UP: e- Procurement System: ई – क्रय प्रणाली

0
2794
धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण
धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण

उत्तर प्रदेश : धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण (KMS – 2022)

धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण :

उत्तर प्रदेश सरकार ने खरीफ की फसल (धान) के खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की शुरुआत कर दी है सत्र 2022 में धान की खरीद के लिए किसान पंजीकरण की शुरुआत हो चुकी है जिसके तहत किसान भाई अपनी धान बेचने के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं |

किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद अपनी खरीफ की फसल (धान) को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकारी एजेंसियों को बेच सकते हैं।

मंडियों में अपनी उपज को ले जाने से पहले सभी इच्छुक किसानों भाइयो को यूपी ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा कर टोकन प्राप्त करना होगा जिससे की जब अपनी बारी आए तभी मंडी में जाये। यह व्यवस्था इसलिए की गयी है कि मंडियों में भीड़ न लगने पाए और खरीदी कार्य समय से सम्पन्न हो |

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से किसान भाइयो को टोकन प्रदान करने की व्यवस्था इसलिए की गयी है क्योंकि हमारे देश में ही नहीं बल्कि पुरे विश्व से कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा अभी तक टला नहीं है इस कारण धान खरीद के लिए मंडियों में विशेष व्यवस्था की गयी है उत्तर प्रदेश में धान की खरीद 1 सितम्बर से की जाएगी।

राज्य सरकार ने सभी किसान भाइयों से अपील करी है की ई-उपार्जन पोर्टल पर धान खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा ले और अपना टोकन प्राप्त कर लें और सभी से यह भी अनुरोध किया की केवल उसी दिन मंडी आए जिस दिन का उनके पास टोकन है।

उत्तर प्रदेश में धान की खरीद 1 सितम्बर 2021 से की जाएगी। राज्य सरकार ने सभी किसान भाइयों से अपील की है कि ई-उपार्जन पोर्टल पर धान खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा ले और अपना टोकन प्राप्त कर लें और सभी से यह भी अनुरोध किया की केवल उसी दिन मंडी आए जिस दिन का उनके पास टोकन है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2022 के लिए प्रदेशभर में धान की खरीद के लिए 5500 खरीद केंद्र बनाए हैं। विपणन वर्ष 2002 में धान की खरीद 1940 / 1960 रुपये प्रति क्विंटल के न्यूनतम समर्थन (MSP) मूल्य पर रखा है।

किसान पंजीकरण हेतु महत्वपूर्ण जानकारी :-

धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण

UP e-Uparjan पोर्टल पर किसान ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें:-

किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए प्रक्रिया निम्नानुसार है :

STEP 1:किसानों को सबसे पहले Food and Civil Supplies Department UP e- Procurement System के आधिकारिक वेबसाइट  https://eproc.up.gov.in/Uparjan/Home_Reg.aspx पर जाना होगा |

STEP 2: होम पेज पर “धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण” पर क्लिक करना है |

धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण

STEP 3: धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण लिंक पर क्लिक करते ही किसान पंजीकरण हेतु महत्वपूर्ण जानकारी ओपन होगी | जानकारी पढ़ने के बाद आगे बढ़े बटन पर क्लिक करना है |

धान खरीद हेतु किसान पंजीकरण

STEP 4: आगे बढे बटन पर क्लिक करने पर किसान पंजीकरण फॉर्म ओपन होगा जिसमे जिसमे 6 स्टेप का फॉर्म होगा | सभी स्टेप्स के फॉर्म को भरना होगा |

STEP 5: किसान पंजीकरण फॉर्म ओपन होने के बाद स्टेप 1 नवीन पंजीकरण में अपनी जानकरी भरने के बाद OTP प्राप्त करे पर क्लिक करे |

STEP 6: इस वर्ष कृषक पंजीकरण में आधार लिंक्ड मोबाइल नम्बर पर ओ0टी0पी0 (OTP) प्रेषित किया जायेगा | कृपया अपने आधार में पंजीकृत मोबाइल नम्बर को अवश्य जाँच लें क्योंकि किसान पंजीकरण करते समय मात्र 03 बार ही ओ0टी0पी0 24 घण्टे में आधार में पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर प्राप्त हो सकेगा | आधार में पंजीकृत मोबाइल नंबर जांचने हेतु यहाँ क्लिक करें – resident.uidai.gov.in/verify

STEP 8: आधार से लिंक बैंक खाता जांचने हेतु यहाँ क्लिक करें – resident.uidai.gov.in/bank-mapper

STEP 9: किसान बन्धु से अनुरोध है कि आधार में फीड मोबाइल नंबर अपडेट कराने/फीड कराने हेतु अपने नजदीकी आधार इनरोलमेंट/अपडेट सेंटर जाकर अपने आधार में मोबाइल नंबर अपडेट अवश्य करायें | किसान पंजीकरण का शत प्रतिशत सत्यापन उपजिलाधिकारी / ए0डी0एम0 लॉगिन से किया जायेगा | किसान पंजीकरण हेतु महत्वपूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है |

नोट:-

  1. किसान बन्धु आधार कार्ड में अंकित अपना नाम, जेंडर एवं आधार संख्या की ठीक प्रकार से प्रविष्टि करें जिससे की आपको धान क्रय हेतु पंजीकरण करने में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो |
  2. धान विक्रय के समय पंजीयन प्रपत्र के साथ आधार कार्ड एवं आधार में पंजीकृत मोबाइल नंबर एवं खतौनी के छायाप्रति साथ लाये |
  3. धान के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) का भुगतान आधार से लिंक बैंक खाते में किया जायेगा, इसलिए किसान भाई जिस बैंक खाते में भुगतान प्राप्त करना चाहते हैं उसे आधार से लिंक करा लें |

UP धान खरीद (खरीफ फसल) किसान पंजीकरण प्रारूप:-

कोई भी किसान ई-उपार्जन पर ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने से पहले आवेदन पत्र का प्रारूप भी देख सकता है जिससे उसको अपनी खरीफ फसल को बेचने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने में आसानी होगी:

किसान पंजीकरण प्रिंट प्रपत्र :

पंजीकरण संख्या या आधार नंबर की सहायता से किसान पंजीकरण प्रपत्र का फाइनल फाइनल प्रिंट निकाल सकते हैं |

स्टेप 4. पंजीकरण लॉक अगले स्टेप में किसान अपने द्वारा भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्र को प्रिंट कर सकता है जिससे वह प्रिंट एक तरीके से किसान के लिए रेफरेंस की तरह काम करेगा | इसके लिए आवेदक को स्टेप 5. पंजीकरण फाइनल प्रिंट के सेक्शन में जाना होगा यहाँ पर मोबाइल नंबर डाल कर आगे बढ़े के बटन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद पूर्ण रूप से भरा हुआ प्रपत्र खुल जाएगा जिसको आप प्रिंट या सेव कर सकते हैं |

ई-उपार्जन धान खरीद भुगतान हेतु बैंक स्तिथि:-

खरीफ फसल (धान खरीद) हेतु ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद किसान भाई अपनी फसल की  स्टेप 6: भुगतान हेतु बैंक स्तिथि चेक कर सकते है जिसका पेज कुछ इस प्रकार दिखाई देगा:-

लॉक उपरांत टोकन :

खरीफ फसल (धान खरीद) हेतु ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद किसान भाई अपनी फसल की स्टेप 7: लॉक के उपरांत टोकन बनाये से अपना टोकन प्राप्त करके निर्धारित तिथि को मंडी जाये |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here