मोबाइल से Ladli Behna Yojana Status कैसे चेक करें? पूरी जानकारी

Ladli Behna Yojana Status: मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना में आवेदन करने के‍ पश्‍चात आपके मन में यह विचार अवश्‍य आता होगा कि हमने आवेदन तो कर दिया है लेकिन आवेदन हुआ कि नहीं क्‍योंकि आवेदन न होने की स्थिति में आप सम्‍बन्धित अधिकारी से संपर्क कर पुन: आवेदन के लिए कह सकते हैं, क्‍योंकि एक बार आवेदन की तिथि समाप्‍त हो जाने के पश्‍चात यदि सच में आवेदन न हो पाया या किसी कारणवस आप आवेदन से वंचित रह गये तब आप को योजना का लाभ नहीं मिल पायेगा।

इसलिए जरूरी है कि आप आवेदन होने के पश्‍चात आवेदन का स्‍टेटस जरूर चेक करें इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है आप स्‍वयं अपने मोबाइल से Ladli Behna Yojana Status की जानकारी ले सकते हैं। बस आपको नीचे बताये जा रहे स्‍टेप्‍स का पालन करना होगा

Ladli Behna Yojana Status क्‍या जरूरी है?

  • समग्र आईडी: आवेदक की समग्र आईडी
  • आवेदन क्रमांक: समग्र आईडी या लाडली बहना आवेदन क्रमांक दोनों में किसी एक से आवेदन की की जानकारी प्राप्‍त की जा सकती है।
  • मोबाईल नंबर: ओटीपी के लिए आवेदन में रजिस्‍टर्ड मोंबाइल नंंबर।

Ladli Behna Yojana Status कैसे चेक करें?

STEP 1: आवेदन का स्‍टेटस जानने के लिए सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना के ऑफिसियल पोर्टल में जाना होगा ऑफिसियल पोर्टल में जाने के लिए इस लिंक https://cmladlibahna.mp.gov.in/home.aspx में क्लिक करना होगा।

STEP 2: आवेदन एवं भुगतान की स्थिति – मुख्‍य प्रष्‍ठ में दिये गये विकल्‍पों में से आवेदन एवं भुगतान की स्थिति लिंक पर क्लिक करें। और लाड़ली बहना आवेदन क्रमांक या सदस्‍य समग्र आईडी कंमाक अंकित करें साथ ही कैप्‍चा कोड को दर्ज करते हुए ओटीपी भेजें बटन पर क्लिक करें।

STEP 3: वेरीफाई ओटीपी – रजिस्‍टर्ड नंबर पर प्राप्‍त ओटीपी को ओटीपी बाक्‍स में दर्ज करते हुए वेरीफाई करें और खोजें बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार खोजें बटन पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल स्‍क्रीन पर इस प्रकार का डैशबोर्ड आयेगा जहां पर आवेदक की पूरी जानकारी प्रदर्शित होती है। जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट पावती डाउनलोड बटन पर क्लिक कर प्राप्‍त कर सकते हैं।

STEP 4: साथ ही यदि आवेदन में किसी प्रकार की आपत्ति पाई जाती है तो उसका विवरण आपत्ति की स्थिति/ निराकरण की स्थिति विकल्‍प से से जानकारी ली जा सकती है।

महत्‍वपूर्ण

  • आवेदन से संबधित कोई जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।
  • किसी प्रकार की कोई ओटीपी किसी अनजान व्‍यक्ति को न दें।
  • आवेदन से संबन्धित किसी प्रकार की कोई समस्‍या होने पर तुरन्‍त संबन्धित अधिकारी से संम्‍पर्क करें।

FAQ:

प्रश्‍न: क्‍या अविवाहित महिला आवेदन के लिए पात्र है?

उत्तर – नहीं, योजना केवल विवाहित/तलाकशुदा/विधवा/परित्यक्ता महिलायों के लिए ही है ।

प्रश्‍न: क्‍या शासकीय सेवा में कार्यरत विवाहित महिलाओं को आवेदन की पात्रता है?

उत्‍तर –  नहीं, यदि आवेदिका के परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्‍य सरकार के शासकीय विभाग/उपक्रम/मण्‍डल/स्‍थानीय निकाय में नियमित/स्‍थाईकर्मी/संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो, तो वह अपात्र होगी, परंतु मानसेवीकर्मी तथा आउटसोर्सिंग ऐजेंसी के माध्‍यम से नियोजित कर्मचारी अपात्र नहीं होंगी।

प्रश्‍न: क्‍या आगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिका/आशा कार्यकर्ता अथवा अन्‍य मानसेवीकर्मी योजना के अंन्‍तर्गत लाभ प्राप्‍त कर सकेंगी?

उत्तर – जी हाँ, यदि महिला योजना में उल्लेखित अपात्रता की श्रेणी में नहीं आती है तो वह लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है। किसी महिला के मात्र आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता/सहायिका/आशा कार्यकर्त्ता अथवा अन्य मानसेवी कर्मी होने के कारण वह अपात्र नहीं होगी।

प्रश्‍न: आवेदक के परिवार का कोई सदस्‍य जनप्रतिनिधि होने पर आवेदन के पात्र हैं?

उत्तर – नहीं, यदि आवेदिका के परिवार का कोई सदस्य स्थानीय निकाय में निर्वाचित जनप्रतिनिधि है तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा, किन्तु परिवार का कोई सदस्य पंच एवं उपसरपंच होने पर आवेदिका अपात्र नहीं होगी।

प्रश्‍न: क्‍या एक ही परिवार में एक से अधिक महिलाएं को आवेदन की पात्रता होगी?

उत्तर – हाँ ,परिवार का अर्थ है पति, पत्नी और उन पर आश्रित बच्चे न की संयुक्त परिवार।

प्रश्‍न: समग्र में विवाहित स्थिति गलत दिखाई दे रहा है इसके लिए क्‍या करना होगा?

उत्तर – ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय पर जाकर वैवाहिक स्थिति को बदलने के लिए आवेदन करे ।

प्रश्‍न: आवेदन की स्थिति कैसे देख सकते हैं?

उत्तर – आवेदन की स्थिति देखने के लिए मोबाइल से Ladli Behna Yojana Status कैसे चेक करें? पूरी जानकारी पर जाकर आवेदन की स्थिति पर क्लिक करना होगा, एवं अपना आवेदन नंबर / सदस्य समग्र आई. डी. भरकर एवं समग्र रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी वेरीफाई कर देखा जा सकता है।

Hot this week

प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ

कुल पदों की संख्‍याचयन प्रक्रियापात्रतामहत्‍वपूर्ण तिथियांमहत्‍वपूर्ण लिंक MP ASHA KARYKARTA...

Topics

प्रदेश में 3 हज़ार 62 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के चयन की प्रक्रिया 16 नवम्बर से प्रारंभ

कुल पदों की संख्‍याचयन प्रक्रियापात्रतामहत्‍वपूर्ण तिथियांमहत्‍वपूर्ण लिंक MP ASHA KARYKARTA...

PM Kisan Status: आपके खाते में ₹2000 आए या नहीं?पीएम किसान का स्टेटस चेक करने की पूरी प्रक्रिया

केन्‍द्र सरकार की महात्‍वाकांक्षी योजना जिसमें सभी पात्र किसानों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories