Home Blog Page 2

सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन शुरू ? जानिए सब कुछ

SAHARA REFUND PORTAL AAVEDAN KAISE KAREN: देश में सहकारिता आंदोलन को सशक्‍त करने और सहकारी समितियों के सदस्‍यों के हितों की रक्षा के लिए सहकारिता मंत्रालय ने अपनी स्‍थापना के पश्‍चात् अनेक पहलें की हैं ।

इन पहलों के एक हिस्‍से के रूप में और सहारा समूह की सहकारी समितियों के प्रामाणिक सदस्‍यों/ जमाकर्ताओं को उनकी वैध जमाराशियों के भुगतान की शिकायतों के समाधान के लिए सहकारिता मंत्रालय ने माननीय उच्‍चतम न्‍यायालय में एक याचिका दायर की थी जिसपर माननीय उच्‍चतम न्‍यायालय ने दिनांक 29.03.2023 के अपने आदेश के माध्‍यम से सहारा समूह की सहकारी समितियों के प्रामाणिक जमाकर्ताओं के वैध बकाया के संवितरण के लिए “सहारा-सेबी रीफंड खाता” से 5000 करोड़ रुपए को सहकारी समितियों के केन्‍द्रीय पंजीयक (सीआरसीएस) को अंतरित करने का निदेश दिया जो सर्वाधिक पारदर्शी रीति से और उचित पहचान पर एवं जमाकर्ता के पहचान और जमा के साक्ष्‍य तथा उनके दावों के साक्ष्‍य प्रस्‍तुत करने पर सीधा उनके संबंधित बैंक खाते में जमा कराया जाएगा ।

तदनुसार, इस पोर्टल का विकास चार सहकारी समितियों, नामत: सहारा क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लि., सहारायन यूनिवर्सल मल्‍टीपर्पज़ सोसाइटी लि., हमारा इंडिया क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी लि. और स्‍टार्स मल्‍टीपर्पज कोऑपरेटिव सोसाइटी लि. के प्रामाणिक जमाकर्ताओं के वैध दावों को प्रस्तुत करने के लिए किया गया है । यह पोर्टल उपयोगकर्ता अनुकूल, प्रभावशाली और पारदर्शी है और पूरी प्रक्रिया डिजिटल है । सहकारिता मंत्रालय की वेबसाइट https://cooperation.gov.in. के माध्‍यम से इस पोर्टल पर पहुंचा जा सकता है । इन समितियों के प्रामाणिक जमाकर्ता इस पोर्टल पर लॉगइन करके पोर्टल पर उपलब्‍ध ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र को भरकर और अपेक्षित दस्‍तावेजों को अपलोड करके अपना दावा प्रस्‍तुत कर सकते हैं । जमाकर्ताओं से अनुरोध है कि वे यह सुनिश्चित करें कि उनके पास अपने दावों और जमा के साक्ष्‍य के रूप में अपेक्षित दस्‍तावेज सहित आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और बैंक खाता है । आवेदन जमा करने के 30 दिनों के भीतर सहारा समूह की सहकारी समितियों द्वारा आवेदन का सत्‍यापन किया जाएगा । SMS/पोर्टल के माध्‍यम से 15 दिनों की भीतर, अर्थात् ऑनलाइन दावा प्रस्‍तुत करने के 45 दिनों के भीतर निर्णय संसूचित कर दिया जाएगा। जमाकर्ताओं से अनुरोध है कि वे सभी चार समितियों से संबंधित सभी दावों को एक ही दावा आवेदन पत्र में प्रस्तुत करें। केवल पोर्टल के माध्‍यम से ऑनलाइन दर्ज किए दावों पर ही विचार किया जाएगा । दावा प्रस्तुत करने के लिए कोई शुल्क नहीं है। किसी भी तकनीकी समस्या हेतु आप दिए गए समिति के टोल फ्री नंबरों ( 1800 103 6891 / 1800 103 6893 ) पर संपर्क करें।

सहारा रिफंड पोर्टल पर आवेदन कैसे करें जानिए सब कुछ

केंद्रीय पंजीयक – सहारा रिफंड पोर्टल https://mocrefund.crcs.gov.in/ पर जाएँ|और होम पेज पर जमाकर्ता पंजिकरण लिंक पर क्लिक करें अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए स्क्रीन शॉट का भी अनुकरण करें

STEP 1: जमाकर्ता पंजिकरण में सर्वप्रथम आवेदक के आधार के अनितम 4 अंक दर्ज करें साथ ही आधार से लिंक्ड मोबाइल नंबर दर्ज करें।

STEP 2: आधार से जुड़े नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें और पंजिकरण की प्रक्रिया पूरी करें।

STEP 3: आधार प्रमाणीकरण हेतु सहमति बटन पर क्लिक करें।

STEP 4: व्यक्तिगत स्क्रीन पर पूरा आधार नंबर दर्ज करें और आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP दर्ज करें| OTP सत्यापित करने के बाद स्क्रीन पर आपको आधार विवरण जैसे नाम, पिता का नाम, जनतिथि आदि विवरण दर्ज करना होगा

STEP 5: इसके अलावा आवेदक अपना ईमेल आईडी दर्ज कर सकता है

STEP 6: यदि उपयोगकर्ता की जानकारी पोर्टल पर मेल खाती है तो प्रमाण पत्र उपलब्ध होगा तब आवेदक स्क्रीन पर प्रदर्शित विवरण दर्ज कर सकेगा।

STEP 7 :अब आवेदक अपना दावा दर्ज कर सकता है। दावा दर्ज करने एक बार ही होगा अतः सभी रसीदों को बरी बरी से ग्रिड में जोड़ सकते हैं जब तक आवेदन लॉक नहीं करते हैं तब तक आप संसोधन कर सकते हैं एक बार आवेदन लॉक होने के बाद दावे में सुधर नहीं किया जा सकता

STEP 8: एक बार सभी दवा विवरण दर्ज होने के बाद भरा हुआ दवा अनुरोध फॉर्म तैयार करें।
NOTE : यह सुनिश्चित कर लेवें की फॉर्म तैयार करने से पहले सभी दावे दर्ज किये गए हों जिसके बाद आवेदक कोई बदलाव यही कर पायेगा न ही नया दवा दर्ज कर पायेगा।

STEP 9: नवीनतम फोटो चस्पा करें और फोटो के साथ साथ दावा प्रपत्र पर विधिवत हस्ताक्षर करें।

STEP 10: अपलोड दस्तावेज स्क्रीन पर दवा प्रपत्र और पैन कार्ड की प्रति अपलोड करें। यदि दावा राशि 50000 से अधिक है तो पैन कार्ड अनिवार्य है।

STEP 11: दावा दर्ज करने के पश्चात एक अनुरोध संख्या आपको प्राप्त होगी जिसका प्रिंट लेकर अपने पास सुरक्षित कर लेवें।

अतिथि शिक्षकों के लिए आवेदन फॉर्म सत्र 2023-2024

Atithi Shikshak Registration Kaise Karen : मध्य प्रदेश शासन के अंतर्गत ऐसे आवेदक जो अतिथि शिक्षक के लिए आवेदन करना चाहते हैं Guest Faculty Management System (अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली) में रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ।

अतः आवेदकों को सूचित किया जाता है की Guest Faculty Management System में आवेदन करने के लिए नीचे बताई गयी प्रक्रिया का पालन करें जिससे आप घर बैठे बिना किसी परेशानी के पंजीयन कर सकें ।

कार्यरत अतिथि शिक्षक पोर्टल पर ज्वाइन कैसे करें | GFMS GUEST FACAULTY JOINING 2024 PROCESS

अतिथि शिक्षक रजिस्ट्रेशन 2023-24 महत्वपूर्ण सूचनाएँ :

  • नोट :- आवेदक ने यदि पूर्व में GFMS पोर्टल में एक से अधिक मोबाईल नंबर से पंजीयन कराया है। किसी एक पंजीकृत मोबाईल नंबर पर EKYC होने की स्थिति में अन्य पंजीकृत मोबाईल नंबर पर EKYC नहीं होगी। यदि पंजीकृत-EKYC-सत्यापित मोबाईल नंबर बंद होगया है, तो उक्त प्रक्रिया से पासवर्ड प्राप्त करें।
  • आवेदक का GFMS पोर्टल में पंजीकृत-EKYC-सत्यापित मोबाईल नंबर बंद होने की स्थिति में आवेदक मोबाईल नंबर को स्वयं परिवर्तित कर सकते है। इसके लिए आवेदक यहाँ क्लिक करें
  • संकुल प्राचार्य के लिए सूचना : एक से अधिक पंजीकरण के कारण कई बार आवेदन का सत्यापन नहीं होता है, सत्यापन नहीं होने का कारण जानने की सुविधा संकुल प्राचार्य के DDO लॉगिन पर उपलब्ध है। के उपरांत “Sankul Home” ऑपशन के अंतर्गत पंजीकृत मोबाईल नंबर की स्थिति देख सकते हैं।
  • आवेदक जिनको शैक्षणिक योग्यता जोड़ने सम्बन्धी कार्य नही करना है, वे आवेदन अनलॉक नही करें।
  • आगामी शैक्षणिक सत्र में पुराना स्कोर कार्ड ही मान्य है।
  • आवेदक स्कोर कार्ड में अपनी योग्यता बढ़ाना चाहते वे योग्यता अपडेट कर सकते है |
  • पासवर्ड प्राप्त करने की प्रक्रिया – लॉगिन विंडो में Forgot Password ! Click here to recover the password को क्लिक करे क्लिक करने पर मोबाईल नंबर,अभ्यर्थी का प्रथम नाम, जन्मतिथि प्रविष्टि करने के उपरांत पासवर्ड मोबाईल नंबर पर प्राप्त हो जावेगा।
  • स्कोर कार्ड डाऊनलोड करना – स्कोर कार्ड लॉगिन करने के पश्चात् ही डाऊनलोड होगा |लॉगिन करें
  • आवेदन अनलॉक करने की कार्यवाही केवल वे आवेदक करें जिन्होंने कोई नवीन शैक्षणिक योग्यता अर्जित की है, तथा योग्यता को स्कोर कार्ड में जोड़ना चाहते है। अनलॉक की प्रक्रियाः- लॉगिन करें -> अनलॉक हेतु ओटीपी प्राप्त करे -> ओटीपी को सत्यापित करें -> अनलॉक आवेदन में योग्यता दर्ज करे -> संकुल प्राचार्य से सत्यापित करे -> लॉगिन कर स्कोर कार्ड प्राप्त करे।
  • नवीन पंजीयन तथा पूर्व पंजीकृत आवेदन के सत्यापन कार्य प्रारंभ है |

नए आवेदन पंजीयन के लिए यहाँ क्लिक करें

आवश्यक दस्तावेज : Atithi Shikshak Registration

अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली में पंजीयन के लिए आपकी शैक्षणिक जानकारी डालने हेतु अपने सभी दस्तावेज अपने पास रखें जैसे की:-

  • 10th, 12th की मार्कशीट
  • स्नातक (UG)
  • स्त्रातकोत्तर (PG)
  • समग्र आईडी
  • अनुभव प्रमाण पत्र  (Experience Certificate) आदि

यदि आप किसी कंप्यूटर सेंटर से रजिस्ट्रेशन कराने जा रहे हैं तो तो सभी दस्तावेजों की मूलप्रति साथ में ले जाएँ तो बेहतर रहेगा

दूसरी बात यदि आप खुद पंजीयन कर रहे हों तो 10th मार्कशीट (जन्म प्रमाण हेतु ) अंतिम शैक्षणिक योग्यता की मार्कशीट, जातिप्रमाण पत्र (SC/ST/OBC), अनुभव प्रमाण पत्र एवं विकलांगता प्रमाण पत्र (If Applicable) इन सभी के मूल प्रति की PDF फॉर्मेट में सॉफ्ट कॉपी की जरुरत सकती है|

STEP 1: http://gfms.mp.gov.in/ पर जाएँ और थोड़ा सा होम पेग को स्क्रॉल करके नए आवेदन पंजीयन के लिए यहाँ क्लिक करें लिंक पर क्लिक करें जैसा की नीचे स्क्रीन में दिखाया गया है ।

STEP 2: स्वयं का मोबाइल नंबर दर्ज करें ध्यान रखें एक नंबर से एक बार ही रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है और भविष्य में भी उस नंबर की जरुरत पड़ेगी इसलिए मोबाइल नंबर हमेशा स्वयं का रजिस्ट्रेशन करें।

STEP 3: मोबाइल नंबर वेरिफिकेशन के बाद आधार नंबर दर्ज करें और आधार OTP से वेरीफाई करें। आधार से मोबाइल का लिंक होना जरुरी है ध्यान रखें

STEP 4: अब अपनी बेसिक जानकारी भरें ध्यान रखें आवेदन फॉर्म को बहुत ही ध्यान से भरें एक बार सबमिट होने के पश्चात किसी भी प्रकार का संसोधन नहीं कर पाएंगे। इसलिए यदि आपको किसी भी प्रकार की शंका होतो नजदीकी कीओस्क सेण्टर में जाकर आवेदन करें

ATITHI SHIKSHAK REGISTRATION 2019-20

STEP 5: आवेदन सबमिट करने के पश्चात आपके रेजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर पासवर्ड प्राप्त होगा। मोबाइल नंबर ही आपका यूजर नेम होता है

STEP 6:अब यहाँ पर अपनी एजुकेशन डिटेल्स को बारी बारी से सेव करें |

Atithi Shikshak Registration

इस तरह आप अतिथि शिक्षक के लिए आप खुद रजिस्ट्रशन कर पाएंगे । ध्यान रखें यह रजिस्ट्रेशन नए अभ्यर्थियों के लिए है न की पहले से रजिस्टर्ड अभ्यर्थी के लिए ।

रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदक रजिस्ट्रेशन का प्रिंट लें और नजदीकी संकुल केंद्र में जाकर दस्तावेज वेरफिकेशन कराएं। वेरिफिकेशन पश्चात ही आप स्कोर कार्ड निकल पाएंगे अन्यथा स्कोर कार्ड जनरेट ही नहीं होगा।

यह भी पढ़े :

SAMAGRA Shiksha Portal : छात्रवृत्ति असफल भुगतान छात्रों की सूची कैसे प्राप्त करे? जाने यहाँ पर..

SAMAGRA Shiksha Portal: View Students who Scholarship has not been Paid : समग्र शिक्षा पोर्टल में छात्रवृत्ति फीडिंग पश्चात फीडिंग लिस्ट के माध्यम से ही DDO तक पहुँचाया जा सकता है। साथ ही फीडिंग लिस्ट से सभी बच्चों के खाता नंबर की जाँच भी की जा सकती है और गलती होने पर आवश्यक सुधार किया जा सकता है।

अतः आवश्यक है की छात्रवृत्ति फीडिंग के बाद लिस्ट निकालें और जाँच करें| किन्तु कभी कभी ऐसा होता है हमारे द्वारा जाँच करने के बाद भी बच्चो के खाता नंबर गलत हो जाते हैं या फिर बच्चो के खाता लगातार संचालित न होने के खाता बैंक द्वारा निष्क्रिय कर दिया जाता है ऐसी भी स्तिथि में छात्रों की छात्रवृति का भुगतान नहीं हो पता है |

ऐसे में ऐसे छात्रों की सूची की जरुरत पड़ती है | जिससे की उनके खाता नंबर का सुधार किया जा सके | तो आईये जानते हैं की छात्रवृत्ति असफल भुगतान छात्रों की सूची कैसे प्राप्त करे?

शिक्षा पोर्टल से सम्बंधित और भी महत्वपूर्ण जानकारी है जो आप इन लेखों से ले सकते हैं :-

अब देखते हैं छात्रवृत्ति असफल भुगतान छात्रों की सूची कैसे प्राप्त करे?

छात्रवृत्ति असफल भुगतान छात्रों की सूची कैसे प्राप्त करे?

STEP 1: शिक्षा पोर्टल पर जाएँ और अपने AV कोड एवं पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें शिक्षा पोर्टल पर जाने के लिए इस लिंक का प्रयोग कर सकते हैं http://shikshaportal.mp.gov.in/Default.aspx यदि आप मोबाइल में प्रोसेस कर रहे हैं तो डेस्कटॉप मोड सलेक्ट करें आसानी होगी

STEP 2: लॉगिन होते ही हमारे द्वारा प्रदान की गयी लिंक के माध्यम से छात्रवृत्ति असफल भुगतान छात्रों की सूची कैसे प्राप्त करे वाले पेज पर रेडिरेक्ट कर दिए जायेगे|

Direct Link: https://shikshaportal.mp.gov.in/SCHReports/Pages/ViewStudentwhoScholarshiphasnotbeenPaid.aspx

लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन हो जायेगा जिसमे आप को Academic Year और DISE Code एंटर करते हुए कॅप्टचा कोड एंटर करना है | अब आप को स्कूल का नाम सेलेक्ट करना है और View Scholarship Payment Detail बटन पर क्लिक करना है |

SAMAGRA Shiksha Portal

STEP 3 : अब आप के स्क्रीन पर सम्बंधित स्कूल की डिटेल दिखाई देगी | अब आप को स्कूल की डिटेल मैच करने के बाद कॅप्टचा कोड एंटर करना है और Get List Of Student बटन पर क्लिक करना है |

STEP 4 : Get List Of Student बटन पर क्लिक करते ही आप के स्क्रीन छात्रवृत्ति असफल भुगतान छात्रों की सूची प्राप्त हो जाएगी |

UPI Payment : गलत खाते में हुआ यूपीआई भुगतान? ऐसे पाएं रिफंड, जानें पूरा प्रोसेस

UPI Payment Refund : आज के समय में ज्यादातर लोग ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए लेनदेन करना पसंद करते हैं। वैसे तो लोग ऑनलाइन पेमेंट करते समय सावधानी से लेन-देन करते हैं। लेकिन कई बार ट्रांजैक्शन करते वक्त किसी गलती की वजह से पैसा गलत खाते में पहुंच जाता है।

इसे करने के बाद आपको ज्यादा टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. जी हां, क्योंकि आप आसानी से रिफंड पा सकते हैं, जिसका तरीका हम अपनी रिपोर्ट में बताने जा रहे हैं। गलत ट्रांजैक्शन से जुड़ी कई शिकायतें मिलने के कारण आरबीआई ने पैसे वापस करने की प्रक्रिया को आसान बना दिया है, जिसके लिए आपको बस बैंक में शिकायत दर्ज करानी होगी।

शिकायत कैसे करें?

Upi payment :अगर कभी आपका पैसा गलत खाते में ट्रांसफर हो जाए तो आप इन तरीकों से रिफंड पा सकते हैं।जब भी आप यूपीआई या नेट बैंकिंग के जरिए गलत खाते में पैसे ट्रांसफर करें तो 18001201740 (टोल फ्री) पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं। यहां आपको सारी जानकारी देनी होगी.सबसे पहले आप बैंक जाएं, उसके बाद फॉर्म भरें और सारी जानकारी दें। इसके बाद बैंक अधिकारी आपको शिकायत संख्या या अनुरोध संख्या देगा।

आप Bankingombudsman.rbi.org.in पर भी ईमेल कर सकते हैं। यहां आप अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.आप बैंक के सेवा ग्राहक विभाग को ई-मेल भेजकर भी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।आप बैंक में जाकर संपर्क कर सकते हैं. आप इस मामले में बैंक के मैनेजर से भी बात कर सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान :

ध्यान रहे कि आप गलत ट्रांजैक्शन की शिकायत 3 दिन के अंदर कर सकते हैं. इसके अलावा आपके पास गलत ट्रांसफर की आधिकारिक सूचना होनी चाहिए। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज़ है. इसके साथ ही यूपीआई और नेट बैंकिंग के बाद फोन पर आए मैसेज को डिलीट नहीं करना चाहिए। इस संदेश में एक PPBL नंबर है. इसे सबूत के तौर पर इस्तेमाल किया जाता है|

पैसा कब वापस किया जाएगा? :

अगर आपका भुगतान किसी गलत नंबर वाले खाते से हो गया है तो आपको तुरंत पैसा वापस मिल जाएगा। लेकिन अगर आपने किसी वैलिड अकाउंट यानी वेरिफाइड अकाउंट में पैसे ट्रांसफर किए हैं तो यह उस व्यक्ति पर निर्भर करता है। अगर खाताधारकों ने रिवर्स ट्रांजैक्शन को मंजूरी दे दी है तो आपको जल्द से जल्द रिफंड मिल जाएगा।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना 2023 – पात्रता, लाभ, स्टाइपेण्ड

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के बारे में

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना- के अंतर्गत युवाओं को प्रशिक्षण देने वाले प्रतिष्ठानों का पंजीयन 07 जून 2023 से और काम सीखने के इच्छुक युवाओं का पंजीयन प्रारंभ हो हो चुका है।

योजना के अंतर्गत युवाओं को प्रशिक्षण देने वाले प्रतिष्ठानों का पंजीयन 07 जून 2023 से और काम सीखने के इच्छुक युवाओं का पंजीयन शीघ्र प्रारंभ होगा । 15 जुलाई 2023 से युवाओं का आवेदन आरंभ होगा तथा 31 जुलाई 2023 से युवा, प्रतिष्ठान एवं मध्य प्रदेश के मध्य अनुबंध हस्ताक्षर (ऑनलाइन) की कार्यवाही होगी तथा 01 अगस्त 2023 से विभिन्न प्रतिष्ठानों में युवाओं का प्रशिक्षण प्रारंभ होगा।

1 माह प्रशिक्षण के उपरांत अर्थात् 1 सितंबर 2023 से युवाओं को राशि (स्टाइपेण्ड) का वितरण राज्य शासन द्वारा किया जाएगा। उपरोक्त समस्त कार्यवाही मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन की जाएगी। यह क्रांतिकारी योजना युवाओं को अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाएगी।

औपचारिक शिक्षा के उपरातं बहुधा युवा औद्योगिक एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में रोजगार प्राप्त करने के लिए पर्याप्त कुशल नहीं होते।

माननीय मुख्यमंत्री जी के मंशानुरुप राज्य शासन द्वारा औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को पंजीकृत औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में On-the-Job-Training (OJT) की सुविधा देने हेतु ”मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना” लागू की गई है, जिससे औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान युवाओं को प्रशिक्षित करने तथा युवा ऐसा प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित हों।

योजना के तहत प्रतिवर्ष 1 लाख युवाओं को लाभ मिलेगा, आवश्यकतानुसार लक्ष्य बढ़ाया जा सकता हैं। प्रत्येक युवा को राज्य शासन द्वारा ₹1 लाख तक का स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा।

अपने आसपास उपलब्ध रिक्तियां देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

1. युवाओं की पात्रता :

योजना के तहत ऐसे युवा पात्र होंगे,

  • जिनकी आयु 18 से 29 वर्ष तक हो |
  • जो मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी हों |
  • जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं/आईटीआई उत्तीर्ण या उससे उच्च हो।

योजना के तहत चयनित युवा को “छात्र-प्रशिक्षणार्थी” कहा जाएगा।

2. युवाओं को स्टाइपेण्ड:

  • मध्यप्रदेश के युवाओं को प्रशिक्षण के साथ साथ प्रतिमाह स्टाइपेण्ड प्राप्त होगा।
  • 12वीं उत्तीर्ण को रु. 8000, आईटीआई उत्तीर्ण को रु. 8500, डिप्लोमा उत्तीर्ण को रु. 9000 एवं स्नातक उत्तीर्ण या उच्च शैक्षणिक योग्यता को रु. 10000 स्टाइपेण्ड प्राप्त होगा।
  • स्टाइपेण्ड, कोर्स के लिए निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक अर्हता के आधार पर निर्धारित किया गया है।

3. युवाओं को लाभ:

  • उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण।
  • नवीनतम तकनीक और नवीनतम प्रकिया के माध्यम से प्रशिक्षण।
  • व्यावसायिक प्रशिक्षण के दौरान स्टाइपेण्ड।
  • मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) द्वारा State Council for Vocational Training (SCVT) का प्रमाणन।
  • नियमित रोज़गार प्राप्त करने की योग्यता अर्जित करना।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पंजीयन प्रक्रिया

योजना हेतु आवेदन पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। इस हेतु निम्‍नानुसार प्रक्रिया निर्धारित की जाती है

  • MMSKY पोर्टल पर अभ्यर्थी पंजीयन पर क्लिक करे ।
  • आवश्यक निर्देश एवं पात्रता से सबंधित दस्ताबेजो को ध्यान से पढ़े ।
  • यदि आप पात्रता पात्र अभ्यर्थी है तो अपना समग्र आईडी दर्ज करे ।
  • समग्र आईडी में पंजीकृत मोबाइल नं. पर भेजे गये OTP से मोबाइल नं. सत्यापित करे ।
  • आपकी समग्र से जानकारी स्वतः ही प्रदर्शित की जाएगी आपके द्वारा एप्लीकेशन सबमिट किये जाने पर आपको SMS से यूजरनाम एवं पासवर्ड प्राप्त होगा, एवं आपको स्वतः ही लॉग इन करवाया जायेगा ।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता दर्ज करे एवं सम्बंधित दस्तावेजों को संलग्न करे ।
  • आपको शैक्षणिक योग्यता के अनुसार कोर्स प्रदर्शित होंगे उनमे से आप कोई कोर्स को चुन सकते है ।
  • अभ्यर्थी जहां ट्रेनिंग करने को तैयार है वह स्थान चुन सकता है ।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना प्रशिक्षण

योजना के अंतर्गत चयनित युवा को मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) द्वारा SCVT निर्धारित कोर्स अंतर्गत छात्र-अभ्‍यर्थी के रूप में पंजीकृत किया जाएगा।

कोर्स की सूची योजना के पोर्टल व https://ssdm.mp.gov.in/ पर उपलब्ध होगी; इसमे समय-समय पर MPSSDEGB द्वारा यथा आवश्यक परिवर्तन किए जा सकेंगे। प्रत्येक कोर्स के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता और अवधि निर्धारित होगी।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पात्रता

अभ्‍यर्थी पात्रता

  • जिनकी आयु 18 से 29 वर्ष तक हो।
  • जो मध्यप्रदेश के स्थानीय निवासी हों।
  • जिनकी शैक्षणिक योग्यता 12वीं/आईटीआई उत्तीर्ण या उससे उच्च हो।

योजना सम्बंधित पूछे जाने वाले सवाल

  •  मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना (MMSKY) क्या है?मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना (MMSKY), मध्यप्रदेश शासन की उद्योग-उन्मुख प्रशिक्षण योजना है, जिसके माध्यम से व्यापक स्तर पर औपचारिक शिक्षा प्राप्त युवाओं को पोर्टल पर पंजीकृत प्रतिष्ठानों में छात्र-प्रशिक्षणार्थी के रूप में On-the-Job-Training (OJT) की सुविधा दी जाएगी।
  •  पंजीयन किस पोर्टल पर कर सकते है?पंजीयन योजना के पोर्टल https://mmsky.mp.gov.in/ पर कर सकते है।
  •  क्या पोर्टल पर पंजीयन के लिए कोई शुल्क देय होगा?पोर्टल पर पंजीयन नि:शुल्क है। सीएससी (CSC) अथवा एमपी ऑनलाइन (MP Online) के माध्यम से पंजीयन करने पर मध्यप्रदेश शासन द्वारा निर्धारित सेवा शुल्क देय होगा।
  •  पोर्टल पर पंजीयन उपरान्त लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड कैसे प्राप्त होगा?पंजीयन उपरान्त लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड SMS एवं E-mail द्वारा प्राप्त होगा।
  •  पंजीयन के समय किसी समस्या/संशय समाधान हेतु कहाँ संपर्क किया जा सकता है?पंजीयन के समय किसी समस्या/संशय समाधान हेतु पोर्टल पर दिए हेल्प डेस्क पर संपर्क किया जा सकता है।
  •  MMSKY योजना में किस प्रकार के प्रतिष्ठान पात्र होंगे?देश/प्रदेश के ऐसे औद्योगिक एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठान, जिनके पास PAN और GST पंजीयन है। समस्‍त प्रकार के निजी प्रतिष्ठान यथा- प्रोपराइटरशिप, एचयूएफ, कंपनी, पार्टनरशिप, ट्रस्ट, समिति, आदि योजना अंतर्गत पात्र होंगे।
  •  पोर्टल पर प्रतिष्ठान पंजीयन करते समय किन-किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी?पोर्टल पर प्रतिष्ठान पंजीयन करते समय निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होगी-
    i. प्रतिष्ठान का GSTIN,
    ii. प्रतिष्ठान का EPFO (यदि कार्यबल 20 या 20 से अधिक हो तो)
  •  पंजीयन हेतु प्रतिष्ठान की न्यूनतम कार्यबल संख्या कितनी होनी चाहिए?चार (04)
  •  प्रतिष्ठान अपने कार्यबल का कितने प्रतिशत छात्र-प्रशिक्षणार्थी संलग्न कर सकते है?प्रतिष्ठान अपने कुल कार्यबल, जिसमें नियमित व संविदात्मक कर्मचारी शामिल होंगे, का 15% की संख्या तक छात्र-प्रशिक्षणार्थियों को संलग्न कर सकते है।
  •  प्रतिष्ठान के कुल कार्यबल की गणना किस आधार पर की जाएगी?प्रतिष्ठान के कुल कार्यबल की गणन नियमित एवं संविदात्मक कर्मचारी को शामिल करके की जाएगी।
  •  क्या अन्य प्रदेश/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित निजी प्रतिष्ठान योजना हेतु पात्र है?हाँ, अन्य प्रदेश/केंद्र शासित प्रदेश में स्थित निजी प्रतिष्ठान योजना हेतु पात्र है।
  •  प्रशिक्षण की अवधि कितनी निर्धारित है?सामान्यतः 1 वर्ष (कुछ कोर्स की प्रशिक्षण अवधि 6 एवं 9 माह भी है)।
  •  योजना के तहत चयनित युवा को क्या कहा जाएगा?योजना के तहत चयनित युवा को “छात्र-प्रशिक्षणार्थी” कहा जाएगा।
  •  पंजीयन हेतु छात्र-प्रशिक्षणार्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?पंजीयन हेतु छात्र-प्रशिक्षणार्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं अथवा आई॰टी॰आई॰ उत्तीर्ण है।
  •  पंजीयन हेतु छात्र-प्रशिक्षणार्थी की आयु सीमा एवं आयु के गणना की निर्धारण तिथि क्या है?पंजीयन हेतु छात्र-प्रशिक्षणार्थी की आयु सीमा 18 से 29 वर्ष है एवं आयु की गणना 01 जुलाई 2023 से की जाएगी।
  •  क्या योजना का लाभ लेने के लिए छात्र-प्रशिक्षणार्थी को मध्यप्रदेश का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है?हाँ, योजना का लाभ लेने के लिए छात्र-प्रशिक्षणार्थी को मध्यप्रदेश का स्थानीय निवासी होना अनिवार्य है।
  • छात्र-प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण के दौरान कुल कितना स्टाइपेण्ड प्राप्त होगा?छात्र-प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण के दौरान रु 8000 से 10000 तक स्टाइपेण्ड प्राप्त होगा।
  •  छात्र-प्रशिक्षणार्थी के स्टाइपेण्ड का निर्धारण किस आधार पर किया जाएगा?छात्र-प्रशिक्षणार्थी का स्टाइपेण्ड कोर्स की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जाएगा।
  •  मध्यप्रदेश शासन द्वारा छात्र-प्रशिक्षणार्थी को स्टाइपेण्ड का कितना प्रतिशत भुगतान किया जाएगा?मध्यप्रदेश शासन द्वारा छात्र-प्रशिक्षणार्थी को कोर्स की योग्यता अनुसार निर्धारित स्टाइपेण्ड का 75 प्रतिशत Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भुगतान किया जायेगा।
  •  प्रतिष्ठान द्वारा छात्र-प्रशिक्षणार्थी को स्टाइपेण्ड का कितना प्रतिशत भुगतान किया जाएगा?प्रतिष्ठान द्वारा छात्र-प्रशिक्षणार्थी को कोर्स की योग्यता अनुसार निर्धारित स्टाइपेण्ड का न्यूनतम 25 प्रतिशत भुगतान किया जायेगा।
  •  क्या प्रतिष्ठान छात्र-प्रशिक्षणार्थी को कुल स्टाइपेण्ड के 25 प्रतिशत राशि से अधिक भुगतान कर सकते है?हाँ, प्रतिष्ठान छात्र-प्रशिक्षणार्थी को स्टाइपेण्ड के 25% राशि से अधिक राशि का भुगतान कर सकते है।
  • क्या प्रतिष्ठान प्रशिक्षण उपरान्त छात्र-प्रशिक्षणार्थी को नियमित रोजगार दे सकते है?हाँ, प्रतिष्ठान प्रशिक्षण उपरान्त छात्र-प्रशिक्षणार्थी को नियमित रोजगार दे सकते है।
  •  क्या प्रतिष्ठान प्रशिक्षण उपरान्त छात्र-प्रशिक्षणार्थी को नियमित रोजगार देने हेतु बाध्य है?नहीं, प्रतिष्ठान प्रशिक्षण उपरान्त छात्र-प्रशिक्षणार्थी को नियमित रोजगार देने हेतु बाध्य नहीं है।
  •  क्या प्रतिष्ठान द्वारा छात्र-प्रशिक्षणार्थी को On-the-Job-Training (OJT) के दौरान आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान करना अनिवार्य है?नहीं, प्रतिष्ठान द्वारा छात्र-प्रशिक्षणार्थी को On-the-Job-Training (OJT) के दौरान आवास एवं भोजन की सुविधा प्रदान करना अनिवार्य नहीं है। प्रतिष्ठान अपनी स्वेच्छा से छात्र-प्रशिक्षणार्थी को आवास, भोजन एवं अन्य सुविधाएँ दे सकते है।
  •  क्या छात्र-प्रशिक्षणार्थी अप्रेन्टिसशिप ट्रेनिंग (NAPS) के साथ-साथ मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना (MMSKY) मे On-the-Job-Training (OJT) कर सकते है?नहीं, छात्र-प्रशिक्षणार्थी अप्रेन्टिसशिप ट्रेनिंग (NAPS) के साथ-साथ मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना (MMSKY) मे On-the-Job-Training (OJT) नहीं कर सकते है।
  •  क्या छात्र-प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण उपरान्त कोई प्रमाण-पत्र प्रदाय किया जाएगा?हाँ, सफलतापूर्वक प्रशिक्षण पूर्ण होने एवं निर्धारित मूल्यांकन उपरान्त मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) द्वारा State Council for Vocational Training (SCVT) का प्रमाण-पत्र प्रदाय किया जाएगा।

अतिथि शिक्षक GFMS पोर्टल का आईडी पासवर्ड रिसेट कैसे करें

ATITHI SHIKSHAK GFMS PORTAL PASSWORD RESET CHANGE FORGET: GFMS पोर्टल पर रजिस्टर्ड अतिथि शिक्षक को लॉगिन करने के लिए आईडी (रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर) एवं पासवर्ड की आवश्यकता होती है। लॉगिन कर के उपरांत ही आप अपने स्कोर कार्ड, अनुभव, सुधार, योग्यता में अपडेशन कर सकते हैं।अतिथि शिक्षकों को पासवर्ड रिसेट करने के लिए या नया पॉसवर्ड बनाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में M – शिक्षा मित्र एप्लीकेशन डाउनलोड करना होगा। इस एप्प के माध्यम से ही आप पासवर्ड पुनः प्राप्त कर पाएंगे। इसलिए आपको डाउनलोड करना ही होगा mShiksha Mitra मित्र एप डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

कार्यरत अतिथि शिक्षक पोर्टल पर ज्वाइन कैसे करें | GFMS GUEST FACAULTY JOINING 2024 PROCESS

STEP 1: ATITHI SHIKSHAK GFMS PORTAL PASSWORD RESET करने के लिए अब अपने मोबाइल में डाउनलोड किये गए शिक्षा मित्र ऐप में क्लीक कर ओपन करें

ATITHI SHIKSHAK GFMS PORTAL PASSWORD RESET

STEP 2: ओपन करने के बाद इस प्रकार का इंटरफ़ेस आपको मिलगा जिसमें नीचे ऐरो लिंक पर क्लिक करना होगा

ATITHI SHIKSHAK GFMS PORTAL PASSWORD RESET

STEP 3: अब टॉप स्क्रीन पर लॉगिन लोगो पर क्लिक करें जैस की नीचे स्क्रीन शॉट में दिखाया गया है

STEP 4: अब यहाँ पर FORGET PASSWORD की लिंक पर आपको क्लिक करना होगा

ATITHI SHIKSHAK GFMS PORTAL PASSWORD RESET

STEP 5: GFMS पोर्टल पर दर्ज रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दोनों टेक्स्ट बॉक्स में दर्ज करें

ATITHI SHIKSHAK GFMS PORTAL PASSWORD RESET

STEP 6: जैसे ही आप सबमिट करते हैं आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक OTP भेजा जाता है उस OTP को आप OTP बॉक्स में अंकित करें।

STEP 7: जैसे ही आप OTP दर्ज कर सबमिट करते हैं आपके उसी रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पे पास वर्ड भेज दिया जाता है आप नीचे दिए स्क्रीन शॉट के माध्यम से समझ सकते हैं

STEP 8 आपको पासवर्ड का मैसेज RSKCPI के माध्यम से प्राप्त करते हैं अब प्राप्त पासवर्ड की सहायता से GFMS पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं

NOTE: समय समय पर पोर्टल के इंटरफ़ेस में बदलाव संभव है इसलिए पोस्ट में लिए गए स्क्रीन शॉट को अंतिम न समझे यह आपको समझाने के लिए है ताकि आप पोर्टल प्रक्रिया को आसानी से समझ सकें।

क्रमांकलेख एवं लिंक्स
1MP अतिथि शिक्षक के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
2GFMS PORTAL: अतिथि शिक्षक आधार e – KYC कैसे करें
3अतिथि शिक्षक GFMS पोर्टल का आईडी पासवर्ड रिसेट कैसे करें
4GFMS PORTAL SCORE CARD: अतिथि शिक्षक स्कोर कार्ड कैसे डाउनलोड करें
5GFMS Portal: अतिथि शिक्षकों के लिए आवेदन फॉर्म PDF 2023-2024:-
6GFMS Portal : अतिथि शिक्षक ऑनलाइन अनुभव प्रमाण पत्र का दावा कैसे करें
7अतिथि शिक्षक शालावार, जिले-वार, ब्लॉक-वार, विषय-वार रिक्त पदों की सूचि कैसे देखें

डायरेक्ट लिंक: नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा परिणाम चेक करने की

Navodaya Class 6 RESULT 2023: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति द्वारा कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा सत्र 2022 -23 रिजल्ट जारी कर दिया गया है। नीचे दी जा रही प्रक्रिया के माध्यम से आप सीधे रिजल्ट चेक कर सकते हैं |

STEP 1: आपको जवाहर नोवदय (navodaya) की वेबसाइट पर इस दिए लिंक के माध्यम से जाना है https://www.navodaya.gov.in/ | मेन पेज में Click here to view the result for class VI JNVST 2023 इस दिए लिंक पर क्लिक करना है

STEP 2: उपरोक्त लिंक मेन क्लिक करने के पश्चात आप नए पेज मेन रि डायरेक्ट हो जायेंगे अब आपको नवोदय प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड मैं अंकित रोल नंबर दर्ज करना है और छात्र की जन्मतिथि अंकित करना है

यदि छात्र का सलेक्शन हो जाता है तो congratulations you are considered for admission in navodaya main select list अन्यथा सलेक्शन न होने की स्थिति मैं इस प्रकार का मैसेज डिस्प्ले होगा Sorry, you are not considered for admission in main select list

MP अतिथि शिक्षक के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

MP ATITHI SHIKSHAK REGISTRATION

MP ATITHI SHIKSHAK REGISTRATION- मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करने के इच्छुक बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर है हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी के लिए मध्य प्रदेश अतिथि शिक्षकों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। जैसे आप सभी परिचित है की वर्ष 2018 से अतिथि शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को ऑनलाइन कर दिया गया था तत्पश्चात ऑनलाइन स्कोर कार्ड के आधार पर ही आवेदकों का चयन अतिथि शिक्षक के रूप में किया गया था |

अतिथि शिक्षक रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया

रजिस्ट्रेशन से पहले कुछ चीजें समझना जरुरी है जैसे की स्कोर कार्ड केवल एक बार ही बनता है मतलब आप एक बार ही रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं अतिथि शिक्षक हमेश कंफ्यूज रहते हैं हर वर्ष जब भी नया रजिस्ट्रेशन होता है बार बार पूछते हैं क्या हमे भी रजिस्ट्रेशन कराना होगा तो इसका जबाब है नहीं।
जिन्होंने अभी तक एक बार भी रजिस्ट्रेशन नहीं कराया उनके लिए जरुरी होता की रजिस्ट्रेशन कराएं तभी स्कोर कार्ड जनरेट होता है। दूसरी बात जिनका पहले से स्कोर कार्ड बना है वो चाहें तो अपडेट करा सकते हैं जैसे शैक्षणिक योग्यता को जोड़ना आदि

हम यहाँ पर आपको अतिथि शिक्षक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया बताएँगे ताकि आप घर बैठे अपना रजिस्ट्रेशन खुद कर पाएं आपको किसी के ऊपर निर्भर होने की जरुरत न पड़े जिससे आपके पैसों एवं समय दोनों की वचत हो सके।

MP ATITHI SHIKSHAK Online Registration

STEP 1: अतिथि शिक्षक का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए अतिथि शिक्षक प्रबंधन प्रणाली के GFMS पोर्टल पर जाये । GFMS पोर्टल पर जाने के लिए आप इस http://gfms.mp.gov.in/ लिंक का उपयोग करें |होम पेज पर ही आपको रजिस्ट्रेशन लिंक दिखाई देगी आप Register Here लिंक पर क्लिक करें |

MP ATITHI SHIKSHAK

STEP 2: दिशा निर्देशों को ध्यान से पढ़ें और आगे बढ़ें

 STEP 3: मोबाइल नंबर अंकित करें और प्राप्त OTP से वेरीफाई करें। ऐसा मोबाइल नंबर उपयोग करें जिसे आप हमेशा उपयोग में लाना चाहते हों अस्थायी नंबर दर्ज न करें क्योंकि आगे हमेशा उस नंबर की जरुरत पड़ेगी। आधार से लिंक मोबाइल नंबर का ही उपयोग करें

STEP 3: अब आप अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गयी बेसिक जानकारी जैसे नाम पिता का नाम पता आदि ध्यान पूर्वक भरें और सेव करने से पहले एक बार जरूर चेक करें | कन्फर्मेशन के पश्चात सेव बटन पर क्लिक करके अपने डाटा को सेव करें ।सेव करते ही आपकी स्क्रीन यूजर आदि एवं पासवर्ड दिखाई देगा ।ध्यान रखें यूजर नेम में आपका मोबाइल नंबर ही होगा और 6 अंकों पासवर्ड होगा इसे आप नोट करके रख लें । भविष्य में इसी यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से अपडेशन कर पाएंगे।

MP Guest Faculty Online Registration

STEP 3: रजिस्ट्रेशन को सेव करने के बाद आप फिर से GFMS पोर्टल के होम पेज पर जाएँ और लॉगिन लिंक पर क्लिक करें |

