Jeevan Praman Patra Online: मोबाइल से 5 मिनट में बनाएं जीवन प्रमाण पत्र

Date:

Jeevan Praman Patra Online: जीवन प्रमाण पत्र या Life Certificate आपके जीवित होने का एक प्रमाण होता है हर सर्विस पेंशनर के लिए जीवन प्रमाण पत्र हर वर्ष माह नवम्‍बर में बनवाना जरूरी होता है जिससे कि आपकों निर्वाध रूप से पेंशन की राशि मिलती रहे, फिर चाहे आप सरकारी से से सेवानिवृत्‍त हुुए हों या निजि (प्राईवेट) कम्‍पनी से यदि आप पेंशन प्राप्‍त कर रहे हैं तो जीवन प्रमाण पत्र जरूर जमा करें।

Jeevan Praman Patra Online बनवाने के लिए जरूरी जानकारी/दस्‍तावेज

  • पीपीओ (PPO) नम्‍बर: प्रत्‍येक पेंशनर को पीपीओ नम्‍बर उनके रिटायर होने के बाद दिया जाता है जिसमें पीपीओ नम्‍बर दर्ज होता है।
  • आधार कार्ड: जीवन प्रमाण पत्र के लिए आवेदक का आधार कार्ड आवश्‍यक है।
  • मोबाइल नम्‍बर: कोई भी एक्टिव मोबाइल नम्‍बर जिससे ओटीपी को प्राप्‍त कर वेरीफाई कर सकेंं।
  • बैंक पासबुक:बैक पासबुक जिसमें आपकी पेंशन राशि आती हो या आना हों।

मोबाइल से Jeevan Praman Patra Online करने के लिए आवश्‍यक एप्‍स

  • जीवन प्रमाण पत्र एप्‍स (JeevanPramaan): अपने गूगल प्‍लेस्‍टोर पर जाएं और Life Certificate/ Jeevan Praman Patra सर्च करें और एप्‍प को डाउनलोड करें या सीधे डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें Jeevan Praman Patra Download
  • आधार फेस आरडी ऐप (AadhaarFaceRD): आधार फेस आरडी आपके फेस वेरीफिकेशन के लिए आवश्‍यक है इसे भी गूगल प्‍लेस्‍टोर से डाउनलोड करें या यहां क्लिक करें AadhaarFaceRD Download

दोनों एप मोबाइल पर इन्‍स्‍टाल करने के बाद आपको जीवन प्रमाण एप में जाकर आपरेटर वेरीफिकेशन करना होता है तो पहले जानते हैं कि आप स्‍वयं आपरेटर कैसे बन सकते हैं ध्‍यान देने वाली बात यह है कि कोई भी आपरेटर बन सकता है चाहे वह घर का सदस्‍य हो या कोई भी 18 वर्ष से उपर का व्‍यक्ति।

आपरेटर कैसे बनें या आपरेटर वे‍रीफिकेशन कैसे करें?

STEP 1: आपरेटर बनने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल में जीवन प्रमाण पत्र को ओपन करें, एप ओपन होते ही ऑपरेटर की जानकारी दर्ज करें

  • ऑपरेटर का आधार नम्‍बर
  • ऑपरेटर का मोबाइल नम्‍बर
  • ऑपरेटर की ईमेल आईडी
Jeevan Praman Patra Online

STEP 2: ऑपरेटर सभी जानकारी दर्ज करने के बाद सबमिट करें सबमिट करते ही ऑपरेटर के मोबाइल नंबर पर प्राप्‍त ओटीपी काे दर्ज कर वेरीफाई करें यदि ओटीपी रिसीव न हो तो पुन: ओटीपी भेजें और फार्म को सबमिट करें

Jeevan Praman Patra Online

STEP 3: ओटीपी वेरीफिकेशन के बाद ऑपरेटर अपना नाम आधार में दर्ज नाम के अनुसार अंकित करें और फेस वेरीफिकेशन के लिए चेकबाक्‍स के क्लिक कर अनुमति प्रदान करें और स्‍कैन बटन पर क्लिक करें।

