Home Blog Page 240

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र (PMMSK) योजना

प्रधानमंत्री महिला शक्ति केंद्र योजना (PMMSK) :-

केंद्र सरकार ने देश भर में “प्रधान मंत्री महिला शक्ति केंद्र/ Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra (PMMSK)” योजना शुरू की है | इस योजना के तहत ग्रामीण महिलाओं को सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से उन्हें सशक्त बनाया जाएगा ताकि वे अपनी पूरी क्षमता का अनुभव कर सकें | यह योजना Ministry of Women and Child Development के संरक्षण में लागू की जा रही है |

यह योजना 2017-18 से 2019-20 की अवधि के लिए महिलाओं के संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए umbrella scheme mission के अंतर्गत Ministry of Women and Child Development द्वारा कार्यान्वयित की जाएगी | देश भर के 161 जिलों में Beti Bachao Beti Padhao (BBBP) पहल के सफल कार्यान्वयन के आधार पर केंद्र सरकार ने इसके लाभों के विस्तार के लिए अपनी मंजूरी दे दी है |

इसके अलावा, केंद्र सरकार ने प्रधान मंत्री महिला शक्ति केंद्र (PMMSK) योजना के लिए 2017-18 से 2019-20 के दौरान 3,636.85 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करेगी | केंद्र सरकार राष्ट्र स्तर, राज्य स्तर और जिला स्तर पर एक “one common task force” का गठन करेगी | यह task force योजना की planning, reviewing और monitoring में मदद करेगा | साथ ही cost efficiency को सुनिश्चित करेगा |

PMMSK योजना का उद्देश्य :-

इस योजना का मुख्य उद्देश्य पूरे देश में महिलाओं की देखभाल, संरक्षण और विकास में वृद्धि करना है | प्रधान मंत्री महिला शक्ति केंद्र/ Pradhan Mantri Mahila Shakti Kendra (PMMSK) योजना के तहत कई पहल के माध्यम से बच्चों के लिंग अनुपात में सुधार, नवजात बालिका शिशु के बचपन में सुधार, लड़की को शिक्षा प्रदान कर उन्हें सशक्त बनाना है |

PMMSK योजना की मुख्य बातें :-

  • यह विशेष रूप से महिलाओं की देखभाल, संरक्षण और विकास के लिए एक कल्याणकारी योजना है |
  • यह योजना बाल लिंग अनुपात (child sex ratio) को बेहतर बनाने में मदद करेगी, लड़की के अस्तित्व और संरक्षण को सुनिश्चित करेगी, उसकी शिक्षा को सुनिश्चित करेगी, साथ ही उनको उनकी पूरी क्षमता का एहसास कराकर उन्हें सशक्त बनाएगी |
  • केंद्र सरकार देश के 115 सबसे पिछड़े जिलों में Mahila Shakti Kendra स्थापित करेगी | इन केंद्रों पर, सरकार कुछ सुविधाएं प्रदान करेगी जिसमें महिलाओं के लिए कौशल विकास, रोजगार, डिजिटल साक्षरता, स्वास्थ्य और पोषण शामिल होगा |
  • सरकार इस अवधि के दौरान 150 अतिरिक्त जिलों में One Stop Center (OSC) की स्थापना करेगी जो women helpline से जुड़ी होगी और 24 घंटे महिलाओं को आपातकालीन और गैर आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रदान करेगी |
  • PMMSK को राष्ट्रीय स्तर (domain based knowledge support) और राज्य स्तर (State Resource Centre for Women) पर समर्थन करेगी | इसके अलावा, यह योजना जिला स्तर और ब्लॉक स्तर पर भी सहायता प्रदान करेगी |
  • इस योजना के सभी समर्थक महिलाओं से संबंधित किसी भी मुद्दे में सरकार को technical support प्रदान करेंगे |
  • केंद्र सरकार लगभग 26,000 लाभार्थियों को राहत और पुनर्वास प्रदान करने के लिए इसके अतिरिक्त Swadhar Greh भी स्थापित करेगी |
  • इसके अतिरिक्त, सरकार 190 से अधिक महिला छात्रावासों के माध्यम से काम करने वाली महिलाओं को अपना समर्थन प्रदान करेगी |इन छात्रावासों की स्थापना लगभग 19,000 अतिरिक्त कार्यशील महिलाओं के accomodation के लिए की गई है |

इसके अलावा, स्थानीय महाविद्यालयों के 3 लाख से अधिक छात्र स्वयंसेवक के रूप में विभिन्न महत्वपूर्ण सरकारी योजनाओं / कार्यक्रमों और सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरूकता पैदा करने में अपना सहयोग देंगे | जागरूकता अभियान विद्यार्थियों को अपने स्वयं के समुदायों में परिवर्तन लाने का अवसर प्रदान करेगा |

बीटी बचाओ बेटी पढाओ/ Beti Bachao Beti Padhao (BBBP) योजना के तहत, सरकार राष्ट्रव्यापी अभियान को तेज करेगी | तदनुसार, केंद्र सरकार 640 जिलों में media के माध्यम से BBBP अभियान को बनाए रखेगी और चुने हुए 450 जिलों में  बहु-क्षेत्रीय कार्यवाही करेगी | जिन जिलों में child sex ratio कम है, उन जिलों को पहले ही वर्ष में BBBP के तहत लिया जाएगा |

दिल्ली सरकार की Loan Guarantee Scheme के लिए Online Registration कैसे करें

Loan Guarantee and Scholarship Scheme :-

दिल्ली सरकार ने ऋण गारंटी योजना (loan guarantee scheme) और मेधावी छात्रों को छात्रवृत्ति (scholarship) प्रदान करने के लिए एक web portal की शुरुआत की है | छात्र जो दिल्ली के राज्य विश्वविद्यालय कॉलेजों (state univercity college) में किसी भी स्नातक पाठ्यक्रम में अध्ययनरत हों वह इस योजना का लाभ उठाने के लिए पात्र होंगे | इच्छुक उम्मीदवार ऋण गारंटी योजना (loan guarantee scheme) की आधिकारिक वेबसाइट studentloan.delhi.gov.in पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं |

Loan Guarantee & Scholarship Scheme

हालांकि, दिल्ली सरकार ने गरीब परिवारों के छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से पहले ही राज्य में Merit cum Means scholarship scheme शुरू की हुई है | यह एक fees waiver योजना है जो उच्च शिक्षा के इच्छुक छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान करती है |

इस योजना के तहत, गरीब छात्रों को वित्तीय सहायता मिलेगी और उन्हें अपने जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने का एक मौका मिलेगा | छात्र Merit-cum-Means Income Linked Financial Assistance Scheme के शैक्षणिक वर्ष 2017-18 के लिए 18 दिसंबर 2017 तक आवेदन कर सकते हैं |

Loan Guarantee & Scholarship Scheme के लिए Online Registration :-

  • इच्छुक उम्मीदवारों को सर्वप्रथम ऋण गारंटी योजना (loan guarantee scheme) की आधिकारिक वेबसाइट studentloan.delhi.gov.in पर जाना होगा |

Directorate of Higher Education

  • होमपेज पर, छात्र को “Apply for Student Loan under Higher Education in Delhi” लिंक पर क्लिक करना होगा |

  • अगला पृष्ठ open होगा, यहां पर कॉलम में “Service” टैब पर क्लिक करें |
  • क्लिक करने पर ई-डिस्ट्रिक्ट दिल्ली की स्क्रीन पर विभिन्न योजनाओं के फॉर्म प्रदर्शित होंगे |
  • पंजीकरण करने के लिए यहां “Merit-cum-Means Income Linked Financial Assistance Scheme of  Delhi  Higher  Education Aid Trust” पर जाएं |

  • यदि उम्मीदवार एक मौजूदा उपयोगकर्ता है, तो इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए “User Id” और “Password” का इस्तेमाल कर Login कर सकता है | हालांकि, नए उम्मीदवार अपना Aadhaar Card Number या Voter id card number सहित अपने विवरण दर्ज करके पंजीकरण कर सकते हैं |

Saubhagya Portal में Online Registration कैसे करें?

Saubhagya Portal:-

देश के सभी घरों में विद्युतीकरण की प्रगति की जांच के लिए भारत सरकार ने एक नए पोर्टल की शुरुआत की है | इस पोर्टल की शुरुआत Ministry of Power and New & Renewable Energy द्वारा की गई है | यह पोर्टल पूरे देश में जिला और क्षेत्रीय स्तर पर बिजली की प्रगति की स्थिति का पता लगाएगा | इसके अलावा, यह पोर्टल विद्युतीकरण कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी प्रदान करेगा |

इसके अलावा, सरकार ने Android mobile phone उपभोक्ताओं के लिए Saubhagya Mobile App भी शुरू किया है | इच्छुक उम्मीदवार Google Play Store से App डाउनलोड कर सकते हैं | सरकार का देश में बिजली क्षेत्र में बदलाव लाने के लिए उठाया गया एक सराहनीय कदम है | सरकार सभी नए बिजली कनेक्शनों के लिए Saubhagya Yojana के तहत प्रीपेड या स्मार्ट मीटर प्रदान कर मीटर को अनिवार्य बनाने की तैयारी कर रही है |

इच्छुक अभ्यर्थी Saubhagya Portal की आधिकारिक वेबसाइट saubhagya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं | नीचे दी गई लिंक के माध्यम से Mobile App को डाउनलोड किया जा सकता है |

Saubhagya Mobile App डाउनलोड करने के लिए Click here

Saubhagya Portal में Online Registration:-

  • सर्वप्रथम Saubhagya Portal की आधिकारिक वेबसाइट saubhagya.gov.in पर जाना होगा |

  • अब शीर्ष में दाएं कोने पर मौजूद “Guest” विकल्प पर क्लिक करें |
  • यहां “Sign Up” विकल्प पर क्लिक करें |

  • इसके बाद, उम्मीदवार पंजीकरण फॉर्म में मांगी गई जानकारी सही-2 प्रदान करके Sign Up कर सकते हैं |
  • Sign Up के बाद, उम्मीदवार को पोर्टल में प्रवेश के लिए “Username” और “Password” मिलेगा |
  • अब उम्मीदवार, विद्युतीकरण की प्रगति, मासिक लक्ष्य, उपलब्धियों आदि की स्थिति की जांच करने के लिए पोर्टल तक पहुंच सकते हैं |

Saubhagya Portal जल्द ही बिजली के बिलों का भुगतान करने और बिजली नुकसान को कम करने के बारे में जानकारी देने की सुविधा भी प्रदान करेगा | यह पोर्टल देश में एक accountable system उत्पन्न करेगा |

Saubhagya Portal का Dashboard:-

नीचे पोर्टल में उपलब्ध आंकड़ों के प्रकार की सूची दी गई है :-

  • State wise target vs Achievement
  • Rural Household progress (from previous date)
  • DISCOM Monthly Electrification Progress
  • Rural Area Household Electrification Status (date wise)
  • All India Household electrification level
  • Household Electrification Progress (State-District-Village wise)

