Home Blog Page 4

कक्षा 5 एवं 8 परीक्षा के लिए बच्चो का वेरिफिकेशन | 5TH & 8TH VERIFICATION FOR EXAM

0

RSK वेरिफिकेशन FLOW CHART

RSK CLASS 5TH 8TH VERIFICATION :  कक्षा 5 और 8 वीं परीक्षा होने वाली हैं जिसके लिये सभी शाला प्रभारी को विभाग द्वारा निर्देशित किया गया है कि समय अवधि में 5 और 8 वीं में पढ़ने वाले बच्चों का वेरिफिकेशन कराना सुनिश्चित करें | प्रोसेस जानने से पहले विभाग द्वारा जारी आदेश पढ़ें जिसके कुछ विन्दु इस प्रकार हैं :-

RSK CLASS 5TH 8TH VERIFICATION के लिए आवश्यक निर्देश।

  1. समस्त शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के पांचवी एवं आठवीं मैं अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का वेरिफिकेशन किया जाना है।
  2. इसके लिए www.rskmp.in पोर्टल पर शाला के किसी भी शिक्षक की यूनिक आईडी एवं पासवर्ड के रूप में संबंधित शिक्षक की जन्मतिथि से लॉगिन किया जा सकता है।
  3. लॉगिन होने के उपरांत उक्त आईडी पर केवल संबंधित शाला के बच्चे वेरिफिकेशन हेतु दिखाई देंगे।
  4. लिस्ट में सभी बच्चों को एक-एक करके वेरीफाई करना होगा।
  5. इस वेरिफिकेशन के दौरान प्रत्येक बच्चे की जानकारी सही की जानी है।
  6. जिस बच्चे की जानकारी वेरीफाई हो जाएगी उसका कलर लिस्ट में हरा हो जाएगा।
  7. लिस्ट में दिख रहे जो बच्चे शाला में अध्ययनरत नहीं है उसे डिलीट किया जा सकेगा।
  8. जो बच्चे अन्य शालाओं में मैप है उन्हें अपनी इस शाला में ऐड किया जा सकेगा। लेकिन यहां ऐड होने से उसका शिक्षा पोर्टल में अपडेशन नहीं रहेगा यह डाटा केबल परीक्षा हेतु अलग से बन रहा है।
  9. वेरिफिकेशन केवल एक ही बार होगा अतः प्रत्येक बच्चे के वेरिफिकेशन के समय जानकारी सही-सही होनी चाहिए।
  10. उक्त कार्य प्रत्येक शाला को 20 मार्च तक पूर्ण करना है।
  11. जिन बच्चों की समग्र आईडी नहीं है उन पर शासन द्वारा 20 मार्च के बाद निर्णय लिया जावेगा।

RSK CLASS 5TH 8TH VERIFICATION आदेश की प्रतिलिपि डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें डाउनलोड

5 और 8 वीं परीक्षा के लिये बच्चों का वेरिफिकेशन कैसे करे स्टेप बाय स्टेप जाने पूरी प्रक्रिया

STEP 1: उक्त आदेशानुसार सर्वप्रथम आप राज्य शिक्षा केंद्र की www.rskmp.in आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ | पोर्टल पर शाला के किसी भी शिक्षक की यूनिक आईडी एवं पासवर्ड के रूप में संबंधित शिक्षक की जन्मतिथि से लॉगिन किया जा सकता है। अतः सभी शाला प्रभारी अपनी यूनिक आईडी एवं पासवर्ड में अपनी जन्मतिथि दर्ज कर पोर्टल पर लॉगिन करें ध्यान रखें जन्मतिथि वही दर्ज करना है जो आपके सर्विस बुक में दर्ज है अन्यथा आपको पोर्टल में लॉगिन करने में परेशानी होगी।

STEP 2: सफलतापूर्वक लॉगिन हेने के पश्चात कुछ इस प्रकार का डैशबोर्ड आपको दिखाई देगा जहाँ पर तीन मेनू प्रदर्शित होने ITEM BANK ,5 8 ANNUAL EXAM और LOGOUT|

STEP 3: उपरोक्त दिए हुए तीन मेनू में से आपको 5 8 ANNUAL EXAM में क्लिक करने हैं जिसमे आपको तीन और सबमीनू मिलेंगे STUDENT VERIFICATION, STUDENT ADD और REPORT इस सबके बारे में भी आप जान लिए किसका क्या काम है

  • STUDENT VERIFICATION:- 8 ANNUAL EXAM के लिए वेरिफिकेशन इसी लिंक से किया जाना है
  • STUDENT ADD:- मान लीजिये कोई बच्चा आपके स्कूल में पढता है लेकिन गलती से किसी और स्कूल में मैप हो गया है तो आप यहाँ से केवल और केवल एग्जाम हेतु उस बच्चे को ऐड कर सकते हैं। यहाँ ऐड करने से उस बच्चे के लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम पेपर जारी हो सकेंगे अन्यथा नहीं। और यहाँ पर जोड़ने का ये बिकुल यह मतलब नहीं है की वह आपकी मैपिंग लिस्ट में जुड़ जायेगा
  • REPORT : कितने बच्चे जोड़ते हैं कितने हटाते हैं उसके बाद की final लिस्ट रिपोर्ट पर देखी जा सकती है

STEP 4: अब चलते हैं स्टूडेंट वेरिफिकेशन लिंक में कक्षा का चयन करें जिसका वेरिफिकेशन करना है चयन करके सबमिट करते ही सभी बच्चों की लिस्ट स्क्रीन पर होगी जिसके सामने वेरिफिकेशन तथा डिलीट (REMOVE) की बटन दी गयी है यदि उपरोक्त लिस्ट में से किसी बच्चे को हटाना चाहते हैं तो उसके सामने वाली डिलीट बटन पर क्लिक करें।

STEP 5: यहाँ पर लिस्ट में उपलब्ध सभी बच्चों का वेरिफिकेशन करना है अतः प्रत्येक बच्चे के सामने वेरिफिकेशन लिंक दी गयी है इस लिंक पर क्लिक करने पर आपके सामने एक नहीं विंडो ओपन होगी जिस उस बच्चे की सभी जानकारी दी गयी होगी जानकारी को देखें और यदि कोई आवश्यक सुधार हो तो सुधार कर वेरीफाई करें इस प्रकार प्रक्रिया को हर बच्चे के लिए दोहरानी है।

STEP 6: सभी जानकारी सुधार करने के पश्चात नीचे दिए वेरीफाई बटन पर क्लिक करते ही एक नहीं विंडो ओपन होगी जिसमें yes verified it बटन पर क्लिक करना है |ध्यान रहे आप एक बार ही वेरीफाई कर सकते अतः सभी जानकारी को सही सही भरना अनिवार्य है

STEP 7:वेरीफाई होते ही STUDENT DETAILS VERIFIED SUCCESSFULLY का मैसेज आएगा

STEP 8: जैसे ही छात्र की जानकारी वेरीफाई हो जाती है उस छात्र का बैकग्राउंड ग्रीन कलर में हो जायेगा और उसके सामने से वेरीफाई तथा रिमूव बटन हट जायेगा।

TIPS: वेरिफिकेशन के लिए सभी बच्चों की लिस्ट इस प्रकार बना लें इससे वेरिफिकेशन में आसानी होगी

इस चार्ट को पीडीऍफ़ में डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

IFMIS MP में समग्र लिंक करने की प्रक्रिया, सभी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य

IFMIS SAMAGRA KYC: ट्रेजरी मध्य प्रदेश सरकार का आधिकारिक पोर्टल है जहाँ पर मध्य प्रदेश के सभी कर्मचारियों का डाटा एकत्रित कर रखा जाता है | IFMIS पोर्टल के माध्यम से सभी कर्मचारी अपनी पेस्लिप, फीड दस्तावेजों की जानकारी या सर्विस बुक की जानकारी ले सकते हैं | साथ ही हाल ही में पोर्टल में कुछ बदलाव किया गया है जिसमे सभी कर्मचारियों को समग्र आईडी लिंक करने के लिए कहा गया है |

आज का यह लेख सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए है या उनके लिए जो IFMIS के माध्यम से काम करते हैं यहाँ पर हम पूरी प्रक्रिया साझा कर रहें की कैसे आप खुद घर बैठे IFMIS पोर्टल में समग्र KYC कर सकते हैं | तो चलिए नीचे विस्तार से पूरी प्रक्रिया का अनुकरण करते हैं |

IFMIS SAMAGRA KYC करने की प्रक्रिया

STEP 1: IFMIS SAMAGRA KYC करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल पर जाना होता है | IFMIS पोर्टल पर जाने के लिए IFMIS MP गूगल सर्च करें और पहली लिंक पर जाएँ |

STEP 2: पोर्टल लिंक में क्लिक करने पर एक नयी विंडो ओपन होगी जिसमे आपको अपनी ट्रेजरी आईडी एवं पासवर्ड दर्ज करना होगा ट्रेजरी आईडी के लिए अपने विभाग से संपर्क करें या विद्यालय से जुड़े कर्मचारी शिक्षा मित्र में पेयस्लिप में देखें पासवर्ड न होने की स्तिथि में नीचे FORGET PASSWORD लिंक में क्लिक करके पासवर्ड रिसेट करें

STEP 3: पोर्टल में लॉगिन होने पर कर्मचारी डैशबोर्ड ओपन होता है जहाँ पर कर्मचारियों से सम्बंधित सभी जानकारी प्रदर्शित होती हैं | E-Profile सेक्शन में जाकर Samagra ID Linking लिंक पर क्लिक करें जैसा की नीचे स्क्रीन शॉट में दिखाया गया है |

STEP 4: अब दिए हुए टेक्स्ट बॉक्स में कर्मचारी की समग्र आईडी दर्ज करें और validate बटन पर क्लिक करें| वलिदाते पर क्लिक करते ही OTP आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जायेगा जिसे OTP बॉक्स में दर्ज करते हुए वेरीफाई करें |

STEP 5: समग्र KYC करने के पश्चात समग्र की जानकारी आपकी स्क्रीन पर आ जाती है जिसका प्रिंट लेकर आप रख सकते हैं | तो इस प्रकार आप IFMIS पोर्टल में समग्र KYC कर सकते हैं

“DigiGOV Portal पर वेंडर रजिस्ट्रेशन की पूरी प्रक्रिया हिंदी में”

0

How To Make Vendor On DigiGov Portal: आईये आर्टिकल प्रारम्भ करने से पहले SBI DigiGov से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जो आपको जानने चाहिए पिछले सत्र में मध्य प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित सरकारी विद्यालयों फण्ड मैनेजमेंट के समाधान हेतु एक पोर्टल जारी किया गया था जिसका नाम है SBI DigiGov विद्यालयों को वर्षभर संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अनुदान प्रदान किया जाता रहा है पहले सीधे विद्यालय के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जाती थी जबकि अब SBI के SBI DigiGov पोर्टल के माध्यम से। तो चलिए इस लेख में जानते हैं पोर्टल में लॉगिन करने के बारे में एवं अन्य जानकारियों के बारे में।

इस पोर्टल पर आरी राशि के प्रबंधन के लिए खासतौर पर तीन प्रबंधक बनाये गए है
मेकर : मेकर का काम बिल जनरेट करना होता है
अप्रूवर : मेकर द्वारा जनरेट बिल की वेरीफाई करना अप्रूवर का काम होता है
वेरिफायर : अप्रूवर द्वारा वेरीफाई बिल को वेरीफाई करते हुए राशि को संबधित वेंडर को OTP के माध्यम से अप्रूव करना।

How To Make Vendor On DigiGov Portal

हालाँकि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए केवल दो ही प्रबंधक मेकर एवं अप्रूवर से बिलों का भुगतान संभव है लेकिन हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के लिए तीनों प्रबंधकों का होना आवश्यक है | ये प्रबंधक आपके ही साथ आपके विद्यालय में पढ़ाने वाले या कार्य करने वाले कोई भी कर्मचारियों को बनाया जाता है विद्यालय जो एक शिक्षकीय शाला हैं उनमें आसपास के विद्यालय में कार्यरत शिक्षक को बनाया जा सकता है इसके लिए आप अपने जनशिक्षक से जानकारी ले सकते हैं|SBI DigiGov पोर्टल में वेरिफायर शाला प्रभारी होते हैं|

तीनों प्रबंधकों को पोर्टल पर लॉगिन करने के उद्देश्य से एक आईडी पासवर्ड प्रदान किया गया है जो इस प्रकार का होता है मान लीजिये आपका यूनिक कोड AV1234 है तो सामान्यतः आपकी लॉगिन आईडी (यूजर नेम) RSKMP_AV1234 होगा | आपका यूनिक कोड BU4565 है तो आपकी लॉगिन आईडी (यूजर नेम) RSKMP_4565 होगा एवं अलग से एक पासवर्ड दिया जायेगा जिसकी सहायता से आप लॉगिन कर सकते हैं|

जरूर पढ़ें

पोर्टल में भुगतान करने के लिए वेंडर की आवश्यकता होती है। वेंडर का मतलब दुकानदार जिसे आप भुगतान करना चाहते हैं ऐसा नहीं है की हर दुनकानदार को हर स्कूल के लिए वेंडर बनाना होता है एक बार वेंडर बन जाने के बाद उसमे पेमेंट किया जा सकता है चाहे वव दुकानदार किसी भी स्कूल के माध्यम से वेंडर बनाया गया हो।
इसलिए वेंडर बनाने से पहले एक बार सामने वाले से पूछ लें या सर्च कर लें की कही पहले से वेंडर तो नहीं बना है यदि न बना हो तभी वेंडर रजिस्टर करें। वेंडर कैसे बनाना है इसकी जानकारी स्टेप बाय स्टेप दी जा रही है।

How Make Vendor On DigiGov Portal

STEP 1: वेंडर आईडी केवल मेकर लॉगिन से ही बनायीं जा सकती है इसलिए वेंडर बनाने के लिए सबसे पहले DigiGov पोर्टल में मेकर आईडी से लॉगिन करना होगा। लॉगिन करने के लिए DigiGov पोर्टल लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करें। जैसे लॉगिन आईडी होती है RSKMP_AV7430

लॉगिन की जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें SBI DigiGov में लॉगिन कैसे करें? और यदि आप पासवर्ड भूल गए हैं तो यहाँ से जानकारी लेवें DigiGOV Portal Password Reset Process हिंदी में

STEP 2: लॉगिन करते ही स्क्रीन में SBI CSS डैशबोर्ड ओपन होता है जिसमे शाला को एलोकेटेड फण्ड की जानकारी के साथ आपके द्वारा अभी किये गए व्यय की जनकारी स्क्रीन पर दिखाई देती है।अब किसी को वेंडर बनाने के लिए आपको MY MODULE पर क्लिक करना होता है

STEP 2: MY MODULES में क्लिक करने पर कई विकल्प ओपन होते हैं जिसमे से आपको Vendor Management + आइकॉन में जाकर MANAGE VENDOR – PENDING WITH PFMS लिंक पर क्लिक करें |

STEP 3 : अब नए वेंडर के लिए Add Vendor पर क्लिक करें

STEP 4 : वेंडर टाइप में कमर्शियल, पर्सनल जैसे विकल्पों में सही चयन करते हुए वेंडर के जानकारी बैंक अकाउंट आईएफएससी के साथ दर्ज करें और सबमिट करने से पूर्व सभी जानकारी वेरीफाई करते हुए सबमिट करें। सबमिट करने के 5-7 दिनों में वेंडर आईडी बन जाती है उसके बाद आप उक्त Vendor को पेमेंट कर सकते हैं

EPFO UAN KYC कैसे करें, आसान प्रोसेस के लिए …

EPFO UAN KYC कैसे करें

मित्रों EPF & UAN series के आर्टिकल के माध्यम से हम आप सभी को EPF & UAn से सम्बंधित सभी अति महत्त्वपूर्ण जानकारी देने का प्रयास कर रहे हैं यदि आप भी EPF अंशधारक हैं तो इस सीरीज के सभी आर्टिकल जरूर पढ़ें आज हम बात करेंगे EPF & UAN series के सबसे महत्त्वपूर्ण टॉपिक के बारे में जो है UAN eKyc
जी हाँ दोस्तों जैसा की आपने पोस्ट के टाइटल में पढ़ा है वो सच है बिना UAN eKyc के आप अपना EPF बैलेंस कभी भी जरुरत पड़ने पर नहीं क्लेम नहीं कर पाएंगे EPF बैलेंस विथड्रावल करने के लिए जरुरी है की आपकी UAN eKyc प्रक्रिया पूरी हो ।UAN eKyc पूरी करने के लिए आपके पास पैन कार्ड,आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नंबर हो यदि इनमे से एक चीज़ भी नहीं है तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकते है इसलिए आज ही पैन कार्ड,आधार कार्ड और बैंक अकाउंट नंबर के लिए अप्लाई करें |

यदि आप अपना EPFO UAN eKyc कराना या करना चाहते हैं तो नीची दी गयी जानकारी को जरूर पढ़ें अन्यथा इसके परिणाम के बारे में आप खुद ब खुद आकस्मिक समय में पैसों की जरुरत पड़ने पर समझ जायेंगे ।

कैसे पता करें आपके EPFO पोर्टल में UAN eKyc है या नहीं

UAN eKyc के बारे में जानने के लिए संबसे पहले आपको UAN नंबर एवं पासवर्ड के माध्यम से EPFO पोर्टल पर लॉगिन करना होगा |

लॉगिन करते ही डैशबोर्ड के राइट साइड स्क्रीन में नीचे दिए हुए इमेज के अनुसार एक कॉलम आपकी स्क्रीन में दिखाई देगा जहाँ पर आधार नंबर पैन नंबर एवं अकाउंट नंबर से सम्बंधित जानकारी प्रदर्शित होगी ।यदि इस कॉलम में आपकी आधार, पैन एवं अकाउंट नंबर से जुडी जानकारी दिखयी नहीं दे रही हैं तो आप समझ जाएँ की आपकी UAN eKyc की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं है |

UAN KYC FLOW CHART:-

EPFO UAN KYC

UAN ekyc kaise karen Full Process

STEP 1: UAN eKyc की प्रक्रिया पूरी करने के लिए सबसे पहले आधार,बैंक पासबुक एवं पैन कार्ड अपने पास रखें और इस चीज़ का भी जरूर खयाल रखें की आधार,पैन एवं बैंक की जानकारी आपके पीएफ अकाउंट की जानकारी से मैच होना चाहिए ।
अब आप eKyc के लिए epf India की वेबसाइट https://www.epfindia.gov.in/site_en/index.php पर जाएँ और UAN नंबर एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें यदि आप लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं तो इस पोस्ट को पढ़ें |

STEP 2:लॉगिन करते ही डैशबोर्ड में Member Profile आपके स्क्रीन पर होगी मेंबर प्रोफाइल टैब में आधार, पैन व् बैंक पासबुक की डिटेल्स उसके सामने होगी ।यदि है तो समझ लीजिये आपको EKYC करने की जरुरत नहीं है और आप अपना PF क्लेम कर सकते हैं यदि नहीं है तो आगे की स्टेप्स को फॉलो करें |

STEP 3 : अब आप मेनू सेक्शन में Manage पर पॉइंट करते हुए drop down लिस्ट में KYC को चुनें KYC विकल्प का चयन करते ही आपके सामने कुछ नीचे दिए हुए इमेज के जैसे एक फॉर्म ओपन होगा जिसमें आपको बैंक,पैन,और आधार से सम्बंधित जानकारी दस्तावेजों के अनुसार ही भरनी होगी जानकारी भरने के पश्चात आप सेव (SAVE) बटन पर क्लिक करें जिससे की आपकी जानकारी पोर्टल में सुरक्षित हो जाये ।

STEP 4: सेव करते ही आपकी जानकारी पोर्टल पर सुरक्षित हो गयी है या नहीं इसे आप नीचे दिए हुए KYC Pending for Approval लिस्ट में इस प्रकार देख सकते हैं ।

UAN ekyc kaise karen

STEP 5:इन दी हुयी प्रक्रिया को पूरी करने के पश्चात आपको अपनी कंपनी के PF ऑफिस में संपर्क करना होगा यदि आप कंपनी छोड़ चुके हैं तब पर भी आपको वैध अपलोड किये हुए दस्तावेजों के साथ कंपनी में जाना होगा ताकि आपके द्वारा पोर्टल पर अपलोड की गयी जानकारी को वेरीफाई (जांचने) के पश्चात कंपनी आपकी पोर्टल पर दर्ज जानकारी को वेरीफाई कर एप्रूव्ड कर सकें । इस प्रक्रिया के पूरी हो जाने पर और कंपनी द्वारा जानकारी अप्रोवेद होने पर इस प्रकार से Digitally Approved KYC लिस्ट में देख सकते हैं ।और अब आप अपना PF ऑनलाइन ही क्लेम कर सकते हैं ।

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

रुक जाना नहीं योजना 10,12 बोर्ड एमपी बोर्ड छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन

0

Ruk Jana Nahi Yojana Online Form

Ruk Jana Nahi Yojana Online Form : मध्य प्रदेश सरकार रुक जाना नहीं योजना के तहत 10, 12 वीं फेल छात्रों को परीक्षा पास करने हेतु सरकार मध्य प्रदेश ओपन बोर्ड की रुक जाना नहीं योजना के तहत मौका प्रदान करती है ताकि छात्र परीक्षा पास करके अगली परीक्षा में प्रवेश कर सकें।
हल ही में बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित हुए हैं और सभी छतों ने अपना परिणाम भी पता कर ही लिए होंगे अतः जो छात्र परीक्षा में उत्तीर्ण नहीं हुए हैं इस योजना का लाभ उठायें।
रुक जाना नहीं योजना का फॉर्म भरने के लिए अंतिम तिथि 14 जुलाई निर्धारित की गयी है अतः अंतिम तिथि का इन्तजार न करते हुए समय रहते परीक्षा फॉर्म भरें।

नीचे बताई गयी प्रक्रिया के माध्यम से अपना फॉर्म आप स्वयं भर सकते हैं तथा अनुत्तीर्ण विषयों के आधार पर फीस का भुगतान कर सकते हैं

Ruk Jana Nahi Yojana Online Form Registration

STEP 1: रुक जाना नहीं योजना के लिए आवेदन आधिकारिक वेबसाइट https://mpsos.mponline.gov.in/#/home में जाएँ और SERVICES पर क्लिक करें

Ruk Jana Nahi Yojana Online Form

STEP 2: अब सर्विस में Ruk Jana Nahin Yojna (RJNY Part 1) 2020- Exam Form सेक्शन में जाकर Application form लिंक पर क्लिक करें।

RUK JANA NAHI YOJNA ONLINE FORM

STEP 3:आवेदन करने के लिए अपना म.प्र माध्यमिक शिक्षा मण्डल के परीक्षा परिणाम का अनुक्रमांक दर्ज़ करें यदि आप गरीबी रेखा का कार्ड है या दिव्यांग हैं तो हाँ करें जिससे आपकी फीस में कुछ छूट मिल जाएगी

Ruk Jana Nahi Yojana Online Form

STEP 4: अब आवदेक अपनी डिटेल्स वेरीफाई करें और मोबाइल नंबर एंटर करें और सबमिट करते हुए भुगतान करें भुगतान करने के बाद आपको एक रसीद प्रदान की जाएगी जिसका प्रिंट लेकर सुरक्षित रखे लें।

RUK JANA NAHI YOJNA ONLINE FORM

उम्मीद करते हैं हमारी बताई प्रक्रिया आपको समझ में आ गयी होगी फिर भी किसी प्रकार की परेशानी होने पर आप कमेंट के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं। इस प्रकार की और भी जानकारी के लिए http://enterhindi.com/ विजिट करते रहें।

MP Board Result: कक्षा 10 & 12 का रीटोटलिंग का फॉर्म कैसे भरें

0

जैसा की आप सभी जानते हैं बोर्ड ऑफ़ सेकेंडरी एजुकेशन मध्य प्रदेश द्वारा कल दिनांक 29 अप्रैल को कक्षा 10 एवं 12 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद कई छात्र नंबर को लेकर खुश नहीं हैं परीक्षा परिणाम उनके मुताबिक न आने के कारण उदास हैं लेकिन आपको उदास होने की जरुरत नहीं है।


यदि आपको लगता है की परिणाम आपकी अपेक्षा के अनुरूप नहीं आये हैं तो रीटोटलिंग का विकल्प होता है जिससे छात्र रेटोटलिंग का फॉर्म भर कर नम्बरों की पुनर्गणना करा सकते हैं।
तो चलिए जानते हैं की रेटोटलिंग का फॉर्म कब और कैसे भरना है

MP Board Result: कक्षा 10 & 12 का रीटोटलिंग का फॉर्म कैसे भरें

STEP1: https://mpbse.mponline.gov.in/ पोर्टल की लिंक के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ और मुख्यपृष्ठ में बीच वाले Counter Based Forms टैब पर क्लिक करें

कक्षा 10 & 12 का रीटोटलिंग का फॉर्म कैसे भरें

STEP 2: Counter Based FormsBack लिस्ट में से तीसरे लिस्ट में Retotaling / Answerbook Application Form विकल्प का चयन करें।

STEP 3: मांगी गयी रोल नंबर के साथ दर्ज कर सर्च बटन पर क्लिक करें। सर्च करते ही संबधित छात्र की जानकारी स्क्रीन पर आ जाएगी।

STEP 4: अब छात्र सम्बंधित विषय का चयन करें जिसका वह रेटोटलिंग का फॉर्म भरना चाहते हैं। विषय चयन के पश्चात छात्र का पता मोबाइल नंबर आदि दर्ज कर सेव बटन पर क्लिक करें

