NMMS Admit Card Download: राज्य शिक्षा केन्द्र प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट परीक्षा का आयोजन करता है जिसमें पास होने वाले विद्यार्थी उच्च शिक्षा हेतु स्कालरशिप प्राप्त करते हैं जिससे पात्र विद्यार्थियों को पढा़ई के लिए कुछ आर्थिक सहायता मिल जाती है, विद्याार्थी के परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात अगली कक्षा 9वीं से 12वीं तक की पढाई के लिए प्रति वर्ष 12000 या मासिक 1000 की राशि कक्षा 12वीं तक DBT के माध्यम से प्रदान की जाति है।
राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट परीक्षा का प्रवेश पत्र संबन्धित संस्था के लागिन पासवर्ड से राज्य शिक्षा केन्द्र की ऑफिसियल वेबसाइट से https://www.rskmp.in/ डाउनलोड किया जा सकता है।
NMMS Admit Card Download करने की प्रक्रिया स्टेप बाए स्टेप पूरी जानकारी
STEP 1: NMMS Admit Card Download डाउनलोड करने के लिए राज्य शिक्षा केन्द्र की ऑफिसियल वेबसाइट पर आपको जाना होगा।
वेबसाइट लिंक:-https://www.rskmp.in/
STEP 2: अब शाला प्रभारी के यूनिक कोड और पासवर्ड में शाला प्रभारी की जन्मतिथि अंकित करें और संस्था या विद्यालय का प्रकार चुने जैसे कि सरकारी (Govt)या निजि (Private) तत्पश्चात सुरक्षा कोड को दर्ज करते हुए लागिन बटन पर क्लिक करें प्राईवेट विद्यालय पासवर्ड में RTE पोर्टल पासवर्ड का प्रयोग करें

STEP 3: लागिन के बाद डैशबोर्ड में कई विकल्प मिलेंगे जिसमेें से आपको NMMS लिंक पर क्लिक करना होगा, उपरोक्त लिंक पर क्लिक करते ही ड्रापडाउन लिस्ट ओपन होगी जिसमें से Admit Card लिंक में आपको क्लिक करना है
- NMMS
- Admit Card

STEP 4: उपरोक्त प्रोसेस को आंगे बढ़ाने पर शाला की कुछ सामान्य जानकारी स्क्रीन पर डिस्प्ले होती है अब आपको Show बटन पर क्लिक करना होगा । क्लिक करते ही प्रवेश पत्र का कुछ भाग स्क्रीन पर आता है और सेव बटन पर क्लिक करते ही वह pdf के रूप में डाउनलोड होता है

STEP 5: इस प्रकार से आप सभी छात्रों का प्रवेश पत्र डाउनलोड करें और प्रिन्ट करें, साथ ही समय से पहले सभी प्रतिभागी छात्रों को वितरित करें ।
महत्वपूर्ण सुझाव:-
- प्रवेश पत्र डाउनलोड करते समय ध्यान रखें सभी प्रतिभागी छात्रों का प्रवेश पत्र डाउनलोड हुआ कि नहीं ।
- सभी प्रवेश पत्रों को वेरीफाई करें, प्रवेश पत्र में त्रुटि होने पर विभाग से संपर्क करें और आवश्यक सुधार करें।
- परीक्षा से पूर्व सभी प्रतिभागी छात्रों को परीक्षा की जानकारी प्रदान करें और प्रवेश पत्र वितरित करें।

