हरियाणा सरकार के मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

0
2428

Meri Fasal Meri Byora हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल:-

हरियाणा सरकार ने मेरी फसल मेरा ब्यौरा (Meri Fasal Meri Byora) पोर्टल (https://fasalhry.in/) की शुरुआत की है | यहां किसान अपनी फसल से संबंधित विवरण अपलोड कर विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे उठा सकते हैं | मुख्यमंत्री ने किसानों से 31 जुलाई तक फसल बुवाई के बारे में अपना विवरण अपलोड करने और अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या अटल सेवा केंद्रों पर फसलों का ऑनलाइन पंजीकरण करने का आग्रह किया है |

मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल (https://fasalhry.in/) ने कृषि और किसान कल्याण, राजस्व, खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामलों और विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विभागों को एक मंच पर ला दिया है | बुवाई, कटाई के मौसम और मंडी से संबंधित सभी जानकारी इस पोर्टल पर वास्तविक समय के आधार पर प्रदान की जाने वाली है |

Meri Fasal Meri Byora पोर्टल के लिए पंजीकरण प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल (https://fasalhry.in/) पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात Homepage पर मौजूद पंजीकरण (क्लिक करें) बटन पर क्लिक करना होगा |
Meri Fasal Meri Byora
  • इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुलेगा जहाँ पर आपको अपना पंजीकरण करने के लिए अपना मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर या परिवार आई डी दर्ज करनी होगी |
  • इसके बाद आपको फसल का विवरण, बैंक का विवरण और मंडी/आढ़ती का विवरण देना होगा जिसके बाद ग्रीन सिग्नल होने पर प्रक्रिया पुरी हो जाएगी |
  • फसल की सम्बन्धित जानकारी इस पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS द्वारा भेजी जाएगी |

हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल का उद्देश्य:-

  • किसान की पंजीकरण, फसल की पंजीकरण और खेत का ब्यौरा दर्ज करवाना |
  • किसानों के लिए एक ही जगह पर सारी सरकारी सुविधाओं की उपलब्धता और समस्या निवारण के लिए एक अनूठा प्रयास किया गया है |
  • कृषि संबंधित जानकारियाँ समय पर किसानों को उपलब्ध करना |
  • खाद्य ,बीज ,ऋण एवं कृषि उपकरणों की सब्सिडी समय पर उपलब्ध करवाना |
  • फसल की बिजाई-कटाई का समय और मंडी संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना है |

हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल की विशेषताएं:-

  • इस पोर्टल पर किसानो को कृषि सम्बंधित सारी जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी |
  • इस पोर्टल के माध्यम से ही किसानो को ऑनलाइन खाद और बिज की सब्सिडी समय पर प्राप्त होगी |
  • प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल क्षति के कारण मुआवजा |
  • कृषि सम्बंधित फसल की बुआई, कटाई का समय और मंडी में लेन देन की जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से उपलब्ध होगी |
  • इस पोर्टल पर किसानों को प्राकृतिक आपदा और मोसम सम्बंधित सभी प्रकार की जानकारी प्राप्त होगी जिससे फसलो के बर्बाद होने से बचाया जा सके |
  • किसानो द्वारा फसलो का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने पर सरकार द्वारा किसानों को 10 रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशी दी जाएगी |
  • बीमा रक्षण |

हरियाणा मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • आधार कार्ड |
  • जमीन की जानकारी के लिए नक़ल की कॉपी |
  • खसरा नंबर की कॉपी |
  • फसल का नाम /किस्में / बुआई का समय |
  • बैंक की पासबुक की कॉपी |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here