Income Certificate Download: आय प्रमाण पत्र के बारे में आप सभी तो भलीभांति परिचित होंगे सभी को अपने शैक्षणिक कार्यों, सरकारी कामों या आपके बच्चों का कभी किसी न किसी काम में आवश्यकता जरूर पड़ी होगी। आय प्रमाण पत्र की वैधता जारी होने के तिथि से तीन साल की होती है लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आप प्रमाण पत्र तो बनवा लेते हैं और त्वरित कामों में उपयोग में लेते है लेकिन बाद में जरूरत पड़ने पर आपने अपने प्रमाण पत्र को कहां रखा है यह याद ही नहीं होता है
खैर मोबाइल और इंटरनेट के जमाने में कुछ भूल जाना कोई बड़ी बात नहीं है आप स्कैन कापी या पीडीएफ डिजिटल फार्म में तो रखते है लेकिन आवश्यकता पड़ने पर वहां भी हमें कोई दस्तावेज नहीं मिल पाते हैंइसी समस्या को ध्यान में रखते हुए इस लेख में हम आपको इसलिए आपको हम यहां Income Certificate Online डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया बताने जा रहे हैं ताकि जरूरत पड़ने पर आप स्वयं अपना प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकें
Income Certificate Download करने के लिए आवश्यक जानकारी
- आवदेन क्रमांक
- पंजीकृत मोबाइल नंबर
- ओटीपी
Income Certificate Download Karne की पूरी प्रक्रिया
STEP 1: Income Certificate Online प्राप्त करने के लिए सबसे पहले तो आपको मध्य प्रदेश के लोकसेवा गारंटी पोर्टल https://mpedistrict.gov.in/ पर जाना होगा। मेन पेज में ही आवेदन की स्थिति जाने विकल्प को खोजें और क्लिक करें

STEP 2: अब आवेदन की स्थिति जानें पेज में आपके सामने तीन विकल्प मिलेंगें
- पंजीकरण क्रमांक : RS/…./.. से शुरू होने वाला आवेदन क्रमांक होने पर इस विकल्प का प्रयोग करें।
- मोबाइल: आवेदन क्रमांक न होने पर रजिस्टर्ड मोबाइल विकल्प का प्रयोग करें।
- डिजिटल हस्ताक्षरित डिजिटल सार्टिफिकेट जांचें: इस विकल्प के उपयोग का तब किया जाता है जब आपको पता हो कि मेरे प्रमाण पत्र जारी हो गया है तब सीधे बिना मोबाइल और ओटीपी से भी प्रमाण पत्र डाउनलोड किया जाता है।
STEP 3
A: पंजीकरण क्रमांक की सहायता से प्रमाण पत्र प्राप्त करना
3a. पहले विकल्प पंजीकरण क्रमांक का उपयोग करते हुए आप नीचे दिये टेक्स्ट बाक्स में आवेदन क्रमांक दर्ज करें कैप्चा कोड को दर्ज करें और खोजें बटन पर क्लिक करें

3b. खोजें बटन पर क्लिक करते ही एक पॉप अप डिस्प्ले होता है जिसमें आपके प्रमाण पत्र से पंजीकृत मोबाइल के अंतिम कुछ अंको की जानकारी होती है और उपरोक्त नंबर पर ही ओटीपी भेजी जाती है, सामान्यत: यह समग्र आईडी से पंजीकृत मोबाइल नंबर होता है
मोबाइल के अंत के कुछ अंकाे का देखकर आप अपने पंजीकृत माबाइल नं. का अनुमान लगा सकत है माेबाइल नं. सही होने कि स्थिति में आप Send OTP बटन पर क्लिक करें जिससे कि आपको आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजी जा सके

3c: OTP दर्ज करना:-
इस प्रकार पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें और ओटीपी को वेरीफाई करें

3d: प्रमाण पत्र डाउनलोड
ओटीपी वेरिफिकेशन करते ही प्रमाण पत्र आपके स्क्रीन पर डिस्प्ले होता है जिसे आप डाउनलोड कर सकते है या प्रिट कर सकते हैं
B: पंजीकृत मोबाइल नंबर की सहायता से प्रमाण पत्र प्राप्त करना
3a: पंजीकृत मोबाइल नबर दर्ज करें और खोजें बटन पर क्लिक करते ही आपके उसी मोबाइल नं. पर ओटीपी प्राप्त होगा

3b. ओटीपी वेरीफिकेशन करते ही उस मोबाइल नं. से रजिस्टर्ड सभी प्रमाण पत्रों की सूची प्रमाण पत्र के आवेदन क्रमांक, आवेदक का नाम सहित प्राप्त होगी। उक्त लिस्ट में जिसे आप डाउनलोड करना चाहते है उसी आवेदन क्रमांक में क्लिक करें।

3c. उक्त आवेदन क्रमांक में क्लिक करते ही आप पंजीकरण क्रमांक की सहायता से प्रमाण पत्र प्राप्त करना वाले स्टेप में पहुँच जाऐंगें अब उपर बतायी प्रक्रिया के अनुसरण करते हुए प्रमाण पत्र डाउनलोड या प्रिंट करें
C. डिजिटल हस्ताक्षरित डिजिटल सार्टिफिकेट जांचें विकल्प से प्रमाण पत्र प्राप्त करना
सामान्यत: इस विकल्प का प्रयोग प्रमाण पत्र की वैधता जानने के लिए किया जाता है लेकिन प्रमाण पत्र डाउनलोड करने का सबसे उत्तम विकल्प है जिसमें बिना किसी ओटीपी या मोबाइल नंबर के उपयोग से प्रमाण को डाउनलोड किया जाता है
3a. डिजिटल हस्ताक्षरित डिजिटल सार्टिफिकेट विकल्प का उपयोग करते हुए आपको आपका आवेदन क्रमांक दर्ज करना होता है आवेदन क्रमांक पता न हो तो इसके उपर मोबाइल नं. से डाउनलोड करने वाली प्रक्रिया से आप आवेदन क्रमांक प्राप्त कर सकते हैं

3b. आवेदन क्रमांक दर्ज करने के बाद कैप्चा कोड को अंकित करें और खोजें बटन पर क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर प्रमाण पत्र डिस्प्ले होता है जिसे आप डाउनलोड कर प्रिंट ले सकते हैं या शेयर कर सकते हैं
STEP 4: इस प्रकार से आप इन सभी विकल्पों की सहायता से अपने Income Certificate को प्राप्त कर सकते हैं हमने यहां पर सभी सम्भावित विकल्पों की सहायता से प्रमाण पत्र को प्राप्त करने के बारे में जानकारी साझा की यह उम्मीद है कि आप को Income Certificate Download करने में अब किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी

