Home Blog Page 8

यूनिक कोड से जाने टेबलेट प्रतिपूर्ति की 10000 राशि आपके खाते में ट्रांसफर हुई या नहीं कैसे चेक करें

STATUS TABLET PRATIPURTI AMOUNT CREDIT TO ACCOUNT: मध्य प्रदेश में कार्यरत सभी प्राथमिक शिक्षकों को टेबलेट लेने हेतु निर्देशित किया गया था लगभग सभी शिक्षक साथियों ने टेबलेट क्रय कर लिया है और टेबलेट प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया जो विभाग द्वारा निर्धारित की गयी थी उसे पूर्ण कर लिया है तो टैबलेट राशि को सभी शिक्षकों के सम्बंधित खाते में ट्रांसफर हेतु विभागीय प्रक्रिया को पूर्ण कर कर दिया गया है। जिसकी जानकारी नीचे दी जा रही प्रोसेस के माध्यम से जान सकते है।

टैबलेट की राशि जमा हुई या नही, सर्च करें अपने युनिक आई.डी. से जानकारी बताई जा रही प्रक्रिया के माध्यम से ले सकते हैं |

STEP 1: टैबलेट की राशि जमा हुई या नही, सर्च करने के लिए आपको एजुकेशन पोर्टल https://www.educationportal.mp.gov.in/ में जाना होगा |अब मुख्यपृष्ठ के राइट साइड कार्नर में 9 डॉट पर क्लिक करें

STEP 2: राइट साइड कार्नर में 9 डॉट पर क्लिक करने पर साइड बार ओपन होगा आप स्क्रॉल कर नीचे तब तक जाएँ जब तक आपको इस प्रकार टैबलेट आइकॉन नहीं दिखता तब दिखने पर उसमें क्लिक करें नीचे चित्र के माध्यम से आप समझ सकते हैं।

STEP 3:अब TRACK APPLICATION STATUS पर जाएँ क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज ओपन होगा

STEP 4: शिक्षक अपना यूनिक कोड एनीकट करते हुए सुरक्षा कोड दर्ज कर सर्च एप्लीकेशन बटन पर क्लिक करें। जिससे शिक्षक की बेसिक जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी जिसमे बैंक डिटेल्स भी प्रदर्शित होगा और एप्लीकेशन स्टेटस में PAYMENT HAS BEEN CREDIT TO THE BENEFICIARY ACCOUNT दिखाई देगा। इसका मतलब की पेमेंट आपकी बैंकमें भेज दिया गया है APPROVED BY BRC आता है तो वेट करिये कुछ दिनों के अंदर पैसे आपके खाते में भेज दिए जायेंगे। लेकिन यदि रिजेक्ट आता है तो आप सम्बंधित BRC कार्यालय में सूचित करें और त्रुटियों को सही कराकर अपनी फाइल पास कराएं।

चुटकियों में लाड़ली बहना हेतु समग्र KYC, DBT और आधार बैंक लिंक की स्थिति कैसे जाने

लाड़ली बहना योजना का क्रियान्वयन मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। पर योजना का लाभ लेने के लिए कई शर्ते भी लागू की गयी हैं जैसे की आधार से समग्र KYC का होना, आपके बैंक खाते में DBT एक्टिव होना और खाते में आधार का लिंक होना साथ ही आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना, और समग्र से मोबाइल का लिंक होना।


ये आम समस्याएं योजना का लाभ लेने के लिए फॉर्म भरते समय आ रही हैं जिसके परिणाम स्वरुप लोगों की भीड़ ऑनलाइन सेंटरों में KYC के लिए आधार सेण्टर में आधार से मोबाइल नंबर लिंक के लिए और बैंक में DBT और अआधार लिंक के लिए उमड़ रही है।


पर कुछ लोग जानकारी के आभाव में इधर उधर भटक रहे हैं और बैंकों और ऑनलाइन केंद्रों में चक्कर लगा रहें हैं। लेकिन यदि आप थोड़ी भी जानकारी रखते हैं तो घर बैठे ही इन समस्याओं से निजात प् सकते हैं आप इस पोस्ट को पढ़ें और शेयर करें ताकि किसी को ज्यादा परेशानी का सामना न करना पड़े बिना वजह भटकना न पड़े।
तो आईये जानते हैं कैसे आप इस पोस्ट से जानकारी लेकर होने वाली समस्या से मुक्ति पा सकते हैं यहाँ हम हर समस्या और साथ ही उसका निदान बताएं बस स्टेप बाय स्टेप आपको जानकारी लेते जाना है।

आधार समग्र KYC : – आधार समग्र KYC ऑनलाइन घर बैठे आधार OTP के माध्यम से की जा सकती है जिसके लिए इस आधिकारिक लिंक का प्रओग करें और मांगी गयी जानकारी को अंकित करते जाएँ https://samagra.gov.in/Citizen/RFC/AdhaarRequest.aspx मान लीजिये यदि आपका आधार से मोबाइल नंबर लिंक न हो तब जरूर आप किसी ऑनलाइन सेण्टर में चले जाएँ और बायोमेट्रिक के माध्यम से समग्र KYC कराएं जिसके लिए कोई शुल्क नहीं है| यदि आप जानना चाहते हैं ककी आपके आधार से कौन सा मोबाइल नंबर लिंक है तो इस लिंक का प्रयोग करें https://myaadhaar.uidai.gov.in/verify-email-mobile

आधार से मोबाइल नंबर लिंक : आधार से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए आपको हर ऑनलाइन सेण्टर में जाकर पूछने की आवश्यकता नहीं है पता करें कौन आधार का काम करता है वही पर जाएँ क्योंकि हर कीओस्क सेण्टर के पास यह सुविधा नहीं होती की आधार अपडेट करें

समग्र से मोबाइल नंबर लिंक: समग्र आईडी से मोबाइल नंबर लिंक करने के लिए इस लिंक का प्रओग करें https://samagra.gov.in/Citizen/RFC/AdhaarRequest.aspx ध्यान रहे आप यह सुविधा घर बैठे तभी ले पाएंगे जब आपका आधार मोबाइल से लिंक होगा

जरूर पढ़ें :-

लाड़ली बहना समग्र ई-केवायसी स्थिति, आधार बैंक से लिंक और DBT एक्टिव की स्थति के लिए आप नीचे बताई जा रही प्रक्रिया को फॉलो करें।

STEP 1: समग्र ई-केवायसी स्थिति, आधार बैंक से लिंक और DBT एक्टिव की स्थिति जानने के लिए सबसे पहले आपको समग्र पोर्टल पर इस लिंक के माधयम से जाना होगा |मुख्य पृष्ठ में समग्र प्रोफाइल अपडेट करें सेक्शन में ई-केवायसी स्थिति जानें ब्लिंक कर रही RED लिंक पर क्लिक करें

लाड़ली बहना

STEP 2: अब अपनी सदस्य समग्र अंकित करें और सुरक्षा कोड को दर्ज करते हुए सबमिट करें

लाड़ली बहना

STEP 3: जैसे ही आप सबमिट करते हैं आपको कुछ जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित होने लगती हैं जैसे हमने एक समग्र सर्च किया तो इसमें समग्र आधार KYC की स्थति के सामने हाँ है मतलब समग्र KYC हो चुकी है बैंक खाते में आधार की स्थिति की नीचे अप्राप्त जानकारी मतलब आधार बैंक अकाउंट से लिंक नहीं है और DBT सक्रिय की स्थति में भी अप्राप्त जानकारी मतलब DBT आपके अकॉउंट में एक्टिव नहीं है। इस स्थित में आपको बैंक जाना होगा और उपरोक्त जानकारी देनी होगी

STEP 4: पर हमने जैसे ही दूसरी समग्र की जानकारी चेक करने चाहिए तो उनके सामने इस तरह की जानकारी आयी जैसे की आप नीचे चित्र में देख सकते हैं | इसमें समग्र आधार KYC की स्थति के सामने हाँ है मतलब समग्र KYC हो चुकी है बैंक खाते में आधार की स्थिति की नीचे हाँ मतलब आधार बैंक अकाउंट से लिंक है और DBT सक्रिय की स्थति में भी हाँ मतलब DBT आपके अकॉउंट में एक्टिव है अब इस स्थिति में आपको बैंक जाने की जरूरत नहीं है

RSKMP: 5 वीं 8 वीं वार्षिक परीक्षा के प्रोजेक्ट एवं सह शैक्षणिक मार्क्स कैसे फीड करें 2023

जैसा की आप सभी परिचित हैं 5 वीं 8 वीं वार्षिक परीक्षा का आयोजन इस समय किया जा रहा है साथ ही छात्रों के वार्षिक परीक्षा हेतु प्रोजेक्ट एवं सह शैक्षणिक ग्रेडिंग मार्क्स भी RSK पोस्टल के माध्यम से फीड किये जा रहे हैं। अतः समयानुसार छात्रों के प्रोजेक्ट मार्क्स की फीडिंग कर सुरक्षित कर देवें।

नीचे यहाँ पर स्टेप के अनुसार आप प्रक्रिया का पालन करते जाएँ दी गयी प्रक्रिया का पालन करें और छात्रों की जानकारी सुरक्षित करें।

STEP 1: सर्प्रथम आधिकारिक पोर्टल RSK MP की वेबसाइट पर जाएँ पोर्टल पर जाने के लिए इस लिंक का प्रयोग करें https://www.rskmp.in/Login.aspx और अपने यूनिक कोड एवं जन्मतिथि की सहायता से लॉगिन करें

STEP 2: लॉगिन डैशबोर्ड में कुछ नीचे दिए इमेज के अनुसार मीनू दिखाई देंगे। जिसमे से 5-8 Exam (2022-23) मेनू में क्लिक करना होगा अब ड्रॉब मेनू में INTERNAL MARKS ENTRY लिंक पर क्लिक करें जिसमे आपको दो विकल्प मिलेंगे पहला प्रोजेक्ट मार्क्स फीड करने के लिए तथा दूसरा एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटी (सह शैक्षिणक मूल्याङ्कन) के लिए उपरोक्त दोनों में बारी बरी से क्लिक कर प्रोजेक्ट मार्क्स दर्ज करना होगा

STEP 3: जिस कक्षा के छात्रों के प्रोजेक्ट मार्क्स फीड करना चाहते हैं ड्राप डाउन मेनू से चुने और सबमिट करें

STEP 4: अब यहाँ पर सभी छात्रों की जानकारी आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी छात्रों का दाखिला क्रमांक दर्ज करते हुए प्रोजेक्ट मार्क्स अंकित करें और सबमिट कर सुरक्षित करें। ऐसे ही सह शैक्षणिक मूल्याङ्कन की जानकारी भी अंकित करनी है।इस प्रकार आप सभी छात्रों के अंक अंकित कर सकते हैं।
किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर कमेंट के माध्यम से सूचित करें |

MP E-Uparjan Slot Booking 2023-24 : मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग कैसे करें? जाने यहाँ पर

MP E-Uparjan Slot Booking 2023-24: प्रदेश के किसानों से समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य 25 मार्च से प्रारंभ किया जाएगा। किसानों से अच्छी गुणवत्ता के गेहूं का समर्थन मूल्य 2125 रूपये प्रति क्विंटल से खरीदा जाएगा। समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन 25 मार्च से 10 मई तक किया जाएगा। जिले में किसानों से 210 खरीदी केन्द्रों पर फसल की खरीदी की जाएगी।

किसानों से गेहूं उपार्जन सप्ताह में 5 दिवस किया जाएगा। गेहूं खरीदी के लिए सोमवार से शुक्रवार प्रातः 8 से रात 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही किसान तौल पर्ची शाम 6 बजे तक जारी की जाएगी। जिन किसानों की उपज की तौल किसी कारण से सोमवार से शुक्रवार के बीच निर्धारित दिवस को नहीं हो सकेगी उनकी तौल शनिवार को की जाएगी। शनिवार एवं रविवार को शेष फसल का परिवहन, भण्डारण, लेखा का मिलान तथा अस्वीकृत स्कंध का अपग्रेडेशन की जाएगी।

