Required Documents for MPTAASC Profile Panjiyan :
MPTAASC प्राेफाइल क्या है
MPTAAS (Madhya Pradesh Tribal Affairs & Scheduled Caste Welfare Automation System) प्रोफाइल मध्य प्रदेश के एससी (SC), एसटी (ST) और ओबीसी (OBC) वर्ग के छात्रों व नागरिकों के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं और छात्रवृत्तियों का लाभ लेने हेतु एक अनिवार्य आईडी है। जिसके माध्यम से एससी (SC), एसटी (ST) और ओबीसी (OBC) वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति (Scholasrshi) का लाभ प्रदान किया जाता है
Required Documents for MPTAASC Profile Panjiyan। MPTAASC प्राेफाइल बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज 2026

| क्र. | दस्तावेज का नाम | विवरण |
|---|---|---|
| 1. | आधार कार्ड | पहचान प्रमाण हेतु आधार कार्ड |
| 2. | समग्र आईडी | समग्र केवाईसी (KYC) अनिवार्य |
| 3. | आय प्रमाण पत्र | अभिभावक का वैध आय प्रमाण पत्र |
| 4. | निवास प्रमाण पत्र | मूल निवास प्रमाण पत्र कानूनी अभिभावक का निवास प्रमाण पत्र आवेदक के नाबालिक होने की स्थिति में |
| 5. | ईमेल आईडी | आवेदक/छात्र की ईमेल आईडी |
| 6. | मोबाइल नंम्बर | मोबाइल नम्बर ओटीपी के माध्यम से वेरीफिकेशन के लिए |
| 7. | आधार पंजीकृत माेबाईल | आधार वेरीफाई करने के लिए |
क्या होता है?
आय प्रमाणपत्र
स्वघोषित शपथ पत्र की सहायता से बनने वाला सरकारी दस्तावेज जो कि आपके परिवार के वार्षिक आय को दर्शाता है आय प्रमाण पत्र की अधिक जानकारी के लिए पढ़ें आय-निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? 4 आसान तरीके एवं आवश्यक दस्तावेज । Income Certificate Download: आय प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के 3 सबसे आसान तरीके!
निवास प्रमाणपत्र
मध्य प्रदेश के मूल निवासी होने का प्रमाण पत्र जो कि एक सरकारी दस्तावेज के रूप में मान्य है अधिक जानकारी के लिए पढ़ें निवास प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं? 4 आसान तरीके एवं आवश्यक दस्तावेज । Domicile Certificate Download: निवास प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के 3 सबसे आसान तरीके!
समग्र आईडी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की जाने वाली एक महत्वपूर्ण पहचान संख्या है, जिसे आप समग्र पोर्टल पर जाकर देख, डाउनलोड या ई-केवाईसी (e-KYC) कर सकते हैं। परिवार समग्र आईडी: यह पूरे परिवार के लिए 8 अंकों की एक विशिष्ट आईडी होती है। सदस्य समग्र आईडी: परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को दी जाने वाली 9 अंकों की विशिष्ट आईडी होती है।
आधार पंजीकृत मोबाईल
MPTAASC प्राेफाइल बनाने के लिए आप किसी भी मोबाईल नंबर का उपयोग कर सकते हैं लेकिन आधार वेरीफाई करने के लिए आपके आधार से पंजीकृत मोबाइल का एक्टिव होना आवश्यक है। यदि आपके पंजीयन व आधार में सेम मोबाइल नंबर का उपयोग किया गया है तो और भी बेहतर है
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
प्रश्न: मेरा मोबाइल नंबर आधार से पंजीकृत नहीं है तो क्या करें?
उत्तर: आधार से मोबाइल नंबर पंजीकृत न होने की स्थिति में सबसे पहले आधार सेंटर जाकर अपना मोबाईल नंबर पंजीकृत करायें
प्रश्न: समग्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार मेरी जन्मतिथि व नाम में भिन्नता है?
उत्तर: ऐसी स्थिति में आप प्रोफाइल पंजीयन नहीं कर पायेंगे अत: सर्वप्रथम समग्र केवाईसी के माध्यम से आधार केवाईसी करें परंतु आपके आधार में सही होने आवश्यक है
प्रश्न: मेरे आधार में त्रुटि होने के कारण क्या कोई समस्या हो सकती है?
उत्तर: हालांकि आधार के आधार पर ही MPTAASC प्राेफाइल बनायी जाति है तो सोचने वाली बात है यदि आपका आधार शैक्षणिक दस्तावेज से मिलान नहीं कर रहा है तो आपको सलाह दी जाती है कि आधार में संसोधन कराने के बाद ही प्रोफाइल बनाने की प्रक्रिया पूरा करें
प्रश्न: प्रोफाइल बनाने में आने वाली सामान्य समस्या क्या है?
उत्तर: यदि आपका कोई भी दस्तावेज उसमें दर्ज नाम, पिता का नाम, जन्मदिनांक एक दूसरे से भिन्न है तो आपको समस्या होना स्वाभाविक है
प्रश्न: मेरी जाति प्रमाण पत्र में दर्ज नाम व जन्मदिनांक मेरी अंकसूची में दर्ज जानकारी से भिन्न है?
उत्तर: जाति प्रमाण पत्र में सुधार के लिए लोकसेवा में आवेदन करें संसोधन के पश्चात आवेदन करें
प्रश्न: समग्र में मेरा मोबाइल लिंक नहीं है तो क्या पंजीयन संभव है?
उत्तर: नहीं, प्रोफाइल पंजीकरण के लिए समग्र पोर्टल में हितग्राही का आधार ई के वाई सी के पास अनिवार्य है । यदि हितग्राही द्वारा समग्र आईडी में आधार ई-केवाईसी नहीं कराया गया है, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर सर्वप्रथम समग्र में ई-केवाईसी करें। https://samagra.gov.in/Citizen/RFC/AdhaarRequest.aspx
इसे भी पढ़ें:
जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज 2026



