Home Blog Page 37

मध्यप्रदेश एक जिला एक उत्पाद योजना 2022 के बारे में जानें

मध्यप्रदेश एक जिला एक उत्पाद योजना 2022:-

Madhya Pradesh One District One Product (ODOP) List में प्रत्येक उत्पादों की मार्केटिंग और ब्रांडिंग के लिए सहकारी संस्था नैफेड और ट्राइफेड सहयोग करेंगी | कृषि व बागवानी उत्पादों में अनानास, बाजरा आधारित उत्पाद, धनिया, मखाना, शहद, रागी, बेकरी, इसबगोल, हल्दी और चेरी की ब्रांडिंग व मार्केटिंग नैफेड करेगी | जबकि ट्राइफेड ने इमली, मसाले, आंवला, दालें, अनाज, कस्टर्ड सेब, जंगली मशरूम, काजू, काला चावल और जंगली सेब के उत्पादों का चयन किया है |

वर्ष 2020-21 से लेकर वर्ष 2024-25 के दौरान 10,000 करोड़ रुपये के व्यय के साथ इस योजना में सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमियों के उन्नयन के लिए वित्तीय व तकनीकी मदद दी जाएगी | One District One Product (ODOP) योजना के अंतर्गत हर जिले के किसी एक मुख्य उत्पाद को बढ़ावा दिया जायेगा | जैसे मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में अमरूद, पन्ना में आंवला |

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय ने 35 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 707 जिलों को ‘एक जिला-एक उत्पाद (ODOP)’ के लिए अनुमोदित किया है | इसके लिए 17 राज्यों में 50 से अधिक इंक्यूबेशन केंद्रों की मंजूरी भी दी गई है | आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना में एक वर्ष के भीतर छोटी इकाइयों की स्थापना की दिशा में कई उल्लेखनीय पहल की गई है | योजना के तहत शुरू की जाने वाली सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों को वित्तीय व तकनीकी मदद भी मुहैया कराई जा रही है |

मध्यप्रदेश एक जिला एक उत्पाद योजना का लक्ष्य:-

एक जिला एक उत्पाद कार्यक्रम के अंतर्गत नरसिंहपुर जिले में गुड़ एवं तुअर दाल को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस गुड़ की मिठास और तुअर दाल के स्वाद को इंदौर की स्वाद प्रेमी जनता को उपलब्ध कराने के लिये आठ से दस जनवरी तक हॉट बाजार में आयोजित मेले में व्यवस्था की गई थी | कोई भी नागरिक मेले में पहुंचकर नरसिंहपुर जिले के गुड़ और तुअर दाल को खरीद सकते थे |

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की One District One Product Scheme की अवधारणा को क्रियान्वित करने के उद्देश्य से प्रदेश में नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा की तुअर दाल एवं करेली के गुड़ का चयन किया गया है | नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा की तुअर दाल अपने विशेष स्वाद के लिए जानी जाती है और इसकी एक ब्रांड के रूप में अपनी पहचान है | इसी तरह करेली के गुड़ की भी विशिष्ट पहचान है | इस गुड़ ने देश- विदेश में प्रसिद्धि हासिल की है | मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने गाडरवारा की तुअर दाल एवं करेली के गुड़ के प्रमोशन के निर्देश दिये हैं |

आंवला या भारतीय करौदा अमृतफल के रूप में माना जाता है | यह भारतीय उपमहाद्वीप के लिए एक स्वदेशी फल है | इसके फल विटामिन ’सी’ का एक समृद्ध स्रोत हैं | फलों को रक्तस्राव, दस्त, पेचिश, एनीमिया, पीलिया, अपच और खांसी में उपयोगी बताया गया है | त्रिफला और च्वनप्राश, आंवला से तैयार आयुर्वेदिक प्रणाली में प्रसिद्ध स्वदेशी दवाएं हैं | फलों के अलावा, पत्तियों की छाल और यहां तक ​​कि बीजों का उपयोग विभिन्न उद्देश्यों के लिए किया जा रहा है | हालांकि, आंवला का उपयोग टेबल फल के रूप में नहीं किया जाता है, यह प्रसंस्करण उद्योगों के लिए व्यावसायिक रूप से उपयोग किया जाता है और मोरबा, चटनी, स्क्वैश, कैंडी, टॉफी श्रेड्स जैसे उत्पादों को तैयार किया जाता है, इसके अलावा कॉस्मेटिक उद्योगों में शैम्पू, बालों के तेल, रंजक आदि के रूप में उपयोग किया जाता है | 

औषधीय गुणों की खान आंवला फल के उत्पाद से पूरे देश में अब  पन्ना की पहचान बनेगी | आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने के लिए One District One Product MP Scheme प्रदेश शासन द्वारा प्रारंभ की गई है | इस योजना के तहत पन्ना जिले में आंवला उत्पाद को चुना गया है | जिले में औषधि गुणों से भरपूर आंवले की प्रजाति पायी जाती है | इस प्रजाति के कारण पन्ना की पहचान पूरे देश में स्थापित हुई है | यहां पैदा होने वाले आंवले को मुख्य रूप से च्यवनप्राश बनाने वाली कम्पनियां आंवला उत्पाद बनाने के लिए खरीदती हैं | लेकिन अब पन्ना जिले के लोग आंवले की खेती करने के साथ-साथ आंवले के विभिन्न तरह के उत्पाद भी बनायेंगे | यहां स्थानीय स्तर पर ताजे आंवले से बने उत्पाद अधिक गुणकारी होंगे |

एक जिला एक उत्पाद योजना मध्य प्रदेश 2022 लिस्ट:-

One District One Product (ODOP) योजना आगतो की प्राप्ति के संबंध में स्केल के लाभ उठाने, सामान्य सेवाएं प्राप्त करने और उत्पादों के मार्केटिंग के एक जिला एक उत्पाद दृष्टिकोण को अपनाती हैं | इस योजना के लिए ओडीओपी मूल्य श्रृंखला विकास और सपोर्ट अवसंरचना के एकत्रीकरण के लिए रूपरेखा प्रदान करेगा | एक जिले में एक से अधिक ODOP उत्पादों के क्लस्टर हो सकते हैं |

एक राज्य में एक से अधिक निकटवर्ती जिले से मिलकर ODOP उत्पादों का एक समूह हो सकता है | विकारी खाद्य पर One District One Product List MP के केंद्र को ध्यान में रखते हुए, राज्य एक जिले के खाद्य उत्पाद की पहचान करेगा | राज्य सरकार द्वारा आधारभूत अध्ययन किया जाएगा | ODOP उत्पाद विकारी खाद्य कृषि उत्पाद, दाल आधारित उत्पाद और एक खाद्य उत्पाद जो एक जिले और उनके संबंध क्षेत्रों में बड़े स्तर पर उत्पादित जो एक जिले और उनके संबद्ध क्षेत्रों में बड़े स्तर पर उत्पादित होते हैं, हो सकते हैं |

मध्यप्रदेश एक जिला एक उत्पाद योजना

इस प्रकार के उत्पादों की इलस्ट्रेटिव सूची में आम, आलू, लिची, टमाटर, किनू, भुजिया, पेठा, पापड़, आचार, मोटा अनाज आधारित उत्पाद, मछली पालन, पॉल्ट्री, मांस और जानवरों का चारा इत्यादि। इसके अलावा/ अतिरिक्त One District One Product MP के तहत कूड़े से कमाई वाले उत्पादों सहित पारम्परिक और नवाचारी उत्पादों को सहायता दी जा सकती है। उदाहरण के लिए शहद आदिवासी क्षेत्रों में छोटे जंगली उत्पादों, हल्दी, आवंला इत्यादि जैसे पारम्परिक भारतीय हर्बल खाने योग्य पदार्थ |

मध्यप्रदेश e-कृषि यंत्र अनुदान योजना 2022 के अंतर्गत पंजीकृत किसानों की सूची देखें?

e-कृषि यंत्र अनुदान योजना किसानों की सूची:-

E-Krashi Yantra Anudaan Schemeमध्य प्रदेश सरकार किसानो की आमदनी बढ़ाने एवं प्रदेश के किसानो को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रकार की योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी भी किसानो भाइयों के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध हैं इसी का जीता जगता उदाहरण हैं की मध्यप्रदेश को लगातार 5वीं बार कृषि कर्मण्य अवार्ड से नवाजा गया हैं यह माननीय मुख्यंत्री जी एवं उनके द्वारा किसान कल्याण हेतु चलायी जा रही योजनाओं का ही नतीजा हैं | इन्ही योजनाओं में से एक हैं मध्यप्रदेश e-कृषि यंत्र अनुदान योजना 2022 जिसके बारे में आज हम विस्तार से चर्चा करेंगे |

मध्य प्रदेश सरकार ने कृषि उपकरण पर सब्सिडी प्रदान की है | ताकि किसानों को नए तकनीकी उपकरण उपलब्ध करवाए जा सके। मध्य प्रदेश के सभी प्रकार के कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किसान ऑनलाइन ई कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर कर सकते हैं | परंतु सभी किसान भाइयों को यह ध्यान रखना होगा कि आवेदन के समय किसानों को अपनी उंगलियों का निशान देना होता है | इसलिए आवेदन आप वहीं से करें जहां पर बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध हो। इस आवेदन को करने के लिए आप अपने नजदीक में मौजूद कॉमन सर्विस सेंटर (CSCs) का सहारा ले सकते हैं |

इसके लिए आपको स्टेट गवर्नमेंट की किसान कृषि यंत्र Subsidy की ऑफिसियल वेबसाइट e Krishi Yantra Anudan Portal MP पर जाना होगा | यह स्कीम MP Dage विभाग द्वारा निकाली गयी है | इसको आप घर बैठे रजिस्ट्रशन कर सकते है तथा ये फॉर्म निशुल्क है | यह योजना कृषि उपकरण पर सब्सिडी प्रदान करती है | इस योजना की बड़ी बात यह है कि किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

मध्यप्रदेश e-कृषि यंत्र अनुदान योजना 2022 की मुख्य बातें:-

  • कृषक द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुत अभिलेखों के आधार पर जिला अधिकारी द्वारा ऑनलाइन क्रय स्वीकृति आदेश जारी किया जायेगा |
  • क्रय स्वीकृति आदेश जारी होने के 20 दिवस में सामग्री का क्रय कर प्रकरण डीलर के माध्यम से निर्माता को प्रेषित किया जाना आवश्यक होगा |
  • आवेदन निरस्त होने के उपरांत आप को आगामी 6 माह तक आवेदन प्रस्तुत करने की पात्रता नहीं होगी |
  • कृषक को सामग्री पर अनुदान का लाभ उसी स्थिति में प्राप्त होगा जब वह सामग्री हेतु अनुदान की पात्रता शर्तो की पूर्ती करते हों | पात्रता की विस्तृत शर्ते पोर्टल पर दी गई है |
  • चयनित डीलर के माध्यम से कृषक अपने अभिलेख के साथ-साथ देयक की प्रति एवं सामग्री के विवरण भी पोर्टल में दर्ज कराये |
  • एक बार डीलर का चयन किये जाने पर डीलर पुनः बदलना संभव नहीं होगा|
  • योजनांतर्गत अपात्र कृषकों को सामग्री क्रय पर अनुदान का लाभ प्राप्त नहीं होगा |
  • स्वयं की पात्रता सुनिश्चित करने के उपरांत ही कृषक सामग्री क्रय की कार्यवाही करें | अपात्र होने के बाद भी यदि आप सामग्री का क्रय करते है तो आपको अनुदान नही दिया जायेगा तथा विभाग इसके लिए उत्तरदायी नही होगा |
  • डीलर को कृषक द्वारा यंत्र/सामग्री की राशि का भुगतान बैंक ड्राफ्ट, चेक, ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से ही किया जाना होगा | नगद राशि स्वीकार नहीं की जायेगी |
  • डीलर के माध्यम से अभिलेख एवं देयक आदि पोर्टल पर अपलोड करने के 7 दिवस में विभागीय अधिकारी द्वारा सामग्री तथा अभिलेखों का भौतिक सत्यापन किया जायेगा |

मध्यप्रदेश e-कृषि यंत्र अनुदान योजना 2022 के पंजीकृत किसानों की सूची:-

मध्यप्रदेश e-कृषि यंत्र अनुदान योजना 2022 के पंजीकृत किसानों की सूची ऑनलाइन देखने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा |

  • मध्यप्रदेश e-कृषि यंत्र अनुदान योजना 2022 के पंजीकृत किसानों की सूची ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा । आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक https://dbt.mpdage.org/Modules/Lottery/Frm_Lottery_Generated_Report.aspx पर क्लिक करें |
  • उपरोक्त लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज MP Krishi Yantra Anudan List खुलेगा, जैसा नीचे दर्शाया गया है |
e-कृषि यंत्र अनुदान योजना किसानों की सूची

यहां आपको सभी पूछी गयी जानकारी जैसे वित्तीय वर्ष, विभाग,जिला, यन्त्र,कृषक वर्ग,जोत श्रेणी,जेंडर को सही से भरना होगा और अंत में “Submit” के बटन पर क्लिक करना होगा | अब आपको कृषि उपकरण अनुदान योजना ऑनलाइन लिस्ट दिख जाएगी | आप इसमें अपना नाम खोज सकतें है और ऐसे प्रिंट भी कर सकतें हैं |

Bharat LPG गैस बुकिंग हेतु मोबाइल नंबर कैसे Update करें?

