Samagra ID e-KYC Kaise Kare: समग्र आईडी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की जाने वाली एक महत्वपूर्ण पहचान संख्या है, समग्र आईडी: यह पूरे परिवार के लिए 8 अंकों की एक विशिष्ट आईडी होती है। सदस्य समग्र आईडी: परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को दी जाने वाली 9 अंकों की विशिष्ट आईडी होती है। जिसे आप समग्र पोर्टल पर जाकर देख, डाउनलोड या ई-केवाईसी (e-KYC) कर सकते हैं। परिवार
समग्र आईडी केवाईसी, समग्र, आधार एवं मोबाईल नंबर लिंक करने की आनलाइन प्रक्रिया होती है जिसमें आधार के अनुसार आपके समग्र में आवश्यक संसोधन भी किया जाता है। ध्यान देने वाली बात है कि जो भी संसोधन किया जाता है वह आधार के अनुसार ही किया जा सकता है। लेकिन आधार में यदि कोई त्रुटि है तो पहले नजदीकी आधार पंजीयन केन्द्र में जाकर आधार संसोधन कराना आवश्यक है।
महत्वपूर्ण लिंक
| वेबसाइट का नाम | लिंक |
|---|---|
| समग्र पोर्टल | https://samagra.gov.in/ |
समग्र केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज
| वेबसाइट का नाम | लिंक |
|---|---|
| आधार कार्ड | आवेदक का आधार कार्ड केवाईसी के लिए |
| समग्र आईडी | आवेदक की समग्र सदस्य आईडी |
| आधार से पंजीकृत मोबाइल नंबर | आधार ओटीपी सत्यापन हेतु |
| बायोमेट्रिक सत्यापन | आधार से मोबाइल नंबर पंजीकृत न होने पर बायोमेट्रिक सत्यापन से सत्यापन हेतु |
समग्र केवाइसी कैसे करें | Samagra ID e-KYC Kaise Kare
STEP 1: केवाइसी के लिए सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल https://samagra.gov.in/ पर जाएं और समग्र प्रोफाइल अपडेट करें सेक्शन में जाकर e-KYC करें लिंक पर क्लिक करें।

STEP 2:9 अंकों की समग्र सदस्य आईडी अंकित करें जिसकी समग्र केवाइसी करना चाहते हैं अब कैप्चा कोड को दर्ज करतें हुए खोजें बटन पर क्लिक करें। ऐसा करने पर समग्र से लिंक नंबर के अंतिम 4 अंक दिखायी देंगें मोबाइल नंबर सहीं होने पर ओटीपी भेंजें बटन पर क्लिक करें और ओटीपी सत्यापित करें या कि मोबाइल नंबर अपडेट करें पर जाकर नया मोबाइल नंबर अपडेट करें और फिर ओटीपी सत्यापित करें।

STEP 3:ओटीपी सत्यापन के बाद स्क्रीन पर कुछ सामान्य जानकारी आती है जिसे चेक करें कि उसी की जानकारी है जिसकी केवाईसी कर रहें है कि नही, उक्त जानकारी सही होने पर आवेदक का आधार नंबर दर्ज करें आधार नंबर दर्ज करने के बाद आपके सामने सत्यापन के लिए 3 विकल्प मिलेंगे
- ओटीपी द्वारा
- बायोमेट्रिक (फिंगर प्रिंट)द्वारा
- बायोमेट्रिक (आईरिस) द्वारा
सत्यापन हेतु किसी एक विकल्प का चयन करें सामान्यत: आधार से मोबाईल नंबर पंजीकृत होने पर ओटीपी द्वारा विकल्प का चयन करें।

STEP 4:उक्त प्रक्रिया द्वारा सत्यापन के बाद समग्र और आधार की जानकारी आपकी स्क्रीन पर आती है हांलाकि हिंदी में संसोधन के अलावा कोई बदलाव नहीं कर सकते हैं जो जानकारी आधार से मिलेगी वहीं अपडेट होगी, किसी प्रकार की कोई त्रुटि होने पर पहले आधार उपडेट की प्रक्रिया करनी होगी।

अब सभी जानकारी को सत्यापित करते हुए जानकारी अद्यतन करें बटन पर क्लि करते हुए केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा करें। इस प्रकार आप खुद केवाईसी कर सकते हैं।
इसे भी पढे़ं:-
समग्र आईडी में परिवार कैसे अलग करें: आवश्यक दस्तावेजों की पूरी सूची