सौभाग्य पोर्टल village level पर विद्युतीकरण संबंधी प्रासंगिक जानकारी प्रदान करता है | भारत सरकार ने दिसंबर 2018 के अंत तक 4 करोड़ गैर-विद्युतीकृत परिवारों को बिजली कनेक्शन प्रदान करने का लक्ष्य तय किया है | इच्छुक उम्मीदवार प्रधान मंत्री सहज बिजली हर घर योजना के पूर्ण विवरण के pdf format को डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई लिंक पर जाएँ |

केंद्र सरकार के कर्मचारियों को अब 8.5% ब्याज दर पर 25 लाख तक का Home loan मिलेगा

0

House Building Advance Scheme 2017:-

केन्द्रीय सरकार ने केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए House Building Advance (HBA) scheme के तहत ऋण की राशि और कुछ नियमों में संशोधन किया है |इस योजना के तहत, केंद्र सरकार के कर्मचारियों को 8.5 % ब्याज दर पर 25 लाख रुपये तक का Advance loan मिल सकता है | इससे पहले कर्मचारियों को 6 – 9.5 % ब्याज दर पर 7.50 लाख रुपये तक का Advance loan मिलता था |

तदनुसार, केंद्र सरकार का कर्मचारी साधारण ब्याज दर पर एक घर के निर्माण या खरीदने के लिए 25 लाख रुपये तक का ऋण ले सकता है | यह योजना Housing and Urban Affairs Ministry द्वारा लागू की जा रही है | House Building Advance (HBA) योजना के तहत दी जाने वाली राशि पिछली राशि की तुलना में 3 गुना है |

हालांकि, जो कर्मचारी अपने घरों की मरम्मत / विस्तार करने की योजना बना रहे हैं वे पिछली 1.8 लाख रुपये की ऋण सीमा की तुलना में 10 लाख रुपये तक की राशि ले सकते हैं | इच्छुक उम्मीदवार इस योजना के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करके ऋण के लिए आवेदन कर सकते हैं |

House Building Advance Scheme 2017 के लिए आवश्यक योग्यता :-

  1. सभी स्थायी सरकारी कर्मचारी |
  2. अन्य सभी कर्मचारी जो कम से कम 5 वर्षों से निरंतर सेवा में हैं बशर्ते वे किसी राज्य सरकार के तहत स्थायी नियुक्ति नहीं रखते हों और sanctioning authority, घर के निर्मित होने और mortgaged किए जाने तक सेवा में उनकी संभावित अवधारण के बारे में संतुष्ट हों |
  3. अखिल भारतीय सेवाओं के सदस्य केंद्र सरकार / कंपनी / संघ / व्यक्तियों की संस्था चाहे शामिल हों या नहीं जो केंद्र सरकार या अंतर्राष्ट्रीय संगठन द्वारा पूर्ण या पर्याप्त रूप से स्वामित्व या नियंत्रित है,और स्वायत्त निकाय जो सरकारी या निजी निकाय द्वारा नियंत्रित नहीं है के अधीन सेवा के लिए नियुक्त कर्मचारी |
  4. Union Territories और North-East Frontier Agency के कर्मचारी |
  5. All India Radio के Staff Artist जो ऊपर दिए गए शर्त क्रमांक 2 में निर्धारित शर्त पूरा करते हैं |
  6. Wages Act, 1936 में शामिल केंद्र सरकार के कर्मचारी |किसी अन्य विभाग या विदेशी सेवा पर प्रतिनियुक्ति केन्द्र सरकार के कर्मचारी | इस तरह के मामलों को Parent department के प्रमुख द्वारा संचालित किया जाना है
  7. निलंबन के तहत पूर्व-सैनिकों और केंद्र सरकार के कर्मचारियों की पात्रता शर्तों में मौजूदा नियम अपरिवर्तित हैं |

House Building Advance Scheme 2017 की मुख्य विशेषताएं :-

  • कर्मचारी 34 महीनों की basic salary या 25 लाख रुपये तक की राशि को advance के रूप में ले सकता है | इससे पहले, यह सीमा केवल 7.50 लाख रुपये थी |
  • लाभार्थी इस पैसे का उपयोग किसी नए घर के निर्माण या खरीद के लिए कर सकते हैं |
  • घर की मरम्मत / विस्तार के लिए पिछली 1.8 लाख रुपये की ऋण सीमा को 10 लाख रुपये तक बढ़ाया गया हैं |
  • घर की कुल लागत कर्मचारी के basic salary से 139 गुना से अधिक या 1 करोड़ से कम होनी चाहिए | हालांकि, इसे व्यक्तिगत योग्यता के आधार पर अधिकतम 25% तक बढ़ाया जा सकता है |
  • ब्याज दर अब किसी slab के बिना 8.5% के साधारण ब्याज पर fix कर दी गई है | पहले, 50,000 से 7,50,000 रुपये के ऋण के लिए यह ब्याज दर (6% से 9.5%) थी |
  • अब HBA sanction के समय उम्मीदवार ‘No Objection Certificate‘ का लाभ उठा सकते हैं |
  • इसके अलावा, सरकार दूसरे प्रभार के लिए आसान प्रावधान भी करती है और बैंक के ऋण की आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित करती है |

अंग्रेजी में House Building Advance Scheme 2017 Rules डाउनलोड करने के लिए Click Here

हिंदी में House Building Advance Scheme 2017 Rules डाउनलोड करने के लिए Click Here

 

Vidya Lakshmi Education Loan योजना के लिए आवेदन कैसे करें ?

