मोबाइल नंबर से समग्र आईडी कैसे पता करें?

How to Find Your Samagra ID by Mobile Number:समग्र पोर्टल में हुए व्‍यापक बदलाव के कारण अब हमें सदस्‍य के नाम से, मोबाइल नंबर (kyc न हो तो) से या पते के अनुसार समग्र की जानकारी नहीं मिल पाती है यहां तक की समग्र फैमिली आईडी से भी समग्र की जानकारी पोर्टल पर उपलब्‍ध नहीं है। लेकिन समग्र से यदि मोबाइल लिंक हो तो समग्र आईडी की जानकारी पोर्टल से मिल सकती है जिसकी जानकारी आपको इस लेख के माध्‍यम से साझा की जा रही है।

समग्र क्‍या है

समग्र आईडी मध्य प्रदेश सरकार द्वारा जारी की जाने वाली एक महत्वपूर्ण पहचान संख्या है, जिसे आप समग्र पोर्टल पर जाकर देख, डाउनलोड या ई-केवाईसी (e-KYC) कर सकते हैं। परिवार समग्र आईडी: यह पूरे परिवार के लिए 8 अंकों की एक विशिष्ट आईडी होती है। सदस्य समग्र आईडी: परिवार के प्रत्येक व्यक्ति को दी जाने वाली 9 अंकों की विशिष्ट आईडी होती है।

आधिकारिक वेबसाईट एवं आवेदन फार्म

वेबसाइट का नामलिंक
समग्र पोर्टलhttps://samagra.gov.in/

How to Find Your Samagra ID by Mobile Number | मोबाइल नंबर से समग्र आईडी कैसे देखें?

STEP 1:मोबाईल नंबर से समग्र आईडी की जानकारी के लिए सबसे पहले तो आफिसियल वेबसाईट पर जाना होगा।

ऑफिसियल वेबसाइट की लिक : https://samagra.gov.in/

STEP 2: वेबसाइट के डैशबोर्ड में नवीन/अस्‍थायी सदस्‍य खोजें सेक्‍शन में जाकर मोबाइल नंबर से लिंंक पर क्लिक करें। जिससे कि एक नया पेज ओपन होगा।

STEP 3 : सदस्‍य मोबाइल नंबर खोजें में अब आप सदस्‍य का पंजीकृत मोबाइल नंबर अंकित करें और कैप्‍चा कोड को दर्ज करते हुए देखें बटन पर क्लिक करें।

STEP 4: इस प्रकार आप स्‍वयं मोबाइल नंबर से अपना या परिवार की समग्र आईडी की जानकारी ले सकते हैं।

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न (FAQ)

क्‍या किसी भी मोबाइल नंबर से समग्र का पता किया जा स‍कता है?

नहीं, समग्र सदस्‍य आईडी से पंजीकृत मोबाइल नंबर से ही समग्र की जानकारी प्राप्‍त की जा सकती है।

समग्र में मेरा मोबाइल नंबर लिक नहीं है तो क्‍या करें ?

समग्र केवाएसी कराना होगा, समग्र केवाईसी में नया मोबाइल नंबर दर्ज कर पुन: केवाएसी करें।

Hot this week

प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ

कुल पदों की संख्‍याचयन प्रक्रियापात्रतामहत्‍वपूर्ण तिथियांमहत्‍वपूर्ण लिंक MP ASHA KARYKARTA...

Topics

प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ

कुल पदों की संख्‍याचयन प्रक्रियापात्रतामहत्‍वपूर्ण तिथियांमहत्‍वपूर्ण लिंक MP ASHA KARYKARTA...
spot_img

Related Articles

Popular Categories