Bharat LPG गैस बुकिंग हेतु मोबाइल नंबर कैसे Update करें?

3
7689
Bharat LPG गैस बुकिंग

Bharat LPG गैस बुकिंग:-

Bharat LPG गैस बुकिंग– Bharat गैस, Indane गैस और HP गैस यह भारत के सबसे बड़ी LPG cylinder देने वाली कंपनिया है | आप के रसोई इनमें से किसी न किसी एक कंपनी का gas cylinder अवश्य होगा | लॉकडाउन के समय जब लोगों का घर से निकलना बंद हो गया है ऐसे में इन तीनो कंपनियों का cylinder book करने के लिए आपको mobile से कॉल लगाना पड़ेगा |

इस स्तिथि में अगर गैस लेते समय दिया गया mobile नंबर बंद है या घूम गया है तो आपको बड़ी परेशानी हो सकती है | हालाकि आप gas agency में जा कर गैस बुक कर सकते है लेकिन lpg कनेक्शन के साथ mobile नंबर लिंक होना बेहद जरुरी है | क्योंकि उसी से आपको ज्ञात होता है की आपकी सब्सिडी आयी या नहीं |

LPG GAS connection के साथ मोबाइल नंबर लिंक होने के फायदे:-

  1. आप घर बैठे ही अपना गैस सिलिंडर ऑनलाइन कर सकते हो।
  2. एलपीजी गैस से सम्बंधित सभी जानकारी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल में SMS द्वारा मिलेगी।
  3. आज-कल गैस की कितनी कीमत चल रही है, इस जानकारी आपको पंजीकृत मोबाइल पर मेसेज के द्वारा मिल जाएगी।
  4. गैस सब्सिडी की कीमत कितनी है और यह कब आपके बैंक में जमा हो गयी है, इसकी जानकारी आपको हमेशा मिलती रहेगी |

Bharat गैस में मोबाइल नंबर Update करने की प्रक्रिया:-

Mobile App के माध्यम से:

  • इस तरीके के लिए आपके पास पुराना मोबाइल नंबर मौजूद होना जरुरी है।
  • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल में Bharatgas Mobile App (APK) को डाउनलोड करना होगा।
  • उसके बाद, अपने पुराने Mobile Number से App में लॉगिन करें |
Bharat LPG गैस बुकिंग
  • अब अपनी डिटेल्स वेरीफाई करे और ‘Proceed’ बटन दबाये।
  • अगले स्क्रीन पर OTP दर्ज करे। यह ओटीपी आपके पुराने Mobile Number पर आयेगा।
  • इसके बाद, मुख्य पेज से ‘Service Request’ पर क्लिक करे |
Bharat LPG गैस बुकिंग
  • अगले पेज में ‘Bharat Gas Mobile Number Change Request’ के आप्शन को चुने।
  • अब नया mobile number दर्ज करे |
  • उसके बाद,एक कागज पर अब अपना नया mobile number , number change करने की वजह लिखे और अपनी signature करे |
  • अब App से image के चिन्ह पर क्लिक करे और कैमरा से यह कागज का फोटो निकाले |
  • Submit बटन दबाने पर आपकी request दर्ज हो जायेगी और कुछ हीसमय में आपका mobile number बदल दिया जाएगा |

Gas Agency में जाकर:-

भारत गैस में Mobile Number Update करने के लिए आपको गैस एजेंसी में जाना होगा और फॉर्म भरने के बाद, आपका मोबाइल नंबर बदल दिया जाएगा |

  • सबसे पहले अपने Bharat Gas Agency के कार्यालय में जाए और मोबाइल नंबर अपडेट/बदलने के बारे में बताये |
  • उसे बाद, दिए गए निर्धारित फॉर्म को सही से भरे |
  • फॉर्म में अपना Consumer Number, पुराना मोबाइल नंबर, और नया Mobile Number आदि पूछी गयी सभी जानकारी भर दे |
  • अब यह फॉर्म को हेल्प डेस्क पर जमा कर दे |
  • एक दिन के अन्दर आपका Bharat Gas Booking Mobile Number Change का काम हो जाएगा |

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here