Ladli Behna Yojna Payment Status: मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना में आवेदन करने के पश्चात आपके मन में यह विचार अवश्य आता होगा कि हमने आवेदन तो कर दिया है लेकिन आपको पैसे प्राप्त हो रहे है या नहीं वैसे तो आप बैंक या आपके मोबाइल में इसकी सूचना आ जाती है लेकिन कई बार योजना से प्राप्त पैसे की जानकारी मैसेज के माध्यम से प्राप्त होने में कुछ देरी हो सकती है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लाड़ली बहना योजना का पैसा डीबीटी के माध्यम से आधार से लिंन्क्ड खाते में होता है लेकिन कई बैंंक खाते होने पर आपके मन में कन्फ्यूजन भी होता है कि योजना का पैसा आपको प्राप्त हो भी रहा है या नहीं
इसलिए जरूरी है कि आप आवेदन होने के पश्चात आवेदन का स्टेटस जरूर चेक करें इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है आप स्वयं अपने मोबाइल से Ladli Behna Yojna Payment Status की जानकारी ले सकते हैं। बस आपको नीचे बताये जा रहे स्टेप्स का पालन करना होगा
Ladli Behna Yojna Payment Status जानने के क्या जरूरी है?
- समग्र आईडी: आवेदक की समग्र आईडी
- आवेदन क्रमांक: समग्र आईडी या लाडली बहना आवेदन क्रमांक दोनों में किसी एक से आवेदन की की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- मोबाईल नंबर: ओटीपी के लिए आवेदन में रजिस्टर्ड मोंबाइल नंंबर।
Ladli Behna Yojna Payment Status कैसे चेक करें?
STEP 1: Ladli Behna Yojna Payment Status जानने के लिए सबसे पहले आपको लाडली बहना योजना के ऑफिसियल पोर्टल में जाना होगा ऑफिसियल पोर्टल में जाने के लिए इस लिंक https://cmladlibahna.mp.gov.in/home.aspx में क्लिक करना होगा।

STEP 2: आवेदन एवं भुगतान की स्थिति – मुख्य प्रष्ठ में दिये गये विकल्पों में से आवेदन एवं भुगतान की स्थिति लिंक पर क्लिक करें। और लाड़ली बहना आवेदन क्रमांक या सदस्य समग्र आईडी कंमाक अंकित करें साथ ही कैप्चा कोड को दर्ज करते हुए ओटीपी भेजें बटन पर क्लिक करें।

STEP 3: वेरीफाई ओटीपी – रजिस्टर्ड नंबर पर प्राप्त ओटीपी को ओटीपी बाक्स में दर्ज करते हुए वेरीफाई करें और खोजें बटन पर क्लिक करें। इस प्रकार खोजें बटन पर क्लिक करते ही आपके मोबाइल स्क्रीन पर इस प्रकार का डैशबोर्ड आयेगा जहां पर आवेदक की पूरी जानकारी प्रदर्शित होती है। जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट पावती डाउनलोड बटन पर क्लिक कर प्राप्त कर सकते हैं।

STEP 4: डैशबोर्ड विकल्पों में से भुगतान की स्थिति लिंक पर क्लिक करने पर आज तक योजना से प्राप्त सभी भुगतान की जानकारी माहवार स्क्रीन पर आती है साथ ही किस बैंक खाते में योजना के पैसे का भुगतान किया जा रहा है इसकी भी जानकारी यहां पर आती है जिससे आपको योजना द्वारा भुगतान की जानकारी मिल जाती है।

STEP 4: साथ ही यदि आवेदन में किसी प्रकार की आपत्ति पाई जाती है तो उसका विवरण आपत्ति की स्थिति/ निराकरण की स्थिति विकल्प से से जानकारी ली जा सकती है।
महत्वपूर्ण
- आवेदन से संबधित कोई जानकारी किसी के साथ शेयर न करें।
- किसी प्रकार की कोई ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति को न दें।
- आवेदन से संबन्धित किसी प्रकार की कोई समस्या होने पर तुरन्त संबन्धित अधिकारी से संम्पर्क करें।
FAQ:
प्रश्न: क्या अविवाहित महिला आवेदन के लिए पात्र है?
उत्तर – नहीं, योजना केवल विवाहित/तलाकशुदा/विधवा/परित्यक्ता महिलायों के लिए ही है ।
प्रश्न: क्या शासकीय सेवा में कार्यरत विवाहित महिलाओं को आवेदन की पात्रता है?
उत्तर – नहीं, यदि आवेदिका के परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग/उपक्रम/मण्डल/स्थानीय निकाय में नियमित/स्थाईकर्मी/संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो, तो वह अपात्र होगी, परंतु मानसेवीकर्मी तथा आउटसोर्सिंग ऐजेंसी के माध्यम से नियोजित कर्मचारी अपात्र नहीं होंगी।
प्रश्न: क्या आगनवाडी कार्यकर्ता/सहायिका/आशा कार्यकर्ता अथवा अन्य मानसेवीकर्मी योजना के अंन्तर्गत लाभ प्राप्त कर सकेंगी?
उत्तर – जी हाँ, यदि महिला योजना में उल्लेखित अपात्रता की श्रेणी में नहीं आती है तो वह लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र है। किसी महिला के मात्र आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता/सहायिका/आशा कार्यकर्त्ता अथवा अन्य मानसेवी कर्मी होने के कारण वह अपात्र नहीं होगी।
प्रश्न: आवेदक के परिवार का कोई सदस्य जनप्रतिनिधि होने पर आवेदन के पात्र हैं?
उत्तर – नहीं, यदि आवेदिका के परिवार का कोई सदस्य स्थानीय निकाय में निर्वाचित जनप्रतिनिधि है तो योजना का लाभ नहीं मिलेगा, किन्तु परिवार का कोई सदस्य पंच एवं उपसरपंच होने पर आवेदिका अपात्र नहीं होगी।
प्रश्न: क्या एक ही परिवार में एक से अधिक महिलाएं को आवेदन की पात्रता होगी?
उत्तर – हाँ ,परिवार का अर्थ है पति, पत्नी और उन पर आश्रित बच्चे न की संयुक्त परिवार।
प्रश्न: समग्र में विवाहित स्थिति गलत दिखाई दे रहा है इसके लिए क्या करना होगा?
उत्तर – ग्राम पंचायत / वार्ड कार्यालय पर जाकर वैवाहिक स्थिति को बदलने के लिए आवेदन करे ।
प्रश्न: आवेदन की स्थिति कैसे देख सकते हैं?
उत्तर – आवेदन की स्थिति देखने के लिए मोबाइल से Ladli Behna Yojana Status कैसे चेक करें? पूरी जानकारी पर जाकर आवेदन की स्थिति पर क्लिक करना होगा, एवं अपना आवेदन नंबर / सदस्य समग्र आई. डी. भरकर एवं समग्र रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी वेरीफाई कर देखा जा सकता है।

