भूखण्ड/घाटे की विक्रय स्थिति कैसे जाने
भूखण्ड/घाटे की विक्रय स्थिति कैसे जाने- उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल उत्तरप्रदेश सरकार ने कम्पूटरीकृत मोड में ऑनलाइन भूमि अभिलेख (खसरा / खतौनी / नक्शा भू-अभिलेख / भूलेख) प्रदान करना शुरू कर दिया है | अब राज्य के नागरिक कंप्यूटर के माध्यम से अपने भूमि रिकॉर्ड की प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं | इसके लिए आवेदक http://upbhulekh.gov.in/public/public_ror/Public_ROR.jsp पर जा सकते हैं | यहाँ सभी प्रकार के मानचित्र उपलब्ध कराए गए हैं |
अक्सर देखा गया है की लोगों को अपने खेत की खतौनी और अन्य भू अभिलेख की प्रति / नक़ल प्राप्त करने के लिए बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है | उन्हें कई बार सरकारी कार्यालयों और पटवारी के चक्कर भी लगाने पड़ते हैं | लेकिन अब नागरिक इन अभिलेखों की प्रतिलिपि अपने नजदीकी CSC Centers में जा कर प्राप्त कर सकते हैं |
इससे अनावश्यक सरकारी कार्यालयों और पटवारी के चक्कर लगाने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी अब लोगों को भुलेख प्राप्त करने के लिए केवल नक्शा(मानचित्र) पर अपने जिले का चयन करना होगा और अपना खाता नंबर या खसरा नंबर दर्ज करना होगा | लोगों को अपनी जमाबंदी नकल (प्रतिलिपि)/ Jamabandi NAKAL(copy) खोजने के लिए, उत्तरप्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट http://upbhulekh.gov.in/public/public_ror/Public_ROR.jsp पर जाना होगा | (भूखण्ड/घाटे की विक्रय स्थिति कैसे जाने)
STEP 1: भूखण्ड/घाटे की विक्रय स्थिति जानने के लिए भूलेख पोर्टल पर जाएँ मुख्य पृष्ठ में भूखण्ड/घाटे की विक्रय स्थिति जाने ब्लॉक लिंक पर क्लिक करें ।
![](https://i0.wp.com/enterhindi.com/wp-content/uploads/2020/04/VI.jpg?resize=696%2C269)
STEP 2: विक्रय स्थिति का पता करने के लिए सम्बंधित जिला तहसील तथा गांव का चुनाव करें |
![भूखण्ड/घाटे की विक्रय स्थिति कैसे जाने](https://i0.wp.com/enterhindi.com/wp-content/uploads/2020/04/upb2-3.jpg?resize=696%2C321)
STEP 3: भूखण्ड खा खसरा या गाटा संख्या दर्ज करें । खसरा या गाटा संख्या दर्ज करने के पश्चात सर्च करते ही सम्बंधित भूखण्ड मालिक का नाम प्रदर्शित होगा
![भूखण्ड/घाटे की विक्रय स्थिति कैसे जाने](https://i0.wp.com/enterhindi.com/wp-content/uploads/2020/04/upb4-2.jpg?resize=696%2C397)
STEP 4: उक्त नाम के ऊपर क्लिक करें और विक्रय प्रस्थिति के बटन पर क्लिक करें भूखण्ड के विक्रय स्थिति होने पर उसकी सभी जानकारी को आप देख सकते हैं
![](https://i0.wp.com/enterhindi.com/wp-content/uploads/2020/04/VI3.jpg?resize=696%2C394)