किसान स्वयं कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग : (MP E-Uparjan Slot Booking)

किसानों द्वारा फसल विक्रय के लिए 21 मार्च से स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी। इस लिंक की जानकारी एसएमएस के माध्यम से किसान के मोबाइल पर भेजी जाएगी। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत, सत्यापित किसान स्वयं के मोबाइल, एमपी ऑनलाईन, सीएससी, ग्राम पंचायत, लोक सेवा केन्द्र, इंटरनेट कैफे तथ उपार्जन केन्द्र से स्लॉट बुकिंग कर सकते है। स्लॉट बुकिंग के लिए किसान के ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे पोर्टल पर दर्ज करना होगा। उपार्जन का कार्य सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा एवं उपज विक्रय के लिए इसी अवधि की स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी।

किसान द्वारा उपज विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग उपार्जन के अंतिम 10 दिवस को छोड़कर की जा सकेगी एवं स्लॉट की वैधता अवधि 7 कार्य दिवस होगी। किसानों को उपार्जित फसल का भुगतान आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। स्लॉट बुकिंग करते समय किसानों को पोर्टल पर आधार लिंक बैंक खाता क्रमांक एवं बैंक का नाम प्रदर्शित किया जाएगा। किसान को अपनी बैंक की पासबुक से खाते का मिलान कर स्वयं पोर्टल पर सत्यापन करना होगा।

2023– 24 समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग : MP E-Uparjan Slot Booking 2023 :

सत्र 2023 -24 में किसनों को समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा। 21 मार्च 2023 से सभी किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीँ 25 मार्च से गेहू की खरीददारी शुरू हो जाएगी। हर केन्द्र पर प्रतिदिन की तौल क्षमता निर्धारित की गई है, उसके अनुसार तौलकांटे पर्याप्त संख्या में लगाये गये हैं। राज्य के किसान ई-उपार्जन पोर्टल की मदद से मोबाईल/एमपीऑनलाईन/कॉमनसर्विस सेंटर/ग्राम पंचायत/लोकसेवा केन्द्र/इंटरनेट कैफे/निर्धारित गेहूं खरीदी से स्लॉट बुकिंग कर पाएंगे।

MP E-Uparjan Slot Booking 2023, मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूँ बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग ऐसे करे :

स्टेप 1. स्लॉट बुक करने के लिए सर्वप्रथमआपको MP E Uparjan की ऑफिसियल वेबसाइट http://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx पर जाना होगा

MP E- Uparjan Slot

स्टेप 2. ऑफिसियल वेबसाइट http://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx ओपन हो जाने के बाद आप को किसान स्लॉट बुकिंग वाले टैब पर क्लिक करना है|

स्टेप 3.किसान स्लॉट बुकिंग वाले टैब पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा| जिसमे आप को गेहूँ के लिए स्लॉट बुक करे वाले टैब पर क्लिक करना है|

स्टेप 4. अपने जिले का चयन करने और किसान कोड एंटर करने के बाद कॅप्टचा कोड एंटर करना होगा , कॅप्टचा कोड एंटर करने के बाद SEND OTP पर क्लिक करना होगा|

स्टेप 5 : SEND OTP पर क्लिक करते ही आप के रेजिस्ट्रेड मोबाइल पर OTP आएगा |

स्टेप 6 : OTP एंटर करने के बाद आप सभी किसान साथी बड़ी ही आसानी से समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग कर सकते हैं |

किसान किस समय करें स्लॉट बुकिंग?

सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 6 बजे तक किसान स्लॉट बुक कर सकेंगे।

स्लॉट की कितने दिन वैधता?

स्लॉट बुकिंग की वैधता 3 दिन रहेगी। ऑनलाइन तरीके से होने वाली बुकिंग सिर्फ सोमवार से शुक्रवार के बीच ही होगी। किसान शनिवार और रविवार को बुकिंग नहीं करा सकेंगे।

स्लॉट बुकिंग में कोई दिक्कत आए तो क्या करें?

स्लॉट बुकिंग में कोई दिक्कत आए, तो किसान पास के खरीदी केंद्र पर जा सकते हैं। वहां पर बुकिंग हो जाएगी। इसे लेकर अभी सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी नहीं किया है।

किसान किन सेंटरों पर बेच सकेंगे?

किसान अपनी तहसील के किसी भी सेंटर पर धान बेच सकेंगे।

किसान कब-कहां बेच सकेंगे गेंहू ?:

इंदौर और उज्जैन संभाग में सरकार 28 मार्च से 10 मई के बीच गेहूं की खरीदी करेगी। इनमें इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, खंडवा, उज्जैन, देवास, रतलाम, शाजापुर, मंदसौर, नीमच और आगर शामिल हैं।

नर्मदापुरम, जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर, ग्वालियर, भोपाल और चंबल संभाग में 4 अप्रैल से 16 मई तक खरीदी होगी। इनमें भोपाल, रायसेन, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, नर्मदापुरम्, हरदा, बैतूल, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, मंडला, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, डिंडौरी, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, सागर, छतरपुर, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, निवाड़ी, शिवपुरी, गुना, दतिया, अशोकनगर, मुरैना, भिण्ड और श्योपुर जिले शामिल हैं।

MP E-Uparjan में इस बार ये दो बड़े बदलाव किये गए हैं :

  • स्लॉट बुकिंग सिस्टम पहली बार आया है। किसान खुद ही केंद्र चुन सकते हैं। पहले SMS आते थे और उस हिसाब से किसान गेहूं बेचने जाते थे।
  • इस बार एक ही बार में पूरा गेहूं बेचना होगा। पहले ऐसा नहीं था। यदि किसी का 150 क्विंटल धान पैदा हुआ, तो किसान उसे दो-तीन हिस्सों में भी बेचने के लिए केंद्र पर जा सकते थे।

Faq

किसान स्लॉट कहां से बुक करें?

किसान खुद के मोबाइल से स्लॉट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा MP Online, कॉमन सर्विस सेंटर, ग्राम पंचायत, लोक सेवा केंद्र, इंटरनेट कैफे, खरीदी केंद्र से भी बुकिंग हो सकेगी।

स्लॉट बुक करने/कराने के कितने रुपए देने होंगे?

किसान खुद अपने मोबाइल या कम्प्यूटर सिस्टम से स्लॉट बुक करते हैं, तो उन्हें चार्ज नहीं देना पड़ेगा। यदि MP Online, कॉमन सर्विस सेंटर, ग्राम पंचायत, लोक सेवा केंद्र, इंटरनेट कैफे से बुकिंग कराते हैं, तो कुछ रुपए चुकाने पड़ेंगे। इसके लिए सरकार ने फिलहाल राशि तय नहीं की है।

Go to Homepage

PAN -Aadhar Link before 31 March 2023: 31 मार्च 2023 के पहले आधार और पैन को कैसे लिंक करें? जाने यहाँ पर..

PAN-Aadhaar Link : अगर 31 मार्च 2023 तक अगर कोई व्यक्ति अपना आधार-पैन लिंक नहीं कराता है तो उसका Pan Card डीएक्टीवेट यानी इनऑपरेटिव कर दिया जाएगा| पैन – आधार लिंक कराने की आखिरी तारीख तक उल्टी गिनती चल रही है और डेडलाइन नजदीक आ रही है. अगर 31 मार्च 2023 तक अगर कोई व्यक्ति अपना आधार-पैन लिंक नहीं कराता है तो उसका Pan Card डीएक्टीवेट यानी इनऑपरेटिव कर दिया जाएगा. यानी वो अपना पैन कार्ड यूज़ नहीं कर पाएगा. और चूंकि सरकार पिछले साल से ही पैन और आधार को लिंक करने की डेडलाइन बढ़ा रही है, आपको अब भी इसे लिंक कराने पर पेनाल्टी देना ही होगा. हां अगर आप लिंक करा लेते हैं, तो अपना पैन कार्ड बेकार जाने से बचा सकेंगे|

पंजीकृत और अपंजीकृत दोनों उपयोगकर्ता अपने आधार और पैन को ई-फाइलिंग पोर्टल (www.incometax.gov.in) पर प्री लॉग इन और पोस्ट लॉगिन मोड दोनों में लिंक कर सकते हैं।

आधार और पैन को कैसे लिंक करें? जाने स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस :

पूर्व लॉगिन के लिए:

आप आधार और पैन (https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/pre-login/bl-link-aadhaar) को लिंक करने के लिए ई-फाइलिंग होम पेज पर त्वरित लिंक “लिंक आधार” का उपयोग कर सकते हैं। )

आधार और पैन

पोस्ट लॉगिन के लिए:

www.incometax.gov.in पर जाएं> लॉगिन> डैशबोर्ड पर, लिंक आधार से पैन विकल्प के तहत प्रोफाइल सेक्शन में, लिंक आधार पर क्लिक करें|

पैन-आधार लिंकेज के लिए निर्धारित शुल्क का भुगतान कैसे करें?

पैन-आधार लिंकेज के लिए शुल्क का भुगतान ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध ई-पे टैक्स फंक्शनलिटी के माध्यम से किया जाना चाहिए। आप ई-पे टैक्स कार्यक्षमता पर नेविगेट करके अधिकृत बैंकों की सूची की जांच कर सकते हैं

(https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/e-pay-tax-prelogin/user-details)

यदि आपके पास एक बैंक खाता है जो ई-पे टैक्स के लिए अधिकृत है, तो कृपया नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

चरण: 1 ई-फाइलिंग पोर्टल होम पेज पर जाएं और क्विक लिंक्स सेक्शन में लिंक आधार पर क्लिक करें।

चरण: 2 अपना पैन और आधार संख्या दर्ज करें|

स्टेप:3 कंटिन्यू टू पे थ्रू ई-पे टैक्स पर क्लिक करें।

चरण:4 अपना पैन दर्ज करें, ओटीपी प्राप्त करने के लिए पैन और मोबाइल नंबर की पुष्टि करें|

चरण: 5 ओटीपी सत्यापन के बाद, आपको ई-पे टैक्स पेज पर भेज दिया जाएगा।

स्टेप: 6 इनकम टैक्स टाइल पर प्रोसीड पर क्लिक करें।

चरण:7 2023-24 के रूप में आयु का चयन करें और अन्य रसीदों के रूप में भुगतान का प्रकार (500) और जारी रखें पर क्लिक करें।

चरण: 8 (ए) लागू राशि अन्य के खिलाफ पहले से भरी जाएगी।

वैकल्पिक रूप से, यदि आपके पास एक बैंक खाता है जो ई-पे टैक्स के माध्यम से भुगतान के लिए सूचीबद्ध नहीं है, तो कृपया निम्न चरणों का पालन करें:

ई-पे टैक्स के लिए अधिकृत बैंक: एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, सिटी यूनियन बैंक, फेडरल बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, आईडीबीआई बैंक, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, इंडसइंड बैंक, जम्मू और कश्मीर बैंक, करूर वैश्य बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूको बैंक यूनियन बैंक ऑफ इंडिया।

जिन बैंकों के लिए भुगतान प्रोटीन (NSDL) पोर्टल के माध्यम से किया जाना है, कृपया नीचे दिए गए लिंक को देखें:

https://eportal.incometax.gov.in/iec/foservices/#/e-pay-tax-prelogin/user-details

चरण:8b(i) प्रोटीन (एनएसडीएल) पोर्टल पर रीडायरेक्ट करने के लिए ई-पे टैक्स पेज पर नीचे दिए गए हाइपरलिंक पर क्लिक करें|

Step:8b(ii) आपको प्रोटीन पोर्टल पर पुनर्निर्देशित किया जाएगा। चालान संख्या/आईटीएनएस 280 के तहत आगे बढ़ें पर क्लिक करें

Step:8b(iii) 0021 के रूप में लागू कर और 500 के रूप में भुगतान का प्रकार चुनें

चरण: 8 बी (iv) अन्य अनिवार्य विवरण प्रदान करें और आगे बढ़ें।

नोट: कृपया आधार पैन लिंकेज के लिए विलंब शुल्क भुगतान करने के लिए निर्धारण वर्ष 2023-24 का चयन करें।

शुल्क के भुगतान के बाद आप ई-फाइलिंग पोर्टल पर अपने आधार नंबर को पैन के साथ लिंक कर सकते हैं

आधार-पैन लिंकेज के लिए शुल्क भुगतान की राशि क्या है?

ई-फाइलिंग पोर्टल पर आधार-पैन लिंकेज अनुरोध जमा करने से पहले एकल चालान में 30 जून, 2022 तक 500/- रुपये और 1 जुलाई, 2022 से 31 मार्च, 2023 तक निर्धारित 1000 शुल्क लागू होगा।

आधार-पैन लिंकिंग के लिए किन भुगतानों को वैध माना जाएगा?

30 जून, 2022 तक माइनर हेड 500 के साथ ई-पे टैक्स फंक्शनलिटी या प्रोटियन (NSDL) के माध्यम से 500/- रुपये की राशि और 1 जुलाई 2022 से 31 मार्च, 2023 तक 1000 रुपये का भुगतान एक ही चालान में किया जाएगा। आधार-पैन लिंकेज के लिए वैध माना जाएगा|

पैन-आधार लिंकिंग के लिए भुगतान पहले ही किया जा चुका है लेकिन ई-फाइलिंग पोर्टल आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दे रहा है। इस परिदृश्य में क्या करें?

ई-पे टैक्स/एनएसडीएल (अब प्रोटीन) पर किए गए भुगतान को ई-फाइलिंग पोर्टल पर प्रदर्शित होने में कुछ दिन लगते हैं, इसलिए करदाता को सलाह दी जाती है कि भुगतान करने के 4-5 दिनों के बाद पैन-आधार लिंकिंग अनुरोध करने का प्रयास करें। चालान विवरण भी 26एएस में अपडेट हो जाएगा। यदि आप अभी भी अनुरोध सबमिट करने में सक्षम नहीं हैं, तो आपको यह देखना चाहिए कि भुगतान मामूली शीर्ष कोड 500 के तहत किया गया है या नहीं। (प्रश्न संख्या 13 देखें) यदि हां, तो आप शिकायत दर्ज करा सकते हैं या हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।

यदि भुगतान के बाद आधार-पैन लिंकिंग विफल हो जाती है, तो क्या करदाता को फिर से भुगतान करने की आवश्यकता होगी?

 नहीं, आधार-पैन लिंकिंग अनुरोध को पुनः सबमिट करते समय उसी चालान पर विचार किया जा सकता है।

यदि करदाता आधार को डीलिंक कर देता है, तो क्या करदाता को फिर से भुगतान करने की आवश्यकता होगी?

हां, यदि आपने गलत आधार को पैन से लिंक किया है और उसके बाद अपना आधार डीलिंक करवा लिया है, तो आपको एक नया पैन-आधार लिंकिंग अनुरोध जमा करने के लिए फिर से लागू शुल्क का भुगतान करना होगा

मैं अपने आधार को पैन से लिंक नहीं कर सकता क्योंकि आधार और पैन में मेरे नाम/जन्मतिथि/लिंग में कोई मेल नहीं है। इस समस्या में क्या करु

पैन या आधार डेटाबेस में अपने विवरण को इस तरह ठीक करें कि दोनों में मिलान विवरण हों।

आप अपना पैन विवरण सही कर सकते हैं:

प्रश्न/सहायता के मामले में, कृपया एनएसडीएल/यूटीआई हेल्पलाइन नंबर: 033 40802999, 03340802999 पर संपर्क करें या ई-मेल आईडी पर लिखें: utiitsl.gsd@utiitsl.com

आप अपने आधार विवरण को सही कर सकते हैं

UIDAI website (https://uidai.gov.in/my-aadhaar/update-aadhaar.html).

प्रश्न/सहायता के मामले में, कृपया टोल-फ्री नंबर 18003001947 या 1947 पर संपर्क करें

PAN-Aadhaar Linking: पैन आधार कार्ड से लिंक नहीं तो 31 मार्च 2023 तक ऑनलाइन के माध्यम से करिये लिंक, ये है स्टेप-बाई-स्टेप प्रोसेस

PAN-Aadhaar Linking : अगर 31 मार्च 2023 तक अगर कोई व्यक्ति अपना आधार-पैन लिंक नहीं कराता है तो उसका Pan Card डीएक्टीवेट यानी इनऑपरेटिव कर दिया जाएगा| पैन – आधार लिंक कराने की आखिरी तारीख तक उल्टी गिनती चल रही है और डेडलाइन नजदीक आ रही है. अगर 31 मार्च 2023 तक अगर कोई व्यक्ति अपना आधार-पैन लिंक नहीं कराता है तो उसका Pan Card डीएक्टीवेट यानी इनऑपरेटिव कर दिया जाएगा. यानी वो अपना पैन कार्ड यूज़ नहीं कर पाएगा. और चूंकि सरकार पिछले साल से ही पैन और आधार को लिंक करने की डेडलाइन बढ़ा रही है, आपको अब भी इसे लिंक कराने पर पेनाल्टी देना ही होगा. हां अगर आप लिंक करा लेते हैं, तो अपना पैन कार्ड बेकार जाने से बचा सकेंगे|

PAN-Aadhaar Linking

इनऑपरेटिव हो चुका पैन कार्ड इस्तेमाल किया तो क्या होगा?

अगर मान लें कि आपने अपना पैन आधार से फिर भी लिंक नहीं कराया और उसके बाद भी इसका इस्तेमाल करने की कोशिश की तो आपके ऊपर जुर्माना ठोक दिया जाएगा. जुर्माने का प्रावधान 1,000 रुपए से 10,000 रुपए तक है. बार-बार इस्तेमाल करने वाले पैनधारक को जेल भी हो सकती है. इसलिए 31 मार्च 2023 की तारीख को नोट कर लें. और अगर अभी तक पैन लिंक नहीं है तो जरूर करा लें|

पैन-आधार ऑनलाइन कैसे लिंक करें? (How to link PAN with Aadhaar Online) :

यदि आप पैन-आधार कार्ड को ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं तो इसके लिए हम आपको यहां पूरा प्रोसेस बता रहे हैं| इस प्रोसेस को फॉलो कर के आप अपना पैन -आधार लिंक कर सकते हैं|

पैन-आधार ऑनलाइन कैसे लिंक करें? (How to link PAN with Aadhaar Online)

अच्छी बात है कि आप आधार कार्ड को ऑनलाइन लिंक कर सकते हैं. इसके लिए हम आपको यहां पूरा प्रोसेस बता रहे हैं- PAN-Aadhaar Linking

  • इनकम टैक्स का e-filing पोर्टल खोलें. लिंक ये रहा- https://incometaxindiaefiling.gov.in/
  • अगर पहले से रजिस्टर्ड नहीं है तो रजिस्टर करिए. आपका पैन नंबर (Permanent Account Number) आपकी यूजर आईडी होगी.
  • अब अपने यूजर आईडी, पासवर्ड और डेट ऑफ बर्थ को डालकर लॉगइन करें.
  • एक पॉप अप विंडो आएगा, जिसपर आपको पैन आधार से लिंक करने को कहा जाएगा. अगर नहीं आता है तो ‘Profile Settings’ पर जाएं और ‘Link Aadhaar’ पर क्लिक करें.
  • अब पैन पर जो डेट ऑफ बर्थ और जेंडर की डीटेल डाली हैं, वो यहां पहले से दिख जाएगा.
  • अब इन डीटेल्स को अपने आधार की डीटेल्स से मिला लें. अगर दोनों डॉक्यूमेंट्स में ये डीटेल मैच नहीं है तो जिसमें गलत है उसे आपको पहले ठीक कराना होगा.
  • अगर डीटेल मैच हो रही हैं तो अपना आधार नंबर डालें और “link now” बटन पर क्लिक कर दें.
  • एक पॉप-अप मैसेज आएगा, जिससे आपको पता चल जाएगा कि आपका पैन आधार कार्ड से लिंक हो गया है.
  • आप अपने पैन को आधार से लिंक करने के लिए https://www.utiitsl.com/ या https://www.egov-nsdl.co.in/ पर भी जा सकते हैं

SMS से भी कर सकते हैं पैन-आधार लिंक (PAN-Aadhaar Linking via SMS):

अपने फोन पर UIDPAN टाइप करें. 12 अंकों वाला आधार नंबर लिखें. फिर 10 अंकों वाला पैन नंबर लिखें. अब मैसेज को 567678 या 56161 पर भेज दें. पैन-आधार की ऑनलाइन लिंकिंग में समस्या आने पर इसे NSDL और UTITSL के पैन सेवा केंद्रों (PAN Service Centre) से ऑफलाइन भी कर सकते हैं|

पैन आधार से लिंक है या नहीं, याद नहीं तो कैसे करें चेक (How to check if PAN is linked with Aadhaar)

अगर आपको याद नहीं है तो ये भी पता लग सकता है कि आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं. आप 567678 या 56161 परUIDPAN < 12 digit Aadhaar number> < 10 digit Permanent Account Number>इस फॉर्मेट में मैसेज भेजकर पता लगा सकते हैं

ऑनलाइन वेब पोर्टल से कैसे चेक करेंगे स्टेटस? (check the status of PAN-Aadhaar Linking using a web portal)

  • UIDAI की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाएं.
  • “Aadhaar Services” मेन्यू से “Aadhaar Linking Status” को सेलेक्ट करें.
  • अब अपना 12 डिजिट का आधार नंबर डालकर “Get Status” बटन पर क्लिक करें.
  • यहां आपको अपना पैन कार्ड नंबर डालना होगा, साथ ही कैप्चा कोड भी डालना होगा.
  • अपने पैन-आधार लिंकिंग का स्टेटस चेक करने के लिए “Get Linking Status” पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपका आधार पैन से लिंक हुआ है या नहीं

RSK MP 2023 Admit Card : 5वीं & 8वीं के(रोल न. वाले ) प्रवेश पत्र हुए जारी ऐसे करे डाउनलोड

RSK MP 2023 Admit Card, MP Board 5th 8th Admit Card: कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड परीक्षाएं दिनांक 25 मार्च से होने जा रही है जिसके लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं जिसे आप राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट RSK पोर्टल के माध्यम से शिक्षक लॉगिन से डाउनलोड व् प्रिंट कर सकते हैं। साथ ही आपको यह जानना जरुरी है की यदि किसी छात्र के प्रवेश पत्र में कोई आवश्यक सुधार हो तो अभी भी सुधार किया जा सकता है इसलिए अभी अनंतिम प्रवेश पत्र जारी किया गया है।

RSK MP 2023 Admit Card

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए आप नीचे बताई जा रही प्रक्रिया का पालन करें।

STEP 1: सर्वप्रथम आपको आधिकारिक राज्य शिक्षा केंद्र के पोर्टल https://www.rskmp.in/Login.aspx पर जाना होगा । यहाँ पर प्रभारी शिक्षक अपनी लॉगिन यूनिक आईडी एवं जन्मतिथि (DD/MM/YYYY ) फॉर्मेट में दर्ज कर लॉगिन कर सकते हैं

RSK MP 2023 Admit Card

STEP 2: लॉगिन करने के पश्चात होम पेज में आपको 5-8 EXAM 2022 -२३ में जाना होगा उपरोक्त विकल्प पर क्लिक करते ही कई विकप मिलेंगे जिसमे प्रोविशनल एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।

RSK MP 2023 Admit Card

STEP 3:अब आप कक्षा का चयन करें जिसका आप एडमिट कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं और सबमिट करें

MP Board 5th 8th Admit Card

STEP 4: इस प्रकार आप प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं

Happy Navratri Wishes in Hindi, Download WhatsApp Status 2023

Happy Navratri Wishes 2023 in Hindi

Happy Navratri Wishes 2023 in Hindi– ग्राहकों से गुलजार दुकानें, बाजार रोशनी और सजे हुए पंडालों से सुसज्जित हैं, नवरात्रि एक शुभ नौ दिनों का उत्सव है जिसके दौरान देवी दुर्गा की पूजा की जाती है। प्रत्येक दिन देवी के एक विशेष अवतार को समर्पित है। शैलपुत्री के साथ शुरू और सिद्धिदात्री के साथ समाप्त, इन नौ दिनों, देवी दुर्गा पृथ्वी पर माना जाता है।

पहले दिन, लोग देवी शैलपुत्री की पूजा करते हैं, जबकि दूसरे दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। तीसरा दिन देवी चंद्रघंटा को समर्पित है जबकि चौथा दिन देवी कूष्मांडा के लिए है; पाँचवें दिन देवी स्कंदमाता की पूजा की जाती है और छठे दिन देवी कात्यायनी देवी की पूजा करते हैं। सातवें दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाती है और आठवें दिन देवी महागौरी के लिए होती है। अंतिम और अंतिम दिन, लोग देवी दुर्गा, माँ सिद्धिदात्री के नौवें अवतार की पूजा करते हैं।

आज हम आपके लिए ले कर आये हैं, Best Happy navratri wishes in hindi जिनको की आप अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ शेयर कर सकते हैं, और उन्हें भी Happy navratri 2023 की बधाई दे सकते हैं। नवरात्रि के इस पावन मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को बेहतरीन कोट्स और मैसेज भेजकर विश कर सकते हैं और उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं भी दे सकते हैं।

Happy Navratri Wishes 2023 in Hindi Download images

पग-पग में आपके फूल खिलें;
ख़ुशी आप सबको इतनी मिले;
कभी ना हो दुखों का सामना;
यही है आपको हमारी तरफ से नवरात्रि की शुभकामना।

मां की दुआओं में इतना असर हो जाए ,
कि कोरोना का कहर खत्म हो जाए।।
आपको हमारी तरफ से नवरात्रि की शुभकामना।

शेर पर सवार होकर,
खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे माँ,
हम सबकी जगदंबे माँ।।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

Happy Navratri Wishes in Hindi, Download WhatsApp Status 2023

रूठी है तो मना लेंगे
पास अपने बुला लेंगे,
मइया है वो दिल की भोली
बातों में उसे रिझा लेंगे,
Navratri 2023 Ki Hardik shubhkamnaye

सारा जहान है जिसकी शरण में
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं मां के चरणों की धूल
आओ मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल
हैप्‍पी नवरात्रि 2023

तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं,
चारों ओर अंधेरा ही अँधेरा घना पाऊं,
बन के रोशनी तुम राह दिखा देना।।
आपको सहपरिवार नवरात्रि की शुभकामनाएं!

गौर वर्ण और वृषभ सवारी,
अक्षय पुण्यों की हे अधिकारी,
शस्त्र त्रिशूल माँ श्वेताम्बरी,
ऐश्वर्य प्रदायिनी जय माँ महागौरी।

Happy Navratri images in Hindi, Download WhatsApp Status 2023

हो जाओ तैयार, माँ अम्बे आने वाली हैं,
सजा लो दरबार माँ अम्बे आने वाली हैं।
तन, मन और जीवन हो जायेगा पावन,
माँ के कदमो की आहट से, गूँज उठेगा आँगन।
शुभ नवरात्री

हे मां तुमसे विश्वास ना उठने देना
बन के रोशनी तुम राह दिखा देना,
और बिगड़े काम बना देना
नवरात्रि 2021 की शुभकामनाएं

सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस माँ के चरण में,
हम है उस माँ के चरणों की धूल,
आओ मिलकर माँ को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।।
आपको एवं आपके समस्त परिजनों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस माँ के चरण में,
हम है उस माँ के चरणों की धूल,
आओ मिलकर माँ को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।।
शुभ नवरात्रि, Happy Navratri 2023

Happy Navratri Wishes in Hindi, Download WhatsApp Status 2023

सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल,
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल!
शुभ नवरात्रि

खुशी आप सबको इतनी मिले
कभी ना हो दुखों का सामना,
यही है हमारी तरफ से
आपको नवरात्रि की शुभकामना…
हैप्‍पी नवरात्रि 2023

तुम्ही दुर्गा, तुम्ही लक्ष्मी, तुम्ही महाकाली हो,
इस सम्पूर्ण सृष्टि का संचालन करने वाली हो,
शुम्भ,निशुम्भ मारे तुमने रक्तबीज संहारे है,
विक्राल रूप अपना धरकर महिसासुर भी उद्धारे हैं,
आज सम्स्त सृष्टि पाप के बोझ तले चीख रही है,
हे काली खप्पर भर लो,आस बस तेरी दीख रही है..!

Happy Navratri Wishes 2021 in Hindi, Download WhatsApp Status 2023

हो जाओ तैयार, मां अंबे आने वाली हैं,
सजा लो दरबार मां अंबे आने वाली हैं,
तन,मन और जीवन हो जाएगा पावन,
मां के कदमो की आहट से गूंज उठेगा आंगन..

हम पर अपनी कृपा बरसाओ माँ
एक बार फिर दर अपने बुलाओ माँ ।
जयकारे फिर गूंजे, बजे ढोल मंजीरे,
विपदा बड़ी है, चमत्कार दिखाओ माँ
तेरी शक्ति अपरंपार, तू जीवनदायिनी,
अपने आँचल में हमको छुपाओ माँ ।
करके सिंह सवारी, धरती पर आओ माँ
तेरी जय जय कार करें हम,
आपदा से बचाओ माँ ।

माँ दुर्गा के आशीर्वाद से आपका और
आपके परिवार का जीवन सदा हँसता और मुस्कुराता रहे,
प्रेम से बोलो जय माता दी।
नवरात्री की हार्दिक शुभकामनाएं।

Happy Navratri Wishes 2023

हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई;
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई;
होगी अब मन की हर मुराद पूरी;
हरने सारे दुख माता अपने द्वार आ गई..
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

सजा हे दरबार, एक ज्योति जगमगाई है,
सुना हे नवरात्रि का त्योहार आया हैं,
वो देखो मंदिर में मेरी माता मुस्करायी है… जय माँ दुर्गा..
पहले माँ की पूजा, उसके बाद कोई काम दूजा,
आए हैं शुभ दिन मेरी माँ के, माँ ने मेरी हर मनोकामना पूरी की हैं..!

कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार,
सुख संपत्ति मिले आपको अपार,मेरी तरफ से नवरात्रि की एडवांस में शुभकामनाएं करें स्वीकार….

हाथ कमल और जप की माला,
गोद में जिसके शिव के लल्ला,
स्कन्द की माता,हे चेतना दाता,
कमल आसन,चतुर्हस्त माता,
जय शिव संगिनी स्कन्दमाता ।
Happy Navratri

नव दीप जले;
नव फूल खिले;
नित नयी बहार मिले;
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर
आपको माता रानी का आशीर्वाद मिले.
हैप्पी नवरात्रि!

किस दिन कौन सी देवी की होगी पूजा
किस दिन कौन सी देवी की होगी पूजा Navratri 2023

माता का जब पर्व आता है,
ढेरों खुशियां लाता है,
इस बार मां आपको वो सब कुछ दे,
जो आपका दिल चाहता हैं.
नवरात्र की ढेर सारी शुभकामनाएं

वर्णों को रचने वाली,
१०८ नामो वाली।
श्री मंगला भद्रकाली दुखो को हरने वाली।
पापो का नाश करने वाली शक्ति दो मां कालिका काली।
चंड – मुंड विनाशिनी,
हैं!! महिषासुर घातिनी।
रक्षम रक्षम रक्षा करो मां रक्षा – रक्षा रक्षा करो मां खप्पर वाली।
Happy Navratri

हमको था जिसका इंतजार वो घड़ी आ गई,
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई
शारदीय नवरात्रि की पावन शुभकामनाएं…

वो जग को चलाने वाली है,हम सबकी पालनहारी है,
कोई कहता है दुर्गा उसको, कोई कहता उसको काली है,
एक बेटी बनकर जन्म लिया, माँ-बाप कि राजदुलारी है,
एक बेटी बनकर इस घर के, आँगन की शान बढ़ा रही है,
अब निकल पड़ी है डोली उसकी, पहचान भी उसकी बदल रही है,
पापा की लाडो थी जो कभी,ये नया घर अब उसकी जिम्मेदारी है,
यू काट दिया जीवन उसने,सोचा की यही तकदीर हमारी है,
जग ने हराना चाहा हरकदम उसे, हर घडी वजूद बचा रही है,
वो जग को चलाने वाली है, वो सबला ही ये नारी है!
शुभ-नवरात्रि

चैत्र नवरात्रि 2023: कलश स्थापना का सबसे उत्तम मुहूर्त और विधि

चैत्र नवरात्रि 2023:-

चैत्र नवरात्रि 2023, जिसे वसंत नवरात्रि के नाम से जाना जाता है | हर साल बसंत के मौसम में आता है | यह पर्व आमतौर पर मार्च या अप्रैल के महीने में पड़ता है | इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 22 मार्च 2023 से 30 मार्च 2023 तक मनाई जाएगी | अष्टमी 29 मार्च को मनाई जाएगी | नवरात्रि में मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है |

महानिशा पूजा आठ को तो महाअष्टमी का व्रत नौ को होगी | 30 को महानवमी का व्रत व हवन होगा | इसी दिन रामनवमी का पर्व भी धूमधाम से मनाया जाएगा | नवरात्र का पारण 11 को प्रातः काल में किया जाएगा | इसी दिन दशमी भी मनायी जाएगी |

साल में चार बार नवरात्रि मनायी जाती है | अषाढ़ व माघ मास में दो गुप्त नवरात्रि, चैत्र माह में बासंतिक तो आश्विन में शारदीय नवरात्रि होती है | चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है |

चैत्र नवरात्रि 2023 का प्रारंभ सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग में हो रहा है | ऐसी मान्यता है कि ये दोनों ही योग बेहद शुभ फलदायी हैं। इन शुभ योग में नवरात्र का आरंभ होने पर श्रद्धालुओं को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है एवं हर कार्य की सिद्धि होती है | कहते हैं कि शुभ योग में की गई पूजा भक्तों को अभिष्ठ सिद्धि दिलवाती है|

चैत्र नवरात्रि 2023 के लिए पूजा सामग्री:- Chaitra navratri 2023

  • मां दुर्गा की प्रतिमा अथवा चित्र
  • लाल चुनरी
  • आम की पत्तियां
  • चावल
  • दुर्गा सप्तशती की किताब
  • लाल कलावा
  • गंगा जल
  • चंदन
  • नारियल
  • कपूर
  • जौ के बीच
  • मिट्टी का बर्तन
  • गुलाल
  • सुपारी
  • पान के पत्ते
  • लौंग
  • इलायची पूजा थाली में जरूर रखें |
चैत्र नवरात्रि 2023

इस बार नवरात्रि की नौ तिथियां – Chaitra navratri 2023

प्रतिपदा – 22 मार्च
द्वितीय – 23 मार्च
तृतीया  – 24 मार्च
चतुर्थी – 25 मार्च
पंचमी – 26 मार्च
षष्ठी – 27 मार्च
सप्तमी – 28 मार्च
अष्टमी – 29 मार्च  
नवमी – 30 मार्च

पूजा के शुभ फल – Chaitra navratri 2023

  • शत्रुओं का भय दूर होता है |
  • ग्रहों के कारण आ रही बुरी दशाएं समाप्त होती हैं |
  • धन आने के रास्ते खुलते हैं |
  • दीर्घायु, चतुर्रयता प्राप्त होती है |
  • नजर दोष दूर होता है |

इस बार नवरात्रि का आरम्भ शनिवार से हो रहा है, इसलिए इस बार नवरात्रि में माता का वाहन घोडा है | माता का आगमन घोड़े की सवारी से होगा | घोड़े की सवारी से माता के आगमन को नए वर्ष में सामाजिक राजनैतिक और प्राकृतिक उठा-पटक कराने वाला माना गया है लेकिन विकास कार्यों के लिए शुभ माना गया है | इस बार चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के दिन ‘अमृत सिद्धि योग‘ और ‘सर्वार्थ सिद्धि योग‘ भी उपस्थित रहेंगे, इसलिए इस बार नवरात्रि का आरम्भ परम शुभ स्थिति में होगा |

देवी शैलपुत्री

नवरात्रि का पहला दिन प्रतिपदा का होता है | इस दिन कलश पूजन के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का पूजन किया जाता है | इस दिन माँ की पूजा करते समय आराधक को लाल, गुलाबी, नारंगी एवं रानी रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से लाभ मिलता है |

ब्रह्मचारिणी

देवी ब्रह्मचारिणी का स्वरुप अत्यंत दिव्य और भव्य है | नवरात्रि के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की उपासना करते समय सफ़ेद, क्रीम या पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है, इससे साधक की मेधा शक्ति विकसित होती है |

चंद्रघंटा

बाघ पर सवार माँ चंद्रघंटा के शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है | नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के तीसरे रूप चंद्रघंटा का पूजन किया जाता है | इस दिन मां चंद्रघंटा को पीला, लाल, दूधियाँ या केसरिया रंग के कपड़े पहनकर पूजा करने से आपके बिगड़े हुए काम बनने लगते हैं |

कूष्मांडा

शेर पर सवार माँ कूष्माण्डा देवी ने ही ब्रह्मांड की रचना की थी। इस दिन दुर्गा मां के चौथे रूप कूष्मांडा की आराधना की जाती है। देवी कूष्मांडा प्रकृति की भी देवी हैं इसलिए इनकी पूजा में क्रीम, पीला, हरा और भूरे रंग के वस्त्र पहनने से पूजा के फल में वृद्धि होगी।

स्कंदमाता

भगवान कार्तिकेय(स्कन्द)की माता होने के कारण देवी के इस पांचवें स्वरुप को स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है | नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना सफेद, दूधियाँ, लाल या हरे रंग के कपड़े पहनकर करने पर मनुष्य की सभी इच्छाएं पूरी होती है |

कात्यायनी

दुर्गा मां का छठा रूप माता कात्यायनी है | देवी कात्यायनी को महिषासुर मर्दिनी भी कहा जाता है | माँ कात्यायनी अमोघ फलदायिनी हैं | भक्तों को इस दिन लाल, मेहरून, नारंगी, गुलाबी, गेरुआ एवं मूंगा रंग के कपड़े पहनकर माता रानी की पूजा अर्चना करनी चाहिए |

कालरात्रि

दुर्गा पूजा के सातवें दिन माँ कालरात्रि की पूजा का विधान है | नवरात्रि की पूजा में तंत्र साधना करने वाले लोग इस दिन काले रंग का वस्त्र धारण करते हैं | अन्य आराधकों को बैंगनी, स्लेटी, नीला एवं आसमानी रंग के वस्त्र धारण करना शुभ माना गया है |

महागौरी

मां का आठवां स्वरूप यानी देवी महागौरी सर्वसौभाग्यदायिनी मानी जाती हैं एवं इनका रंग गौर वर्ण का है | ये धन, वैभव और सुख-शांति की अधिष्ठात्री देवी हैं | इनकी पूजा के दौरान साधकों को केसरिया, संतरी या लाल रंग के वस्त्र धारण करना विशेष फलदाई है |

सिद्धिदात्री

नवीं शक्ति सभी सिद्दियों को देने वाली हैं | इस दिन विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधकों को सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है | इनकी उपासना के समय लाल, गुलाबी, क्रीम, नारंगी रंग के वस्त्र पहनने से उपासकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं |

कलश स्थापना का शुभ समय: चैत्र नवरात्रि 2023

पंचाग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 मार्च को सुबह 11:58 मिनट तक कलश स्थापन का मुहूर्त है | जबकि, अभिजीत मुहूर्त में 11.24 से 12.36 तक स्थापन किया जा सकेगा | ज्योतिष के जानकार पंडित मोहन कुमार दत्त मिश्र बताते हैं कि इस बार माता दुर्गा अश्व पर बैठकर आएंगी | जबकि, महिष (भैंस) पर माता का गमन होगा |

कलश स्थापना की विधि:-

नवरात्रि के प्रथम दिन ही घटस्थापना की जाती है, इसे कलश स्थापना भी कहा जाता है | इसके लिए कुछ सामग्रियों की आवश्यकता होती है | आइए जानते है घटस्थापना के समय किन सामग्रियों की जरूरत पड़ेगी |

  • जल से भरा हुआ पीतल
  • चांदी, तांबा या मिट्टी का कलश
  • पानी वाला नारियल
  • रोली या कुमकुम, आम के 5 पत्ते
  • नारियल पर लपेटने के लिए लाल कपडा या चुनरी
  • लाल सूत्र/मौली
  • साबुत सुपारी, साबुत चावल और सिक्के

Frequently Asked Questions(FAQs):-

चैत्र नवरात्रि 2023 कब से शुरू हो रही है?

22 मार्च 2023 से

चैत्र नवरात्रि 2023 में अष्टमी कब मनाई जाएगी

अष्टमी 29 मार्च को मनाई जाएगी

चैत्र नवरात्रि 2023 में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है?

पंचाग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 मार्च को सुबह 11:58 मिनट तक कलश स्थापन का मुहूर्त है | जबकि, अभिजीत मुहूर्त में 11.24 से 12.36 तक स्थापन किया जा सकेगा |

Happy Hindu New Year 2023: चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष के मौके पर अपनों को दें बधाई

Happy Chaitra Navratri 2023 Wishes: Happy Hindu New Year

Chaitra Navratri 2023, Happy Hindu New Year- कैलेंडर के सभी माह में चैत्र का महीना बहुत ही पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है | हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होता है | जिसमें लगातार 9 दिनों तक देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग रूप की विधिवत रूप से पूजा-अर्चना, उपवास और उपासना की जाती है | नवरात्रि के पहले दिन घर-घर देवी दुर्गा विराजती हैं और पहले दिन कलश स्थापना और मां के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है |

इसके अलावा चैत्र प्रतिपदा तिथि पर ही हिंदू नववर्ष की भी शुरुआत होता है | जिसे नवसंवत्सर कहा जाता है | इस बार 22 मार्च 2023 से विक्रम संवत 2080 की शुरुआत होगी | मान्यता है इस चैत्र माह की प्रतिपदा शुक्ल पक्ष की तिथि को ब्रह्राा जी ने सृष्टि की रचना थी और पहली बार सूर्यदेव उदय हुए थे | इस बार विक्रम संवत 2080 के राजाव शनिदेव और मंत्री गुरु हैं | ऐसे में आप भी चैत्र नवरात्रि, हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा पर दोस्तों, रिश्तेदारों और अपनों को शुभकामना संदेश देकर पर्व का आनन्द उठा सकते हैं |

Happy Hindu New Year 2022

पग-पग में फूल खिलें
ख़ुशी आप सबको इतनी मिले
कभी ना हो दुखों का सामना
यही है आपको हमारी तरफ से नवरात्रि की शुभकामना।
हमको था इंतज़ार वो घड़ी आ गई
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई
होगी अब मन की हर मुराद पूरी
हरने सारे दुख माता अपने द्वार आ गई।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!
हो जाओ तैयार,माँ अम्बे आने वाली है
सजा लो दरबार माँ अम्बे आने वाली हैं
तन,मन और जीवन हो जायेगा पावन
माँ के कदमों की आहट से गूँज उठेगा आँगन..
कुमकुम भरे क़दमों से आए माँ दुर्गा आपके द्वार,
सुख संपत्ति मिले आपको अपार, मेरी और से नवरात्रि की शुभकामनाएं करें स्वीकार….
प्यार का तराना उपहार हो
खुशियों का नज़राना बेशुमार हो
ऐसा नवरात्रि उत्सव इस साल हो
शुभ नवरात्रि।

Happy Hindu New Year 2023 Wishes: Chaitra Navratri 2023

हिंदू कैलेंडर के अनुसार हर वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष मनाया जाता है | चैत्र का महीना हिंदू नववर्ष का पहला महीना होता है | चैत्र प्रतिपदा तिथि पर नवरात्रि आरंभ हो जाते हैं और इसी के साथ नया विक्रम संवत भी शुरू हो जाता है | इस बार नया विक्रम संवत 2080 होगा | जिसके राजा शनि और मंत्री गुरु है | हिंदू नवसंवत्सरको देश के अलग-अलग भागों में कई अलग नामों से जाना जाता है | जैसे असम में इसे रोंगली और बिहु, महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा, पंजाब में बैशाखी, जम्मू कश्मीर में नवरेह, आंध्र प्रदेश में उगादि, केरल में विशु और सिंधी समाज इसे चेतिचंद के रूप में मनाया जाता है | हिंदू मान्यताओं के अनुसार इसी चैत्र प्रतिपदा तिथि पर भगवान ब्रह्राजी ने सष्टि की रचना की थी | हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2080 के इस मौके पर आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को नव हिंदू वर्ष की शुभकामनाएं भेज सकते हैं |

शाखों पर सजता नए पत्तों का श्रृंगार
मीठे पकवानों की होती चारो तरफ बहार
मीठी बोली से करते,सब एक दूजे का दीदार
चलो मनाएं हिंदू नव वर्ष इस बार

नौ दुर्गा के आगमन से सजता है नववर्ष
गुड़ी के त्योहार से खिलता है नववर्ष
कोयल गाती हैं नववर्ष का मल्हार
संगीतमय सजता प्रकृति का आकार
चैत्र की शुरुआत से होता नव आरंभ
यही है हिंदू नववर्ष का शुभारम्भ
नववर्ष की पवन बेला में
      है यही शुभ सन्देश
     हर दिन आए आपके जीवन में
     लेकर खुशियां विशेष
    हिंदू नववर्ष 2023 की हार्दिक शुभकामना
 ऋतु से बदलता हिंदू साल
    नए वर्ष की छाती मौसम में बहार
    बदलाव दिखता प्रकृति में हर तरफ
   ऐसे होता हिंदू नव वर्ष का त्योहार
 हिंदू नववर्ष की हैं शुरुआत
कोयल गाए हर डाल-डाल पात-पात
चैत्र माह की शुक्ल प्रतिपदा का है अवसर
खुशियों से बीते नववर्ष का हर एक पल

Happy Gudi Padwa 2023 Wishes:

हिंदू मान्यताओं के अनुसार हर वर्ष चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया जाता है | इस बार यह पर्व 02 अप्रैल 2022, शनिवार के दिन है | गुड़ी पड़वा का त्योहार मुख्य रूप से महाराष्ट्र में हिन्दू नववर्ष या नव-सवंत्सर के आने की खुशी में मनाया जाता है | गुड़ी पड़वा दो शब्दों से मिलकर बना है जिसमें गुड़ी का मतलब विजय पताका से होता है, जबकि पड़वा का अर्थ प्रतिपदा तिथि से है | चैत्र प्रतिपदा तिथि पर हिंदू धर्म में गुड़ी की विशेषरूप से पूजा करते हैं | इसमें लोग इस दिन घर के मुख्य द्वार पर केले और आम के पत्तों से घर में वंदनवार और घर की सजावट करते हैं | नवसंवत्सर की खुशी में लोग विधिवत पूजन-अर्चन करते हुए अपने मुख्य द्वार पर गुड़ी फहराते हैं | गुड़ी पड़वा हिंदू नववर्ष के आगमन के मौके पर लोग अपने परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और दोस्तों को  गुड़ी पड़वा की शुभकामनाएं देते हैं | गुड़ी पड़वा के मौके पर आप भी कुछ खास भेज कर इस त्योहार की खुशियां बांट सकते हैं |

