Home Blog Page 33

बिहार विधवा पेंशन योजना 2022 हेतु ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बिहार विधवा पेंशन योजना 2022:-

बिहार सरकार ने राज्य में अनेक प्रकार की कल्याणकारी योजनाये चला रखी है कई प्रकार की पेंशन योजना जैसे की वृद्धा पेंशन योजना, विकलांग पेंशन योजना ,विधवा पेंशन योजना आदि |

बिहार सरकार ने राज्य की विधवा महिलाओ को आर्थिक मदद देने के लिए बिहार विधवा पेंशन योजना की शुरुवात की है | बिहार राज्य की वो हर विधवा महिला जो की इस योजना की पात्रता के तहत आती है वो बिहार विधवा पेंशन योजना 2021 के लिए आवेदन कर सकती है |

इस योजना के लिए राज्य की गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाली विधवा महिलाओ को प्राथमिकता दी जाएगी | सरकार इस योजना के तहत लाभार्थी महिला को 500 रूपये की आर्थिक मदद प्रतिमाह देगी | बिहार विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए आपको इस योजना में आवेदन करना होगा |

इस योजना के तहत लाभार्थी को दी जाने वाली राशी वार्षिक रूप से दो किस्तों में दी जाती है एक क़िस्त 6 महीने से आती है | लाभार्थी को योजना के तहत 500 रूपये की आर्थिक मदद दी जाती है यानि की 6 महीने की रकम एक साथ दी जाती है | पहली क़िस्त अप्रेल से सितम्बर और दूसरी क़िस्त अक्टूम्बर से मार्च महीने तक होती है |

बिहार विधवा पेंशन योजना 2022 का उद्देश्य:-

इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीबी रेखा से निचे जीवन व्यापन करने वाली विधवा महिलाओ को आर्थिक मदद देना है | पति की मृत्यु के बाद महिला बेशहरा हो जाती है उनके पास कोई आय का साधन ना होने के कारन उनकी आर्थिक स्थिति ख़राब हो जाती है |

इसलिए उनको अपना जीवन जीने के लिए दुसरो पर निर्भर रहन पड़ता है | इसलिए सरकार ने इन महिलाओ को आर्थिक मदद देने के लिए इस योजना को शुरू किया है ताकि इन महिलाओ की आर्थिक स्थिति को सुधार जा सके | सरकार इनकी मदद करने के लिए इन महिलाओ को 500 रूपये की आर्थिक मदद देती है |

बिहार विधवा पेंशन योजना 2022 के लाभ:-

  • इस योजना का लाभ लेकर के विधवा महिलाओ की आर्थिक स्थिति सुधरेगी |
  • महिलाये आत्मनिर्भर बनेगी |
  • लाभार्थी इस योजना का लाभ लेकर के अपना जीवन बसर आसानी से चला सकता है जिससे उनको अपना जीवन जीने के लिए दुसरो पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा |
  • सरकार लाभार्थी को 500 रूपये की प्रतिमाह आर्थिक मदद देगी |
  • दी जाने वाली राशी लाभार्थी के खाते में सीधे ट्रान्सफर होगी |
  • प्रदेश की वो हर विधवा महिलाओ जो की इस योजना की पात्रता का पालन करती है वो बिहार विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकती है |

बिहार विधवा पेंशन योजना 2022 के लिए पात्रता:-

आवेदन बिहार राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए |
जो विधवा महिला आवेदन करना चाहती है वो माता पिता और बेटे के बिना विधवा होनी चाहिए |
आवेदक की आयु कम से कम 18 साल होनी चाहिए |
आवेदक महिला के परिवार की वर्षिक आय 60 हजार रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए |

बिहार विधवा पेंशन योजना 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • आधार कार्ड
  • बैंक खाता पासबुक
  • पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र

बिहार विधवा पेंशन योजना ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आवेदक लोक सेवाओं का अधिकार एवं अन्य सेवाओं (RTPS and Other Services) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाए |
  • होमपेज पर ऑनलाइन आवेदन दें >> समाज कल्याण विभाग की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की सेवाएँ >> सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लिए आवेदन के विकल्प को चुने |
बिहार विधवा पेंशन योजना
  • सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना आवेदन फॉर्म आपके सामने खुल जाएगा |
  • अब आवेदन फॉर्म में पूछी गयी जानकारी दें और जरुरी दस्तावेज़ अपलोड कर दें |
  • अंत में आवेदन फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट अवश्य करवा लें |
  • इस प्रकार आप बिहार विधवा पेंशन योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है |

Frequently Asked Questions(FAQs):-

बिहार विधवा पेंशन योजना 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?

इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है, जिसकी पूरी जानकारी पहले ही उपलब्ध करा दी गयी है |

बिहार विधवा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली राशि का भुगतान कब किया जाएगा?

इस योजना के अंतर्गत 6-6 माह की दो किस्तों के रूप में भुगतान की जाएगी | पहली क़िस्त अप्रैल से सितम्बर तक और दूसरी क़िस्त अक्टूबर से मार्च माह के बीच में जारी की जाएगीबिहार विधवा पेंशन योजना 2022|

Bihar Widow Pension Scheme आवेदन कहाँ करें?

विधवा पेंशन योजना के लिए आप लोक सेवाओं का अधिकार एवं अन्य सेवाओं, बिहार की आधिकारिक वेबसाइट पर सकते है | ऑफलाइन आवेदन के लिए आप अपना आवेदन फॉर्म विकास अधिकारी, पंचायत समिति (गांव आवेदक) एवं शहरी एरिया का आवेदक अपना आवेदन उपखण्ड अधिकारी कार्यालय में जमा करा सकते है |

बिहार विधवा पेंशन योजना में कितनी राशि मिलेगी?

विधवा पेंशन योजना के अंतर्गत 500 रूपये हर माह दिए जाएंगे |

Madhya Pradesh Samadhan Portal: समाधान पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण कैसे करें?

Madhya Pradesh Samadhan Portal:-

एमपी समाधान पोर्टल (MP Samadhan Portal) को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा राज्य के नागरिको के हित के लिए लॉन्च किया गया है | इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी लोग किसी भी सरकारी विभाग से संबंधित शिकायतें या अपनी कोई समस्याएं दर्ज करवा सकते हैं | मध्य प्रदेश के लोगो को अपनी शिकायत दर्ज करवाने के लिए कही जाना नहीं पड़ेगा | इस Madhya Pradesh Samadhan Portal प्रणाली के माध्यम से विभिन्न शिकायतों का पारदर्शी तरीके से निराकरण हो सकेगा |

MP CM Helpline Number:-

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के नागरिको के लिए MP CM Helpline Number भी शुरू किया है | राज्य में रहने वाले कोई भी नागरिक अब टोल-फ्री नंबर 181 और 1800-2330-183 पर सुबह 7 से 11 बजे के बीच अपनी शिकायत दर्ज करा सकते है | मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में प्रति माह के पहले मंगलवार को 20 से 25 शिकायत को एकत्र किया जायेगा और फिर आवेदन पत्रों पर चर्चा कर ऑनलाइन समाधान भी प्रदान किया जायेगा | इस एमपी समाधान ऑनलाइन पोर्टल के शुरू होने से एमपी के नागरिको को काफी राहत मिलेगी | अब लोग घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आसानी से अपनी शिकयत दर्ज करवा सकते है |

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया एमपी शिकायत पोर्टल पर आप केवल हिंदी, अंग्रेजी या फिर स्थानीय भाषा के प्रयोग के अलावा अन्य भाषाओं में भी अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं | अन्य भाषाओं में उत्तराखंड की गढ़वाली, कुमाऊनी, जौनसारी आदि जैसी भाषाएं शामिल है | इस सुविधा के माध्यम से लोगों को पोर्टल का उपयोग करने में आसानी होगी |

एमपी समाधान पोर्टल के लाभ:-

  • इस सुविधा का लाभ राज्य के सभी नागरिक उठा सकते है |
  • इस समाधान ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लोग घर बैठे आसानी से ऑफिसियल वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते है |
  • Madhya Pradesh Samadhan Portal पर शिकायत दर्ज करने से लोग जल्द से जल्द अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते है |
  • शिकायतों का निराकरण तय समय के अनुसार होगा |

समाधान ऑनलाइन पोर्टल के दिशा निर्देश:-

  • सूचना का अधिकार से सम्बंधित मामले |
  • माननीय न्यायालय में विचाराधीन प्रकरण |
  • आर्थिक सहायता या नौकरी दिए जाने की मांग |
  • मेरे द्वारा दर्ज की जाने वाली शिकायत मेरे पूर्ण संज्ञान में है, और असत्य नहीं है |
  • दर्ज की जाने वाली शिकायत के संबंध में पूरी तरह में जिम्मेदार हूँ |

एमपी समाधान पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत पंजीकरण कैसे करे:-

सर्वप्रथम आवेदक को एमपी समाधान की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा |

  • इस होम पेज पर आपको “शिकायत दर्ज करे” का ऑप्शन दिखाई देगा | आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने आगे का पेज खुल जायेगा |
Madhya Pradesh Samadhan Portal
  • इस पेज पर आपको कुछ दिशा निर्देश दिए जायेगे जिमे आपको मै सहमत हूँ पर सही का निशान लगाकर Accept के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपके समाने फॉर्म आएगा जिसमे आपको अपना मोबाइल नंबर, आधार नंबर, नाम, ई मेल भरना होगा इसके बाद नीचे शिकायत का पंजीयन में जानकरी भरे जैसे विभाग, उप विभाग, शिकायत की श्रेणियाँ शिकायत हेतु ग्राम और शिकायत के विवरण में 200 शब्द लिखना अनिवार्य है |
Madhya Pradesh Samadhan Portal
  • यदि शिकायत से सम्बंधित कोई दस्तावेज है तो उसे स्कैन करके अपलोड करना होगा | सभी जानकारी भरने के बाद आपको “जन शिकायत को दर्ज करें” के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • शिकायत दर्ज हो जाने के बाद आपको एक जन शिकायत यूनिक नंबर प्रदान किया जायेगा | इस शिकायत नंबर से आप अपनी शिकायत की स्थिति को देख सकते हैं |

मध्य प्रदेश समाधान पोर्टल शिकायत की स्थिति कैसे देखे:-

सर्वप्रथम आवेदन को Online Portal पर जाना होगा | ऑनलाइन पोर्टल पर जाने के बाद आपके समाने होम पेज खुल जायेगा | इस होम पेज पर आपको शिकायत की स्थिति जाने” का विकल्प दिखाई देगा |

Madhya Pradesh Samadhan Portal
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा | इस विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा | इस पेज पर आपको जन शिकायत की स्थिति देखने के लिए अपना जन शिकायत क्रमांक या मोबाइल नंबर डालना होगा |
  • इसके बाद आपको खोजे के बटन पर क्लिक करना होगा | इसके बाद आप अपने शिकायत की स्थिति आसानी से देख सकते है |

Top 10 Richest Temple Of India: ये हैं भारत के 10 सबसे अमीर मंदिर

Top 10 Richest Temple Of India:भारत के दस सबसे अमीर मंदिर

भारत के दस सबसे अमीर मंदिर– भारत में मंदिर देश की समृद्ध धार्मिक विरासत को दर्शाते हैं | देशभर में 500,000 से अधिक मंदिर हैं, जिनमें से कई को अत्यधिक आस्था और चमत्कार के रूप में जगह दी गई है |

भारत में हिन्दुओं की आस्था मंदिर में विराजमान भगवान से इस कदर जुड़ी हुई है कि वो अपनी इच्छाओं को पूरा करवाने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं |

यही कारण है कि भक्त अपनी श्रद्धा और भक्ति के लिए मंदिरों में लाखों रुपए, सोना, चांदी आदि दान करते हैं | आज हम आपको इस लेख में उन 10 मंदिरों के बारे में बताने वाले हैं जिनकी गिनती भारत के सबसे अमीर मंदिरों में की जाती है |

भारत के दस सबसे अमीर मंदिर:-

1. पद्मनाभ स्वामी मंदिर, त्रिवेंद्रम (Padmanabhaswamy Temple, Trivandrum):-

भारत के दस सबसे अमीर मंदिर
Padmanabhaswamy Temple, Trivandrum

भारत के दस सबसे अमीर मंदिर, पद्मनाभ स्वामी मंदिर भारत का सबसे अमीर मंदिर है | यह तिरुवनंतपुरम् (त्रिवेंद्रम) शहर के बीच स्थित है | इस मंदिर की देखभाल त्रावणकोर के पूर्व शाही परिवार द्वारा की जाती है |

यह मंदिर बहुत प्राचीन है और द्रविड़ शैली में बनाया गया है | मंदिर की कुल एक लाख करोड़ की संपत्ति है | मंदिर के गर्भगृह में भगवान विष्णु की विशाल मूर्ति विराजमान है जिसे देखने के लिए हजारों भक्त दूर दूर से यहां आते हैं |

एक रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर की 6 तिजोरियों में कुल 20 अरब डॉलर की संपत्ति है | यही नहीं, मंदिर के गर्भग्रह में भगवान विष्णु की बहुत बड़ी सोने की मूर्ती विराजमान है, जिसकी कीमत 500 करोड़ रुपए है |

इस प्रतिमा में भगवान विष्णु शेषनाग पर शयन मुद्रा में विराजमान हैं | मान्यता है कि तिरुअनंतपुरम नाम भगवान के अनंत नामक नाग के नाम पर ही रखा गया है | यहां पर भगवान विष्णु की विश्राम अवस्था को पद्मनाभ कहा जाता है और इस रूप में विराजित भगवान पद्मनाभ स्वामी के नाम से विख्यात हैं |

2. तिरूपति बालाजी का मंदिर, आंध्रप्रदेश (Tirupati Balaji Temple, Andhra Pradesh) :-

भारत के दस सबसे अमीर मंदिर
Tirupati Balaji Temple, Andhra Pradesh

तिरूपति बालाजी का मंदिर आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में स्थित है | यह मंदिर वास्तुकला का अद्भुत नमूना है | मंदिर सात पहाड़ों से मिलकर बने तिरूमाला के पहाड़ों पर स्थित है, कहते हैं कि तिरूमाला की पहाड़ियां विश्व की दूसरी सबसे प्राचीन पहाड़ियां है |

इस तिरूपति मंदिर में भगवान वेंकटश्वर निवास करते है | भगवान वेंकटश्वर को विष्णुजी का अवतार माना जाता है | यह मंदिर समुद्र तल से 2800 फिट की ऊंचाई पर स्थित है | इस मंदिर को तमिल राजा थोडईमाननें ने बनवाया था |

वर्ष 2010 में तिरुमाला तिरुपति मंदिर ने भारतीय स्टेट बैंक के पास ब्याज के लिए 1175 किलो सोना जमा था | भक्त यहां हर साल लगभग 600 करोड़ रुपये दान के रूप में देते हैं| मंदिर में लगभग 50,000 श्रृद्धालु रोज दर्शन करने आते हैं | मंदिर की कुलसंपत्ति लगभग 50,000 करोड़ है |

3. श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी (Jagnnath Temple, Puri) :-

भारत के दस सबसे अमीर मंदिर
Jagnnath Temple, Puri

पुरी का श्री जगन्नाथ मंदिर एक हिन्दू मंदिर है, जो भगवान जगन्नाथ (श्रीकृष्ण) को समर्पित है | यह भारत के उड़ीसा राज्य के तटवर्ती शहर पुरी में स्थित है | जगन्नाथ शब्द का अर्थ जगत के स्वामी होता है | इनकी नगरी ही जगन्नाथपुरी या पुरी कहलाती है | 

इस मंदिर को हिन्दुओं के चार धाम में से एक गिना जाता है | यह वैष्णव सम्प्रदाय का मंदिर है | पुरी जगन्नाथ मंदिर भारत के दस अमीर मंदिरों में से एक है | इस मंदिर के लिए जो भी दान आता है | वह मंदिर की व्यवस्था और सामाजिक कामों में खर्च किया जाता है |

4. सांई बाबा मंदिर, शिरडी (Sai Baba Temple, Shirdi):-

भारत के दस सबसे अमीर मंदिर
Sai Baba Temple, Shirdi

सांई बाबा एक भारतीय गुरु, योगी और फकीर थे, उन्हें उनके भक्तों द्वारा संत कहा जाता है | उनके असली नाम, जन्म, पता और माता पिता के सन्दर्भ में कोई सूचना उपलब्ध नहीं है |

सांई शब्द उन्हें भारत के पश्चिमी भाग में स्थित प्रांत महाराष्ट्र के शिर्डी नामक कस्बे में पहुंचने के बाद मिला | शिर्डी सांई बाबा मंदिर भी यहीं बना हुआ है | सांई बाबा मंदिर भारत के अमीर मंदिरों में से एक माना जाता है | इस मंदिर की संपत्ति और आय दोनों ही करोड़ों में है |

रिपोर्टों के अनुसार, मंदिर के बैंक खाते में 380 किलो सोना, 4,428 किलो चांदी और डॉलर और पाउंड जैसी विदेशी मुद्राओं के रूप में बड़ी मात्रा में धन के साथ-साथ लगभग 1,800 करोड़ रुपये हैं |

2017 में रामनवमी के अवसर पर एक अज्ञात भक्त द्वारा 12 किलो सोना दान किया गया था | साथ ही, हर साल लगभग 350 करोड़ का दान आता है |

5. वैष्णो देवी मंदिर, जम्मू (Vaishno Devi Templ, Jammu) :-

Vaishno Devi Templ, Jammu

भारत में हिन्दूओं का पवित्र तीर्थस्थल वैष्णो देवी मंदिर है जो त्रिकुटा हिल्स में कटरा नामक जगह पर 1700 मी. की ऊंचाई पर स्थित है | मंदिर के पिंड एक गुफा में स्थापित है, गुफा की लंबाई 30 मी. और ऊंचाई 1.5 मी. है | 

लोकप्रिय कथाओं के अनुसार, देवी वैष्णों इस गुफा में छिपी और एक राक्षस का वध कर दिया | मंदिर का मुख्य आकर्षण गुफा में रखे तीन पिंड है | इस मंदिर की देखरेख की जिम्मेदारी वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की है |

आंध्र प्रदेश के तिरुमला वेंकटेश्वर मंदिर के बाद इसी मंदिर में भक्तों द्वारा सबसे ज्यादा दर्शन किए जाते है | यहां हर साल लगभग 500 करोड़ का दान आता है |

6. सिद्घिविनायक मंदिर, मुंबई (Siddhivinayak Temple, Mumbai) :- 

Siddhivinayak Temple, Mumbai

सिद्घिविनायक गणेश जी का सबसे लोकप्रिय रूप है | गणेश जी की जिन प्रतिमाओं की सूड़ दाईं तरह मुड़ी होती है, वे सिद्घपीठ से जुड़ी होती हैं और उनके मंदिर सिद्घिविनायक मंदिर कहलाते हैं |

सिद्धि विनायक की महिमा अपरंपार है, वे भक्तों की मनोकामना को तुरंत पूरा करते हैं | मान्यता है कि ऐसे गणपति बहुत ही जल्दी प्रसन्न होते हैं और उतनी ही जल्दी कुपित भी होते हैं|

सिद्धी विनायक मंदिर भारत के रईस मंदिरों में से एक माना जाता है | इस मंदिर को 3.7 किलोग्राम सोने से कोट किया गया है, जो कि कोलकत्ता के एक व्यापारी ने दान किया था | रिकॉर्ड के अनुसार, मंदिर सालाना लगभग 125 करोड़ कमाता है, जिसमें अमीर देशवासियों द्वारा किया गया भारी दान भी शामिल है |

7. सोमनाथ मंदिर, गुजरात (Somnath Temple, Gujarat) :-

सोमनाथ एक महत्वपूर्ण हिन्दू मंदिर है जिसकी गिनती 12 ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में होती है | गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र के वेरावल बंदरगाह पर स्थित इस मंदिर के बारे में कहा जाता है कि इसका निर्माण स्वयं चन्द्रदेव ने किया था | 

इसका उल्लेख ऋग्वेद में भी मिलता है | इसे अब तक 17 बार नष्ट किया गया है और हर बार इसका पुनर्निर्माण किया गया | सोमनाथ में हर साल करोड़ों को चढ़ावा आता है | इसलिए ये भारत के अमीर मंदिरों में से एक है |

8. गुरुवयुर मंंदिर, केरल (Guruvayur Temple, Kerala) :-

Guruvayur Temple, Kerala

गुरुवयुर श्री कृष्ण मंदिर गुरुवयुर केरला में स्थित है | यह मंदिर विष्णु भगवान का सबसे पवित्र मंदिर माना जाता है | कहा जाता है कि यह मंदिर लगभग 5000 साल पुराना है | गुरुवयुर मंंदिर वैष्णवों की आस्था का केंद्र है | अपने खजाने के कारण यह मंदिर भी भारत के 10 सबसे अमीर मंदिरों में से एक है |

9. काशी विश्वनाथ मंदिर, वाराणसी (Kashi Vishwanath Temple, Varanasi) :- 

Kashi Vishwanath Temple

काशी विश्वनाथ मंदिर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है | यह मंदिर वाराणसी में स्थित है | काशी विश्वनाथ मंदिर का हिंदू धर्म में एक विशिष्ट स्थान है | ऐसा माना जाता है कि एक बार इस मंदिर के दर्शन करने और पवित्र गंगा में स्नान कर लेने से मोक्ष की प्राप्ति होती है | 

वर्तमान मंदिर का निर्माण महारानी अहिल्या बाई होल्कर द्वारा सन 1780 में करवाया गया था | बाद में महाराजा रंजीत सिंह द्वारा 1853 में 1000 कि.ग्रा शुद्ध सोने द्वारा मढ़वाया गया था | काशी विश्वनाथ भी भारत के अमीर मंदिरों में से एक है | यहां हर साल करोड़ों का चढ़ावा आता है |

10. मीनाक्षी अम्मन मंदिर, मदुरै (Meenakshi Temple, Madurai) :

Meenakshi Temple

तमिलनाडु में मदुरै शहर में स्थित मीनाक्षी अम्मन मंदिर प्राचीन भारत के सबसे महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक है | मीनाक्षी अम्मन मंदिर विश्व के नए सात अजूबों के लिए नामित किया गया है | 

यह मंदिर भगवान शिव व मीनाक्षी देवी पार्वती के रूप के लिए समर्पित है | मीनाक्षी मंदिर पार्वती के सबसे पवित्र स्थानों में से एक है | मंदिर का मुख्य गर्भगृह 3500 वर्ष से अधिक पुराना माना जा रहा है | यह मंदिर भी अमीर मंदिरों में से एक माना जाता है |

स्वावलंबन कार्ड या UDID Card के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Apply Online For UDID Card

स्वावलंबन कार्ड क्या है:-

विकलांगता सबसे दर्दनाक स्थिति है जिससे व्यक्ति को गुजरना पड़ता है | विकलांग व्यक्तियों के लिए जीवन की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा करने, आसान बनाने के लिए, भारत सरकार स्वावलंबन कार्ड लाई है और इस स्वावलंबन कार्ड के माध्यम से भारत में विकलांग व्यक्ति कई योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं | स्वावलंबन कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आदि के बारे में इस लेख के माध्यम से जानें |

हम सभी जानते हैं कि विकलांग लोगों को उनके जीवनकाल में बहुत कुछ सहना पड़ता है इसी लिए विकलांग लोगों को खुशहाल और सुखद तरीके से जीने में मदद करने के लिए, भारत सरकार ने UDID कार्ड की घोषणा की है | UDID कार्ड के माध्यम से विकलांग व्यक्ति सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं | स्वावलंबन कार्ड की मदद से, विकलांग व्यक्ति वित्त की किसी भी समस्या के बिना अपना जीवन बिता सकते हैं |

Also Read:- स्वावलंबन कार्ड या UDID Card का नवीनीकरण कैसे करें?

स्वावलंबन कार्ड के लाभ:-

  • लाभार्थियों को संबंधित प्राधिकरण द्वारा उल्लिखित UDID ​​कार्ड की विभिन्न प्रतियां नहीं बनानी होंगी | पाठक की मदद से एक स्वावलंबी प्रदाता को आसानी से डिकोड किया जाएगा|
  • कार्ड विकलांग लोगों के लिए सत्यापन और पहचान का एक एकल दस्तावेज होगा और निकट भविष्य में उनके लिए कई लाभ प्राप्त करेगा |
  • UDID ​​कार्ड कार्यान्वयन के पदानुक्रम के सभी स्तरों – गाँव स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर लाभार्थी की शारीरिक और वित्तीय प्रगति की ट्रैकिंग में मदद करेगा |

स्वावलंबन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया (Apply Online For UDID Card):-

  • सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट http://www.swavlambancard.gov.in/ पर जाना होगा |
  • UDID web portal के साथ रजिस्टर करने के लिए रजिस्टर लिंक पर क्लिक करें |
  • Credential का उपयोग करके वेबसाइट पर login करें |
  • यहाँ Apply Online for Disability Certificate & UDID Card लिंक पर क्लिक करें |
  • निर्देश पढ़ें और एक ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें |
Apply Online For UDID Card
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें |
  • आवेदन पत्र CMO कार्यालय / चिकित्सा प्राधिकरण को भेजें |

UDID ​​विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए सत्यापन प्रक्रिया:-

  • सबसे पहले, सीएमओ कार्यालय / चिकित्सा प्राधिकरण आपके डेटा को सत्यापित करेगा |
  • CMO कार्यालय / चिकित्सा प्राधिकरण तब मूल्यांकन के लिए संबंधित विशेषज्ञ की नियुक्ति करेगा |
  • विशेषज्ञ डॉक्टर PwD की विकलांगता को आश्वस्त करेंगे और विकलांगता पर एक राय देंगे |
  • अंत में, मेडिकल बोर्ड मामले की समीक्षा करता है और विकलांगता प्रतिशत प्रदान करता है |
  • CMO कार्यालय एक विकलांगता प्रमाण पत्र और एक UDID ​​और विकलांगता प्रमाण पत्र का generate करता है |
  • UDID डेटशीट UDID कार्ड की छपाई के लिए जाती है |
  • कार्ड अंततः PwD को भेजा जाता है |

उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

0

उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र:-

उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र– जन्‍म प्रमाणपत्र बहुत ही महत्‍वपूर्ण पहचान का दस्‍तावेज हैं | यह सरकारी तथा गैर सरकारी कामों में इस्तेमाल किया जाता है | जन्म प्रमाण पत्र राज्य के राजस्व विभाग द्वारा जारी किया जाता है |

इससे किसी के लिए भी इसके होने से भारत सरकार द्वारा इसके नागरिकों को प्रदान की जाने वाली बहुत सारी सेवाओं का लाभ उठा सकता है | जन्‍म प्रमाणपत्र प्राप्‍त करना अनिवार्य हो जाता है चूंकि यह सभी प्रयोजनों के लिए किसी के जन्‍म की तारीख और तथ्‍य को प्रमाणित करता है |

बच्चे के पैदा होने के बाद जन्म प्रमाणपत्र का होना बहुत ही जरुरी है | बच्चे का जन्म हॉस्पिटल में हो तब वहां से जन्म प्रमाण पत्र मिल जाता है या अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय से जाकर भी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं |

परंतु अब घर बैठे आप ऑनलाइन भी जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं | राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी जन्‍म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करना चाहते है वह eSathi Uttar Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट http://164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक शर्त:-

जन्‍म प्रमाण पत्र के लिए ओवदन करने के लिए आप पहले जन्‍म का पंजीकरण करें | पंजीयक द्वारा निर्धारित प्रपत्र भरकर जन्‍म होने के 21 दिन के भीतर संबंधित स्‍थानीय प्राधिकारी के पास जन्‍म का पंजीकरण किया जाना है |

संबंधित अस्‍पताल के वास्‍तविक रिकार्ड का सत्‍यापन करने के बाद जन्‍म प्रमाणपत्र जारी किया जाता है | यदि इसके होने के निर्धारित समय के भीतर जन्‍म पंजीकृत नहीं किया गया है तो राजस्‍व प्राधिकारी द्वारा दिए गए आदेश से पुलिस द्वारा विधिवत सत्‍यापन करने के बाद प्रमाणपत्र जारी किया जाता है |

उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • बच्चे का नाम|
  • जन्म तिथि|
  • जन्म स्थान|
  • माता पिता का व्यवसाय तथा पता|
  • यदि बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ है|
  • तो बच्चे को अस्पताल में ही जन्म प्रमाण पत्र प्रदान करवाया जाता है|

उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र के लाभ:-

  • यदि बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र होगा तब उसको किसी भी स्कूल में दाखिला लेने में मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा |
  • यदि आप पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तब भी आपको जन्म प्रमाण पत्र काम आएगा |
  • यदि आप किसी भी सरकारी नौकरी में जाना चाहते हैं तब भी आपको जन्म प्रमाण पत्र काम आएगा |
  • यदि आप कोई भी स्कॉलरशिप प्राप्त करना चाहते हैं तब भी जन्म प्रमाण पत्र काम आता है |

उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को eSathi Uttar Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट http://164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx पर जाना होगा | आपके समाने Homepage खुल जायेगा |
उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र
  • इस Homepage पर आपको “नवीन उपयोगकर्ता रजिस्ट्रेशन” का विकल्प दिखाई देगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा |
  • आपको इस पंजीकरण फॉर्म के पूछी गयी सभी जानकारी जैसे Login Id आवेदक का नाम जन्म तिथि, आवसीय पता, जिला, मोबाइल नंबर Captcha Code आदि भरनी होगी |
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको “सुरक्षित करे” के बटन पर क्लिक करना होगा | इसके बाद आपको login करना होगा | Login करने के लिए आपको Homepage पर जाना होगा |
  • इस होम पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म में अपना नाम , पासवर्ड /OTP, सुरक्षित कोड आदि भरना होगा | उसके बाद आपको submit के बटन पर क्लिक करना होगा | इस तरह आपको login हो जायेगा |
  • इसके बाद आपको आवेदन भरे के विकल्प पर क्लिक करना होगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद अब आपको सेवा का चयन करना होगा |
  • सूची में “जन्म प्रमाण पत्र” चुनें | अब, ऑनलाइन आवेदन फार्म खुल जाएगा |
  • फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें | अब आपको अपने दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे और दस्तावेज़ संख्या प्रदान करना होगा |
  • सभी जानकारी ठीक से चेक करके, सबमिट करें पर क्लिक करना होगा | आपका आवेदन सफलतापूर्वक Submit होगा |

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड और आवेदन की स्थिति कैसे करें:-

  • जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल http://e-nagarsewaup.gov.in/ulbapps/ पर जाना होगा|
  • इसमें आपको Birth Certificate पर क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद आपको DOWNLOAD/SEARCH BIRTH CETIFICATE पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आप अपने Acknowledgement Number, Registration Number या City Name/Date Of Birth डालकर सर्च कर सकते है तथा जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं|
  • आवेदन की स्थिति जांचने के लिए आप CHECK STATUS BIRTH CERTIFICATE पर क्लिक कर सकते हैं तथा अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं|

उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना 2022:-

गरीब परिवारों की बेटियों को साक्षर बनाने में मदद करने के लिए उत्तराखंड सरकार ने गौरा देवी कन्या धन योजना 2022 (Gaura Devi Kanya Dhan Yojna 2022) की शुरुआत की है | उत्तराखंड सरकार ने नंदा देवी कन्या धन योजना और गौरा देवी कन्या धन योजना को संयुक्त कर दिया है |

उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना

गौरा देवी कन्या धन योजना (Gaura Devi Kanya Dhan Yojna) के तहत राज्य के गरीबी रेखा से नीचे (BPL) जीवन-यापन कर रहे परिवारों की बेटियों को लाभ पहुंचाया जाएगा | उत्तराखंड सरकार ने राज्य में बाल विवाह (Child Marriage) की समस्या को रोकने के लिए 1 जुलाई 2017 को गौरा देवी कन्या धन योजना की शुरुआत की थी |

गौरा देवी कन्या धन योजना (Gaura Devi Kanya Dhan Yojna) का मुख्य उद्देश्य
राज्य में कन्याओं को आत्मनिर्भर बनाना,कन्या भ्रूण हत्या को खत्म करना और प्रदेश में लड़कियों और लड़कों के बीच लिंगानुपात में सुधार करना है | गौरा देवी कन्या धन योजना (Gaura Devi Kanya Dhan Yojna) राज्य में लड़कियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हे शिक्षा पूरी करने के लिए भी जागरूक करेगी |

गौरा देवी कन्या धन योजना (Gaura Devi Kanya Dhan Yojna) बाल-विवाह को रोकने और राज्य की गरीब परिवारों की बेटियों को साक्षर करने या पढ़ाई के प्रति जागरूक करने में मदद करेगी | इस योजना के तहत एक BPL परिवार की अधिकतम दो लड़कियों को ही FD के रूप में 50,000/- रूपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी |

गौरा देवी कन्या धन योजना के तहत प्रदत्त सहायता राशि:-

  • बेटी के जन्म पर प्रदत्त राशि – 5000/- रूपये
  • 1 वर्ष की आयु पूरी होने पर प्रदत्त राशि – 5000/- रूपये
  • 8वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रदत्त राशि – 5000/- रूपये
  • 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रदत्त राशि – 5000/- रूपये
  • 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर प्रदत्त राशि – 5000/- रूपये
  • डिप्लोमा या स्नातक स्तर की पढाई पूरी होने पर प्रदत्त राशि – 10000/- रूपये
  • शादी के लिए प्रदत्त राशि – 16000/- रूपये

गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट http://escholarship.uk.gov.in/ पर जाना होगा |
उत्तराखंड गौरा देवी कन्या धन योजना
  • इसके पश्चात आपके सामने गौरा देवी कन्या धन योजना का लिंक दिखाई देगा |
  • इसके पश्चात आपके सामने पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा
  • यहाँ सभी जानकारी आपको सही-सही दर्ज करनी होगी |
  • सभी जानकारी ठीक से भरकर “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा |
  • योजना के लिए आवेदन पत्र / फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि तक है |

गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए पात्रता मानदंड:-

  • छात्रा को उत्तराखंड का मूल निवासी होना अनिवार्य है |
  • छात्रा का नाम BPL list में होना चाहिए |
  • छात्रा का उत्तराखंड बोर्ड से कक्षा 12वीं पास होना अनिवार्य है |
  • ग्रामीण क्षेत्र में छात्रा के परिवार की सालाना आय 15,976/- रुपये और शहरी क्षेत्र में 21,206/- रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए |
  • छात्रा अविवाहित होनी चाहिए और जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है उस वर्ष 01 जुलाई तक उसकी आयु 25 वर्ष से कम होनी चाहिए |
  • केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल छात्रा की पढ़ाई हुई होनी चाहिए |

गौरा देवी कन्या धन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • BPL Card
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • जाति प्रमाण पत्र (Caste Certificate)
  • हाई स्कूल की मार्कशीट
  • अविवाहित होने का प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक की फोटो कॉपी
  • पहचान पत्र- वोटर कार्ड/आधार या राशन कार्ड
  • Email Id/ Mobile Number
  • 12वीं कक्षा का रोल नंबर

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

प्रधान मंत्री आवास योजना- ग्रामीण 2022 की लाभार्थी सूचि में अपना नाम कैसे देखें?

Beneficiary list of Pradhan Mantri Awas Yojana- Gramin 2022:-

Beneficiary list of pradhan mantri awas yojana- प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण 2022 (Pradhan Mantri Awas Yojana Gramin 2022) के लाभार्थियों की सूची आधिकारिक वेबसाइट पर Excel और PDF प्रारूप में download करने के लिए उपलब्ध है और इसे किसी भी नागरिक के द्वारा भी देखा जा सकता है |

ग्रामीण विकास मंत्रालय (Ministry of Rural Development) ने, वे सभी लोग जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण PMAY-G ग्रामीण आवास योजना के लिए पहले से आवेदन किया है, वे अपना नाम 2022-2023 की PMAY- G लाभार्थी सूची में https://pmayg.nic.in/netiay/home.aspx पर देख सकते हैं |

इस सूची की जाँच state wise, district wise, block wise और Gram Panchayat wise की जा सकती है | उम्मीदवार आसानी से PMAY-G की ऑनलाइन सूची में देख सकते हैं कि उनका नाम सूची में मौजूद है या नहीं इसके अलावा वे डाउनलोड किए गए PDF में manual रूप से नाम खोज सकते हैं |

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण सूची 2022 में नाम खोजें:-

  • प्रथम चरण: सर्वप्रथम आवेदक को PMAY-G की आधिकारिक वेबसाइट
    https://pmayg.nic.in/netiay/home.aspx पर जाना होगा और “रिपोर्ट” अनुभाग पर क्लिक करना होगा |
Beneficiary list of pradhan mantri awas yojana
  • द्वितीय चरण: इसके पश्चात उम्मीदवारों को “Physical Progress Reports“अनुभाग के अंतर्गत “High Level Physical Progress Report” विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • तृतीय चरण: इसके पश्चात उम्मीदवारों को “Selection Filters” में सभी विकल्पों का चयन करना होगा |
    • सबसे पहले उम्मीदवारों को वर्ष का चयन करना होगा जिसके लिए वे PMAY-G सूची की जाँच करना चाहते हैं |
    • इसके पश्चात अगले विकल्प में आवेदकों को “Pradhan Mantri Awaas Yojana Gramin” का चयन करना होगा |
    • इसके पश्चात अगले विकल्प में आवेदकों को अपने “Name of State” का चयन करना होगा |
    • इसके पश्चात अगले विकल्प में आवेदकों को अपने “Name of District” का चयन करना होगा |
    • इसके पश्चात अगले विकल्प में आवेदकों को अपने “Name of Block” का चयन करना होगा |
    • इसके पश्चात अगले विकल्प में आवेदकों को अपने “Name of Panchayat” का चयन करना होगा |
  • चतुर्थ चरण: इसके पश्चात प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभार्थियों की सूची को खोलने के लिए “Submit” बटन पर क्लिक करना होगा |
Beneficiary list of pradhan mantri awas yojana
  • पांचवा चरण: यहां उम्मीदवार गाँव का नाम, पंजीकरण संख्या, लाभार्थी का नाम, पिता या माता का नाम, आवंटित आवास, स्वीकृत संख्या, स्वीकृत राशि, किस्त का भुगतान, जारी की गई राशि और PMAY-G की लाभार्थी सूची में गृह स्थिति देख सकते हैं |

इसके अलावा उम्मीदवार वर्ष 2022 की इस पूर्ण पीएम आवास योजना ग्रामीण की लाभार्थियों की सूची Excel और PDF प्रारूप में “Download Excel” और “Download PDF” tab के माध्यम से क्रमशः डाउनलोड कर सकते हैं |

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण और शहरी की Details:-

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत, 2 घटक हैं – शहरी क्षेत्रों के लोगों के लिए
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (PMAY-U) और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) |

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी (PMAY-U) के तहत, सरकार ने 2 करोड़ लोगों को घर देने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से 68.5 लाख से अधिक घरों को पहले ही मंजूरी दी जा चुकी है |
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के तहत, MoRD ने 31 मार्च 2021 तक ग्रामीण क्षेत्रों में 1 करोड़ घर बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें से लगभग 64.4 लाख घर पहले ही बन चुके हैं |

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे Facebook, Twitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

Chief Ministers of India 2022 (State-Wise): भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री 

Chief Ministers of India 2022 (State-Wise):

भारत के संविधान के अनुसार किसी राज्य के मुख्यमंत्री के चयन और नियुक्ति के लिए कोई विशिष्ट प्रक्रिया नहीं है | अनुच्छेद 164 के अनुसार, राज्य की सरकार मुख्यमंत्री की नियुक्ति करती है | भारत क्षेत्रफल की दृष्टि से दुनिया का सातवाँ सबसे बड़ा देश है, भारत में वर्तमान समय में कुल 28 पूर्ण राज्यों एवं 8 केंद्रशासित प्रदेशों का संगठन है |

सभी प्रदेशों के अलग-अलग मुख्यमंत्री हैं जिनका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है | हर पांच साल बाद नए मुख्यमंत्री (Chief Minister) पद के लिए चुनाव कराये जाते हैं और उस राज्य की जनता अपने मताधिकार का प्रयोग करके राज्य की सरकार को चुनती है | और फिर राज्य की सरकार मुख्यमंत्री की नियुक्ति करती है | एक व्यक्ति को भारत का मुख्यमंत्री बनने के लिए कुछ योग्यताओं की आवश्यकता होती है :

  • व्यक्ति को भारत का नागरिक होना चाहिए, उसने 25 वर्ष की आयु पूरी की होगी, और किसी भी सदन या विधान सभा या विधान परिषद का सदस्य होना चाहिए |
  • भारत का एक नागरिक जो विधान सभा या विधान परिषद का सदस्य नहीं है, उसे अपनी नियुक्ति की तारीख से 6 महीने के भीतर खुद को निर्वाचित करवाना होता है, यदि व्यक्ति प्रक्रिया में विफल रहता है, तो उसे मुख्यमंत्री नहीं माना जाएगा |

भारत के सभी राज्यों के मुख्यमंत्री:- Chief Ministers of India

राज्यमुख्यमंत्री
अरुणांचल प्रदेशश्री पेमा खांडू
असमश्री हिमंत बिस्व सरमा
आंध्र प्रदेशश्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी
उत्तर प्रदेशश्री योगी आदित्यनाथ
उत्तराखंडश्री पुष्कर सिंह धामी
ओडिशाश्री नवीन पटनायक
कर्नाटकश्री बसवराज बोम्मई
केरलश्री पिनराई विजयन
गुजरातश्री भूपेंद्र पटेल
गोवाश्री प्रमोद सावंत
छत्तीसगढ़श्री भूपेश बघेल
झारखंडश्री हेमंत सोरेन
तमिलनाडुएमके स्टालिन
तेलंगानाश्री के. चंद्रशेखर राव
नागालैंडश्री नेफियू रियो
पंजाबश्री भगवंत मान
पश्चिम बंगालकु. ममता बनर्जी
बिहारश्री नीतीश कुमार
मणिपुरश्री एन बीरेन सिंह
मध्य प्रदेशश्री शिवराज सिंह चौहान
महाराष्ट्रश्री एकनाथ शिंदे
मिजोरमश्री जोरमथांगा
मेघालयश्री कॉनराड संगमा
राजस्थानश्री अशोक गहलोत
सिक्किमश्री पीएस गोले
हरियाणाश्री मनोहर लाल
हिमाचल प्रदेशश्री जयराम ठाकुर
त्रिपुराश्री बिप्लब कुमार देव
दिल्ली (NCT)श्री अरविन्द केजरीवाल
पांडिचेरी (UT)एन. रंगास्वामी

केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल एवं प्रशासक:-

केंद्र शासित प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के चुनाव नहीं कराये जाते हैं और न ही राज्यपाल को नियुक्त किया जाता है | राज्य की देखरेख के लिए देश के राष्ट्रपति उस राज्य में उपराज्यपाल या सरकारी प्रशासक को नियुक्त करता है | केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपाल/ सरकारी प्रशासक की सूची आप नीचे से प्राप्त कर सकते हैं |

राज्यउपराज्यपाल
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूहदेवेंद्र कुमार जोशी
जम्मू और कश्मीरमनोज सिन्हा
दिल्लीअनिल बैजल
पांडिचेरीतमिलसाई सुंदरराजन
लद्दाखराधाकृष्ण माथुर
प्रशासक
चंडीगढ़श्री बनवारी लाल पुरोहित
दादरा नगर हवेली एवं दमन दीवप्रफुल खोदा पटेल
लक्षदीपदिनेश्वर शर्मा

FAQ’s:-

भारत में कुल कितने मुख्यमंत्री हैं?

भारत में वर्तमान समय में कुल 28 पूर्ण राज्यों एवं 8 केंद्रशासित प्रदेशों का संगठन है | सभी प्रदेशों के अलग-अलग मुख्यमंत्री हैं

मुख्यमंत्री का कार्यकाल कितने वर्षों का होता है?

मुख्यमंत्री हैं जिनका कार्यकाल पांच वर्ष का होता है |

मुख्यमंत्री का चुनाव कौन करता है?

अनुच्छेद 164 के अनुसार, राज्य की सरकार मुख्यमंत्री की नियुक्ति करती है |

Instagram Reels Download: Instagram से reels कैसे डाउनलोड करें

Instagram Reels:-

भारत में tiktok बैन होने के बाद Instagram reels काफी पोपुलर हुआ है | और लाखो यूजर Instagram पर reels videos देखते और बनाते है | लेकिन instagram, reels को download करने का कोई option नही देता है | लेकिन आप कुछ आसान तरीको से Instagram Reels विडियो को अपने मोबाइल में download कर सकते है | इसके बाद आप उस विडियो को कही भी शेयर कर सकते है |

Instagram क्या है:-

Instagram एक सोशल मीडिया प्लेटफार्म है लोग इंस्टाग्राम पर अकाउंट बना कर आपनी photo, short video बना कर अपलोड करते हैं | इंस्टाग्राम इंटरनेट की दुनिया में आधिकारिक रूप से साल 2010 में लांच किया गया था | कुछ ही दीनो के अन्दर इंस्टाग्राम ने सोशल मीडिया जगत पर आपना एक अलग सा स्थान बना लिया | इंस्टाग्राम की इस सफलता और लोकप्रियता को देखते हुए साल 2012 में Facebook ने Instagram कंपनी को खरीद लिया |

Instagram Reels क्या है:-

इंस्टाग्राम सोशल मीडिया App पिछले कुछ सालों से चल राहा था | Reels या फिर short video के प्रति लोगों के आकर्षण को देखते हुए Instagram Reels features को साल 2020 में लांच किया था |

  • Instagram User, इंस्टाग्राम पर आपनी 30 सेकेंड या फिर 60 second की शोर्ट विडियो बनाकर अपलोड कर सकते हैं |
  • Instagram Reels में यूजर के लिए अपनी विडियो में म्यूजिक /क्लिप को जोड़ने के features उपलब्ध रहते हैं |
  • Instagram Reels पर यूजर अपने हिसाब से features का उपयोग करके विडियो में slow motion effect, Fast Farword effect, Audio AR effect आदि जोड़ सकते हैं |
  • इंस्टाग्राम रील्स features में बहुत सारे आप्शन रहते है |
  • यूजर रील्स बनाने के बक्त इंस्टाग्राम रील्स features का उपयोग कर सकता है |
  • यूजर अपने मन मुताविक features का उपयोग कर के एक अच्छा सा इंस्टाग्राम रील्स बना सकता है |

Instagram Reels सेव करने का तरीका क्या है:

सबसे पहले आप को अपने इंस्टाग्राम खाते पर User Name और Password दर्ज करके Login होना पडेगा |
अगर आप नए हैं तो इंस्टाग्राम पर अपनी जानकारी दर्ज कर इंस्टाग्राम का खाता आप को खोलना पडेगा |
इंस्टाग्राम अकाउंट पर लॉग इन हो जाने के बाद आप को इंस्टाग्राम रील्स section पर जाना होगा |
इंस्टाग्राम रील्स पर जाने से आप जिस short video सेव करना चाहते हैं उस विडियो को क्लिक करना पडेगा |
उसके बाद आप को right hand साइड पर 3 dots दीखाई देगा उसे क्लिक करने से आप को सेव बटन दिखाई देगा उसे क्लिक करना पडेगा |
आप के द्वारा इंस्टाग्राम रील्स सेव किये गये शोर्ट विडियो को देखने के लिए आप को प्रोफाइल पेज पर आना होगा |
प्रोफाइल पेज पर right hand साइड के टॉप कार्नर पर 3 लाइन दीखाई देगा उस क्लिक करने पर आप को सेटिंग के आप्शन दीखाई देगा |

सेटिंग आप्शन पर आप को saved आप्शन दीखाई देगा | Saved आप्शन पर क्लिक करेंगे तो आप को saved किये गये reels विडियो दीखाई देगा आप आपनी मन चाही saved विडियो को देख सकते हैं |

Instagram Reel download kaise kare:-

इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड करने के लिए इंटरनेट पर बहुत सारे वेबसाइट और App मौजूद है | आज हम इन में से कुछ लोकप्रिय वेबसाइट और App के बारे में इस लेख में चर्चा करेंगे| इन वेबसाइट या फिर लोकप्रिय App का उपयोग कर के आप आसानी से इंस्टाग्राम रील्स को डाउनलोड कर सकते हैं |

इंस्टाग्राम रील्स को डाउनलोड करने के लिए आप वेबसाइट या फिर App का उपयोग कर सकते हैं | आप आपनी सुबिधा के अनुसार वेबसाइट या फिर मोबाइल एप्लीकेशन का उपयोग कर सकते हैं |

वेबसाइट के माध्यम से इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड करे:-

  • सबसे पहले आप जिस इंस्टाग्राम रील्स को डाउनलोड करना चाहते हैं उस शोर्ट विडियो को क्लिक करे |
  • इंस्टाग्राम रील्स विडियो को खोले जाने पर 3 dots आप को दीखाई देगी उसे क्लिक करे |
  • उसके बाद आप को Copy Links आप्शन दिखाई देगा उसे क्लिक करना पडेगा |
  • Copy Links कॉपी हो जाने के बाद आप को instadp.com या फिर w3toys.com जैसे website को ओपन करे |
  • वेबसाइट ओपन हो जाने के बाद आप के द्वारा copy किया गेया इंस्टाग्राम रील्स links को पेस्ट करे |
  • Links पेस्ट हो जाने के बाद आप को डाउनलोड का बटन दिखाई देगा उसे क्लिक करे |

डाउनलोड बटन क्लिक करने बाद आप के द्वारा सेलेक्ट किया गेया इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड हो जाएगा | आप आपनी मन चाहे इंस्टाग्राम रील्स को वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं |

Instagram Reels मोबाइल App के जरिए डाउनलोड करे:-

आज के समय पर इंस्टाग्राम रील्स को डाउनलोड करने के लिए गूगल play स्टोर पर बहुत सारे थर्ड पार्टी के App मौजूद है | इन में से एक आपनी मोबाइल पर इनस्टॉल आप को करना पडेगा |

  • आप को गूगल प्ले स्टोर पर Video Downloader App को सर्च करके अपने मोबाइल phone पर इनस्टॉल करना पडेगा |
  • उसके बाद आप को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यूजर नाम और पासवर्ड दर्ज कर लॉग इन होना पडेगा |
  • इंस्टाग्राम खाते में लॉग इन हो जाने के बाद आप को इंस्टाग्राम रील्स को ओपन करना पडेगा |
  • इंस्टाग्राम रील्स ओपन हो जाने के बाद आप जिस रील्स को डाउनलोड करना चाहते हैं उस शोर्ट विडियो को क्लिक करें |
  • जब शोर्ट विडियो खुल जाए तब reels में आप को 3 dots दीखाई देगा उसे क्लिक करे |
  • 3 dots क्लिक करने के बाद आप को सेटिंग के आप्शन दिखाई देगा |
  • सेटिंग के आप्शन पर आप को Copy Links आप्शन दीखाई देगा उस लिंक को copy करें |
  • उसके बाद अपने मोबाइल फ़ोन पर Video Downloader App को खोलें |
  • Video Downloader App ओपन हो जाने के बाद आप के द्वारा खोले गए इंस्टाग्राम रील्स के लिंक को पेस्ट करे |
  • लिंक पेस्ट करने के बाद इंस्टाग्राम रील्स आप के मोबाइल फ़ोन पर डाउनलोड हो जाएगा |

FAQs:-

इंस्टाग्राम रील्स डाउनलोड कैसे करे?

इंस्टाग्राम रील्स शोर्ट विडियो को अपने मोबाइल पर डाउनलोड करने के लिए दो तरीके है |
1-वेबसाइट के जरिए और
2- मोबाइल App के जरिए
आप इन दोनों में से आप की सहूलियत के हिसाब से इंस्टाग्राम रील्स शोर्ट विडियो डाउनलोड कर सकते हैं |

Instagram Reels को save कैसे करे ?

reels save करने के लिए instagram ऐप में save का विकल्प दिया गया है |

वेबसाइट से इंस्टाग्राम रील वीडियो कैसे डाउनलोड करें?

w3toys.com वेबसाइट पर जाये | reels की लिंक पेस्ट करे और विडियो download करे |

5 हजार में सबसे अच्छी स्मार्टवॉच: Best Smartwatches Under 5000 in India

Best Smartwatches Under 5000- हम हमेशा अपनी भारी-भरकम स्मार्टफोन को ढोना पसंद नहीं करते हैं | वहीं पर हम ऐसा अल्टरनेटिव चाहते हैं जो हमारे स्मार्टफोन के छोटे-मोटे काम को भी पूरा कर दें और हमें स्मार्टफोन जैसे वजन को भी ढोना ना पड़े | ऐसे में हम सब के लिए स्मार्ट वॉच बेस्ट ऑप्शन होता है |

साथ ही साथ स्मार्ट वॉच हमारा ब्लड प्रेशर, हृदय की गति, नींद, ऑक्सीजन स्तर और ओवरऑल फिटनेस को ट्रैक करने में भी मदद करता है | ऐसी स्थिति में आप बेस्ट स्मार्ट वॉच लेना चाहेंगे |

यहां पर हमने स्मार्ट वॉचेस की कीमत, परफॉर्मेंस, बैटरी, लॉन्च डेट, वारंटी, बैटरी लाइफ, वजन, और भी कई एडवांस फीचर को देखते हुए आपके लिए बेस्ट स्मार्ट वॉचेस अंडर 5,000 (Best Smartwatch under 5000) की लिस्ट लाई है|

Top 10 Best Smartwatches Under 5000

आज के समय में स्मार्टवॉच 1000 रुपये या उससे कम में भी आपको मिल जायेंगे लेकिन उन सभी में आपको वो फीचर्स नहीं देखने को मिलेंगे जो की स्मार्टवॉच में होते है | ऐसे में स्मार्टवॉच का सबसे बेसिक और सबसे कम कीमत में अच्छे क्वालिटी और फीचर वाले 5000 रुपये से ही शुरू होते है | इसलिए हमने यहाँ पर जो लिस्ट बताया है वो सभी 5000 रुपये के आस-पास है:

  • Realme Watch 2 Pro
  • Redmi Watch 2 Lite
  • Amazfit Bip U Pro
  • Fire-Boltt 360 Pro
  • Noise ColorFit Pro 3
  • Zebronics ZEB-FIT4220CH
  • Realme Smart Watch S
  • Fire-Boltt Ring
  • Noise ColorFit Ultra 2
  • boAt Xtend Smartwatch

Realme Watch 2 Pro:- Best Smartwatches Under 5000

सबसे पहले नंबर पर हमारा Realme Watch 2 Pro है जो कि realme द्वारा लांच किया गया है | इस स्मार्ट घड़ी की कीमत की बात करें तो, वह आपको ₹4,499 में अमेजॉन पर मिल जाएगा | इसमें आपको 1 साल का वारंटी भी दिया हुआ है | ये सिंगल चार्ज पर आपको 14 दिन का बैटरी बैकअप भी देता है और इसके बैटरी क्षमता की बात करें तो वह आपका 390 mAh है |

साथ-साथ इसमें आपको IP68 का वॉटर रेजिस्टेंस, 90 प्लस सपोर्ट मोड, दो सैटेलाइट GPS, एचडी सुपर ब्राइट टचस्क्रीन डिस्पले और 1.75 इंच का स्क्रीन साइज भी दिया हुआ है | ये स्मार्ट वॉच आपका टेबलेट और स्मार्टफोन दोनों के साथ उपयोग में लाया जा सकता है | इसमें आपको एडवांस सेंसर दिया गया है जो कि आपके हृदय की गति और ऑक्सीजन स्तर को लगातार मापता रहता है |

Realme Watch 2 Pro Specifications

Strap ColourBlack, Light Grey
Display Size44mm
Strap MaterialSilicone
Dial ShapeRectangle

Redmi Watch 2 Lite:-

अगर आप कंपनी, क्वालिटी, फीचर, परफॉर्मेंस के साथ-साथ बजट प्राइस में स्मार्ट वॉच खरीदना चाहते हैं तो Redmi Watch 2 Lite आपके लिए सही साबित होगा | क्योंकि यह मात्र ₹4,999 में आपको सारी सुविधाएं देता है | इसमें आपको 3.94 सेंटीमीटर स्क्रीन साइज और एचडी डिस्पले मिलता है | साथ साथ 50 मीटर तक का वाटर रेजिस्टेंस, 120 प्लस वॉच डिजाइन, 100 प्लस स्पोर्ट्स मोड, जीपीएस और ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन स्तर को लगातार मापने के लिए एडवांस सेंसर भी दिया गया है | ये आपको 10 दिन का बैटरी बैकअप देता है, इसके वजन की बात करें तो वह 35 ग्राम है | इसमें आपको 1 साल का वारंटी भी दिया गया है | आप इसे स्मार्टफोन या टैबलेट दोनों के साथ आसानी से उपयोग कर सकते हैं |

Redmi Watch 2 Lite Specifications

Strap ColourBlack, Blue, Ivory, Olive
Compatible OSAndroid, iOS
Strap MaterialSilicone
Dial ShapeSquare
Ideal ForUnisex

Amazfit Bip U Pro:-

अगर आप थोड़े हल्के कीमत पर सबसे बेहतरीन स्मार्ट वॉच को खोज रहे हैं तो Amazfit Bip U Pro आपके लिए है | इसमें स्मार्ट वॉच के सारे फिचर के साथ-साथ आपको 90 प्लस सपोर्ट मोड, 50 मीटर का वॉटर रेजिस्टेंस और 1.43 इंच का एचडी डिस्प्ले स्क्रीन साइज दिया हुआ है | एक सबसे खास सुविधा की बात करें तो इसमें आपको अमेजॉन का एलेक्सा (Alexa) भी दिया गया है | इसमें आपको 1 साल का वारंटी भी मिलता है | बैटरी बैकअप की बात करें तो एक बार फुल चार्ज करने पर आप इसे 9 दिन तक आसानी से यूज कर सकते हैं | साथ ही साथ ये काफी है हल्का भी है, इसके वजन की बात करें तो वह केवल 31 ग्राम है | आप इसे चाहे तो ₹3,999 में अमेजॉन से खरीद सकते हैं |

Amazfit Bip U Pro Specifications

Strap ColourBlack, Green, Pink
Compatible OSAndroid, iOS
Strap MaterialSilicone
Dial ShapeCurved
Display TypeTFT LED
Ideal ForUnisex

Fire-Boltt 360 Pro:-

अगर आप मिड बजट में स्मार्ट वॉच खरीदना चाहते हैं तो Fire-Boltt 360 Pro आपके लिए बेहतरीन साबित होगा | यह आपको कई रंगों जैसे ब्लैक, ब्लैक मैरून, गोल्ड प्रो, सिल्वर, नेवी ब्लू और ऑरेंज कलर में मिलता है | इसमें आपको ब्लूटूथ कॉलिंग, इंटरनल मेमोरी, माइक, स्पीकर और 360 * 360 का डिस्प्ले मिलता है | ये 1.32 इंच का डिस्पले साइज और 1 साल का वारंटी के साथ आता है | अमेजॉन पर इसकी कीमत की बात करें तो आप इसे एक ₹3,199 में खरीद सकते हैं | यह आपको 10 घंटे तक का बैटरी बैकअप देता है। साथ साथ इसमें ब्लड प्रेशर, हार्टबीट इत्यादि को मापने के लिए एडवांस सेंसर भी दिया हुआ है | आप इसे एंड्रॉयड और आईओएस (ios) दोनों के साथ आसानी से उपयोग कर सकते हैं |

Fire-Boltt 360 Pro Specifications

Strap ColourBlack
Display Size34mm
Compatible OSAndroid, iOS
Dial ShapeRound
Ideal ForUnisex

Noise ColorFit Pro 3 Assist:-

Noise ColorFit Pro 3 आपको, सस्ते दाम में कई सारी एडवांस फीचर्स देता है | इसमें आपको अमेजॉन का एलेक्सा (Alexa) सपोर्ट भी दिया गया है | ये 1.55 इंच का स्क्रीन साइज और एचडी डिस्प्ले के साथ आता है | साथ-साथ इसमें 14 सपोर्ट मोड, 50 मीटर का वाटर प्रूफ और 1 साल का वारंटी भी दिया गया है | इसमें आपको 10 दिन का बैटरी बैकअप भी मिल जाता है | आप इसे एंड्रॉयड और आईओएस ( ios) दोनों के साथ उपयोग कर सकते हैं | हृदय की गति, ब्लड प्रेशर, निंद और ऑक्सीजन इत्यादि को लगातार चेक करते रहता है | अगर कीमत की बात करें तो आप इसे अमेजॉन से 3,998 रुपया में खरीद सकते हैं |

Noise ColorFit Pro 3 Assist Specification

Display Size39mm
Dial ShapeRectangle

Zebronics Zeb-FIT 7220CH:-

Zebronics के द्वार लाया गया Zebronics ZEB-FIT7220CH स्मार्ट वॉच भी आपको पसन्द आ सकता है | क्योंकि यह स्मार्ट वॉच काफी सारी सुविधाएं बजट प्राइस में देता है | ये आपको मात्र ₹3,574 में अमेजॉन पर मिल जाएगा | इसमें आपको 1 साल का वारंटी भी मिलता है | ब्लूटूथ ऑन रहने पर यह आपको 5 दिन का बैटरी बैकअप देता है वही ब्लूटूथ ऑफ रहने पर 10 दिन तक का बैटरी बैकअप देता है | इसमें और भी कई सारे फीचर्स दिए गए हैं जैसे ip67 का वॉटर रेजिस्टेंस, 7 स्पोर्ट्स मोड, 3.3 सेंटीमीटर का स्क्रीन साइज, बीपी और हृदय की गति को मापने के लिए एडवांस सेंसर, आप इसे एंड्रॉयड और आईओएस (ios) दोनों के साथ आसानी से उपयोग कर सकते हैं |

Brand‎ZEBRONICS
Product Dimensions‎4.5 x 3.6 x 1.2 cm; 50 Grams
Standing screen display size‎4.4 Centimetres
Battery Average Life‎7 Days
Material‎Metal

realme Smart Watch S:-

हमारा सातवें नंबर पर भी रियल मी के द्वारा लाया गया Realme Smart Watch S है | सबसे पहले इस स्मार्ट वॉच की कीमत की बात करें तो वह आपको ₹4,799 में अमेजॉन पर आसानी से मिल जाएगा | इस स्मार्ट वॉच में भी आपको 1 साल का वारंटी मिलता है | ये सिंगल चार्ज पर आपको 15 दिन का बैटरी बैकअप देता है और इसे फूल चार्ज होने में 2 घंटे लगते हैं | इस स्मार्ट वॉच की स्क्रीन साइज की बात करें तो वह आपका 1.3 इंच का आता है और इसमें एलसीडी का टचस्क्रीन डिस्पले दिया गया है | आप इस स्मार्ट वॉच को स्मार्टफोन के साथ आसानी से उपयोग कर सकते हैं लेकिन यह आपके टेबलेट के साथ उपयोग में नहीं लाया जा सकता है | ये स्मार्ट वॉच आईपी 68 के वाटर रजिस्टेंस, काले रंग और 16 स्पोर्ट मोड के साथ आता है | इसमें आपके हृदय की गति और ऑक्सीजन स्तर को लगातार मापने के लिए एडवांस सेंसर भी दिए गए हैं |

Brand‎Realme
Product Dimensions‎1.2 x 4.7 x 25.95 cm; 48 Grams
Resolution‎360 x 360
Standing screen display size‎1.3 Inches
Battery Average Life‎15 Days
Item Weight‎48 g

Fire-Boltt Ring:-

Fire Boltt के द्वारा लॉन्च किया गया Fire-Boltt Ring, 1.7 इंच का स्क्रीन साइज और काले रंग की मेटल बॉडी के साथ आता है | इसमें आपको बिल्ट इन स्पीकर, माइक, ब्लूटूथ कॉलिंग और 8 दिन का बैटरी बैकअप मिलता है | इसमें 1 साल का वारंटी भी दिया गया है | इस स्मार्ट वॉच की कीमत की बात करें तो आप अमेजॉन पर इसे ₹4,999 में खरीद सकते हैं | आप इसे टैबलेट और स्मार्टफोन दोनों के साथ आसानी से उपयोग कर सकते हैं। यह 57 ग्राम वजन के साथ आता है, जो कि इसका एक थोड़ा नेगेटिव प्वाइंट है | हृदय की गति, ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन इत्यादि को मापने के लिए एडवांस सेंसर भी दिया गया है |

Strap MaterialSilicone
Dial ShapeRectangle
Ideal ForUnisex

Noise ColorFit Ultra 2:-

Noise ColorFit Ultra 2 में आपको बेसिक फीचर्स के साथ साथ कई अन्य सुविधाएं भी दी गई है | इसमें आपको 1.78 इंच का स्क्रीन साइज दिया गया है | साथ-साथ ये एमोलेड डिस्प्ले, 60 प्लस स्पोर्ट्स मोड, 100 प्लस वॉच डिजाइन और ip68 के वाटर प्रूफ के साथ आता है | आपको इस स्मार्ट वॉच में 1 साल का वारंटी भी मिलता है | ये 47 ग्राम वजन के साथ आता है और इसमें आपको 7 दिन का बैटरी बैकअप भी मिलता है | ये हृदय की गति, ऑक्सीजन का संचार से लेकर आपके नींद को लगातार चेक करते रहता है | Amazon पर आप इसे ₹4,499 में खरीद सकते हैं |

Strap MaterialSilicone
Dial ShapeRectangle
Display TypeAMOLED
Ideal ForUnisex

boAt xtend Smartwatch:-

boAt के द्वारा लाया गया boAt xtend भी आपको काफी पसंद आ सकता है | ये स्मार्ट वॉच काफी सस्ती कीमत 3499 रुपया में आपको अमेजॉन पर मिल जाएगा | इसमें आपको 1.69 इंच का स्क्रीन साइज और एलसीडी (LCD) डिस्पले मिलता है | साथ-साथ इसमें आपको 14 स्पोर्ट्स मोड, 5 एटीएम का धूल संरक्षण और वाटर रेजिस्टेंस भी मिलता है | इसमें 1 साल का वारंटी भी दिया गया है | आपके हृदय की गति, ब्लड प्रेशर,ऑक्सीजन, तनाव और निंद को ट्रैक करने के लिए एडवांस सेंसर भी दिए गए हैं | 2 घंटे में यह आपका फुल चार्ज हो जाता है और इसकी वजन की बात करें तो वह 54 ग्राम है |

हरियाणा सरकार के मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

Meri Fasal Meri Byora हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल:-

हरियाणा सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा (Meri Fasal Meri Byora) पोर्टल (https://fasalhry.in/) की शुरुआत की है | यहां किसान अपनी फसल से संबंधित विवरण अपलोड कर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उठा सकते हैं | मुख्यमंत्री ने किसानों से 31 जुलाई तक फसल बुवाई के बारे में अपना विवरण अपलोड करने और अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या अटल सेवा केंद्रों पर फसलों का ऑनलाइन पंजीकरण करने का आग्रह किया है |

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल (https://fasalhry.in/) ने कृषि और किसान कल्याण, राजस्व, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभागों को एक मंच पर ला दिया है | बुवाई, कटाई के मौसम और मंडी से संबंधित सभी जानकारी इस पोर्टल पर वास्तविक समय के आधार पर प्रदान की जाने वाली है |

Meri Fasal Meri Byora पोर्टल के लिए पंजीकरण प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल (https://fasalhry.in/) पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात Homepage पर मौजूद पंजीकरण (क्लिक करें) बटन पर क्लिक करना होगा |
Meri Fasal Meri Byora
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ पर आपको अपना पंजीकरण करने के लिए अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर या परिवार आई डी दर्ज करनी होगी |
  • इसके बाद आपको फसल का विवरण, बैंक का विवरण और मंडी/आढ़ती का विवरण देना होगा जिसके बाद ग्रीन सिग्नल होने पर प्रक्रिया पुरी हो जाएगी |
  • फसल की सम्बन्धित जानकारी इस पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS द्वारा भेजी जाएगी |

हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल का उद्देश्य:-

  • किसान की पंजीकरण, फसल की पंजीकरण और खेत का ब्यौरा दर्ज करवाना |
  • किसानों के लिए एक ही जगह पर सारी सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता और समस्या निवारण के लिए एक अनूठा प्रयास किया गया है |
  • कृषि संबंधित जानकारियाँ समय पर किसानों को उपलब्ध करना |
  • खाद्य ,बीज ,ऋण एवं कृषि उपकरणों की सब्सिडी समय पर उपलब्ध करवाना |
  • फसल की बिजाई-कटाई का समय और मंडी संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है |

हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल की विशेषताएं:-

  • इस पोर्टल पर किसानो को कृषि सम्बंधित सारी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी |
  • इस पोर्टल के माध्यम से ही किसानो को ऑनलाइन खाद और बिज की सब्सिडी समय पर प्राप्त होगी |
  • प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति के कारण मुआवजा |
  • कृषि सम्बंधित फसल की बुआई, कटाई का समय और मंडी में लेन देन की जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होगी |
  • इस पोर्टल पर किसानों को प्राकृतिक आपदा और मोसम सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त होगी जिससे फसलो के बर्बाद होने से बचाया जा सके |
  • किसानो द्वारा फसलो का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने पर सरकार द्वारा किसानों को 10 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशी दी जाएगी |
  • बीमा रक्षण |

हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • आधार कार्ड |
  • जमीन की जानकारी के लिए नक़ल की कॉपी |
  • खसरा नंबर की कॉपी |
  • फसल का नाम /किस्में / बुआई का समय |
  • बैंक की पासबुक की कॉपी |

हरियाणा पौधागिरी अभियान के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

Haryana Paudhagiri हरियाणा पौधागिरी अभियान:-

हरियाणा सरकार ने छात्रों को छोटे पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पौधागिरी अभियान (Paudhagiri Campaign) नाम से एक पहल की शुरूआत की है | अब सभी छात्र http://paudhagiriharyana.in/#/ पर हरियाणा पौधगिरी अभियान (Haryana Paudhagiri Campaign) के लिए लॉगिन / पंजीकरण कर सकते हैं |

छात्रों के लिए पौधे लगाने और पैसा कमाने का यह एक सुनहरा मौका है | सभी चयनित छात्रों को पौधों के पोषण पर पुरस्कार मिलेगा | छात्र पंजीकरण और लॉगिन प्रयोजनों के लिए पौधगिरी वेब पोर्टल के साथ साथ Mobile App भी डाउनलोड कर सकते हैं |

हरियाणा सरकार ने बढ़ते Global Warming और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों से निपटने के लिए पौधागिरी अभियान की शुरूआत की है | प्रकृति और मनुष्यों के बीच संतुलन बनाए रखने और हरित क्रांति को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने यह पौधागिरी अभियान की शुरुआत की है |

इस अभियान में, सरकार छात्रों को पौधे वितरित करेगी और उन्हें उनके उचित पोषण के लिए प्रोत्साहित करेगी |

हरियाणा पौधागिरी अभियान के लिए पंजीकरण प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट http://paudhagiriharyana.in/#/ पर जाना होगा |
  • Homepage पर, मुख्य मेनू में “Accounts” अनुभाग पर क्लिक करें और फिर लॉगिन पेज खोलने के लिए “Sign in” विकल्प पर क्लिक करें |
  • यहां उम्मीदवार हरियाणा पौधगिरी अभियान (Haryana Paudhagiri Campaign) में प्रवेश करने के लिए अपना Username और Password दर्ज कर सकते हैं |

उम्मीदवार प्रक्रिया के तहत कुल वितरित पौधों और लगाए गए कुल पौधों की जानकारी भी ले सकते हैं | इसके अलावा, आधिकारिक पौधगिरी वेबसाइट पर जिलेवार वृक्षारोपण रिपोर्ट भी उपलब्ध है |

हरियाणा पौधागिरी Mobile App कैसे डाउनलोड करें:-

सभी छात्र अब google playstore से Paudhagiri Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं |

पौधागिरी मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए http://paudhagiriharyana.in/content/Paudhagiri.apk लिंक पर जाएं |

यह Application उपयोग करने में सरल है और छात्र आसानी से अपना पंजीकरण करा सकते हैं और हरियाणा में पौधागिरी अभियान के लिए Login कर सकते हैं |

हरियाणा पौधागिरी
Haryana Paudhagiri

हरियाणा पौधागिरी अभियान में पैसे कैसे कमाएं:-

हरियाणा में हरित आवरण बढ़ाने के लिए पौधागिरी अभियान राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है | इस पहल के तहत, सरकार स्कूली छात्रों को पौधे वितरित करेगी और उन्हें पौधे के पोषण के लिए प्रेरित करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि यह एक पेड़ के रूप में विकसित हो |

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा 15 जुलाई को शुरू किए गए इस पौधगिरी अभियान नामक पहल में जिले से लगभग 3100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसके अनुसार सभी स्कूली बच्चों को अपने पौधे के साथ हर 6 महिनें में खड़े होकर पौधागिरी ऐप (Download Paudhagiri Mobile App for registration and login) पर सेल्फी खींच कर भेजनी है जिसके बाद राज्य सरकार द्वारा हर 6 महिनें में 50 रूपये प्रोत्साहन राशि (Haryana Paudhagiri Abhiyan Earn Money / Awards) दी जाएगी |

Also Read:- हरियाणा जल शक्ति सदस्यता अभियान से जुड़ें

राज्य सरकर ने इन 3 महीनों में विद्यार्थियों के सहयोग से प्रदेश में लगभग 22 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा यही नहीं पौधा गिरी और पौधारोपण करने की भी शपथ दिलाई ‘जागेंगे जगायेंगे यह सबको बतलायेंगे, पौधे खूब लगाएंगे, पालेंगे पोसेंगे पेड़ इन्हें बनाएंगे, आज के नन्हे मित्रों को हम वृक्ष विशाल बनाएंगे, अपने प्यारे मित्रों संग हरियाणा को मनोहर और हरा-भरा बनाएंगे’ |

अभियान से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:-

शिक्षा सदन, सेक्टर 5, पंचकूला, हरियाणा, हमें +91 7988 8354 84 पर कॉल करें या privcellhry@gmail.com ई-मेल पर मेल भेजें |

वीडियो के माध्यम से समझने के लिए निचे देखें

मनरेगा जॉब कार्ड सूची 2022-23 में अपना नाम जांचें

NREGA Job Card List 2022-23:-

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम 2005 (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act 2005) के तहत देश के उन गरीब परिवारों को जॉब कार्ड प्रदान किया जाता है जिसमें जॉब कार्ड धारक या NREGA Job Card List (नरेगा लिस्ट) 2023-23 लाभार्थी द्वारा किए जाने वाले कार्य का विवरण होता है | 

प्रतिवर्ष, प्रत्येक लाभार्थी के लिए नया नरेगा जॉब कार्ड तैयार किया जाता है जिसे आसानी से MGNREGA की आधिकारिक वेबसाइट http://nrega.nic.in/netnrega/mgnrega_new/Nrega_home.aspx पर देखा जा सकता है |

NREGA Job Card List 2022-23 का उपयोग करते हुए, आप अपने गाँव / कस्बे के लोगों की पूरी सूची की जाँच कर सकते हैं कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में MNREGA के तहत कौन काम करेंगे | 

कुछ मानदंडों के आधार पर प्रतिवर्ष कुछ नए लोगों को NREGA Job Card सूची में जोड़ा जाता है और हटा दिया जाता है | जो भी व्यक्ति NREGA मानदंडों को पूरा करता है वह NREGA Job Card के लिए आवेदन कर सकता है |

बेरोजगारी भत्ता ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2019 ।

पिछले 11 वर्षों से 2009-2010 से 2022-23 तक देश भर के 34 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए NREGA Job Card सूची उपलब्ध है | आप कुछ आसान से पालन कर NREGA Job Card  की राज्यवार सूची डाउनलोड कर सकते हैं |

Also Read:- उत्तरप्रदेश सरकार मनरेगा मजदूरों के खाते में 611 करोड़ रुपये स्थानांतरित करेगी

State-wise MNREGA Job Card List:- नरेगा लिस्ट




राज्य का नामजॉब कार्ड विवरण
अंडमान एवं निकोबारClick Here
अरुणाचल प्रदेशClick Here
असमClick Here
बिहारClick Here
चंडीगढ़Click Here
छत्तीसगढ़Click Here
दादरा और नगर हवेलीClick Here
दमन और दीव Click Here
गोवाClick Here
गुजरातClick Here
हरियाणाClick Here
हिमाचल प्रदेश Click Here
जम्मू और कश्मीरClick Here
झारखंडClick Here
कर्नाटकClick Here
केरलClick Here
लक्षद्वीपClick Here
मध्य प्रदेश Click Here
महाराष्ट्रClick Here
मणिपुरClick Here
मेघालयClick Here
मिज़ोरमClick Here
नागालैंडClick Here
ओड़ीशाClick Here
पुदुच्चेरीClick Here
पंजाबClick Here
राजस्थानClick Here
सिक्किमClick Here
तमिलनाडूClick Here
त्रिपुराClick Here
उत्तर प्रदेश Click Here
उत्तराखंडClick Here
पश्चिम बंगालClick Here

MGNREGA Job Card सूची डाउनलोड करने की प्रक्रिया:-




  • इसके पश्चात उपयुक्त राज्य के लिंक पर क्लिक करें जैसा कि ऊपर दी गई तालिका में दिखाया गया है जिससे मनरेगा ग्राम पंचायत मॉड्यूल (रिपोर्ट) पेज खुल जाएगा |
MGNREGA GRAM PANCHAYAT MODULE (Report)
  • इसके पश्चात वित्तीय वर्ष, जिला, ब्लॉक, पंचायत का चयन करें और फिर Job card number और नाम सहित पूरी रिपोर्ट खोलने के लिए “Proceed” बटन पर क्लिक करें |
नरेगा लिस्ट
  • यहां नाम के अगले कॉलम में job card number पर क्लिक करें जिससे MGNREGA job card खुलेगा |
  • इस job card को ऑनलाइन डाउनलोड किया जा सकता है और इसका उपयोग रोजगार के अवसर प्राप्त करने के लिए किया जा सकता है |



Shivkumar Sharma Biography: प्रसिद्ध संतूर वादक शिवकुमार शर्मा का जीवन परिचय

Shivkumar Sharma: Birth, Age and Education:-

संतूर वादक शिवकुमार शर्मा का मंगलवार तड़के मुंबई में उनके पाली हिल स्थित आवास पर दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया | वह 84 वर्ष के थे | उनके परिवार में पत्नी और बच्चे हैं | शिवकुमार शर्मा का जन्म गायकों के परिवार में हुआ था | उनके पिता उमा दत्त शर्मा एक गायक थे | उन्होंने पांच साल की उम्र में उन्हें गायन और तबला सिखाया | तेरह साल की उम्र में, शर्मा ने संतूर सीखना शुरू किया | संतूर एक ऐसा वाद्य यंत्र जिसमें उन्होंने बाद में महारत हासिल की | ​​उन्होंने 1955 में मुंबई में अपना पहला प्रदर्शन दिया |

जन्म (Birth)13 जनवरी 1938
आयु (Age)84 वर्ष
पिता (Father)उमा दत्त शर्मा
व्यवसाय (Occupation)संगीतकार
उपकरण (Instruments)संतूर, तबला
पत्नी (Wife)मनोरमा
बच्चे (Children)राहुल शर्मा, रोहित शर्मा
मृत्यु (Death)10 मई 2022

Shivkumar Sharma: Wife and Children

शिवकुमार शर्मा की शादी मनोरमा से हुई थी | शिवकुमार शर्मा और मनोरमा के दो बच्चों हैं- राहुल शर्मा और रोहित शर्मा | उनके बेटे राहुल ने 13 साल की उम्र में संतूर सीखना शुरू कर दिया था | पिता-पुत्र की जोड़ी ने 1996 से कई प्रदर्शन एक साथ दिए हैं | 1999 में एक साक्षात्कार में, शिवकुमार ने खुलासा किया कि उन्होंने राहुल को अपने शिष्य के रूप में चुना क्योंकि उनका मानना ​​​​था कि उनके पास भगवान का उपहार (gift of God) था |

Shivkumar Sharma Career:-

विश्व प्रसिद्ध संतूर वादक शिवकुमार शर्मा, जिन्हें इस वाद्य यंत्र को वैश्विक मंच पर ले जाने के लिए मान्यता प्राप्त है, ने 1955 में अपने करियर की शुरुआत की | एक साल बाद, उन्होंने झनक झनक पायल बाजे के एक दृश्य के लिए पृष्ठभूमि संगीत तैयार किया | उन्होंने 1960 में अपना पहला एकल एल्बम रिकॉर्ड किया |

उन्होंने 1967 में कॉन्सेप्ट एल्बम कॉल ऑफ द वैली (Call of the Valley) के लिए बांसुरीवादक हरिप्रसाद चौरसिया और गितार वादक बृज भूषण काबरा के साथ सहयोग किया | यह एल्बम भारतीय शास्त्रीय संगीत की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक है |

उन्होंने बांसुरीवादक हरिप्रसाद चौरसिया के साथ मिलकर 1980 के दशक से कई हिंदी फिल्मों के लिए संगीत तैयार किया | यह जोड़ी जल्द ही शिव-हरि की जोड़ी के रूप में जानी जाने लगी | उनकी कुछ संगीत हिट फ़िल्में हैं फ़ैसले, चांदनी, लम्हे और डर |

Shivkumar Sharma Albums:-

YearTitle
1964Santoor & Guitar with Brij Bhushan Kabra
1967Shivkumar Sharma (re-released in 2005 as “First LP Record of Pandit Shivkumar Sharma”
1967Call of the Valley with Brij Bhushan Kabra and Hariprasad Chaurasia
1982When Time Stood Still! With Zakir Hussain
1987Rag Madhuvanti & Rag Misra Tilang with Zakir Hussain
1988Hypnotic Santoor
1991Maestro’s Choice, Series One
A Sublime Trance
The Glory of Strings
Raga Purya Kalyan with Zakir Hussain
1993Rag Rageshri with Zakir Hussain
Raga Bhopali vol I
Raga Kedari vol II
Varshā – A Homage to the Rain Gods
1994Sound Scapes, Music of the Mountains
Hundred Strings of Santoor
The Pioneer of Santoor
Raag Bilaskhani Todi
A Morning Raga Gurjari Todi
Feelings
1996The Valley Recalls – In Search of Peace, Love & Harmony with Hariprasad Chaurasia
The Valley Recalls – Raga Bhoopali with Hariprasad Chaurasia
Yugal Bandi with Hariprasad Chaurasia
1999Maestro’s Choice, Series Two
Sampradaya
Rasdhara with Hariprasad Chaurasia
2001Saturday Night in Bombay – Remember Shakti with John McLaughlin, Zakir Hussain, and many others musicians. Composed Shringar
2002Ananda Bliss with Zakir Hussain
The Flow of Time with Zakir Hussain
Sangeet Sartaj
2003Vibrant Music for Reiki
2004Sympatico (Charukeshi – Santoor)
2004The Inner Path (Kirvani – Santoor
2007Essential Evening Chants with Hariprasad Chaurasia

Shivkumar Sharma Awards:-

  • 1986 में संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार
  • 1991 में पद्मश्री
  • 2001 में पद्म विभूषण
  • घाटी की पुकार के लिए प्लेटिनम डिस्क
  • फिल्म सिलसिला के संगीत के लिए प्लेटिनम डिस्क
  • फिल्म Faasle . के संगीत के लिए गोल्ड डिस्क
  • फिल्म चांदनी के संगीत के लिए प्लेटिनम डिस्क
  • पंडित चतुर लाल उत्कृष्टता पुरस्कार – 2015

Shivkumar Sharma Death:-

शिवकुमार शर्मा ने मंगलवार तड़के मुंबई में अपने पाली हिल स्थित आवास पर हृदय गति रुकने से दम तोड़ दिया | वह 84 वर्ष के थे | उनके परिवार में पत्नी मनोरमा और बच्चे राहुल और रोहित हैं |

IRCTC Ticket Booking: Train में Baby Birth कैसे बुक करे?

Baby Birth Facility:

Train में Baby Birth कैसे बुक करे- जब एक महिला अपने बच्चे के साथ अकेले ट्रेन में सफर करती है तो उसे नीचे की बर्थ देने का नियम है, लेकिन इसमें भी बच्चे के सीट से गिरने का डर रहता है | मां के साथ छोटे बच्चे आराम से सो सकें, इसके लिए अब भारतीय रेलवे ने एक अनूठी सुविधा दी है | रेलवे ने महिलाओं के लिए लोअर बर्थ के साथ ‘Baby Birth‘ का भी इंतजाम कर दिया है |

रेलवे ने ‘Baby Birth’ की सुविधा की शुरुआत की है | छोटे बच्‍चों के साथ सफर को अधिक आरामदायक बनाने के लिए 10 मई को लखनऊ से दिल्ली के बीच में चलने वाली मेल के एक कोच में अलग से ‘Baby Birth’ जोड़ा गया है, जिसकी जरूरत न होने पर नीचे की ओर मोड़ा भी जा सकता है | यह सुविधा Third AC Coach में शुरू की गई है |

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने ट्विटर पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि माताओं के लिए अपने बच्चों के साथ यात्रा करना आसान बनाने के लिए, लखनऊ मेल पर कोच नंबर 194129/B4, बर्थ नंबर 12 और 60 में एक Baby Birth जोड़ा गया है |

इसकी लंबाई 770 मिमी और चौड़ाई 255 मिमी है | इसे जरूरत के हिसाब से इस्‍तेमाल किया जा सकता है | यात्रियों की प्रतिक्रिया मिलने के बाद इसे दूसरी ट्रेनों में भी लगाया जाएगा | इससे स्पष्ट है कि अभी लखनऊ मेल में दो बर्थ की व्यवस्था की गई है |

क्यों शुरू की गई यह सुविधा:-

ट्रेन के रिजर्व्ड बर्थ की चौड़ाई कम होती है | इस वजह से महिलाओं को बच्चों के साथ सफर करने में दिक्कत आती है | खासकर रात के सफर में सोने में सबसे ज्यादा प्रॉब्लम होती है| इसलिए महिला के लिए अब रिजर्व्ड लोअर बर्थ के साथ बेबी बर्थ की व्यवस्था भी की गई है | इस बेबी बर्थ में इस बात का ध्यान रखा गया है कि बच्चा बर्थ से नीचे न गिरे |

क्या खासियत है इस बेबी बर्थ की:-

बच्चे की सुविधा देखते हुए बेबी बर्थ में एक स्टॉपर लगाया गया है | इस पर ऊपर की तरफ एक छोटा हैंडल और साइड में भी एक रॉड लगा है, जिससे बच्चा सोते वक्त सुरक्षित रहे | दोनों तरफ तकिया लगाकर बच्चे को उसमें सुलाया जा सकता है |

यह मेन बर्थ सीट से अटैच है और फोल्डेबल भी है | बेबी बर्थ में दो बेल्ट हैं | इस बेल्ट से बेबी को पूरी तरह से सुरक्षित किया जा सकता है | मां अगर सो रही है तो भी बेल्ट की वजह से बच्चा गिरेगा नहीं|

Train में Baby Birth कैसे बुक करे?

  • बेबी बर्थ की बुकिंग ठीक वैसे ही होगी, जैसे सामान्य तौर पर यात्री अपना टिकट बुक करने के लिए करते हैं |
  • बस बुकिंग करते समय आपको बच्चे के साथ यात्रा करने की जानकारी रेलवे को बतानी होगी |
  • इसके बाद वो सीट उस यात्री को बेबी बर्थ के साथ अलॉट कर दी जाएगी |
  • यहां बता दें कि रेलवे बच्‍चे की बर्थ के लिए कोई अतिरिक्‍त किराया नहीं लेगा | इसके लिए रिजर्वेशन के दौरान बच्चे के नाम का फॉर्म भरना होगा | तभी सफर में आपको बेबी बर्थ मिलेगी |
  • बेबी बर्थ बुक करने के लिए आपके बच्चे की उम्र 5 बरस से कम होनी चाहिए | आपको ये जानकारी टिकट बुक करते समय ही देनी होगी |