Vidya Lakshmi Education Loan Scheme :-

विद्या लक्ष्मी शिक्षा ऋण योजना (Vidya Lakshmi Education Loan Scheme) के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म योजना के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किए जा रहे हैं | इस योजना के तहत, छात्रों को भारत के कई मान्यता प्राप्त कॉलेजों / विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शिक्षा ऋण की सुविधा प्रदान की जाएगी | यह योजना को भारत के वित्त मंत्रालय द्वारा अगस्त 2015 में शुरू किया गया था |जरूरतमंद छात्र विद्या लक्ष्मी पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट www.vidyalakshmi.co.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं |

विद्या लक्ष्मी शिक्षा ऋण योजना (Vidya Lakshmi Education Loan Scheme) के देश के सभी छात्र भारत के कई निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों से शिक्षा ऋण प्राप्त कर सकेंगे | छात्र विद्या लक्ष्मी पोर्टल www.vidyalakshmi.co.in पर जाकर शिक्षा ऋण के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं | यह पोर्टल भारतीय बैंक एसोसिएशन के साथ वित्त मंत्रालय और मानव संसाधन विकास मंत्रालय की सहायता से विकसित किया गया है |

इस पोर्टल पर, छात्र उच्च शिक्षा के लिए विभिन्न ऋण योजनाओं और सुविधाओं से संबंधित सभी विवरण प्राप्त करेंगे | यह पोर्टल उन छात्रों के लिए जो उच्च शिक्षा के लिए शिक्षा ऋण (education loan) की मांग कर रहे हैं उनके लिए अपने तरह का पहला पोर्टल है |

योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन :-

    • सर्वप्रथम आवेदक को विद्या लक्ष्मी पोर्टल www.vidyalakshmi.co.in  पर जाना होगा |

    • यदि छात्र का पहले से ही पोर्टल पर कोई account है, तो application बनाने के लिए login करें | अन्यथा Register बटन पर क्लिक करें|
    • Registration/ Sign up फॉर्म में सभी विवरण भरें, नियम और शर्तों के बारे में पढ़ने के लिए website (click wrap) agreement terms & conditions लिंक पर क्लिक करें और पढ़ने के बाद इसके checkbox पर क्लिक करके इसे स्वीकार करें और फिर फॉर्म के निचले भाग पर स्थित “submit” बटन पर क्लिक करें |

  • पंजीकरण के बाद, उम्मीदवार को अपने Email Id पर एक link मिलेगी जिसके द्वारा उम्मीदवार अपनी Email और Password का उपयोग करके login कर सकता है |
  • यहां छात्र को “Search for Loan Scheme” लिंक पर क्लिक करना होगा | क्लिक करने पर आपके सामने एक नया tab open होगा |

  • इस tab पर, छात्र ऊपर चित्र में दिखाए गए विवरणों को भर कर ऋण योजना के सभी विवरणों को खोज सकते हैं |
  • इसके बाद, “Loan Application Form” पर क्लिक करें, क्लिक करने पर आपकी स्क्रीन पर एक आवेदन पत्र दिखाई देगा जहां छात्र को सभी आवश्यक विवरण भरना होगा |

  • सभी आवश्यक विवरण भरने के बाद “Submit” बटन पर क्लिक करें |

आवेदन पूरा करने के बाद सभी छात्रों को एक reference / application number प्रदान किया जायेगा | इस reference number का उपयोग बाद में उपयोगकर्ता एप्लिकेशन की स्थिति की जांच करने के लिए कर सकते हैं |

योजना के लिए पंजीकृत बैंकों की सूची :-

विद्या लक्ष्मी पोर्टल के मुताबिक कुल 41 बैंक हैं जो इस योजना के तहत शिक्षा ऋण प्रदान करने के लिए पंजीकृत हैं | विद्या लक्ष्मी शिक्षा ऋण योजना (Vidya Lakshmi Education Loan Scheme) के तहत शिक्षा ऋण प्रदान करने वाले 29 प्रमुख निजी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की सूची नीचे दी गई है :-

  • Allahabad bank
  • Andra Bank
  • Bank of Baroda
  • Bank of India
  • Bank Of Maharastra
  • Bharatiya Mahila Bank
  • Canara Bank
  • Central Bank
  • central Bank of India
  • Dena Bank
  • IDBI Bank
  • Indian Bank
  • Oriental Bank of Commerce
  • Punjab & Sind Bank
  • Punjab National Bank
  • State Bank of Bikaner & Jaipur
  • State Bank of Hyderabad
  • State Bank of India
  • State bank of Mysore
  • State Bank of Travancore
  • Syndicate Bank
  • UCO Bank
  • Union Bank of India
  • United Bank of India
  • Vijaya Bank
  • Axis Bank Ltd
  • HDFC Bank
  • ICICI Bank
  • Kotak Mahindra Bank

इच्छुक उम्मीदवार योजना के बारे में, आवेदन प्रक्रिया या किसी और चीज के बारे में किसी भी प्रश्न के लिए अपनी Email id से Vidyalakshmi@nsdl.co.in पर mail कर सकते हैं या (022) 2499 4200 पर call कर सकते हैं |

GST reduction : अब केवल 50 वस्तुएं 28% के GST Slab में हैं

0

GST Slab rates Reduction:-

10 नवंबर को, गुवाहाटी में हुई GST परिषद की 23वीं बैठक में 178 वस्तुओं को 28% के GST Slab से 18% के GST Slab में लाने का निश्चय किया गया है | इस बैठक में यह दंड और छेड़छाड़ नियमों पर भी चर्चा हुई | जिससे छोटे और मध्यम उद्यमियों के लिए व्यापार को आसान बनाया जा सके | नए Tax Rates, 15 नवंबर से प्रभावी होंगे |GST council meeting

228 वस्तुओं में से, अब केवल 50 वस्तुएं ही 28% की उच्चतम GST Slab में हैं | कुल 178 वस्तुओं के मूल्य में कटौती की गई है, जिनमें से अधिकांश पर अब 18% GST Tax लगाए जाएंगे |