नया दिन,नई सुबह
चलो मनाएं एक साथ
है यही गुड़ी का त्योहार
करें प्रार्थना सदा रहें हम साथ-साथ

आई हैं बहारें,नाचें हम और तुम
पास आएं खुशियां और दूर जाएं गम
प्रकृति की लीला हैं छाई
सभी को दिल से गुड़ी पड़वा की बधाई

गुड़ी पड़वा आया
अपने साथ नया साल लाया
इस नए साल में आओ मिलें सब गले
और मनाएं गुड़ी पड़वा दिल से
हैप्पी गुड़ी पड़वा

गुड़ी पड़वा की हैं अनेक कथाएं
गुड़ी ही विजय पताका कहलाएं
पेड़ पौधों से सजता हैं चैत्र माह
इसलिए हिन्दू धर्म में यह नव वर्ष कहलाए
हैप्पी गुड़ी पड़वा

EPFO: किस काम आता है Form 15G? नौकरीपेशा हैं तो आपको इसकी जानकारी जरूर होना चाहिए

form 15G: जो लोग ऑर्गेनाइज्‍ड सेक्‍टर में काम करते हैं, उनकी सैलरी में से कुछ हिस्‍सा हर महीने कटकर उनके ईपीएफ अकाउंट में जाता है. जरूरत पड़ने पर कुछ शर्तों के साथ ईपीएफ अकाउंट में से आंशिक निकासी की जा सकती है. दो महीने तक बेरोजगार रहने की स्थिति में ईपीएफ की पूरी राशि भी निकाली जा सकती है. नियम के अनुसार अगर कर्मचारी नौकरी शुरू करने के 5 साल के भीतर अपने ईपीएफ अकाउंट से 50 हजार रुपए से ज्‍यादा रकम की निकासी करते हैं तो उस पर TDS कटता है. इस टीडीएस कटौती को रोकने के लिए पीएफ निकासी फॉर्म (PF withdrawal Form) के साथ Form 15G को जमा करने की जरूरत पड़ती है

नोट: अगर आपको नौकरी करते 5 साल पूरे नहीं हुए हैं और आप ईपीएफ अकाउंट से 50 हजार रुपए से ज्‍यादा रकम की निकासी करना चाहते हैं, तो आपको Form 15G की जानकारी जरूर होनी चाहिए.

Form 15G में क्या होता है? :

फॉर्म 15G एक तरह का घोषणापत्र होता है, जिस पर लिखा होता है कि आपकी सालभर की इनकम टैक्‍सेबल नहीं है, इसलिए आपकी पीएफ की इस रकम पर टीडीएस नहीं काटा जाए. फॉर्म 15G उन लोगों के लिए होता है जिनकी उम्र 60 साल से कम है. 60 साल से अधिक उम्र होने पर फॉर्म 15H भरा जाता है|

फॉर्म 15 G, ऐसा फॉर्म होता है, जोकि एक घोषणापत्र (declaration) के रूप में होता है। इसमें, आपको इस बात की घोषणा करनी पड़ती है कि, उस वित्त वर्ष में आपकी पूरी आमदनी इतनी नहीं है कि उस पर टैक्स देनदारी (Tax Liability) बन सके। इस फॉर्म को जमा कर देने के बाद, आपको मिलने वाली आमदनी पर TDS नहीं काटा जाता।

उदाहरण के लिए,अगर आपको बैंक से साल में 40 हजार रुपए से अधिक ब्याज मिलती है तो बैंक इस पर TDS काट सकता है। लेकिन, अगर आप इस पर TDS  कटौती को रोकना चाहते हैं तो फिर अपने बैंक में फॉर्म 15 G भरकर जमा कर दीजिए।

Form 15G दो भागो में होता है :

फॉर्म 15G के दो हिस्‍से होते हैं, इसमें से पहला हिस्‍सा कर्मचारी को भरना होता है, ज‍बकि दूसरा हिस्‍सा कंपनी की ओर से भरा जाता है. पहले हिस्‍से में नाम, पता आदि बेसिक जानकारी, इनकम टैक्‍स से जुड़ी जानकारी, EPF के रूप में मिलने वाली आमदनी, जिसके लिए Form 15 G भर रहे हैं और उस वित्तीय वर्ष में आपको कमाई के सभी स्रोतों से होने वाली वाली कुल आमदनी का जिक्र करना होता है

फॉर्म 15 G को किन-किन जगहों पर इस्तेमाल किया जाता है?

हम कुछ ऐसी आमदनियों के प्रकार बता रहे हैं, जहां पर TDS कटौती को रोकने के लिए आप Form 15 G जमा कर सकते हैं|

1. बैंक से मिलने वाली ब्याज पर TDS कटौती रोकने के लिए :

अगर आपको बैंक में खोले गए FD या RD अकाउंट पर साल भर की ब्याज 40 हजार रुपए से अधिक मिलती है तो फिर उस पर 10% TDS कटौती की जा सकती है। इस TDS कटौती को रोकने के लिए आपको पहले ही Form 15 G भरकर जमा कर देना चाहिए।

लेकिन, यहां यह ध्यान रखें कि 60 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों (वरिष्ठ नागरिकों-Senior Citizens) को, सालाना 50 हजार रुपए से ज्यादा बैंक ब्याज पर TDS काटने का नियम है। उन्हें अपनी आमदनी पर TDS कटौती को रोकने के लिए फॉर्म 15 H जमा करना पड़ता है।

2. 5 साल के पहले 50 हजार से अधिक PF निकालने पर  TDS रोकने के लिए :

अगर कोई कर्मचारी 5 साल के पहले और 50 हजार रुपए से अधिक PF निकालता है तो उसे मिलने वाली रकम पर 10% TDS काटा जा सकता है। इस TDS कटौती को रोकने के लिए, उसे PF निकालने का फॉर्म भरते समय Form 15 G भरकर जमा करना चाहिए। लेकिन, यहां ध्यान रखें कि निकाले जाने वाले PF की राशि को मिलाकर भी उसकी कुल सालाना आमदनी टैक्स भरने लायक नहीं होनी चाहिए।

3. पोस्ट ऑफिस में जमाओं पर मिली ब्याज पर TDS रोकने के लिए 

पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं पर अगर आपको इतनी ब्याज मिलती है, जिस पर कि TDS काटा जा सके तो उसे रुकवाने के लिए आप फॉर्म 15 G जमा कर सकते हैं। लेकिन ये सुविधा आपको तभी मिल सकती है, जबकि ब्याज के रूप में मिली आमदनी को मिलाकर भी आपकी कुल आमदनी टैक्स भरने लायक नहीं होनी चाहिए।

4. कॉरपोरेट बांड्स और डिबेंचर्स से होने वाली आमदनी पर TDS रोकने के लिए

अगर आपको कॉरपोरेट बांड्स से, साल में 5000 रुपए से अधिक आमदनी मिलती है तो उस पर टीडीएस काटा जा सकता है। लेकिन, अगर उस आमदनी को मिलाकर भी आपकी सालाना Total Taxable Income इतनी नहीं होने वाली है, है कि उस पर टैक्स देनदारी बने, तो आप Form 15 जी जमा कर सकते हैं। 

5. जीवन बीमा पॉलिसी से मिली रकम पर TDS रोकने के लिए 

अगर जीवन बीमा पॉलिसी के क्लेम पर मिलने वाली रकम 1 लाख रुपए से अधिक है तो उस पर 5 % TDS काटने का नियम है। लेकिन, अगर उस रकम को मिलाकर भी आपकी सालाना आमदनी इतनी नहीं है कि उस पर टैक्स देनदारी बने तो फिर आप फॉर्म 15 G जमा करके TDS कटौती रुकवा सकते हैं।

6. जमीन, बिल्डिंग, मशीनरी, प्लांट वगैरह से मिलाए किराए पर TDS रोकने के लिए 

अगर आपको प्रॉपर्टी या उपकरणों को किराए पर देने से मिली रकम सालाना 2.40 लाख रुपए से अधिक है तो उस पर TDS काटा जा सकता है। लेकिन, अगर आपकी taxable income बेसिक टैक्स छूट पाने योग्य आमदनी से कम हो तो Form 15 G जमा करके TDS कटौती रोकी जा सकती है। 

उल्लेखनीय है कि plant and machinery पर सालाना 2.40 लाख से अधिक किराया मिलने पर 2% TDS काटने का नियम है। जबकि, जमीन , बिल्डिंग, फर्नीचर, फिटिंग  के किराए से सालाना 2.40 लाख से अधिक किराया मिलने पर 10 % TDS काटने का नियम है।

फॉर्म 15 G भरकर जमा करने की last Date क्या होती है?:

कोई भी फॉर्म 15G सिर्फ एक वित्त वर्ष के लिए मान्य होता है। इसलिए जिस भी वर्ष में आपको टीडीएस कटौती से राहत चाहिए, उस साल आपको 15G जरूर जमा करना चाहिए।

इसकी कोई अंतिम तारीख नहीं होती, लेकिन जब भी टीडीएस कटौती वाली आमदनी मिलनी हो, उसके पहले आपको फॉर्म 15G जमा कर देना चाहिए। सबसे अच्छा तो यह रहता है कि जिस साल आपका TDS कटने की संभवना है, उस वित्त वर्ष की शुरुआत में हीं Form 15 G जमा कर देना चाहिए।

फॉर्म 15 G में क्या-क्या Details भरने पड़ते हैं?

Part-A में ये जानकारियां दर्ज करनी पड़ती हैं-

  • नाम और पैन कार्ड के डिटेल्स (Name and PAN details)
  • TDS कटौती से संबंधित वित्त वर्ष के डिटेल्स (Details about the financial year).
  • अपना पता और संपर्क संबंधी डिटेल्स (Address and contact details).
  • आमदनी, आमदनी की प्रकृति और जिस नियम के कारण टीडीएस काटा गया है
  • सभी सूचनाएं सत्य होने और जानकारी होने की सहमति संबंधी घोषणा (Declaration)

Part B में, निम्नलिखित जानकारियां दर्ज करनी पड़ती हैं-

  • अपना नाम और कुल टैक्स देनदारी (Name of individual with tax liability).
  • PAN नंबर और TAN नंबर
  • आधार नंबर
  • पता और संपर्क विवरण (Address and contact details)
  • भुगतान की गई आमदनी की रकम (Amount of income paid)

Form 15G में गलत जानकारी भरने पर जुर्माना :

अगर आप टैक्‍स योग्‍य आमदनी होने के बाद भी सिर्फ TDS कटौती से बचने के लिए, Form 15G भरकर अपनी इनकम से जुड़ी गलत जानकारियां भरते हैं तो इनकम टैक्स एक्ट के Section 277 के तहत दंड का नियम है. ऐसे में आपको जुर्माना भरने के साथ जेल भी हो सकती है|

Go to Homepage

EPFO Higher Pension Scheme 2023: ज्यादा पेंशन पाना चाहते हैं? पहले चेक करना होगा मेंबरशिप स्टेटस, जानें कैसे चेक करे?

EPFO Higher Pension Scheme 2023: ऐसे कर्मचारी जो 1 सितंबर, 2014 से पहले EPF के सदस्य थे और इसके बाद भी उनकी सदस्यता बनी रही, वो इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन  Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) की ओर से Employees’ Pension Scheme (EPS) के तहत जयादा पेंशन ऑफर  (EPS Higher Pension) करने वाले ऑप्शन की चर्चा लगातार हो रही है. अब EPFO सब्सक्राइबर्स ज्यादा पेंशन पाने के लिए इस विकल्प का चुनाव कर सकते हैं.