Jeevan Praman Patra Online

STEP 4: स्‍कैन बटन पर क्लिक करते ही फेस वेरीफिकेशन के लिए आपके मोबाइल का फ्रन्‍ट कैमरा ओपन होता है, सर्कल में बीच में अपने फेस का लाएं और सर्कल का कलर ग्रीन होते ही फेस को कैमरा आटोमैटिकली वेरीफाई कर लेगा। इस तरह आप ऑपरेटर के रूप में पोर्टल पर दर्ज हो जाते हैं। और आप किसी भी पेंशनर का जीवन प्रमाण पत्र बना सकेंगे

Jeevan Praman Patra Online

आपरेटर के रूप में दर्ज होने के बाद अब आपको जीवन प्रमाण पत्र बनाने की जानकारी स्‍टेप बाय स्‍टेप दे रहें हैं जिसकी मदद से आप स्‍वंय जीवन प्रमाण पत्र बना सकेंगे तो चलिए शुरू करते हैं:-

Jeevan Praman Patra Online जीवन प्रमाण पत्र कैसे बनाएं

STEP 1: आपरेटर के रूप में रजिस्‍टर होने के बाद पुन: जीवन प्रमाण पत्र का एप ओपन करें अब आपको आपरेटर की जानकारी देना आवश्‍यक नहीं है सीधे पेंशन की जानकारी अंकित करें

आवश्‍यक जानकारी

  • पेंशनर का आधार कार्ड
  • पेंशन का मोबाइल नंबर

आवश्‍यक जानकारी दर्ज करने के बाद फार्म सबमिट करें और प्राप्‍त ओटीपी दर्ज कर आवेदक की जानकारी को वेरीफाई करें

Jeevan Praman Patra Online

STEP 2: अब पेंशनर की सभी जानकारी जैसे

  • पेंशनर का नाम
  • पेंशन का प्रकार
  • संस्‍था का नाम
  • पेंशन जारी करने वाली जारी करने वाली अथॉरिटी का नाम
  • डिसबर्सिंग एजेन्‍सी का नाम
  • एजेन्‍सी का नाम
  • पीपीओ नम्‍बर
  • बैंक खाता नम्‍बर

इन सभी जानकारी को सावधानी पूर्वक दर्ज कर वेरीफाई करें और नेक्‍स्‍ट बटन पर क्लिक करें

STEP 3: सभी जानकारी को अंकित कर सबमिट करने पर प्रिव्‍यू पेज में पुन: जानकारी को वेरीफाई करें और सबमिट करें।

Jeevan Praman Patra Online

STEP 4: अब पेंशनर का फेस कैमरे के सामने लाकर वेरीफाई करें वेरिफिकेशन के बाद जीवन प्रमाण पत्र की आईडी जनरेट हो जाती है

Jeevan Praman Patra Online

इस प्रकार से आप किसी भी की जीवन प्रमाण पत्र बना सकते हैं। आवेदन सफलतापूर्वक दर्ज होने के पश्‍चात आवेदक के मोबाइल में इसकी सूचना पेंशनधारी के रजिस्‍टर्ड मों न. पर मैसेज द्वारा प्राप्‍त हो जाती है।

महत्‍वपूर्ण

  • पेशनधारी की कोई भी जानकारी किसी के साथ शेयर करने से बचना चाहिए।
  • ओटीपी किसी भी अनजान व्‍यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।
  • पेंशनर की सभी जानकारी सावधानी से भरें ताकि उन्‍हें पेंशन से सम्‍बन्धित कोई समस्‍या न हो।

FAQ:

प्रश्‍न: क्‍या बिना आधार कार्ड के जीवन प्रमाण पत्र बनेगा?

उत्‍तर: नहीं बिना आधार कार्ड नंम्‍बर के जीवन प्रमाण पत्र जारी नहीं कर पायेंगें।

प्रश्‍न: पीपीओ नंबर क्‍या होता है? पीपीओ नंबर कैसे मिलेगा?

उत्‍तर: पेंशन पेमेंट आर्डर हर पेंशनधारी को उसकी संस्‍था द्वारा उसके सेवानिवृत्ति के बाद प्रदान किया जाता है, यदि आपको पीपीओ नंबर नहीं मिला है तो आपको आपकी संस्‍था या विभाग से सम्‍पर्क करना होगा।

Leave A Reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Ladli Behna Yojna Payment Status: मोबाइल से 2 मिनट में चेक करें अपना पैसा

Ladli Behna Yojna Payment Status: मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना...

मोबाइल से Ladli Behna Yojana Status कैसे चेक करें? पूरी जानकारी

Ladli Behna Yojana Status: मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना में...