MPBSE नॉमिनल चेकलिस्ट डाउनलोड करने की प्रक्रिया

Date:

MPBSE Nominal CheckList Download Process: Nominal Check List क्‍या है: MPBSE नॉमिनल चेक लिस्ट(Nominal Checklist) छात्रों की एक आधिकारिक सूची होती है जिसमें बोर्ड परीक्षा, नामांकन के लिए पंजीकृत सभी छात्रों का विवरण होता है उस विवरण में छात्रों का नाम, माता पिता का नाम,जन्‍मतिथि,जेण्‍डर, परीक्षा का माध्‍यम, कटेगरी एवं चुने हुए विषयों तथा अन्‍य जरूरी जानकारी समाहित होती है। एक एक करके सभी छात्रों की जानकारी सत्‍यापित करने की वजाए Nominal Checklist डाउनलोड करने पर सम्‍बन्धित कक्षा के सभी छात्रों का विवरण एक साथ प्रिन्‍ट कर सत्‍यापित करने पर समय भी बचता है और सत्‍यापन करने में भी आसानी होती है।

MPBSE Nominal Checklist Download करने के लिए जरूरी

  • सम्‍बन्धित विद्यालय का मंडल कोड
  • सम्‍बन्धित कक्षा का पिन

MPBSE Nominal Checklist Download करने के लिए सम्‍बन्धित विद्यालय का मंडल कोड सम्‍बन्धित कक्षा का पिन की आवश्‍यकता होती है यदि आपके पास पिन नहीं है तो सम्‍बन्धित लेख को पढे़ं जहां पर पिन जनरेट करने की पूरी प्रक्रिया बतायी गयी है MPBSE School PIN कैसे Generate करें? विद्यालय पिन जनरेट करने की पूरी प्रक्रिया

MPBSE Nominal CheckList Download करने की प्रक्रिया:

STEP 1: MPBSE नॉमिनल चेकलिस्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले तो आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा। पोर्टल की लिंक नीचे दी गयी है

https://mpbse.mponline.gov.in/MPBSE/MPBSE

STEP 2: अब मेन पेज में Active Links में आपको तीन विकल्‍प मिलेंगें

  • Examination / Enrollment Forms
  • Counter Based Forms
  • D.El.Ed. Forms

इस प्रकार आप विकल्‍प में से पहले विकल्‍प Examination / Enrollment Forms का चयन करेंगें।

STEP 3: Examination / Enrollment Forms

Examination / Enrollment Forms में कई सर्विसेस की सूची होंगी उपरोक्‍त में से 2 नंबर Enrollment (9th, 11th), MainExam (10th, 12th) Receipt Form सेक्‍शन में जाना होगा जहां पर Nominal Checklist का विकल्‍प में क्लिक करें

STEP 3: नामिनल चेकलिस्‍ट :-

अब उपरोक्‍त विकल्‍प में निम्‍न जानकारी दर्ज करें जानकारी दर्ज करने के बाद Get Report में क्लिक करें यदि आपको Excell फाइल में डाउनलोड करना है तो Excell बटन पर क्‍लिक करें।

  • विद्यालय का मंडल कोड
  • संंबन्धित कक्षा का पिन
  • संबन्धित कक्षा जिसका नामिनल चेकलिस्‍ट आप प्रिन्‍ट करना चाहते हैं
  • रेगुलर छात्र या प्राइवेट लिस्‍ट
  • यदि आप भुगतान कर चुके है तो पेड नहीं किया ता अनपेड विकल्‍प का चयन करें

नोट:- हर कक्षा एवं विद्यालय का पिन अलग हो सकता है,यदि आपने पिन जनरेट नहीं किया है तो पहले पिन जनरेट करें पिन जनरेट करना है इसकी पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें MPBSE School PIN कैसे Generate करें? विद्यालय पिन जनरेट करने की पूरी प्रक्रिया

STEP 4: इस प्रकार आप सभी कक्षा की चेकलिस्‍ट डाउनलोड कर सकते हैं और प्रिन्‍ट लेकर सभी छात्रों की जानकारी वेरीफाई करें उसके बाद ही भुगतान करें

महत्वपूर्ण सुझाव:-

  • School PIN को सुरक्षित रखें।
  • PIN को अनावश्यक रूप से किसी अन्य व्यक्ति के साथ साझा न करें।
  • विद्यालय का Login ID और Password भी सुरक्षित रखें।
  • किसी भी जानकारी को दर्ज करने से पहले उसे ध्यानपूर्वक जांच लें।
  • MPBSE से संबंधित कार्यों के लिए हमेशा आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करें।

FAQ

MPBSE SCHOOL PIN क्‍या है?

MPBSE SCHOOL PIN एक पासवर्ड है जो कि नंबर्स और लेटर का काम्बिनेशन होता है जिसे विद्यालय में छात्रों के नामांकन, परीक्षा फार्म भरने आदि कार्यों में उपयाेग किया जाता है।

MPBSE SCHOOL PIN कहां से जनरेट करें?

स्‍कूल पिन जनरेट करने के लिए MPBSE के आधिकारिक पोर्टल का उपयोग किया जाता है। इस लेख में पूरी जानकारी पहले ही बतायी गयी है।

क्‍या SCHOOL PIN को किसी दूसरे विद्यालय से शेयर किया जा सकता है।

बिलकुल नहीं, अपने विद्यालय का पिन कभी भी किसी अन्‍य व्‍यक्ति के साथ शेयर न करें यह केवल आपकें विद्यालय के कार्य हेतु होता है शेयर करने पर आपके विद्यालय के डिजिटल डाटा के साथ छेड़छाड़ हो सकती है जिसकी पूरी जिम्‍मेदारी आपकी होगी।

क्‍या स्‍कूल पिन खो जाने पर पुन: जनरेट किया जा सकता है?

हां, स्‍कूल पिन को आप अपने हिसाब से जब चाहें तब कई बार जनरेट कर सकते हैं नया पिन जनरेट करने पर पुराना पिन स्‍वत: समाप्‍त हो जाता है।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related