STEP 5: सेव करते ही आपको पेमेंट का विकल्प स्क्रीन में सबसे नीचे डिस्प्ले होने लगेगा पेमेंट विकल्प के साथ आपको चुने गए विषयों के आधार पर लगने वाली फीस भी डिस्प्ले होगी अतः उक्त बटन पर क्लिक कर आगे बढ़ें

STEP 6: फॉर्म फीस का भुगतान करने के पश्चात रसीद आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी उक्त फॉर्म का प्रिंट लेकर सुरक्षित रख लें प्राप्त आवेदन के माध्यम से आप रिटोटलिंग का रिजल्ट देख पाएंगे

कक्षा 10 & 12 का रीटोटलिंग का फॉर्म कैसे भरें

Noteसभी लेखो को बहुत ही सावधानीपूर्वक लिखा जाता है साथ ही सभी चरणों (Steps) को लिखने से पहले जांचा परखा जाता है, समय समय पर पोर्टल के इंटरफ़ेस में बदलाव के कारण भी कुछ चेंजेस होते रहते हैं फिर भी किसी भी प्रकार की त्रुटि की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन हमारी टीम आपको बेहतर से बेहतर जानकारी दने के लिए प्रतिबद्ध है। इस आर्टिकल को लिखने में कोई लेखन त्रुटि होतो तो हमे माफ़ करें और कोई समस्या हो तो हमे कमेंट के माध्यम से सूचित करें हमारी टीम जल्द से जल्दी आपकी हेल्प करेगी धन्यवाद्

MPBSE Portal: नामांकन एवं परीक्षा फॉर्म के लिए पिन Generate करने की Process

0

How to Generate MPBSE PIN: MPBSE नामांकन एवं परीक्षा फॉर्म के लिए पिन- MPBSE पोर्टल में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूल के नामांकन एवं परीक्षा फॉर्म भरने हेतु आपको पिन जनरेट करना होता है जिसके लिए आपको पोर्टल में मंडल कोड एवं पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करना पड़ता है। पिन कैसे जनरेट करना है इसकी जानकारी आपको नीचे लेख के माध्यम से दे रहे हैं कृपया ध्यान से पढ़ें एवं अनुकरण करें।

बोर्ड एग्जाम फॉर्म नामांकन फॉर्म भरने के लिए आपको कई पिन बनाने की आवश्यकता होती है जैसे नामांकन के लिए 9th एवं 11th का पिन एक ही होता है और 10TH एवं 12TH परीक्षा फॉर्म हेतु एक पिन एवं प्राइवेट एग्जाम फॉर्म के लिए अलग एक पिन की आवश्यकता होती है आप पोर्टल में लॉगिन के पश्चात उपरोक्त पिन जनरेट कर सकते हैं जिसके उपरांत ही आप मंडल फॉर्म भरने की कार्यवाही कर पाएंगे।

पोर्टल पर लॉगिन करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप इस लेख को जरूर पढ़ें MPBSE स्कूल लॉगिन पासवर्ड रिसेट OR फॉरगेट पासवर्ड एवं मंडल द्वारा परीक्षा फॉर्म भरने सम्बन्धी मार्गदर्शिका की जानकारी यहाँ से ले सकते हैं MP बोर्ड परीक्षा फॉर्म एवं नामांकन फॉर्म एवं मार्गदर्शिका की जानकारी

MPBSE नामांकन एवं परीक्षा फॉर्म के लिए पिन कैसे बनायें | How To Generate Pin Form Mandal Exam Form

1. MPBSE पोर्टल पर जाएं

2. Generate Pin / Update U-Dise Code

  • सफलतापूर्वक लॉगिन होने पर Generate Pin / Update U-Dise Code विकल्प आपको School Details सेक्शन पर मिलेगा |

3. क्लास/class का चयन

  • MPBSE पोर्टल में मण्डल का काम करने के लिए कक्षा के अनुसार अलग अलग पिन बनाने की आवश्यकता पड़ती है जैसे Enrollement फार्म (9th & 11th) का फार्म भरना है तो पहले विकल्प का चयन करें लेकिन यदि आपको 10th का इग्ज़ैम फार्म भरना है तो अलग पिन बनाना होगा
How to Generate MPBSE PIN

4. पिन/PIN को सहेज कर रखें

  • हालांकि पिन को की बार जनरेट किया जा सकता है लेकिन बार बार वही काम करने से बचने के लिए पिन को नोट कर रखें|
How to Generate MPBSE PIN

NOTE: वेबसाइट की भाषा अंग्रेजी का चयन जरूर करें अन्यथा पिन बनाने में परेशानी नहीं होगी

इन्हे भी पढ़ें : –

Noteसभी लेखो को बहुत ही सावधानीपूर्वक लिखा जाता है साथ ही सभी चरणों (Steps) को लिखने से पहले जांचा परखा जाता है, समय समय पर पोर्टल के इंटरफ़ेस में बदलाव के कारण भी कुछ चेंजेस होते रहते हैं फिर भी किसी भी प्रकार की त्रुटि की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन हमारी टीम आपको बेहतर से बेहतर जानकारी दने के लिए प्रतिबद्ध है। इस आर्टिकल को लिखने में कोई लेखन त्रुटि होतो तो हमे माफ़ करें और कोई समस्या हो तो हमे कमेंट के माध्यम से सूचित करें हमारी टीम जल्द से जल्दी आपकी हेल्प करेगी धन्यवाद्

एमपी बोर्ड 12TH की डुप्लीकेट मार्कशीट के लिए कैसे आवेदन करें?

0

MP Board 12th Duplicate Marksheet Applicationदोस्तों आपको पता ही होगा या नहीं है तो बता दूँ की किसी भी बोर्ड की मार्कशीट खो जाने या ख़राब हो जाने पर डुप्लीकेट मार्कशीट प्राप्त करना कितना कठिन और परेशानी वाला काम था लेकिन अब आपको जानकर ख़ुशी होगी की एमपी बोर्ड ने इस प्रक्रिया को बेहद ही आसान बना दिया है जिससे की आप घर बैठे ऑनलाइन ही डुप्लीकेट मार्कशीट के लिए आवेदन कर सकते हैं और घर मंगा सकते हैं।

आज मै आपको बताने जा रहा हूँ की एमपी बोर्ड 12th की डुप्लीकेट मार्कशीट मंगाने हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करते हैं आप हमारी बताई गयी प्रक्रिया का पालन करते हुए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया जान सकते हैं। मै हूँ विनीत राज सिंह और आप इस वक्त हैं http://enterhindi.com/ पर तो चलिए शुरू करते हैं बिना कोई वक्त गवाएं |

जरुरी डाक्यूमेंट्सMP Board 12th Duplicate Marksheet Application

आवेदन करने से पहले कुछ जरुरी डाक्यूमेंट्स जो आपके पास होना चाहिए

  • रोल नंबर (सत्र की जानकारी जब आपने 10th पास की हो)
  • पहचान पत्र की स्कैन कॉपी (जैसे पैन कार्ड,वोटर आईडी,राशन कार्ड,हलफनामा आदि) ध्यान रखें आधार कार्ड का विकल्प मौजूद नहीं है
  • मोबाइल नंबर
  • एटीएम या इंटरनेट बैंकिंग जिससे आप भुगतान करना चाहते हैं

MP Board 12th Duplicate Marksheet Application

STEP 1: एमपी बोर्ड की डुप्लीकेट मार्कशीट आवेदन एमपी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से होता है इसलिए सबसे पहले https://mpbse.mponline.gov.in/MPBSE/MPBSE पर जाएँ | अब ACTIVE LINKS में COUNTER BASED FORM विकल्प का चयन करें।

MP BOARD 12TH DUPLICATE MARK SHEET APPLICATION

STEP 2:चौथे ऑप्शन Dupl./Corr. – Certificate/Marksheet/Migration में जाकर Application Form लिंक में क्लिक करें

MP Board 12th Duplicate Marksheet Application

STEP 3: मांगी गयी जानकारी दर्ज करें यदि आपने सप्लीमेंट्री से परीक्षा पास की है तो परीक्षा में सप्लीमेंट्री विकल्प का चयन करे।

MP Board 12th Duplicate Marksheet Application

STEP 4: साडी जानकारी भरके सबमिट करते ही मंडल द्वारा आपसे सम्बंधित जानकारी स्क्रीन पर डिस्प्ले होगी आपको बस अपना पहचान पत्र क्रमांक नंबर एंटर करना है साथ ही वही पहचान पत्र अपलोड करना है और नीचे अपना पता दर्ज करना है जहाँ आप अपनी मार्कशीट मंगाना चाहते है।