STEP 4: लॉगिन करने पर आपको कुछ इस तरह का डैसबोर्ड मिलेगा जहाँ पर आपको UPDATE QUALIFICATION की लिंक मिलेगी ।यहाँ पर क्लिक करें और अपनी एजुकेशन सम्बंधित जानकारी मार्कशीट के अनुसार भरें ।

STEP 5: Education Qualification Details सेक्शन में आप अपनी जानकारी ध्यानपूर्वक भरें ।

इस तरह से आप खुद GFMS पोर्टल पर अतिथि शिक्षक का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं ।

क्रमांकलेख एवं लिंक्स
1MP अतिथि शिक्षक के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें
2GFMS PORTAL: अतिथि शिक्षक आधार e – KYC कैसे करें
3अतिथि शिक्षक GFMS पोर्टल का आईडी पासवर्ड रिसेट कैसे करें
4GFMS PORTAL SCORE CARD: अतिथि शिक्षक स्कोर कार्ड कैसे डाउनलोड करें
5GFMS Portal: अतिथि शिक्षकों के लिए आवेदन फॉर्म PDF 2023-2024:-
6GFMS Portal : अतिथि शिक्षक ऑनलाइन अनुभव प्रमाण पत्र का दावा कैसे करें
7अतिथि शिक्षक शालावार, जिले-वार, ब्लॉक-वार, विषय-वार रिक्त पदों की सूचि कैसे देखें

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना का ₹1000 किस खाते में आया यहाँ से चेक करें

CM Ladli Bahna Yojna payment status : मध्य प्रदेश राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना लाड़ली बहना योजना लागू की गई है, इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च को शुरू की गई थी, जिसके तहत मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं ने आवेदन किया था और वर्तमान में लाडली बहना योजना गांव की सूची जारी की गई है, जिसकी महिला उम्मीदवार को राज्य द्वारा जारी इस सूची में शामिल किया गया है। सरकार द्वारा उन पात्र बहनों को ₹1000 की राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी।

हमारी राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं तथा विभिन्न प्रकार के कार्य भी किए जा रहे हैं. इसी प्रकार 28 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश राज्य सरकार की लाड़ली बहना योजना की घोषणा सभी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए की गई तथा 25 मार्च 2023 को इस योजना को पूरे मध्य प्रदेश में लागू कर दिया गया।

मध्यप्रदेश राज्य की समस्त पात्र महिलाओं ने इस योजना के तहत आवेदन किए थे और उन समस्त महिलाओं के लिए हम बता दें कि हमारी राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट जारी कर दी गई है तो उस लिस्ट में आप अपना नाम देखें और राज्य सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली ₹1000 की राशि प्रतिमाह प्राप्त करें ‌।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हाईलाइट:

आर्टिकल का नामCM Ladli Bahna Yojna Final List 2023
विभागमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
राज्यमध्य प्रदेश
श्रेणीआवेदन एवं भुगतान की स्थिति
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
लाभार्थीराज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं
लाभ1000 रुपए महीना
आवेदन तिथि25 मार्च – 30 अप्रैल 2023
सूची जारी01 मई -15 मई 2023 (उपलब्ध है)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmladlibahna.mp.gov.in/

लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज:

मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई लिस्ट की जांच करने हेतु लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज :-

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • स्वयं का समग्र आईडी
  • परिवार का समग्र आईडी
  • बैंक खाता जो आधार से लिंक हो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

लाडली बहना योजना फाइनल लिस्ट के लिए पात्रता :

  • हमारी राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई लाडली बहना लिस्ट में सिर्फ मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं का ही नाम दर्शाया जाएगा ।
  • अगर महिला की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक है तो राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई लिस्ट में उसका नाम प्रदर्शित नहीं किया जाएगा ।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिला के नाम पर 3 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन नहीं होनी चाहिए ।
  • इस योजना के तहत सिर्फ 24 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन कर सकते हैं ।
  • आवेदक महिला किसी सरकारी पद पर नहीं होनी चाहिए अन्यथा उसका नाम सूची में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा ।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत आवेदन एवं भुगतान की स्थिति कैसे देखें? :

STEP 1: लाडली बहना ब्लैक लिस्ट की जांच करने हेतु सर्वप्रथम आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा ।https://cmladlibahna.mp.gov.in/

STEP 2: अधिकारी वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा | आवेदन एवं भुगतान की स्थिति

STEP 3: क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होने लगेगा ।

STEP 4: उस पेज में आपको अपना आवेदन क्रमांक या समग्र आईडी एवं कॅप्टचा कोड एंटर करना होगा और OTP भेजे बटन पर क्लिक करना होगा|

STEP 5: OTP दर्ज कर देने के पश्चात आपको खोजे बटन पर क्लिक करना होगा|

STEP 6 : अब आप के स्क्रीन पर आवेदक से सम्बंधित जानकारी प्रदर्शित होगी , अब आप को स्क्रीन पर ऊपर की साइड में भुगतान की स्थिति का टैब दिखाई देगा जिस पर क्लिक करना है|

STEP 7 : भुगतान की स्थिति टैब पर क्लिक करने पर आप को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत भुगतान की गयी राशि की समस्त जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देने लगेगी, जैसे की बैंक का नाम ,बैंक का खाता नंबर ,और योजना की राशि आदि|

कक्षा 5 एवं 8 सप्लीमेंट्री (Re-Exam) एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी यहाँ से करें डाउनलोड

RSK CLASS 5 8 ADMIT CARD 2023 :कक्षा 5 एवं 8 सप्लीमेंट्री (Re-Exam) एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) जारी कर दिया गया है। सम्बंधित शाला प्रभारी राज्य शिक्षा केंद्र के वेबसाइट https://www.rskmp.in/ से पुनः परीक्षा हेतु पत्र छात्रों का प्रवेश पत्र डाउनलोड कर प्रिंट करकर छात्रों को उपलब्ध कराने का कष्ट करें ताकि छात्र पुनः परीक्षा में सम्मिलित हो सकें।
कक्षा 5 एवं 8 सप्लीमेंट्री (Re-Exam) एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) कैसे डाउनलोड करना है इसकी जानकारी स्टेप्स में बताई जा रही है कृपया प्रक्रिया का पालन करें।

STEP 1: कक्षा 5 एवं 8 सप्लीमेंट्री (Re-Exam) एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) डाउनलोड करने के लिए आपको राज्य शिक्षा केंद्र की वेबसाइट में जाना होगा जिसकी लिंक https://www.rskmp.in/ है। शाला प्रभारी अपना यूनिक कोड एवं जन्मतिथि दर्ज करें और सुरक्षा कोड को दर्ज करते हुए लॉगिन करें

STEP 2: अब शाला प्रभारी डैशबोर्ड में दिए गए मेनू में से Re-Exam (2022-23) लिंक पर क्लिक करना है। क्लिक करते ही सब मेनू में एडमिट कार्ड का विकल्प मिलेगा अतः उपरोक्त लिंक पर क्लिक करें

STEP 3 : उपरक्त कक्षा का चयन करें जिसका आप प्रवेश पत्र डाउनलोड करना चाहते

STEP 4: स्क्रीन शॉट में दिखाए गए लिंक पर क्लिक करें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।

प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में यदि किसी प्रकार की परेशानी हो तो हमें कमेंट के माध्यम से सूचित करें |

आरटीई प्रपोज़ल (Step by Step Guide) के बारे में सब कुछ जो आप जानना चाहते हैं।

RTE Proposal- अशासकीय स्कूल द्वारा प्रपोजल तैयार करने के लिए लॉगिन से लेकर प्रपोज़ल प्रिंट करने तक आने वाले सभी चरणों साथ ही आने वाली सभी समस्याओं के साथ उसका निराकरण के बारे में जानकारी साझा करेंगे। सर्वप्रथम इस पोस्ट में सभी स्टेप्स के ओवरव्यू देंगे की आप प्रपोज़ल बनाते समय किन किन चरणों से गुजरना होगा साथ ही बिभिन्न लेखों के माध्यम से हर स्टेप्स के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।

RTE Proposal

ARTICLE 1: आरटीई पोर्टल लॉगिन : आरटीई पोर्टल में प्रपोज़ल की प्रक्रिया प्रारम्भ करने के लिए सबसे पहले आपको पोर्टल पर अपने आरटीई आईडी पासवर्ड से लॉगिन करना होता है। हम यह मानते हैं की आपके पास आरटीई पोर्टल का आई डी पासवर्ड उपलब्ध है और यदि आपके पास पासवर्ड नहीं है या भूल गए हैं तो सेकंड स्टेप्स पासवर्ड रिकवर या रिसेट का अध्ययन करें।

ARTICLE 2: पासवर्ड रिकवर या रिसेट :आप लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं या पासवर्ड गलत बता रहा है इस केस में आप खुद मोबाइल के माध्यम से शिक्षा मित्र एप्प में जाकर पासवर्ड रिसेट कर सकते हैं पासवर्ड नया बनाने के लिए लेख का अध्ययन करें यहाँ विस्तार से जानकारी दीं गयी है

