Home Blog Page 223

MP eUparjan रबी फसल (गेहूं) किसान पंजीयन कैसे निकालें

MP eUparjan rabi

Know Your Kisan Panjiayan MP eUparjan rabi : सितम्बर – अक्टूबर में बोई जाने वाली रबी फसल जैसे गेहूं की खरीदी कृषि उपज मंडियों के माध्यम से प्रारम्भ हो चुकी है सभी किसानों को मैसेज के माध्यम से सूचित भी किया जा चुका है जिसके लिए से रजिस्टर्ड मोबाइल या किसान कोड के माध्यम से ऑनलाइन पावती निकलकर आपको उपज मंडी में जमा कराएं और अपनी उपज को बिक्री हेतु खरीदी केंद्र ले जाएँ कुछ किसान बंधू विचलित हो जाते हैं और परेशान हो जाते है की आखिर ये है क्या चीज़ कहाँ से और किस प्रकार मिलेगी । हम ये तो नहीं कह सकते की सभी किसान बंधू ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का उपयोग करते हैं और वो इस आर्टिकल को पढ़ सकते हैं लेकिन उनके घर में जरूर कोई न कोई होगा जो की इंटरनेट का उपयोग करता होगा यदि आप भी उन्ही में से हैं तो इस पोस्ट को पढ़ें और उनकी मदद करें की कैसे वो ऑनलाइन पंजीयन सम्बंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं

Also Read :- खरीफ फसल पंजीयन सम्बंधित जानकारी कैसे प्राप्त करे?

Mpeuparjan

Google में search करें Mpeuparjan और पहली लिंक पर जाएँ या सीधे MP eUparjan rabi की वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक http://mpeuparjan.nic.in का उपयोग करें |अब खरीफ वाले टैब में खरीफ किसान पंजीयन 2018 -19 वाली लिंक पर क्लिक करें ।

KHARIF PROCURMENT MONITORING SYSTEM 2018-19

अब RABI PROCUREMENT MONITORING SYSTEM में किसान कोड से पंजीयन सम्बंधित जानकारी प्राप्त करे लिंक पर क्लिक करें ।

MP eUparjan rabi

मोबाइल नंबर या किसान कोड दर्ज करें 

अब आप अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या किसान कोड एंटर करें इसके बाद सुरक्षा कोड को सामने वाले टेक्स्ट बॉक्स में लिखें और जानकारी देखें बटन पर क्लिक करें ।

MP eUparjan rabi

जानकारी देखें MP eUparjan rabi

आप यहाँ पर सम्बंधित किसान की किसान पंजीयन सम्बंधित जानकारी देख सकते हैं जैसे किसान का नाम किसान कोड खता क्रमांक रकवा आदि और इसका प्रिंट ले लें ताकि आप कृषि उपज मंडी में जमा कर सकें और अपने फसल की बिक्री कर सकें ।

MP eUparjan rabi

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

जानें कांग्रेस सरकार की Nyuntam Aay Yojana (NYAY) क्या है?

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मतदाताओं का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वे न्यूनतम आय योजना (न्याय)/
Nyuntam Aay Yojana (NYAY) लागू करेंगे | इस योजना के तहत देश के 20% गरीब परिवारों अर्थात लगभग 5 करोड़ परिवारों या 25 करोड़ लोगों को सालाना 72 हजार रुपए दिए जाने का वादा किया गया है |

न्यूनतम आय योजना (NYAY):-

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस न्यूनतम आय सहायता योजना (न्याय) की घोषणा “गरीबी पर अंतिम हमला” के रूप में की है | न्यूनतम आय योजना का संक्षिप्त मतलब न्याय है | इस योजना के तहत, राहुल गांधी ने कहा कि अगर वे सत्ता में आते हैं तो उनकी सरकार देश की लगभग 20% सबसे गरीब आबादी को प्रति वर्ष रु 72000/- रुपये की गारंटी सहायता राशि प्रदान करेगी |

साथ ही उन्होंने कहा की उनकी सरकार इस योजना के माध्यम से भारत में प्रत्येक घर को न्यूनतम आय सीमा 12000/- रुपये से ऊपर लाएगी | इसका मतलब यह है कि चुनाव के बाद कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर सरकार द्वारा किए गए इस वादे को पूरा करने के लिए सरकारी खजाने पर 3.6 लाख करोड़ की राशि का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा |

देश के गरीब परिवारों को दी जाने वाली कुल राशि वर्तमान वर्ष के राजकोषीय घाटे से लगभग तीन गुना और रक्षा बजट से लगभग छह गुना है | यही कारण है कि चुनाव पूर्व पार्टी द्वारा किया गया यह वादा देश में इन दिनों हर चर्चा का विषय बना हुआ है | इस योजना के तहत वितरित की जाने वाली धनराशि बहुत बड़ी है और इसी वजह से इस योजना की वित्तीय और आर्थिक व्यवहार्यता के बारे में विपक्ष और अर्थशास्त्री सवाल पूछ रहे हैं |

Nyuntam Aay Yojana (NYAY) के लाभार्थियों की पहचान:-

इस योजना के अनुसार, देश के 20% गरीबों को 6000/- रुपये प्रति माह का निश्चित लाभ प्रदान किया जाएगा लेकिन भारतीय में गरीब परिवारों की पहचान करना कोई आसान काम नहीं है | गरीब परिवारों की पहचान करने के लिए गहन सर्वेक्षण और पहचान प्रक्रिया की आवश्यकता है |

न्यूनतम आय योजना

यह एक मुश्किल काम है क्योंकि भारत में गरीब और गरीबी के तथ्य और आँकड़े घटते-बढ़ते रहते हैं, कारण यह है कि देश की अधिकतम आबादी अनौपचारिक क्षेत्रों में शामिल होती है जहाँ आय बदलती रहती है | चुनावों के दौरान, राहुल गांधी का ऐसा वादा करना आसान है, लेकिन जमीनी स्तर पर, मतदाताओं की उम्मीदों को पूरा करना एक बड़ी बात है |

न्यूनतम आय योजना (NYAY) से जुड़े मुख्य बिंदु:-

  • न्यूनतम आय योजना वादे के तहत, देश की 20% गरीब आबादी को प्रति वर्ष 72,000 / – रुपये दिए जायेंगे |
  • इस न्यूनतम आय योजना (NYAY) के तहत, गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों को न्यूनतम आय सीमा के मानदंड में लाया जाएगा यानी 12,000/ – रुपये प्रतिमाह | जो लोग 12,000/- रुपये से कम कमाते हैं हम उनकी आय को 12,000/- रुपये तक ले जाएंगे |
  • NYAY योजना को सभी राजकोषीय लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए लागू किया जाएगा |
  • अर्थशास्त्रियों के अनुसार इस कार्यक्रम से देश के सरकारी खजाने पर प्रति वर्ष 3.6 लाख करोड़ रुपये का व्यापक प्रभाव पड़ने की संभावना है |
न्यूनतम आय योजना

