Education Portal 3.0 ई-सर्विसबुक सुधार: नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि आदि में संसाेधन करने की पूरी प्रक्रिया

Education Portal 3.0 eservice book Correction: जैसा की आप सभी जानते हैं Education Portal 3.0 ई-सर्विस बुक पूर्ण करने की प्रक्रिया अभी भी जारी है, कई लोकसेवकों द्वारा सर्विसबुक अपडेशन का कार्य समय से पूर्ण कर लिया गया है और संबंधित संकुल स्‍तर से सत्‍यापन भी किया जा चुका है।

हालांकि अभी भी अनेक लोकसेवकों द्वारा सर्विस बुक अपडेशन का कार्य पूर्ण नहीं किया गया, वहीं कुछ लोकसेवकों ने सर्विस बुक अपडेशन का कार्य तो कर लिया गया है लेकिन लाॅक नहीं किया गया। वहीं कुछ मामलों में सर्विस बुक लाॅक होने के बाद भी संकुल स्‍तर से सत्‍यापन की प्रक्रिया अभी पूर्ण नहीं हो पाई है।

सर्विस बुक अपडेट की सामान्य समस्याएं

सर्विसबुक अपडेट करते समय आपने नोटिस किया होगा कि लोकसेवकों की कुछ सामान्‍य व्‍यक्तिगत जानकारी स्‍वत: ही प्रदर्शित होती है जोकि पोर्टल में पहले से ही दर्ज है औा उसमें संसोधन नहीं किया जा सकता नहीं संसोधन करने का कोई विकल्‍प मौजूद है, लोकसेवक के अनुसार जानकारी गलत प्रदर्शित होने के बाद भी संसोधन सम्‍भव नहीं है जैसे कि:-

  • लोकसेवक का नाम
  • लोकसेवक के पिता/ पति का नाम
  • लोकसेवक का जन्‍मदिनांक
  • लोकसेवक का जेंडर
  • लोकसेवक की जाति आदि

व्‍यक्तिगत जानकारी संसोधन हेतु आवेदन

हालांकि अब लोकसेवकों के लिए बहुत महत्‍वपूर्ण अपडेट सामने आया है व्‍यक्तिगत जानकारी संसोधन करने हेतु आवेदन के लिए नया विकल्‍प उपलब्‍ध करा दिया गया है। इसमें व्‍यक्तिगत जानकारी संसोधन के लिए कुल 19 विकल्‍प दिये गये हैं।

अब लोकसेवक आवश्‍कतानुसार संबंधित विकल्‍पों का चयन करके व्‍यक्तिगत जानकारी संसोधन हेतु आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले आवश्‍यक जानकारी एवं आवश्‍यक दस्‍तावेजों की जांच अवश्‍य करें ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटी न हो।

उपलब्‍ध विकल्‍प और आवश्‍यक दस्‍तावेजों की जानकारी

Education Portal 3.0 eservice book Correction
Sr.No.Field NameUpload File
1नाम / Namee-KYC Verified
2पिता / पति का नाम Father’s / Husband Name
10वीं अंकसूची / सेवापुस्तिका प्रति
3 जन्‍मदिनांक / Date of Birth
जन्म प्रमाण पत्र / 10वीं मार्कशीट
4जेंडर / Genderशपथ पत्र संलग्न करें
5जाति वर्ग / Caste Categoryसक्षम अधिकारी द्वारा जाति प्रमाण पत्र
6धर्म / Religionस्वैच्छिक (Optional)
7ब्‍लड ग्रुप / Blood Groupस्वैच्छिक (Optional)
8माेबाइल नंबर / Mobile Numberविभागीय पोर्टल सत्यापन
9 ईमेल एड्रेस / Email Address
स्वैच्छिक (Optional)
10पैन नंबर / PAN Numberपैन कार्ड की स्वप्रमाणित प्रति
11प्राण नंबर / PRAN NumberPRAN कार्ड की प्रमाणित प्रति
12मतदाता कार्ड / Voter IDमतदाता पहचान पत्र की प्रति
13ट्रेजरी कोड / Treasury Codeअद्यतन वेतन पर्ची (Pay Slip)
14लोकसेवक का राल नं. / Employee Roll No.स्वैच्छिक (Optional)
15टीईटी रैंक / TET RankTET प्रमाण पत्र / चयन आदेश प्रति
16शौक / Hobbiesस्वैच्छिक (Optional)
17Physical Metricsस्वैच्छिक (Optional)
18गंभीर बीमारी / Critical Illnessजिला मेडिकल बोर्ड प्रमाण पत्र
19दिव्‍यांंगता / Disabilityजिला मेडिकल बोर्ड दिव्यांगता प्रमाण पत्र

व्‍यक्तिगत जानकारी संसोधन करने की प्रक्रिया

STEP 1: लोकसेवक को आवश्‍यक संसोधन के लिए सबसे पहले तो Education Portal 3.0 https://sederp.educationportal3.in/ पोर्टल पर अपने यूनिक कोड एवं पासवर्ड की सहायता से लागिन करना होगा।

STEP 2: सफलतापूर्वक लागिन उपरान्‍त डैशबोर्ड में लोकसेवक की जानकारी स्‍पष्‍ट रूप से देखी जा सकती है हालांकि यहां पर लोकसेवक की जानकारी को हाइड कर दिया गया है। साथ ही पोर्टल में अनेक विकल्‍प मौजूद हैं जिसमें से Employee Directory विकल्‍प का चयन सेवा पुस्तिका में संसोधन के लिए करना होगा

STEP 3: Employee Directory ओपन करने पर eService Book विकल्‍प का चयन करने पर सेवापुस्तिका से संबंधित पुन: अनेक विकल्‍प मौजूद हैं पहले विकल्‍प eService Book का चयन करने पर लोकसेवक से संबंधित सेवापुस्तिका की मौजूदा जानकारी देख सकते हैं। और जानकारी में त्रुटि पाये जाने पर Personal Info Update Request का चयन करें जहां से आवश्‍यक संसोधन हेतु आवेदन किया जाना है।

STEP 4: इस पेज के सबसे ऊपरी भाग में लोकसेवक की व्‍यक्तिगत जानकारी पोर्टल एवं समग्र से प्राप्‍त जानकारी के अनुसार प्रदर्शित होती है। अब संसोधन के लिए नीचे दिये 19 विकल्‍पों में से जिस विकल्‍प में संसोधन आवश्‍यक है उसके सामने वाले चेकबाक्‍स में आपको क्लिक करना होगा क्लिक करते ही उसी के सामने वाला विकल्‍प सुधार हेतु एक्टिव हो जाता है

आवश्‍यक सुधार करने के पश्‍चात संबंधित दस्‍तावेज को निर्देशानुसार अपलोड करना होगा, एक साथ सभी 19 विकल्‍पों में से जिसमें सुधार आवश्‍यक है को सुधार करना है और उससे संबंधित दस्‍तावेजों को अपलोड करते जाना है।

सभी आवश्‍यक संसोधन के पश्‍चात पुन: सभी जानकारी को वेरीफाई करना है ताकि त्रुटिरहित आवेदन किया जा सके इसके बाद अंत में Save बटन पर क्लिक करें और आवेदन को सबमिट करना है।

सूचना (Notice): आपकी ई-सर्विस बुक अभी संकुल स्तर से सत्यापित/स्वीकृत नहीं है। केवल संकुल द्वारा सत्यापित लोक सेवक ही संशोधन अनुरोध (Correction Request) कर सकते हैं।

निर्देश: जिस फील्ड में आप संशोधन करना चाहते हैं, केवल उसी के सामने दिए गए चेकबॉक्स (☑) को टिक करने के बाद संबंधित फील्ड में संशोधन करने एवं आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करने का विकल्प सक्रिय हो जाएगा। आवश्यक संशोधन करने के बाद OTP के माध्यम से सत्यापन कर Save बटन पर क्लिक करें।

STEP 5: इस पूरी प्रक्रिया को पूरी करने के बाद आपकी सेवा पुस्तिका संसोधन का आवेदन संबंधित सं‍कुल प्राचार्य की आईडी में प्रेषित कर दिया जाता है। आवेदन की स्थिति जानने के लिए उसी विकल्‍प के नीचे मौजूद Personal info Request Status में जाकर संसोधन की स्थिति जान सकते हैं।

महत्‍वपूर्ण

  • लोकसेवकों को अपना आईडी पासवर्ड कभी किसी के साथ शेयर नहीं करना चाहिए।
  • किसी भी प्रकार की ओटीपी किसी अनजान के साथ शेयर न करें अन्‍यथा आपके सेवापुस्तिका में छेड़छाड़ होने पर जिम्‍मेदारी स्‍वयं आपकी होगी।
  • किसी प्रकार का कोई भी पोर्टल संबंधित कार्य के लिए अनुभवी और जानकार व्‍यक्ति को चुनें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

प्रश्‍न: ई-सर्विस बुक में नाम या जन्मतिथि में सुधार‍ किया जा स‍कता है? कौन से दस्‍तावेज अपलोड करने होंगे?

उत्‍तर: हां, ई-सर्विस बुक में नाम या जन्मतिथि में सुधार‍ हेतु आवेदन किया जा सकता है मुख्‍य रूप से जन्म प्रमाण पत्र / 10वीं मार्कशीट को अपलोड करना होगा ध्‍यान रहे अपलोड की जाने वाली फाइल पीडीएफ में 500 केबी से अधिक न हो और स्‍पष्‍ट व पठनीय हो।

प्रश्‍न: क्‍या लोकसेवक स्‍वयं सुधार हेतु आवेदन कर सकते है या संकुल या किसी विभाग द्वारा किया जाएगा?

उत्‍तर:सेवापुस्तिका में सुधार संसोधन की सुविधा लोकसेवकों के लागिन https://sederp.educationportal3.in/ में ही उपलब्‍ध करायी गयी है आपको कहीं जाने की जरूरत नहीं है आप स्‍वंय ही लागिन कर सेवापुस्तिका में संसोधन हेतु आवेदन कर सकते हैं।

प्रश्‍न: पोर्टल में नाम जन्‍मतिथि समग्र के कारण गलत आ रही है ऐसी स्थिति में क्‍या करना चाहिए?

उत्‍तर:यदि समग्र के कारण गलत नाम व जन्‍मतिथि प्रदर्शित हो रहा है तो आवेदन से पूर्व समग्र केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण करें 24-48 घन्‍टे का इंतजार करें जब समग्र से नवीनतम जानकारी पोर्टल पर सिंक होने लगे उसके बाद आवेदन की प्रक्रिया को करें

Hot this week

Ladli Behna Yojna Payment Status: मोबाइल से 2 मिनट में चेक करें अपना पैसा

Ladli Behna Yojna Payment Status: मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना...

मोबाइल से Ladli Behna Yojana Status कैसे चेक करें? पूरी जानकारी

Ladli Behna Yojana Status: मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना में...

Topics

Ladli Behna Yojna Payment Status: मोबाइल से 2 मिनट में चेक करें अपना पैसा

Ladli Behna Yojna Payment Status: मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना...

मोबाइल से Ladli Behna Yojana Status कैसे चेक करें? पूरी जानकारी

Ladli Behna Yojana Status: मुख्‍यमंत्री लाडली बहना योजना में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img