वस्तुएं जिनके लिए GST slab Rates 28% से 18%  किए गए हैं :-

  • खाद्य एवं खाद्य पदार्थ :-  Cocoa butter, Chocolates, Chewing gum, Wafers, Non-Alcoholic Beverages
  • व्यक्तिगत देखभाल की वस्तुएं :- Shampoo, Soaps (including washing), Skincare, beauty and Toilet products, Shaving products
  • घर के देखभाल की वस्तुएं :- Furniture, mattress, Suitcase, Briefcases, Lamp and light fitting, Mirror
  • व्यक्तिगत सहायक उपकरण :- Goggles, Wristwatch
  • लकड़ी और रबर की वस्तुएं :- Tyre tubes for bicycles and 3-wheelers, Wallpaper, Plywood furniture
  • पत्थर और मिटटी से बने बर्तन :- Articles of granite, Marble, Plaster, Slate, Ceramic goods, Glassware

वस्तुएं जिनके लिए GST Rates 28% से 12%  किए गए हैं :-

आम रसोई के उपकरण जैसे Stone Grinder |

वस्तुएं जिनके लिए GST Rates 18% से 12%  किए गए हैं :-

  • खाद्य वस्तुएं :- Condensed milk, refined sugar and sugar cubes, Pasta, Mayonnaise
  • स्वास्थ्य संबंधी वस्तुएं :- Diabetic food, Medicinal grade oxygen
  • हस्तशिल्प संबंधी वस्तुएं :- Hand bags and shopping bags of jute and cotton, Furniture wholly made of bamboo or cane

वस्तुएं जिनके लिए GST Rates 18% से 5%  किए गए हैं :-

चिक्की, चटनी पाउडर, fly ash, आलू का आटे को एक ही ब्रांड के नाम वाले unit container में डाल दिया गया है, कच्चे तेल के परिशोधन में बरामद सल्फर, AC Restaurant |

GST Slab rates

वस्तुएं जिनके लिए GST Rates 12% से 5%  किए गए हैं:-

इडली, डोसा batter, fly ash ईंट, मछली पकड़ने का जाल और मछली पकड़ने का हुक, तैयार चमड़ा, chamois and composition leather

वस्तुएं जिनके लिए GST Rates 5% से 0 किए गए हैं:-

मछली जमी या सूखी (एक ब्रांड नाम वाले यूनिट कंटेनर में नहीं डाले जायेंगे), कुछ सूखी सब्जियां जैसे मीठे आलू, maniac, Unworked नारियल का खोल, Khandsari sugar

वस्तुएं जिन्हें अब भी 28% के GST Slab में रखा गया हैं:-

  • Demerit goods: Pan masala, Cigars and cigarettes, Tobacco products
  • Sin goods: Aerated water and beverages
  • Luxury goods: ACs, Dish washing machine, Washing machine, Refrigerators, Vacuum cleaners, Cars and two-wheelers

GST परिषद ने छोटे और मध्यम उद्यमों (SMEs) के लिए एक विशेष tax payment window के दायरे के भीतर और अधिक इकाइयां लाने का फैसला किया है, जिसके तहत को 1% तक रखा जाएगा | इस योजना के लिए पात्रता सीमा अब 1 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 1.5 करोड़ रुपये कर दी गई है |

AC और Non-AC दोनों रेस्तरां में GST की दर को 5% तक घटा दिया गया है, जबकि 5 Star होटलों की श्रेणी में आने वाले रेस्तरां में टैक्स की दर को अब भी 18% ही रखा गया है |

 

महाराष्ट्र सरकार की “Mukhyamantri Agricultural Solar Feeder Scheme”

Mukhyamantri Agricultural Solar Feeder Scheme :-

महाराष्ट्र सरकार राज्य में “मुख्यमंत्री कृषि सौर फीडर योजना” (“Mukhyamantri Agricultural Solar Feeder Scheme“) शुरू करने जा रही है | इस योजना के तहत, सरकार पूरे राज्य में कृषि पंपों के लिए 12-घंटे की बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए solar feeder प्रदान करेगी | इस योजना का उद्देश्य किसानों को प्रति दिन कम से कम 12 घंटे सस्ती दरों पर बिजली प्रदान करना है |

Mukhyamantri Agricultural Solar Feeder Scheme

अधिसूचना के अनुसार, सरकार ने सूचित किया है कि राज्य के किसानों से पर्याप्त प्रतिक्रिया प्राप्त न होने के कारण पहले वितरित किए गए portable solar pumps का वितरण ठीक नहीं हुआ है | इसलिए, सरकार अब छोटे-2 कारखानों के माध्यम से सौर ऊर्जा उत्पादन की योजना बना रही है |

शुरूआती दौर में, सौर ऊर्जा केवल dedicated feeder को ही वितरित किए जाएंगे | वर्तमान में, सरकार सार्वजनिक निजी भागीदारी (Public Private Partnership) आधार पर सोलापुर और लातूर में सौर ऊर्जा उत्पादन परियोजनाओं को लागू कर रही है |

Mukhyamantri Agricultural Solar Feeder Scheme का मुख्य उद्देश्य :-

इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्रति दिन कम से कम 12 घंटे की बिजली सस्ती दरों पर प्रदान करना है | Solar Feeder योजना के माध्यम से महाराष्ट्र सरकार राज्य के किसानों को अगले तीन सालों के लिए सस्ती बिजली सुनिश्चित करेगा | हाल ही में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फणडवीस ने रालेगण सिद्धी में “मुख्यमंत्री कृषि सौर फीडर योजना” (“Mukhyamantri Agricultural Solar Feeder Scheme“)  योजना के तहत पहली सौर परियोजना का भूमि पूजन किया |