न्यूनतम आय योजना (NYAY) के लाभ:-

दुनिया में विभिन्न देश हैं जहां विभिन्न वर्गों के लिए न्यूनतम आय सहायता योजना या इसी तरह की कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं | इसलिए, NYAY योजनाओं के सकारात्मक पहलुओं को देखते हुए नीचे कुछ संभावित लाभों की सूची साझा की गई है:-

  • यह योजना गरीब परिस्थितियों में रहने वाली महिलाओं और विशेषकर उन लोगों की मदद कर सकता है जो घरेलू शोषण और हिंसा से पीड़ित हैं |
  • यह योजना गरीब से गरीब व्यक्ति को मनोवैज्ञानिक लाभ प्रदान कर सकता है | 6000/- रुपये के मासिक लाभ के साथ, उन्हें दैनिक कमाई के लिए कहीं जाने की आवश्यकता नहीं है | यह योजना लाभार्थी पर मनोवैज्ञानिक और वित्तीय बोझ को कम कर सकती है |
  • यदि NYAY योजना को प्रभावी ढंग से लागू और उपयोग किया जाए तो इसे सामाजिक, आर्थिक स्थिति का विकास और लाभार्थियों की बुनियादी जरूरतों की पूर्ति शामिल किया जा सकता है |
  • इस योजना के माध्यम से लाभार्थी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं |

भोपाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह का जीवन परिचय

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर:-

साध्वी प्रज्ञा भारतीय राजनेता और हिन्दू राष्ट्रवादी हैं | उन्हें साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और दीदी के नाम से भी जाना जाता है | वर्तमान में वे अपने विवादित बयानों की वजह से मीडिया सुर्ख़ियों में बनी हुई हैं | देश की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें 17वीं लोकसभा के लिए भोपाल से टिकट दी है | वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी |

जुडी संक्षिप्त जानकारी :-

वास्तविक नामप्रज्ञा सिंह ठाकुर
उपनामदीदी
व्यवसायभारतीय राजनीति और हिन्दू राष्ट्रवाद
प्रसिद्धिहिन्दू कट्टरपंथी और वर्ष 2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के सामने हैं
जन्मतिथि1971
आयु48 वर्ष
जन्मस्थानभिंड, मध्यप्रदेश
ऊंचाई (लगभग)5’5″
बजन (लगभग)70 kg
राजनीतिक पार्टीभारतीय जनता पार्टी (BJP)
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
रूचिReading, Bike Riding, Travelling
जातिठाकुर
धर्म हिन्दू
राष्ट्रीयताभारतीय

साध्वी प्रज्ञा सिंह का संक्षिप्त जीवन:-

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का जन्म एक वर्ष 1971 में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था | वे मध्यप्रदेश के भिंड जिले के कुशवाहा (मौर्य) परिवार से सम्बन्ध रखती हैं | उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गांव लहर से ही प्राप्त की थी | उनके पिता C.P. Thakur कृषि विभाग में “प्रदर्शक” के पद पर पदस्थ सरकारी कर्मचारी थे | इसके अलावा उनके पिताजी RSS के लिए आयुर्वेदिक डॉक्टर भी थे | साथ ही वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के सक्रिय प्रतिनिधि भी रहे हैं |

साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर

उन्होंने भिंड के कॉलेज से में स्नातक की डिग्री प्राप्त की | कॉलेज के दौरान साध्वी प्रज्ञा एक कुचल संचालक थी | वे राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS), अखिल भारतीय विद्या परिषद (ABVP) के छात्र संघ में शामिल हुई | वे विश्व हिन्दू परिषद (Vishva Hindu Parishad) की महिला संघ दुर्गा वाहिनी से भी जुडी |

इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2002 में “जय वन्दे मातरम् जन कल्याण समिति” का निर्माण किया था | इसके पश्चात वे स्वामी अवधिषण गिरी के संपर्क में आईं | इन्होने वर्ष 2008 में “राष्ट्रीय जागरण मंच” का निर्माण किया | मालेगांव बम ब्लास्ट के मामले में इन्हें पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था | बाद में इन्हें स्वस्थ्य कारणों से बेल पर रिहा कर दिया गया |

परिवार:-

साध्वी प्रज्ञा का जन्म एक वर्ष 1971 में मध्यप्रदेश के भिंड जिले में हुआ था | उनके पिता C.P. Thakur व्यावसायिक तौर पर आयुर्वेदिक डॉक्टर थे | साथ ही उनके पिता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के प्रतिनिधि भी थे | उनके माँ का नाम सारा देवी था | उनका एक भाई और तीन बहनें हैं | उनका परिवार हिन्दुवाद पर भरोसा करता है और भारतीय राष्ट्रीयता को धारण करता है | वे अविवाहित हैं और किसी के साथ रिश्ते में नहीं बंधी हैं |




साध्वी प्रज्ञा सिंह का राजनीतिक जीवन:-

साध्वी प्रज्ञा का जन्म मध्यप्रदेश के भिंड जिले में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था | उन्होंने भिंड से ही अपनी प्रारभिक शिक्षा फिर स्नातक की डिग्री और फिर इतिहास में M.A. की डिग्री प्राप्त की | वे अपने पिताजी से प्रभावित होकर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) में शामिल हुई और RSS की छात्र संघ ABVP की सक्रिय सदस्य बनी | उन्होंने विश्व हिन्दू परिषद (Vishva Hindu Parishad) की महिला संघ दुर्गा वाहिनी के लिए भी काम किया |

उन्हें उनके उत्तेजक भाषण (Provocative speech) और भाजपा की स्टार प्रचारक (Star Campaigner) के रूप में भी जाना जाता है | इसके अलावा उन्हें 17वीं लोकसभा के लिए भोपाल से टिकट दी गई है | वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (Indian National Congress) के दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी |

साध्वी प्रज्ञा सिंह से जुड़े विवाद:-

  • वर्ष 2006 में मस्जिद के पास हुए मालेगांव बम ब्लास्ट में साध्वी प्रज्ञा मुख्य आरोपी थी | इस बम ब्लास्ट में गुजरात और महाराष्ट्र राज्य में 2 बम विस्फोट हुए थे | इस बम ब्लास्ट में 6 लोगों की मौत हुई और 100 से ज्यादा लोग जख्मी हुए थे | इस मामले में उन्हें 9 वर्षों की सजा हुई थी | बाद में उन्हें वर्ष 2017 में बरी कर दिया गया था |
साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर
  • वर्ष 2007 में BJP MLA सुनील जोशी हत्या मामले में भी अभियुक्त पाया गया | सुनील जोशी ने उन्हें शादी का प्रस्ताव दिया था पर उन्होंने ठुकरा दिया | सुनील जोशी हत्या मामले में उनके साथ 7 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था |बाद में उन्हें 2007 में रिहा कर दिया गया था |
  • वर्ष 2018 में वह पुनः एक विवादित बयान में फस गईं | भाषण के दौरान उन्होंने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी को “इटली वाली बाई” कह कर सम्बोधित किया था | अपने उत्तेजित बयानों के कारण वे हमेशा मीडिया सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं |
  • 19 अप्रैल 2019 को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक बयान की वजह से वे पुनः एक विवाद में फस गई | उन्होंने कहा जब उन्हें मालेगांव बम ब्लास्ट मामले में गिरफ्तार किया गया था तो उन्होंने के हीरो हेमंत करकरे को मुझे छोड़ने को कहा था क्यूंकि मेरे खिलाफ उनके पास कोई सबूत नहीं था | तब मैंने हेमंत करकरे को श्राप दे दिया था और मुंबई आतंकवादी हमले के 2 माह के बाद ही हेमंत करकरे की मृत्यु हो गई थी |

लोकसभा चुनाव की वोटर लिस्ट घर बैठे मोबाइल से एसे करे डाउनलोड

Lok Sabha की वोटर लिस्ट करे डाउनलोड

दोस्तों देश भर में लोक सभा चुनाव का माहोल चल रहा है और मतदान भी शुरू हो गये हैं. Lok Sabha की 543 सीटों के लिए 19 मई तक वोट डाले जायँगे. लोक सभा 2019 के चुनाव 7 चरणों में होंगे. और चुनाव के नतीजे 23 मई को घोसित किये जायंगे. अगर आप के राज्य में अबतक चुनाव नहीं हुए है और अभी तक आपको वोटर स्लिप प्राप्त नहीं हुई है तो आप घर बैठे भी मतदाता लिस्ट को डाउनलोड कर सकते हैं।

वोटर लिस्ट में आपको अपना नाम चेक करना हो या वोटर स्लिप डाउनलोड करना हो, दोनों के लिए आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (Electoralsearch.in) पर जाना होगा। यहां आप दो तरह से वोटर स्लिप प्राप्त कर सकते हैं। पहला मांगी गई सभी जानकारी मैन्युअली भरकर और दूसरा EPIC नंबर डालकर जो वोटर आईडी कार्ड पर लिखा होता है।

विवरण द्वारा खोजे अपनी वोटर कार्ड लिस्ट (Seaarch By Details)

1:- सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल पर जाये और अगर आपके पास वोटरआईडी नंबर नहीं है तो विवरण द्वारा खोज/Search by Details वाले टैब पर क्लिक करें।

2:- अब आप अपनी सभी जानकारी भरें जैसा की आपसे पूछा गया हो अपनी सभी डिटेल्स सही सही भरे, जब आपकी सारी डिटेल्स अच्छे से भर जाये तो CAPTCHA एंटर करने के बाद सर्च बटन में क्लिक करे. और अपनी डिटेल्स पाएं.

आम चुनाव 2019 क्या आप वोट दे पायंगे ? इस तरह चेक करे अपना नाम वोटर लिस्ट में

पहचान-पत्र क्र. द्वारा खोज (Search By EPIC number)

1:- अगर आप विवरण द्वारा अपनी वोटर लिस्ट नहीं ढूंढ पारहे हों, तो आपके पास एक और तरीका है, वोटर लिस्ट डाउनलोड करने का, इसके लिए आपको जहाँ पर लिखा होगा Search By EPIC Number वहां पर क्लिक करना होगा. अगर आपको नहीं पता है की EPIC number क्या होता है, तो ये आपको आपके Voter ID Card में मीलजयेगा.

2:- अब आपको आपका EPIC number डालने के बाद, अपना राज्य (State) सेलेक्ट करना होगा, इसके बाद कैप्चा कोड एंटर करें, और सर्च बटन में क्लिक करें. अब आपको आपकी पूरी जानकारी मिल जाएगी, और आप उसको डाउनलोड भी कर सकते हैं.

दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा की कैसे आप Lok Sabha की वोटर लिस्ट को घर बैठे अपने मोबाइल से डाउनलोड कर सकते हैं, और वो भी बिना किसी परेशानी के. आपको इस लेख को अपने दोस्तों और परिवार वालों के साथ भी शेयर करना चाइये और उनको भी इसकी जानकारी देनी चाइये.

क्या आपके भविष्य निधि (EPFO) खाते में पैसे जमा हो रहे हैं ऑनलाइन ऐसे देखें अपनी पासबुक Here is a Full Story….

EPFO Member Passbook ऑनलाइन ऐसे देखें अपनी पासबुक

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन या Employee Provident Fund Organization एक ऐसी संस्था है है जो संगठित निजी क्षेत्रों में कार्य कर रहे कर्मचारियों की भविष्य निधि को सुरक्षित करती है और उसकी निगरानी करती हैं । 20 से 20 से ज्यादा कर्मचारी होने की स्थिति में हर प्राइवेट आर्गेनाइजेशन की जिम्मेदारी है की वह नियमानुसार कर्मचारियों के वेतन से PF काटे उतनी ही रकम मिलाकर कर्मचारी के EPFO अकाउंट में जमा कराये ये उनकी जिम्मेदारी और कर्तव्य भी है ऐसा नहीं करने पर कड़ी कार्यवाही के प्रावधान हैं ।

आप स्वयं भी ऑनलाइन पासबुक देखकर पीएफ का पता लगा सकते हैं की आपके EPF अकाउंट में हर माह पीएफ जमाया कराया जा रहा है या नहीं, न जमा होने की स्थिति में आप अपने एम्प्लॉयर को सूचित कर सकते हैं |और उसे जमा करने के लिए कह सकते हैं यदि फिर भी आपका पीएफ जमा नहीं होता है तो सम्बंधित कार्यालय में शिकायत भी कर सकते हैं |

इन्हे भी पढ़ें :-

(EPFO) खता की पासबुक देखने के लिए आपको EPFO ऑफिसियल पोर्टल पर जाना होगा । वैसे UAN (PF) बैलेंस एसएमएस और मिस्ड कॉल से भी पता किया जा सकता है पूरी प्रोसेस यहाँ से पढ़ सकते हैं क्लिक करें |

STEP 1: सबसे पहले epfo पोर्टल https://www.epfindia.gov.in/ पर जाएँ और सर्विसेज सेक्शन में पहले नंबर में Member Passbook लिंक पर क्लिक करें ।

STEP 2: इसके बाद आपको अपने UAN नंबर एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करना होगा जैसा की आप UAN पोर्टल में लॉगिन करने के बारे में पिछले आर्टिकल में बताया गया है |

STEP 3:यहाँ पर आप जितनी जगह जॉब बदलेंगे उसके हिसाब से उतने पासबुक बनती जाएंगी जैसे यहाँ पर दो कंपनियों में जॉब करने पर दो पासबुक दिख रही हैं |

STEP 4: अब यहाँ से आप सम्बंधित टैब में क्लिक करके पासबुक विवरण देख सकते हैं और चाहे तो प्रिंट भी ले सकते हैं ।

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे Facebook , Twitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

झारखण्ड राशन कार्ड 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

झारखण्ड राशन कार्ड 2019:-

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग (Food, Civil Supplies, and consumer affairs Department), झारखण्ड ने झारखण्ड राशन कार्ड सूची 2019 (District wise) जारी किया है | सभी नागरिक जिन्होंने राशन कार्ड के लिए नया पंजीकरण किया है, अब वे National Food Security Act (NFSA) की योग्य सूची में अपने नाम की जांच सकते हैं |

इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार जिनके नाम राशन कार्ड 2019 की नई सूची में नहीं हैं और नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वो निर्धारित प्रारूप में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग (Food, Civil Supplies, and consumer affairs Department) की आधिकारिक वेबसाइट https://aahar.jharkhand.gov.in/ में आवेदन कर सकते हैं |

सरकारी सेवाओं का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड गरीबों के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है | राशन कार्ड का सबसे महत्वपूर्ण लाभ यह है की लोग इससे आस-पास स्थित राशन की दुकानों से रियायती दरों पर राशन खरीद सकते हैं |

आवेदकों की नाम खोजने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए बिहार सरकार इस सूची को सार्वजनिक करने की योजना बना रही है | अब उम्मीदवार APL BPL सूची में अपना नाम खोज सकते हैं | इस सूची में लोग अपना नाम शामिल कराने के लिए, नए राशन कार्ड आवेदन फॉर्म 2019 को भर सकते हैं |

झारखण्ड राशन कार्ड 2019 के लिए ऑनलाइन आवेदन:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट https://aahar.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा|
  • इसके पश्चात ऑनलाइन सेवा tab पर कर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात उम्मीदवार “Proceed” tab पर क्लिक कर सकते हैं और अगली विंडो में “नया राशनकार्ड के लिए आवेदन” चुनें और फिर “Submit” बटन पर क्लिक करें |
  • इसके पश्चात पुनः “Proceed” बटन पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर दर्ज करके हिंदी में झारखंड राशन कार्ड Application Form खोलें |
  • यहां उम्मीदवार झारखंड में नए राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पते का विवरण, व्यक्तिगत विवरण और बैंक खाता विवरण दर्ज कर सकते हैं |

सभी उम्मीदवार झारखंड में राशन कार्ड के आवेदन पत्र को भरने और ऑनलाइन आवेदन करने के लिए https://pds.jharkhand.gov.in/secc_cardholders/ercmsProcess लिंक पर जा सकते हैं |

ग्रामीण क्षेत्र के लिए झारखण्ड राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

शहरी क्षेत्र के लिए झारखण्ड राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

चुनाव आयोग ने लॉन्च की Voter Turnout ऐप, जानें कैसे करें इस्तेमाल

Voter Turnout ऐप कैसे करें इस्तेमाल

चुनाव आयोग (इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ) ने लोकसभा चुनावों के दौरान मतदाताओं के लिए एक नई ऐप “Voter Turnout” लॉन्च किआ है। यह ऐप देशभर में मतदाता उपस्थिति का रियलटाइम उपलब्ध कराएगी। इस ऐप के जरिए लोकसभा चुनाव के दौरान राज्यवार और संसदीय क्षेत्रवार तरीके से मतदाता उपस्थिति को देखा जा सकता है।

चुनाव के दिन विभिन्न दौरों के लिए चरण वार मतदान के प्रतिशत को प्रदर्शित करने के लिए ECI (Election Comission of India) ने एक एप्लिकेशन यानि वोटर टर्नआउट ऐप विकसित करके एक नई पहल की शुरुआत की है। इस एप्लिकेशन को ECI द्वारा प्रकाशित प्रामाणिक आंकड़ों को देखने के लिए सार्वजनिक किया गया है, और ये “Google play Store” में भी मौजूद है, जिसे आप डाउनलोड भी कर सकते है।

इस ऐप के जरिए यूजर्स हर राज्य के लिए अनुमानित मतदाता दिखाने के अलावा किसी भी राज्य के विभिन्न संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों में मतदाता की जानकारी भी उपलब्ध कराएगी। इसके अलावा यह ऐप विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के स्तर पर मतदान को भी दर्शाता है।

Voter Turnout का इस्तेमाल कैसे करे?

सबसे पहले आप Google Play Store पर जाकर इसे डाउनलोड करें। ऐप इंस्टॉल होने के बाद ऐप को ओपन करें। इसमें सबसे पहला पेज जो ओपन होगा उसमें आपको एस्टीमेंटेड वोटर टर्नआउट (Estimated Voter Turnout) दिखाई देगी। इसमें स्टेट के आधार पर रिपोर्ट दी गई होगी। नीचे दायीं तरफ दिए गए तीन लाइन्स पर टैप कर आप प्रति राज्य की पूरी स्थिति की जानकारी भी ले सकते हैं। इसमें आपको सबसे पहले राज्य सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद PC और AC को सेलेक्ट करना होगा। OK पर क्लिक करते ही आपको जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

Voter Turnout ऐप के डाटा को लगातार अपडेट किया जाएगा ताकि यह एप्प रियलटाइम में जानकारी यूजर्स को मुहेया करवा सके। इसके अलावा एप्प में पुरुष और महिला मतदाताओं की संख्या अलग-अलग दिखाई जाएगी।चुनाव आयुक्त संदीप सक्सेना का कहना है कि यह ऐप जनता को मतदाता उपस्थिति को लेकर पारदर्शिता उपलब्ध कराएगा। संदीप सक्सेना ने कहा कि संसदीय क्षेत्र स्तर पर डेटा को एक अन्य ऐप के जरिए लगातार अपडेट किया जाएगा, ताकि यह ऐप रियलटाइम में जानकारी दे सके।

शिकायत के लिए करें cVIGIL ऐप का इस्तेमाल

चुनाव आयोग की इस ऐप के जरिए वोटर्स आचार संहिता के उल्लंघन होने पर इस उसकी जानकारी फोटो व वीडियो के मध्यम से चुनाव अधिकारियों को भेज सकते हैं। ऐप के बारे में कहा गया था कि शिकायत सही पाई जाने पर 100 मिनट के अंदर इसका समाधान किया जाएगा, cVIGIL ऐप के बारे में विस्तार से जाने के लिए यहाँ क्लिक करे

आपको भी वोटर टर्नआउट ऐप का इस्तेमाल करना चाइये, और आपको भी चुनाव से संबिधत सभी जानकारी लेनी चाइये, और आप इस पोस्ट को अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ भी जरूर शेयर करे और उन्हें भी इसकी जानकारी दें.

Smartphone को ज्यादा इस्तेमाल करने से आपको हो सकती है बड़ी बीमारी

Smartphone से आपको हो सकती है खतरनाक बीमारी

दोस्तों स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन चुके हैं और सुबह जगने से लेकर रात को सोने तक बार-बार अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन देखते रहना एक आदत सी बन चुकी है, और ये आदत का हम कुछ कर भी नहीं सकते हैं। स्मार्टफोन आजकल ऑक्सीजन की तरह काम करते हैं। हम सभी स्मार्टफोन के इतने आदि हो चुके हैं की लगातार इसका इस्तेमाल करने लगे हैं। ऐसे में क्या आपको पता है की सबसे ज्यादा नुकसान स्मार्टफोन या अन्य डिवाइसेज की स्क्रीन्स आपकी आंखों को पहुंचा रही हैं। बहोत सारी स्टडी में पाया गया है की स्मार्टफोन से निकलने वाली ब्लू लाइट से हमारी आखों पर बहोत असर पड़ता है, लेकिन कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखकर इसके खतरे को कम किया जा सकता है।

आपके आखों की रौशनी जा सकती है |

स्मार्टफोन, लैपटॉप, और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस सभी हानिकारक किरणे निकालते हैं। हालांकि, विशेष रूप से नीली रोशनी आपकी आंखों के लिए विषाक्त हो सकती है। Toledo यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने पाया है कि आपकी तकनीक से निकलने वाली नीली रोशनी से मैक्यूलर डिजनरेशन होने की संभावना है।सभी स्क्रीन वाले डिवाइसेज से निकलने वाली नीली लाइट आंखों पर जोर पड़ने की सबसे बड़ी वजह है। यूनिवर्सिटी ऑफ टॉलेडो ने इन्हें रेटिना सेल्स को नुकसान पहुंचाने वाली बीमारी पाया है।

Smartphone का ज्यादा इस्तेमाल करने से दिल से जुड़ी बीमारियां होने का डर भी रहता है। शोधकर्ताओं का मानना है कि फोन से निकलने वाली रेडिएशन दिल की कार्यप्रणाली में दिक्कते पैदा करती है। जिससेे क्रोनिक डिजीज जैसी बीमारियां व्यक्ति को जल्दी घेर लेती हैं।

इस तरह से पड़ता है आँखों पर असर

रिसर्च के की माने तो, ब्लू लाइट (blue Light) आँखों के Ratina में महत्वपूर्ण सेल किर्ल्स में बदल देता है। इसकी वजह से हमारी आंखों पर गहरा असर पड़ता है। स्टडी के अनुसार इस बात का भी दावा किया गया है कि लगातार ब्लू लाइट में काम करने से भी आंखों की बिमारी हो सकती है। या फिर व्यक्ति 50 की उम्र तक आंखो से देखने की शक्ति भी खो सकता है। बिना पलक झपकाएं देर तक मोबाइल देखते रहने से आंखें शुष्क हो जाती हैं। जिससे जलन पैदा होना,धुंधला दिखाई देना आदि दिक्कतें आने लगती हैं। 

स्मार्टफोन से होने वाली घातक बीमारियां

  • बढ़ती उम्र में अंधे होने तक का खतरा
  • सुनने में परेशानी हो सकती है
  • शरीर में दर्द होना
  • रात को नींद न आना
  • इंफैक्शन होने का डर

आपका स्मार्टफोन असली है या नहीं पता करे SMS की मदद से

स्मार्टफोन से इस तरह कर सकते हैं बचाव

  • Smartphone में ब्लू लाइट फिल्टर करें ऑन
  • जरूरत पड़ने पर ही इस्तेमाल करें
  • मोबाइल चलाने के लिए एक समय सीमा निश्चित करें
  • लगातार स्मार्टफोन की स्क्रीन में न देखें
  • बीच-बीच में पानी पीते रहें

तो दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा की हमारे लिए हमारा स्मार्टफोन कितना खतरनाक हो सकता है, और इससे हमे बहोत सारी बीमारियां भी हो सकती हैं. तो दोस्तों एसे में हम आपसे बीएस यही कहना चाहेंगे की आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल जरूर करें, लेकिन थोड़ा काम करें. अगर आपको ये लेख अच्छा लगा हो तो इसे अपने फ्रेंड्स और फैमिली के साथ भी जरूर शेयर करें.

Amazon India अब महंगे स्मार्टफोन खरीदने के लिए देगी लोन

Amazon India प्रीमियम फोन को सस्ते बनाने के लिए लारही है नई पालिसी

अगर आप एक स्मार्टफोन यूजर हैं, ओर आपको भी स्मार्टफोन का उपयोग करना बहोत अच्छा लगता होगा तो, Amazon India बैंकों, वित्तीय संस्थानों, और क्रेडिट रेटिंग कंपनियों के साथ पार्टनरशिप करके भारतीय ग्राहकों के लिए प्रीमियम, और महगे स्मार्टफ़ोन को अधिक किफायती बनाने की ओर काम कर रहा है, ताकि ग्राहकों को अपनी सुविधानुसार भुगतान करने के लिए क्रेडिट या लोन सुविधा प्रदान कर सकें। वे अब अपनी सुविधा के अनुसार फोन का भुगतान कर पाएंगे.

अमेजन स्मार्टफोन ब्रांडों को चुनने का दायरा बढ़ाने पर भी काम कर रही है. इन तमाम कदमों के जरिए कंपनी इस कैटेगरी में अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है. ज्यादातर मोबाइल-फोन कंपनियों ने इन खर्च करने की योजना को वित्तपोषित करना शुरू कर दिया है क्योंकि उन्हें निवेश पर बेहतर रिटर्न मिलता है।


Amazon India पर प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी

Amazon India पर प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में (25,000 रुपये से अधिक) स्मार्टफोन की मांग बढ़ी है. पिछले साल के मुकाबले जनवरी-मार्च के दौरान इसमें करीब 33 फीसदी का इजाफ हुआ है. वहीं, सामान्य स्मार्टफोन (10,000 रुपये से 25,000 रुपये के बीच) की मांग में इसी अवधि के दौरान 40 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

काउंटरपॉइंट टेक्नोलॉजी के विश्लेषकों के अनुसार, भारत में स्मार्टफोन की औसत बिक्री मूल्य 18% से $ 190- $ 210 (रु। 13,000- रु। 15,000) तक बढ़ने की उम्मीद है। मार्केट रिसर्च, इंटरनेशनल डेटा कॉर्पोरेशन और techARC, के जरिये मिला है.

भीम एप में आपका पैसा फंस जाये तो शिकायत कैसे दर्ज करें ?

अमेज़न का ये के बहोत अच्छा प्रयाश है, जिससे इंडियन ग्राहकों को अब उनका मन पसंद प्रीमियम स्मार्टफोन लोन के रूप में भी मिल पायेगा, अब वो सभी ग्राहक अपना स्मार्टफोन ले पायंगे तो कभी प्रीमियम स्मार्टफोन को लेना का सोचते थे लकिन ले नहीं पाते थे. तो दोस्तों आपको क्या लगता की ये अमेज़न का नया प्लान इंडियन मार्किट में चल पायेगा या नहीं, अपना सुझाव जरूर दें.

उत्तरप्रदेश Old Age Pension Scheme 2019 के लाभार्थियों की सूची कैसे देखें?

Beneficiary list of Uttar Pradesh old age pension list 2019:-

उत्तर प्रदेश सरकार ने वृद्ध गरीब बुजुर्गों के लिए UP वृद्धा पेंशन योजना लिस्ट 2019 (Old Age Pension Scheme Up pension list 2019) को जारी किआ है. इस योजना के अंतर्गत ऐसे गरीब बुजुर्ग लोगों को पेंशन प्रदान की जाती है, जिनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर होती है, और उनके पास कमाने का कोई साधन नहीं है। इस योजना के अंतर्गत तो उन्हें प्रतिमाह पेंशन के रूप में कुछ धन राशि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। इस धनराशि मे केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों की सहभागिता होती है। आज डिजिटलीकरण (Digitilazation) का जमाना है। और भारत सरकार भी हर काम आसानी से जनता तक पहुंचाने के लिए लगभग सारे कार्यों को ऑनलाइन कर रही है, जिसका फायदा हम सभी को मिल रहा है।

उत्तर प्रदेश के मूल निवासी वृद्धावस्था पेंशन की आधिकारिक वेबसाइट http://sspy-up.gov.in/IndexOAP.aspx के माध्यम से ओल्ड एज पेंशन योजना के आवेदन पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही आवेदन की स्थिति और लाभार्थियों की सूची देख सकते हैं |

उत्तरप्रदेश Old Age Pension के लाभार्थियों की सूची कैसे देखें?

1:- उत्तरप्रदेश Old Age Pension Scheme 2019 के लाभार्थियों की सूची देखने के लिए सबसे पहले आपको वृद्धावस्था पेंशन की आधिकारिक वेबसाइट http://sspy-up.gov.in/IndexOAP.aspx पर जाना होगा, इसके baad आपको जहा पर लिखा होगा पेंशन सूचि वहां पर जो पेंशन सूचि (2018-19) लिखा होगा वहां पर क्लिक करें.

2:- जैसे ही आप Pension List (2018-19) में क्लिक करेंगे, वैसे ही आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहाँ से आपको आपका जनपद चुनना है.

3:- अब अपनी जनपद सेलेक्ट करने के बाद आपको आपका विकासखण्डं सेलेक्ट करना है, जैसे की अगर आपका विकासखण्डं आगरा है तो, आगरा में क्लिक करें.

Also Read:

4:- अब अपना विकासखण्डं चुनने के बाद आपको आपकी ग्राम पंचायत चुननी है, अपनी ग्राम पंचायत को देखे और चुने.

5:- अब अपनी ग्राम पंचायत चुनने के बाद आपको आपका ग्राम चुनना है, वहां पर जहा पर कुल पेंशनर्स लिखा होगा, वहां पर अपने ग्राम वाली लिंक में क्लिक करना है, जिसके बाद आप लिस्ट में अपना नाम देख सकेंगे.

तो दोस्तों अब आपको पता चल गया होगा की उत्तरप्रदेश Old Age Pension Scheme 2019 के लाभार्थियों की सूची कैसे देखते हैं, अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है| EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

आपका स्मार्टफोन असली है या नहीं पता करे SMS की मदद से

Smartphone असली है या नकली 1 SMS से पता करें

आजकल हम सभी स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं, और आप भी सायद अभी अपने मोबाइल में ही EnterHindi का ये लेख पढ़ रहे होंगे. दोस्तों आज के जमाने में हमारा स्मार्टफोन हमारे लिए एक बहोत जरुरी चीज़ बन चूका है, जिसके बिना हम अपनी जिंदगी को अधूरी महसूस कर सकते हैं.

जबसे रिलायंस जिओ ने अपने काम रेट के इंटरनेट पैक की शुरुआत की है, तब से इंडिया में स्मार्टफोन चलने वालों की मात्रा बहोत ज्यादा बढ़ गई है, अब हर दुसरे आदमी के पास एक स्मार्टफोन जरूर है. और Smartphone आजकल काफी सस्ते मिल रहे हैं। कई बार तो ऑनलाइन फोन खरीदने पर अच्छा-खासा कैशबैक मिल जाता है।

दोस्तों एसे में अगर हम आपसे कहे की आपका Smartphone नकली है, तो आपको सुनने में थोड़ा अजीब लगेगा, की भला मेरा स्मार्टफोन जो मैंने ऑनलाइन या ऑफलाइन ख़रीदा है वो नकली कैसे हो सकता है, लेकिन दोस्तों एसा बिलकुल हो सकता है, क्युकी आजकल बहोत सारी ऑनलाइन स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी बहोत से डिस्काउंट ऑफर्स के साथ अपने स्मार्टफोन को बेचती है.

हमसे से बहोत से एसे भी लोग होते हैं जिन्हे ऑनलाइन स्मार्टफोन लेना नहीं पसंद या हम ऑनलाइन स्मार्टफोन लेने से डरते हैं, की बिना देखे हम कैसे विश्वास करलें, और हमे ये भी लगता है की ऑनलाइन नकली स्मार्टफोन बिकते हैं. तो दोस्तों आज हम आप सभी की कुछ इसी तरह की परेशानी का समाधान लेकर आये हैं, जिसके बाद आप भी अगर ऑनलाइन स्मार्टफोन लेना पसंद नहीं करते हैं, तो सायद अब आप पसंद करने लगेंगे.

SMS से एसे पता करे की आपका स्मार्टफोन असली है या नहीं

अपने स्मार्टफोन के असली और नकली होने की जानकारी के लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरुरत नहीं है, क्युकी यह सुविधा किसी और ने नहीं, बल्कि डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्यूनिकेशन (DOT) ने खुद दी है आप सभी के लिए। इस सेवा के तहत आप अब सिर्फ एक SMS भेज कर अपने फोन के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। SMS के अलावा आप C-DOT के ऐप से भी पता कर सकते हैं कि आपका फोन नकली है या असली।

SMS से पता करे

अगर आप SMS के जरिये पता करना चाहते है की आपका स्मार्टफोन असली है या नकली तो इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन से मैसेज पर जाकर मैसेज में KYM लिखना है, और फिर KYM लिखने के बाद आपको आपके मोबाइल का 15 अंको वाला IMEI नंबर टाइप करना है, यदि आपको आपका IMEI नंबर नहीं पता है, तो आप अपने स्मार्टफोन में *#06# डायल करके IMEI नंबर की जानकरी ले सकते हैं, जब आपको IMEI नंबर मिल जाये तो उससे KYM के साथ लिख कर 14422 पर सेंड कर दें. जैसे हे आप मैसेज सेंड करंगे तो थोड़ी देर के बाद आपको एक SMS मिलेगा जिसमे आपके फ़ोन की जानकारी होगी की वो असली है या नहीं.

मोबाइल ऐप से ले जानकारी

SMS के अलावा आप अपने Android फोन में प्ले स्टोर से KYM – Know Your Mobile ऐप को डाउनलोड करके भी अपने फोन के बारे में पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं। यह ऐप आपको यह भी बताएगा कि आपके फोन की IMEI नंबर ब्लॉक किया गया है या नहीं।

तो दोस्तों अब आपको जानकारी होगी होगी की कैसे आप पता लगा सकते हैं की आपका Smartphone अलसी है या नकली सिर्फ एक SMS की मदद से, और अपने आप को बचा सकते हैं, की अपने कोई गलत स्मार्टफोन नहीं लिया है, दोस्तों अगर ये लेख आपको अच्छा लगा हो तो ये जानकारी अपने चाहने वालों के साथ भी जरूर शेयर करे, और उनको भी इस बात की जानकारी दें.