MP Board 12th Duplicate Marksheet Application

STEP 5: अब आप भुगतान की प्रक्रिया पूर्ण करें भुगतान होते ही एक रसीद जनरेट होगी जिसे आप संभाल कर रखें आवेदन क्रमांक के माध्यम से एप्लीकेशन की स्थिति जान सकेंगे।

MP Board 12th Duplicate Marksheet Application

Note: सभी लेखो को बहुत ही सावधानीपूर्वक लिखा जाता है साथ ही सभी चरणों (Steps) को लिखने से पहले जांचा परखा जाता है, समय समय पर पोर्टल के इंटरफ़ेस में बदलाव के कारण भी कुछ चेंजेस होते रहते हैं फिर भी किसी भी प्रकार की त्रुटि की सम्भावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। लेकिन हमारी टीम आपको बेहतर से बेहतर जानकारी दने के लिए प्रतिबद्ध है। इस आर्टिकल को लिखने में कोई लेखन त्रुटि होतो तो हमे माफ़ करें और कोई समस्या हो तो हमे कमेंट के माध्यम से सूचित करें हमारी टीम जल्द से जल्दी आपकी हेल्प करेगी धन्यवाद्

आतिथि शिक्षक GFMS पोर्टल पर आवेदन करने एवं रिक्तियों की पूरी जानकारी

0

GFMS PORTAL ATITHI SHIKSHAK AAVEDAN PROCESS: शासकीय विद्यालयों में आतिथि शिक्षक पदों के विरुद्ध अतिथि शिक्षक व्यवस्था हेतु GFMS पोर्टल पर जिन आवेदकों के पास सत्यापित स्कोर कार्ड एवं ई केवाईसी की गई है वह स्वयं के लॉगिन का प्रयोग कर जीएफएमएस पोर्टल पर ऑनलाइन शाला विकल्प चयन की कार्रवाई कर सकेंगे अतः अतिथि शिक्षक के रूप में कार्य करने हेतु इच्छुक आवेदक अतिथि शिक्षक पोर्टल पर शाला के चयन हेतु निम्न अनुसार कार्रवाई करें|

आवेदक द्वारा जीएफएमएस पोर्टल पर शाला विकल्प चयन हेतु की जाने वाली कार्यवाही :

  1. GFMS पोर्टल पर लॉगिन करना:
  • आवेदक जिनके पास सत्यापित स्कोर कार्ड उपलब्ध है एवं आधार की केवाईसी है वह लिंक जीएफएमएस पोर्टल का प्रयोग कर लॉगिन करें
  • लॉगिन में समस्या होने पर या पासवर्ड भूल जाने पर एमशिक्षा मित्र के माध्यम से रेस्ट करें|

2. Guest Faculty Counseling मेनू पर जाएं :

  • आवेदकों को Guest Faculty Counseling मेनू में ही बारी बारी से काम करना है जो की ये हैं 1. Upload Profile Photo 2. Check My Vacancies 3. Register Choice for Counseling 4. Print Choice Filled Details

3. Upload Profile Photo:

  • अतिथि शिक्षक को सर्वप्रथम अपनी प्रोफाइल प्रदर्शित होगी जिसमें वह अपनी फोटो अपलोड करेंगे अपलोड फोटो का साइज 300 कब से अधिक नहीं हो
  • फोंट अपलोड हेतु सर्वप्रथम Guest Faculty Counseling में क्लिक करने पर Upload Profile Photo ऑप्शन का चयन करें|

4. Check My Vacancies ऑप्शन पर जाएं :

  • आवेदक Guest Faculty Counseling ऑप्शन का चयन कर Check My Vacancies में के माध्यम से आवेदक के स्कोर कार्ड में उपलब्ध पैनल के आधार पर व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे
  • अतिथि शिक्षक हेतु संभावित रिक्तियां जीएफएमएस पोर्टल पर आवेदक के लॉगिन पर जिलेवार, ब्लॉक बार, पैनल बार प्रदर्शित होगी जिसमें अतिथि शिक्षक रिक्ति कोड एवं रिक्तियाँ की संख्या भी प्रदर्शित होगी

5. Register Choice for Counseling:

  • आवेदक शाला विकल्प चयन करने हेतु अतिथि शिक्षक रिक्ति कोड को दर्ज करें|रिक्ति कोड की जानकारी दर्ज करने के उपरांत विद्यालय एवं संबंधित रिक्ति के पैनल की जानकारी प्रदर्शित होगी |
  • शाला विकल्प चयन करने हेतु आवेदकों को विकल्प चयन हेतु कोई समय सीमा निश्चित नहीं है अतः आवेदक अधिक से अधिक संख्या में शाला विकल्प का चयन करें|
  • आवेदक द्वारा शाला विकल्प चयन करने के उपरांत जानकारी में त्रुटि होने पर त्रुटिपूर्ण शाला के विकल्प को डिलीट कर सकेंगे किंतु आवेदक शाला विकल्प चयन की जानकारी लॉक करने के उपरांत जानकारी में किसी भी तरह का संशोधन नहीं कर सकेंगे

विशेष निर्देश :

  • शाला विकल्प चयन की कार्रवाई सावधानी पूर्वक करें जानकारी एक बार लॉक होने के पश्चात किसी भी प्रकार का संशोधन नहीं किया जाएगा|
  • यदि किसी आवेदक का एक से अधिक पैनल में स्कोर कार्ड है तो वह समस्त पैनल में शाला विकल्प का चयन कर सकेगा|
  • पैनल शाला की प्राथमिकता के आधार पर शाला आवंटन होगा यदि किसी आवेदक का स्कोर कार्ड पैनल से SSS-1, SSS-2, SSS-3 तीनों का है तो आवेदक जिस पैनल में जिस स्कूल को प्राथमिकता देना चाहता है उसी क्रम में शाला विकल्प का चयन करना होगा उदाहरण के लिए किसी आवेदक का SSS-2 का एक स्कूल पहली प्राथमिकता है तथा SSS-1 का एक स्कूल दूसरी प्राथमिकता के रूप में चयन कर सकता है पैनल के साथ रिक्तियों का क्रम आवेदकों को निर्धारित करना होगा विद्यालय आवंटित आवंटन संबंधित के द्वारा दी गई शालाओं की प्राथमिकता के क्रम में होगा अर्थात् जिस शाला का gfms पोर्टलरिक्ति कोड प्राथमिकता क्रम में दर्ज करेंगे वही पैनल एवं रिक्ति में क्रम में आवंटित होगी|
  • आवेदक द्वारा शाला विकल्प चैन की जानकारी दर्ज करने के उपरांत सबमिट एंड लॉक कर सकेंगे

सामान्य निर्देश

  1. आवेदक का किसी एक पैनल में विद्यालय आवंटन होने पर दूसरे पैनल में विद्यालय आवंटन नहीं होगा
  2. आवेदकों को यह सूचित किया जाता है कि वह अपनी सुविधा के अनुसार व्यक्तियों को पृथक से कागज पर लिख ले एवं प्राथमिकता क्रम निर्धारण करने के उपरांत ही प्रविष्टि करें जैसे-जैसे विद्यालय की प्रविष्टि करेंगे उसी के आधार पर उसी के अनुसार प्राथमिकता निर्धारित होती जाएगी
  3. अतिथि शिक्षक हेतु रिक्तियां परिवर्तनशील होगी जैसे नवीन शिक्षण की स्थापना स्थानांतरण उच्च पद प्रभाव सेवानिवृत्ति नृत्य एवं अन्य कारण से अतः किसी व्यक्ति विशेष पर अतिथि रखे जाने की बाध्यता नहीं होगी इस हेतु अतिथि शिक्षक कोई क्लेम दर्ज नहीं कर सकेंगे|
  4. विद्यालय में नियमित शिक्षक की पदस्थापना होने पर अतिथि शिक्षक की सेवाएं स्वतः ही समाप्त होगी|
  5. विद्यालय आवंटन प्रक्रिया के समय पोर्टल पर प्रदर्शित व्यक्ति के विरुद्ध ही जॉइनिंग की रिक्वेस्ट शाला प्रभारी को पोर्टल के माध्यम से की जाएगी|

महत्वपूर्ण आदेश / सर्क्युलर

शैक्षणिक सत्र 2024-25 मे शासकीय विद्यालयों मे रिक्त पदों के विरूद्ध आवेदकों हेतु शाला विकल्प चयन के संबंध में CLICK HERE

“DigiGov मद वाइज़ Fund Details” मद के अनुसार बजट खर्च की पूरी जानकारी कैसे निकालें

0

DigiGov Mad Wise Fund Details : DigiGov के माध्यम से विद्यालयों को ग्रांट (fund) जारी किया जाता है| यह जारी किया गया फंड विद्यालय वर्षभर विद्यालय संचालित करने के काम मे आता है जैसे स्टेशनेरी, साफ सफाई, पुताई व्यवस्था, सामान्य रख रखाव खर्च,खेल कूद हेतु सामग्री आदि|लेकिन इस बजट में महत्त्वपूर्ण बात यह है की कितना बजट जारी किया गया है और जारी बजट में कितना पैसा किस मद (कार्य)में आपको खर्च करना है इसकी पूरी गाइड लाइन निर्धारित होती है जिसके बारे में हम आपसे आज बात करने वाले हैं|

थोड़ा स विस्तार में इसके बारे में जानकारी देने की कोशिश करते हैं | आपके विद्यालय में कितना ग्रांट जारी किया गया है यह विद्यालय के प्रकार जैसे प्राथमिक, माध्यमिक और शाला में दर्ज कुल विद्यार्थियों पर लगभग डिपेंड करता है| मान लीजिए आपके विद्यालय को 50000 जारी किए गए तो इस राशि को किस कार्य में कितना खर्च कर सकते हैं इसका पूरा का पूरा ब्यौरा आपके शाला प्रभारी के लॉगिन पर उपलब्ध होता है| ऐसा न करें की पूरा पैसा किसी एक ही कार्य पर खर्च करें उसके पहले गाइड लाइन का अध्ययन जरूर करें |

तो आईए जानते हैं की शाला प्रभारी लॉगिन पर कैसे आप मद के अनुसार बजट मैनेजमेन्ट (component wise budget Allocation) की जानकारी ले सकते हैं :-

  1. SBI CSS पोर्टल ओपन करें :
  • सबसे पहले आपको लॉगिन करने के लिए गूगल में SBI CSS LOGIN सर्च करें या https://snafms.sbi/ पोर्टल पर जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें |
  • वेरिफायर(शाला प्रभारी ) के लिए सामान लॉगिन पोर्टल है अब यहाँ पर अपना यूजर नेम जो आपको और पासवर्ड अंकित करना है और सुरक्षा कोड को दर्ज करना है सभी जानकारी अंकित करने के पश्चात लॉगिन बटन पर क्लिक होता है |

2. “My Modules” पर जाएं:

3. (+) Reports लिंक ओपन करें:

  • “My Modules” लिंक में जाने पर Reports सेक्शन ओपन होता है रिपोर्ट में +आइकान पर क्लिक करने से की सब लिंक्स आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाती हैं
  • Path: My Modules –>>Reports
DigiGov Mad Wise Fund Details

4. + “Budget Management” ओपन करें:

  • Reports में क्लिक करने पर की सह विकल्प ओपन होते हैं जिनमे की और विकल्प मौजूद होते हैं जिनका सबका अलग अलग महत्व होता है
  • Activity Wise Fund Details के लिए “Budget Management” पर क्लिक करना होता है| उपरोक्त लिंक पर मौजूद  Component Wise Budget Allocation ऑप्शन का चयन करें|
  • Path: My Modules –>>Reports –>>Budget Management –>> Component Wise Budget Allocation

5. Component Wise Budget Allocation

  • मद वाइज़ Fund Details की जानकारी के लिए वर्तमान सत्र का चयन करें या जिस सत्र की जानकारी चाहते हैं उसका भी चयन कर सकते हैं|
  • सत्र चयन के पश्चात Generate Report बटन पर क्लिक करें|
DigiGov Mad Wise Fund Details

6. “Component Wise Budget Allocation Full Details”

  • उपरोक्त प्रक्रिया पूरी करने पर स्क्रीन में बजट की मद के अनुसार जानकारी प्राप्त होती है |जिससे अनुसार आप अपने विद्यालय की वित्तीय प्रबंधन कर सकते हैं |
  • इस प्रकार आप किसी भी विद्यालय के शाला बजट की मद wise जानकारी प्राप्त कर सकते हैं |
DigiGov Mad Wise Fund Details

“DigiGOV पोर्टल का पासवर्ड रीसेट करने का सरल तरीका: जानिए हिंदी में”

0

DigiGOV Portal Password Reset Process: के बारे में तो आप जानते ही होंगे यदि नहीं तो हमारे इस लेख को जरूर पढ़ें जिसमें लॉगिन एवं पोर्टल के कार्य के बारे में बताया गया है SBI DigiGov में लॉगिन कैसे करें? तो अब जानते हैं इस लेख के उद्देश्य के बारे में लेख का उद्देश्य यह है की यदि आपको लॉगिन करने में समस्या आ रही है तो इस समस्या को दूर कैसे करेंगे।

कहा जय तो लॉगिन करने में कोई विशेष समस्या होती नहीं है केवल हो सकता है की आप पासवर्ड भूल गए हों या पासवर्ड को बदलने को पोर्टल कह रहा हो। दूसरा यूजर नेम में जो आईडी डाली जाती है वो सही हो। यदि आईडी गलत अंकित कर रहे हैं तो आपको अपने जनशिक्षक को सूचित करना होगा जिससे आपको सही आईडी मिल सके और यदि पासवर्ड की समस्या है तो इस लेख को पढ़ें :-

SBI DigiGOV पोर्टल में मेकर, अप्रूवर, वेरिफायर पासवर्ड रिसेट कैसे करें | DigiGOV Portal Password Reset Process

1. SBI CSS पोर्टल ओपन करें :

  • मेकर, अप्रूवर, वेरिफायर सभी को पासवर्ड रिसेट करने की एक ही प्रक्रिया है इसलिए सबसे पहले SBI CSS गूगल सर्च करें या https://snafms.sbi/ लिंक में क्लिक कर डायरेक्ट पोर्टल पर जाएँ मुख्य पृष्ठ में “Forgot Password” लिंक पर क्लिक करें |
DigiGOV Portal Password Reset Process

2. LOGIN ID अंकित करें:

  • अब अपनी यूजर आईडी बॉक्स में अंकित करें | और सबमिट बटन पर क्लिक करें सबमिट करते ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर में OTP प्राप्त होगा | उदहारण के तौर पर यूजर आईडी RSKMP_AV1234
DigiGOV Portal Password Reset Process

Step 3. पुनः लॉगिन पेज पर जाएँ:

  • यूजर नेम अंकित करें और पासवर्ड में प्राप्त OTP दर्ज करें अब सुरक्षा कोड को दर्ज करते हुए लॉगिन करें| OTP से प्राप्त पासवर्ड एक बार के लिए होता है इसका ध्यान रखना आवश्यक है
DigiGOV Portal Password Reset Process

STEP 5: Change One Time Password:

  • लॉगिन करते ही आपको पासवर्ड चेंज करना होता है | Old पासवर्ड में अपना पुराना पासवर्ड अंकित करें यदि otp से लॉइन किया है तो प्राप्त otp अंकित करें|
  • अब पोर्टल गाइड लाइन के अनुसार मजबूत और सुरक्षित पासवर्ड बनाएं ताकि कोई भी अन्य व्यक्त आपके पासवर्ड को आसानी से gess न कर सके |और आपका पोर्टल लॉगिन न कर सके|
  • इस प्रकार आप नया पासवर्ड रिसेट कर पाएंगे। सफलतापूर्वक पासवर्ड रिसेट होने के बाद पुनः नए पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें और अपने बिल का कार्य पूरा करें।

“SBI DigiGov User Login Manual” पोर्टल पर लॉगिन करने की प्रक्रिया

0

SBI DigiGov User Login Manual: आईये आर्टिकल प्रारम्भ करने से पहले SBI DigiGov से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारी जो आपको जानने चाहिए पिछले सत्र में मध्य प्रदेश सरकार के अंतर्गत संचालित सरकारी विद्यालयों फण्ड मैनेजमेंट के समाधान हेतु एक पोर्टल जारी किया गया था जिसका नाम है SBI DigiGov विद्यालयों को वर्षभर संचालित करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अनुदान प्रदान किया जाता रहा है पहले सीधे विद्यालय के बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जाती थी जबकि अब SBI के SBI DigiGov पोर्टल के माध्यम से। तो चलिए इस लेख में जानते हैं पोर्टल में लॉगिन करने के बारे में एवं अन्य जानकारियों के बारे में।

इस पोर्टल पर राशि के प्रबंधन के लिए खासतौर पर तीन प्रबंधक बनाये गए है
मेकर : मेकर का काम बिल जनरेट करना होता है
अप्रूवर : मेकर द्वारा जनरेट बिल की वेरीफाई करना अप्रूवर का काम होता है
वेरिफायर : अप्रूवर द्वारा वेरीफाई बिल को वेरीफाई करते हुए राशि को संबधित वेंडर को OTP के माध्यम से अप्रूव करना।

हालाँकि प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए केवल दो ही प्रबंधक मेकर एवं अप्रूवर से बिलों का भुगतान संभव है लेकिन हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के लिए तीनों प्रबंधकों का होना आवश्यक है | ये प्रबंधक आपके ही साथ आपके विद्यालय में पढ़ाने वाले या कार्य करने वाले कोई भी कर्मचारियों को बनाया जाता है विद्यालय जो एक शिक्षकीय शाला हैं उनमें आसपास के विद्यालय में कार्यरत शिक्षक को बनाया जा सकता है इसके लिए आप अपने जनशिक्षक से जानकारी ले सकते हैं|SBI DigiGov पोर्टल में वेरिफायर शाला प्रभारी होते हैं|

जरूर पढ़ें:

तीनों प्रबंधकों को पोर्टल पर लॉगिन करने के उद्देश्य से एक आईडी पासवर्ड प्रदान किया गया है जो इस प्रकार का होता है मान लीजिये आपका यूनिक कोड AV1234 है तो सामान्यतः आपकी लॉगिन आईडी (यूजर नेम) RSKMP_AV1234 होगा | आपका यूनिक कोड BU4565 है तो आपकी लॉगिन आईडी (यूजर नेम) RSKMP_4565 होगा एवं अलग से एक पासवर्ड दिया जायेगा जिसकी सहायता से आप लॉगिन कर सकते हैं|

SBI DigiGov User Login Manual

  1. SBI CSS पोर्टल ओपन करें :
  • सबसे पहले आपको लॉगिन करने के लिए गूगल में SBI CSS LOGIN सर्च करें या https://snafms.sbi/ पोर्टल पर जाने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें |
  • मेकर, अप्रूवर एवं वेरिफायर के लिए सामान लॉगिन पोर्टल है अब यहाँ पर अपना यूजर नेम जो आपको और पासवर्ड अंकित करना है और सुरक्षा कोड को दर्ज करना है सभी जानकारी अंकित करने के पश्चात लॉगिन बटन पर क्लिक होता है |

2. Forget Password:

3. Login डैशबोर्ड:

  • सफलतापूर्वक लॉगिन होने पर आप पोर्टल के डैशबोर्ड में जा सकते हैं। ध्यान रखें लॉगिन में गलत जानकारी अंकित करने पर यह पोर्टल आपको लॉगिन करने के अनुमति नहीं देगा |
  • यह पोर्टल आपको सौंपे गए कार्य के अनुसार वर्क करता है जैसे आप मेकर लॉगिन कर रहे हैं तो मेकर के कार्य जैसे वेंडर बनाना, बिल जनरेट करना, जनरेट बिल को अप्रूवर को पारवर्ड करना एवं अन्य कार्य शामिल हैं। और यदि वेरिफायर लॉगिन है तो बिल को वारीफिकेशन कर अप्रूव करना, रिजेक्ट करना एवं अन्य वेरिफायर से सम्बंधित कार्य
  • इस प्रकार से आप पोर्टल पर लॉगिन कर सकते हैं और दिए मॉड्यूल के अनुसार पोर्टल पर कार्य कर सकते हैं|

अभी यहाँ पर केवल लॉगिन प्रक्रिया को समझाया गया है लॉगिन करने के बाद जिस आईडी से आप लॉगिन हुए हैं उसके अनुसार पोर्टल में ऑप्शन ओपन होते हैं |यदि लॉगिन करने में किसी प्रकार की समस्या से जूझ रहे हैं तो तो हमे कमेंट के माध्यम से जरूर बताएं | हमारी टीम आपकी जरूर हेल्प करेगी

“DigiGov Maker Vendor Bill Making Process” मेकर आईडी से वेंडर बिल कैसे लगाएं

0

DigiGov Maker Vendor Bill Making Process : लेख के टाइटल से आप समझ ही गए होंगे की आज किस बारे में आप सीखने वाले हैं | “DigiGov” पोर्टल में फंड वेंडर को पास करने के लिए मुख्यतः 2 प्रबंधक होते हैं जो की वेंडर को fund disbursment के लिए उत्तरदायी होते हैं पहले मेकर (Maker) मेकर : मेकर का काम Vendor Registration , बिल जनरेट करना आदि की काम होते हैं
अप्रूवर : मेकर द्वारा जनरेट बिल की वेरीफाई करना अप्रूवर का काम होता है| अप्रूवर द्वारा बिल OTP से वेरफाइ होने के बाद पैसे संबंधित वेंडर को Transfer हो जाते हैं|

2 प्रबंधक प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में fund disbursment के लिए उत्तरदायी होते हैं लेकिन हाई स्कूल या हायर सेकेंडरी विद्यालय में तीन प्रबंधक बनाए जाते हैं जो की ये हैं मेकर(Maker) : मेकर का काम बिल जनरेट करना होता है अप्रूवर (Approver) : मेकर द्वारा जनरेट बिल की वेरीफाई करना अप्रूवर का काम होता है वेरिफायर (Verifier) : अप्रूवर द्वारा वेरीफाई बिल को वेरीफाई करते हुए राशि को संबधित वेंडर को OTP के माध्यम से अप्रूव करना।

तो इस प्रकार DigiGov के माध्यम से वेंडर को भुगतान किया जाता है चलिए शुरू करते हैं सबसे पहले स्टेप से जो की मेकर(Maker) आईडी से बिल लगाने से शुरू होती है | किन्तु इसके पहले लॉगिन करने, पासवर्ड को लॉगिन करने या वेंडर registration में किसी प्रकार की कोई समस्या है तो इन लेख का अध्ययन जरूर करें |

  1. ऑफिसियल पोर्टल पर MAKER लॉगिन करें:
  • ऑफिसियल पोर्टल पर जाने के लिए SBI CSS गूगल सर्च करें और फर्स्ट लिंक ओपन करें या https://snafms.sbi/ लिंक पर क्लिक करें|
  • प्रारम्भिक बिल लगाने की शुरुआत मेकर लॉगिन से होती है तो लॉगिन करने के लिए मेकर आईडी एवं पासवर्ड का उपयोग करें| की दिनों के बाद आईडी लॉगिन करने पर नॉर्मली पासवर्ड चेंज करने के लिए कहा जाता है इसलिए ऐसी सिचूऐशन में इस लिखे को पढ़ें “DigiGOV पोर्टल का पासवर्ड रीसेट करने का सरल तरीका: जानिए हिंदी में”

2. Manage Fund disbursement:

  • सफलतापूरक लॉगिन होने पर Manage Fund disbursement ऑप्शन पर जाएं
  • इसके लिए पहले MY MODULE में जाने पर की विकल्प स्क्रीन पर ओपन होते हैं जिसमे से Manage Fund disbursement पर क्लिक करें|

Path: My Module >> Manage Fund Disbursement:

3. Fund disbursement:

  • उपरोक्त लिंक पर क्लिक करने पर फिर से की विकल्प ओपन होते हैं जिसमे से आपको Fund disbursement का चयन करना होता है|

Path: FMS Home Page >> My Module >> Manage Fund Disbursement >> Fund Disbursement

4. FMS Fund Disbursement Page:

  • Fund disbursement में क्लिक करने पर FMS Fund Disbursement Page ओपन हो जाता है जिसमे की प्रकार की जानकारियों को सावधानी से भरना पड़ता है|
  • इस पेज में कई महत्त्वपूर्ण जानकारियां अंकित करनी होती है जैसे वित्तीय वर्ष (financial year), Entity/DDO, Nature of Payment, type, Beneficiary Created me/All, Activity एवं बिल से सम्बंधित फाइल को अटैच करते हुए और सभी जरुरी जानकरियों को अंकित करते हुए Add बटन पर क्लिक करें|

5. Enter Gross amount and Deductions amount page:

  • ऐड करते ही आपके स्क्रीन पर ऐड बटन के नीचे स्क्रीन पर वेंडर डिटेल्स आती है जिसमे वेंडर को टीना अमाउंट disburse, होने है gross amount, Deductions की जानकारी भरनी पड़ेगी|
  • सभी जानकारी अंकित करने के बाद वेंडर की सभी डिटेल्स वेरीफाई करते हुए validate बटन पर क्लिक कर जानकारी को validate करें

6. FMS Fund Disbursement Request Submit to Verifier:

  • Validate होने के बाद Request वेरीफायर के इनबॉक्स में भेज दी जाती है| वेरीफायर के नाम जानकारी pupup बॉक्स के माध्यम से स्क्रीन पर डिस्प्ले होती है जिसे रीक्वेस्ट भेजी जाती है|
  • और इस प्रक्रिया के बाद मेकर का काम खतम हो जाता है यदि और कोई बिल लगाना होतो पुनः इसी प्रक्रिया को फिर से फॉलो करना होता है|
  • मेकर द्वारा भेजे बिल को वेरीफायर द्वारा वेरफाइ किए जाते हैं यदि आप प्राइमरी यया माध्यमिक विद्यालय से हैं तब वेरीफायर द्वारा वेरफाइ करने के पश्चात अमाउन्ट को वेंडर के खाते में ट्रांसफर हो जाते हैं लेकिन यदि उच्च विद्यालय से हैं तो वेरीफायर द्वारा वेरफाइ करने के पश्चात बिल अप्रूवर (Approver) को भेज दिया जाता है उसके बाद फाइनल पेमेंट की प्रक्रिया पूरी होती है
  • अप्रूवर (Approver) एवं वेरिफायर (Verifier) कैसे काम करते हैं इसकी जानकारी अगले लेख में|