ARTICLE 3: शुल्क प्रतिपूर्ति एवं भुगतान प्रबंधन:

ARTICLE 4 : बैंक विवरण संबंधित

ARTICLE 4.1 :बैंक विवरण जोड़ें
ARTICLE 4.2 :बैंक विवरण लॉक करें

ARTICLE 5: स्कूल फीस प्रबंधन

ARTICLE 5.1:स्कूल फीस रजिस्टर/अपडेट करें
ARTICLE 5.2:स्कूल फीस लॉक करें
ARTICLE 5.3:लॉक किये गए स्कूल फीस का विवरण देखें
ARTICLE 5.4:स्कूल फीस संरचना अपलोड करें
ARTICLE 5.5:स्कूल फीस संरचना लॉक करें
ARTICLE 5.6:लॉक किये गए फीस संरचना को डाउनलोड करें

ARTICLE 6: छात्र पंजीयन
ARTICLE 6.1:पूर्व से अध्यनरत छात्र को प्रमोट करें
ARTICLE 6.2:वर्तमान सत्र के नवीन छात्र का पंजीयन करें
ARTICLE 6.3:छात्र आधार सत्यापन

ARTICLE 7: छात्र उपस्थिति
ARTICLE 7.1:छात्र की उपस्थिति दर्ज करें
ARTICLE 7.2: छात्र की दर्ज उपस्थिति अद्यतित करें
ARTICLE 7.3:छात्र की दर्ज उपस्थिति लॉक करें
ARTICLE 7.4:छात्र की उपस्थिति देखें
ARTICLE 7.5:छात्र की उपस्थिति अनलॉक करें

ARTICLE 8: फीस प्रतिपूर्ति प्रस्ताव
ARTICLE 8.1: मेरे विद्यालय के लिए नोडल अधिकारी देखें
ARTICLE 8.2:अनलॉक फीस प्रतिपूर्ति विवरण
ARTICLE 8.3: फीस प्रतिपूर्ति प्रस्ताव बनाएं
ARTICLE 8.4: फीस प्रतिपूर्ति प्रस्ताव लॉक करें
ARTICLE 8.5: फीस प्रतिपूर्ति प्रस्ताव देखें
ARTICLE 8.6: त्रुटि सुधार हेतु DPC द्वारा वापिस (Revert) किये लॉक प्रपोजल की सूची
ARTICLE 8.7: त्रुटि सुधार हेतु लॉक प्रपोजल निरस्त कर वापिस (Revert) लेना
ARTICLE 8:.8: त्रुटि सुधार हेतु निरस्त कर वापिस (Revert) किये लॉक प्रपोजल की सूची

ARTICLE 9: रिपोर्ट
ARTICLE 9.1: वर्ष 2018-19 में दिये गये अग्रिम भुगतान राशि की स्कूल वार जानकारी देखें
ARTICLE 9.2: जिलावार आरटीई शुल्क प्रतिपूर्ति अंतर्गत छात्र पंजीयन एवं प्रस्ताव की स्थिति

ARTICLE 10: पेमेंट निष्क्रिय छात्रों की सूची
ARTICLE 10.1: नोशनल एडमिशन के कारण डीपीसी द्वारा अस्वीकृत किये गए छात्रों की सूची
ARTICLE 10.2: डीपीसी द्वारा अस्वीकृत किए गए छात्र जिनका आधार सत्यापन ओटीपी के द्वारा किया गया
ARTICLE 10.3: डीपीसी द्वारा अस्वीकृत शिक्षा पोर्टल पर अन्य स्कूल मे अध्यंरत छात्र

RTE Portal Login : स्कूल शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए RTE पोर्टल कैसे लॉगिन करे? जाने यहाँ पर

RTE Portal Login : निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार नियम, 2011 के नियम 12(1)(ब) अन्र्तगत गैर अनुदान मान्यता प्राप्त प्रायवेट स्कूलों में वंचित समूह एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को कक्षा 1 या प्री-स्कूल की प्रथम प्रवेषित कक्षा मे न्यूनतम 25 प्रतिशत सीटों पर निःशुल्क प्रवेश का प्रावधान है। इन प्रवेषित बच्चों की फीस प्रतिपूर्ति राज्य शासन द्वारा निर्धारित प्रति बालक व्यय अथवा स्कूल द्वारा ली जाने वाली वास्तविक शुल्क मे से जो भी न्यूनतम हो, का भुगतान जिले से सीधे स्कूल को किया जाता है। 

फीस प्रतिपूर्ति की प्रक्रिया को पूर्ण पारदर्शी करने के उद्वेश्य से आरटीई के तहत प्रायवेट स्कूलों में निःशुल्क अध्ययनरत समस्त बच्चों का आधार तथा बायोमेट्रिक मशीन से आधार सत्यापन प्रारंभ किया जा रहा है। आधार की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिये राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा पूर्व में ही पत्र के माध्यम से सूचित किया जा चुका है।

हम आप लोगो को इस आर्टिकल के माध्यम से स्कूल शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए RTE पोर्टल को लॉगिन कैसे करना है इसके बारे में विस्तार से जानकारी देने जा रहे हैं अतः हमारे आर्टिकल को अंत पढ़े और बड़ी ही आसानी से RTE पोर्टल को लॉगिन करे :

How to login RTE Portal for school fees reimbursement ? (स्कूल शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए RTE पोर्टल कैसे लॉगिन करे?):

स्कूल शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए RTE पोर्टल कैसे लॉगिन करे? इसके लिए हम आप सभी लोगो को स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस बता रहे हैं , इन स्टेप को फॉलो करके बड़ी ही आसानी से RTE पोर्टल को लॉगिन कर सकते हैं:

STEP 1: सर्वप्रथम क्रोम ब्राउज़र को ओपन करना है और https://www.google.com/ ओपन करना है अब गूगल सर्च बार में RTE PORTAL MP टाइप करना है औरGoogle Search बटन पर क्लिक करना है |

STEP 1: अब आप को RTE पोर्टल से सम्बंधित बहुत सारे लिंक्स दिखाई देंगे जिसमे से https://rteportal.mp.gov.in/ इस लिंक पर क्लिक करना है, इस लिंक के माध्यम से डायरेक्ट भी RTE पोर्टल पर जा सकते हैं |

STEP 1: अब आप के स्क्रीन पर RTE पोर्टल का होम पेज ओपन हो जायेगा, अब होम पेज के कार्नर पर एक लॉगिन (Login) का बटन दिखाई देगा, उस लॉगिन बटन पर क्लिक करना है|

STEP 1: लॉगिन (Login) के बटन पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आप को यूजर आई डी और पासवर्ड एंटर करना है|

STEP 1: यूजर आई डी में अपने स्कूल का PS कोड एंटर करना है और पासवर्ड में PS कोड का पासवर्ड एंटर करना है|

STEP 1: अब आप से स्क्रीन पर यूजर का प्रकार पूछा जा रहा होगा, जिसमे आप को अन्य को सेलेक्ट करना है और कॅप्टचा कोड एंटर करते हुए लॉगिन के बटन पर क्लिक करना है|

STEP 1: Login के बटन पर क्लिक करते ही आप RTE पोर्टल को लॉगिन कर लेंगे|

नोट : किन्तु आप को स्कूल शुल्क प्रतिपूर्ति प्रोसेस करने के लिए कुछ और स्टेप्स फॉलो करने पड़ेगे जोकि हम नीचे बताने जा रहे हैं|

STEP 1: RTE पोर्टल लॉगिन हो जाने के बाद आप को स्क्रीन के राइट कार्नर पर तीन बटन दिखाई दे रहे होंगे|

RTE Admission, RTE , RTE at Once  जिसमे से आप को RTE बटन पर माउस पॉइंटर को लेकर जाना है|

STEP 1: RTE बटन पर माउस पॉइंटर को लेकर जाने पर एक ड्राप डाउन मेनू ओपन होगा, अब आप को उस ड्राप डाउन में से शुल्क प्रतिपूर्ति एवं भुगतान प्रबंधन वाले टैब पर क्लिक करना है|

STEP 1: अब आप के स्क्रीन पर शुल्क प्रतिपूर्ति एवं भुगतान प्रबंधन से सम्बंधित पेज ओपन हो जायेगा | जिसमे आप शुल्क प्रतिपूर्ति एवं भुगतान प्रबंधन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं |

Back to Homepage

udise + पूर्णतः प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) कैसे प्राप्त करें।