Mukhyamantri Agricultural Solar Feeder Scheme1

इसके अलावा, सरकार किसानों के लिए सभी मौसमों में बिजली की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए solar power plants स्थापित करने जा रहा है | किसानों को 1.20 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलेगी | इस योजना के लिए tender process पूरी हो चुकी है और 500 मेगावाट की सौर पैनलों को स्थापित करने की प्रक्रिया मार्च 2018 तक पूरी हो जाएगी |सरकार अप्रैल 2018 में आधिकारिक तौर पर “मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना” का शुभारंभ करेगी |

सौर ऊर्जा पैनलों की स्थापना के लिए राज्य सरकार 15 वर्षों की अवधि के लिए किसानों से उनकी कृषि भूमि किराए पर ले रही है |सौर ऊर्जा ऊर्जा का एक renewable source है और सस्ती दरों पर उपलब्ध है | इसलिए, सरकार पूरे राज्य भर में सौर पैनलों की स्थापना के लिए अधिक ध्यान दे रही है |”मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना” कृषि उत्पाद के लिए लगने वाली लागत को कम करने और उत्पादन में वृद्धि करने में मदद करेगी |

Mukhyamantri Agricultural Solar Feeder Scheme की मुख्य बातें :-

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को सस्ती दरों पर प्रतिदिन 12 घंटे की बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किसानों को Solar Feeder प्रदान करना है जिसका इस्तेमाल खेती के लिए किया जाता है |
  • इस योजना के तहत सरकार पूरे राज्य में किसानों को सस्ती दरों पर बिजली प्रदान करेगी |
  • इस योजना के तहत किसानों को 1.20 रुपये प्रति यूनिट बिजली प्रदान की जाएगी |
  • महाराष्ट्र सरकार राज्य में Solar Power Plant स्थापित करेगी जिससे किसानों को सभी मौसमों में बिजली की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित हो सके |
  • बिजली के उत्पादन से बचत होने वाले पैसों को किसानों के विकास के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है |
  • नीति आयोग द्वारा इस योजना की सराहना की है साथ ही उसने अन्य राज्यों को भी इस मॉडल को दोहराने का आग्रह किया है |

FSSAI द्वारा Food Regulatory Portal की शुरुआत की गई

Food Regulatory Portal :-

भारतीय खाघ संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण /Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) ने पूरे देश में खाद्य व्यापार के लिए एकल इंटरफ़ेस के रूप में एक नया खाद्य नियामक पोर्टल (Food Regulatory Portal) शुरू किया है |खाद्य नियामक पोर्टल (Food Regulatory Portalhttp://fssai.gov.in/FoodRegulatory देश भर के खाद्य कानूनों में पारदर्शी लाने और उनके प्रभावी ढंग से कार्यान्वयन में मदद करेगा |

खाद्य नियामक पोर्टल (Food Regulatory Portal), खाद्य मानकों, खाद्य व्यवसाय में प्रवेश से जुडी सभी समस्याओं को संबोधित करते हैं | यह पोर्टल खाद्य व्यवसायियों के व्यापार को सुविधाजनक बनाने और अनुपालन के बोझ को कम करने में भी मदद करेगा | घरेलू और खाद्य आयात दोनों कार्यों को पूरा करने के लिए यह एकल व्यापक प्रवेश द्वार के रूप में कार्य करेगा

खाद्य नियामक पोर्टल (Food Regulatory Portal), पूरे देश में एकल मानक खाद्य कानून (single standard food law) के कार्यान्वयन में भी सहायता करेगा| हालांकि, एकल राष्ट्रव्यापी खाद्य कानून के बावजूद, विभिन्न राज्यों में कानून के कार्यान्वयन में कई विसंगतियां हैं | पोर्टल स्वास्थ्य ऑपरेटरों को भोजन मानक, सामान्य और विशिष्ट खाद्य सुरक्षा और स्वास्थ्य संबंधी अन्य आवश्यकताओं के साथ अन्य सारी जानकारी प्रदान करता है |

पोर्टल के 6 प्रमुख क्षेत्र :-

सभी खाद्य विनियमन सूचना देखने के लिए आप भारतीय खाघ संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) द्वारा शुरू किये जा रहे खाद्य नियामक पोर्टल (Food Regulatory Portal) http://fssai.gov.in/FoodRegulatory पर जा सकते हैं | खाद्य नियामक पोर्टल 6 प्रमुख क्षेत्रों को संबोधित करेगा :-

  • Food Standards
  • Consistent Enforcement
  • Hassle Free Food Imports
  • Credible Food Testing
  • Codified Food Safety Practices
  • Training and Capacity Building

भारतीय खाद्य मानक :-

भारतीय खाद्य मानकों को भारतीय खाघ संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) की वेबसाइट पर product index/Name की मदद से खोज सकते हैं |

Indian Food Standards के लिए Click Here

भारतीय खाघ संरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) वेबसाइट प्रत्येक उत्पाद के लिए, metal contaminant और food additives की आवश्यकताओं को दर्शाती है जिसमें प्रत्येक की स्वीकार्य सीमा होती है |

खाद्य नियामक पोर्टल (Food Regulatory Portal)  food business operations के विशिष्ट उद्देश्यों के लिए शामिल 6 अन्य एजेंसियों की जानकारी / लिंक भी प्रदान करता है | इन 6 एजेंसियों की जानकारी और लिंक को संकलित किया गया है ताकि खाद्य व्यवसायिक पारिस्थितिकी तंत्र के तहत आपरेशन से संबंधित सभी जरूरतों के लिए एकल पोर्टल बनाया जा सके | ये 6 एजेंसियां ​​Legal Metrology, Customs, Plant,  Animal Quarantine, Bureau of Indian Standards और AGMARK हैं |

