Home Blog Page 183

क्या आपको भी कोरोना वायरस की जांच करानी है? इन सेंटर पर दें सैंपल |

कोरोना वायरस का टेस्ट कहाँ करवाएं?- कोरोना टेस्टिंग लैब:-

कोरोना वायरस का टेस्ट कहाँ करवाएं?- राज्य सरकारों की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक कोरोना से संक्रमितों की संख्या सोमवार की सुबह तक 1200 हो गई, वहीं अब तक 32 लोगों की जान चली गई है | Indian Council of Medical Research (ICMR) ने मामलों में कमी लाने के लिए लैब संख्या बढ़ा दी है | ताजा अपडेट के मुताबिक पूरे देश में 132 सरकारी लैबों को इसके लिए अधिकृत किया गया है. इसके अलावा 26 प्राइवेट लैबों को भी कोरोना वायरस के टेस्ट की अनुमति दी गई है | देश भर में कोरोना वायरस के 130 से भी ज्यादा टेस्टिंग सेंटर बनाए गए हैं | कोरोना का लक्षण दिखने या खतरा होने पर यहां से जांच कराई जा सकती है |

Related: कोरोना वायरस का टेस्ट कैसे होता है? जानिए पूरी जानकारी

सरकारी लैब में पहली और दूसरी जांच मुफ्त की जाएगी | Indian Council of Medical Research (ICMR) की गाइडलाइन के मुताबिक, प्राइवेट लैब कोरोनावायरस की जांच के लिए 4500 रुपए से अधिक राशि चार्ज नहीं कर सकती | इसमें 1500 रुपए स्क्रीनिंग और अतिरिक्त 3,000 रुपए कन्फर्मेशन टेस्ट का शामिल है |

ICMR द्वारा मंजूरी प्राप्त लैब:- कोरोना वायरस का टेस्ट कहाँ करवाएं?

देश भर में कोरोना वायरस के 130 से भी ज्यादा टेस्टिंग सेंटर बनाए गए हैं | आप यहां उनकी राज्यवार सूची देख सकते हैं |

Andhra Pradesh

1. Siddhartha Medical College, Vijayawada

2. Rajeev Gandhi Institute of Medical Sciences, Kadapa

3. Rangaraya Medical College, Kakinada

4. Guntur Medical College, Guntur

Assam

5. Silchar Medical College, Silchar

6. Jorhat Medical College, Jorhat

7. Tezpur Medical College, Tezpur

8. Fakhruddin Medical College, Barpeta

Bihar

9. Patna Medical College, Patna

10. Darbhanga Medical College, Darbhanga

11. S K Medical College, Muzaffarpur

Chandigarh

12. Government Medical College & Hospital, Chandigarh

Chhattisgarh

13. Late Sri BaliramKashyap Memorial Govt. Medical College, Jagdalpur

Delhi‐NCT

14. Lady Hardinge Medical College, New Delhi

Gujarat

15. Government Medical College, Surat

16. GMC, Bhavnagar

17. PDU GMC, Rajkot

18. Government Medical College & SSG Hospital, Vadodara

Jammu and Kashmir

19. Government Medical College, Srinagar

Jharkhand

20. Rajendra Institute of Medical Sciences, Ranchi

Karnataka

21. Vijayanagar Institute of Medical Science, Bellary

22. Gulbarga Institute Of Medical Sciences, Gulbarga

Kerala

23. Government Medical College, Thrissur

Ladakh

24. Sonam Namgyal Memorial Hospital, Leh

Madhya Pradesh

25. Bundelkhand Medical College, Sagar

26. MGM Medical College, Indore

27. Gajra Raja Medical College, Gwalior

28. S.S Medical College, Rewa

Maharashtra

29. Government Medical College, Miraj, Sangli

30. Seth GS Medical College & KEM Hospital , Mumbai

31. Government Medical college, Nagpur

32. Government Medical College, Aurangabad

33. V. M. Government Medical College, Solapur

34. Shri Bhausaheb Hire Government Medical College, Dhule

35. Government Medical College and Hospital & Superspeciality Hospital, Akola

Manipur

36. Regional Institute of Medical Sciences, Imphal

Odisha

37. SCB Medical College, Cuttack

Puducherry

38. Indira Gandhi Medical College & Research Institute, Puducherry

Rajasthan

39. RNT Medical College, Udaipur

40. AIIMS, Jodhpur

Tamil Nadu

41. Madurai Medical College, Madurai

42. Government Mohan Kumaramangalam Medical College, Salem

43. Government Medical College, Thiruvarur

44. Government Medical College, Villupuram

45. Tirunelveli Medical College, Tirunelveli

46. Coimbatore Medical College, Coimbatore

47. Madras Medical College, Chennai, Tamil Nadu

Telangana

48. Osmania Medical College, Hyderabad

49. Kakatiya Medical College, Nizampura, Warangal

Uttar Pradesh

50. UPUMS,(Formerly UPRIMS) Saifai

Uttarakhand

51. AIIMS, Rishikesh

52. Doon Government Medical College, Dehradun

West Bengal

53. Murshidabad Medical College & Hospital, Murshidabad,

Berhampur, West Bengal

54. Midnapore Medical College & Hospital, Midnapore

55. North Bengal Medical College, Darjeeling

56. Malda Medical College, Malda

57. RG Kar Medical College, Kolkata

सैंपल सेंटर्स की लिस्ट देखने के लिए इस लिंक पर भी क्लिक कर सकते हैं.