DOWNLOAD UDISE+ CERTIFICATE विदित है की udise + स्टूडेंट मॉड्यूल का कार्य सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों द्वारा पूर्ण किया जा चुका है या नहीं भी किया गया होगा तो अंतिम चरण में ही होगा। अतः जिन विद्यालयों द्वारा अभी तक स्टूडेंट मॉड्यूल का कार्य पूर्ण नहीं किया गया उसे जल्द से जल्द पूर्ण करें।
हाल ही में आदेशित किया गया है की सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों द्वारा udise + स्टूडेंट मॉड्यूल का udise + पूर्णतः प्रमाण पत्र संबधित कार्यालय में जमा किया जाना है अतः पोर्टल से udise + पूर्णतः प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) कैसे प्राप्त करें इसकी जानकारी नीचे दी जा रही है।

STEP 1: udise + पूर्णतः प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आप https://udiseplus.gov.in/#/home आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ | udise + पूर्णतः प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) प्राप्त करने के लिए सबसे पहले आप मुख्य पृष्ठ में स्टूडेंट मॉड्यूल पर क्लिक करें

STEP 2: अपने राज्य का चयन करें और आगे बढ़ें।

STEP 3: अपने विद्यालय का डाइस कोड एवं पासवर्ड अंकित करें और सुरक्षा कोड को एंटर जरते हुए लॉगिन करें।

STEP 4:डैशबोर्ड में सर्टिफिकेट लिंक पर क्लिक करें जैसा की नीचे स्क्रीन शॉट में दिखाया गया है

STEP 5: यहाँ पर आप UDISE + में दर्ज जानकारी स्क्रीन में प्रदर्शित होगी साथ ही सर्टिफिकेट लिंक पर क्लिक करें।

STEP 6: सर्टिफिकेट बटन पर हिट करते ही आपके सामने स्क्रीन में सर्टिफिकेट डिस्प्ले होगा जिसे आप प्रिंट एवं डाउनलोड कर सकते हैं।

CM Ladli Bahna Yojna Final List 2023: मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत पात्र बहनों की फाइनल सूची कैसे देखें?

CM Ladli Bahna Yojna Final List 2023 : मध्य प्रदेश राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर एवं मध्यमवर्गीय महिलाओं को लाभान्वित करने के लिए हमारे मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा एक बहुत ही महत्वपूर्ण योजना लाड़ली बहना योजना लागू की गई है, इस योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया 25 मार्च को शुरू की गई थी, जिसके तहत मध्य प्रदेश की सभी महिलाओं ने आवेदन किया था और वर्तमान में लाडली बहना योजना गांव की सूची जारी की गई है, जिसकी महिला उम्मीदवार को राज्य द्वारा जारी इस सूची में शामिल किया गया है। सरकार द्वारा उन पात्र बहनों को ₹1000 की राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाएगी।

हमारी राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं तथा विभिन्न प्रकार के कार्य भी किए जा रहे हैं. इसी प्रकार 28 जनवरी 2023 को मध्य प्रदेश राज्य सरकार की लाड़ली बहना योजना की घोषणा सभी महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए की गई तथा 25 मार्च 2023 को इस योजना को पूरे मध्य प्रदेश में लागू कर दिया गया।

मध्यप्रदेश राज्य की समस्त पात्र महिलाओं ने इस योजना के तहत आवेदन किए थे और उन समस्त महिलाओं के लिए हम बता दें कि हमारी राज्य सरकार के द्वारा लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट जारी कर दी गई है तो उस लिस्ट में आप अपना नाम देखें और राज्य सरकार के द्वारा प्रदान की जाने वाली ₹1000 की राशि प्रतिमाह प्राप्त करें ‌।

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना हाईलाइट:

आर्टिकल का नाम CM Ladli Bahna Yojna Final List 2023
विभागमहिला एवं बाल विकास मंत्रालय
राज्यमध्य प्रदेश
श्रेणीफाइनल लिस्ट
किसने शुरू कीमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (मध्य प्रदेश)
लाभार्थीराज्य की आर्थिक रूप से कमजोर महिलाएं
लाभ1000 रुपए महीना
आवेदन तिथि25 मार्च – 30 अप्रैल 2023
सूची जारी01 मई -15 मई 2023 (उपलब्ध है)
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आधिकारिक वेबसाइटhttps://cmladlibahna.mp.gov.in/

लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट के लिए आवश्यक दस्तावेज

मध्य प्रदेश राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई लिस्ट की जांच करने हेतु लगने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेज :-

  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • स्वयं का समग्र आईडी
  • परिवार का समग्र आईडी
  • बैंक खाता जो आधार से लिंक हो
  • निवास प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

लाडली बहना योजना फाइनल लिस्ट के लिए पात्रता :

  • हमारी राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई लाडली बहना लिस्ट में सिर्फ मध्य प्रदेश राज्य की महिलाओं का ही नाम दर्शाया जाएगा ।
  • अगर महिला की वार्षिक आय ढाई लाख रुपए से अधिक है तो राज्य सरकार के द्वारा जारी की गई लिस्ट में उसका नाम प्रदर्शित नहीं किया जाएगा ।
  • इस योजना के तहत आवेदन करने वाली महिला के नाम पर 3 हेक्टेयर से ज्यादा जमीन नहीं होनी चाहिए ।
  • इस योजना के तहत सिर्फ 24 वर्ष से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाएं आवेदन कर सकते हैं ।
  • आवेदक महिला किसी सरकारी पद पर नहीं होनी चाहिए अन्यथा उसका नाम सूची में प्रदर्शित नहीं किया जाएगा ।

लाडली बहना योजना फाइनल लिस्ट में अपना नाम की जांच कैसे करें?

STEP 1: लाडली बहना ब्लैक लिस्ट की जांच करने हेतु सर्वप्रथम आपको अधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा ।https://cmladlibahna.mp.gov.in/

STEP 2: अधिकारी वेबसाइट पर जाने के पश्चात आपको इस लिंक पर क्लिक करना होगा | अंतिम सूची

STEP 3: क्लिक करते ही आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होने लगेगा ।

STEP 4: उस पेज में आपको अपना मोबाइल नंबर एवं कॅप्टचा कोड एंटर करना होगा और OTP प्राप्त करे बटन पर क्लिक करना होगा|

STEP 5: OTP दर्ज कर देने के पश्चात आपको पोर्टल पर दो प्रकार की रिपोर्ट बटन प्रदर्शित होगी

STEP 6: इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज प्रदर्शित होने लगेगा |

STEP 7: कुछ प्रदर्शित पेज में आपको अपने संभाग, जिला, स्थानीय निकाय , ग्राम पंचायत, ग्राम आदि की जानकारी भरते हुए खोजें के विकल्प पर क्लिक करें ।

STEP 8: क्लिक करते ही आप क्यों होम स्क्रीन पर लाडली बहना योजना विलेज लिस्ट प्रदर्शित होने लगेगी ।

बिजली बिल (इलेक्ट्रिसिटी बिल) का प्रिंट कैसे निकालें। बिजली बिल कैसे प्राप्त करें

MP ELECTRICITY BILL OR BIJLI BILL DOWNLOAD KAREN: कुछ महीनों से आप लोगों को बिजली बिल नहीं मिल रहा जैसा की आज तक होता आया है महीने के अंत में कोई बिजली विभाग का व्यक्ति आपके घर बिल की कॉपी पहुंचाकर जाता था और फिर आप उक्त बिल का भुगतान ऑनलाइन या ऑफलाइन के माध्यम से करते थे। लेकिन बिजली बिभाग ने अब बिल की हार्ड कॉपी को प्रिंट करना एवं घर घर बाटने का काम बंद कर दिया है।

बिजली विभाग द्वारा महीने के अंत में अब आपके रजिस्टर्ड नंबर पर बिल भेज दिया जाता है जिसका भुगतान आपको समयावधि में करना होता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं की यदि किसिस कारणवश आप बिल से असंतुष्ट है और आप यदि अपना बिल अभी भी देखना चाहते हैं तो खुद अपने मोबाइल के माध्यम से अपना बिल देख भी सकते हैं और प्रिंट भी कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस छोटी से प्रक्रिया के बारे में।

STEP 1: बिल की कॉपी निकलने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://www.mpez.co.in/ पर जाएँ और View & Pay Your LT & HT, Consumer Service Bills लिंक पर क्लिक करें |

STEP 2: HT बिल या घरेलु LT बिल जिसे भी आप निकलना चाहते हैं आवश्यकतानुसार लिंक पर क्लिक करें जैसे हमने घरेलु बिल की कॉपी के लिए LT बिल का चयन यहाँ पर किया है |

STEP 3: कृपया अपना IVRS नंबर अंकित करें

STEP 4: आपके IVRS से सम्बंधित बेसिक जानकारी आपकी स्क्रीन पर होगी जिसे आप नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते हैं साथ ही प्रिंट कर सकते हैं।

STEP 5: इसके साथ ही यदि आप अपने बिल का भुगतान करना चाहते हैं तो यही से आगे भुगतान लिंक पर जाकर भुगतान भी कर सकते हैं।