PM KISAN सम्‍मान निधि योजना में आवेदन के लिए आवश्‍यक दस्‍तावेज 2026

PM KISAN SAMMAN NIDHI YOJNA DOCUMENTS: केन्‍द्र सरकार की महत्‍वाकांक्षी योजना जिसमें पात्र किसानों को प्रतिवर्ष 6000 का अनुदान सीधे डीबीटी के माध्‍यम से प्राप्‍त होता है। किसान को यह अनुदान हर 4 महीने में 2000 वर्ष में कुल तीन सामान किस्‍तों के रूप में मिल‍ती है।

पात्रता मापदंड (कौन पात्र है?)

  • भूमि का स्‍वामित्‍व: किसान के पास खेती योग्‍य जमीन का होना आवश्‍यक है।
  • भारत का नागरिक: आवेदक किसान भारत का नागरिक हो।
  • आयकरदाता: आवेदक किसान के परिवार में आवेदक या परिवार का कोई आयकर दाता न हो।
  • पेंशनर: चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को छोड़कर कोई भी पेंशनर जिनकी पेंशन से आय 10000 से अधिक होगी इस योजना के पात्र नहीं होंगे।
  • संवैधानिक पदधारक: वर्तमान या पूर्व मंत्री, सांसद, विधायक, मेयर और जिला पंचायत अध्यक्ष को योजना की पात्रता नहीं है।

PM KISAN SAMMAN NIDHI YOJNA DOCUMENTS । सम्‍मान निधि के लिए आवश्‍यक दस्‍तावेज

क्र.दस्‍तावेज का नामसंक्षिप्‍त विवरण
1.आधार कार्डआवेदक का आधार कार्ड पहचान प्रमाण हेतु
2.पति/पत्‍नी का आधार कार्डआवेदक के पति या पत्‍नी का आधार कार्ड विवाहित होने की स्थिति में
3.समग्र आईडीआवेदक किसान की समग्र सदस्‍य आईडी
4.भूमि दस्‍तावेजआवेदक की भूमि संबंधी दस्‍तावेज जैसे खसरा, खतौनी या ‘ ऋणपुस्तिका
5.मृत्‍यु प्रमाण पत्रआवेदक के माता/पिता/पति या पत्‍नी के फौत होने के बाद वरसाना में आवेदक का नाम होने की स्थिति में
6.आधार कार्ड (फौत/मृतक)यदि मृतक पहले से सम्‍मान निधि का लाभार्थी हो
7.किसान आईडीफार्मर आईडी (Farmer Registry) किसानों की एक विशिष्ट डिजिटल पहचान संख्‍या है। इसे केंद्र सरकार के एग्रीस्टैक (AgriStack) मिशन के तहत बनाया जा रहा है। यह आईडी किसान के आधार कार्ड को उनके खेती योग्‍य सभी जमीन के रिकॉर्ड और बैंक खाते से जोड़ती है, जिससे सरकारी योजनाओं को लाभ प्राप्‍त करने में आसानी होती है। जैसे खाद वितरण, ईउपार्जन पंजीयन, बीज अनुदान और भी अनेक प्रकार के अनुदान।
8आधार पंजीकृत मोबाइल़आवेदक के आधार से पंजीकृत मोबाइल आधार वेरीफिकेशन के लिए

नोट: वर्तमान में केवल वरसाना द्वारा नामांतरित जमीन से बने किसान के आवेदन का आवेदन स्‍वीकार किया जा रहा है

आवेदन से पूर्व जरूरी

  • eKYC: आपकी जमीन की आधार eKYC जरूरी है eKYC न होने पर पोर्टल No Land Record Found का इरर मैसेज देता है।
  • आधार पंजीकृत मोबाइल: आधार से मोबाईल का लिंक होने आवश्‍यक है, लिंक न होने पर आप आवेदन नहीं कर पायेंगे।
  • डीबीटी: आपके बैक खाते में डीबीटी का एक्टिव होने जरूरी है सम्‍मान निधि का पैसा सीधी डीबीटी के माध्‍यम से ही लाभार्थी को मिलता है।
  • फार्मर आईडी: बिना फार्मर आईडी के आपकी भूमि की जानकारी प्राप्‍त करने में पोर्टल में आवेदन करते समय समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है।

Hot this week

MPTAASC प्राेफाइल बनाने के लिए आवश्‍यक दस्‍‍तावेज 2026

Required Documents for MPTAASC Profile Panjiyan : MPTAASC प्राेफाइल क्‍या...

जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्‍यक दस्‍तावेज 2026

जाति प्रमाण पत्र: यह एक ऐसा सरकारी दस्‍तावेज है...

Topics

जाति प्रमाण पत्र के लिए आवश्‍यक दस्‍तावेज 2026

जाति प्रमाण पत्र: यह एक ऐसा सरकारी दस्‍तावेज है...

Ladli Behna Yojna Payment Status: मोबाइल से 2 मिनट में चेक करें अपना पैसा

Ladli Behna Yojna Payment Status: मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना...

मोबाइल से Ladli Behna Yojana Status कैसे चेक करें? पूरी जानकारी

Ladli Behna Yojana Status: मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories