Home Blog

MP अतिथि शिक्षक भर्ती 2026-27: नवीन पंजीयन और सत्यापन प्रक्रिया शुरू, जानें पूरी जानकारी

MP Guest Facaulty Registration And Score Card: 29/04/2026 को लोक शिक्षण संचनालय मध्‍यप्रदेश द्वारा जारी आदेश के अनुसार दिनांक 02/06/2026 से 11/05/2026 तक न्‍यू पंजीयन एवं 12/05/2026 से 02/05/2026 प्रोफाइल अपडेट प्रक्रिया का शुरू किया जा रहा है। ऐसे आवेदक जो अतिथि शिक्षक बनकर अपना कैरियर बनाने की रुचि रखते हैं तो यह लेख आपके लिये है। लोक शिक्षण संचनालय मध्‍यप्रदेश द्वारा जारी आदेश देखने के लिए यहां यहां क्लिक करें

फ्लोचार्ट:

MP Guest Facaulty Registration And Score Card
  • नये पंजीयन व दस्‍तावेज अपलोड / प्रोफाइल अपडेट/संसोधन
  • पंजीयन का सत्‍यापन कार्य संकुल प्राचार्य द्वारा
  • स्‍कोर कार्ड डाउनलोड

महत्‍वपूर्ण तिथियां :

नये पंजीयन व दस्‍तावेज अपलोड02 मई से 11 मई 2026
नये पंजीयन का सत्‍यापन कार्य संकुल प्राचार्य द्वारा04 मई से 11 मई 2026
प्रोफाइल अपडेट/संसोधन12 मई से 22 मई 2026
सत्‍यापन कार्य संकुल प्राचार्य द्वारा12 मई से 22 मई 2026

नये पंजीयन हेतु आवश्‍यक दस्‍तावेज :

  • आधार कार्ड
  • आधार पंजीकृत मोबाइल
  • समग्र आईडी
  • सभी शैक्षणिक मार्कशीट (जैसे 10वीं, 12वीं, स्‍नातक, स्‍नातकोत्‍तर, डीएड, बीएड आदि)
MP Guest Facaulty Registration And Score Card

ध्‍यान देने योग्‍य:

  • आवेदक जिनको शैक्षणिक योग्यता जोड़ने सम्बन्धी कार्य नही करना है, वे आवेदन अनलॉक नही करें।
  • आगामी शैक्षणिक सत्र में पुराना स्कोर कार्ड ही मान्य है।
  • आवेदक स्कोर कार्ड में अपनी योग्यता बढ़ाना चाहते वे योग्यता अपडेट कर सकते है |
  • पासवर्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया – लॉगिन विंडो में Forgot Password ! Click here to recover the password को क्लिक करे क्लिक करने पर मोबाईल नंबर,अभ्यर्थी का प्रथम नाम, जन्मतिथि प्रविष्टि करने के उपरांत पासवर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त हो जावेगा।
  • स्कोर कार्ड डाऊनलोड करना – स्कोर कार्ड लॉगिन करने के पश्चात् ही डाऊनलोड होगा |
  • आवेदन अनलॉक करने की कार्यवाही केवल वे आवेदक करें जिन्होंने कोई नवीन शैक्षणिक योग्यता अर्जित की है, तथा योग्यता को स्कोर कार्ड में जोड़ना चाहते है। अनलॉक की प्रक्रियाः- लॉगिन करें -> अनलॉक हेतु ओटीपी प्राप्त करे -> ओटीपी को सत्यापित करें -> अनलॉक आवेदन में योग्यता दर्ज करे -> संकुल प्राचार्य से सत्यापित करे -> लॉगिन कर स्कोर कार्ड प्राप्त करे।
  • नवीन पंजीयन तथा पूर्व पंजीकृत आवेदन के सत्यापन कार्य प्रारंभ है |

अतः आवेदकों को सूचित किया जाता है की Education Portal 3.0 Guest Faculty Management System में आवेदन करने के लिए नीचे बताई गयी प्रक्रिया का पालन करें जिससे आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के पंजीयन कर सकें

आवेदन करने की प्रक्रिया

STEP 1: https://gfms.educationportal3.in/ पर जाएँ नए आवेदन पंजीयन के लिए यहाँ क्लिक करें लिंक पर क्लिक करें

STEP 2: समग्र आईडी का उपयोग करते हुये बेसिक मांगी गयी जानकारी भरने के पश्‍चात प्राप्‍त OTP करने के बाद आपको एक यूनिक आईडी प्रदान की जायेगी जिसका उपयोग भविष्‍य में सभी तरह के Education Portal 3.0 Guest Faculty Management System से संबंधित कार्यों में किया जायेगा इसलिए इसे सम्‍हाल कर रखना होगा।

STEP 3: अब प्राप्‍त यूनिक आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से आपको GFMS पोर्टल में लॉगिन करें और यदि आप नया रजिस्‍ट्रेशन कर रहे हैं तो सभी जरू‍री जानकारी अपडेट करें

STEP 4 :पात्रता परीक्षा पास हैं तो पात्रता परीक्षा की जानकारी भी अवश्‍य अपडेट करें । सभी जानकारी अपडेट करने के बाद एक बार पुन: वेरीफाई करें और फिर लाक करें

प्रोफाइल लाक करते ही जानकारी में किसी भी प्रकार से कोई अपडेट नहीं किया जा सकता है इसकें बाद संम्‍बन्धित नजदीकी संकुल प्राचार्य कार्यालया में अपने सभी मूल दस्‍तावेज के साथ जाकर प्रोफाइल को वेरीफाई करायें सफलतापूर्वक वेरीफाई होने के पश्‍चात पुन: लागिन कर स्‍कोर कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है।

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

अतिथि शिक्षक रजिस्‍ट्रेशन के लिये लिंक क्‍या है

अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली (GFMS) के लिए ऑफिसियल पोर्टल है: gfms.educationportal3.in

मेरे पास पहले से स्‍कोर कार्ड है, क्‍या मुझे फिर से आवेदन करना होगा

नये आवेदक: जिन्‍हें पहली बार पोर्टल से जुड़ना है केवल वही 3.0 में पोर्टल में पंजीयन करें
पुराने आवेदक: पुराने आवेदक का आशय Education Portal 3.0 Guest Faculty Management System में पिछले साल 2025-26 में आप रजिस्‍टर्ड हैं तो आपको पुन: नया आवेदन करने की आवश्‍यकता नहीं है। लेकिन आप यदि पुराने GFMS पोर्टल में बस रजिस्‍टर्ड हैं और आपके पास और आपके पास अभी तक 3.0 की अतिथि आईडी नहीं है तो नये आवेदक के रूप में पोर्टल पर आवेदन करें

मैं TET पास हूं तो क्‍या स्‍कोर कार्ड में अपडेट करना चाहिए

हां जरूर यदि आपके पास TET स्‍कोर कार्ड है तो अवश्‍य अपडेट करें इससे अधिक स्‍कोर प्राप्‍त करने में मदद मिलेगी

मेरे समग्र और दस्‍तावेज में अं‍तर है तो क्‍या मेरा रजिस्‍ट्रेशन हो सकता है

नहीं हमारी सलाह है कि पहले समग्र KYC के माध्‍यम से समग्र में आवश्‍यक सुधार करें इसके पश्‍चात ही आवेदक की प्रकिया करें ताकि भविष्‍य में कोई परेशानी न हो।

आवेदन किया है लेकिन सत्‍यापन नहीं कराया तो क्‍या होगा

सत्‍यापन न होने की स्‍थिति में आपका स्‍कोर कार्ड जनरेट नहीं होगा

मैने सत्‍यापन करा लिया है लेकिन मेरे स्‍कोर कार्ड में कुछ त्रुटि रह गयी है तो क्‍या करूँ

गेस्‍ट आईडी एवं पासवर्ड से Education Portal 3.0 (GFMS) लागिन करें और प्रोफाइल अनलाक करें, आवश्‍यक सुधार करें और फिर से संकुल प्राचार्य द्वारा सत्‍यापित करायें

स्लॉट बुकिंग चालू ई उपार्जन फसल बिक्री (धान, खरीफ फसल ) हेतु स्लॉट बुकिंग कैसे करें

E-Uparjan Slot Booking for dhan: किसानों से धान उपार्जन सप्ताह में 5 दिवस किया जाएगा। गेहूं खरीदी के लिए सोमवार से शुक्रवार प्रातः 8 से रात 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही किसान तौल पर्ची शाम 6 बजे तक जारी की जाएगी। जिन किसानों की उपज की तौल किसी कारण से सोमवार से शुक्रवार के बीच निर्धारित दिवस को नहीं हो सकेगी उनकी तौल शनिवार को की जाएगी। शनिवार एवं रविवार को शेष फसल का परिवहन, भण्डारण, लेखा का मिलान तथा अस्वीकृत स्कंध का अपग्रेडेशन की जाएगी।

किसान स्वयं कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग : (MP E-Uparjan Slot Booking)

इस लिंक की जानकारी एसएमएस के माध्यम से किसान के मोबाइल पर भेजी जाएगी। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत, सत्यापित किसान स्वयं के मोबाइल, एमपी ऑनलाईन, सीएससी, ग्राम पंचायत, लोक सेवा केन्द्र, इंटरनेट कैफे तथ उपार्जन केन्द्र से स्लॉट बुकिंग कर सकते है। स्लॉट बुकिंग के लिए किसान के ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे पोर्टल पर दर्ज करना होगा। उपार्जन का कार्य सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा एवं उपज विक्रय के लिए इसी अवधि की स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी।

किसान द्वारा उपज विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग उपार्जन के अंतिम 10 दिवस को छोड़कर की जा सकेगी एवं स्लॉट की वैधता अवधि 7 कार्य दिवस होगी। किसानों को उपार्जित फसल का भुगतान आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। स्लॉट बुकिंग करते समय किसानों को पोर्टल पर आधार लिंक बैंक खाता क्रमांक एवं बैंक का नाम प्रदर्शित किया जाएगा। किसान को अपनी बैंक की पासबुक से खाते का मिलान कर स्वयं पोर्टल पर सत्यापन करना होगा।

2023– 24 समर्थन मूल्य पर धान बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग : MP E-Uparjan Slot Booking 2023 :

सत्र 2023 -24 में किसनों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा। सभी किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। । हर केन्द्र पर प्रतिदिन की तौल क्षमता निर्धारित की गई है, उसके अनुसार तौलकांटे पर्याप्त संख्या में लगाये गये हैं। राज्य के किसान ई-उपार्जन पोर्टल की मदद से मोबाईल/एमपीऑनलाईन/कॉमनसर्विस सेंटर/ग्राम पंचायत/लोकसेवा केन्द्र/इंटरनेट कैफे/निर्धारित गेहूं खरीदी से स्लॉट बुकिंग कर पाएंगे।

E-Uparjan Slot Booking Process

STEP 1: E-Uparjan Slot Booking के लिए सबसे पहले उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ https://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx अब में मेनू में किसान स्लॉट बुकिंग लिंक पर क्लिक करें |

MP E-Uparjan Slot Booking

STEP 2: -Uparjan Slot Booking की लिए आपको किसान कोड की आवश्यकता पड़ेगी यदि आपको किसान कोड नहीं पता तो इस लेख को जरूर पढ़ें आप यहाँ से किसान कोड पता कर सकेंगे धान बिक्री स्लॉट बुकिंग के लिए किसान कोड कैसे पता करें | अब जिला चुने और किसान कोड दर्ज करते हुए SEND OTP बटन पर क्लिक करते ही आपके में रजिस्टरड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उस OTP को OTP बॉक्स में अंकित करें

STEP 3: Uparjan Slot Booking हेतु अब दिनांक एवं मंडी का चयन करें कितनी फसल आपको मंडी ले जाना है इसकी जानकारी ऊपर पेग में ही दे दी जाती है की अधिकतम कितनी मात्रा आप बेचने के लिए ले जा सकते हैं

STEP 3: अधिकतम मात्रा अब एनीकट करते हुए स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करें इस प्रकार आप स्लॉट बुक कर सकते हैं किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर हमसे कमेंट के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं |

यदि आप से स्लॉट बुक करने में कोई गलती हुई हो तो उसी पृष्ठ में दिए स्लॉट डिलीट करें लिंक पर जाकर स्लॉट को डिलीट भी कर सकते हैं डिलीट करने के बाद पुनः स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया की जा सकती है लेकिन ध्यान रखें की स्लॉट केवल एक बार ही डिलीट किया जा सकता है अतः सावधानी रखें

धान बिक्री स्लॉट बुकिंग के लिए किसान कोड कैसे पता करें

How To Find eUparjan Kisan Code For Slot Booking :- हमेशा की तरह इस सत्र में भी अब खरीफ फसल की बिक्री हेतु स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया को इ उपार्जन के माध्यम से प्रारम्भ कर दिया गया है। लेकिन आपको जानना चाहिए की स्लॉट बुकिंग हेतु किसान कोड की आवश्यकता होती है। किसान कोड हर किसान को रजिस्ट्रशन के समय अलॉट किया जाता है जिसकी पावती में किसान कोड अंकित होता है।
यदि आप के पास किसान कोड नहीं है तब भी आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है इस बताई गयी प्रक्रिया के माध्यम से आप किसी भी किसान का किसान कोड निकाल सकते हैं

How To Find eUparjan Kisan Code For Slot Booking

STEP 1: eUparjan Kisan Code की जानकारी के लिए सबसे पहले ई उपार्जन की वेबसाइट में इस लिंक के माध्यम https://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx से या गूगल से सर्च करें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ पोर्टल में दिए लिंक किसान की जानकारी मेनू पर क्लिक करें |

 eUparjan Kisan Code

STEP 2: अब किसान अपना जिला चुने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो रजिस्ट्रेशन के समय दिए था) अंकित करें या याद न हो किसान की समग्र आईडी अंकित करें और सुरक्षा कोड दर्ज करते हुए सर्च बटन पर क्लिक करें

STEP 3: जैसे आप सर्च करते हैं तो एक नया पेज ओपन होता है जिसमे किसान की उपार्जन सम्बन्धी जानकारी मिल जाती है जिसमे से एक है किसान कोड रेफ़्रेन्स के किये नीचे दिए स्क्रीन शाट में देख सकते हैं इस प्रकार आप किसान कोड की जानकारी लेकर स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Udise Teacher Module में टीचर अपडेट,जोड़े, इम्पोर्ट डिलीट कैसे करें

Udise Teacher Module Updatation : पिछले आर्टिकल में हमने udise पोर्टल के बारे में जाना साथ ही पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया भी जानी आप भी इन लेखों के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं UDISE plus portal क्या होता है | पोर्टल में काम करने के 5 effective स्टेप्स | Best Way to reset Udise Portal Password in 3 स्टेप्स

udise पोर्टल में 5 मॉड्यूल में से एक है टीचर मॉड्यूल जहा पर शाला में कार्यरत सभी शिक्षकों की मांगी गयी जानकारी अपडेट करनी होती है। इस मॉड्यूल में मुख्यतः 4 टास्क होते हैं जिसकी जानकारी आपको टीचर मॉड्यूल में अपडेशन के पहले होनी चाहिए।

  1. शिक्षक इम्पोर्ट करना (Import Teacher)
  2. नए शिक्षक जोड़ना (Add New Teacher)
  3. शिक्षक को पोर्टल से हटाना (Remove Teacher From Portal)
  4. शिक्षक प्रोफाइल अपडेट करना (Teacher Profile Updation)

अब बारी बारी से समझते हैं हर स्टेप के बारे में …………..

Udise Teacher Module में शिक्षक इम्पोर्ट करना (Import Teacher) :

सबसे पहले तो आपको यह समझना होगा की new teacher Add एवं इम्पोर्ट टीचर में क्या अंतर है तो हम आपको बता दें की इम्पोर्ट ऐसे टीचर को करना है जो कही और विद्यालय में पहले से शिक्षक हो चाहे वह प्राइवेट विद्यालय ही क्यों न हो। पूर्व में जिस विद्यालय में पढ़ा रहे होंगे उनके udise पोर्टल में लॉगिन करने पर आपको वहां से टीचर नेशनल कोड मिल जायेगा जिसकी सहायता से आप नए विद्यालय में इम्पोर्ट हो सकेंगे।

इम्पोर्ट करने से पहले आपको पूर्व विद्यालय से रिलीव डेट अंकित कर जब तक नहीं हटाया जायेगा तब तक आप नए विद्यालय में इम्पोर्ट नहीं हो सकेंगे |एक चीज और जो आपको ध्यान में रखनी है यदि आप पहले से कहीं शिक्षक हैं और आप बिना इम्पोर्ट के new Add प्रोसेस से अपने आपको या शिक्षक को जोड़ना चाहेंगे तो डुप्लीकेट डाटा के कारण परेशानी का सामना काना पड़ेगा इसलिए नियमानुसार ही इम्पोर्ट प्रोसेस से ही नए विद्यालय में ऐड करें

Udise Teacher Module

Udise Teacher Module में नए शिक्षक जोड़ना (Add New Teacher)

इस लिंक का उपयोग तब किया जाता है जब शिक्षक फ्रेशर हो मतलब कभी पूर्व में किसी विद्यालय में शिक्षक का कार्य न किया हो ऐसे शिक्षक की Add new teecher लिंक के माध्यम से अपडेट किया जाना चाहिए | शिक्षक की जानकारी तीन मॉड्यूल में होती है सभी को बारी बारी से अपडेट करें।

Udise Teacher Module

Udise Teacher Module में शिक्षक को पोर्टल से हटाना (Remove Teacher From Portal)

ऐसे शिक्षक जो इस विद्यालय में अब कार्यरत नहीं हैं या छोड़ कर जा चुके हैं या ट्रांसफर हो चुका हो तो उन्हें विद्यालय के टीचर मॉड्यूल से हटाना होता है |जब तक आप रिलीव डेट डालकर शिक्षक को नहीं हटा देते हैं तब तक शिक्षक नयी स्कूल के UDISE पोर्टल में ज्वाइन नहीं कर पायेगा | शिक्षक को पोर्टल से हटाने के लिए शिक्षक के सामने ही Left School का विकल्प होता है अतः विकल्प का चयन करते हुए रिलीव डेट अंकित करते हुए शिक्षक को पोर्टल से हटाया जा सकता है।

Udise Teacher Module में शिक्षक प्रोफाइल अपडेट करना (Teacher Profile Updation)

अब जब सभी शिक्षकों की संख्या आपके पोर्टल में पूरी हो चुकी हो तब सभी शिक्षकों की जानकारी शिक्षक के सामने ही दिए तब जैसे जनरल प्रोफाइल एवं अन्य दो को पूरी तरह से पूरा करें जब तक की हरे कलर में सभी प्रोफाइल न पूरी हो जाएँ।

सभी शिक्षकों की जानकारी अपडेट के पश्चात टीचर मार्किंग लिंक में जाकर रिमार्क दर्ज करें टीचर रिमार्क कम्पलीट करें और सब्मिट करते ही टीचर मॉड्यूल पूरा हो जायेगा

इन्हे भी पढ़ें

Best Way to reset Udise Portal Password in 3 स्टेप्स

UDISE (Unified District Information System for Education) एक प्रक्रिया है जिसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर डाटा कलेक्शन एवं विश्लेषण कर शिक्षा क्षेत्र में प्रभावकारी एवं क्रांतिकारी कदम उठाकर शिक्षा के स्तर को सुधारना है। udise के अंतर्गत शिक्षक, विद्यार्थियों, स्कूलों का विभिन्न प्रकार के डाटा को संकलित किया जाता है जिससे की शिक्षा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के व्यापक सुधार और योजना क्रियान्वयन में आसानी होती है।

Udise Portal Password Reset Process : यदि आप udise पोर्टल में वर्क करना चाहते हैं तो हमने पिछले लेख में कुछ बेसिक और महत्वपूर्ण जानकारी साझा की हैं जिसके लिए आपको हमारे पिछले आर्टिकल में में यहाँ से जाना होगा UDISE plus portal क्या होता है | पोर्टल में काम करने का 5 effective स्टेप्स जरुरी है की पोर्टल में काम करने से पहले आपको पोर्टल के बारे में समझ हों चाहिए ताकि आप को पोर्टल में काम करते वक्त कोई परेशानी न हो। इस लेख में आप Udise Portal Passord की समस्या के बारे मने चर्चा करेंगे ताकि आप खुद Udise Portal Passord भूलने, खोने पर खुद ही रिसेट कर पाएं |

इस पोस्ट को पढ़ने एवं बताई गयी प्रोसेस के माध्यम से आप पोर्टल का पासवर्ड जरूर रिसेट कर पाएंगे वो भी बड़ी ही आसानी से इसके लिए कही आपको परेशान होनी की जरुरत नहीं पड़ेगी इसलिए पूरी प्रोसेस को ध्यान पूर्वक पढ़ें एवं बताई गयी प्रक्रिया का पालन करें।

पासवर्ड रिसेट करने के लिए मात्रा कुछ स्टेप्स को फॉलो करना होगा इस छोटे से लेख के माध्यमसे ही आप पासवर्ड रिसेट कर सकेंगे तो चलिए जानते हैं इस प्रक्रिया के बारे में :-

Udise Portal Password Reset Process

STEP 1: Udise Portal Password Reset करने के लिए सबसे पहले आप पर जाएँ पोर्टल में जाने के लिए इस आधिकारिक लिंक https://udiseplus.gov.in/#/home का प्रयोग करें या सीधे गूगल सर्च कर भी आप पोर्टल पर जा सकते हैं। पोर्टल में आने पर मुख्यपृष्ठ में ही आपको टॉप कार्नर में Login For All Modules लिंक में क्लिक करना होगा। रेफ़्रेन्स हेतु आप नीचे दी इमेज का प्रओग करें।

STEP 2: लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको वो सभी मॉड्यूल पेज पर दिखेंगे जिसके बारे में हमने आपसे पिछले लेख में डिस्कस किया था यदि आपने अभी तक नहीं पढ़ा तो जरूर यहाँ से पढ़ें UDISE plus portal क्या होता है | पोर्टल में काम करने का 5 effective स्टेप्स |अब आप किसी एक मॉड्यूल लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने पास आपको आईडी पासवर्ड डालना होगा लेकिन हम यहाँ पर पासवर्ड रिसेट करेंगे जिसके लिए आपको जस्ट नीचे दिए Forgot Password लिंक पर क्लिक करना होगा।

Udise Portal Password Reset Process

STEP 3: Udise Portal Password Reset करने के लिए आप शाला का डाइस कोड अंकित करें साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अंकित करें। गलत मोबाइल नंबर अंकित करने पर आपको पोर्टल एक एरर मैसेज देगा यदि आपको मोबाइल नंबर नहीं पता है तो जो भी आपके नंबर्स हैं सभी को बारी बारी अंकित करने हुए चेक कर सकते हैं। सामन्यतः शाला प्रभारी को मोबाइल नंबर दर्ज होता है यदि शाला प्रभारी चेंज हो गए हों तब भी आप उनका नंबर डाल कर जरूर चेक करें।

जैसे ही सही नंबर अंकित करेंगे रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP प्राप्त होगा OTP वेरीफाई करें और इसके पश्चात आप खुद का पासवर्ड सेट कर सकते हैं

Udise Portal Password Reset Process

SNA ACCOUNT MAPPING:DigiGov पोर्टल में विद्यालय अकाउंट कैसे लिंक करें

DigiGov पोर्टल में थोड़ा सा बदलाव किया गया है आप सीधे बिल फीड करेंगे तो आपको बिल सबमिट करते वक्त SNA ACCOUNT NOT MAPPED का एक एरर स्क्रीन पर देगा जिसे दूर करने के लिए आपको अकाउंट आपके पोर्टल से मैप करना होगा। SNA मैप्ड करने से पहले आपको SNA अकाउंट है क्या ये जानना चाहिए।
SNA का फुल फॉर्म Single Nodal Agency (SNA) होता है जब किसी योजना के तहत फण्ड जारी किया जाता है तो किसी एक अकाउंट में उस फण्ड को रिज़र्व कर रख दिया जाता है जिससे स्वतः mapped अकाउंट से धन राशि ट्रांसफर होती है | ठीक इसी प्रकार हमे भी अपने लॉगिन से DigiGov पोर्टल में अकाउंट को mapped करना होगा जिससे की राशि सीधे SNA अकाउंट से वेंडर अकाउंट में ट्रांसफर हो सके|

SNA ACCOUNT MAP कैसे करेंगे इसकी जानकारी यहाँ पर स्टेप के अनुसार दी जा रही है आप भी स्टेप्स को फॉलो कर अपने पोर्टल की SNA अकाउंट से मैप कर सकेंगे।

DIGI GOV SNA ACCOUNT MAPPING PROCESS

STEP 1: SNA अकाउंट मैप करने के लिए सबसे पहले तो आपको DigiGov पोर्टल में जाना होगा जिसके लिए इस लिंक https://snafms.sbi/ का उपयोग कर सकते हैं |

STEP 2: आपको राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी मेकर के आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा। लॉगिन में किसी प्रकार की समस्या हो रही हो तो इस लेख को जरूर पढ़ें SBI DigiGov में लॉगिन कैसे करें? | SBI DigiGOV पोर्टल में मेकर, अप्रूवर, वेरिफायर पासवर्ड रिसेट कैसे करें |

STEP 3: लॉगिन डैशबोर्ड आपको कुछ इस प्रकार दिखाई देगा लेफ्ट साइड में MY MODULE में क्लिक करें

STEP 4: SNA अकाउंट मैपिंग हेतु एडमिन लिंक में क्लिक करें

STEP 5: अब DEPARTMENT CONFINURATION में क्लिक करें

STEP 6: Organiztion account mapping में क्लिक करना होगा

STEP 7: अब add बटन पर क्लिक करके अकाउंट दर्ज करना होगा हालाँकि इसमें पहलसे से SNA अकाउंट मैप है लेकिन आपकी जानकारी के लिए हम यहाँ पूरी प्रोसेस साझा कर रहे हैं

STEP 8: ऐड बटन में क्लिक करने पर इस प्रकार बॉक्स ओपन होता है जिसमें आपको SNA खाते की जानकारी दर्ज करना है

STEP 9: खाता दर्ज करने के पश्चात इस प्रकार आपके पोर्टल में अकाउंट डिस्प्ले होगा जिसका मतलब है की आपका पोर्टल sna अकाउंट से मैप हो चूका है अब आप बिलिंग की प्रक्रिया कर सकते हैं।

MUST READ :-

1.SBI DigiGov में लॉगिन कैसे करें?
2SBI DigiGOV पोर्टल में मेकर, अप्रूवर, वेरिफायर पासवर्ड रिसेट कैसे करें
3SBI DigiGOV पोर्टल से सक्सेस पेमेंट रसीद कैसे निकालें

अतिथि शिक्षक पोर्टल (GFMS) रजिस्ट्रेशन। स्कोर कार्ड। अनुभव। पेमेंट। अपडेशन कार्य एवं अन्य जानकारी

GFMS पोर्टल क्या है : GFMS Guest Teacher Registration, सबसे पहले तो आपको जानना चाहिए GFMS (GUEST FACAULTY MANAGEMENT SYSTEM)पोर्टल है क्या क्या काम करता है और कैसे काम करता है। तो हम आपको बता दें मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले अतिथि विद्यानों के प्रबंधन हेतु अतिथि शिक्षक प्रबंधन पोर्टल बनाया गया है जहाँ पर नए रजिस्ट्रेशन, स्कोर कार्ड, अनुभव प्रमाण पत्र से लेकर अतिथि शिक्षकों के वेतन भुगतान से सम्बंधित सारी चीजों का मैनेजमेंट करता है।

अतिथि शिक्षक रजिस्ट्रेशन क्या है क्यों जरुरी है

सरकारी विद्यालयों में पढ़ाने के इच्छुक आवेदकों को GFMS पोर्टल में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होता है जिसमें उनकी बेसिक जानकारी के साथ सभी शैक्षणिक योग्यताएं दर्ज की जाती है जिसके आधार पर उन्हें स्कोर प्रदान किया जाता है जिसके आधार पर शिक्षक रिक्त पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

GFMS स्कोर कार्ड क्या है

रजिस्ट्रेशन के पश्चात आपको किसी भी संकुल प्राचार्य द्वारा अपने दस्तावेजों का सत्यापन जरुरी होता है ताकि यह सुनिश्चित हो सकते की आपके द्वारा रजिस्ट्रेशन में दर्ज जानकारी सही व् प्रमाणित है। पारदर्शिता बनी रहे इसलिए सत्यापन पश्चात ही स्कोर कार्ड जनरेट होता है। स्कोर की संख्या आपके शैक्षणिक व् अनुभव के आधार पर होती है। स्कोर के माध्यम से ही आपका चयन विद्यालयों के लिए होता है जिसका स्कोर अधिक होगा उसे विद्यालय में लिया जाता है।

स्कोर कार्ड के लिए कौन कौन से चरण हैं

नए आवेदक को स्कोर कार्ड के लिए किन किन चरणों से गुजरना पड़ता है इसकी जानकारी यहाँ पर दी गयी है :-

चरण 1 : GFMS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन
चरण 2: रजिस्ट्रेशन में सभी शैक्षणिक दस्तावेजों की जानकारी भरना
चरण 3: संकुल प्राचार्य द्वारा सत्यापन
चरण 4: GFMS पोर्टल से अतिथि शिक्षक स्कोर कार्ड डाउनलोड करना

स्कोर कार्ड के बाद क्या होता है

स्कोर कार्ड प्राप्त करने के पश्चात आपको प्राप्त हुए स्कोर के आधार पर विद्यालयों का चयन करना होता है की आप प्राथमिक, माध्यमिक या उच्च माध्यमिक शिक्षक के लिए पात्रता के आधार पर आवेदन करना होता है। जिसके लिए निम्न चरण होते हैं
चरण 1 :पोर्टल के माध्यम से रिक्त पदों की जानकारी
चरण 2 :अतिथि शिक्षक आवेदन पत्र
चरण 3 :चुने हुए विद्यालय में जाकर आवेदन करना
चरण 4 :स्कोर के आधार पर आपका चयन

अभी तक जानकारी नए आवेदकों के लिए थी ताकि उन्हें अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली की कार्यप्रणाली समझने में आसानी हो अब जो शिक्षक पहले से कार्यरत हैं उनके लिए कुछ महत्त्व पूर्ण जानकारी जो GFMS पोर्टल के माध्यम से होती हैं

अनुभव प्रमाण पत्र प्राप्त करने की प्रक्रिया

  1. सर्व प्रथम अपना अनुभव प्रमाण पत्र का दावा बनाए|
  2. अनुभव प्रमाण पत्र का दावा बनाने हेतु पूर्व मैंने संचालित सिस्टम की Guest Id, जन्म तिथि, कार्यरत शाला का UDISE Code और कार्यरत र्शैक्षणिक सत्र की जानकारी होना आवश्यक है|
  3. शाला का UDISE Code यहा से पता करे|
  4. पूर्व मैंने संचालित सिस्टम की Guest Id, जन्म तिथि और कार्यरत र्शैक्षणिक सत्र की जानकारी यहा से पता करे|
  5. अनुभव प्रमाण पत्र का दावा यहा से करे|

शैक्षणिक जानकारी अपडेट करने के चरण

स्कोर कार्ड में शैक्षणिक योग्यता जोड़ने के लिए आपको स्कोर कार्ड को अनलॉक करना होता है जिससे वर्तमान में जारी स्कोर कार्ड रद्द हो जाता है इसलिए बेवजह स्कोर कार्ड अनलॉक न करें जब जरुरी हो तभी अनलॉक कर योग्यता जोड़ें और सत्यापन कराएं। हर बार आपको सत्यापन कराना होगा जितनी बार आप स्कोर कार्ड को अनलॉक करेंगे।

  1. पोर्टल पर लॉगिन करें
  2. स्कोर कार्ड अनलॉक करें
  3. शैक्षणिक जानकारी अपडेट करने
  4. पुनः संकुल प्राचार्य द्वारा सत्यापन

Note : आवेदक जिनको शैक्षणिक योग्यता जोड़ने सम्बन्धी कार्य नही करना है, वे आवेदन अनलॉक नही करें।

पुनः पासवर्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया

लॉगिन करने हेतु आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड की आवश्यकता होती है किसी कारणवस आप पासवर्ड भूल जाते हैं तो आपको क्या करना होगा।

  1. GFMS पोर्टल पर जारी लिंक से पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया अभी बंद है इसलिए
  2. M SHIKSHAK MITRA APP को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करें
  3. लॉगिन टैब में जाएँ
  4. फॉरगेट पासवर्ड करें
  5. यूजर नेम एवं मोबाइल नंबर दोनों में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें
  6. प्राप्त OTP दर्ज करें
  7. अब आपको SMS के माध्यम से पासवर्ड प्राप्त हो जायेगा

सरकार द्वारा कैसे पता लगाए: चोरी या गुमे हुए मोबाइल को ट्रैक या ब्लॉक करे?

Track or Block Mobile Phone with IMEI Number 2023, Block Mobile Phone with IMEI number.

मोबाइल उपकरण (Mobile device) कई कारणों से हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गए हैं, और उनके महत्व को शायद ही कम करके आंका जा सकता है।

मोबाइल फोन केवल संचार उपकरण के रूप में अपनी प्रारंभिक भूमिका से आगे बढ़कर हमारे दैनिक जीवन में आवश्यक उपकरण बन गए हैं। उनका महत्व बहुआयामी है, जो हमारे बातचीत करने, काम करने, सीखने और मनोरंजन करने के तरीके को प्रभावित करता है।

सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण, मोबाइल फोन ने संचार में क्रांति ला दी है। वे हमें भौगोलिक सीमाओं की परवाह किए बिना प्रियजनों और सहकर्मियों के साथ जुड़े रहने में सक्षम बनाते हैं। टेक्स्ट संदेश, वॉयस कॉल और मैसेजिंग ऐप्स की एक श्रृंखला त्वरित संचार की सुविधा प्रदान करती है, जिससे समाचार, विचार और भावनाओं को साझा करना आसान हो जाता है। आपात्कालीन स्थिति में, मोबाइल फोन जीवनरेखा हो सकते हैं, जिससे हम तेजी से मदद या सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

How To Track/Block: मोबाइल को ट्रैक/ब्लॉक कैसे करें?

सरकार के संचार साथी पोर्टल से मोबाइल को मोबाइल को ट्रैक/ब्लॉक करना काफी आसान हो गाय है, निम्न लिखित तरीके को फॉलो करे:

Step1: सबसे पहले आप अपने कंप्यूटर में कोई भी ब्राउज़र खोले और उसके एड्रेस बार में ये टाइप करे या यंहा क्लीक करे https://sancharsaathi.gov.in/ आप को इस तरह का इंटरफ़ेस या पेज ओपन होगा.

Step 2: इसके बाद आप को Citizen Centric Services ऑप्शन में क्लीक करना है , आप को ऐसा पेज ओपन होगा , या तो आप फर्स्ट पेज को स्क्रॉल करेंगे तो भी यही पेज आप के सामने ओपन होगा।

Step 3: इसके बाद आप को ब्लॉक योर लॉस्ट / स्टोलेन मोबाइल (Block Your Lost/Stolen Mobile) वाले पहले ऑप्शन पर क्लीक करना है, click करते ही नया टैब ओपन होगा जो की ऐसा दिखे गए या आप डायरेक्ट भी इस लिंक (https://ceir.sancharsaathi.gov.in/Home/index.jsp)को क्लीक कर के इस पेज तक आ सकते हैं

Step 4: इसके बाद आप को रेड वाले ऑप्शन बटन जिसमे “ब्लॉक योर लॉस्ट / स्टोलेन मोबाइल (Block Your Lost/Stolen Mobile)” में क्लिक करना है , जिसको करते ही आप को नया पेज में रेडिरेक्ट कर के ओपन होगा। जिसमे इस तरह का एक पुरो फॉर्म खुले गा, इस फॉर्म को आप को पूरा भरना होगा जो भी जानकारी इसमें पूछी गई है वो सब आप को फिल करनी है :

Steps 5: इसके बाद आप को इस पुरे फॉर्म को भरना है , जिसमे मोबाइल से सम्बंधित सामान्य जानकारी है सबसे महत्वपूर्ण जानकारी जो आप को देनी है वो है गुमे हुए मोबाइल का IMEI नंबर और पुलिस कंप्लेंट की कॉपी। ये जानकारी फॉर्म में भर कर के डिक्लेरेशन चेकबॉक्स में टिक करना है और फिर सब्मिट वाले बटन क्लिक करना है। आप का फॉर्म सेव और सब्मिट हो जायेगा। फिर आप को SMS द्वारा साडी जानकारी प्राप्त होगी।

Go to Homepage

MPBSE पोर्टल में 9 नामांकन फॉर्म कैसे भरें। FAQ

0

MPBSE MP BOARD 9TH NAMANKAN FORM :हर वर्ष की भांति कक्षा 9 में प्रवेशित छात्रों का नामांकन मध्य प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट MPBSE पोर्टल पर किया जाता है। प्रत्येक छात्र को नामांकन कक्षा 9 में प्रवेश लेते समय आवश्यक होता है किसी कारणवस यदि छात्र का नामांकन नहीं हो पता जैसे छात्र किसी और बोर्ड से MP बोर्ड में स्सेधे कक्षा 10 या उसके बाद की कक्षा में प्रवेश लेता है या दूसरे राज्य से छात्र मध्य प्रदेश बोर्ड में प्रवेश लेता है तो उसका भी नामांकन लेट फीस से साथ प्रवेशित कक्षा के परीक्षा फॉर्म के साथ ही किया जाता है।

नामांकन फॉर्म के लिए जरुरी दस्तावेज

चलिए अब जानते हैं की नामांकन के लिए कौन कौन से दस्तावेज जरुरी होते हैं। नामांकन हेतु संस्था प्राचार्य द्वारा अग्रेषित नामांकन फॉर्म जिसमे छात्र की जानकारी जैसे माता पिता का नाम, समग्र आईडी, मोबाइल नंबर आदि अनिवार्य रूप से अंकित होना चाहिए

समग्र आईडी का क्या रोल है :

नामांकन फॉर्म भरते समय छात्र जी जानकारी समग्र आईडी से ही फैच की जाती है जैसे ही आप समग्र दर्ज कर सबमिट करते हैं छात्र की जानकारी स्वतः ही फ्रॉम में आ जाती है इसलिए फॉर्म भरने से पूर्व यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए की समग्र में दर्ज जानकारी छात्र के दस्तावेजों से मिलान करती हो अन्यथा गलत जानकारी के साथ फॉर्म भर जायेगा। यदि छात्र की जानकारी समग्र में गलत दर्ज है तो छात्र को समग्र KYC के लिए बोलना सुनिश्चित करें। उसके बाद फॉर्म भरने की प्रक्रिया करें

फॉर्म में संलग्न दस्तावेज


आवेदन करने से पूर्व छात्र की पासपोर्ट फोटो हस्ताक्षर के साथ, आय प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) सम्बल कार्ड (यदि लागु हो) स्कैन करके रख लेवें सभी दस्तावेज 80 KB से कम की साइज में रखना होगा।

MPBSE पोर्टल में 9 नामांकन फॉर्म कैसे भरें

STEP 1: https://mpbse.mponline.gov.in/MPBSE/MPBSE माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड की वेबसाइट पर जाएँ और मुख्य पृष्ठ में Examination / Enrollment Forms Examination and Enrollment Forms Applications details like Start date and End date click here for more information फर्स्ट टैब में आपको क्लिक करना होगा।

STEP 2: Examination / Enrollment Forms सूचि में 9th Enrollment Form – A23 series लिंक पर क्लिक करें|

STEP 3: जिस स्कूल का फॉर्म भरना चाहते हैं स्कूल का चयन करें और 9 का मंडल पिन दर्ज करें और सबमिट करेंयदि आपने अभी तक पिन नहीं बनाया है या पिन भूल गए हैं तो इस लेख को पढ़ें MPBSE नामांकन एवं परीक्षा फॉर्म के लिए पिन कैसे बनायें

STEP 4: फॉर्म में सभी जरुरी दस्तावेज भरें और संलग्न करें। वैसे समग्र आईडी दर्ज करते ही छात्र की जानकारी समग्र के अनुसार आपके स्क्रीन पर आटोमेटिक आ जाएगी। यदि जानकारी गलत आती है तो समग्र KYC कराएं क्योंकि फॉर्म में आप कोई सुधार नहीं कर सकते हैं। बाकि पता, मोबाइल नंबर ईमेल, फोटो, सम्बल से सम्बंधित जानकारी आप भरकर यह सुनिश्चित कर लेवें की सभी जानकारी त्रुटिरहित हों उसके पश्चात फॉर्म को सबमिट कर सकते हैं |

STEP 5: सफलतापूर्वक आवेदन सबमिट होने के बाद आवेदन क्रमांक को नोट कर लेवें |

FAQ

पिन गलत पता रहा है तो क्या करें

नया पिन जनरेट की प्रोसेस बताई गयी है कृपया फॉलो करें MPBSE नामांकन एवं परीक्षा फॉर्म के लिए पिन कैसे बनायें

छात्र का नाम गलत आ रहा है तब क्या करना चाहिए

छात्र को समग्र आधार kyc के लिए कहें सामान्यतः kyc कराने के 24 घंटे उपरांत kyc उपडेट हो जाती है उसके बाद फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

माता या पिता का नाम नहीं आ रहा है तो क्या करना चाहिए

ये थड़ा समझने वाली बात है क्यंकि समग्र आईडी में माता पिता का नाम तो होता है लेकिन फॉर्म में समग्र डालने पर माता पिता का नाम नहीं है ऐसा एरर मैसेज आता है। इस कंडीशन में आपको आपके ग्राम पंचायत के रोजगार सहायक से संपर्क करना होगा और यदि शहरी हैं तो नगर पालिका में सम्बंधित अधिकारी से

शिक्षा पोर्टल छात्रवृत्ति फीडिंग कैसे करें। फीडिंग में आने वाली समस्याओं एवं उसके निराकरण हेतु अवश्य पढ़ें

0

SCHOOL STUDENT SCHOLAR FEEDING: सबसे पहले आपको यह समझना चाहिए की छात्रवृत्ति फीडिंग है क्या – सर्कार द्वारा बच्चों को पढ़ाई हेतु कुछ सहायता राशि हर वर्ष प्रदान की जाती है जो वर्गवार या कक्षा वार अलग अलग हो सकती है जिसके लिए सभी शालाओ को बच्चों के बेसिक जानकारी ऑनलाइन शिक्षा पोर्टल में दर्ज करने के लिए फीडिंग की जाती है। बेसिक जानकारी में छात्र के माता पिता का नाम, आय, जाति प्रमाण पत्र बैंक खाता जैसी जानकारी दर्ज करनी होती है।

छात्रवृत्ति फीडिंग कब होती है – फीडिंग करने के लिए आवश्यक होता है की छात्र आपकी स्कूल में मैप हो मतब उसका प्रवेश आपकी शाला में हो और उसकी मैपिंग की जानकारी पोर्टल पर दर्ज हो। इसलिए सबसे पहले छात्र के प्रवेश लेते ही उसकी मैपिंग पोर्टल में जरूर कराएं मैंपिंग की जानकारी आप इस लेख के माध्यम से ले सकते हैं

फीडिंग में आने वाली समस्याएं – फीडिंग करने में किसी विशेष प्रकार की समस्या का सामना तो नहीं करना पड़ता लेकिन सर्वर की समस्या के कारण जरूर आपको परेशानी होती है। तो ऐसे किसी भी प्रकार की समस्या आने पर ज्यादा परेशान न हों सर्वर सही होने पर पुनः फीडिंग चालू रख सकते हैं।

एकाउंट फीडिंग : फीडिंग करते समय बेसिक जानकारी तो फीड हो जाती हैं लेकिन खाता नंबर फीड करने के लिए अलग टैब का उसे करना पड़ता है जिसकी प्रक्रिया इस पोस्ट के माध्यम से दी जा रही है

शिक्षा पोर्टल में छात्रवृत्ति फीडिंग कैसे करें | Shiksha Portal Student Feeding

STEP 1: आधिकारिक शिक्षा पोर्टल में जाएँ और राइट टॉप कार्नर में लॉगिन बटन का उसे करें

STEP 2: शाला प्रभारी अपने यूनिक कोड एवं पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करें या आप BRC आपरेटर आईडी से भी लॉगिन कर सकते हैं |

STEP 3: अब राइट कॉर्नर में में मेनू पर क्लिक करें और स्टूडेंट प्रोफाइल मैनेजमेंट टैब पर क्लिक करें|

STEP 4: अब आप नए पेज में में मेनू पर ड्रापडाउन लिंक में UPDATE STUDENT PROFILE FOR SCHOLARSHIP पर क्लिक करें।

STEP 5: अब सत्र का चयन करें और छात्र की समग्र आईडी दर्ज जड़ें और सबमिट बटन पर क्लिक करें। सबमिट करते ही छात्र की प्रोफाइल ओपन होगी

STEP 6: छात्र की मांगी गयी जानकारी सम्बंधित बॉक्स में दर्ज करते जाएँ अंत में सुरक्षा कोड को अंकित करते हुए सबमिट करें|

STEP 7: सबमिट करने पर सफलतापूर्वक प्रोफाइल अपडेट कर दी गयी है का मैसेज आपकी स्क्रीन पर डिस्प्ले होगा

इस प्रकार आप छात्र की स्कालरशिप प्रोफाइल अपडेट कर सकते हैं और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर हमें कमेंट के माध्यम से सूचित कर सकते हैं एंटेरहिंदी आपकी सहायता करेगी

Go to Homepage

MPBSE स्कूल लॉगिन पासवर्ड रिसेट OR फॉरगेट पासवर्ड

MPBSE स्कूल लॉगिन पासवर्ड रिसेट- मध्य प्रदेश हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल से सम्बंधित परीक्षा सम्बन्धी लगभग सभी जानकारी MPBSE पोर्टल में एमपी ऑनलाइन के माध्यम से फीड की जाती हैं जैसे नामांकन, 10 एवं 12 परीक्षा फॉर्म, ग्राहिता, नामांकन कार्ड, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक, वार्षिक परीक्षाओं की एवं अन्य महत्त्वपूर्ण जानकारिया। जिसके लिए हमे संबसे पहले स्कूल मंडल कोड एवं पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉगिन करना होता है। किसी कारणवस यदि आप पासवर्ड भूल जाते हैं तो आपको पासवर्ड रिसेट करना होता है MP बोर्ड परीक्षा फॉर्म एवं नामांकन फॉर्म एवं मार्गदर्शिका की जानकारी

पासवर्ड रिसेट करने के लिए शाला प्रभारी का मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होना आवश्यक है जिससे की OTP प्राप्त हो सकते यदि नहीं है तो आप सम्बंधित DPI से मोबाइल नंबर चेंज करा सकते हैं |

MPBSE स्कूल लॉगिन पासवर्ड रिसेट OR फॉरगेट पासवर्ड करने की प्रक्रिया

STEP 1: https://mpbse.mponline.gov.in/MPBSE/MPBSE इस लिंक पर क्लिक करके आप MPBSE एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर जा सकते हैं पोर्टल में लॉगिन करने हेतु राइट टॉप कार्नर में लॉगिन बटन का उपयोग करें |

STEP 2: अब ड्राप लिस्ट से स्कूल का चयन करें यदि स्कूल मौजूदा पासवर्ड के साथ लॉगिन करने में असमर्थ है, तो नया पासवर्ड पुनः प्राप्त करने के लिए ‘जेनरेट पासवर्ड’ लिंक का उपयोग करें।

STEP 3: इससे आप नए पेज पर पहुँच जायेंगे जहा पर आपको मंडल कोड एवं रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा

STEP 4: सबमिट करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर OTP प्राप्त होगा उस OTP को OTP बॉक्स में दर्ज करने के साथ साथ नियमानुसार नया पासवर्ड बनायें और कन्फर्म करें।

STEP 5: इस प्रकार आप नया पासवर्ड जनरेट कर सकते हैं अब पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं |

इसे भी पढ़ें

MP बोर्ड परीक्षा फॉर्म एवं नामांकन फॉर्म एवं मार्गदर्शिका की जानकारी