इसके लिए ऑनलाइन लिंक एक्टिव है और मई तक के लिए डेडलाइन भी बढ़ा दी गई है, लेकिन यह योजना किन लोगों के लिए है, ये जानना जरूरी है, और इसके लिए अप्लाई करने के लिए पहले आपको कुछ चीजें कन्फर्म करनी होंगी, enterhindi.com में आप सभी साथिओ का स्वागत है, आज मै आप को मेंबरशिप स्टेटस चेक करना बताउगा| इसलिए मेरे इस आर्टिकल को लास्ट तक पढ़े

EPFO Higher Pension Scheme 2023:

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन  Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) की ओर से Employees’ Pension Scheme (EPS) के तहत जयादा पेंशन ऑफर  (EPS Higher Pension) करने वाले ऑप्शन की चर्चा लगातार हो रही है. अब EPFO सब्सक्राइबर्स ज्यादा पेंशन पाने के लिए इस विकल्प का चुनाव कर सकते हैं.

इसके लिए ऑनलाइन लिंक एक्टिव है और मई तक के लिए डेडलाइन भी बढ़ा दी गई है, लेकिन यह योजना किन लोगों के लिए है, ये जानना जरूरी है, और इसके लिए अप्लाई करने के लिए पहले आपको कुछ चीजें कन्फर्म करनी होंगी| enterhindi.com में आप सभी साथिओ का स्वागत है, आज मै आप को मेंबरशिप स्टेटस चेक करना बताउगा| इसलिए मेरे इस आर्टिकल को लास्ट तक पढ़े

EPFO Higher Pension का फायदा किनको मिलेगा?

ऐसे कर्मचारी जो 1 सितंबर, 2014 से पहले EPF के सदस्य थे और इसके बाद भी उनकी सदस्यता बनी रही, वो इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. यानी कि आप कर्मचारी पेंशन योजना के साथ सरकारी कर्मचारी के रूप में 10 वर्ष से अधिक समय से काम कर रहे होंगे. आप 1 सितंबर 2014 से पहले और उसके बाद भी सरकार के लिए काम कर रहे होंगे|

चेक कर सकते हैं अपना EPFO Membership Status :

अगर आप अपने मेंबरशिप स्टेटस को लेकर कंफ्यूज़ हैं तो आप EPFO के Member e-Sewa Portal पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपकी सारी जानकारी अपडेट होनी चाहिए, क्योंकि 2014 में EPFO ने UAN (Universal Account Number) का नियम शुरू किया था. अगर इसके पहले आपने नौकरी छोड़ी थी, या बदली थी, तो हो सकता है कि आपका EPFO रिकॉर्ड अपडेट न हो

EPFO पोर्टल पर अपना मेंबरशिप स्टेटस कैसे चेक करें?:

STEP1: सबसे पहले EPFO के मेंबर ई-सेवा पोर्टल पर जाएं- https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/

EPFO Higher Pension Scheme

STEP2: यहां लॉगइन करने के लिए आपको अपना UAN, पासवर्ड और कैप्चा डालना होगा

STEP 3: अब View Menu से Service History को सेलेक्ट करें

EPFO Higher Pension Scheme

STEP 4: Service History आपको दिखा देगा कि आपने कब-कब किस कंपनी में काम किया है. इसमें आपको कंपनी जॉइन करने की तारीख भी दिख जाएगी

STEP5: अगर पोर्टल आपको 1 सितंबर, 2014 के पहले की तारीख दिखाता है तो आप हायर पेंशन के लिए अप्लाई करने के पात्र सब्सक्राइबर हैं

STEP6: मान लीजिए ऐसी स्थिति आती है कि आप 1 सितंबर, 2014 से पहले ईपीएस के सदस्य थे, लेकिन पोर्टल पर इसका रिकॉर्ड नहीं है तो आप अपनी सर्विस हिस्ट्री अपडेट कर सकते हैं. इसके लिए आपको इसके लिए प्रूफ देना होगा

Go to Homepage

Chaitra Navratri 2023: Wishes in Hindi, Download WhatsApp Status

चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri 2023), जिसे वसंत नवरात्रि के नाम से जाना जाता है | हर साल बसंत के मौसम में आता है | यह पर्व आमतौर पर मार्च या अप्रैल के महीने में पड़ता है | इस वर्ष चैत्र नवरात्रि 22 March से 30 March तक मनाई जाएगी | | नवरात्रि में मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है |

महानिशा पूजा आठ को तो महाअष्टमी का व्रत नौ को होगी | 29 को महानवमी का व्रत व हवन होगा | इसी दिन रामनवमी का पर्व भी धूमधाम से मनाया जाएगा | नवरात्र का पारण 11 को प्रातः काल में किया जाएगा | इसी दिन दशमी भी मनायी जाएगी |

साल में चार बार नवरात्रि मनायी जाती है | अषाढ़ व माघ मास में दो गुप्त नवरात्रि, चैत्र माह में बासंतिक तो आश्विन में शारदीय नवरात्रि होती है | चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से नवरात्रि की शुरुआत होती है |

नवरात्र का प्रारंभ सर्वार्थ सिद्धि और अमृत सिद्धि योग में हो रहा है | ऐसी मान्यता है कि ये दोनों ही योग बेहद शुभ फलदायी हैं। इन शुभ योग में नवरात्र का आरंभ होने पर श्रद्धालुओं को मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है एवं हर कार्य की सिद्धि होती है | कहते हैं कि शुभ योग में की गई पूजा भक्तों को अभिष्ठ सिद्धि दिलवाती है|

Happy Chaitra Navratri 2023 in Hindi Download images

पग-पग में आपके फूल खिलें;
ख़ुशी आप सबको इतनी मिले;
कभी ना हो दुखों का सामना;
यही है आपको हमारी तरफ से नवरात्रि की शुभकामना।

मां की दुआओं में इतना असर हो जाए ,
कि कोरोना का कहर खत्म हो जाए।।
आपको हमारी तरफ से नवरात्रि की शुभकामना।

शेर पर सवार होकर,
खुशियों का वरदान लेकर,
हर घर में विराजी अंबे माँ,
हम सबकी जगदंबे माँ।।
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

Chaitra Navratri 2023

रूठी है तो मना लेंगे
पास अपने बुला लेंगे,
मइया है वो दिल की भोली
बातों में उसे रिझा लेंगे,
Navratri 2022 Ki Hardik shubhkamnaye

सारा जहान है जिसकी शरण में
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं मां के चरणों की धूल
आओ मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल
हैप्‍पी नवरात्रि 2022

तेरी दुनिया में भय से जब सिमट जाऊं,
चारों ओर अंधेरा ही अँधेरा घना पाऊं,
बन के रोशनी तुम राह दिखा देना।।
आपको सहपरिवार नवरात्रि की शुभकामनाएं!

गौर वर्ण और वृषभ सवारी,
अक्षय पुण्यों की हे अधिकारी,
शस्त्र त्रिशूल माँ श्वेताम्बरी,
ऐश्वर्य प्रदायिनी जय माँ महागौरी।

Chaitra Navratri 2023

हो जाओ तैयार, माँ अम्बे आने वाली हैं,
सजा लो दरबार माँ अम्बे आने वाली हैं।
तन, मन और जीवन हो जायेगा पावन,
माँ के कदमो की आहट से, गूँज उठेगा आँगन।
शुभ नवरात्री

हे मां तुमसे विश्वास ना उठने देना
बन के रोशनी तुम राह दिखा देना,
और बिगड़े काम बना देना
नवरात्रि 2022 की शुभकामनाएं

सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस माँ के चरण में,
हम है उस माँ के चरणों की धूल,
आओ मिलकर माँ को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।।
आपको एवं आपके समस्त परिजनों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस माँ के चरण में,
हम है उस माँ के चरणों की धूल,
आओ मिलकर माँ को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल।।
शुभ नवरात्रि, Happy Navratri 2022

Chaitra Navratri 2023

सारा जहां है जिसकी शरण में,
नमन है उस मां के चरण में,
हम हैं उस मां के चरणों की धूल,
आओ मिलकर मां को चढ़ाएं श्रद्धा के फूल!
शुभ नवरात्रि

खुशी आप सबको इतनी मिले
कभी ना हो दुखों का सामना,
यही है हमारी तरफ से
आपको नवरात्रि की शुभकामना…
Chaitra Navratri 2022

तुम्ही दुर्गा, तुम्ही लक्ष्मी, तुम्ही महाकाली हो,
इस सम्पूर्ण सृष्टि का संचालन करने वाली हो,
शुम्भ,निशुम्भ मारे तुमने रक्तबीज संहारे है,
विक्राल रूप अपना धरकर महिसासुर भी उद्धारे हैं,
आज सम्स्त सृष्टि पाप के बोझ तले चीख रही है,
हे काली खप्पर भर लो,आस बस तेरी दीख रही है..!

Chaitra Navratri 2023

हो जाओ तैयार, मां अंबे आने वाली हैं,
सजा लो दरबार मां अंबे आने वाली हैं,
तन,मन और जीवन हो जाएगा पावन,
मां के कदमो की आहट से गूंज उठेगा आंगन..

हम पर अपनी कृपा बरसाओ माँ
एक बार फिर दर अपने बुलाओ माँ ।
जयकारे फिर गूंजे, बजे ढोल मंजीरे,
विपदा बड़ी है, चमत्कार दिखाओ माँ
तेरी शक्ति अपरंपार, तू जीवनदायिनी,
अपने आँचल में हमको छुपाओ माँ ।
करके सिंह सवारी, धरती पर आओ माँ
तेरी जय जय कार करें हम,
आपदा से बचाओ माँ ।

माँ दुर्गा के आशीर्वाद से आपका और
आपके परिवार का जीवन सदा हँसता और मुस्कुराता रहे,
प्रेम से बोलो जय माता दी।
नवरात्री की हार्दिक शुभकामनाएं।

Chaitra Navratri 2023

हमको था इंतजार वो घड़ी आ गई;
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई;
होगी अब मन की हर मुराद पूरी;
हरने सारे दुख माता अपने द्वार आ गई..
नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं!

सजा हे दरबार, एक ज्योति जगमगाई है,
सुना हे नवरात्रि का त्योहार आया हैं,
वो देखो मंदिर में मेरी माता मुस्करायी है… जय माँ दुर्गा..
पहले माँ की पूजा, उसके बाद कोई काम दूजा,
आए हैं शुभ दिन मेरी माँ के, माँ ने मेरी हर मनोकामना पूरी की हैं..!

कुमकुम भरे कदमों से आए मां दुर्गा आपके द्वार,
सुख संपत्ति मिले आपको अपार,मेरी तरफ से नवरात्रि की एडवांस में शुभकामनाएं करें स्वीकार….

हाथ कमल और जप की माला,
गोद में जिसके शिव के लल्ला,
स्कन्द की माता,हे चेतना दाता,
कमल आसन,चतुर्हस्त माता,
जय शिव संगिनी स्कन्दमाता ।
Happy Navratri

नव दीप जले;
नव फूल खिले;
नित नयी बहार मिले;
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर
आपको माता रानी का आशीर्वाद मिले.
Chaitra Navratri 2022

किस दिन कौन सी देवी की होगी पूजा
किस दिन कौन सी देवी की होगी पूजा Navratri 2022

माता का जब पर्व आता है,
ढेरों खुशियां लाता है,
इस बार मां आपको वो सब कुछ दे,
जो आपका दिल चाहता हैं.
नवरात्र की ढेर सारी शुभकामनाएं

वर्णों को रचने वाली,
१०८ नामो वाली।
श्री मंगला भद्रकाली दुखो को हरने वाली।
पापो का नाश करने वाली शक्ति दो मां कालिका काली।
चंड – मुंड विनाशिनी,
हैं!! महिषासुर घातिनी।
रक्षम रक्षम रक्षा करो मां रक्षा – रक्षा रक्षा करो मां खप्पर वाली।
Happy Navratri

हमको था जिसका इंतजार वो घड़ी आ गई,
होकर सिंह पर सवार माता रानी आ गई
शारदीय नवरात्रि की पावन शुभकामनाएं…

वो जग को चलाने वाली है,हम सबकी पालनहारी है,
कोई कहता है दुर्गा उसको, कोई कहता उसको काली है,
एक बेटी बनकर जन्म लिया, माँ-बाप कि राजदुलारी है,
एक बेटी बनकर इस घर के, आँगन की शान बढ़ा रही है,
अब निकल पड़ी है डोली उसकी, पहचान भी उसकी बदल रही है,
पापा की लाडो थी जो कभी,ये नया घर अब उसकी जिम्मेदारी है,
यू काट दिया जीवन उसने,सोचा की यही तकदीर हमारी है,
जग ने हराना चाहा हरकदम उसे, हर घडी वजूद बचा रही है,
वो जग को चलाने वाली है, वो सबला ही ये नारी है!
शुभ-नवरात्रि

Frequently Asked Questions(FAQs):-

चैत्र नवरात्रि 2023 कब से शुरू हो रही है?

