धान बेचने के लिए स्लॉट बुकिंग शुरू: e-Uparjan पोर्टल पर ऐसे चुनें अपनी पसंद की तारीख और खरीदी केंद्र

E-Uparjan Dhan Slot Booking: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर धान, खरीफ फसल की बिक्री हेतु e-Uparjan पोर्टल पर स्‍लॉट बुकिंग की प्रक्रिया को चालू कर दिया गया सभी किसान भाई समय से खरीदी केन्‍द्र व तारीख का चुनाव करें तथा स्‍लाट बुकिंग करें।

आवश्‍यक जानकारी

जानकारीक्‍यों
किसान कोडस्‍लाट बुकिंग के लिए किसान कोड आवश्‍यक
पंजीकृत मोबाइल नंबरपंजीयन के समय पंजीकृत मोबाइल नंबर
ओटीपीपंजीकृत मोबाइल पर प्राप्‍त ओटीपी

महत्‍वपूर्ण लिंक

वेबसाइट का नामलिंक
आधिकारिक वेबसाइटhttps://mpeuparjan.mp.gov.in/mpeuparjan25/Home.aspx
किसान स्लॉट बुकिंग ( धान )https://mpeuparjan.mp.gov.in/bSlot26/Default.aspx
किसान स्लॉट बुकिंग(ज्वार/बाजरा)https://mpeuparjan.mp.gov.in/Slot26/FarmerloginForSlotJB.aspx

किसान कोड कैसे पता करें?

STEP 1: किसान कोड पता करने के लिए सबसे पहले ई-उपार्जन पोर्टल पर जाएं https://mpeuparjan.mp.gov.in/mpeuparjan25/Home.aspx और खरीफ वाले भाग में खरीफ 2026-27का चयन करें।

E-Uparjan Dhan Slot Booking

STEP 2: अब आपको किसान पंजीयन सर्च (धान) वाली लिंक पर क्लिक करना है जैसा कि नीचे स्‍क्रीन शॉट में दिखाया गया है।

E-Uparjan Dhan Slot Booking

STEP 3: यहां पर किसान का जिला, पंजीकृत मोबाइल नंबर या समग्र आईडी दर्ज करें कैप्‍चा कोड भरें और किसान सर्च बटन पर क्लिक करें।

E-Uparjan Dhan Slot Booking

STEP 4: इस प्रकार आप किसी भी किसान का किसान कोड व पजीयन सम्‍बन्‍धी अन्‍य जानकारी प्राप्‍त कर सकते हैं।

E-Uparjan Dhan Slot Booking

e-Uparjan पोर्टल पर स्‍लाट बुकिंग कैसे करें

STEP 1: अब आपको किसान कोड की जानकारी मिल गयी है तो अब प्रक्रिया समझते हैं कि स्‍लाट बुकिंग कैसे करना है इसके लिए पुन: आपको उपार्जन पोर्टल पर जाना है और किसान स्‍लॉट बुकिंग(धान) लिंक पर क्लिक करें।

E-Uparjan Dhan Slot Booking

STEP 2: किसान स्‍लॉट बुकिंग के लएि यहां लागिन बटन पर क्लिक करें।

E-Uparjan Dhan Slot Booking

STEP 3: जिला का चयन करें, किसान कोड प्रविष्‍ट करें और कैप्‍चा कोड को दर्ज करें, सभी जानकारी दर्ज करने के बाद Send OTP बटन पर क्लिक करें जिससे किसान के पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी जाएगी।

E-Uparjan Dhan Slot Booking

STEP 4: पंजीकृत मोबाइल में प्राप्‍त मोबाइल नंबर दर्ज करें ओटीपी दर्ज करने के बाद वेरीफाई बटन पर क्लिक करें।

E-Uparjan Dhan Slot Booking

STEP 5: लागिन होते ही आपको धान की स्‍लॉट बुकिंग करें लिंक पर क्लिक करना है साथ ही यहां से पहले से धान स्‍लॉट बुकिंग की जानकारी और पावती प्राप्‍त कर सकते हैं

E-Uparjan Dhan Slot Booking

अब यहां पर स्‍लॉट से संबधित सभी जानकारी आपको ध्‍यान से दर्ज करनी होगी :-

  • तहसील जहां पर स्‍लाट बुकिंग करना चाहते हैं
  • उपार्जन केन्‍द्र का नाम
  • स्‍लॉट का दिनांक

सभी जरूरी जानकारी दर्ज करते ही संबंधि‍त उपार्जन केन्‍द्र की रिक्‍त क्षमता तथा कुल क्षमता की जानकारी आ जाएगी आप अपनी अधिकतम क्षमता के अनुसान संबंधित केन्‍द्र का चयन करें और स्‍लॉट बुकिंग की प्रक्रिया को पूरा करें।

स्‍लाट बुक होने के बाद प्राप्‍त रसीद या पावती का प्रिंट जरूर रखें

स्‍लाट बुक के बाद बिक्री केन्‍द्र के लिए आवश्‍यक दस्‍तावेज

  • किसान का आधार कार्ड
  • किसान की बैक पासबुक जो पंजीयन के समय दिया गया था
  • किसान की समग्र आईडी
  • स्‍लॉट बुकिंग की पावती
  • पंजीयन रसीद पंजीयन के समय प्राप्‍त रसीद
  • किसान का पंजीकृत मोबाईल नंबर

FAQ

धान बेचने के लिए स्‍लाॅट बुक कैसे करेंगें?

उपर दिया पूरा लेख पढें स्‍लाट बुक करने की पूरी प्रक्रिया बतायी गयी है

किसान स्‍लॉट बुक करने के लिए क्‍या क्‍या जानकारी चाहिए?

स्‍लॉट बुक करने के लिए किसान आईडी, पंजीकृत मोबाइल नंबर, ओटीपी की आवश्‍यकता होगी

किसान कोड कैसे पता करें?

किसान कोड की जानकारी पंजीकृत मोबाइल नंबर से या कि समग्र आईडी से किसान कोड की जानकारी ली जा सकती है जिसकी प्रक्रिया ऊपर लेख में बताई गयी है।

Hot this week

प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ

कुल पदों की संख्‍याचयन प्रक्रियापात्रतामहत्‍वपूर्ण तिथियांमहत्‍वपूर्ण लिंक MP ASHA KARYKARTA...

Topics

प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ

कुल पदों की संख्‍याचयन प्रक्रियापात्रतामहत्‍वपूर्ण तिथियांमहत्‍वपूर्ण लिंक MP ASHA KARYKARTA...
spot_img

Related Articles

Popular Categories