Bharat LPG गैस बुकिंग:-

Bharat LPG गैस बुकिंग– Bharat गैस, Indane गैस और HP गैस यह भारत के सबसे बड़ी LPG cylinder देने वाली कंपनिया है | आप के रसोई इनमें से किसी न किसी एक कंपनी का gas cylinder अवश्य होगा | लॉकडाउन के समय जब लोगों का घर से निकलना बंद हो गया है ऐसे में इन तीनो कंपनियों का cylinder book करने के लिए आपको mobile से कॉल लगाना पड़ेगा |

इस स्तिथि में अगर गैस लेते समय दिया गया mobile नंबर बंद है या घूम गया है तो आपको बड़ी परेशानी हो सकती है | हालाकि आप gas agency में जा कर गैस बुक कर सकते है लेकिन lpg कनेक्शन के साथ mobile नंबर लिंक होना बेहद जरुरी है | क्योंकि उसी से आपको ज्ञात होता है की आपकी सब्सिडी आयी या नहीं |

LPG GAS connection के साथ मोबाइल नंबर लिंक होने के फायदे:-

  1. आप घर बैठे ही अपना गैस सिलिंडर ऑनलाइन कर सकते हो।
  2. एलपीजी गैस से सम्बंधित सभी जानकारी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल में SMS द्वारा मिलेगी।
  3. आज-कल गैस की कितनी कीमत चल रही है, इस जानकारी आपको पंजीकृत मोबाइल पर मेसेज के द्वारा मिल जाएगी।
  4. गैस सब्सिडी की कीमत कितनी है और यह कब आपके बैंक में जमा हो गयी है, इसकी जानकारी आपको हमेशा मिलती रहेगी |

Bharat गैस में मोबाइल नंबर Update करने की प्रक्रिया:-

Mobile App के माध्यम से:

  • इस तरीके के लिए आपके पास पुराना मोबाइल नंबर मौजूद होना जरुरी है।
  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Bharatgas Mobile App (APK) को डाउनलोड करना होगा।
  • उसके बाद, अपने पुराने Mobile Number से App में लॉगिन करें |
Bharat LPG गैस बुकिंग
  • अब अपनी डिटेल्स वेरीफाई करे और ‘Proceed’ बटन दबाये।
  • अगले स्क्रीन पर OTP दर्ज करे। यह ओटीपी आपके पुराने Mobile Number पर आयेगा।
  • इसके बाद, मुख्य पेज से ‘Service Request’ पर क्लिक करे |
Bharat LPG गैस बुकिंग
  • अगले पेज में ‘Bharat Gas Mobile Number Change Request’ के आप्शन को चुने।
  • अब नया mobile number दर्ज करे |
  • उसके बाद,एक कागज पर अब अपना नया mobile number , number change करने की वजह लिखे और अपनी signature करे |
  • अब App से image के चिन्ह पर क्लिक करे और कैमरा से यह कागज का फोटो निकाले |
  • Submit बटन दबाने पर आपकी request दर्ज हो जायेगी और कुछ हीसमय में आपका mobile number बदल दिया जाएगा |

Gas Agency में जाकर:-

भारत गैस में Mobile Number Update करने के लिए आपको गैस एजेंसी में जाना होगा और फॉर्म भरने के बाद, आपका मोबाइल नंबर बदल दिया जाएगा |

  • सबसे पहले अपने Bharat Gas Agency के कार्यालय में जाए और मोबाइल नंबर अपडेट/बदलने के बारे में बताये |
  • उसे बाद, दिए गए निर्धारित फॉर्म को सही से भरे |
  • फॉर्म में अपना Consumer Number, पुराना मोबाइल नंबर, और नया Mobile Number आदि पूछी गयी सभी जानकारी भर दे |
  • अब यह फॉर्म को हेल्प डेस्क पर जमा कर दे |
  • एक दिन के अन्दर आपका Bharat Gas Booking Mobile Number Change का काम हो जाएगा |

राष्ट्रीय कृषि बाजार – eNAM Portal पर ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

राष्ट्रीय कृषि बाजार – eNAM Portal:-

राष्ट्रीय कृषि बाजार / National Agriculture Market (eNAM) भारत में कृषि वस्तुओं के लिए एक ऑनलाइन ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म है |

इस मंच का उद्देश्य किसानों के लिए प्रतिस्पर्धी और पारदर्शी मूल्य खोज प्रणाली के माध्यम से अपने उत्पादों को बेचने के लिए और खरीदारों के लिए ऑनलाइन भुगतान सुविधा के साथ विपणन के बेहतर अवसर पैदा करना है |

लघु किसान कृषि व्यवसाय / Small Farmers Agribusiness Consortium (SFAC), जो कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय कृषि बाजार (eNAM) को लागू करने के लिए प्रमुख एजेंसी के रूप में कार्य करता है|

राष्ट्रीय कृषि बाजार (eNAM) एक अखिल भारतीय इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग पोर्टल है, जो कृषि वस्तुओं पर एकीकृत राष्ट्रीय बाजार बनाने के लिए मौजूदा APMC मंडियों को नेटवर्क करता है |

राष्ट्रीय कृषि बाजार का उद्देश्य:-

राष्ट्रीय कृषि बाजार (eNAM) का मुख्य उद्देश्य एकीकृत बाजारों में प्रक्रियाओं को सुव्यवस्थित करके, खरीदारों और विक्रेताओं के बीच सूचना की विषमता को दूर करके और वास्तविक मांग और आपूर्ति के आधार पर real time price discovery को बढ़ावा देकर कृषि विपणन में एकरूपता को बढ़ावा देना है |

यह platform कृषि वस्तुओं में अखिल भारतीय व्यापार की सुविधा के लिए एक आम ऑनलाइन मार्केट प्लेटफॉर्म के माध्यम से देश भर में APMC का एकीकरण, समय पर ऑनलाइन भुगतान के साथ-साथ उत्पादन की गुणवत्ता के आधार पर पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया के माध्यम से बेहतर कीमत की खोज प्रदान करता है |

राष्ट्रीय कृषि बाजार की मुख्य विशेषताएं:-

  • eNAM पोर्टल किसानों को अपने उत्पादों को अपने आस-पास के बाजारों में दिखाने में सक्षम बनाएगा और व्यापारियों को कहीं से भी मूल्य quote करने की सुविधा प्रदान करेगा |
  • eNAM पोर्टल सभी कृषि उपज बाजार समिति (APMC) से संबंधित सेवाओं और सूचनाओं के लिए single window service प्रदान करता है | इसमें अन्य सेवाओं के साथ कमोडिटी अराइवल, गुणवत्ता और कीमतें, ऑफ़र और ई-भुगतान निपटान सीधे किसानों के खाते में खरीदना और बेचना शामिल हैं |
  • eNAM सेवा का उपयोग करते हुए, व्यापारी, खरीदारों और कमीशन एजेंटों के लिए लाइसेंस राज्य-स्तरीय प्राधिकरणों से बिना भौतिक उपस्थिति या बाजार के यार्ड में दुकान या परिसर पर कब्जा किए बिना प्राप्त किया जा सकता है |
  • कृषि उत्पादों की गुणवत्ता मानकों का सामंजस्य और गुणवत्ता परीक्षण के लिए बुनियादी ढांचा हर बाजार में उपलब्ध कराया जाता है | हाल ही में, 25 वस्तुओं के लिए सामान्य व्यापार योग्य मापदंडों को विकसित किया गया है |
  • मंडी में आने वाले किसानों की सुविधा के लिए चयनित मंडी (बाजार) के लिए मृदा परीक्षण प्रयोगशालाओं का प्रावधान किया गया है |

राष्ट्रीय कृषि बाजार के लाभ:-

  • पारदर्शी ऑनलाइन ट्रेडिंग
  • Real-Time Price Discovery
  • उत्पादकों के लिए बेहतर मूल्य बोध
  • खरीदारों के लिए कम लेनदेन लागत
  • स्थिर मूल्य और उपभोक्ताओं के लिए उपलब्धता
  • गुणवत्ता प्रमाणन, भंडारण, और रसद
  • अधिक कुशल आपूर्ति श्रृंखला
  • भुगतान और वितरण की गारंटी
  • लेन-देन की त्रुटि मुक्त रिपोर्टिंग
  • Enhanced Accessibility to the Market

राष्ट्रीय कृषि बाजार पर पंजीकरण प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट https://enam.gov.in/web/ पर जाना होगा |
  • यहाँ आवेदक को पर Registration लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • Registration Type” को “Seller” के रूप में चुनें और वांछित “APMC” का चयन करें |
  • अपनी सही Email ID प्रदान करें क्योंकि आपको उसी में Login ID और Password प्राप्त होगा |
  • एक बार सफलतापूर्वक पंजीकृत होने के बाद, आपको पंजीकृत ई-मेल में एक अस्थायी लॉगिन आईडी और पासवर्ड प्राप्त होगा |
  • अब, system के माध्यम से login icon पर क्लिक करके dashboard में प्रवेश करें |
  • तब उपयोगकर्ता को डैशबोर्ड पर एक संदेश मिलेगा “Click here to register with APMC” |
  • विवरण भरने या अपडेट करने के लिए उस लिंक पर क्लिक करें जो आपको पंजीकरण पृष्ठ पर पुनर्निर्देशित करेगा |
  • KYC पूरा होने के बाद, आपके चयनित APMC को अनुमोदन के लिए अनुरोध भेजा जाएगा |
  • अपने डैशबोर्ड में सफल लॉगिन के बाद, आप सभी APMC पते का विवरण देख पाएंगे |
  • सफल जमा पर उपयोगकर्ता को एक ई-मेल मिलेगा, जिसमें आवेदन की स्थिति के साथ संबंधित APMC को आवेदन प्रस्तुत करने की पुष्टि होगी |
  • APMC द्वारा अनुमोदित किए जाने के बाद, आपको पंजीकृत Email Id पर eNAM प्लेटफॉर्म के तहत पूर्ण पहुँच के लिए eNAM किसान स्थायी Login Id और Password प्राप्त होगा |

Madhya Pradesh प्रतिभा किरण स्कालरशिप 2022 Apply Online

प्रतिभा किरण स्कालरशिप:

प्रतिभा किरण स्कालरशिप योजना का शुभारम्भ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा किया गया है| प्रतिभा किरण स्कालरशिप योजना के अंतर्गत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली छात्राओं को प्रति वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। सभी शहरी क्षेत्र की बालिकाएं उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं। प्रतिभा किरण स्कालरशिप के अंतर्गत छात्रवृत्ति ₹500 प्रति माह की दर से प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्ति 10 माह तक प्रदान की जाएगी। जिसका तात्पर्य यह है कि छात्रा को प्रतिवर्ष ₹5000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।  यह योजना छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भी कारगर साबित होगी। वे सभी छात्राएं जिन्होंने 12वीं कक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं वह इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है।

हमारे देश में कई छात्राएं ऐसी है जो प्रतिभाशाली तो है लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वह शिक्षा प्राप्त करने में समर्थ नहीं हो पाती है। केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा ऐसी छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। इन योजनाओं के माध्यम से उनको छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। जिससे कि वह अपनी शिक्षा बिना किसी बाधा के प्राप्त कर सके। आज हम आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ की गई ऐसी ही एक योजना से संबंधित जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं जिसका नाम प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप है। इस योजना के माध्यम से प्रतिवर्ष छात्राओं को आर्थिक सहायता छात्रवृत्ति के रूप में प्रदान की जाएगी। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान करने जा रहे है। जैसे कि इसका उद्देश्य, लाभ, विशेषताएं, पात्रता, महत्वपूर्ण दस्तावेज, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करना है आदि। अतः आप सभी से अनुरोध है आर्टिकल को पूरा पढ़े|

प्रतिभा किरण स्कालरशिप 2022 :

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप का शुभारंभ किया गया है। इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली छात्राओं को प्रति वर्ष छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। शहर की निवासी तथा गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले परिवार की छात्रा, जिसने शहरी पाठशाला से नियमित अध्ययनरत रहकर प्रथम श्रेणी से 12वीं उत्तीर्ण की हो को , रुपए 300/- प्रतिमाह की दर से 10 माह के लिए रुपए 3000/- की वार्षिक सहायता दी जाती है । इंजिनियरिंग तथा मेडिकल छात्राओं के लिये रु.750/- प्रतिमाह की दर से 10 माह के लिए रु. 7500/- की वार्षिक सहायता । यह योजना छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भी कारगर साबित होगी। वे सभी छात्राएं जिन्होंने 12वीं कक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं वह इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है।

इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। सफलतापूर्वक आवेदन करने के पश्चात एवं आवेदन स्वीकार होने के बाद छात्राओं को लाभ की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से उनके खाते में वितरित की जाएगी।

प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप का उद्देश्य:

प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप 2021 का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस योजना के माध्यम से 12वीं कक्षा में 60% या उससे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। अब प्रदेश की छात्राओं की शिक्षा में उनकी आर्थिक स्थिति बाधा नहीं बनेगी। प्रदेश की छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए अब दूसरों पर निर्भर रहने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार द्वारा उनके छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी जिसके माध्यम से वह शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम बन सकेंगी। प्रतिभा किरण स्कालरशिप योजना के माध्यम से प्रदेश की सभी छात्राएं बिना किसी आर्थिक बाधा के शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी।

मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप के लाभ तथा विशेषताएं :

  • इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
  • छात्रवृत्ति ₹500 प्रति माह की दर से प्रदान की जाएगी|
  • इस छात्रवृत्ति की राशि 10 माह तक प्रदान की जाएगी।
  • सभी शहरी क्षेत्र की बालिका उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
  • यह योजना छात्राओं को शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए भी कारगर साबित होगी।
  • सभी छात्राएं जिन्होंने 12वीं कक्षा में 60% या फिर उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं वह इस योजना का लाभ प्राप्त करने की पात्र है।
  • इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
  • आवेदन के पश्चात लाभ की राशि छात्रा के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से वितरित की जाएगी।

योजनाओ का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया / विधि:

नगर निगम/ नगर पालिका परिषद द्वारा जारी गरीबी रेखा का प्रमाण पत्र। गरीबी रेखा की सूची में परिवार का नाम दर्ज होना अनिवार्य है

योजनाओ का लाभ प्राप्त करने के शर्तें:

यह योजना मात्र स्नातक स्तर तक अध्ययनरत छात्राओं के लिए ही है। केवल नियमित छात्राओ के लिये। उच्च शिक्षा हेतु शासकीय /अनुदान प्राप्त संस्था में स्नातक प्रथम वर्ष में नियमित प्रवेश जरूरी। जाति बंधन नहीं।

प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप की पात्रता :

  • बालिका मध्य प्रदेश की शहरी क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए।
  • बालिका द्वारा 12वीं कक्षा में 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त किए होने चाहिए।
  • आवेदक के पास आय का प्रमाण होना अनिवार्य है।

महत्वपूर्ण दस्तावेज :

  • आधार कार्ड
  • शहरी आवासीय प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • शहरी बीपीएल प्रमाण पत्र
  • 12वीं कक्षा की अंक पत्रिका
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक पासबुक की प्रति
  • जन्म प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर

प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप के अंतर्गत आवेदन करने की प्रक्रिया:

STEP1: सर्वप्रथम आपको प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

STEP2 : अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।

STEP3: होम पेज पर आपको स्टूडेंट कार्नर के अंतर्गत Register Yourself के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

STEP4: इसके पश्चात आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमे आपको अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।

STEP5: अब आपको प्रोसीड के विकल्प पर क्लिक करना होगा|

STEP6: इसके पश्चात आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त हुआ ओटीपी आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना होगा।

STEP7: इसके पश्चात आपको वेरीफाई ओटीपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

STEP8:अब आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल कर आएगा।

STEP9: इस पेज पर आपको सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, माता का नाम, समग्र आईडी, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर, कैटेगरी आदि दर्ज करनी होगी।

STEP10: इसके पश्चात आपको पंजीकरण करे के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

STEP11:अब आपको लॉगइन के विकल्प पर क्लिक करके लॉगइन करना होगा।

STEP12: अब आपको मध्य प्रदेश प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप योजना ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

STEP13: इसके पश्चात आपको अप्लाई/न्यू एप्लीकेशन के विकल्प करना होगा।

STEP14:अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुल कर आएगा।

STEP15: आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होगी।

STEP16: अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा।

STEP17: इसके पश्चात आपको सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

STEP18: इस प्रकार आप प्रतिभा किरण स्कॉलरशिप के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे|

सातवें वेतनमान के लिए e-KYC के माध्यम से कर्मचारियों का आधार सत्यापन कैसे करें

Online Teachers eKYC :-

Online Teachers eKYC Management System के माध्यम से 340677 शिक्षकों का आधार वेरिफिकेशन किया जाना है जिनमें से लेख लिखने तक मात्र 27000 शिक्षकों की EKYC प्रक्रिया पूरी हुई है अतः आप सभी जल्द से जल्द अपनी EKYC की प्रक्रिया पूर्ण करें ।

व्हाट्सएप से प्राप्त कुछ जानकारी जो इस प्रकार हैं :-

सातवाँ वेतन मिलने में विलम्ब की उम्मीद
अब यह e-kyc system.
हम सभी जानते हैं कि आधार और हमारे सर्विस रिकॉर्ड के अनुसार नाम, सरनेम, पिता का नाम और जन्मतिथि में कहीं न कहीं भिन्नता अवश्य होगी । अर्थात e-kyc दो-चार महीने मेँ भी 100% सम्भव नहीं ।
सातवें वेतन को और दो-चार महिने रोकने का तरीका ढूंढ निकाला ।
क्या कर्मचारी की वास्तविक पहचान के लिये सर्विस रिकार्ड पर्याप्त नहीं है ?
क्या सभी विभागों के शासकीय कर्मचारियों की पहचान आधार e-kyc के आधार पर ही की गयी है ?
कई लोगों के आधार कार्ड में प्रविष्टियों में त्रुटियाँ या भिन्नताएं होंगी ।

ई सर्विस बुक ईकेवाईसी के माध्यम से सभी अध्यापक साथी अपडेट कर ले आधार नंबर में जो नाम प्रविष्ट है पिता का नाम अपना नाम यदि इनमें कोई त्रुटि है तो आधार के अनुसार वह भी ठीक हो जाएगा और सातवें वेतन निर्धारण के लिए यह अनिवार्य भी है अतः सभी अध्यापक साथी ईकेवाईसी एजुकेशन पोर्टल के माध्यम से करले उपरोक्त आदेश में प्रक्रिया संलग्न है कृपया पढ़कर जानकारी ले ले

अधिसूचना एवं प्रक्रिया की पीडीफ डाउनलोड करें Download

Online Teachers eKYC के लिए आवश्यक दस्तावेज एवं प्रक्रिया
समग्र आईडी
आधार नम्बर
मोबाइल नंबर जो आधार कार्ड से लिंक हो।
1 यूनिक आई डी प्रविष्ट करें
2 समग्र आईडी डालें
3 कैप्चा डालें
अब
आधार नम्बर (सही) डालें
मोबाइल में प्राप्त OTP डालें
कैप्चा डालें
SUCCESS का सन्देश आएगा

Online Teachers eKYC करने की प्रक्रिया :-

STEP 1: इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए सबसे पहले आपको जाना होगा एजुकेशन पोर्टल की अधिकारी वेबसाइट में |इस ऑफिसियल पेज में आपको eKYC Management System लिंक पर क्लिक करना है |

STEP 2: Online eKYC Managment System में आपको ई-KYC से सम्बंधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं अधिक जानकारी के लिए पोर्टल पर दिया हुआ मैन्युअल भी पढ़ सकते हैं हालाँकि हमने भी सारी जानकारी इस पेज शेयर कर रहे हैं ताकि आपको कोई परेशानी न हो ।

अब eKYC मेनू में eKYC करें लिंक पर क्लिक करें और प्रोसेस को फॉलो करें

 Online Teachers eKYC

STEP 3 : कर्मचारी का यूनिक आईडी प्रविष्ट करें और पुनः कन्फर्म करें तथा साथ ही समग्र आईडी एंटर करें और डिटेल्स को वेरीफाई करते हुए आगे की प्रोसेस करें |

 Online Teachers eKYC

STEP 4: वेरीफाई करने के पश्चात कर्मचारी की जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी और नीचे आधार नंबर प्रविष्ट करने को कहा जायेगा कर्मचारी का आधार नंबर प्रविष्ट करने के बाद eKYC माध्यम का चयन करें यदि आपको मोबाइल नंबर आधार से लिंक है तो पहले नहीं है तो दूसरे विकल्प का चयन करें । दूसरे विकल्प का चयन करने पर आपको eKYC हेतु बायोमेट्रिक डिवाइस की जरुरत पड़ेगी

 Online Teachers eKYC

STEP 5: सफलतापूर्वक आधार वेरीफाई के पश्चात आधार की जानकारी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी यदि आधार की जानकारी आपके शिक्षा पोर्टल की जानकारी से भिन्न है तो कृपया पहले आधार सुधार हेतु आवेदन करें उसके बाद ही eKYC करावें ।

लेकिन सभी जानकारी का मिलान होने पर कर्मचारी का आधार से सत्यापन करें बटन पर क्लिक करें । क्लिक करते ही आपका आधार सत्यापन हो जायेगा ।

 Online Teachers eKYC

Online PF कैसे क्लेम करें

0

How To Claim PF Online

ऑनलाइन EPF India पोर्टल में PF क्लेम करने से पहले हमारे द्वारा शुरू किये गए EPFO & UAN सीरीज की पहले से ही पब्लिश्ड पोस्ट को जरूर पढ़ें जिससे आपको PF क्लेम करने में कोई परेशानी न हो :-

ऑनलाइन PF क्लेम करने से पहले UAN नंबर का एक्टिव होना जरुरी है कितना पैसा आप क्लेम करना चाहते हैं उसके लिए आपको PF बैलेंस का जानना जरुरी है ऐसे ही PF क्लेम करने से पहले आने वाली परेशानिओं एवं उससे दूर करने के तरीकों को ऊपर की बताई गयी पोस्टों में सरलता से समझाया गया है अतः आर्टिकल्स को पढ़ने के बाद नीचे बताई गयी प्रक्रिया के अनुसार अपना PF क्लेम करें |

How To Claim PF Online

STEP 1: PF क्लेम करने के लिए आपको UAN पोर्टल पर लॉगिन करना होगा लॉगिन की प्रोसेस जानने के लिए यहाँ क्लिक करें EPF India पोर्टल पर UAN नंबर से लॉगिन कैसे करें?

STEP 2 : लॉगिन करने के बाद कुछ इस प्रकार का UAN डैशबोर्ड आपकी स्क्रीन में आएगा । आप नीचे इमेज के अनुसार Online Service में पहले नंबर में Claim Form का चयन करें

STEP 3 : ONLINE CLAIM (FORM 31,19 & 10C) में क्लिक करने पर EPF सम्बंधित सारी जानकारी आपके सामने होगी PF ऑनलाइन क्लेम करने के लिए आपको आपके द्वारा दिए गए बैंक अकाउंट ले लास्ट 4 अंकों को डालकर अकाउंट वेरीफाई करना होगा ।सफलतापूर्वक वेरिफिकेशन होने के पश्चात इस प्रोसेस को आगे बढ़ाएं ।

अकाउंट वेरीफाई करने के पश्चात आपके सामने एडवांस पीएफ या फुल पीएफ, पेंशन क्लेम के विकल्प होंगे आप अपनी सुविधानुसार या की दिखाए गए विकल्प के अनुसार क्लेम विकल्प का चयन करके पासबुक या चेकबुक की स्कैन कॉपी अपलोड करें ।
अपलोड करने के बाद अपना एड्रेस दर्ज करें और आधार लिंक्ड में OTP प्राप्त कर पोर्टल पे वेरीफाई करें ध्यान दे यदि आपके आधार से मोबाइल लिंक नहीं है तो आप पीएफ क्लेम की प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकेंगे ।सफलता पूर्वक आधार otp वेरीफाई के पश्चात पीएफ क्लेम हो जायेगा जिसे आप अपने अकाउंट में कुछ समय के पश्चात प्राप्त कर सकेंगे |

Unique Disability ID: स्वावलंबन कार्ड (UDID) क्या है? UDID कार्ड के फायदे क्या है?

Unique Disability ID क्या है?

Unique Disability ID क्या है- विकलांग लोगों को उनके जीवनकाल में बहुत कुछ सहना पड़ता है | इसीलिए विकलांग लोगों को खुशहाल और सुखद तरीके से जीने में मदद करने के लिए, भारत सरकार ने UDID कार्ड की घोषणा की है | दिव्यांगों की पहचान अब “Swavlamban Card/ UDID Card” से होगी | इस कार्ड से दिव्यांगजन देश में कहीं भी सरकारी योजनाओं का फायदा उठा सकेंगे | दिव्यांगों को इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण करवाना होगा | पंजीकरण से खंड, जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर एक ऐसा डाटाबेस तैयार किया जा सकेगा, जिससे दिव्यांगों को आसानी से चिह्नित किया जा सकेगा। सभी प्रदेश सरकार की इस योजना को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के माध्यम से संचालित किया जा रहा है |

सभी दिव्यांगों को यूनिक विकलांगता आईडी (UDID) कार्ड विशिष्ट पहचान दी जाएगी | दिव्यांगों को यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (UDID) नंबर मिल जाएगा | इससे दिव्यांगों को प्रमाण पत्र लेकर नहीं घुमना पड़ेगा | एक स्मार्ट कार्ड में ही दिव्यांग से संबंधित सभी जानकारी होगी, यह जानकारी ऑनलाइन रहेगी | इससे दिव्यांग सभी प्रकार की सुविधाएं प्राप्त कर सकेंगे | यूनिक विकलांगता आईडी होने से दिव्यांग सरकार से मिल रही सुविधाओं और रियायतों का लाभ अपने जनपद व प्रदेश से बाहर भी उठा सकेंगे | हर जिले में करीब 25 हजार दिव्यांगजनों की यूनिक आईडी बनाई जाएगी |

UDID कार्ड 2022 के लाभ:-

  • दिव्यांग से संबंधित सभी जानकारी एक यूनिक आईडी कार्ड (Unique Disability ID Card) में होगी |
  • यह एक बहुउद्देश्य स्मार्ट कार्ड होगा। इससे दिव्यांगों को किसी भी प्रकार का प्रमाण पत्र लेकर नहीं घुमना पड़ेगा |
  • इस स्मार्ट कार्ड में ही एक चीप लगी होगी | इसमें दिव्यांग से संबंधित सभी जानकारी होगी |
  • इसके लिए दिव्यांग कल्याण विभाग में एक सॉफ्टवेयर सिस्टम लगा है | इसमें एंट्री होते ही संबंधित अधिकारी अप्रूवल कर पोस्ट के माध्यम से संबंधित दिव्यांग के पते पर यूडीआईडी कार्ड भेज देता है |
  • लाभार्थियों को संबंधित प्राधिकरण द्वारा उल्लिखित UDID ​​कार्ड की विभिन्न प्रतियां नहीं बनानी होंगी | पाठक की मदद से एक स्वावलंबी प्रदाता को आसानी से डिकोड किया जाएगा |
  • कार्ड विकलांग लोगों के लिए सत्यापन और पहचान का एक एकल दस्तावेज होगा और भविष्य में उनके लिए कई लाभ प्राप्त करेगा |
  • UDID ​​कार्ड कार्यान्वयन के पदानुक्रम के सभी स्तरों – गाँव स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर लाभार्थी की शारीरिक और वित्तीय प्रगति की ट्रैकिंग में मदद करेगा |

UDID Card हेतु पंजीकरण प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट https://www.swavlambancard.gov.in/ पर जाना होगा |
  • होमपेज पर, “Apply for Disability Certificate & UDID Card” लिंक पर क्लिक करें | Direct Link: https://www.swavlambancard.gov.in/pwd/application
  • यूनिक डिसेबिलिटी आईडी रजिस्ट्रेशन फॉर्म / डिसेबिलिटी सर्टिफिकेट फॉर्म निम्नानुसार दिखाई देगा |
  • यहां उम्मीदवारों को सभी आवश्यक विवरण सही-सही भरने होंगे और “Photo” और “Signature” अपलोड करना होगा और ‘Next’ बटन पर क्लिक करना होगा | फिर उम्मीदवारों को ‘Disability Details’, ‘Employment Details’, ‘Identity Details’ दर्ज करना होगा |
  • अंत में, उम्मीदवार यूडीआईडी ​​कार्ड/विकलांगता प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करने के लिए विकलांग पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए “Submit” बटन पर क्लिक कर सकते हैं |

UDID Card के लिए ऑफलाइन आवेदन:-

  • सबसे पहले आपको इसका फॉर्म डाउनलोड करना होगा | Unique Disability ID Form डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें |
  • फॉर्म डाउनलोड करने के बाद में पूछी गयी सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ेऔर भरें |
  • उसके बाद आवश्यक दस्तावेजों की फोटोकॉपी संलग्न करे |
  • उसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र को CMO कार्यालय/चिकित्सा प्राधिकरण में जमा करवाना होगा |

यूनिक विकलांगता प्रमाण पत्र के लिए सत्यापन प्रक्रिया:-

  • सबसे पहले सीएमओ कार्यालय /चिकित्सा प्राधिकरण आपके डाटा को सत्यापित करेगा |
  • CMO कार्यालय /चिकित्सा प्राधिकरण मूल्यांकन के लिए सम्बंधित विशेषज्ञ की नियुक्ति करेगा |
  • विशेषज्ञ डॉक्टर PwD की विकलांगता को आशवस्त करेंगे और विकलांगता पर एक राय देंगे |
  • अंत में, मेडिकल बोर्ड मामले की समीक्षा करता है और विकलांगता प्रतिशत प्रदान करता है |
  • CMO कार्यालय एक विकलांगता प्रमाण पत्र और एक UDID और विकलांगता प्रमाण पत्र Generate करता है |
  • UDID डेटशीट UDID कार्ड की छपाई के लिए जाती है |
  • निशक्त दिव्यांगों के लिए UDID कार्ड PwD को भेजा जाता है |

श्रम कानून 2022: जानिये श्रम कानून के नियमों में क्या बदलाव होंगे

श्रम कानून 2022:-

नए श्रम कानूनों 2022 (Labour Law) में केंद्र सरकार (Central Government) ने बड़े बदलाव किये है जिसके के तहत नए श्रम कानूनों मे नौकरीपेशा लोगों की सैलरी स्ट्रक्चर में बदलाव होने वाला है | दरअसल सरकार नए लेबर कोड में नियमों को 1 अप्रैल, 2021 से लागू करना चाहती थी, लेकिन राज्यों की तैयारी न होने और कंपनियों को एचआर पॉलिसी (HR Policy) बदलने के लिए ज्यादा समय देने के कारण इसे टाला गया | अब लेबर मिनिस्ट्री (Labour Ministry) के मुताबिक राज्यों ने इन नियमों को लागू करने के लिए और समय मांगा जिसके कारण इन्हें 1 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया गया |

कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद केंद्र सरकार अब नए श्रम कानूनों को टालने की तैयारी में है | श्रम मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि नए श्रम कानूनों को लागू करने की समय सीमा चार बार बढ़ाई जा चुकी है | पहले तीन बार जब समय सीमा बढ़ाई गई, तब कानून लागू करने की अगली तारीख तय की जाती रही, लेकिन अब चौथी बार समय सीमा बढ़ाते हुए मंत्रालय ने इसकी अगली तारीख तय नहीं की है |

भारत के संविधान के तहत, श्रम एक समवर्ती विषय है, इसलिए राज्यों और केंद्र दोनों को अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में कोड को कानून में बदलने के लिए नियमों को अधिसूचित करना आवश्यक है | इस श्रम कानूनों में ओवरटाइम (Overtime) में बड़ा बदलाव किया है | नए नियमों के तहत निर्धारित घंटों से 15 मिनट भी ज्यादा काम हुआ तो इसे ओवरटाइम माना जाएगा और कंपनी को कर्मचारी को इसके लिए पेमेंट करना होगा |

श्रम कानून के नियमों में बदलाव की तैयारी:-

नये लेबर कोड्स के तहत किसी भी कर्मचारी की सैलरी में अलाउंस 50 फीसदी से ज्यादा नहीं हो सकता है | नया कानून लागू होने के बाद बेसिक सैलरी में बढ़ोतरी होगी और मिनिमम वेज नियम लागू होगा | सभी कर्मचारियों के लिए बीमा का रास्ता भी खुल जाएगा | ये चारों श्रम कानून लेबर कोड, सोशल सिक्योरिटी, इंड​स्ट्रियल रिलेशन और OSH से जुड़े कानून हैं | संसद के दोनों सदनों में इसे पारित किया जा चुका है | सभी चारों कानूनों को एक ही साथ लागू किया जाएगा |

  • वेज कोड (Wage Code) किसी भी संस्था में काम करने वाले कर्मचारियों के अलावा असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए भी लागू होगा | इसके तहत कर्मचारियों की सैलरी और बोनस से जुड़े प्रावधानों में बदलाव होंगे | इससे यह भी सुनिश्चित होगा कि हर इंडस्ट्री, बिज़नेस, ट्रेड आदि में एक ही स्तर के काम करने वाले कर्मचारियों को एक समान सैलरी मिलेगी|
  • सोशल सिक्योरिटी (Social Security) के तहत सोशल सिक्योरिटी और मैटर्निटी लाभ से जुड़े सभी 9 कानूनों को एक में शामिल किया गया है |
  • इंड​स्ट्रियल रिलेशन कोड (Industrial Relation Code) के तहत इंडिस्ट्रियल डिस्प्युट एक्ट, 1947, ट्रेड यूनियन एक्ट, 1926 और इंडस्ट्रियल एम्प्लॉयमेंट एक्ट, 1946 को एक कानून में शामिल किया गया है | इस कोड के लागू होने के बाद देश में कारोबारी माहौल को बेहतर करने में मदद मिलेगी | इंडस्ट्रीज पर श्रम अनुपालन का बोझ कम हो सकेगा |
  • ओएसएच कोड (OHS Code) के तहत वर्कर्स के स्वास्थ्य और सुरक्षा को रगुलेट किया जाएगा | किसी भी संस्थार में 10 या इससे ज्यादा कर्मचारियों की संख्या है तो वहां इस कोड का पालन करना अनिवार्य होगा |
  • कर्मचारियों को काम के घंटे और दिनों में राहत मिल सकती है |
  • हफ्ते में पांच दिन की जगह 4 दिन नौकरी करनी होगी |
  • दो दिन की जगह हफ्ते में 3 दिन छुट्टी रहेगी |
  • जिस पर कंपनी और कर्मचारी आपसी सहमति से फैसला ले सकते हैं |

श्रम कानून 2022 ओवरटाइम में बदलाब:-

यदि आप श्रम कानून 2022 के तहत 30 मिनट का ओवरटाइम करते हैं तो इस 30 मिनट को भी ओवरटाइम माना जाएगा | न्यू लेबर कोड के ड्राफ्ट नियमों में 15 से 30 मिनट के बीच के अतिरिक्त कामकाज को भी 30 मिनट गिनकर ओवरटाइम में शामिल करने का प्रावधान है | साथ ही ड्राफ्ट के नियमो के अनुसार किसी भी कर्मचारी से 5 घंटे से ज्यादा लगातार काम कराने की मनाही है | कर्मचारियों को हर पांच घंटे के बाद आधा घंटे का रेस्ट देना आवश्यक होगा |

नया श्रम कानून 2022 के तहत सप्ताह में मिलेगी तीन दिन की छुट्टी:-

अगर अभी हफ्ते में 5 दिन में 9 घंटे के हिसाब से काम करते हैं तो आप हर हफ्ते 45 घंटे काम करते हैं, लेकिन 12 घंटे की शिफ्ट के हिसाब से 4 दिन काम करेंगे तो 48 दिन काम करना होगा | साथ ही इस रिपोर्ट में बताया गया है कि 15 से 30 मिनट के बीच के अतिरिक्त कामकाज को भी 30 मिनट गिनकर ओवरटाइम में शामिल करने का प्रावधान है, जिससे अगर कंपनी आपसे ज्यादा काम करवाती है तो आपको एक्स्ट्रा काम के पैसे भी मिलेंगे | प्रस्तावित नियमों के अनुसार, किसी भी कर्मचारी से 5 घंटे से ज्यादा लगातार काम कराने की मनाही है, अगर कोई लगातार 5 घंटे काम करता है तो कर्मचारी को आधा घंटे का रेस्ट मिलेगा |

सबसे ज्यादा ठेके पर काम करने वालों को फायदा :-

नए Labour Law में ओवरटाइम को लेकर किए जा रहे बदलावों का सबसे ज्यादा फायदा ठेके पर काम करने वाले कर्मचारियों (Contract Labour) को मिलेगा | नए कानूनों के तहत थर्ड पार्टी के तहत काम करने वालों को भी बड़ी राहत देने का फैसला लिया गया है | इसमें ऐसे प्रावधान किए गए हैं जिससे कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले व्यक्ति को वेतन काटकर न दिया जा सके | सरकार, श्रमिक संगठन (Trade Union) और उद्योग जगत के साथ हुई बैठक में चर्चा के बाद सहमति बनी है कि प्रमुख नियोक्ता यानी कंपनियां ही ये सुनिश्चित करेंगी कि उन्हें पूरा वेतन मिले |

श्रम कानून 2022 के तहत PF और ESI की सुविधा:-

कर्मचारियों को पीएफ (PF) और ESI जैसी सुविधाओं का बंदोबस्त भी कंपनियों को ही सुनिश्चित करने संबंधी नियम बनाने के संकेत दे दिए गए हैं | सरकार की मंशा है कि नए प्रावधानों के जरिये अब कोई कंपनी यह कहकर पल्ला नहीं झाड़ सकती कि कॉन्ट्रैक्टर या थर्ड पार्टी की तरफ से आए कर्मचारी को PF और ESI जैसी सुविधा नहीं दी जा सकती |

PFMS: Public Financial Management System

PFMS: सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली

सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (Public Financial Management System)- सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS), जिसे पहले सेंट्रल प्लान स्कीम मॉनिटरिंग सिस्टम (CPSMS) के नाम से जाना जाता था, यह एक वेब-आधारित ऑनलाइन सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है जिसे ऑफिस ऑफ कंट्रोलर जनरल ऑफ अकाउंट्स (CGA) द्वारा विकसित और कार्यान्वित किया जाता है।

PFMS को शुरू में 2009 के दौरान योजना आयोग की केंद्रीय क्षेत्र की योजना के रूप में शुरू किया गया था, जिसका उद्देश्य भारत सरकार की सभी योजना योजनाओं के तहत जारी धन को ट्रैक करना और कार्यक्रम कार्यान्वयन के सभी स्तरों पर व्यय की वास्तविक समय में रिपोर्टिंग करना था। इसके बाद वर्ष 2013 में, योजना और गैर-योजना दोनों योजनाओं के तहत लाभार्थियों को सीधे भुगतान को कवर करने के लिए दायरा बढ़ाया गया था।

PFMS की कार्यप्रणाली में नवीनतम वृद्धि 2014 के अंत में शुरू हुई, जिसमें यह परिकल्पना की गई है कि खातों का डिजिटलीकरण PFMS के माध्यम से प्राप्त किया जाएगा और विभिन्न चरणों में पीएफएमएस में अतिरिक्त कार्यात्मकता का निर्माण किया जाएगा। वेतन और लेखा कार्यालयों के भुगतान के साथ शुरुआत करते हुए, CGA कार्यालय ने परियोजना के दायरे में भारत सरकार की और अधिक वित्तीय गतिविधियों को शामिल करने का प्रस्ताव देकर मूल्यवर्धन किया।

PFMS का प्राथमिक उद्देश्य एक कुशल निधि प्रवाह प्रणाली के साथ-साथ भुगतान सह लेखा नेटवर्क स्थापित करके भारत सरकार (GoI) के लिए ठोस सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली की सुविधा प्रदान करना है। भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के हिस्से के रूप में पीएफएमएस विभिन्न हितधारकों को एक वास्तविक समय, विश्वसनीय और सार्थक प्रबंधन सूचना प्रणाली और एक प्रभावी निर्णय समर्थन प्रणाली प्रदान करता है।

सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) भारत सरकार के सभी योजना और गैर योजना भुगतान, सभी कर और गैर-कर प्राप्तियों को पूरा करने के लिए परिकल्पित है और एक व्यापक HRMIS और स्व-निहित पेंशन के साथ-साथ जीपीएफ मॉड्यूल जैसे कार्य भी करता है। भविष्य में, भारत सरकार के विभिन्न कार्यों को पूरा करने वाले सभी मौजूदा स्टैंडअलोन सिस्टम को सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS)में शामिल कर लिया जाएगा।

PFMS की सबसे बड़ी ताकत देश में कोर बैंकिंग प्रणाली के साथ इसका एकीकरण है। नतीजतन, PFMS में लगभग हर लाभार्थी/विक्रेता को ऑनलाइन भुगतान करने की अनूठी क्षमता है। वर्तमान में, PFMS इंटरफेस में सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों, भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय डाक और सहकारी बैंकों के कोर बैंकिंग सिस्टम (CBS) के अलावा इंटरफेस है।

Public Financial Management System, सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली का उद्देश्य :

Public Financial Management System- का प्राथमिक उद्देश्य एक कुशल निधि प्रवाह प्रणाली के साथ-साथ भुगतान सह लेखा नेटवर्क स्थापित करके भारत सरकार (GoI) के लिए ठोस सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली की सुविधा प्रदान करना है। भारत सरकार की डिजिटल इंडिया पहल के हिस्से के रूप में पीएफएमएस विभिन्न हितधारकों को एक वास्तविक समय, विश्वसनीय और सार्थक प्रबंधन सूचना प्रणाली और एक प्रभावी निर्णय समर्थन प्रणाली प्रदान करता है।

सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS) भारत सरकार के सभी योजना और गैर योजना भुगतान, सभी कर और गैर-कर प्राप्तियों को पूरा करने के लिए परिकल्पित है और एक व्यापक HRMIS और स्व-निहित पेंशन के साथ-साथ जीपीएफ मॉड्यूल जैसे कार्य भी करता है।

भविष्य में, भारत सरकार के विभिन्न कार्यों को पूरा करने वाले सभी मौजूदा स्टैंडअलोन सिस्टम को सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन प्रणाली (PFMS)में शामिल कर लिया जाएगा। PFMS की सबसे बड़ी ताकत देश में कोर बैंकिंग प्रणाली के साथ इसका एकीकरण है। नतीजतन, PFMS में लगभग हर लाभार्थी/विक्रेता को ऑनलाइन भुगतान करने की अनूठी क्षमता है। वर्तमान में, PFMS इंटरफेस में सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों, प्रमुख निजी क्षेत्र के बैंकों, भारतीय रिजर्व बैंक, भारतीय डाक और सहकारी बैंकों के कोर बैंकिंग सिस्टम (CBS) के अलावा इंटरफेस है।

PFMS के लाभ हैं:-

PFMS के द्वारा मिलने वाले लाभों की बात करे तो PFMS कई तरह की सुविधाओं देता है जो की इस प्रकार है :-

  • दोस्तों PFMS के आने से आम नागरिको को सबसे बड़ा फायेदा यह हुआ है की उन्हें सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते हैं
  • और ना किसी अधिकारी को घूस देना पड़ता है पहले के समय में किसी को भी अपने पैसे के लिए 10 बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे
  • और साथ ही घूस भी देना पड़ता था जो की अब ऐसे नहीं होता है PFMS की वजह से.
  • दोस्तों PFMS के आने से लाभार्थी को सीधे पैसा उनके बैंक अकाउंट में आने लगा है जिससे की भ्रष्टाचार कम हुआ है
  • और पहले के समय में किसी भी सरकारी दफ्तर में अपने पैसो को लेने के लिए सरकारी कर्मचारियों को पैसा देना होता था मतलब घूस देना होता था.
  • PFMS के आने से भारत सरकार द्वारा निकाली जाने वाली स्कीम का लाभ बहुत जल्द मिलने लगा है बल्कि पहले के समय में बहुत समय लगता था
  • और किसी को स्कीम का लाभ मिलता था और किसी को नहीं मिलता था.
  • PFMS के आने से सरकार को भी काफी आसानी हो गयी है लोगो तक स्कीम का लाभ पहुचने में|
  • और अब PFMS के जरिये सरकार एक क्लिक में लाभार्थियों के अकाउंट में पैसा ट्रान्सफर कर देती है जिससे की समय की भी बचत होती है.

PFMS सब्सिडी:

  • PFMS द्वारा students को scholarship का लाभ मिलता है.
  • प्रधान मंत्री आवास योजना की राशि और कही सारे लाभ आपको pfms द्वार मिलता है
  • गैस और सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी आपको मिलती है.
  • मनरेगा तहत जो लोग काम करते है उन्हें इस माध्यम से पैसे मिलते हैं.
  • ज्यादा उम्र वाले लोगो को पेंशन का लाभ मिलता है.
  • पीएफएमएस के द्वार आपका कर्ज माफ कर दिया जाता हैं.

PFMS contact Number:

Toll Free Number1800 118 111
Email IDhelpdesk-pfms[at]gov[dot]in

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफ़ी योजना 2022 जिलेवार सूची देखें

छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफ़ी योजना

छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफी सूची को किसानो के लिए राज्य सरकार द्वारा तैयार करके ऑनलाइन जारी कर दी गयी है | राज्य के जिन छोटे और सीमांत लाभार्थी किसानों ने अपना कर्ज माफ़ करवाने के लिए इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया है वह सरकार द्वारा शुरू की गयी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफी सूची में अपना नाम देख सकते हैं और राज्य सरकार द्वारा अपना ऋण माफ़ करवा सकते हैं |

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी कर्ज माफ़ी सूची में अपना नाम देखना चाहते हैं वह घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आसानी से देख सकते हैं | इसके लिए किसानो को कहीं जाने की आवश्यकता नहीं होगी | इस ऑनलाइन छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफी सूची में आपको किन किन किसानों का कितना और कब तक का कर्ज माफ किया है इसकी पूरी जानकारी प्राप्त होगी | राज्य के जिन किसानो का नाम इस छत्तीसगढ़ कर्ज माफी सूची 2022 में आएगा केवल उन्ही किसानो का कर्ज माफ़ी किया जायेगा | जिन्होंने अभी तक इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदन नहीं किया है वह जल्द से जल्द आवेदन करें और छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफी सूची लाभार्थी सूची में अपने नाम की जांच करें |

छत्तीसगढ़ कर्ज माफी योजना 2022 का उद्देश्य:-

CG Kisan Karj Mafi List का मुख्य उद्देश्य राज्य के छोटे और सीमांत किसानो का ऋण माफ़ करना है | राज्य के छोटे और सीमांत किसानो छत्तीसगढ़ कर्ज माफी लिस्ट 2022 में अपना नाम देखने के लिए किसी सरकारी विभागों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे और न ही किसी तरह की परेशानी उठानी पड़ेगी | इस ऑनलाइन सुविधा के माध्यम से राज्य के छोटे और सीमांत किसान जिन्होंने कर्ज माफ़ी योजना के तहत आवेदन किया है वह घर बैठे इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर लाभार्थी सूची में अपने नाम की जांच कर सकते है और सरकार द्वारा अपना ऋण माफ़ करवा सकते है |

छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफ़ी योजना के लिए पात्रता:-

इस योजना के अंतर्गत राज्य के छोटे और सीमान्त किसानो का फसल ऋण माफ़ किया जायेगा | इस कर्ज माफ़ी योजना का लाभ उठाने के लिए राज्य के किसानो के पास कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए | किसान कर्ज माफ़ी योजना को सुचारू रूप से पूरा करने के लिए राज्य सरकार का अतिरिक्ति खर्च आएगा | CG Kisan Karj Mafi List के ज़रिये किसान के कर्ज के बोझ से मुक्त होकर ऊपर उठेंगे तथा अधिक कृषि उत्पादन के लिए प्रेरित होंगे | सरकार ने किसानों की दो श्रेणी बनाई है, जिसकी पूरी जानकारी हमने नीचे दी हुई है:-

  • पहली श्रेणी में 2 हैक्टेयर तक की कृषि भूमि के मालिक लघु एवं सीमांत किसानों को शामिल किया गया है | CG Kisan Karj Mafi List की इस श्रेणी में वे किसान शामिल होंगे जिनकी पिछली सरकार ने कर्ज माफी कर दी थी, शेष वर्तमान सरकार माफ कर देगी | इस प्रकार प्रत्येक किसान का कर्ज माफ हो जाएगा |
  • दूसरी श्रेणी में उन किसानों को शामिल किया गया है जो लघु एवं सीमांत की श्रेणी में तो नहीं आते, लेकिन पिछली सरकार के कार्यकाल में अनुपातिक आधार पर कर्ज माफी की गई थी | अब शेष राशि को नई कर्ज माफी में एडजस्ट कर दिया जाएगा |

छत्तीसगढ़ कर्ज माफी लिस्ट जिलेवार सूची:-

  1. कवर्धा
  2. कांकेर (उत्तर बस्तर)
  3. कोरबा
  4. कोरिया
  5. जशपुर
  6. जांजगीर-चाम्पा
  7. मनेंद्रगढ
  8. सक्ती
  9. सारंगढ़-बिलाईगढ़
  10. मोहला-मानपुर
  11. दन्तेवाड़ा (दक्षिण बस्तर)
  12. दुर्ग
  13. धमतरी
  14. बिलासपुर
  15. बस्तर
  16. महासमुन्द
  17. मनेन्द्रगढ़
  18. राजनांदगांव
  19. रायगढ
  20. रायपुर
  21. सरगुजा
  22. बलौदाबाजार
  23. बालोद
  24. मुंगेली
  25. बेमेतरा
  26. सूरजपुर
  27. गरियाबंद
  28. सुकमा
  29. बलरामपुर
  30. कोंडगाँव
  31. नारायणपुर
  32. बीजापुर
  33. गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही

छत्तीसगढ़ कर्ज मुक्ति योजना के लाभार्थी:-

  • छोटे और सीमान्त किसान |
  • वह किसान जिन्होंने किसी सहकारी या सीजी ग्रामीण बैंक से कृषि के लिए फसली ऋण लिया हो |
  • किसानो को छत्तीसगढ़ का निवासी होना चाहिए और वह राज्य की सीमाओं के अंदर ही खेती करते हों |
  • केवल वही फसली ऋण जो 30 नवंबर 2018 से पहले लिए होंगे, केवल उन्ही की कर्ज माफ़ी की जाएगी |
  • छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफ़ी योजना से कुल 16.65 लाख किसान लाभान्वित होंगे |

छत्तीसगढ़ किसान फसली ऋण माफ़ी योजना के लिए जरुरी दस्तावेजों की सूची:-

  • निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक खाते की जानकारी
  • आधार कार्ड
  • कृषि भूमि से जुड़े कागज़ात
  • पैन कार्ड
  • मोबाइल नंबर

छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफ़ी योजना 2022 के लाभ :-

  • इस योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य के सभी छोटे और सीमांत किसानो को लाभ प्रदान किया जायेगा |
  • राज्य क छोटे और सीमांत किसानो के पास 2 हेक्टेयर तक की कृषि योग्य भूमि होनी चाहिए इसके बाद ही यह किसान इस योजना के तहत आवेदन कर सकते है |
  • किसान ऋण मोचन योजना के अंतर्गत सभी निम्न वर्ग के किसानों का आर्थिक संकट दूर किया जा सकेगा |
  • इसके अलावा, उनके भविष्य में कृषि करने के लिए भी प्रोत्साहन मिलेगा |
  • छत्तीसगढ़ सरकार की इस कर्ज माफी योजना के तहत, किसानों को अच्छी कृषि के लिए बेहतर उपकरण खरीदने में भी सहायता मिलेगी |
  • छत्तीसगढ़ किसान कर्ज माफ़ी योजना 2022 का मुख्य उद्देश्य राज्य में कर्ज के बोझ दबे किसानों को आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा |
  • नये ऋण लेने वाले किसानों को बीमा कवर का लाभ भी मिलेगा |

UP:मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2022 ऑनलाइन आवेदन

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2022 का शुभारंभ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा की गयी है। यह योजना ग्रामोद्योग बोर्ड के व्यक्तिगत उद्यमियों को बैंकों से ऋण सहायता उपलब्ध कराने में सहायक होगी। राज्य सरकार का योजना को शुरू करने का मुख्य लक्ष्य यह है की ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ रही बेरोजगारी की समस्या दर को कम करना। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को उनके ही ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार उपलब्ध कराया जायेगा|

इस योजना  के अंतर्गत उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार  प्रदान करने के लिए 25 लाख रूपये तक की आर्थिक सहायता राज्य सरकार द्वारा प्रदान (State government provided financial assistance up to Rs 25 lakh for providing self-employment to unemployed youth.) की जाएगी| Yuva Swarozgar Yojana 2022 के तहत उत्तर प्रदेश के योग्य बेरोजगार  युवाओं को कम ब्याज दर में लोन सुविधा प्रदान की जाएगी ।

इस योजना के तहत राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओ को ही पात्र माना जायेगा । Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana 2022 के तहत उद्योग क्षेत्र के लिए 25 लाख रूपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी और सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रूपये की वित्तीय सहायता प्रदना की जाएगी । साथ ही सरकार द्वारा परियोजना लागत की कुल राशि की 25 % मार्जिन मनी सब्सिडी (Margin Money Subsidy) भी दी जाएगी । उधोग क्षेत्र के लिए अधिकतम 6.25 लाख रूपये और सेवा क्षेत्र के लिए 2.50 लाख रूपये का मार्जिन मनी उपलब्ध कराई जाएगी ।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2022:

युवा को इस योजना का लाभ लेने के लिए पहले यूपी सरकार द्वारा नियम के अनुसार पात्रता प्रमाण देना होगा। यदि युवा इस ऋण के लिए पात्र होगा तो ही उसे मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ प्राप्त होगा। UP Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana के तहत 25 लाख की वित्तीय सहायता तो दी ही जाएगी साथ में सेवा क्षेत्र के लिए 10 लाख रुपए की धन राशि भी उपलब्ध कराई जाएगी और साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा लागत की कुल राशि 25% की मार्जिन मनी सब्सिडी भी दी जाएगी। इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2022 से जुडी जानकारी देने का प्रयास कर रहे हैं जिससे आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ उठा सकते हैं |

 UP Mukhyamantri Yuva Swarozgar Yojana की ऑफिसियल वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करे| 

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2022 के लिए आवश्यक दस्तावेज :

  1. आधार कार्ड
  2. मोबाइल नंबर
  3. प्रोजेक्ट प्रोफाइल समरी
  4. आयु प्रमाण पत्र
  5. जन्म प्रमाण पत्र
  6. जाति प्रमाण पत्र
  7. निवास प्रमाण पत्र
  8. पासपोर्ट साइज फोटो
  9. शैक्षिक योग्यता संबंधी प्रमाण पत्र (स्कूल या कॉलेज के सर्टिफिकेट)

आवेदन हेतु पात्रता एवं मानदंड

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना UP का आवेदन करने के लिए आपको निर्धारित की गयी पात्रताओं को पूरा करना होगा। अगर आप इन पात्रताओं को किसी कारण से पूरा नहीं कर सकेंगे तो आप इस योजना का भी लाभ नहीं उठा पाएंगे। नीचे हमने कुछ पॉइंट के माध्यम से मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना UP की पात्रता के बारे में बताया है

|1-आवेदक उत्तरप्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए एवं उसकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक होनी चाहिए।

2-आवेदक की न्यनूतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल अथवा समकक्ष उत्तीर्ण होना चाहिए।

3-आवेदक को किसी भी राष्ट्रीकृत बैंक/ वित्तीय संस्था/ सरकारी संस्था इत्यादि का चूककर्ता नही होना चाहिए।

4-आवेदक द्वारा पूर्व में संचालित प्रधानमंत्री रोजगार योजना, वर्तमान में संचालित प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री रोजगार योजना या केन्द्र अथवा राज्य सरकार द्वारा संचालित अन्य किसी स्वरोजगार योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त न किया गया हो।

5-आवेदक अथवा उसके परिवार के किसी सदस्य को योजनान्तगर्त केवल एक बार ही लाभान्वित किया जायेगा।

6-आवेदक द्वारा पात्रता की शर्तो को पूर्ण किये जानेके सम्बन्ध में शपथ-पत्र प्रस्तुत किया जाना अनिवार्य होगा।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2022 के लाभ

उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गयी इस योजना के अंतर्गत बहुत सारे लाभ प्रदान किये जायेगे , जिसको हमने सूचीबद्ध करने का प्रयास किया है |

  • Yuva Swarozgar Scheme का लाभ उत्तर प्रदेश के सभी शिक्षित युवा उठा सकते हैं।
  • युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत सभी अनुसूचित जाति जनजाति महिलाओं को आरक्षण मिलेगा।
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत पुरुष और महिलाओं दोनों को लाभ प्रदान किया जायेगा।
  • मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना UP में कोई एक व्यक्ति अपना उद्योग शुरू करेगा तो उससे बहुत से लोगो को रोजगार प्रदान करेगा।
  • मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के अनुसार 21% अनुसूचित जाति जनजाति बेरोजगारों को लाभ दिया जायेगा।
  • ऋण प्राप्त करने के बाद जो व्यक्ति कम लागत में कार्य करेंगे सरकार द्वारा उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।
  • युवाओं को उद्योग क्षेत्र को खोलने के लिए 25 लाख रुपए का ऋण दिया जायेगा और जो अन्य सर्विस सेक्टर में कार्य करने के लिए 10 लाख का लोन दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2022 में आवेदन कैसे करे?

राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी इस योजना के तहत आवेदन करना चाहते है तो वह नीचे दिए गए स्टेप्स का अवलोकन करे |

STEP 1: सर्वप्रथम आवेदक को उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निर्देशालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2021

STEP 2: होम पेज पर आप को लॉगिन ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आवेदन लॉगिन पर क्लिक करना होगा |

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2021

STEP 3: आवेदक लॉगिन पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा | इस पेज में लॉगिन सेक्शन के नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करना होगा |

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2021

STEP 4: नवीन उपयोगकर्ता पंजीकरण पर क्लिक करते ही एक नया फॉर्म ओपन होगा जिसमे सभी जानकारी जैसे योजना , नाम , पिता का नाम , जन्मतिथि , मोबाइल नंबर ,ईमेल आईडी राज्य ,जिला आदि का चयन करना होगा।

STEP 5: सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा। इस तरह आपका पंजीकरण पूरा हो जायेगा।

युवा स्वरोजगार योजना में लॉगिन कैसे करे ?

STEP 1: सर्वप्रथम आवेदक को उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निर्देशालय की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2021

STEP 2: होम पेज पर आप को लॉगिन ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आवेदन लॉगिन पर क्लिक करना होगा |

STEP 3: आवेदक लॉगिन पर क्लिक करते ही एक नया पेज ओपन होगा | इस पेज में लॉगिन सेक्शन के पंजीकृत उपयोगकर्ता लॉगिन में उपयोगकर्ता का नाम , पासवर्ड एंटर करते हुए कैप्चा कोड भी एंटर करना होगा |

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2021

STEP 4: कैप्चा कोड एंटर करने के बाद लॉगिन बटन पर क्लिक करना होगा |

STEP 5: अब आप पोर्टल पर लॉगिन हो गए हैं। आवेदन की पूरी जानकारी देख सकते हैं।

युवा स्वरोजगार योजना में कितने प्रतिशत का अंशदान जमा करना होगा :-

योजना का लाभार्थी बनने के बाद यदि आपको ऋण प्राप्त होता है और 2 साल तक आपका उद्योग सही रूप से चलता है तो आपका लिया हुआ ऋण सरकार उसे अनुदान में बदल देगी। आपको ये भी ध्यान रखना होगा की यदि आप इस योजना में आवेदन करते है तो इसके लिए पहले आपको अंशदान जमा करना होगा। जो सामान्य जाति के उम्मीदवार होंगे उन्हें परियोजना लागत का 10 प्रतिशत अंश जमा करना होगा। जो अनुसूचित जाति या जनजाति के लोग होंगे, या दिव्यांग होंगे तथा महिलाये होंगे उन्हें 5 प्रतिशत अंशदान जमा करना होगा। योजना के नियमानुसार सरकार किसी भी परियोजना की लागत का 25 प्रतिशत मार्जिन मनी उपलब्ध कराएगी।

अधिक जानकारी प्राप्त करने कि लिए आवेदक हमारी वेबसाइट http://enterhindi.com/की मदद ले सकते है |

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

Fino Payment Bank की CSP कैसे लें?

Fino Payment Bank CSP:-

Fino Payment Bank CSP– फिनो बैंक(Fino Bank) एक बैंकिंग सर्विसेज कंपनी है इस कंपनी ने पिछले दस वर्षों में, भारत के 28 राज्यों में 499 जिलों में 25000 से अधिक ब्रांच के साथ 100 मिलियन से अधिक ग्राहकों को बैंकिंग सर्विसेज प्रदान की है | यह कंपनी बहुत सी बैंकिंग सर्विसेज प्रदान करती है जैसे ; Current Account Opening, Savings Account Opening, Shubh Savings Account, Domestic Money Transfers, International Money Transfer, Aadhaar Enabled Payment System (AEPS), Cash at Point of Sale(POS), Micro ATM, Bill Payments, Mobile / DTH Recharge, Cash Management Services (For Multiple Clients), Health Insurance, Motor Insurance, आदि |

Fino Payments Bank Ltd, FINO PayTech Ltd. की एक subsidiary कंपनी है जिसे प्राइवेट बैंकिंग लाइसेंस के तहत बैंक के रूप में 4 अप्रैल, 2017 को Fino Payment Bank Ltd. नाम से चालू किया गया था और आज यह इंडिया के अन्दर बहुत बड़े लेवल पर बिज़नेस करती है और अपने ग्राहकों को बहुत अच्छी बैंकिंग सर्विसेज प्रोवाइड करती है |

Fino Bank की CSP क्या है:-

Fino Payment Bank CSP, बैंक की मिनी ब्रांच होती है जंहा पर सभी बैंकिंग सर्विसेज मुहैया कराई जाती हैं जैसे ; बैंक खाते में पैसे को जमा कर सकते हैं और बैंक खाते से पैसे को निकाल सकते हैं और बिल पेमेंट, बीमा भुगतान, मोबाइल रिचार्ज, बैंकिंग लोन की सेवाएं, सेविंग अकाउंट करंट अकाउंट, ऐसी सभी सर्विसेज दी जाती है ये csp (Customer Services Point) ग्रामीण व शहर के उन इलाको में ओपन किया जायेगे जंहा पर बैंकिंग सर्विसेज प्रोवाइड नही हो रही है और वंहा बैंकिंग सर्विसेज की बहुत ज्यादा जरुरत है | और कोई भी person थोड़ी सी इन्वेस्टमेंट के साथ Fino Payment Bank CSP ले सकता है और अच्छे पैसे कमा सकता है |

Fino Payment Bank Csp के लिए पात्रता:-

  • आवेदक जहा बैंक ऑफ इंडिया ग्राहक सेवा केंद्र खोलना चाहते है आप उस क्षेत्र के निवासी होने चाहिए|
  • Fino Payment Bank Csp Agent बनने के लिए आप की उम्र 18 साल या इससे अधिक की होनी चाहिए |
  • आवेदक कम से कम 12th पास होने चाहिए |
  • Applicant के पास बेसिक कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए |
  • फिनो पेमेंट्स बैंक एजेंट बनने के लिए आपके पास आप की दुकान होनी चाहिए |
  • आपके पास एक लैपटॉप या मोबाइल होना चाहिए |
  • आवेदक  IIBF Institute से Business Corespondent Exam. में पास होने चाहिए |
  • Applicant के पास पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र होना चाहिए |
  • आवेदक के पास आधार कार्ड और पैन कार्ड होना चाहिए |
  • आपके पास 1 फिंगर प्रिंट डिवाइस होनी चाहिए |

फिनो बैंक की CSP खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • पैन कार्ड (Pan Card)
  • दो पासपोर्ट फोटो (Two passport photos)
  • आधार कार्ड (Aadhar Card)
  • ड्राइविंग लाइसेंस (Driving license)
  • बिजली बिल, राशन कार्ड (Electricity bill, ration card)
  • निवासी पता प्रमाण पत्र (Resident address certificate)
  • जहाँ आप Csp खोल रहे है उस दुकान के पते का प्रमाण पत्र

Fino Payment Bank CSP पर उपलब्ध सुविधाएँ:-

  • खाता खुलवाना
  • नकद निकासी
  • नकद जमा
  • मिनी स्टेटमेंट
  • बैलेंस पूछताछ
  • मनी ट्रांसफर
  • अंतर्राष्ट्रीय मनी ट्रांसफर
  • खाता खोलना: वर्तमान और बचत खाता
  • आधार सक्षम भुगतान प्रणाली (एईपीएस)
  • प्वाइंट ऑफ सेल (पीओएस) पर नकद
  • बिल भुगतान
  • मोबाइल / डीटीएच रिचार्ज
  • नकद प्रबंधन सेवाएं (एकाधिक ग्राहक)
  • यात्रा बुकिंग (एयर / रेल / होटल) |

Fino Payment Bank CSP खोलने के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करे:-

Fino Payment Bank CSP
  • Home Page पर Merchant का आप्शन मिलेगा उसके ऊपर क्लिक करे फिर एक नया पेज ओपन होगा वंहा Register का आप्शन मिलेगा |
Fino Payment Bank CSP
  • Register के आप्शन पर क्लिक करे फिर एक फॉर्म ओपन होगा |
Fino Payment Bank CSP
  • Form के अन्दर सभी डिटेल भरे और Apply Now के ऊपर क्लिक करे |
  • आवेदन फॉर्म भरने के बाद फिनो पेमेंट बैंक सीएसपी  अधिकारी आपसे संपर्क करेंगे और आपको इसका बीसी पॉइंट दे दिया जाएगा |

Fino Payment Bank CSP के अन्दर कमीशन :-

Input For VolumeParticular3K Model30K Model50k Model
Account OpenSaving Account101010
Account OpenCurrent Account202020
Account OpenSaving Account354040
Account OpenCurrent Account556060
TransactionCash Deposit0.1% Max 150.1% Max150.1%Max 15
TransactionCash Withdrawl0.1%Max 150.1%Max 150.1%Max 15
TransactionFund Transfer555
TransactionMATM0.20%0.30%0.35%
TransactionAEPS0.18%0.35%0.35%

फिनो बैंक की CSP के फायदे:-

Fino Payment Bank CSP का फ़ायदा उन लोगो के लिए है जिनके आस पास बैंक की सुविधा नही है और बैंक के काम के लिए दूर जाना पड़ता है क्योकि कियोस्क बैंकिंग किसी भी बैंक के लिए एक Branch के रूप में काम करता है |

  • मिनी बैंकिंग सबसे बड़ा फायदा बैंक नही जाना पड़ता है |
  • इससे बैंको में लगने वाली लम्बी लाइन भी कम हो गयी है |
  • CSP बैंकिंग के जरिये लोगो को रोजग़ार भी मिला है |
  • कोई भी व्यक्ति CSP Center को खोलकर आसानी से पैसे कमा सकता है |

Frequently Asked Questions (FAQ):-

Fino Payment Bank क्या है?

Fino Payment Bank एक वित्तीय सेवा प्रदाता बैंक है जहां पर आपको सभी प्रकार की बैंकिंग संबंधी सेवाएं प्रदान की जाती है Fino Payment Bank रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त पेमेंट बैंक|

क्या है Fino Payment Bank CSP?

Fino Payment Bank CSP बैंक का एक छोटा रूप है| जहां पर आपको फिनो पेमेंट बैंक की सारी सेवाएं इसके मर्चेंट केंद्र के पास प्रदान की जाती हैं| अगर आप भी एक फिनो पेमेंट बैंक मर्चेंट बनते हैं तो आप भी फिनो पेमेंट बैंक की सारी सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं|

क्या Fino Payment Bank CSP में अकाउंट ओपनिंग कर सकते हैं?

जी हां अगर आप Fino Payment Bank CSP लेते हैं तो आपको यहां पर खाता खोलने की सेवा प्रदान की जाती है आप यहां पर Fino Payment Bank के अकाउंट खोल सकते हैं |

क्या Fino Payment Bank में खाता खोलने पर हमें पासबुक और डेबिट कार्ड दिया जाता है?

जी हां अगर आप Fino Payment Bank मैं अपना खाता खोलते हैं तो आपको एटीएम कार्ड और साथ में पासबुक भी प्रदान की जाती है |

Fino Payment Bank बीसी एजेंट एटीएम कार्ड और पासबुक किट कहां से प्राप्त करेंगे?

जब आप एक फिनो पेमेंट बैंक एजेंट बन जाते हैं तो आपको यह एटीएम ऑर्डर करनी होती है | किसके लिए आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से SMS भेजना होता है | उसके बाद यह किट आपके एड्रेस पर कोरियर के माध्यम से भेज दी जाती हैं |

क्या हम Fino Payment Bank के साथ मिनी एटीएम मशीन लगवा सकते हैं|

जी हां अगर आप एक Fino Payment Bank Merchant बनते हैं तो आप अपनी दुकान पर इसका मिनी एटीएम डिवाइस लगवा सकते हैं |

बिहार मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

बिहार मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना:-

बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना (Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana) के तहत मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना (Mukhyamantri Balika Sanatak Protsahan Yojana) चलाई जा रही है | यह सरकारी योजना राज्य की छात्राओं को मुख्यधारा में लाने के साथ-साथ उन्हे आत्मनिर्भर बनाएगी | मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना 2021 के अंतर्गत किसी भी विषय में स्नातक उत्तीर्ण करने वाली सभी छात्राओं को 25-25 हजार रुपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में दी जाएगी |

बिहार मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत दी जाने वाली 25 हजार रुपए प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने के बाद ही छात्रा को उसके बचत खाते में राशि का भुगतान किया जाएगा | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के अंतर्गत अबतक 5.96 लाख लाभार्थियों को लाभांवित किया गया है | वित्तीय वर्ष 2020-21 में अबतक 52 करोड़ रूपये व्यय किये गये है |

मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

  • उम्मीदवार छात्राओं को सबसे पहले ई-कल्याण के आधिकारिक पोर्टल http://edudbt.bih.nic.in/ पर जाना होगा |
  • यहाँ पर आपको ऊपर इमेज में दिखाये गए दोनों में से किसी एक लिंक or http://164.100.37.21/EDUDBT/InstructionManual.aspx पर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद कुछ इस तरह का पेज खुलेगा, यहाँ पर आपको एरो के जरिये दिखाये गए “पंजीकरण करने के लिए यहां क्लिक करें” के लिंक पर क्लिक करना है |
बिहार मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना
  • Direct Link for मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना ऑनलाइन फॉर्म | CM Balika Protsahan Online Application Formhttp://164.100.37.21/EDUDBT/Register.aspx
  • ऊपर दिये गए लिंक पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना हेतु बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा |
बिहार मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना
  • यहाँ पर आपको पूछी गई जानकारी ध्यानपूर्वक भर कर “Register” के बटन पर क्लिक करना है |
  • जिसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा |

रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको “User Id और Password” का उपयोग करके “लॉगिन करने के लिए यहां क्लिक करें” के लिंक पर क्लिक करके लॉगिन करना है or http://164.100.37.21/EDUDBT/Login.aspx?Id=19 और आगे की प्रक्रिया को पूरा करना है |

राजस्थान सरकार ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना 2021:-

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना 1 मई 2021 से आरंभ होने जा रही है | इस योजना के अंतर्गत सरकारी एवं योजना से जुड़े निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर लाभार्थी को ₹500000 तक के निशुल्क इलाज की सुविधा प्रदान की जाएगी | मुख्यमंत्री जी द्वारा 27 मार्च 2021 को एक बैठक का आयोजन किया गया था। इस बैठक में मुख्यमंत्री ने इस योजना की तैयारियों को लेकर समीक्षा की है | मुख्यमंत्री जी द्वारा यह भी बताया गया कि प्रदेश के नागरिकों को मुख्यमंत्री निशुल्क दवा और जांच योजना के माध्यम से ओपीडी में निशुल्क चिकित्सा का लाभ पहले से प्राप्त हो रहा था |

  • अब इस योजना के माध्यम से अस्पताल में भर्ती होने पर भी निशुल्क इलाज प्रदान किया जाएगा | अब प्रदेश के सभी परिवार ₹500000 तक की स्वास्थ्य बीमा का लाभ प्राप्त कर सकेंगे | Mukhyamantri Chiranjeevi Svasthya Bima Yojana 2021 के माध्यम से चिकित्सा में होने वाले बड़े खर्च से लोगों को मुक्ति मिलेगी | इसी के साथ प्रदेश के हर एक नागरिक को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त होगी | इस योजना के अंतर्गत उन परिवारों को पंजीकरण करवाना होगा जो राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम और सामाजिक आर्थिक जनगणना में शामिल नहीं है |

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पंजीकृत लाभार्थी स्टैटिसटिक्स:-

कृषक (लघु एवं सीमांत)1458607
संविदा कर्मी (समस्त विभाग/बोर्ड/निगम/सरकारी कंपनी)66995
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA)10489833
सामाजिक आर्थिक जनगणना (SECC 2011) के पात्र परिवार1199
निरीक्षक एवं असहाय परिवार covid-19 ex-gratia298739
निशुल्क श्रेणी के अलावा सभी परिवार ₹850 प्रति परिवार प्रतिवर्ष742466

राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया:-

यदि आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको निम्नलिखित प्रक्रिया को फॉलो करना होगा |

पहला चरण

  • सर्वप्रथम आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://health.rajasthan.gov.in/content/raj/medical/bhamashah-swasthya-bima-yojana/MMCSBY.html पर जाना होगा |
राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना
  • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा |
  • होम पेज पर आपको रजिस्ट्रेशन के सेक्शन के अंतर्गत Click Here के लिंक पर क्लिक करना होगा |
मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
  • इसके पश्चात आपको Redirect to SSO के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना
  • अब यदि आप अपने पोर्टल पर पहले से रजिस्ट्रेशन किया हुआ है तो आपको अपना लॉगइन आईडी, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करके लॉगइन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • यदि आपने पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया हुआ है तो आपको Registration के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
Mukhyamantri Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana
  • अब आपके सामने एक नया पेज खुलकर आएगा जिसमें आपको अपनी कैटेगरी का चयन करना होगा जो कि कुछ इस प्रकार है |
    • सिटीजन
    • उद्योग
    • गवर्नमेंट एम्पलाई

दूसरा चरण

  • इसके पश्चात आपको पंजीकरण करने के लिए नीचे दिए गए विकल्पों में से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा |
  • अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी होगी |
  • अब आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • इस प्रकार आप पोर्टल पर पंजीकरण कर पाएंगे |
  • इसके पश्चात आपको Login के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपका अपना यूजर नेम, पासवर्ड तथा कैप्चा कोड दर्ज करना होगा |
  • इसके बाद आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • अब आपके सामने एक नया पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको ABMGRSBY एप्लीकेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा |
  • यदि आप पुराने यूजर हैं तो आपको अपना यूजर नेम और पासवर्ड दर्ज करना होगा और यदि आप नए यूजर हैं तो आपको न्यू यूजर के विकल्प पर क्लिक करना होगा और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी होगी |
  • इसके पश्चात आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुलकर आएगा |
  • आपको पंजीकरण फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा |
  • अब आपको सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अपलोड करना होगा |
  • इसके पश्चात आपको सबमिट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत आवेदन कर पाएंगे |

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया :-

  • सर्वप्रथम आपको ग्राम पंचायत स्तर पर या फिर ब्लॉक स्तर पर आयोजित इस योजना के पंजीकरण शिविर में जाना होगा |
  • इसके पश्चात आपको शिविर से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का पंजीकरण फॉर्म प्राप्त करना होगा |
  • अब आपको इस फॉर्म में पूछी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे कि आपका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करना होगा |
  • अब आपको फॉर्म से सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को अटैच करना होगा |
  • इसके बाद आपको यह फॉर्म शिविर में जमा करना होगा |
  • इस प्रकार आप मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन कर पाएंगे |
  • अब आपको शिविर से एक रेफरेंस नंबर प्राप्त होगा |
  • आपको इस रेफरेंस नंबर को संभाल कर रखना होगा |
  • इस रेफरेंस नंबर के माध्यम से आप अपने आवेदन की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं |

राजस्थान बजट में CM Chiranjeevi Universal Health Scheme:-

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की घोषणा सन 2021–22 के बजट के माध्यम से की गई थी | इस योजना के माध्यम से सभी लाभार्थियों को सरकारी एवं एंपैनल निजी अस्पताल ने प्रतिवर्ष ₹500000 तक का मुफ्त इलाज करवाने का प्रावधान है | इस योजना के अंतर्गत लगभग 1576 पैकेज और प्रक्रियाओं को शामिल किया गया है | मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के अंतर्गत अब तक 1.31 करोड़ परिवारों ने पंजीकरण कराया है | 1 मई 2021 तक लगभग 20000 से अधिक लोगों ने इस योजना के माध्यम से अपना मुफ्त इलाज कराया है |

उन सभी परिवारों से भी निवेदन किया है जिन्होंने इस योजना के अंतर्गत अभी तक पंजीकरण नहीं करवाया है कि वह 31 मई 2021 से पहले पहले पंजीकरण करवा ले | यदि उनके द्वारा  31 मई से पहले पंजीकरण नहीं करवाया गया तो उन्हें पंजीकरण करवाने के लिए 3 महीने का इंतजार करना होगा |

Frequently Asked Questions (FAQs):-

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना क्या है?

माननीय मुख्यमंत्री महोदय द्वारा बजट घोषणा 2021-22 में ’यूनिवर्सल हैल्थ कवरेज’ को प्रदेश में लागू करने की घोषणा की है जिसकी अनुपालना में दिनांक 1 मई 2021 से प्रदेश में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की शुरूआत की जा रही है | मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में प्रदेश के प्रत्येक परिवार को 5 लाख रूपये तक का स्वास्थ्य बीमा दिया जा रहा है जिसमें राज्य के सभी परिवार एवं आयुवर्ग के लोग सम्मिलित है | इसमें कोविड सहित 1576 पैकेजेज एवं प्रोसिजर्स सम्मिलित है | योजनार्न्तगत अस्पताल में भर्ती के 5 दिन पहले एवं 15 दिन बाद तक का उपचार व्यय शामिल है |

चिरंजीवी योजना में कौन-कौन जुड़ सकता है?

राजस्थान का हर परिवार इस योजना से जुड सकता है | सरकारी कर्मचारियों के परिवार को इस योजना से जुडने की आवश्यकता नही है क्योंकि उनके लिए राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम योजना लाई जा रही है |

आवेदक को इस बात का पता कैसे लगेगा कि उसका रजिस्ट्रेशन चिरंजीवी योजना में हो चुका है?

चिरंजीवी योजना में पंजीकरण होने पर एक पॉलिसी का कागज ई-मित्र केन्द्र द्वारा आवेदक को दिया जाएगा |

क्या इलाज के दौरान मुझसे किसी भी तरह की राशि वसूल की जायेंगी?

नहीं। इस योजना के अन्तर्गत सम्पूर्ण सुविधाएँ पूर्णतः निःशुल्क (कैशलेस) है |

इस योजना के अर्न्तगत बीमा कवरेज राशि क्या है?

इस योजना में सामान्य बीमारियों हेतु रू. पचास हजार तथा गंभीर बीमारियों हेतु रू. साढे चार लाख तक का बीमा कवर प्रति परिवार प्रति वर्ष दिया जायेगा |

क्या जिनके पास भामाशाह कार्ड है उन्हे भी जन-आधार कार्ड बनवाना होगा?

नहीं। पूर्व में जारी भामाशाह कार्ड के स्थान पर राज्य सरकार द्वारा निःशुल्क जन-आधार कार्ड वितरित किये गये है | जो परिवार नवीन कार्ड के लिए आवेदन करते है, उन्हे जन-आधार कार्ड जारी किया जाता है |

चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना राजस्थान के लिए कोई हेल्पलाइन नंबर है क्या?

हाँ, इसके संबंध में सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया जो इस प्रकार है: 18001806127

Chiranjeevi Swasthya Bima Yojana Rajasthan का प्रीमियम कितना है?

पात्र परिवार बीमा प्रीमियम के तोर पर 50% राशि यानि न्यूनतम 850/- रूपये सालाना प्रीमियम के रूप में भरना होगा|