Happy Krishna Janmashtami: Best Messages, Quotes, Photos , HD Images and Wishes in Hindi

Happy Krishna Janmashtami: जन्माष्टमी भगवान विष्णु के आठवें अवतार भगवान कृष्ण की जयंती को चिह्नित करने के लिए मनाया जाने वाला एक खुशी का त्योहार है। जन्माष्टमी को गोकुलाष्टमी, कृष्णष्टमी, कृष्ण जयंती या कृष्ण जन्माष्टमी के नाम से भी जाना जाता है। यह शुभ हिंदू त्योहार बहुत उत्साह और खुशी के साथ मनाया जाता है। इस दिन, कृष्ण भक्त पूजा का आयोजन करते हैं, मंदिरों में जाते हैं और घरों को सजाते हैं।

भगवान कृष्ण के जन्म और जीवन की कहानी को फिर से बताने के लिए बच्चे स्कूलों और पड़ोस में भगवान कृष्ण और अन्य पौराणिक पात्रों के रूप में तैयार होते हैं। लोग भगवान कृष्ण के गीत भी गाते हैं और मजेदार दही-हांडी अनुष्ठान करते हैं।

पूजा के लिए, एक बाल कृष्ण देवता को पालने में स्थापित किया जाता है और उनकी पूजा की जाती है। भगवान को प्रसाद के रूप में मक्खन और चीनी की पेशकश की जाती है, क्योंकि ये उनके सबसे पसंदीदा खाद्य पदार्थों में से कुछ माने जाते हैं। भक्त एक दिन का उपवास रखते हैं जिसे पूजा के बाद प्रसाद के साथ तोड़ा जाता है।

जन्माष्टमी हिंदू कैलेंडर के भाद्र महीने के कृष्ण पक्ष के दौरान मनाई जाती है। ऐसा कहा जाता है कि कृष्ण का जन्म आधी रात को हुआ था, इसलिए जन्माष्टमी आधी रात के आसपास मनाई जाती है। अष्टमी तिथि पर, लड्डू गोपाल पूजा की जाती है। इस वर्ष अष्टमी तिथि 18 अगस्त को रात 9:20 बजे से 19 अगस्त की रात 10:59 बजे तक है.

अपने प्रियजनों के साथ जन्माष्टमी मनाने के लिए, यहां कुछ चुनिंदा संदेश, शुभकामनाएं, चित्र और भगवद गीता उद्धरण हैं जिन्हें आप टेक्स्ट संदेशों और सोशल मीडिया पर साझा कर सकते हैं। उन लोगों को चुनें जिन्हें आप सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। आप विभिन्न प्लेटफार्मों के लिए विभिन्न संदेशों और उद्धरणों का भी उपयोग कर सकते हैं। इसी के साथ आपको कृष्ण जन्माष्टमी की बहुत बहुत शुभकामनाएं।

कृष्ण जन्माष्टमी : संदेश , शुभकामनाएं

  • कृष्ण जी आप पर सदैव प्रसन्नता, प्रेम और शांति की वर्षा करते रहें। आपको और आपके परिवार को जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • मुझे आशा है कि कृष्ण की हर्षित धुन इस जन्माष्टमी पर आपको आनंद और आनंद प्रदान करेगी। जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
  • भगवान कृष्ण आपको सही रास्ता दिखाएं क्योंकि उन्होंने कुरुक्षेत्र में महाभारत के युद्ध में अर्जुन को रास्ता दिखाया था , जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
  • जय श्री कृष्ण ,  जन्माष्टमी मुबारक हो , मैं आज कृष्ण से आपकी सभी समस्याओं और चिंताओं को दूर करने की प्रार्थना करता हूं।
  • भगवान कृष्ण ने गीता में दिए गए सिद्धांतों को ध्यान में रखें और हमेशा धर्म के मार्ग का पालन करें। जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ।
  • नटखट नंदलाल आपको हमेशा खुश रहने के कई कारण दें। सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
  • मैं भगवान कृष्ण से प्रार्थना करता हूं कि आप हमेशा अपने सबसे अच्छे आशीर्वाद के साथ आप पर बरसते रहें और आपको जीवन में सही रास्ते पर चलने की शक्ति प्रदान करें। जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
  • कृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव हमारे दिलों को आशा, शांति और खुशी से भर दे। सभी को कृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • ब्रह्मांड के दिव्य शिक्षक कृष्ण हमेशा आपके साथ हैं – स्पष्टता, आनंद, आत्मविश्वास और आशा के साथ अपना जीवन जीने के लिए आपका मार्गदर्शन करने के लिए। कृष्णष्टमी के दिन आप में परोपकारी आत्माओं को प्रज्वलित करें और अज्ञान के अंधकार को दूर करें। जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • भगवान कृष्ण हमेशा आपके और आपके परिवार के साथ रहें, स्वास्थ्य, धन, प्रेम और खुशी का आशीर्वाद आप पर बनाये रखें । जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
  • मुरली मनोहर … गिरिधर गोपाल … गोविंदा हरि … इस जन्माष्टमी, जैसा कि आप श्री भगवान कृष्ण के नामों का जाप करते हैं, वे आप पर अपने दिव्य आशीर्वाद की वर्षा करें। शुभ कृष्ण जन्माष्टमी।
  • हरे कृष्ण, हरे कृष्ण… कृष्ण कृष्ण, हरे हरे… आपको कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई और शुभकामनाएं।
  • भगवान श्रीकृष्ण की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे। आपको और आपके परिवार को जन्माष्टमी की बहुत बहुत बधाई।
  • भगवान कृष्ण आपको और आपके परिवार को शांति और खुशियाँ दें… कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएँ।
  • नटखट नंद लाल आपको और आपके परिवार को हमेशा सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करें।
  • जन्माष्टमी का पर्व आपके लिए सुख, शांति और प्रेम लेकर आए। शुभ कृष्ण जन्माष्टमी।
  • भगवान कृष्ण का आशीर्वाद आपके जीवन के हर पल को, इस जन्माष्टमी और हमेशा बढ़ाए।
  • जय श्री कृष्ण , जन्माष्टमी के शुभ त्योहार पर अपनी सारी चिंता भगवान कृष्ण पर छोड़ दें और वह आपकी देखभाल करेंगे। जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
  • कान्हा आपके घर आएं और आपकी सारी माखन- मिश्री को आपकी सभी चिंताओं और दुखों के साथ ले जाएं। जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
  • मुरली मनोहर आपके परिवार को स्वास्थ्य और समृद्धि प्रदान करते रहें, और आपको हमेशा शांति मिले। जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
  • जब तक हमारे दिल में कान्हा है, हमें डरने की कोई बात नहीं है। सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
  • भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से आपके जीवन में प्यार और हँसी बनी रहे। जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर मैं आशा और प्रार्थना करता हूँ कि श्री कृष्ण की कृपा आप पर सदैव बनी रहे। आपका दिल और घर सुख, शांति और समृद्धि से भर जाए। जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
  • श्री कृष्ण जन्माष्टमी का यह शुभ अवसर आपके जीवन में ढेर सारी सकारात्मकता, शांति और सद्भाव लाए। आपको जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
  • भगवान कृष्ण आपको शक्ति प्रदान करें और आपको जीवन में सभी समस्याओं का बड़े साहस के साथ सामना करने के लिए प्रेरित करें। शुभ कृष्ण जन्माष्टमी।
  • भगवान कृष्ण की बांसुरी आपके जीवन में प्रेम की धुन को आमंत्रित करे। आप सभी को जन्माष्टमी की बहुत बहुत बधाई।
  • भगवान कृष्ण आपके सभी तनावों और चिंताओं को चुरा लें… और कृष्ण जन्माष्टमी के इस पावन अवसर पर आप सभी को प्यार, शांति और खुशियाँ दें। जन्माष्टमी की शुभकामनाएं!
  • इस जन्माष्टमी पर, आपकी सभी इच्छाएँ पूरी हों और नंद गोपाल आप और आपके प्रियजनों पर अपना आशीर्वाद बरसाएँ , जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।
  • इस जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण का आशीर्वाद आपके जीवन को खुशियों से भर दे। जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।