Source

WhatsApp Messenger को लैंडलाइन नंबर से कैसे चलाएं

WhatsApp लैंडलाइन नंबर से चलाएं

अगर कहीं बात आती है कोई चीज़ ऑनलाइन भेजने की फिर वो चाहे फोटो हो, वीडियो हो या फिर कोई फाइल हे क्यू न हो, हम सबके दिमाग में सबसे पहले WhatsApp का नाम आता है, और हम बोलते हैं की यार व्हाट्सप्प पर सेंड कर देना। भारत में इसकी लोकप्रियता को लेकर कोई संदेह नहीं है। हर दूसरे शख्स के फोन में व्हाट्सऐप होता ही है और ज़्यादातर लोग इसी का इस्तेमाल अपने जान-पहचान के लोगों से संपर्क या बातचीत करने के लिए करते हैं। आज की तारीख में व्हाट्सऐप सिर्फ मैसेजिंग ऐप ही नहीं रहा है। यह यूज़र को वॉयस और वीडियो कॉल करने की सुविधा देता है, जिसका हम सभी फायदा उठाते हैं।

आज हम बात करने जा रहे हैं व्हाट्सप्प बिज़नेस के बारे में, जिसमे आप अपने landline नंबर से भी व्हाट्सप्प को चला सकते हैं. दोस्तों अगर आप कोई बिज़नेस करते हैं, या करने का सोच रहे हैं, और आप व्हाट्सअप पर भी अपना बिज़नेस चलना चाहते हैं तो आप व्हाट्सप्प बिज़नेस का उपयोज कर सकते हैं.

अगर आप एक बिजनेसमैन हैं, और आप चाहते हैं की आपका पर्सनल नंबर आपके बिज़नेस वाले नंबर पर नहीं जोड़ना चाहते हैं, तो आपके लिए व्हाट्सप्प में बिज़नेस व्हाट्सप्प को लांच किआ था, जिससे अब आप अपने Landline नंबर से भी व्हाट्सप्प चला सकते हैं.

Landline से Whatsapp messenger कैसे चालये

1:- सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर में जाकर Whatsapp business application को डाउनलोड करना है, व्हाट्सप्प बिज़नेस एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए Click here

2:- एप्लीकेशन को इनस्टॉल करने के बाद WhatsApp ऐप आपको आपका कंट्री कोड चुनने को कहेगा, जोकि आपको आपका कंट्री कोड सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद 10 अंकों वाला Mobile number डालने को कहा जाएगा। जहाँ पर आप अपना लैंडलाइन नंबर भी डाल सकते हैं, और आगे बढ़ सकते हैं।

Google File Go App क्या है? इससे File sharing कैसे करे?

3:- आपका व्हाट्सप्प एप्लीकेशन में Verification SMS या calling के ज़रिए होगा। क्योंकि आपने लैंडलाइन नंबर का इस्तेमाल किया है। तो इसलिए आपको एसएमएस तो नहीं आएगा, लेकिन ऐप पहले एसएमएस ही भेजता है। फिर करीब 1 मिनट बाद दोबारा एसएमएस भेजने या कॉल करने वाला बटन एक्टिव हो जाता है, जहाँ से आप “Call me” वाले ऑप्शन में क्लिक करके, अपना लैंडलाइन नंबर वेरीफाई कर सकते हैं.

4:- अब जैसे हे आप “Call me” का ऑप्शन सेलेक्ट करेंगे, वैसे ही आपके लैंडलाइन नंबर पर एक कॉल आएगा, जोकि व्हाट्सप्प वालों की तरफ से होगा, आपको कॉल उठाना है, और उसमे जो आपको 6 अंकों का वेरिफिकेशन कोड बताएगा जायेगा, वो आपको एप्लीकेशन में एंटर करना है, जिसके बाद आपका व्हाट्सप्प चालू होजयेगा.

ऐसा क्या हो गया की MS Dhoni को मैच के बीच में आगया अंपायर पर गुस्सा

MS Dhoni को मैच के बीच में आगया अंपायर पर गुस्सा

स्क्वायर-लेग अंपायर ब्रूस ऑक्सेनफोर्ड द्वारा रद्द किए गए एक नो-बॉल निर्णय ने IPL चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी की गुस्से वाली प्रतिक्रिया को आकर्षित किया, जो राजस्थान के खिलाफ खेल खत्म होने के दौरान दो अंपायरों से स्पष्टीकरण लेने के लिए खेल के मैदान में उतरे थे.

अंपायर ने पहले तो इस गेंद को नो बॉल करार देने के लिए हाथ बढ़ाया लेकिन बाद में हाथ वापस खींच लिया। ऐसे में मैदान पर कन्फ्यूजन पैदा हो गई। सबको लगा कि चेन्नई के लिए नो बॉल वरदान साबित होगी। लेकिन जब मैदान में उपस्थित दोनों अंपायरों ने कहा कि ये नो बॉल नहीं है तो गुस्से में आग बबूला धोनी जडेजा और सेंटनर का साथ देने मैदान में पहुंच गए। उन्होंने गुस्से में अंपायर से बहस की और जब उस गेंद को नो बॉल नहीं दिया गया तो गुस्से में मैदान के बाहर चले गए।

इस घटना के बाद बेन स्टोक्स द्वारा अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर CSK के साथ 8 रन की आवश्यकता थी 3 बालों पर. स्टोक्स के प्रयास की Ms dhoni गेंद फुलटॉस में बदल गई और उन्हें सीधे अंपायर उलेहा गांधे ने नो-बॉल करार दिया। CSK के बल्लेबाज मिचेल सेंटनर और रवींद्र जडेजा दो रन के साथ, फ्री-हिट फॉलो करने के साथ समीकरण 5 से 3 तक कम हो जाना चाहिए था, लेकिन ऑक्सफोर्ड ने स्क्वायर लेग पर अंपायर ने मूल निर्णय को खारिज कर दिया, जिससे CSK ने जोरदार प्रतिक्रिया व्यक्त की।

Dream 11 में अपनी ड्रीम टीम कैसे बनाये और मैच जीतें

ऐसा Ms Dhoni के करियर में पहली बार देखा गया जब धोनी आपा खो बैठे हों। इसके बाद वो नियमों के खिलाफ मैच के दौरान बीच मैदान पर अंपायरों से बहस करने पहुंच गए। धोनी ने करियर में पहली बार ऐसी शर्मनाक हरकत की जिसे देखकर हर कोई अचरज में पड़ गया। हालांकि अंतिम गेंद में सेटनर ने छक्का जड़कर चेन्नई को 4 विकेट से जीत दिला दी। यदि इस विवादित निर्णय की वजह से सीएसके को हार का सामना करना पड़ता तो ये बात बहुत आगे तक जाती। 

धोनी अंपायरों से बात करने के लिए मैच के बीच में चले गए और मूल नो-बॉल कॉल के बारे में अंपायर से बहस करने लगे। अंपायरों ने थर्ड-अंपायर का हवाला दिए बिना कहा कि फुल-टॉस कमर से ज्यादा ऊंचा नहीं होगा और CSK को दो छक्के की जरूरत होगी। हालांकि, मिशेल सेंटनर ने फिर आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर खेल को अपने पक्ष में कर लिया।

