उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

0
1463
उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र

उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र:-

उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र– जन्‍म प्रमाणपत्र बहुत ही महत्‍वपूर्ण पहचान का दस्‍तावेज हैं | यह सरकारी तथा गैर सरकारी कामों में इस्तेमाल किया जाता है | जन्म प्रमाण पत्र राज्य के राजस्व विभाग द्वारा जारी किया जाता है |

इससे किसी के लिए भी इसके होने से भारत सरकार द्वारा इसके नागरिकों को प्रदान की जाने वाली बहुत सारी सेवाओं का लाभ उठा सकता है | जन्‍म प्रमाणपत्र प्राप्‍त करना अनिवार्य हो जाता है चूंकि यह सभी प्रयोजनों के लिए किसी के जन्‍म की तारीख और तथ्‍य को प्रमाणित करता है |

बच्चे के पैदा होने के बाद जन्म प्रमाणपत्र का होना बहुत ही जरुरी है | बच्चे का जन्म हॉस्पिटल में हो तब वहां से जन्म प्रमाण पत्र मिल जाता है या अपने नजदीकी पंचायत कार्यालय से जाकर भी बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं |

परंतु अब घर बैठे आप ऑनलाइन भी जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं | राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी जन्‍म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करना चाहते है वह eSathi Uttar Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट http://164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक शर्त:-

जन्‍म प्रमाण पत्र के लिए ओवदन करने के लिए आप पहले जन्‍म का पंजीकरण करें | पंजीयक द्वारा निर्धारित प्रपत्र भरकर जन्‍म होने के 21 दिन के भीतर संबंधित स्‍थानीय प्राधिकारी के पास जन्‍म का पंजीकरण किया जाना है |

संबंधित अस्‍पताल के वास्‍तविक रिकार्ड का सत्‍यापन करने के बाद जन्‍म प्रमाणपत्र जारी किया जाता है | यदि इसके होने के निर्धारित समय के भीतर जन्‍म पंजीकृत नहीं किया गया है तो राजस्‍व प्राधिकारी द्वारा दिए गए आदेश से पुलिस द्वारा विधिवत सत्‍यापन करने के बाद प्रमाणपत्र जारी किया जाता है |

उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • बच्चे का नाम|
  • जन्म तिथि|
  • जन्म स्थान|
  • माता पिता का व्यवसाय तथा पता|
  • यदि बच्चे का जन्म अस्पताल में हुआ है|
  • तो बच्चे को अस्पताल में ही जन्म प्रमाण पत्र प्रदान करवाया जाता है|

उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र के लाभ:-

  • यदि बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र होगा तब उसको किसी भी स्कूल में दाखिला लेने में मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा |
  • यदि आप पासपोर्ट बनवाना चाहते हैं तब भी आपको जन्म प्रमाण पत्र काम आएगा |
  • यदि आप किसी भी सरकारी नौकरी में जाना चाहते हैं तब भी आपको जन्म प्रमाण पत्र काम आएगा |
  • यदि आप कोई भी स्कॉलरशिप प्राप्त करना चाहते हैं तब भी जन्म प्रमाण पत्र काम आता है |

उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को eSathi Uttar Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट http://164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx पर जाना होगा | आपके समाने Homepage खुल जायेगा |
उत्तरप्रदेश जन्म प्रमाण पत्र
  • इस Homepage पर आपको “नवीन उपयोगकर्ता रजिस्ट्रेशन” का विकल्प दिखाई देगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा |
  • आपको इस पंजीकरण फॉर्म के पूछी गयी सभी जानकारी जैसे Login Id आवेदक का नाम जन्म तिथि, आवसीय पता, जिला, मोबाइल नंबर Captcha Code आदि भरनी होगी |
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको “सुरक्षित करे” के बटन पर क्लिक करना होगा | इसके बाद आपको login करना होगा | Login करने के लिए आपको Homepage पर जाना होगा |
  • इस होम पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म में अपना नाम , पासवर्ड /OTP, सुरक्षित कोड आदि भरना होगा | उसके बाद आपको submit के बटन पर क्लिक करना होगा | इस तरह आपको login हो जायेगा |
  • इसके बाद आपको आवेदन भरे के विकल्प पर क्लिक करना होगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद अब आपको सेवा का चयन करना होगा |
  • सूची में “जन्म प्रमाण पत्र” चुनें | अब, ऑनलाइन आवेदन फार्म खुल जाएगा |
  • फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें | अब आपको अपने दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे और दस्तावेज़ संख्या प्रदान करना होगा |
  • सभी जानकारी ठीक से चेक करके, सबमिट करें पर क्लिक करना होगा | आपका आवेदन सफलतापूर्वक Submit होगा |

उत्तर प्रदेश जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड और आवेदन की स्थिति कैसे करें:-

  • जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल http://e-nagarsewaup.gov.in/ulbapps/ पर जाना होगा|
  • इसमें आपको Birth Certificate पर क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद आपको DOWNLOAD/SEARCH BIRTH CETIFICATE पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आप अपने Acknowledgement Number, Registration Number या City Name/Date Of Birth डालकर सर्च कर सकते है तथा जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं|
  • आवेदन की स्थिति जांचने के लिए आप CHECK STATUS BIRTH CERTIFICATE पर क्लिक कर सकते हैं तथा अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here