MPBSE Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डिक्लेरेशन फीस जमा करने का आसान तरीका

HOW TO PAY MPBSE DECLERATION FEES: माध्‍यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा हर वर्ष वार्षिक परीक्षा से पूर्व डमी बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 एवं कक्षा 12 के प्रवेश पत्र जारी किये जाते है। डमी प्रवेश पत्र जारी करने का उद्येश्‍य किसी भी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में त्रुटि होने पर आवश्‍यक सुधार हेतु मंडल को सूचित करना साथ ही प्रवेश पत्र में वार्षिक परीक्षा से पूर्व आवश्‍यक सुधार कराना होता है।

डमी प्रवेश पत्र को चेक करने के पश्‍चात किसी भी प्रवेश पत्र में त्रुटि न होने पर डिक्लेरेशन फीस जमा करना आवश्‍यक है| “मैं यह प्रमाणित करता हूँ कि हाई स्कूल/सेकेंडरी/अन्य परीक्षाओं से सम्बंधित मेरी संस्था के ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म में कोई त्रुटि शेष नहीं है | यदि इसके पश्चात किसी भी प्रकार की त्रुटि शेष रह जाती है तो मैं इसका स्वयं जिम्मेदार रहुगा |“साथ ही घोषणा पत्र को विद्यालय के लेटर हेड में प्रमाणीकरण अपलोड भी करना है जिसमें विद्यालय प्राचार्य को प्रमाणीकरण देना होगा।

महत्‍वपूर्ण लिंक

वेबसाइट का नामलिंक
MPBSE PORTALhttps://mpbse.mponline.gov.in/

आवश्‍यक जानकारी

जानकारी क्‍यों
प्राचार्य का नामविद्यालय प्राचार्य विद्यालय के सभी कार्यों के लिए उत्‍तरदायी होता है
प्रमाणीकरण विद्यालय के लेटर हेड में प्राचार्य द्वारा प्रमाणित घोषणा पत्र
विद्यालय का मंडल कोड एवं पासवर्डMPBSE पोर्टल में लागिन हेतु मंडल कोड एवं पासवर्ड

MPBSE DECLERATION FEES कैसे जमा करें

STEP 1: MPBSE के किसी भी कार्य के लिए हमेशा आधिकारिक वेबसाईट का प्रयोग करें डिक्लेरेशन फीस जमा करने के लिए https://mpbse.mponline.gov.in/ लिंक का प्रयोग करें और विद्यालय के मंडल कोड एवं पासवर्ड की सहायता से स्‍कूल लागिन करें। यदि पासवर्ड न होतो जनरेट पासवर्ड लिंक का प्रयोग करते हुए नया पासवर्ड बनाएं।

STEP 2: सफलतापूर्वक लागिन होने पर विद्यालय डैशबोर्ड में विभिन्‍न प्रकार की विद्यालय संबंधित सेवाओं की सूची दिखाई देती है जिनका अलग अलग कार्यों में प्रयोग किया जाता है। MPBSE DECLERATION FEES जमा करने के लिए यहां पर आपको Decleration Form लिंक खोजना होगा

STEP 3: Decleration Form लिंक में क्लिक करने पर नया पेज ओपन होता है जहां पर आपकाे संबंधित शाला प्राचार्य का पूरा नाम अंकित करना होगा इसके बाद शाला के लेटर हेड में शाला प्राचार्य द्वारा हस्‍ताक्षरित प्रमाण पत्र अपलोड करना है प्रमाण पत्र की साइज 80केबी से नीचे रखें और अपलोड कर सबमिट करें।

STEP 4: MPBSE DECLERATION FEES – सभी जानकारी सुरक्षित करने के बाद आपको भुगतान करना होगा। भुगतान हेतु आप एमपी आनलाइन का प्रयोग करना चाहिए

STEP 5: सफलतापूर्वक भुगतान होने के बाद पावती का प्रिंट लेकर रख लेवें ताकि आवश्‍यकता पडने पर किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो।

Hot this week

प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ

कुल पदों की संख्‍याचयन प्रक्रियापात्रतामहत्‍वपूर्ण तिथियांमहत्‍वपूर्ण लिंक MP ASHA KARYKARTA...

Topics

प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ

कुल पदों की संख्‍याचयन प्रक्रियापात्रतामहत्‍वपूर्ण तिथियांमहत्‍वपूर्ण लिंक MP ASHA KARYKARTA...

PM Kisan Status: आपके खाते में ₹2000 आए या नहीं?पीएम किसान का स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया

केन्‍द्र सरकार की महात्‍वाकांक्षी योजना जिसमें सभी पात्र किसानों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories