हरियाणा पौधागिरी अभियान के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

2
8606

Haryana Paudhagiri हरियाणा पौधागिरी अभियान:-

हरियाणा सरकार ने छात्रों को छोटे पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पौधागिरी अभियान (Paudhagiri Campaign) नाम से एक पहल की शुरूआत की है | अब सभी छात्र http://paudhagiriharyana.in/#/ पर हरियाणा पौधगिरी अभियान (Haryana Paudhagiri Campaign) के लिए लॉगिन / पंजीकरण कर सकते हैं |

छात्रों के लिए पौधे लगाने और पैसा कमाने का यह एक सुनहरा मौका है | सभी चयनित छात्रों को पौधों के पोषण पर पुरस्कार मिलेगा | छात्र पंजीकरण और लॉगिन प्रयोजनों के लिए पौधगिरी वेब पोर्टल के साथ साथ Mobile App भी डाउनलोड कर सकते हैं |

हरियाणा सरकार ने बढ़ते Global Warming और जलवायु परिवर्तन के मुद्दों से निपटने के लिए पौधागिरी अभियान की शुरूआत की है | प्रकृति और मनुष्यों के बीच संतुलन बनाए रखने और हरित क्रांति को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने यह पौधागिरी अभियान की शुरुआत की है |

इस अभियान में, सरकार छात्रों को पौधे वितरित करेगी और उन्हें उनके उचित पोषण के लिए प्रोत्साहित करेगी |

हरियाणा पौधागिरी अभियान के लिए पंजीकरण प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट http://paudhagiriharyana.in/#/ पर जाना होगा |
  • Homepage पर, मुख्य मेनू में “Accounts” अनुभाग पर क्लिक करें और फिर लॉगिन पेज खोलने के लिए “Sign in” विकल्प पर क्लिक करें |
  • यहां उम्मीदवार हरियाणा पौधगिरी अभियान (Haryana Paudhagiri Campaign) में प्रवेश करने के लिए अपना Username और Password दर्ज कर सकते हैं |

उम्मीदवार प्रक्रिया के तहत कुल वितरित पौधों और लगाए गए कुल पौधों की जानकारी भी ले सकते हैं | इसके अलावा, आधिकारिक पौधगिरी वेबसाइट पर जिलेवार वृक्षारोपण रिपोर्ट भी उपलब्ध है |

हरियाणा पौधागिरी Mobile App कैसे डाउनलोड करें:-

सभी छात्र अब google playstore से Paudhagiri Mobile App डाउनलोड कर सकते हैं |

पौधागिरी मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए http://paudhagiriharyana.in/content/Paudhagiri.apk लिंक पर जाएं |

यह Application उपयोग करने में सरल है और छात्र आसानी से अपना पंजीकरण करा सकते हैं और हरियाणा में पौधागिरी अभियान के लिए Login कर सकते हैं |

हरियाणा पौधागिरी
Haryana Paudhagiri

हरियाणा पौधागिरी अभियान में पैसे कैसे कमाएं:-

हरियाणा में हरित आवरण बढ़ाने के लिए पौधागिरी अभियान राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है | इस पहल के तहत, सरकार स्कूली छात्रों को पौधे वितरित करेगी और उन्हें पौधे के पोषण के लिए प्रेरित करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि यह एक पेड़ के रूप में विकसित हो |

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा 15 जुलाई को शुरू किए गए इस पौधगिरी अभियान नामक पहल में जिले से लगभग 3100 विद्यार्थियों ने भाग लिया। जिसके अनुसार सभी स्कूली बच्चों को अपने पौधे के साथ हर 6 महिनें में खड़े होकर पौधागिरी ऐप (Download Paudhagiri Mobile App for registration and login) पर सेल्फी खींच कर भेजनी है जिसके बाद राज्य सरकार द्वारा हर 6 महिनें में 50 रूपये प्रोत्साहन राशि (Haryana Paudhagiri Abhiyan Earn Money / Awards) दी जाएगी |

Also Read:- हरियाणा जल शक्ति सदस्यता अभियान से जुड़ें

राज्य सरकर ने इन 3 महीनों में विद्यार्थियों के सहयोग से प्रदेश में लगभग 22 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा यही नहीं पौधा गिरी और पौधारोपण करने की भी शपथ दिलाई ‘जागेंगे जगायेंगे यह सबको बतलायेंगे, पौधे खूब लगाएंगे, पालेंगे पोसेंगे पेड़ इन्हें बनाएंगे, आज के नन्हे मित्रों को हम वृक्ष विशाल बनाएंगे, अपने प्यारे मित्रों संग हरियाणा को मनोहर और हरा-भरा बनाएंगे’ |

अभियान से सम्बंधित किसी भी जानकारी के लिए संपर्क करें:-

शिक्षा सदन, सेक्टर 5, पंचकूला, हरियाणा, हमें +91 7988 8354 84 पर कॉल करें या privcellhry@gmail.com ई-मेल पर मेल भेजें |

वीडियो के माध्यम से समझने के लिए निचे देखें

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here