MPBSE नामांकन एवं परीक्षा फॉर्म का Bulk Payment कैसे करें? | पूरी प्रक्रिया

Date:

MPBSE BULK PAYMENT: नामांकन एवं परीक्षा फॉर्म का Bulk Payment संबन्धित कक्षा के सभी छात्रों के परीक्षा फार्म या नामांकन फार्म का एक साथ भुगतान कहलाता है जहां पर सभी छात्रों के नांमाकन या परीक्षा फार्म का भुगतान अलग-अलग न करते हुए कक्षा के अनुसार एक साथ भुगतान की पूरी प्रक्रिया हो जाती है जिससे आपके समय की बचत होती है और बिना किसी परेशानी के एकसाथ ही भुगतान की प्रक्रिया सम्‍पन्‍न कर ली जाती है।

MPBSE BULK PAYMENT के लिए क्‍या जरूरी है

  • विद्यालय का मंडल कोड
  • संबन्धित कक्षा का पिन
  • एमपी आनलाइन कियोस्‍क आईडी एवं पासवर्ड

नोट: यदि आपने अभी तक पिन जनरेट नहीं किया है तो पूरी प्रक्रिया जानने के लिए इसे पढ़ें MPBSE School PIN कैसे Generate करें? विद्यालय पिन जनरेट करने की पूरी प्रक्रिया और एमपी आनलाइन कियोस्‍क आईडी एवं पासवर्ड के लिए नजदीकी कियोस्‍क सेंटर में जाएं।

महत्‍वपूर्ण: भुगतान प्रक्रिया करने से पूर्व आपको सलाह दी जाती है कि नामिनल चेकलिस्‍ट डाउनलोड करें और सभी छात्रों की जानकारी पूरी तरह से चेक और वेरीफाई करें नामिनल चेकलिस्‍ट निकालने की प्रकिया जानने के लिए यहां क्लिक करें MPBSE नॉमिनल चेकलिस्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया । उसके बाद संबन्धित आनलाइन को भुकतान करें ताकि वह अपने कियोस्‍क आईडी में पर्याप्‍त पैसे रखें जितना कि भुगतान किया जाना है।

आवश्यक जानकारी एक नजर में

आवश्यक जानकारीविवरण
विद्यालय मंडल कोडआवश्यक
संबंधित कक्षा का PINआवश्यक
MP Online Kiosk IDआवश्यक
MP Online Kiosk Passwordआवश्यक
Nominal Checklistभुगतान से पहले जांचें

MPBSE BULK PAYMENT करने की पूरी प्रक्रिया

STEP 1: आफिसियल वेबसाइट:–

MPBSE BULK PAYMENT करने के लिए सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। गलत वेबसाइट पर न जाएं इसका विशेष ध्‍यान रखना चाहिए। अब मुख्‍य प्रष्‍ठ पर सबसे पहल एक्टिव लिंक Examination / Enrollment Forms पर क्लिक करें।

Official Website Link: https://mpbse.mponline.gov.in/

MPBSE BULK PAYMENT

STEP 2: Enrollment/Application Form Payment – Bulk :-

अब Examination / Enrollment Forms में कई सर्विसेज की लिंक डिस्‍प्‍ले होगी जिसमें से 2 नंबर विकल्‍प Enrollment (9th, 11th), MainExam (10th, 12th) Receipt Form में Enrollment/Application Form Payment – Bulk लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने पर आपको स्‍क्रीन पर नया पेज मिलेगा।

MPBSE BULK PAYMENT

STEP 3: अब बल्‍क पेमेंट के पहले कुछ विशेष बातों का ध्‍यान रखना होगा और निम्‍न जानकारी आवश्‍यक होंगी

  • KIOSK Login is Required!! सबसे पहले कियोस्‍क आईडी लागिन करें
  • वर्ष कर चयन करें
  • Class का चयन करें जिसका आप भुगतान करना चाहते है।
  • शाला का मंडल कोड प्रविष्‍ट करें
  • उक्‍त कक्षा का पिन दर्ज करें जिसका भुगतान करना है।
  • अंत में कियोस्‍क पासवर्ड दर्ज करें

नोट: यदि आपने अभी तक पिन जनरेट नहीं किया है तो पूरी प्रक्रिया जानने के लिए इसे पढ़ें MPBSE School PIN कैसे Generate करें? विद्यालय पिन जनरेट करने की पूरी प्रक्रिया और एमपी आनलाइन कियोस्‍क आईडी एवं पासवर्ड के लिए नजदीकी कियोस्‍क सेंटर में जाएं।

MPBSE BULK PAYMENT

STEP 4: छात्रों का विवरण :-

उपरोक्‍त सभी जानकारी दर्ज करने के उपरांत सबमिट करने पर सभी संबन्धित छात्रों की सूची आपकी स्‍क्रीन पर आ जाएगी जहां पर

  • छात्र का आवेदन क्रमांक
  • छात्र का नाम
  • छात्र की जन्‍मतिथि
  • शाला का मंडल कोड
  • छात्र की फीस का विवरण
  • छात्र की फोटो एवं हस्‍ताक्षर

जैसी सभी जानकारी प्रदर्शित होंगी सबसे नीचे कुल छात्रों की संख्‍या तथा कुल होने वाले भुकतान की जानकारी होगी

MPBSE BULK PAYMENT

STEP 5: सभी प्रदर्शित छात्रों की जानकारी को आप पुन: वेरीफाई करें अब ध्‍यान रखने वाली बात है कि यदि किसी छात्र के सामने चेकबाक्‍स में राइट मार्क का निशान नहीं आ तो उस छात्र के फार्म को डिलीट कर पुन:फार्म भरना होगा क्‍यों ऐसा होता है उसके कुछ कारण नीचे दिये गये हैं

  • फीस माफी योजना से सम्‍बन्धित दस्‍तावेजों का अपलोड न होना
  • छात्र की फोटो अपलोड न होना

नोट: एक बार में केवल 100 छात्रों की सूची स्‍क्रीन पर आती है और केवल 100 छात्रों का ही भुकतान किया जा सकता है, सभी जानकारी में 100% सही होने पर ही भुगतान करना चाहिए इस बात का विशेष ध्‍यान रखें

STEP 6: अब अंत में दिये हुए Proceed to Pay बटन पर क्लिक करे सभी लिस्‍ट में प्रदर्शित छात्रों का भुगतान एक बार में ही हो जाएगा ऐसे ही हर कक्षा के लिए भुगतान की प्रक्रिया अपनानी होगी भुगतान होने के बाद नामिनल लिस्‍ट प्रिंट करे रखें कम से कम दो प्रतियां आपको सुरक्षित रखना होगा जिसमें से एक प्रति आपको जिला कार्यालय में जमा करना होगा।

महत्वपूर्ण सुझाव:-

  • School PIN को सुरक्षित रखें।
  • PIN को अनावश्यक रूप से किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें।
  • विद्यालय का Login ID और Password भी सुरक्षित रखें।
  • किसी भी जानकारी को दर्ज करने से पहले उसे ध्यानपूर्वक जांच लें।
  • MPBSE से संबंधित कार्यों के लिए हमेशा आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करें।

FAQ:-

क्‍या हम प्रत्‍येक छात्र के लिए अलग अलग भुगतान कर सकते हैं?

हां बिल्‍कुल लेकिन प्रत्‍येक छात्र के लिए बार बार वही प्रक्रिया दोहरानी होगी जो कि बहुत टाइम टेकिंग और सरदर्द वाला काम है

एक बार में कितने छात्र की सूची आती है

एक बार में केवल 100 छात्रों की सूची आपके स्‍क्रीन पर आती है उक्‍त छात्रों का भुगतान होने पर स्‍वत: ही बाकी बचे छात्र स्‍क्रीन पर आ जाते हैं जिनका भुगतान वहीं से हो जाता है

छात्र के सामने चेकबाक्‍स में टिक नहीं है जिससे उसका भुगतान नहीं हो रहा क्‍या करें

फार्म भरते समय संबन्धित छात्रों के दस्‍तावेज अपलोड करने में त्रुटि होने पर इस प्रकार की समस्‍या आती है इसलिए उक्‍त छात्र का फार्म आपको फिर से भरता होगा चाहें तो उस छात्र को छोड़कर बाकी छात्रों का भुगतान किया जा सकता है

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

MPBSE नॉमिनल चेकलिस्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

MPBSE Nominal CheckList Download Process: Nominal Check List क्‍या...

MPBSE School Password Reset Process: स्कूल लॉगिन पासवर्ड कैसे बनाएं?

MPBSE School Password Reset Process: MPBSE एमपी आनलाइन पोर्टल...

MPBSE School PIN कैसे Generate करें? विद्यालय पिन जनरेट करने की पूरी प्रक्रिया

सर्विस पोर्टल का नामMPBSE Mponlineलेख का विषयMPBSE School PIN...