मध्यप्रदेश e-कृषि यंत्र अनुदान योजना 2022 के अंतर्गत पंजीकृत किसानों की सूची देखें?

0
7474
e-कृषि यंत्र अनुदान योजना किसानों की सूची

e-कृषि यंत्र अनुदान योजना किसानों की सूची:-

E-Krashi Yantra Anudaan Schemeमध्य प्रदेश सरकार किसानो की आमदनी बढ़ाने एवं प्रदेश के किसानो को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रकार की योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान जी भी किसानो भाइयों के कल्याण हेतु प्रतिबद्ध हैं इसी का जीता जगता उदाहरण हैं की मध्यप्रदेश को लगातार 5वीं बार कृषि कर्मण्य अवार्ड से नवाजा गया हैं यह माननीय मुख्यंत्री जी एवं उनके द्वारा किसान कल्याण हेतु चलायी जा रही योजनाओं का ही नतीजा हैं | इन्ही योजनाओं में से एक हैं मध्यप्रदेश e-कृषि यंत्र अनुदान योजना 2022 जिसके बारे में आज हम विस्तार से चर्चा करेंगे |

मध्य प्रदेश सरकार ने कृषि उपकरण पर सब्सिडी प्रदान की है | ताकि किसानों को नए तकनीकी उपकरण उपलब्ध करवाए जा सके। मध्य प्रदेश के सभी प्रकार के कृषि यंत्रों के लिए आवेदन किसान ऑनलाइन ई कृषि यंत्र अनुदान पोर्टल पर कर सकते हैं | परंतु सभी किसान भाइयों को यह ध्यान रखना होगा कि आवेदन के समय किसानों को अपनी उंगलियों का निशान देना होता है | इसलिए आवेदन आप वहीं से करें जहां पर बायोमेट्रिक मशीन उपलब्ध हो। इस आवेदन को करने के लिए आप अपने नजदीक में मौजूद कॉमन सर्विस सेंटर (CSCs) का सहारा ले सकते हैं |

इसके लिए आपको स्टेट गवर्नमेंट की किसान कृषि यंत्र Subsidy की ऑफिसियल वेबसाइट e Krishi Yantra Anudan Portal MP पर जाना होगा | यह स्कीम MP Dage विभाग द्वारा निकाली गयी है | इसको आप घर बैठे रजिस्ट्रशन कर सकते है तथा ये फॉर्म निशुल्क है | यह योजना कृषि उपकरण पर सब्सिडी प्रदान करती है | इस योजना की बड़ी बात यह है कि किसान ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

मध्यप्रदेश e-कृषि यंत्र अनुदान योजना 2022 की मुख्य बातें:-

  • कृषक द्वारा ऑनलाइन प्रस्तुत अभिलेखों के आधार पर जिला अधिकारी द्वारा ऑनलाइन क्रय स्वीकृति आदेश जारी किया जायेगा |
  • क्रय स्वीकृति आदेश जारी होने के 20 दिवस में सामग्री का क्रय कर प्रकरण डीलर के माध्यम से निर्माता को प्रेषित किया जाना आवश्यक होगा |
  • आवेदन निरस्त होने के उपरांत आप को आगामी 6 माह तक आवेदन प्रस्तुत करने की पात्रता नहीं होगी |
  • कृषक को सामग्री पर अनुदान का लाभ उसी स्थिति में प्राप्त होगा जब वह सामग्री हेतु अनुदान की पात्रता शर्तो की पूर्ती करते हों | पात्रता की विस्तृत शर्ते पोर्टल पर दी गई है |
  • चयनित डीलर के माध्यम से कृषक अपने अभिलेख के साथ-साथ देयक की प्रति एवं सामग्री के विवरण भी पोर्टल में दर्ज कराये |
  • एक बार डीलर का चयन किये जाने पर डीलर पुनः बदलना संभव नहीं होगा|
  • योजनांतर्गत अपात्र कृषकों को सामग्री क्रय पर अनुदान का लाभ प्राप्त नहीं होगा |
  • स्वयं की पात्रता सुनिश्चित करने के उपरांत ही कृषक सामग्री क्रय की कार्यवाही करें | अपात्र होने के बाद भी यदि आप सामग्री का क्रय करते है तो आपको अनुदान नही दिया जायेगा तथा विभाग इसके लिए उत्तरदायी नही होगा |
  • डीलर को कृषक द्वारा यंत्र/सामग्री की राशि का भुगतान बैंक ड्राफ्ट, चेक, ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से ही किया जाना होगा | नगद राशि स्वीकार नहीं की जायेगी |
  • डीलर के माध्यम से अभिलेख एवं देयक आदि पोर्टल पर अपलोड करने के 7 दिवस में विभागीय अधिकारी द्वारा सामग्री तथा अभिलेखों का भौतिक सत्यापन किया जायेगा |

मध्यप्रदेश e-कृषि यंत्र अनुदान योजना 2022 के पंजीकृत किसानों की सूची:-

मध्यप्रदेश e-कृषि यंत्र अनुदान योजना 2022 के पंजीकृत किसानों की सूची ऑनलाइन देखने के लिए आपको नीचे दिए गए चरणों का पालन करना होगा |

  • मध्यप्रदेश e-कृषि यंत्र अनुदान योजना 2022 के पंजीकृत किसानों की सूची ऑनलाइन देखने के लिए सबसे पहले किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा । आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए इस लिंक https://dbt.mpdage.org/Modules/Lottery/Frm_Lottery_Generated_Report.aspx पर क्लिक करें |
  • उपरोक्त लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पेज MP Krishi Yantra Anudan List खुलेगा, जैसा नीचे दर्शाया गया है |
e-कृषि यंत्र अनुदान योजना किसानों की सूची

यहां आपको सभी पूछी गयी जानकारी जैसे वित्तीय वर्ष, विभाग,जिला, यन्त्र,कृषक वर्ग,जोत श्रेणी,जेंडर को सही से भरना होगा और अंत में “Submit” के बटन पर क्लिक करना होगा | अब आपको कृषि उपकरण अनुदान योजना ऑनलाइन लिस्ट दिख जाएगी | आप इसमें अपना नाम खोज सकतें है और ऐसे प्रिंट भी कर सकतें हैं |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here