उपभोक्ताओं, खाद्य व्यवसायियों और अन्य हितधारकों की विभिन्न समस्याओं को हल करने के लिए FSSAI का एक समर्पित हेल्पलाइन है | उपभोक्ता हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1800112100 पर 24 × 7 आधार पर मदद ले सकते हैं |

 

उत्तरप्रदेश सरकार की “शौचालय योजना” के बारे में जानें

शौचालय योजना (Sauchalay Yojana) :-

केंद्र सरकार के स्वच्छ भारत अभियान के विस्तार स्वरुप उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में “शौचालय योजना” (Sauchalay Yojana) नामक एक नई योजना शुरू की है | उत्तर प्रदेश सरकार की शौचालय योजना गरीबों को अपने घर में निजी शौचालय बनाने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगी | यह योजना लोगों को शौच के लिए रेलवे ट्रैक और खेतों में जाने से रोकने के लिए शुरू की गई है |

शौचालय योजना को वर्ष 2017 में अक्टूबर के महीने के दौरान शुरू किया गया है | अक्टूबर महीने के पहले सप्ताह में ही मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि स्वच्छ भारत अभियान के समर्थन में उत्तर प्रदेश सरकार गरीब लोगों को उनके घर में निजी शौचालय बनवाने में समर्थन करेगी |

शौचालय योजना की मुख्य विशेषताएं :-

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य को साफ रखना है | इसके अलावा निजी शौचालय प्रदान करके रोग होने की संभावना को भी कम किया जा सकेगा | परिवार की महिलाओं की स्वच्छता और सुरक्षा की दृष्टि से निजी शौचालयों का उपयोग करना बेहतर होगा |
  • यह एक केंद्र सरकार की अगुवाई वाली योजना है जो ग्रामीण परिवारों को अपने घरों में शौचालय बनवाने के लिए कुछ धन मुहैया कराती है | यह मोदी सरकार के स्वच्छ भारत अभियान (clean India mission) का विस्तार है | उत्तर प्रदेश सरकार की शौचालय योजना, केंद्र सरकार की स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना (Clean India Mission Rural Scheme) का ही एक हिस्सा है |
  • ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक परिवार को सरकार से वित्तीय सहायता मिलेगी | घर पर एक निजी शौचालय बनाने के लिए 12,000/- रुपये की राशि दो किश्तों में परिवारों को दी जाएगी | इन पैसों का भुगतान संबंधित गांवों के पंचायतों द्वारा किया जाएगा |

योजना कार्य कैसे करेगी :-

  • पैसे भेजने और शौचालयों के निर्माण की प्रक्रिया ग्राम पंचायत और जिला अधिकारियों की निगरानी में की जाएगी | अधिकारी आवेदकों को ट्रस्ट का लिखित पत्र और स्वीकृति पत्र देंगे | फिर आवेदकों द्वारा शौचालय के डिजाइन / ब्लू प्रिंट को ग्राम पंचायत को दिखाया होगा |
  • जैसे ही एक बार डिज़ाइन को मंजूरी दे दी जाएगी वैसे ही लाभार्थी के नाम पर धन स्वीकार कर दी जाएगी | यह पैसा राज्य प्राधिकरण से ग्राम पंचायत में आएगा |जैसे ही पैसा पंचायत को भेजा जाएगा, वैसे ही पैसा लाभार्थी को उसके बैंक खाते में प्राप्त हो जाएगा |
  • इसके बाद लाभार्थी को शीघ्र ही शौचालय के निर्माण का काम शुरू करना होगा | कुछ दिनों के बाद दूसरी किस्त वितरित की जाएगी | उस समय तक निर्माण कार्य का एक हिस्सा पूरा हो जाना चाहिए |

योजना के लिए आवश्यक योग्यता :-

  • व्यक्ति को उत्तर प्रदेश का मूल नागरिक होना चाहिए | उसके या उसके परिवार के राशन कार्ड, आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र उत्तर प्रदेश से जारी किए होने चाहिए |
  • आवेदक की वार्षिक आय 1,00,000/- रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए | इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के पास उसके नाम का गरीबी रेखा के नीचे का कार्ड (BPL Card) होना चाहिए |
  • आवेदक के घर में पहले से कोई शौचालय नहीं होना चाहिए | जिनके पास घर में कोई निर्मित शौचालय नहीं है, केवल वे ही इस योजना के लिए पात्र हैं |
  • आवेदक के परिवार के किसी भी सदस्य को सरकारी संगठन में काम करने वाला नहीं होना चाहिए | यह कोई भी सरकारी अधिकारी या उसके परिवार के सदस्य इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे |

योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज :-

  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक के पास पहचान के लिए आधार कार्ड या बीपीएल कार्ड, मतदाता पहचान पत्र अनिवार्य रूप से होना चाहिए | यदि आवेदक के पास आधार कार्ड नहीं है, तो वह आधार नामांकन पर्ची की प्रति जमा करा सकता है |
  • योजना के तहत पंजीकरण के समय आवेदक को उत्तर प्रदेश का स्थायी आवासीय प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा |
  • इस योजना के लिए बैंक विवरण, जैसे account details और updated passbook details आवश्यक है | तस्वीरों की स्कैन कॉपी अनिवार्य है |

योजना के लिए आवेदन कैसे करें :-

  • इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए http://swachhbharaturban.gov.in/ihhl/InvestorRegistration.aspx लिंक पर जाना होगा |
  • आवेदक से संबंधित सारी जानकारी सही-2 फार्म में भरें |अंतिम रूप में नीचे दिए गए “Enter the code” बॉक्स में लिखे गए special text को दर्ज करें और ‘Register‘ बटन पर क्लिक करें | आगे सत्यापन के लिए फॉर्म को अधिकारियों को भेजा जाएगा |

पंजीकरण प्रक्रिया सरल है और किसी जिला प्रशासनिक अधिकारियों की मदद से आप ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं | आवेदन करने का कोई Offline mode उपलब्ध नहीं है |

“Solar Chulha Design” प्रतियोगिता क्या है? इसमें भाग कैसे लें ?

Solar Chulha Design Contest :-

भारत सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत तेल एवं प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड /Oil and Natural Gas Corporation Ltd. (ONGC), देशवासियों के लिए एक सस्ती और बहुमुखी सौर ऊर्जा संचालित स्टोव प्रणाली विकसित करने के लिए “Solar Chulha Design, Innovate & Create” नामक एक प्रतियोगिता आयोजित करने जा रही है | सौर चुल्ला डिजाइन प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण प्रक्रिया ONGC की आधिकारिक वेबसाइट startup.ongc.co.in द्वारा शुरू की गई है | इच्छुक उम्मीदवार 1 दिसंबर 2017 तक प्रतियोगिता के लिए आवेदन कर सकते हैं |

 

इस पहल का उद्देश्य नवीनतम तकनीक और नवीन विचारों का उपयोग करके सौर चूल्हे का एक डिजाइन तैयार करना है | लगभग 700 मिलियन भारतीय परिवार रोजाना अपने रसोई घर में ईंधन के लिए बायोमास(biomass) का प्रयोग कर रहे हैं, जिससे सारे परिवार में विशेष रूप से महिलाओं में विभिन्न स्वास्थ्य समस्याएं पैदा हो रही हैं |इसलिए, Oil and Natural Gas Corporation Ltd. (ONGC), उद्यमी / वैज्ञानिक / शोधकर्ताओं (व्यक्तियों या समूहों के रूप में) को आमंत्रित कर रही है, जो नवीनता में रुचि रखते हैं प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं |

इच्छुक उम्मीदवार ONGC की आधिकारिक वेबसाइट startup.ongc.co.in  में अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं |

प्रतियोगिता के लिए उम्मीदवारों की पात्रता मानदंड और चयन प्रक्रिया :-

  • Innovation में रुचि रखने वाले उम्मीदवारों सहित उद्यमी / वैज्ञानिक / शोधकर्ता प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं |
  • विशेषज्ञ पैनल सभी entries से 10 entries को shortlist करेगा | हालांकि, यह विशेषज्ञ पैनल और अधिक उम्मीदवारों को shortlist कर सकता है, यदि वे उन्हें आकर्षक पाते हैं तो |
  • इस प्रतियोगिता के लिए shortlist किए गए उम्मीदवारों सहित उद्यमियों, वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को नई दिल्ली में अप्रैल 2018 के अंत में अपनी Solar Chulha Design को प्रदर्शन करना होगा |
  • इसके अलावा, अकादमिक और अनुसंधान संस्थानों के इच्छुक छात्र भी Solar Chulha के डिजाइन, विकास और प्रदर्शन के माध्यम से तीसरे राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2017 में भाग लेने के पात्र होंगे |
  • इस तीसरी राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2017 को ONGC Energy Center द्वारा घोषित किया गया है |
  • हालांकि, ONGC के कोई भी कर्मचारी और evaluation panel, विशेषज्ञों और jury के कोई भी सदस्य, जो सीधे निष्पादन और मूल्यांकन में शामिल हैं, प्रतियोगिता के लिए पात्र नहीं होंगे |
  • उम्मीदवार ONGC ENERGY CENTER पर समाचार / निविदाएं / विज्ञापन टैब के तहत तीसरा राष्ट्रीय प्रतियोगिता 2017 का विवरण देख सकते हैं |

प्रतियोगिता पुरस्कार राशि :-

  • 1st Prize – 10 लाख रुपये
  • 2nd Prize – 5 लाख रुपये
  • 3rd Prize – 3 लाख रुपये

कुछ इकाइयों के सफल प्रदर्शन और परीक्षण के बाद देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्रदर्शन के लिए लगभग 1000 इकाइयां शुरू की जाएंगी | उम्मीदवारों को इन 1000 इकाइयों के निर्माण के लिए वित्तीय सहायता मिलेगी | यह वित्तीय सहायता ONGC द्वारा स्थापित startup fund से दी जाएगी |

प्रतियोगिता के लिए आवेदन :-

  • सर्वप्रथम ONGC की आधिकारिक वेबसाइट startup.ongc.co.in  में जाना होगा |
  • Homepage पर “Take up the Challenge to design an Efficient Electric Chulha” की image पर क्लिक करें |

  • इसके बाद, पेज के नीचे स्थित लिंक “Online Application form for Solar Chulha innovation Challenge – Form A”  पर क्लिक करें |

  • क्लिक करने के बाद, एक पंजीकरण फॉर्म आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखाई देगा |
  • आवेदन / पंजीकरण फॉर्म में सभी विवरण भरें और आवेदन फॉर्म के Part- A को पूरा करने के लिए “Submit” बटन पर क्लिक करें |
  • इसके अलावा, shortlist किए गए उम्मीदवार आवेदन फॉर्मेट (PART B) के अनुसार 15 अप्रैल 2018 तक अपनी entries जमा कर सकते हैं |

Application Format(Part B) डाउनलोड करने के लिए Click here