22 March से

चैत्र नवरात्रि 2023 में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है?

पंचाग के अनुसार चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 march को सुबह 11:58 मिनट तक कलश स्थापन का मुहूर्त है | जबकि, अभिजीत मुहूर्त में 11.24 से 12.36 तक स्थापन किया जा सकेगा |

LEARNING OUTCOME : सीखने के प्रतिफल

सीखने के प्रतिफल (LEARNING OUTCOME) क्या है?

सीखने के प्रतिफल (LEARNING OUTCOME):-

विद्यालयों में अध्यनरत छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर कई नए प्रयास किये जाते है.  इन सबका उद्देश्य विद्यालयी छात्रों में शैक्षिक गुणवत्ता का विकास और अच्छी उपलब्धि स्तर को हासिल करना  होता है.  जिससे छात्रों के समग्र मूल्यांकन के माध्यम से विकास की एक निश्चित योजना बनाकर उनका उन्नयन किया जा सके .

वास्तव में, सीखना एक सतत व व्यापक जीवन पर्यंत चलने वाली प्रक्रिया है.

किसी विद्यार्थी के लिए पाठ्यक्रम में सीखने के दृष्टिगत जो लक्ष्य या दक्षतायें निर्धारित की जाती हैं तथा जिन्हें ध्यान में रखकर शिक्षक अपने दैनिक कक्षा शिक्षण को संपादित करते हैं और कक्षा के इतर अनेक सह शैक्षिक गतिविधियों को आयोजित करते हैं, उन्हें Learning outcomes कहते हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में पहली बार शिक्षकों को जहां सीखने-सिखाने की प्रक्रिया बताई जाएगी, वहीं बच्चों को मिली शिक्षा को शिक्षण संबंधी परिणाम (लर्निंग आउटकम) के रूप में परखा जाएगा। शिक्षा विभाग ने कक्षा 1 से 8 तक प्रत्येक कक्षा के लर्निंग आउटकम के मानक तैयार किए हैं।

सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक अभी तक पाठ्यक्रम पूरा कराने और परीक्षा के आयोजन पर ही ध्यान देते थे। पढ़ाई से बच्चे के मानसिक स्तर, सामान्य ज्ञान और शैक्षिक ज्ञान में क्या सुधार हुआ, इस पर ध्यान नहीं दिया जाता था। सरकार ने इस वर्ष पहल कर लर्निंग आउटकम के मापदंड तैयार किए हैं। किस कक्षा में शिक्षक बच्चे को किस तरह क्या-क्या पढ़ाएंगे और किस कक्षा में बच्चों को कितना ज्ञान होना चाहिए, यह निर्धारित किया गया है।

सीखने के प्रतिफल (LEARNING OUTCOME) क्या है?

अकसर शिक्षकों में इस बात की स्‍पष्‍टता नहीं होती कि,

  • किस प्रकार का सीखना आवश्यक है?
  • वे कौन से मापदड हैं  जिनसे इसे मापा जा सकता है?

वे पाठ्यपुस्तक को संपूर्ण पाठ्यक्रम मानकर पाठों के अत में दिए गए प्रश्‍नों के आधार पर मूल्यांकन करते हैं। पाठ्यसामग्री के संदर्भ की भिन्नताओ तथा पढ़ाने के विभिन्न सिद्धांतों को वे ध्यान में नहीं रखते। पठन सामग्री में संदर्भानुसार भिन्‍नताएँ और अपनाई गई शिक्षण तकनीक में विविधता पर सामान्‍यतया ध्‍यान नहीं जाता है, क्‍योंकि इनके आकलन की कोई कसौटी नहीं है।

प्रत्येक कक्षा के सीखने के प्रतिफल शिक्षकों को केवल शिक्षा के वांछित तरीके अपनाने में ही सहायक नहीं है.  बल्‍कि अन्य साझेदारों, जैसे– संरक्षक, माता-पिता, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों, समुदाय तथा राज्य स्तर के शिक्षा अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने में उनकी भूमिका के प्रति सर्तक और ज़िम्‍मेदार भी बनाता है।

स्पष्ट रूप से परिभाषित करते हुए ,

सीखने के प्रतिफल विभिन्न साझेदारों की जि़म्‍मेदारी तथा उत्तरदायित्वों को सुनिश्चित करते हुए और दिशा-निर्देश दे सकता है ताकि विभिन्न पाठ्यचर्या क्षेत्र से अपेक्षाओं की पूर्ति हो सके.

सीखने के प्रतिफल (LEARNING OUTCOME) क्यों ?

  • प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थी के सीखने के बारे में जानने और उसके अनुसार बच्चों के सीखने सम्बन्धी प्रगति पर नज़र बनाये रखने की जरुरत है | इसके लिए आवश्यकता है की शिक्षको को कुछ मानदंड उपलब्ध करवाए जाये जिनकी सहायता से आपेक्षित सीखने के स्तर का आकलन किया जा सके |
  • सीखने की निरन्तरता को ध्यान में रखते हुए शिक्षक एवं शिक्षा व्यवस्थासे जुड़े सभी अधिकारियो एवं अभिभावकों यह जानना आवश्यक है कि बच्चे ने सटीक रुप से कक्षा में क्या सीखा? इन्ही मापदंडो को “सीखने का प्रतिफल ” के रुप में परिभाषित किया गया है | अर्थात जो कुछ भी बच्चे ने सीखाहै उसको जाचने अथवा उस परिणाम को देखने के मापदंड को अधिगमप्रीत प्रतिफल के रुप में देखा जा सकता है

सीखने के प्रतिफल (LEARNING OUTCOME) की आवश्यकता :

  • निः शुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 की क्रियान्वित अंतर्गत प्रत्येक विद्यार्थी की गुणवत्तायुक्त शिक्षा को सुनिश्चित करने हेतु |
  • आयु अनुररोप अपेक्षित स्तर , कौशल विकास एवं गुणवक्तायुक्त शिक्षा को परिभाषित करने हेतु |
  • शैक्षिक उदेश्यो की पूर्ति की सटीक जॉच हेतु |
  • राष्ट्रीय स्तर की शैक्षिक आकांक्षाओं की क्रियान्वयन हेतु समन्वित प्रयास अन्तर्गत |
  • राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर उच्च पायदान पर अवस्थित करने के प्रयास के क्रम में |

NAS (National Achievement Survey) के बारे में जानने के लिए यहाँ Click करे |

सीखने के प्रतिफल (LEARNING OUTCOME) हिंदी में – कक्षा 1 से कक्षा 8 तक सभी विषयो के पीडीफ डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें|

अधिक जानकारी प्राप्त करने कि लिए आवेदक हमारी वेबसाइट http://enterhindi.com/की मदद ले सकते है |

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे |

अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

उत्तर प्रदेश परिवार रजिस्टर में अपना नाम कैसे जुड़वाएं? 2023

उत्तर प्रदेश परिवार रजिस्टर:-

उत्तर प्रदेश परिवार रजिस्टर या कुटुम्ब रजिस्टर नक़ल के लिए आवेदन को राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन कर दिया गया है | राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी अपने कुटुम्ब रजिस्टर नक़ल के लिए आवेदन करना चाहते है वह eSathi Uttar Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट http://164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | राज्य के लोगो को अब पंचायत, तहसील, जिला नगर पालिका जाकर चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे |

कुटुम्ब रजिस्टर नकल सभी नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं | इस प्रमाण की जरुरत देश के सभी नागरिकों को पड़ती हैं चाहे वह नागरिक किसी भी जाति से सम्बन्ध रखते हों | राज्य के नागरिकों को पेंशन पाने के लिए या कोई भी सरकारी नौकरी पाने के लिए कुटुम्ब रजिस्टर नकल की आवश्यकता होती है क्योंकि इसके आधार पर ही परिवार के प्रत्येक व्यक्ति की आय निर्धारित होती हैं |

राज्य सरकार द्वारा परिवार या कुटुम्ब रजिस्टर नकल के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया उपलब्ध कराई गई है | राज्य के लोग घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

उत्तर प्रदेश परिवार रजिस्टर के लाभ:-

  • उत्तरप्रदेश कुटुम्ब रजिस्टर नक़ल के माध्यम से आवेदक राज्य के कोई भी सरकारी कागज़ात बनवा सकते है |
  • इसके आधार पर ही परिवार के प्रत्येक व्यक्ति की आय निर्धारित होती हैं |
  • राज्य के नागरिक घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से कुटुम्ब रजिस्टर नक़ल प्राप्त कर सकते हैं।
  • अब राज्य के नागरिकों को अपने सरकारी कागजात बनाने के लिए पंचायत, तहसील, जिला या नगर निगम के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगें |
  • इस ऑनलाइन सुविधा से उत्तर प्रदेश के लोगो के समय की भी बचत होगी |
  • उत्तरप्रदेश कुटुम्ब रजिस्टर नक़ल के लागू होने से कालाबाजारी पर रोक लगेगी |
  • इस योजना का लाभ राज्य के सभी लोग उठा सकते है |
  • इस परिवार /कुटुंब रजिस्टर नक़ल का इस्तेमाल राज्य के लोग अपनी पेंशन लगवाने के लिए कर सकते है |

उत्तर प्रदेश परिवार रजिस्टर के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • आवेदक उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो |

उत्तर प्रदेश परिवार रजिस्टर के लिए आवेदन प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को eSathi Uttar Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट http://164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx पर जाना होगा | आपके समाने Homepage खुल जायेगा |
उत्तर प्रदेश परिवार रजिस्टर
  • इस Homepage पर आपको “नवीन उपयोगकर्ता रजिस्ट्रेशन” का विकल्प दिखाई देगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा |
उत्तर प्रदेश परिवार रजिस्टर
  • आपको इस पंजीकरण फॉर्म के पूछी गयी सभी जानकारी जैसे Login Id आवेदक का नाम जन्म तिथि, आवसीय पता, जिला, मोबाइल नंबर Captcha Code आदि भरनी होगी |
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको “सुरक्षित करे” के बटन पर क्लिक करना होगा | इसके बाद आपको login करना होगा | Login करने के लिए आपको Homepage पर जाना होगा |
  • इस होम पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म में अपना नाम , पासवर्ड /OTP, सुरक्षित कोड आदि भरना होगा | उसके बाद आपको submit के बटन पर क्लिक करना होगा | इस तरह आपको login हो जायेगा |
  • उत्तर प्रदेश परिवार रजिस्टर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना होगा |
  • इसके बाद आपको आवेदन भरे के विकल्प पर क्लिक करना होगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद अब आपको सेवा का चयन करना होगा |
  • सूची में “कुटुम्ब रजिस्टर नकल” चुनें | अगले चरण में “कुटुम्ब रजिस्टर नकल के आवेदन” पर क्लिक करें |
  • अब, ऑनलाइन आवेदन फार्म खुल जाएगा |
  • फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें | अब आपको अपने दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे और दस्तावेज़ संख्या प्रदान करना होगा |
  • सभी जानकारी ठीक से चेक करके, सबमिट करें पर क्लिक करना होगा | आपका आवेदन सफलतापूर्वक Submit होगा |