Home Blog Page 196

IRCTC e-Ticket के नए टिकट कैंसिल करने के नियमो के बारे में जानिए.

Online e-Ticket Cancellation Rule:-

आज के समय में घूमना किसे नहीं पसंद ? हर कोई चाहे वो बच्चे हो बड़े हों या बूढ़े हों हर किसी को घूमना पसंद होता है | पर अब वो समय नहीं रहा की जब मन किया तब चल पड़े घूमने | अगर आपको कहीं जाना है तो महीनों पहले से tickets book करने होते हैं खासतौर से तब जब यात्रा train से करनी हो |

ऐसे में कई बार लोगों को problem यह हो जाती है की वो पहले से निर्धारित समय पर नहीं जा पाते हैं और पहले से book की गई train की tickets cancel करनी पड़ती है, (Online e-Ticket Cancellation Rule) | जब भी हम एक टिकट रद्द करते हैं, तो भारतीय रेलवे (indian railway) एक निश्चित राशि की कटौती करता है यह राशि IRCTC द्वारा टिकट रद्द करने के शुल्क की एक flat दर पर आधारित होती है |

पिछली पोस्ट में हमने आपको IRCTC के OTP Based E-Ticket Cancellation Refund Rules 2019 के बारे में बताया था जानने के लिए यहाँ  क्लिक करें पर अब यहाँ हम आपको ऑनलाइन रेल टिकट Cancellation Rule 2019 के बारे में बताएँगे |

ऑनलाइन टिकट रद्द करना बेहद ही आसान है बस आपको ऑनलाइन टिकट बुक करते समय किसी भी प्रकार की होने वाली असुविधा से बचने के लिए  कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है जोजी हम आपको यहाँ बताएँगे बस आपको नीचे दिए हुए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करते जाएँ :-

ऑनलाइन टिकट बुक करना बेहद ही आसान है बस आपको ऑनलाइन टिकट बुक करते समय किसी भी प्रकार की होने वाली असुविधा से बचने के लिए  कुछ बातों का ध्यान रखना आवश्यक है जोजी हम आपको यहाँ बताएँगे बस आपको नीचे दिए हुए स्टेप्स को ध्यानपूर्वक फॉलो करते जाएँ :-

Online e-Ticket Cancellation Rule

भारतीय रेलवे (Indian Railway) द्वारा शुरू की गई बेहतरीन सेवाओं में से एक है ऑनलाइन रेलवे टिकट cancel करना | IRCTC वेबसाइट या IRCTC वेबसाइट से जुड़े किसी भी अन्य वेबसाइट के माध्यम से book की गई टिकट को रद्द करने पर IRCTC Cancellation charges,  IRCTC service charges के एक भाग के रूप में लगाया जाता है |

IRCTC के टिकटों को हम केवल chart prepare होने से पहले ही रद्द कर सकते हैं, train chart को यात्रा के वास्तविक समय के 4 घंटे पहले तैयार किया जाता है |Chart prepare होने के बाद टिकट रद्द नहीं किया जा सकता |

ट्रेन का चार्ट तैयार होने से पहले ई-टिकट रद्द करने पर Cancellation charges (Online e-Ticket Cancellation Rule) :

यदि confirm e-ticket गाड़ी के निर्धारित प्रस्थान समय से अधिक से अधिक 48 घंटे पहले रद्द की जाती है तो cancellation charge AC First Class/Executive Class के लिए 240 /- रुपये प्रति व्यक्ति, AC 2 Tier/First Class के लिए 200 /- रुपये प्रति व्यक्ति,  AC 3 Tier/AC Chair car/ AC 3 Economy के लिए 180 /- रुपये प्रति व्यक्ति, Sleeper Class  के लिए 120 /- रुपये प्रति व्यक्ति, Second Class के लिए 60/- रुपये प्रति व्यक्ति होगा |

यदि confirm e-ticket गाड़ी के निर्धारित प्रस्थान समय से 48 घंटे के भीतर और 12 घंटे से पहले रद्द की जाती है तो cancellation charge न्यूनतम फ्लैट दर के अंतर्गत किराये का 25% होगा |

यदि confirm e-ticket गाड़ी के निर्धारित प्रस्थान समय से 12 घंटे के भीतर रद्द की जाती है तो cancellation charge न्यूनतम फ्लैट दर के अंतर्गत किराये का 50% होगा |

ट्रेन का चार्ट तैयार होने के बाद ई-टिकट रद्द करने पर Cancellation charges :

सामान्य उपयोगकर्ता के लिए चार्ट तैयार होने के बाद ई-टिकट रद्द नहीं की जा सकती |उपयोगकर्ता इस तरह के मामलों के लिए ऑनलाइन TDR Filing का उपयोग कर सकते हैं और IRCTC द्वारा प्रदान की गई Tracking Service के माध्यम से पैसों की वापसी की स्थिति पर नज़र रख सकते हैं |

confirm e-Ticket की स्थिति में यदि टिकट रद्द नहीं की गई या गाड़ी के निर्धारित प्रस्थान से 4 घंटे पहले तक ऑनलाइन TDR दाखिल नहीं किया गया हो तो किराए का कोई रिफंड देय नहीं होगा |

RAC e-Ticket की स्थिति में यदि टिकट रद्द नहीं की गई या गाड़ी के निर्धारित प्रस्थान से 30 मिनट पहले तक ऑनलाइन TDR दाखिल नहीं किया गया हो तो किराए का कोई रिफंड देय नहीं होगा |

ई-टिकट के रूप में तत्काल टिकट रद्द करने पर Cancellation charges :

तत्काल टिकट की स्थिति में यदि टिकट रद्द की जाती है तो कोई रिफंड देय नहीं होगा | contingent cancellation और waiting listed तत्काल टिकट रद्द करने पर मौजूदा रेलवे नियमों के अनुसार शुल्क में कटौती की जाएगी | तत्काल ई-टिकट को आंशिक रद्द करने की अनुमति है |

ट्रेनों के रद्द होने की स्थिति में ई-टिकट रद्द करने पर Cancellation charges :

बाढ़, दुर्घटनाओं आदि उल्लंघनों के कारण यदि ट्रैन PRS में “रद्द” के रूप में चिह्नित है, तो गाड़ी के निर्धारित प्रस्थान के तीन दिनों के भीतर रद्द कर दिया जाता है तो आपको पूर्ण रिफंड देय होगा |

गुरु नानक जयंती स्पेशल- गुरु नानक देव के अनमोल वचन

Guru Nanak Dev Quotes गुरु नानक जयंती:-

सिख समुदाय में सबसे महत्वपूर्ण और व्यापक रूप से मनाया जाने वाला त्यौहार गुरु नानक जयंती का त्यौहार है | गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने के लिए भक्त उत्सव मनाते हैं | गुरु नानक जी सिख धर्म के संस्थापक थे और 10 सिख गुरुओं में से पहले थे |

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, गुरु नानक जयंती का त्योहार कार्तिक माह में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है | वर्ष 2019 गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती को चिह्नित करेगा और 12 नवम्बर 2019, मंगलवार को मनाया जाएगा | यह त्योहार न केवल भारत में मनाया जाता है, बल्कि ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका सहित अन्य देशों में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है |

Also Read:- 12 नवम्बर 2019 – दुनिया मनाएगी गुरु नानक देव की वीं जयंती |

गुरु नानक देव के अनमोल वचन (Guru Nanak Jayanti Quotes ) :-

गुरु नानक एक धार्मिक गुरु (शिक्षक), एक आध्यात्मिक उपचारक थे | उनका मानना था की यह संसार ईश्वर द्वारा बनाया गया है और हम सब ईश्वर के ही सन्तान है और ईश्वर का निवास हर किसी के नजदीक ही है जो हमे गलत सही का बोध कराते है,आइये जानते हैं कुछ खास, Guru Nanak Dev Quotes |

“भगवान पर वही विश्वास कर सकता है जिसे खुद पर विश्वास हो “

“ये दुनिया एक नाटक है जिसे सपनो में प्रस्तुत करना होता है “

” हमेसा दुसरे के मदद के लिए आगे रहो “

Guru Nanak Dev Quotes

“ईश्वर सर्वत्र विद्यमान है ,हम सबका “पिता” वही है इसलिए सबके साथ प्रेम पूर्वक रहना चाहिए “

“माया (धन) को जेब में ही स्थान देना चाहिए, अपने हृदय में नहीं “

“शांति से अपने ही घर में खुद का विचार करे तब आपको मृत्यु का दूत छु भी नही पायेगा “

“सिर्फ और सिर्फ वहि वाणी बोले जो शब्द आपको सम्मानित करते है “

“वे लोग जिनके पास प्यार है, वे उन लोगो में से है जिन्होंने भगवान को ढूंढ लिया “

“तुम्हारी दया ही मेरा सामाजिक दर्जा है “

“आप चाहे किसी भी प्रकार के बीज बोये, लेकिन उसे उचित मौसम में ही तैयार करे, यदि आप ध्यान से इन्हें देखोंगे तो पाएंगे की बीज के गुण ही उन्हें ऊपर लाते है “

“योगी को किस बात का डर होना चाहिए? पेड़, पौधे सभी उसी के अंदर और बाहर होते है “

“सब धर्मो और जातियों के लोग एक है “

“सदैव परोपकार करो “

“उसकी चमक से सबकुछ प्रकाशमान है”

“धन-समृद्धि से युक्त बड़े बड़े राज्यों के राजा-महाराजों की तुलना भी उस चींटी से नहीं की जा सकती है जिसमे में ईश्वर का प्रेम भरा हो “

“तेरी हजारों आँखें हैं और फिर भी एक आंख भी नहीं ; तेरे हज़ारों रूप हैं फिर भी एक रूप भी नहीं “

“ना मैं एक बच्चा हूँ , ना एक नवयुवक, ना ही मैं पौराणिक हूँ, ना ही किसी जाति का हूँ “

Guru Nanak Dev Quotes
illustration of Happy Gurpurab, Guru Nanak Jayanti festival of Sikh celebration background

“कोई उसे तर्क द्वारा नहीं समझ सकता, भले वो युगों तक तर्क करता रहे “

“भगवान एक है, लेकिन उसके कई रूप हैं. वो सभी का निर्माणकर्ता है और वो खुद मनुष्य का रूप लेता है “

“बंधुओं ! हम मौत को बुरा नहीं कहते, यदि हम जानते कि वास्तव में मरा कैसे जाता है “

“ये पूरी दुनिया कठनाइयो में है. वह जिसे खुद पर भरोसा है वही विजेता कहलाता है “

“प्रभु के लिए खुशियों के गीत गाओ, प्रभु के नाम की सेवा करो, और उसके सेवकों के सेवक बन जाओ “

Guru Nanak Dev Quotes
image of Happy Gurpurab, Guru Nanak Jayanti festival of Sikh celebration background

“अहंकार मनुष्य को मनुष्य नहीं रहने देता अतः अहंकार कभी नहीं करना चाहिए. विनम्र हो सेवाभाव से जीवन गुजारना चाहिए “

“मेरा जन्म नहीं हुआ है; भला मेरा जन्म या मृत्यु कैसे हो सकती है “

“चिंता-मुक्त रहकर अपने कर्म करने चाहिए “


“दुनिया में किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रहना चाहिए. बिना गुरु के कोई भी दुसरे किनारे तक नहीं जा सकता है “

12 नवम्बर 2019 – दुनिया मनाएगी गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती |

गुरु नानक जयंती:-

सिख समुदाय में सबसे महत्वपूर्ण और व्यापक रूप से मनाया जाने वाला त्यौहार गुरु नानक जयंती का त्यौहार है | गुरु नानक देव जी की जयंती मनाने के लिए भक्त उत्सव मनाते हैं | गुरु नानक जी सिख धर्म के संस्थापक थे और 10 सिख गुरुओं में से पहले थे |

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, गुरु नानक जयंती का त्योहार कार्तिक माह में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है | वर्ष 2019 गुरु नानक देव की 550 वीं जयंती को चिह्नित करेगा और 12 नवम्बर 2019, मंगलवार को मनाया जाएगा | यह त्योहार न केवल भारत में मनाया जाता है, बल्कि ब्रिटेन, कनाडा और अमेरिका सहित अन्य देशों में भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है |

Also Read:- गुरु नानक जयंती स्पेशल- गुरु नानक देव के अनमोल वचन

गुरु नानक देव:-

गुरु नानक देव (Guru Nanak Dev) का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पंजाब प्रान्त के तलवंडी ग्राम में हुआ था, जो की वर्तमान में पाकिस्तान में है लेकिन कुछ मतो के अनुसार इनका जन्म हिन्दू कैलेंडर के कार्तिक महीने के पूर्णिमा को हुआ था, जो की दीपावली के त्योहार के दिन 15 दिन बाद पड़ता है इसलिए सिख धर्म में इनके जन्मदिवस को “गुरु नानक जयंती” “प्रकाश पर्व” या “गुरु पर्व” के रूप में मनाया जाता है | श्री गुरु नानक देव को संत और फकीर माना जाता है | उनके अनुयायी इन्हें ‘गुरु नानक’, ‘बाबा नानक’ और ‘नानकशाह’ नामों से संबोधित करते हैं |

गुरु नानक जयंती. happy guru nanak jayanti. Guru nanak jayanti ki shubhkaamnayen

गुरु नानक देव बचपन से ही आध्यात्मिक ज्ञान के प्रवर्तक थे | उनका मानना था की यह संसार ईश्वर द्वारा बनाया गया है और हम सब ईश्वर के ही सन्तान है और ईश्वर का निवास हर किसी के नजदीक ही है जो हमे गलत सही का बोध कराते है |

गुरु नानक एक धार्मिक गुरु (शिक्षक), एक आध्यात्मिक उपचारक थे जिन्होंने 15 वीं शताब्दी में सिख धर्म की स्थापना की थी | उन्होंने 974 भजनों का योगदान देकर गुरु ग्रंथ साहिब की रचना शुरू की | गुरु ग्रंथ साहिब की मुख्य शिक्षाएं एक रचनाकार के दर्शन पर आधारित हैं | 22 सितंबर 1539 को करतारपुर पाकिस्तान में गुरु नानक की मृत्यु हो गई |

गुरु नानक जयंती कैसे मनाया जाता है:-

गुरु नानक के जीवन और शिक्षाओं का सम्मान करने के लिए सिख समुदाय द्वारा कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें सिख और अन्य भारतीय भाग लेते हैं :

  • अखंड पाठ:- गुरु नानक जयंती की शुरुआत से पहले, प्रमुख सिख क्षेत्रों में केंद्रीय स्थानों पर पाठ का आयोजन किया जाता है | जिसे अखंड पथ के नाम से जाना जाने वाला यह आयोजन 48 घंटे तक चलता है | अखण्ड पाठ के दौरान, सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ, गुरु ग्रंथ साहिब की कुछ सबसे महत्वपूर्ण कविताओं का पाठ किया जाता है | निश्चित समय पर, सिख भी पूजा पाठ करते हैं | इस दिन के लिए सबसे लोकप्रिय प्रार्थनाएं हैं जपजी साहिद और सिद्ध-भूत |
  • नगरकीर्तन:- गुरु नानक जयंती त्यौहार के पहले दिन के दौरान, सिख समुदाय नगरकीर्तन में भाग लेते हैं, जो एक जीवंत जुलूस है जो दुनिया भर से आगंतुकों को आकर्षित करता है | इस जुलूस का नेतृत्व पंज प्यारों (5 सिखों का एक समूह) और सिख ध्वज, जिसे निशान साहिब कहते हैं लिए भक्तों द्वारा किया जाता है | साथ ही श्री गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी होती है जिसे फूलों से सजाया जाता है | जिन सड़कों पर जुलूस निकलते हैं, उन्हें अक्सर विभिन्न बैनरों और फूलों से सजाया जाता है |
  • लंगर:- मुफ्त मिठाई और सामुदायिक दोपहर का भोजन (लंगर के नाम से मशहूर) हर किसी को पेश किया जाता है, जो अपनी धार्मिक आस्था के बावजूद, गुरु नानक जयंती त्यौहार में शामिल होता है | पुरुष, महिलाएं और बच्चे, करसेवा नामक एक अनुष्ठान में भाग लेते हैं, जो समुदाय को खाना पकाकर और भूखे लोगों को बांटकर ‘गुरु का लंगर’ में सेवा करता है | इस भोजन के बाद, सिख शाम के प्रार्थना सत्रों में भाग लेते हैं |

Also Read:- भारत के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय दिनों की सूची

Top 10: भारत के 10 सबसे साक्षर राज्य

Top 10 Most literate States in India:-

2011 की जनगणना के अनुसार, सात वर्ष या उससे अधिक आयु का व्यक्ति, जो किसी भी भाषा को समझने के साथ पढ़ और लिख सकता है, उसे साक्षर माना जाता है | एक व्यक्ति, जो केवल पढ़ सकता है, लेकिन लिख नहीं सकता, वह साक्षर नहीं है | भारत की साक्षरता दर 74.04% है | 93.91% साक्षरता के साथ केरल भारत का सबसे साक्षर राज्य है | बिहार भारत का सबसे कम साक्षर राज्य है, जिसकी साक्षरता 63.82% है,Most literate States in India |

Most literate States in India

1. केरल:-

Most literate States in India

केरल सबसे साक्षर भारतीय राज्य है | 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की साक्षरता दर 93.91 प्रतिशत है | कैथोलिक और ईसाई मिशनरियों के साथ आधुनिक केरल के स्थानीय राजवंशीय पूर्वजों ने केरल में शिक्षा की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया | इसके अलावा, कैथोलिक मिशनरी केरल में आधुनिक स्कूल शिक्षा प्रणाली लाए |

केरल में शैक्षिक परिदृश्य अन्य राज्यों की तुलना में बहुत अधिक उन्नत है | राज्य ने 1956 के मध्य से मात्रात्मक विस्तार और उच्च शिक्षा तक पहुंच के मामले में उदारवादी उच्च शिक्षा नीति का अभ्यास किया था | आज, यह उच्च साक्षरता दर के संदर्भ में दावा करता है |

2. मिजोरम:-

Most literate States in India

देश का दूसरा सबसे साक्षर राज्य मिजोरम है | 2011 की जनगणना के अनुसार मिजोरम में साक्षरता दर 91.6 प्रतिशत है | वर्षों पहले, मिजोरम मानचित्र में नहीं था, और इसके निवासी सभी अनपढ़ थे क्योंकि वे आदिवासी गांव की सीमा तक सीमित थे | लेकिन आज, मिजोरम भारत का दूसरा सबसे साक्षर राज्य बन गया है |

3. त्रिपुरा:-

त्रिपुरा 2011 की जनगणना के अनुसार 87.8 प्रतिशत की साक्षरता दर (Most literate States in India) के साथ सूची में तीसरा स्थान लेता है | आंकड़ों से पता चलता है कि राज्य की पुरुष साक्षरता दर 92.18 प्रतिशत है जबकि महिला साक्षरता दर 83.14 प्रतिशत है | 2010-11 की आर्थिक समीक्षा के अनुसार, त्रिपुरा में कुल 4,455 स्कूल हैं |

4. गोवा:-

गोवा देश का चौथा साक्षर राज्य है | 2011 की जनगणना के अनुसार, गोवा की साक्षरता दर 87.4 प्रतिशत थी | प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक होने के अलावा, गोवा में देश के कुछ बेहतरीन शिक्षण संस्थान भी हैं | गोवा में शिक्षा का परिदृश्य कई अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर है |

Also Read:- Top 10: जनसंख्या के आधार पर भारत के 10 सबसे बड़े शहर

राज्य में संचालित स्कूलों की गुणवत्ता और भ्रष्टाचार के निम्न स्तर ने गोवा में स्कूली शिक्षा की बेहतरी में और इजाफा किया है | गोवा विश्वविद्यालय राज्य में उच्च अध्ययन का प्रमुख केंद्र है और अधिकांश कॉलेज इससे संबद्ध हैं |

5. हिमाचल प्रदेश:-

सूची में पांचवें स्थान पर हिमाचल प्रदेश है | वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी साक्षरता दर 83.8 प्रतिशत है | हिमाचल प्रदेश 19 वीं शताब्दी के मध्य में ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के सीधे नियंत्रण में था और इसलिए राज्य में प्रदान की जाने वाली शिक्षा का स्तर काफी उच्च स्तर तक पहुँच गया है | राज्य में उच्च अध्ययन के लिए कई उच्च प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान हैं |

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मंडी, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), NIT हमीरपुर राज्य में स्थापित संस्थानों में से कुछ हैं | इसके अलावा, साक्षरता के लिए हमीरपुर जिला देश के शीर्ष जिलों में शामिल है | महिलाओं के बीच शिक्षा की दर भी राज्य में काफी उत्साहजनक है |

6. महाराष्ट्र:-

Most literate States in India

महाराष्ट्र देश का छठा सबसे साक्षर राज्य है | 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी साक्षरता दर 82.9 प्रतिशत है | राज्य में पुरुष और महिला साक्षरता दर क्रमशः 89.82 प्रतिशत और 75.48 प्रतिशत है |

7.सिक्किम:-

Most literate States in India

सिक्किम सूची में सातवें स्थान पर है | 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की साक्षरता दर 82.2 प्रतिशत है | राज्य सरकार द्वारा संचालित 765 स्कूल, 7 केंद्रीय सरकारी स्कूल और 385 निजी स्कूल मिलकर कुल 1157 स्कूल हैं | सिक्किम में कई प्रमुख शैक्षणिक संस्थान हैं और यह विभिन्न क्षेत्रों में दूरस्थ शिक्षा कार्यक्रमों की मेजबानी भी करता है |

सिक्किम को देश के सबसे तेजी से बढ़ते राज्यों में से एक माना जाता है | इसके अलावा, यह अनुमान है कि 15 वर्ष से कम आयु के 38 प्रतिशत लोगों के साथ, कार्यबल में प्रवेश करने वाले युवाओं की संख्या और उद्योग और सेवाओं में नौकरियों की तलाश में आने वाले वर्षों में वृद्धि होगी | यह एक स्वस्थ प्रवृत्ति है जो दर्शाती है कि राज्य तेजी से ‘विकासशील‘ से ‘विकसित‘ की स्थिति से आगे बढ़ रहा है |

8.तमिलनाडु:-

तमिलनाडु भारत का आठवां सबसे साक्षर राज्य है | 2011 की जनगणना के अनुसार, राज्य की साक्षरता दर 80.3 प्रतिशत है जो राष्ट्रीय औसत से ऊपर है | उद्योग मंडल एसोचैम द्वारा किया गया एक सर्वेक्षण भारतीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षा में लगभग 100 प्रतिशत सकल नामांकन अनुपात (GER) के साथ भारतीय राज्यों में तमिलनाडु में शीर्ष स्थान पर है |

9.नागालैंड:-

नागालैंड देश का नौवां सबसे साक्षर राज्य है | 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी साक्षरता दर 80.1 प्रतिशत है | पुरुषों के लिए साक्षरता दर 83.29 प्रतिशत और महिलाओं के लिए 76.69 प्रतिशत है | राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक, प्रारंभिक और माध्यमिक शिक्षा का ध्यान रखा जाता है |

2001 की जनगणना के अनुसार, राज्य में साक्षरता दर 66.59 प्रतिशत थी | इसमें 13.52 प्रतिशत का बदलाव दर्ज किया गया है | यह साबित करता है कि राज्य अपने शिक्षा क्षेत्र में छलांग और सीमा से बढ़ गया है |

10.मणिपुर:-

Most literate States in India

मणिपुर सूची में दसवें स्थान पर है | 2011 की जनगणना के अनुसार इसकी साक्षरता दर 79.8 प्रतिशत है | पुरुषों के लिए साक्षरता दर 86.1 प्रतिशत और महिलाओं के लिए 72.4 प्रतिशत है |

Top 10: जनसंख्या के आधार पर भारत के 10 सबसे बड़े शहर

Largest Cities in India by Population

भारत में 1.2 बिलियन से अधिक निवासियों के साथ दुनिया के देशों में दूसरी सबसे बड़ी आबादी है | 2011 तक, देश में 27 शहर थे जिनकी आबादी एक मिलियन से अधिक थी | इन शहरों में देश की शहरी आबादी का लगभग 43% शामिल है | इस सूची में भारत के दस सबसे अधिक आबादी वाले शहरों का वर्णन किया गया है, Largest Cities in India by Population |

Top 10 Largest Cities in India by Population List

1.मुंबई:-

Largest Cities in India by Population

मुंबई भारत में महाराष्ट्र राज्य की राजधानी है | 1995 तक इसका आधिकारिक नाम बॉम्बे था | मुंबई में दो क्षेत्र शामिल हैं, शहर जिला जो 233 वर्ग मील का क्षेत्र शामिल है और 1681.5 वर्ग मील के कुल क्षेत्रफल के साथ अधिक व्यापक मुंबई महानगरीय क्षेत्र है | इस शहर की आबादी लगभग 18.4 मिलियन है, और यह भारत में सबसे अधिक आबादी वाला शहर है | इसका धन किसी भी अन्य भारतीय शहर से अधिक है क्योंकि यह भारतीय करोड़पतियों और अरबपतियों की सबसे अधिक संख्या का घर है |

2.नई दिल्ली:-

नई दिल्ली भारत में एक केंद्र शासित प्रदेश या प्रशासनिक भाग है, जिसका अर्थ देश की केंद्र सरकार द्वारा शासित है | शहर का आधिकारिक नाम राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली है | लगभग 16.3 मिलियन निवासियों के साथ मुंबई के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी आबादी है | एक शहर के रूप में नई दिल्ली की संपत्ति मुंबई के बाद देश में दूसरे स्थान पर है |

वर्ष 2016 में, यह भारत में दो सबसे अधिक उत्पादक मेट्रो क्षेत्रों में से एक था | दिल्ली का क्षेत्रफल 573.0 वर्ग मील है | शहर में 11 जिले हैं, उनमें से नई दिल्ली, भारत की राजधानी है |

3.कोलकाता:-

Largest Cities in India by Population

वर्ष 2001 तक, शहर का आधिकारिक नाम कलकत्ता था | यह पश्चिम बंगाल की प्रशासनिक राजधानी है | वर्ष 2011 तक कोलकाता की आबादी 14,035,831 थी | यह तीसरा सबसे अधिक उत्पादक और देश का तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला शहर है |

कोलकाता भारत के पूर्वी क्षेत्र में आर्थिक और सैन्य गतिविधियों में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि यह क्षेत्र एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के साथ एकमात्र शहर है | यह देश में कला, नाटक, रंगमंच, फिल्म और साहित्य की गहरी जड़ों वाला एक सांस्कृतिक केंद्र भी है |

4.चेन्नई:-

चेन्नई शहर तमिलनाडु की राजधानी है | वर्ष 2015 में, यह भारत का सबसे सुरक्षित शहर था | चेन्नई महानगर का बड़ा क्षेत्र है जो 459.07 वर्ग मील क्षेत्र को कवर करता है और यह लगभग 8,653,521 लोगों का घर है | यह शहर भारत के किसी भी अन्य शहर की तुलना में अधिक स्वास्थ्य पर्यटकों को प्राप्त करता है, इसे “भारत की स्वास्थ्य राजधानी” का खिताब मिलता है |

भारत का 33% से अधिक ऑटोमोबाइल उद्योग चेन्नई में स्थित है | इसकी एक बड़ी प्रवासी आबादी भी है, जो 2016 के 100,000 से अधिक होने का अनुमान है | शहर में 2015 में भारत में प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद का तीसरा सबसे अधिक था |

5.बैंगलोर:-

बैंगलोर भारत के दक्षिणी क्षेत्र में विस्तृत दक्कन के पठार में स्थित है | यह कर्नाटक राज्य की प्रशासनिक सीट है | शहर का आधिकारिक नाम बेंगलुरु है | इसका क्षेत्रफल 274 वर्ग मील है जबकि 2011 तक इसकी जनसंख्या 8,520,435 थी |

शहर 10.3% की औसत आर्थिक विकास के साथ भारत में दूसरी सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है | किसी भी अन्य भारतीय शहर की तुलना में बैंगलोर में अधिक IT फर्म हैं | 2006 और 2007 के बीच, इन कंपनियों ने देश के आईटी निर्यात का 33% हिस्सा गठित किया | यह देश का एक जैव प्रौद्योगिकी केंद्र भी है |

6.हैदराबाद:-

Largest Cities in India by Population

हैदराबाद तेलंगाना राज्य की आधिकारिक राजधानी है | यह जून 2014 में नवगठित तेलंगाना राज्य में स्थानांतरित होने के बाद से भारतीय राज्य आंध्र प्रदेश के डे ज्यूर प्रशासनिक सीट के रूप में भी कार्य करता है | शहर लगभग 250 वर्ग मील क्षेत्र में है |

इसकी आबादी लगभग 7.75 मिलियन लोग हैं | हैदराबाद तेलंगाना का आर्थिक महाशक्ति है | सेवा क्षेत्र शहर में 90% श्रम शक्ति को रोजगार देता है | ऐतिहासिक रूप से, शहर ने मोती व्यापार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई | यह 18वीं शताब्दी तक वैश्विक स्तर पर गोलकोंडा डायमंड्स का एकमात्र व्यापारिक केंद्र था |

7.अहमदाबाद:-

Largest Cities in India by Population

अहमदाबाद गुजरात राज्य की पूर्व राजधानी था | वर्तमान में, यह अहमदाबाद जिले के शासकीय मुख्यालय के रूप में कार्य करता है | यह गुजरात का सबसे बड़ा शहर है | शहर में लगभग 6.3 मिलियन लोग रहते हैं | इसके पास देश का दूसरा सबसे पुराना स्टॉक एक्सचेंज बाजार और दूसरा सबसे बड़ा कपास उद्योग है |

यह एक तेजी से संपन्न शहर है, और 2010 में, फोर्ब्स ने इसे दशक का तीसरा सबसे तेजी से विकसित शहर के रूप में नामित किया | ऐतिहासिक शहर अहमदाबाद जुलाई 2017 में भारत का पहला यूनेस्को विश्व विरासत शहर बन गया |

8.पुणे:-

पुणे भारत के महाराष्ट्र राज्य में पुणे जिले की राजधानी है | यह मुंबई के बाद राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है | पुणे में 281 वर्ग मील क्षेत्र है, और 2011 में इसकी आबादी 5,057,709 थी | यह शहर भारत के पूर्वी हिस्से में सबसे प्रसिद्ध और सबसे अच्छे प्रदर्शन वाले शिक्षण संस्थानों में से कुछ है |

भारत में अंतरराष्ट्रीय छात्रों की कुल आबादी का अनुमानित 50% पुणे में अध्ययन करता है | शहर की अर्थव्यवस्था पर अनुसंधान, ऑटोमोबाइल और विनिर्माण उद्योग हावी हैं | बैडमिंटन खेल की शुरुआत इसी शहर में हुआ था |

9.सूरत:-

Largest Cities in India by Population

सूरत भारत का एक बंदरगाह शहर और सूरत जिले की राजधानी है | यह गुजरात राज्य में स्थित है, और यह राज्य की अर्थव्यवस्था पर हावी है | शहर की आय मुख्य रूप से खाद्य, हीरे और कपड़ा उद्योग से आती है | इस शहर में दुनिया के 90% से अधिक मोटे हीरे पॉलिश किए जाते हैं |

सूरत भारत का तीसरा सबसे स्वच्छ शहर है | विश्व स्तर पर, यह चौथे सबसे तेजी से बढ़ते शहर का स्थान है | शहर 126.068 वर्ग मील भूमि पर बैठता है और लगभग 4.5 मिलियन निवासियों का घर है | शहर की 65% आबादी इंटरनेट से जुड़ी है | सूरत भारत का पहला स्मार्ट आईटी शहर बनने के लिए तैयार है |

10.जयपुर:-

जयपुर राजस्थान राज्य का सबसे बड़ा शहर है और इसकी राजधानी भी है | यह 187.12 वर्ग मील भूमि पर बनाया गया है, और यह 3.1 मिलियन लोगों का घर है | यह देश का दसवां सबसे अधिक आबादी वाला शहर है | जयपुर न केवल भारत में बल्कि पूरे एशिया में पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय गंतव्य है | यह दिल्ली और आगरा के साथ भारत के स्वर्ण त्रिभुज का हिस्सा है | शहर को ‘Pink City’ भी कहा जाता है |

Also Read:-

अगर आपको ये Article (Largest Cities in India by Population) अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

उत्तर प्रदेश सरकार की प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटर योजना 2019

उत्तर प्रदेश प्री-पेड स्मार्ट बिजली मीटर योजना 2019:-

उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में प्री-पेड स्मार्ट बिजली मीटर योजना 2019 (Smart Prepaid Meter Scheme 2019) शुरू करने जा रही है | जिसके लिए योगी सरकार ने पूरी योजना तैयार कर ली है | राज्य के ऊर्जा मंत्री के अनुसार इस सरकारी योजना के तहत 15 नवंबर से राज्य भर में लोगों के घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा | योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की जनता को सस्ती बिजली मुहैया कराना है |

राज्य के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने घोषणा के दौरान कहा कि बिजली का बिल जमा करने के मामले में सरकारी अफसरों, जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों का रिकॉर्ड बिलकुल भी अच्छा नहीं है | इसी बात का ध्यान रखते हुए सबसे पहले इन्हीं लोगों के सरकारी घरों में प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना के तहत बिजली मीटर लगाये जाएंगे |

उत्तरप्रदेश सरकार ने 50 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर के ऑर्डर दे दिये हैं। बिजली विभाग के आकड़ों के अनुसार उत्तरप्रदेश में सरकारी विभागों पर बिजली विभाग का 13,000 करोड़ रुपये बकाया है | जिसका किश्तों में भुगतान का विकल्प भी राज्य सरकार ने दिया था पर कोई फायदा नहीं हुआ |

उत्तर प्रदेश प्री-पेड स्मार्ट बिजली मीटर योजना का उद्देश्य:-

  • प्रीपेड स्मार्ट बिजली मीटरों से आगे के समय में सरकारी अफसरों, जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों के द्वारा बिजली का भुगतान समय पर किया जा सकेगा | क्योकि अगर बिजली का उपयोग करना है तो उन्हे पहले अपनी जरूरत के हिसाब से रीचार्ज कराना होगा |
  • बिजली के बिल का भुगतान समय पर होने से विभाग पर भार कम हो जाएगा | जिससे उन पैसों का इस्तेमाल सरकार लोगों के लिए अन्य सुविधाएं देने में कर सकती है।
  • इससे आने वाले समय में बिजली की दरों में भी कमी आएगी | जिससे सस्ती बिजली सभी को मिल सकेगी |
  • आज के समय में सबसे बड़ी समस्या बिजली चोरी की है | जिसका समाधान प्रीपैड मीटर के माध्यम से हो सकता है | क्योकि इन मीटरों में चोरी करने पर बिजली विभाग को साफ-साफ पता चल जाएगा की Prepaid Smart Meter में छेड़छाड़ की गई है वो भी सबूत के साथ।
  • बिजली वितरण में होने वाले हानि में भी इस प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना से कमी आएगी जो एक बहुत बड़ी समस्या है |
उत्तर प्रदेश प्री-पेड स्मार्ट बिजली मीटर

50 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर का वितरण:-

1.पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लि. के 10 शहर-
वाराणसी (जिला), गोरखपुर, इलाहाबाद, मऊनाथ भंजन, फतेहपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर, मुगलसराय एवं जौनपुर में 11.47 लाख स्मार्ट मीटर |

2.मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लि. के 12 शहर-
लखनऊ, बरेली, फैजाबाद, शाहजहांपुर, बाराबंकी, रायबरेली, लखीमपुर, बहराइच, गोण्डा, सुल्तानपुर, हरदोई व उन्नाव में 9.04 लाख स्मार्ट मीटर |

3.दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लि. के 9 शहर-
मथुरा, अलीगढ़, झांसी, मैनपुरी, फिरोजाबाद, वृन्दावन, इटावा, फर्रुखाबाद व उरई में 6.29 लाख स्मार्ट मीटर |

4.पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लि. के 15 शहर-
मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, हापुड़, लोनी, बुलन्दशहर, सिकन्दराबाद, रामपुर, मुजफ्फरनगर, मोदीनगर, मुरादनगर, खुर्जा, अमरोहा, सम्भल व गजरौला में 11.63 लाख स्मार्ट मीटर |

5.केस्को कानपुर में 1.57 लाख स्मार्ट मीटर |

Also Read:-

उत्तर प्रदेश प्री-पेड स्मार्ट बिजली मीटर योजना कि जरुरत क्यों है:-

हमारे भारत देश में पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिजली उत्पादन होती है | फिर भी हमारे देश में बिजली दर ज्यादा है | ऐसा इसलिए है क्योकि कुछ लोग बिजली के बिल का भुगतान नहीं करते | इसके अलावा बहुत लोग बिजली की चोरी करते हैं जिसकी वजह से चोरी की हुई बिजली का बोझ भी उन लोगों पर आ जाता है | जो ईमानदारी से अपना बिल भरते हैं |

इस अभियान को चरणों में खत्म किया जाएगा | पहले चरण में 1 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जाएंगे | अभी तक पूरे प्रदेश में लगभग 7 लाख स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए जा चुके हैं और 2022 तक पूरे प्रदेश में सभी ग्राहकों को इसके दायरे में लाया जाएगा |

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मार्च 2019 तक देशभर में सरकारी विभागों पर राज्य बिजली वितरण कंपनियों का बकाया 41,743 करोड़ रुपये पहुंच गया | इससे पहले वित्त वर्ष में यह बकाया 36,900 करोड़ रुपये था | उत्तर प्रदेश में ही पुलिस, सिंचाई समेत विभिन्न सरकारी विभागों एवं इकाइयों पर बकाया 13,480 करोड़ रुपये है |

जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) कैसे बनायें

Jeevan Pramaan Patra Kaise Banayen

Jeevan Pramaan Patra पेंशनधारियों के जीवित होने का प्रमाण है जिसके आधार पर उन्हें पेंशन का लाभ दिया जाता है यह डिजिटली आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के द्वारा प्राप्त किया जा सकता है और पेंशन देने वाली सम्बंधित संगठनों के सामने पेंशन का लाभ लेने के लिए जीवन प्रमाण के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है । डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट पुरानी प्रक्रिया को दरकिनार कर आधार बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से आपके जीवित होने का प्रमाण है जिसे आसानी से किसी भी ऑनलाइन सेंटर,कॉमन सर्विस सेंटर आदि से बनवाया जा सकता है यहाँ तक की यदि आपके पास बायोमेट्रिक डिवाइस हो तो आप खुद भी अपना या अपने किसी परिजन का जीवन प्रमाण पत्र बना सकते हैं ।

जीवन प्रमाण पत्र कैसे बनायें (How to Make Life Certificate):

हेलो दोस्तों यदि आप किसी ऑनलाइन सेंटर को चलते हैं और आप जीवन प्रमाण पत्र बनाने का कार्य करना चाहते हैं तो आप इस पोस्ट को जरूर पढ़ें इससे आप कुछ पैसे कमाने के साथ बड़े बुजुर्गों की थोड़ी सी हेल्प भी कर सकते हैं ।

जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए एक सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करना होगा जिससे आधार के द्वारा बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जा सके ।जीवन प्रमाण सॉफ्टवेयर को डाउनलोड करने के लिए और पूरा सेटअप करने के लिए हमारी इस पोस्ट को पढ़ें Click Here

STEP 1:

कम्प्यूटर में लाइफ सर्टिफिकेट का सॉफ्टवेयर डाउनलोड होने के बाद डेस्कटॉप पर बने आइकॉन पर क्लिक करें । क्लिक करते ही आपसे सबसे पहले अपना आधार नंबर वेरीफाई करके खुद का रजिस्ट्रेशन करें पहली बार सॉफ्टवेयर इनस्टॉल होने पर दुकानदार का रजिस्ट्रेशन करना होता है ।
अब पेंशनर का जीवन प्रमाण पत्र बनाने के लिए फिर से आइकॉन पर क्लिक करने के पश्चात पेंशनर का आधार नंबर एवं मोबाइल नंबर अंकित करें और GENERATE OTP बटन पर क्लिक करें ।

Jeevan Pramaan Patra

STEP 2: अब सम्बंधित मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP को OTP बॉक्स में एंटर करें और आगे बढ़ें ।

Jeevan Pramaan Patra kaise banwayen

STEP 3: अब पेंशनर से सम्बंधित सभी मांगी गयी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरें |

Jeevan Pramaan Patra Kaise Banayen

STEP 4 अब पेंशनर का बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट्स लेकर स्कैन करें जैसे ही सफलतापूर्वक फिंगरप्रिंट्स का मिलान होता है पेंशनर की फोटो,पेंशनर आईडी नाम की डैलस स्क्रीन पर आ जाती है जिसका प्रिंट लेकर आप सम्बंधित ऑफिस में अपना जीवन प्रमाण पत्र जमकर अपनी पेंशन जारी रख सकते हैं ।

Jeevan Praman Patr Kaise Banayen

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस – जानें मध्य प्रदेश की स्थापना से जुड़े कुछ अनसुने किस्से

MP Foundation Day मध्यप्रदेश स्थापना दिवस :-

आज प्रदेश का 64वां स्थापना दिवस है | आज ही के दिन 1 नवम्बर 1956 को यह अस्तित्व में आया | मध्य प्रदेश कभी मध्य भारत में आता था | लेकिन अब स्वयं एक राज्य के रूप में पहचाना जाने लगा है | जिसकी राजधानी भोपाल है | इस दौरान पूरे प्रदेश में हर जगह अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे |

इस दौरान राजधानी भोपाल के ऐतिहासिक लाल परेड मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के पहले दिन मुंबई के अमित त्रिवेदी के गानों से शाम सजेगी | साथ ही नई दिल्ली के गुलाम साबिर निजामी बन्धुओं की सूफी कव्वाली भी होगी | वहीं प्रदेशभर में अलग-अलग अंदाज में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा | साथ ही, प्रदेश की कई सरकारी और गैर सरकारी इमारतों को इस दिन के जश्न के रूप में दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है |

मध्य प्रदेश से जुड़े किस्से:-

  • 1 नवम्बर 2019 दिन शुक्रवार को मध्यप्रदेश अपना 64वां स्थापना दिवस मना रहा है |
  • मध्य प्रदेश 1 नवंबर, 2000 तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था |
  • 1 नवंबर, 2000 को मध्यप्रदेश राज्य से 14 जिले अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य छत्तीसगढ़ की स्थापना हुई थी |
  • मध्य प्रदेश की सीमाऐं पांच राज्यों की सीमाओं से मिलती है। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात, तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है |
MP Foundation Day

मध्य प्रदेश के अस्तित्व से जुड़े किस्से:-

  • 15 अगस्त, 1947 के पूर्व देश में कई छोटी-बड़ी रियासतें और देशी राज्य अस्तित्व में थे |
  • आजादी के बाद उन्हें स्वतंत्र भारत में सम्मिलित और एकीकृत किया गया |
  • 26 जनवरी, 1950 को संविधान लागू होने के बाद देश में सन् 1952 में पहले आम चुनाव हुए, जिसके कारण संसद एवं विधान मण्डल कार्यशील हुए |
  • 1956 में अस्तित्व में आए इस प्रदेश को पहले मध्य भारत कहकर संबोधित किया जाता था |
  • इसका पुनर्गठन भाषायी आधार पर हुआ |
  • प्रशासनिक दृष्टि से इन्हें श्रेणियों में विभाजित किया गया था |
  • सन् 1956 में राज्यों के पुनर्गठन के फलस्वरूप 1 नवंबर, 1956 को नया राज्य मध्यप्रदेश अस्तित्व में आया |
  • 1 नव‍ंबर,1956 को मध्य प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री के तौर पर पं.रविशंकर शुक्ल का पहला भाषण लाल परेड ग्राउंड पर हुआ था |
  • इसके घटक राज्य मध्यप्रदेश, मध्यभारत, विंध्य प्रदेश और भोपाल थे, जिनकी अपनी विधान सभाएं थीं |
  • डॉ. पटटाभि सीतारामैया मध्यप्रदेश के पहले राज्यपाल हुए |
  • पहले मुख्यमंत्री के रूप में पं रविशंकर शुक्ल ने शपथ ली थी |
  • पं कुंजी लाल दुबे को मध्यप्रदेश का पहला अध्यक्ष बनने का गौरव प्राप्त हुआ |
  • शुरुआत में राजधानी के लिए ग्वालियर और इंदौर दावा कर रहे थे पर कुछ समय बाद जबलपुर भी नए राज्य की राजधानी का दावा करने लगा |
  • दूसरी ओर भोपाल के नवाब भारत के साथ संबंध ही नहीं रखना चाहते थे | वे हैदराबाद के निजाम के साथ मिलकर भारत का विरोध कर रहे थे |
  • क्रेंद्र सरकार नहीं चाहती थी कि देश के हृदय स्थल में राष्ट्र विरोधी गतिविधियां बढ़ें | इसके चलते सरदार पटेल ने भोपाल पर पूरी नजर रखने के लिए उसे ही मध्यप्रदेश की राजधानी बनाने का निर्णय लिया |
  • 1 नवंबर 1956 को प्रदेश के गठन के साथ ही इसकी राजधानी और विधानसभा का चयन भी कर लिया गया |
  • मध्यप्रदेश की राजधानी के रूप में भोपाल को चुना गया |

1 नवम्बर 2019 मध्यप्रदेश मना रहा है 64वां स्थापना दिवस

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस:-

आज प्रदेश का 64वां मध्यप्रदेश स्थापना दिवस दिवस है | आज ही के दिन 1 नवम्बर 1956 को यह अस्तित्व में आया | मध्य प्रदेश कभी मध्य भारत में आता था | लेकिन अब स्वयं एक राज्य के रूप में पहचाना जाने लगा है | जिसकी राजधानी भोपाल है | इस दौरान पूरे प्रदेश में हर जगह अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे |

इस दौरान राजधानी भोपाल के ऐतिहासिक लाल परेड मैदान में होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के पहले दिन मुंबई के अमित त्रिवेदी के गानों से शाम सजेगी | साथ ही नई दिल्ली के गुलाम साबिर निजामी बन्धुओं की सूफी कव्वाली भी होगी | वहीं प्रदेशभर में अलग-अलग अंदाज में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा | साथ ही, प्रदेश की कई सरकारी और गैर सरकारी इमारतों को इस दिन के जश्न के रूप में दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है |

मध्य प्रदेश अस्तित्व में क्यों आया:-

मध्यभारत प्रांत का गठन 28 मई 1948 को किया गया था, जिसमें ग्वालियर और मालवा का क्षेत्र शामिल था | मध्यभारत प्रांत के पहले राजप्रमुख ग्वालियर रियासत के महाराजा जीवाजी राव सिंधिया थे | प्रांत की दो राजधानियां थीं ग्वालियर को शीत राजधानी तो वहीं इंदौर को ग्रीष्म राजधानी का रूतबा हासिल था |

भारत की आजादी के बाद 26 जनवरी 1950 को कुछ चुनिंदा इलाकों को छोड़कर देशभर में संविधान लागू हुआ | इसके बाद सन् 1951-1952 में देश में पहली बार आम चुनाव कराए गए | जिसके कारण संसद और विधान मंडल कार्यशील हुए | प्रशासन की दृष्टि से इन्हें श्रेणियों में विभाजित किया गया | सन् 1956 में राज्यों के पुर्नगठन के फलस्वरूप 1 नवंबर, 1956 को नए राज्य के रूप में मध्य प्रदेश की स्थापना की गई | इस राज्य का पुर्नगठन भाषीय आधार पर किया गया |

इसके घटक राज्य मध्य प्रदेश, मध्य भारत, विन्ध्य प्रदेश एवं भोपाल थे जिनकी अपनी विधानसभाएं थीं | इस राज्य का निर्माण तत्कालीन सीपी एंड बरार, मध्य भारत, विंध्य प्रदेश और भोपाल राज्य को मिलाकर हुआ | डॉ. पटटाभि सीतारामैया मध्यप्रदेश के पहले राज्यपाल हुए | जबकि पहले मुख्यमंत्री के रूप में पंडित रविशंकर शुक्ल ने शपथ ली थी | वहीं पंडित कुंजी लाल दुबे को मध्यप्रदेश का पहला अध्यक्ष बनाया गया |

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

भोपाल को ही राजधानी क्यों चुना गया:-

1 नवंबर 1956 को प्रदेश के गठन के साथ ही इसकी राजधानी और विधानसभा का चयन भी कर लिया गया | भोपाल को राजधानी बनाए जाने में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. शंकर दयाल शर्मा, भोपाल के आखिरी नवाब हमीदुल्ला खान और पं. जवाहर लाल नेहरू की महत्वपूर्ण भूमिका रही | और लंबी कशमकश के बाद आखिरकार देश-प्रदेश का दिल कहे जाने वाले भोपाल शहर को प्रदेश की राजधानी के रूप में चुन लिया गया |

उस समय भोपाल को जिला घोषित नहीं किया गया था | इसे साल 1972 में जिला घोषित किया गया | इससे पहले भोपाल सीहोर जिले में आता था | मध्य प्रदेश के गठन के समय प्रदेश में कुल 43 जिले ही बनाए गए थे | लेकिन, वर्तमान में बढ़ती आबादी के कारण व्यवस्थाओं को सुचारू ढंग से चलाने के लिए अब तक मध्य प्रदेश में कुल 52 जिले बनाए जा चुके हैं |

हरियाणा में लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले मनोहर लाल खट्टर का जीवन परिचय

Manohar Lal Khattar:-

मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राजनीतिज्ञ और हरियाणा के 10 वें मुख्यमंत्री हैं | वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के पूर्व प्रचारक हैं | वह हरियाणा विधानसभा में करनाल निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, और 2014 के हरियाणा विधान सभा चुनाव में भाजपा की जीत के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी |

वहीँ हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019 में 27 अक्टूबर 2019 को जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर एक बार फिर राज्य में अपनी सरकार बनाई और दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली | मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को दूसरे कार्यकाल के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली वे राज्य में भाजपा-जेजेपी (जननायक जनता पार्टी) गठबंधन सरकार का नेतृत्व करेंगे | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी तरलोचन सिंह के खिलाफ करनाल सीट से 45,188 मतों के अंतर से अपनी जीत बरकरार रखी |

मनोहर लाल खट्टर का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा:-

Manohar Lal Khattar

मनोहर लाल खट्टर का जन्म 1954 में निंदाना गांव में हुआ था | मनोहर लाल खट्टर के दादा भगवानदास खट्टर बंटवारे के समय पाकिस्तान से आए थे | बंटवारे के बाद भारत आने के बाद उनके दादा और पिता हरबंसलाल खट्टर को शुरुआती दिनों में मजदूरी करनी पड़ी | उसके बाद उन्होंने गांव में एक दुकान खोल ली | इसके बाद उन्होंने पड़ोस के बनियाना गांव आकर जमीन ली और खेती करने लगे |

खट्टर ने पंडित नेकी राम शर्मा गवर्नमेंट कॉलेज, रोहतक से मैट्रिक (हाई स्कूल का अंतिम वर्ष) पूरा किया | इसके बाद वे दिल्ली चले गए, और दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री पूरी करते हुए सदर बाज़ार के पास एक दुकान चलायी | उन्होंने अपना सारा समय RSS के लिए काम करने के लिए अविवाहित रहने का फैसला किया |

मनोहर लाल खट्टर का राजनीतिक करियर:-

वर्ष 1977 में खट्टर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) में शामिल हुए और तीन साल बाद पूर्णकालिक प्रचारक बन गए | प्रचारक के रूप में, उन्होंने आजीवन कुंवारा रहने का फैसला किया | उन्होंने 1994 में बीजेपी में शामिल होने से पहले 14 साल तक पूर्णकालिक प्रचारक के रूप में काम किया |

वर्ष 2000-2014 के दौरान, खट्टर हरियाणा में भाजपा के संगठनात्मक महासचिव थे | वह 2014 के लोकसभा चुनावों के लिए भाजपा की हरियाणा चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष थे | इसके बाद, वह भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति के सदस्य बन गए |

Also Read:- कौन हैं दुष्यंत चौटाला? जानिए किंगमेकर दुष्यंत चौटाला के बारे में

वर्ष 2014 में, खट्टर को हरियाणा विधान सभा चुनाव 2014 के लिए करनाल निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया था | करनाल में पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने एक हस्ताक्षर अभियान चलाया, जिसमें पार्टी नेतृत्व को उनके बजाय एक स्थानीय उम्मीदवार को मैदान में उतारने के लिए कहा | उनके प्रतिद्वंद्वी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार और दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने खट्टर पर आरोप लगाया कि वे करनाल के मूल निवासी नहीं हैं | लेकिन मोदी लहर ने श्री खट्टर को भारी अंतर से चुनाव जीतने में मदद की |

चुनावों में, भाजपा को पहली बार हरियाणा में बहुमत प्राप्त हुआ और खट्टर ने अपना पहला चुनाव 63,736 मतों के अंतर से जीता | एक पार्टी की बैठक के दौरान, उनका नाम हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष राम बिलास शर्मा द्वारा हरियाणा के मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया गया था, 26 अक्टूबर 2014 को उनके शपथ ग्रहण समारोह के बाद वे हरियाणा के भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बने |

27 अक्टूबर 2019 को, हरियाणा विधान सभा चुनाव 2019 में दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी के साथ गठबंधन करने के बाद खट्टर ने दूसरी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली |

Manohar Lal Khattar से जुड़े विवाद:-

उन्होंने एक बार गोमांस के मुद्दे पर टिप्पणी की थी जिसकी वजह से उनकी काफी आलोचना हुई थी, उन्होंने लिखा था कि: “मुसलमान भारत में रह सकते हैं, लेकिन उन्हें गोमांस खाना बंद करना होगा”।

इस बयान के बाद भाजपा पार्टी ने तत्काल कहा कि ‘पार्टी के साथ इसका कोई लेना देना नहीं है और यह उनका व्यक्तिगत विचार है।’ अपने बयान के 24 घंटों के भीतर उन्होंने अपना बयान बदल लिया, और उन्होंने कहा कि मैं लोगों की भावनाओं को चोट नहीं पहुंचना चाहता और मैं इसके लिए माफी चाहता हूं।’

Social Profiles:–

FaceBook Profilehttp://facebook.com/manoharlalkhattar

Twitter Profilehttp://twitter.com/bjpmlal

YouTube Profilehttp://youtube.com/user/manoharlalkhattar

अब यात्रियों को OTP के आधार पर Train ticket cancellation refund मिलेगा

IRCTC OTP E-Ticket Cancellation Refund Rules 2019:-

भारतीय रेल्वे ने Train Ticket refund को आम आदमी के लिए अधिक सुलभ बनाने के लिए एक नया One Time Password (OTP) आधारित धनवापसी प्रणाली लागू करना शुरू कर दिया है | इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IRCTC) के अनुसार, इससे IRCTC OTP E-Ticket Cancellation Refund policy अधिक पारदर्शी और ग्राहक अनुकूल होगी |

उन सभी train ticket reservation को refund कर दिया जाएगा जो cancel कर दिए गए हैं, या जिन्हें पूरी तरह से प्रतीक्षा सूची में रखा गया है | नई इंडियन रेलवे ट्रेन ई-टिकट रिजर्वेशन कैंसिलेशन रिफंड (Train E-Ticket Reservation Cancellation Refund) तंत्र को सरल बनाया जाएगा |

अब यात्रियों को अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर SMS के रूप में एक OTP प्राप्त होगा | IRCTC Train E-Ticket Reservation Cancellation Refund की प्रक्रिया को पूरा करने के लिए यह OTP प्रदान किया जाना चाहिए | यह नई प्रणाली केवल उन ई-टिकटों पर लागू होगी जो केवल IRCTC अधिकृत एजेंटों द्वारा बुक किए गए हैं |

OTP आधारित रिफंड प्रक्रिया (IRCTC OTP E-Ticket Cancellation) :-

IRCTC OTP E-Ticket Cancellation

नए भारतीय रेलवे ई-टिकट आरक्षण रद्द करने की प्रक्रिया के माध्यम से, ट्रेन यात्रियों को अत्यधिक लाभ होगा | यदि अधिकृत IRCTC एजेंट के माध्यम से टिकट बुक किया जाता है और ग्राहक द्वारा रद्द कर दिया जाता है या पूरी तरह से प्रतीक्षा सूची में रखी गई टिकट को रद्द कर दिया जाता है, तो ग्राहक / यात्री मोबाइल नंबर पर एक OTP SMS भेजा जाएगा |

यह मोबाइल नंबर वही है जो यात्री को बुकिंग के समय एजेंट द्वारा प्रदान किया गया था | यात्रियों को रिफंड राशि प्राप्त करने के लिए इस ओटीपी को उस एजेंट के साथ साझा करना होगा जिन्होंने आपका टिकट बुक किया था | IRCTC के अनुसार, OTP आधारित रिफंड प्रक्रिया रेलवे रिजर्वेशन कैंसिलेशन रिफंड प्रणाली में अधिक पारदर्शिता लाएगी |

यह एक उपयोगकर्ता के अनुकूल प्रक्रिया है, जहां यात्रियों को cancel किए गए टिकट या पूरी तरह से प्रतीक्षा सूची में रखी गई टिकट के खिलाफ एजेंट द्वारा प्राप्त की गई सटीक वापसी राशि का पता चल सकता है |

OTP आधारित रिफंड प्रक्रिया काम कैसे करता है:-

नई रेलवे आरक्षण रद्द करने की योजना का मुख्य उद्देश्य रद्द करने की धनवापसी प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित करना है | यह सुनिश्चित करेगा कि एजेंटों द्वारा रद्द की गई राशि ग्राहक को समय पर वापस की जाए | नए Railway Ticket Cancellation Refund योजना का लाभ उठाने के लिए, ग्राहक को आरक्षित रेल ई-टिकट की बुकिंग के समय IRCTC अधिकृत एजेंट को सही मोबाइल नंबर देना होगा |

ग्राहक / यात्री को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि एजेंट आरक्षित रेल ई-टिकट की बुकिंग के समय अपने मोबाइल नंबर को सही ढंग से रिकॉर्ड करे | केवल IRCTC अधिकृत एजेंटों के पास ग्राहक को आरक्षित रेल ई-टिकट बुक करने की अनुमति है | रद्द किए गए टिकटों के लिए OTP आधारित धनवापसी या पूरी तरह से प्रतीक्षा कर रहे टिकटों को संसाधित किया जाएगा, तभी टिकट IRCTC अधिकृत एजेंटों के माध्यम से बुक किया जाएगा |

देश में जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो नए केंद्र शासित प्रदेशों का उदय

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो नए केंद्र शासित प्रदेश:-

जम्मू-कश्मीर का इतिहास और भूगोल दोनों 31 अक्टूबर 2019 से बदल गए | इस ऐतिहासिक बदलाव के लिए सरकार ने 31 अक्टूबर 2019 देश के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती (राष्ट्रीय एकता दिवस) को चुना गया है | इस दिन को चुने जाने का कारण यह है कि जम्मू-कश्मीर का भारत में विलय कराने में सरदार वल्लभ भाई पटेल का अहम योगदान रहा है | आज से देश की जन्नत कहे जाने वाले जम्मूू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेश बन गए हैं |

भारत सरकार के द्वारा 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 की ताकतों को पंगु करने के बाद आज यानी 31 अक्टूबर से जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दो अलग राज्य बन गए हैं | अब संसद के बने कई कानून इन केंद्र शासित प्रदेशों में लागू हो सकेंगे | जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन बिल के तहत जम्मू-कश्मीर में विधानसभा होगी, जबकि लद्दाख बिना विधानसभा या विधान परिषद के केंद्र शासित प्रदेश बनेगा |

केंद्र सरकार के द्वारा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हस्ताक्षर सहित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो केंद्र शासित घोषित करने वाला राजपत्र (गजट) जारी कर दिया गया है |

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में क्या-क्या बदलाव होंगे:-

  • अब तक पूर्ण राज्य रहा जम्मू-कश्मीर गुरुवार यानी 31 अक्टूबर 2019 से दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेशों में बदल गया है | इसका मतलब है जम्मू-कश्मीर का इलाका अलग और लद्दाख का इलाका अलग |
  • जम्मू-कश्मीर राज्य पुनर्गठन कानून के तहत लद्दाख अब बिना विधानसभा के केंद्र शासित प्रदेश और जम्मू-कश्मीर विधानसभा सहित केंद्र शासित प्रदेश बन गया है |
  • अब तक जम्मू-कश्मीर में राज्यपाल पद था लेकिन अब दोनों केंद्रशासित प्रदेशों में उप-राज्यपाल होंगे | जम्मू-कश्मीर के लिए गिरीश चंद्र मुर्मू तो लद्दाख के लिए राधा कृष्ण माथुर को उपराज्यपाल बनाया गया है |
  • अभी तक दोनों राज्यों का एक ही हाईकोर्ट था लेकिन अब दोनों राज्यों के एडवोकेट जनरल अलग होंगे | सरकारी कर्मचारियों के सामने दोनों केंद्र शासित राज्यों में से किसी एक को चुनने का विकल्प होगा |
  • राज्य में अधिकतर केंद्रीय कानून लागू नहीं होते थे, अब केंद्र शासित राज्य बन जाने के बाद जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों राज्यों में कम से कम 106 केंद्रीय कानून लागू हो पाएंगे |
  • इसमें केंद्र सरकार की योजनाओं के साथ केंद्रीय मानवाधिकार आयोग कानून, सूचना अधिकार कानून, एनमी प्रॉपर्टी एक्ट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने से रोकने वाला कानून शामिल है |
  • जमीन और सरकारी नौकरी पर सिर्फ राज्य के स्थाई निवासियों के अधिकार वाले 35-ए के हटने के बाद केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में जमीन से जुड़े कम से कम 7 कानूनों में बदलाव होगा |
  • राज्य पुनर्गठन कानून के तहत जम्मू-कश्मीर के करीब 153 ऐसे कानून खत्म हो जाएंगे, जिन्हें राज्य स्तर पर बनाया गया था | हालांकि 166 कानून अब भी दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में लागू रहेंगे |
  • राज्य के पुनर्गठन के साथ ही राज्य की प्रशासनिक और राजनैतिक व्यवस्था भी बदल जाएगी | जम्मू-कश्मीर में जहां केंद्र शासित प्रदेश बनाने के साथ साथ विधानसभा भी बनाए रखी गई है | वहां पहले के मुकाबले विधानसभा का कार्यकाल 6 साल की जगह देश के बाकी हिस्सों की तरह 5 साल का ही होगा |
  • विधानसभा में अनुसूचित जाति के साथ साथ अब अनुसूचित जनजाति के लिए भी सीटें आरक्षित होंगी |
  • पहले कैबिनेट में 24 मंत्री बनाए जा सकते थे, अब दूसरे राज्यों की तरह कुल सदस्य संख्या के 10% से ज़्यादा मंत्री नहीं बनाए जा सकते हैं |
  • जम्मू कश्मीर विधानसभा में पहले विधान परिषद भी होती थी, वो अब नहीं होगी | हालांकि राज्य से आने वाली लोकसभा और राज्यसभा की सीटों की संख्या पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा |
  • केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर से 5 और केंद्र शासित लद्दाख से एक लोकसभा सांसद ही चुन कर आएगा | इसी तरह से केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर से पहले की तरह ही राज्यसभा के 4 सांसद ही चुने जाएंगे |
  • जम्मू कश्मीर में अब तक 87 सीटों पर चुनाव होते थे | जिनमें 4 लद्दाख की, 46 कश्मीर की और 37 जम्मू की सीटें थीं | लद्दाख की 4 सीटें हटाकर अब केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में 83 सीटें बची हैं, जिनमें परिसीमन होना है |

केंद्र सरकार द्वारा रबी फसल MSP 2019-20 में वृद्धि की गई

रबी फसल MSP 2019-20 में वृद्धि, रबी फसल 2019-20 की न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आर्थिक मामलों की कैबिनेट समिति (CCEA) ने सभी अनिवार्य रबी फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में बढ़ावा किया है | अब रबी फसल MSP 2019-20 को MSP के फिक्सिंग के साथ बढ़ाकर 1.5 गुना कर दिया गया है, जो कि भारत के उत्पादन की औसत लागत (CoP) पर भारित है | सभी गेहूं किसानों को उत्पादन की औसत लागत से दोगुना से अधिक मिलेगा,रबी फसल MSP 2019-20 में वृद्धि |

रबी की फसलों को सर्दियों में उगाया जाता है और वसंत में काटा जाता है | तदनुसार, रबी MSP 2019-20 रबी विपणन सीजन (RMS) 2020-21 में विपणन की जाने वाली फसलों के लिए लागू होगा | MSP की यह नई नीति लाभ के मार्जिन के रूप में न्यूनतम 50% का आश्वासन देगी |

रबी फसल MSP 2019-20 में वृद्धि, वर्ष 2022 तक किसान की आय को दोगुना करने और उनके कल्याण में सुधार लाने की दिशा में एक बड़ा कदम है |

रबी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (रबी फसल MSP 2019-20 में वृद्धि ):-

रबी विपणन सीजन 2020-21 में रबी फसलों के विपणन के लिए MSP में मसूर में उच्चतम वृद्धि की सिफारिश की गई है, जो कि (325 रुपये प्रति क्विंटल) है | किसानों की आय बढ़ाने के लिए रबी फसलों जैसे कुसुम (270 रुपये प्रति क्विंटल) और चना (255 रुपये प्रति क्विंटल) के MSP में वृद्धि की गई है | रेपसीड और सरसों के MSP में 225 रु प्रति क्विंटल की बृद्धि की गई है |

गेहूं और जौ के लिए, MSP 85/- रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ा दिया गया है और गेहूं किसानों को लागत पर 109% का लाभ मिलेगा | न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित करने के लिए उत्पादन लागत एक प्रमुख कारक है | RMS 2020-21 के लिए रबी फसल MSP में इस साल वृद्धि भारत के औसत भार वाले औसत CoP पर कुसुम को छोड़कर 50% अधिक रिटर्न प्रदान करेगी |

अखिल भारतीय भारित औसत CoP पर रिटर्न गेहूं के लिए 109%, जौ के लिए 66%, चने के लिए 74%, मसूर के लिए 76%, रेपसीड और सरसों के लिए 90% और कुसुम के लिए 50% है | भारतीय खाद्य निगम (FCI) और अन्य राज्य एजेंसियां ​​अनाज के मामले में किसानों को मूल्य समर्थन प्रदान करना जारी रखेंगी |

रबी फसल MSP 2019-20 में वृद्धि

संबंधित राज्य सरकार केंद्र सरकार से अनुमोदन के साथ मोटे अनाजों की खरीद करने जा रही है | इसके अलावा, राज्य सरकार यहां तक ​​कि NFSA के तहत पूरी खरीद की गई मात्रा को वितरित करेगा | सरकार NFSA के तहत जारी मात्रा के लिए सब्सिडी प्रदान करेगा |

NAFED, SFAC और अन्य केंद्र सरकारी एजेंसियां ​​दालों और तिलहन की खरीद का कार्य जारी रखेंगी | दिशानिर्देशों के अनुसार, नोडल एजेंसियों को हुए नुकसान की प्रतिपूर्ति पूर्ण रूप से केंद्र सरकार द्वारा की जा सकती है |

CCEA द्वारा लिए गए अन्य फैसले:-

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan):-

किसानों की आय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए, केंद्र सरकार ने उत्पादन-केंद्रित दृष्टिकोण से अपना ध्यान आय-केंद्रित दृष्टिकोण पर केंद्रित कर लिया है | इस उद्देश्य के लिए, केंद्र सरकार द्वारा सभी किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) का कवरेज बढ़ाया है | किसान की आय को बढ़ावा देने के लिए 31 मई 2019 को आयोजित केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया |

अंतरिम बजट 2019-2020 में PM-KISAN समझौता निधि योजना की घोषणा की गई थी | इस योजना में, 2 हेक्टेयर तक की खेती योग्य भूमि रखने वाले सभी छोटे और सीमांत भूमिधारक किसान परिवारों को 3 समान किस्तों में 6000 रुपये प्रति वर्ष प्रदान किए जाएंगे |

