दाखिला जैसी जानकारी दर्ज करें और वार्षिक परीक्षा के लिए छात्र के द्वारा चुने विषयों का चयन यहां भी करें। छात्र की फोटों संलग्‍न करें और आवश्‍यक सभी जानकारी दर्ज करने के बाद छात्र की जानकारी को पोर्टल पर सुरक्षित करने के लिए सबसे नीचे सेव बटन पर क्लिक करें।

EMS Portal Student Verification

STEP 6: जब तक आप सभी छात्राें का बारी बारी से वेरीफिकेशन नहीं कर लेते हैं तब तक ध्‍यान रहे पोर्टल को लॉक नहीं करना है। प्रत्‍येक छात्र की जानकारी जैसे ही अपडेट कर सेव करते है छात्र को रोल नंबर पोर्टल पर जनरेट कर दिया जाता है

जब तक आप आप पूरे विकल्‍प को लाॅक नहीं करते है आप कई बार छात्रों की जानकारी में संसोधन कर सकते हैंं इसलिए लॉक तभी करें जब आप सुनिश्चित हो जाऐं की अब किसी प्रकार का कोई संसोधन आवश्‍यक नहीं है।

इस प्रकार से आप बारी बारी से सभी छात्रों को वेरीफाई करते हैं

महत्‍वपूर्ण

  • छात्रों की इन्‍हीं जानकारी के आधार पर अंको की प्रविष्टि होती है इसलिए किसी छात्र की जानकारी में गलतियां न करें।
  • हर स्‍टेप का पूरा करने के बाद उसे लॉक करना होता है उसके बाद ही अगला स्‍टेप ओपन होता है इस लिए उस स्‍टेप में होने वाली प्रक्रिया को पूर्ण रूप से बिना किसी त्रुटि के पूरा करें उसके पश्‍चात ही लॉक करने की कार्यवाही करें।
  • आपके द्वारा छात्र की अंकित जानकारी के आधार पर ही वार्षिक परीक्षा परिणाम आता है इसलिए बेहद सावधानी से कार्य करना अति आवश्‍यक है।
  • अंत में भूलवश यदि किसी छात्र की जानकारी में कोई त्रुटि रह जाती है तो फिर उस स्‍टेप को परीक्षा प्रभारी की अनुमति से अनलॉक की कार्यवाही कर उस स्‍टेप को अनलॉक कर जानकारी में संसोधन करें।

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न (FAQ)

प्रश्‍न: विद्यालय मे दर्ज छात्रों से ज्‍यादा छात्र EMS पोर्टल की सूची में आ रहे हैं?

आपको यह समझना होगा कि वेरीफाई स्‍टूडेन्‍ट डिटेल्‍स विकल्‍प में उन्‍हीं छात्रों की सूची आती है जो कि Eduation Portal 3.0 में दर्ज होते हैं यदि शाला में नांमांकित छात्रों से अधिक छात्र सूची में है तो वेरीफाई स्‍टूडेन्‍ट डिटेल्‍स विकल्‍प में अतिरिक्‍त छात्र को वेरीफाई न करें

प्रश्‍न: विद्यालय मे दर्ज छात्रों से कम छात्र EMS पोर्टल की सूची में आ रहे हैं?

इस स्थि‍ति में Eduation Portal 3.0 में जाकर छूटे हुए विद्यालय में नामांकित छात्र की मैपिंग फीडिंग की प्रक्रिया का पूरा करें

प्रश्‍न: विद्यालय मे दर्ज छात्रों ने कौन से विषय लिया है कैसे पता करें?

शाला द्वारा प्रत्‍येक छात्र का नांमांकन फार्म MPBSE पोर्टल पर भरा जाता है और नांमांकन में सभी छात्रों द्वारा चुने हुए विषयों का विवरण होता है अत: MPBSE पोर्टल से नामांकन लिस्‍ट डाउनलोड करें वहां विषयों की जानकारी आपको मिल जाएगी।

Hot this week

PM Kisan Status: आपके खाते में ₹2000 आए या नहीं?पीएम किसान का स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया

केन्‍द्र सरकार की महात्‍वाकांक्षी योजना जिसमें सभी पात्र किसानों...

Topics

PM Kisan Status: आपके खाते में ₹2000 आए या नहीं?पीएम किसान का स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया

केन्‍द्र सरकार की महात्‍वाकांक्षी योजना जिसमें सभी पात्र किसानों...

जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्‍यक दस्‍तावेज 2026

जाति प्रमाण पत्र: यह एक ऐसा सरकारी दस्‍तावेज है...
spot_img

Related Articles

Popular Categories