यदि मैच रेफरी धोनी की कार्रवाई को आचार संहिता के प्रति असंतोष दिखाने या डराने-धमकाने से संबंधित आचार संहिता के उल्लंघन में होता है, तो CSK के कप्तान पर जुर्माना नहीं लग सकता है।

आम चुनाव 2019 क्या आप वोट दे पायंगे ? इस तरह चेक करे अपना नाम वोटर लिस्ट में

Lok sabha 2019 चेक करे अपना नाम वोटर लिस्ट में

इस साल के लोकसभा चुनाव में देशभर के करीब 90 करोड़ लोग से भी ज्यादा लोग मतदान करेंगे, जिसमें से 1.6 करोड़ वोटर्स ऐसे भी हैं जिनकी उम्र 19 साल से कम है। अगर आप भी आनेवाले लोकसभा चुनाव में मतदान कर रहे हैं और आपके पास Voter ID Card भी है तो आपको असुविधा से बचने के लिए एक बार यह सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपका नाम वोटर लिस्ट में जुड़ा भी है या नहीं, जोकि आपके लिए बहोत जरुरी है.

लोकसभा चुनाव 2019, 11 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई तक चलेंगे। लेकिन किसी भी चुनाव चाहें वो लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव हो या स्थानीय निकाय चुनाव हो, मतदान करने के लिए आपका नाम मतदाता सूची में होना बहोत जरूरी है। कई बार एसा होता है की मतदाता सूची में परिवर्तन होने से कुछ लोगों का नाम मतदाता सूची से बाहर हो जाते हैं,और इसका ये नतीजा होता है की वो वोट नहीं दे पाते हैं। तो एसे में आपको ये जानना बहोत जरूरी है की Lok sabha 2019 में आपका नाम है की नहीं.

Also Read:-

Lok sabha 2019 की वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए निचे दिए गए स्टेपस को फॉलो करें.

1:- Lok sabha 2019 की वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए निचे दिए आपको सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) की वेबसाइट पर जाना होगा।

2:- वेबसाइट ओपन करने के बाद मतदाता पहचान पत्र क्रमांक द्वारा खोजे और जहाँ पर लिखा होगा की (Search by EPIC No, FORM01) पर क्लिक करें।

3:- अब आपको आपके वोटर ईद कार्ड में जो EPIC नंबर दिया गया होगा वो EPIC नंबर को डालकर अपना राज्य सिलेक्ट करें और नीचे दिए कैप्चा कोड को डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें। अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज होगा तो सर्च बटन के नीचे आपकी पूरी जानकारी आ जाएगी।

अगर आपके पास EPIC नंबर नहीं है तो इस तरह अपना नाम देखे

1:- Lok sabha 2019 की वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए निचे दिए आपको सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (NVSP) की वेबसाइट पर जाना होगा।

2:- अब जहाँ पर लिखा होगा विवरण द्वारा खोज (Search by Details) वहां पर क्लिक करें.

3:- अब जैसी जानकारी मांगी गई है जैसे की आपका नाम, उम्र, जन्मतिथि, राज्य, जिला और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र जैसी तमाम जानकारी भरें और सर्च करें। यदि वोटर लिस्ट में नाम होगा तो नीचे जानकारी आ जाएगी |

अब सायद आपको आपके Lok sabha 2019 के वोटर लिस्ट में अपना देखलिया होगा, अब आपको पता भी चल गया होगा की वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे देखते हैं. आपको आपके परिवार वालो को भी वोटर लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए बोलना चाइये, आप उनके साथ भी ये पोस्ट शेयर करना चाइये.

LIC Kanyadaan Policy के 75 रुपये से पाइये 11 लाख अपनी बेटी के लिए

LIC Kanyadaan Policy के बारे में जाने

बेटी के जन्म के साथ ही माता पिता को उसके बेहतर भविष्य की चिंता भी होने लगती है, और वो अपनी बेटी के अच्छे भविष्य के लिए कई योजनाओ के बारे में पता लगाने लगते हैं। तो ऐसे मे अगर आप भी ढूंढ रहे हैं कोई बेहतरीन स्कीम, पालिसी या प्लान अपनी बेटी के लिए तो आपको एक बार लाइफ इंश्योरेंस कोरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) की इस पॉलिसी के बारे में जरूर जानना चाइये। आप LIC कन्यादान पॉलिसी में इनवेस्ट कर सकते हैं, और अपनी बेटी के अच्छे भविष्य के लिए इन्वेस्ट कर सकते हैं। इस योजना की खासियत ये है कि इस योजना में 75 रुपए आप हर रोज़ बचत करेंगे तो मंथली प्रीमियम पर आपको 25 साल में करीब 11 लाख रूपए मिलेंगे। वही खास बात ये है कि ये प्लान है तो 25 साल के लिए लेकिन आपको प्रीमियम केवल 22 साल तक ही भरना होगा होगा.

कोई भी पालिसी लेने के पहले आप अपने एजेंट से पालिसी की पूरी जानकारी जरूर लेलें, और एक बार LIC के ऑफिस में भी जरूर पालिसी के बारे में पता करलें. हमने सिर्फ इस पालिसी के बारे में आपको जानकारी दी है.

खास बाते-

LIC कन्यादान पालिसी की कुछ खास बाते

  • पिता के ना रहने पर किस्ते नहीं ली जायँगी
  • पिता की मृत्यु होने पर परिवार को 5 लाख रुपये दिएजाएँगे
  • Accident से मृत्यु होने पर 10 लाख
  • बेटी के विवाह के समाये पर 11.50 लाख रुपये
  • बेटी के पालन पोसन हेतु 50,000 रुपये हर साल विवाह होने तक

LIC Kanyadaan Policy की खास बात ये है कि अपनी जरूरत और आमदनी के हिसाब से आप कम या ज्यादा प्रीमियम का प्लान भी ले सकते हैं और इस पालिसी का फायदा ले सकते हैं। आपकी और आपकी बेटी की अलग अलग उम्र के हिसाब से भी यह पॉलिसी मिल सकती है। लेकिन ध्यान रखें कि ये पॉलिसी लेने के लिए बीमाधारक को कम से कम 30 साल की होनी चाइये, और बेटी की उम्र 1 साल की होनी चाइये।

यह पॉलिसी किस उम्र में मिलेगी ?

इस पालिसी के लिए पिता की उम्र 30 साल या उससे ज्यादा होनी चाइये और बेटी की उम्र 1 साल की होनी चाइये. यह पालिसी 25 साल में मिलेगा लेकिन इसका प्रीमियम 22 साल तक ही देना होगा. आपकी और आपकी बेटी की उम्र अलग अलग होने के हिसाब से भी ये पालिसी आपको मिलेगी, और बेटी की उम्र के हिसाब से पालिसी की समय सीमा भी कम करदी जाएगी.