प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA):-

वित्त वर्ष 2018 में केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (PM-AASHA) छत्र योजना की घोषणा की गई | इस योजना का उद्देश्य किसानों को उनकी उत्पादित फसलों के लिए पारिश्रमिक वापसी प्रदान करना है | PM-AASHA योजना में 3 उप-योजनाएँ शामिल हैं – मूल्य समर्थन योजना (PSS), मूल्य में कमी भुगतान योजना (PDPS) और निजी प्रोक्योरमेंट एंड स्टॉकिस्ट स्कीम (PPSS) एक पायलट आधार पर |

कौन हैं दुष्यंत चौटाला? जानिए किंगमेकर दुष्यंत चौटाला के बारे में

Dushyant Chautala Biography in Hindi

दुष्यंत चौटाला हरियाणा के एक राजनीतिज्ञ हैं। उनका जन्म 3 अप्रैल 1988 (उम्र 30) हिसार, हरियाणा, भारत में हुआ था। वह संसद के मौजूदा सदस्य (16 वें लोक सभा) हैं और भारतीय संसद के इतिहास में सबसे कम उम्र के सदस्य हैं।

दुष्यंत चौटाला, ओम प्रकाश चौटाला के पोते और डिप्टी पीएम चौधरी देवी लाल के पोते हैं। उनके पिता का नाम अजय चौटाला और माता का नाम नैना सिंह चौटाला है। उनका एक छोटा भाई दिग्विजय चौटाला है।

उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट मैरी स्कूल, हिसार और द लॉरेंस स्कूल, सनावर, हिमाचल प्रदेश से की। उन्होंने अपनी कॉलेज की पढ़ाई B.Sc., (Business Administration) (मैनेजमेंट), California State University, Bakersfield, California, USA से की।

Dushyant Chautala

Dushyant Chautala– उनकी खेलों में गहरी रुचि है. स्कूली दिनों में उन्होंने मुक्केबाजी में स्वर्ण पदक जीता. वे स्कूल बास्केटबॉल टीम के कप्तान और स्कूल हॉकी टीम के गोलकीपर भी रहे.

2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कुलदीप बिश्नोई को 31,847 वोटों से हराया। 9 दिसंबर 2018 को, उन्हें इनेलो से निष्कासित कर दिया गया और अपनी पार्टी जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) शुरू की। दुष्यंत चौटाला ने 18 अप्रैल 2017 को मेघना चौटाला से शादी की।

Dushyant Chautala से जुडी कुछ खास बातें

  • उनका जन्म 3 अप्रैल 1988 (उम्र 30) हिसार, हरियाणा, भारत में हुआ था।
  • उनके पिता का नाम अजय चौटाला और माता का नाम नैना सिंह चौटाला है।
  • दुष्यंत चौटाला भारतीय संसद के इतिहास में सबसे कम उम्र के सदस्य हैं।
  • 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कुलदीप बिश्नोई को 31,847 वोटों से हराया।
  • दुष्यंत के एक छोटे भाई हैं दिग्विजय चौटाला, जो इस समय इनेलो का यूथ विंग संभाल रहे हैं।
Dushyant Chautala

हरियाणा में दुष्यंत और उनके भाई दिग्विजय चौटाला अपने पिता अजय सिंह चौटाला की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं। नवंबर 2018 में दुष्यंत और दिग्विजय को आईएनएलडी से निकाल दिया गया था। दरअसल, अजय चौटाला चाहते थे कि उनके बेटे और हिसार से सांसद दुष्यंत को सीएम उम्मीदवार के तौर पर प्रोजेक्ट किया जाए, जबकि अभय चौटाला इस पर बिल्कुल तैयार नहीं थे। इसलिए दुष्यंत को किनारे कर दिया गया था। इस अपमान से आहत होकर उन्होंने अलग पार्टी बनाने का ऐलान किया।

दुष्यंत चौटाला के व्यक्तित्व के निर्माण में अनेक कारकों ने अपनी भूमिका निभाई है। जिनमें सबसे महत्त्वपूर्ण है चौ. देवीलाल का आदर्श जीवन और उनकी कार्य-पद्धति। ज़मीन से जुड़ी राजनीति और आधुनिक तकनीक से सम्पन्न शिक्षा ने दुष्यंत के व्यक्तित्व में आधुनिकता और परंपरा दोनों को जीवित रखे हुए है। इन दोनों का व्यावाहरिक पहलू उनके संसद में उठाए जाने वाले सवालों, बहसों और अपने संसदीय क्षेत्र में निरंतर जन-समस्याओं की सुनवाई व उन्हें दूर करने के प्रयासों में साफ झलकता है।

दुष्यंत चौटाला के पिता डॉ. अजय सिंह चौटाला जब 2009 में भिवानी-महेन्द्रगढ़ लोकसभा का चुनाव लड़ रहे थे तो उस समय दुष्यंत ने पूरे महेन्द्रगढ़ जिला की बतौर प्रभारी कमान संभाली तथा अपने कुशल नेतृत्व का परिचय देते हुए श्रुति चौधरी के मुकाबले डॉ. अजय चौटाला को 50 हजार से अधिक मतों की लीड महेन्द्रगढ़ जिला से दिलवाई थी। 2009 के विधानसभा चुनावों में भी दुष्यंत चौटाला ने उचाना तथा डबवाली हलके की कमान संभाली। राजनीति की पाठशाला में सिद्धांतों के साथ-साथ जमीनी स्तर पर काम करने और नेतृत्व की कमान संभालने का हुनर उनका बचपन में दिखने लग गया था।

दुष्यंत चौटाला Social Profile

Official Website- dushyantchautala.com

Facebook- https://www.facebook.com/dchautala/

Instagram- https://www.instagram.com/dchautala/

Twitter- https://twitter.com/Dchautala

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 में शामिल key candidates का क्या रहा नतीजा

हरियाणा विधानसभा चुनाव Winners 2019:-

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के लिए मतगणना सुबह 8 बजे शुरू हुई और धीरे धीरे सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित किए गए | इस चुनाव में जहाँ भाजपा नेताओं का नारा था “अबकी बार 75 पार” | जो न हो सका बल्कि भाजपा पार्टी का विधानसभा में सीट शेयर 6% तक गिर गया | 2014 के विधानसभा चुनाव में उसका वोट शेयर 36.48 प्रतिशत से 33.2 प्रतिशत हो गया,हरियाणा विधानसभा चुनाव Winners |

वहीँ दूसरी ओर, कांग्रेस ने 31 सीटों पर जीत दर्ज की और 28.1 प्रतिशत के वोट शेयर के साथ ने अपने 2014 के आंकड़ों में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया | 2014 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने सिर्फ 20.58 प्रतिशत के वोट शेयर के साथ सिर्फ 15 सीटें जीती थीं |

दुष्यंत चौटाला के नेतृत्व वाली जननायक जनता पार्टी (JJP) को 10 सीटें मिलीं, जबकि अभय चौटाला की इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) और हरियाणा लोकहित पार्टी (HLP) ने एक-एक सीट पर जीत दर्ज की | चुनाव में सात निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत भी देखी गई | बहुजन समाज पार्टी और शिरोमणि अकाली दल भी मैदान में थे |

हरियाणा विधानसभा चुनाव Winners 2019 Key candidates Result:-

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अपनी कांग्रेस के प्रतिद्वंद्वी तरलोचन सिंह के खिलाफ करनाल सीट से 45,188 मतों के अंतर से अपनी जीत बरकरार रखी | जननायक जनता पार्टी (JJP) नेता दुष्यंत चौटाला ने उवाना कलां में भाजपा विधायक प्रेम लता पर 47,452 वोटों से जीत दर्ज की |

भाजपा द्वारा मैदान में उतारे गए खिलाड़ियों में केवल पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह ही पिहोवा से जीतने में सफल हुए हैं | अंतर्राष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट(दादरी) सीट से और योगेश्वर दत्त (बड़ौदा) सीट से हार गए | TikTok स्टार सोनाली फोगाट भी आदमपुर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप बिश्नोई से हार गईं |

वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला छावनी से जीत दर्ज की उन्होंने निर्दलीय उम्मीदवार चित्रा सरवारा को 20,165 मतों से हराया | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, कैथल में अपने भाजपा प्रतिद्वंद्वी लीला राम गुर्जर से महज 1,246 वोटों से हार गए | जबकि विधानसभा अध्यक्ष कंवर पाल ने जगाधरी में कांग्रेस के अकरम खान को 16,373 मतों से हराया |

हरियाणा विधानसभा चुनाव Winners

कांग्रेस के विजेताओं में गीता भुक्कल, रघुबीर सिंह कादियान और अजय यादव के बेटे चिरंजीव राव शामिल हैं | कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व बीसीसीआई प्रमुख रणबीर सिंह महेंद्र बड़हरा निर्वाचन क्षेत्र में जेजेपी की नैना चौटाला से हार गए | लोकनायक सुरक्षा पार्टी के प्रमुख और कुरुक्षेत्र से भाजपा के पूर्व सांसद राज कुमार सैनी, गोहाना में कांग्रेस उम्मीदवार से हार गए |

विधानसभा क्षेत्रजीतने वाले उम्मीदवार का नामहारने वाले उम्मीदवार का नामजीत का अंतर
उवाना कलांदुष्यंत चौटाला (JJP)प्रेम लता (BJP)47452
करनालमनोहर लाल खट्टर (BJP)तरलोचन सिंह (Congress)45188
पिहोवासंदीप सिंह (BJP)मनदीप सिंह चट्ठा (Congress)5314
बड़ौदाश्री कृष्ण हूडा (Congress)योगेश्वर दत्त (BJP)4840
गढ़ी सांपला-किलोईभूपिंदर सिंह हूडा (Congress)सतीश नंदल(BJP)58312
कैथललीला राम गुर्जर (BJP)रणदीप सिंह सुरजेवाला (Congress)1246
टोहानादेवेंदर सिंह बबली(JJP)सुभाष बराला (BJP)52302
आदमपुर कुलदीप बिश्नोई (Congress)सोनाली फोगाट (BJP)29471
नारनौंदराम कुमार गौतम (JJP)Captain अभिमन्यु (Congress)29471
ऐलनाबादअभय सिंह चौटाला (INLD)पवन बेनीवाल (BJP)11922