कोरोना वायरस से जुड़े सवालों के जवाब जो आपको खतरे से बचाएंगे?

कोरोना वायरस से जुड़े सवाल जवाबकोरोनावायरस (Covid-19):-

कोरोना वायरस से जुड़े सवाल जवाब– कोरोना वायरस की बीमारी दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर से शुरू हुई थी और अब तक 18,900 से ज्यादा लोगों की जान ले चुकी है | देशभर में लॉकडाउन और सरकार की बढ़ती सख्ती के बीच कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं | कई लोगों के मन में इस बीमारी को लेकर तमाम तरह के सवाल उठ रहे हैं | यह बीमारी क्या है, लक्षण कैसे पहचानें, कैसे इलाज करें, क्या इसका कोई घरेलू उपाय है, ऐसे सवालों के जवाब सभी जानना चाहते हैं |

कोरोनावायरस को लेकर कई मिथक भी लोगों तक पहुंच रहे हैं | चूंकि Covid-19 यानी नोवेल कोरोना वायरस आम लोगों के साथ डॉक्टरों और वैज्ञानिकों के लिए भी नया है | इसलिए इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा और सटीक जानकारी ही फिलहाल बचाव का सबसे कारगर तरीका है | आइये जानते हैं कोरोना वायरस से जुड़े सवाल जवाब के बारे में।

कोरोना वायरस से जुड़े सवाल जवाब:-

सवाल:- कोरोना वायरस के कई प्रकार होते हैं, यह कौन-सा कोरोना है?

जवाब:- यह चीन के वुहान में मिला कोरोना वायरस का नया प्रकार है | अब तक वैज्ञानिक कोरोना वायरस के 6 प्रकार जानते थे, कोविड-19 सातवां प्रकार है | यह नया प्रकार है इसलिए इसका नाम नोवल कोरोना वायरस है | अभी इसके स्रोत की जानकारी नहीं मिली है | माना जा रहा है कि यह पहले वुहान के मछली बाजार में कुछ जानवरों में आया और वहां से इंसानों में फैला |

सवाल:- इसका मेरे शरीर पर क्या असर होगा?

जवाब:- यह संक्रमण ऊपरी सांस/शव्सन तंत्र को प्रभावित करता है। जैसे नाक, कान, गला, फेफड़े आदि। लक्षण और इसका असर बढ़ने पर सांस लेने में तकलीफ होने लगती है |

सवाल:- यह फैलता कैसे है?

जवाब:- यह एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है | जब कोई व्यक्ति छींकता है, खांसता है या जोर से बोलता है, तो भी यह वायरस फैल सकता है | इन स्थितियों में मुंह से निकलने वाले छींटे इस वायरस को फैला सकते हैं | यह वायरस कई तरह की वस्तुओं और सतहों पर रह जाता है, जिन्हें छूने पर यह फैल सकता है | हालांकि खाने की वस्तुओं से आमतौर पर कोरोना नहीं फैलता है |

सवाल:- यानी कोई खांस या छींक रहा है, तो उसे  कोरोना वायरस है?

जवाब:- यदि बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ के अलावा कोरोना संक्रमित इलाके में जाते हैं, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं, तो कोरोना होने की आशंका होती है |

सवाल:- इसके लक्षण तो किसी सामान्य खांसी-जुकाम और फ्लू जैसे ही हैं? फिर कोरोना वायरस की बीमारी इन सबसे अलग कैसे है?

जवाब:-

 सामान्य जुकाम फ्लू    कोरोना वायरस
इन्क्यूबेशन अवधि1-3 दिन    1-4 दिन    2-14 दिन
लक्षणों का दिखना    धीरे-धीरे    एकदम से    धीरे-धीरे
लक्षणों की अवधि7-12 दिन3-7 दिनकम लक्षण 2 हफ्ते, गंभीर लक्षण 6 सप्ताह
सामान्य लक्षण सामान्य जुकामफ्लू  कोरोना वायरस
बुखारकभी-कभी    आमतौर पर    आमतौर पर
नाक बहना    प्राय:     कभी-कभी    बहुत कम
गले में खराश    प्राय:    कभी-कभी    बहुत कम
खांसी    प्राय:    कभी-कभी    प्राय:
शरीर में ऐंठनबहुत कमप्राय:बहुत कम
सांस लेने में तकलीफ    बहुत कम    बहुत कम   प्राय:
आइये जानते हैं कोरोना वायरस से जुड़े सवाल जवाब के बारे में।

सवाल:- यह कितना घातक और मैं क्यों डरूं?

जवाब:- कोविड-19 की घातकता 23% है | यह सार्स और मर्स की तुलना में कम जानलेवा है | इसमें 80% रोगियों में केवल हल्के लक्षण होते हैं और वे 2 हफ्ते में ठीक हो सकते हैं | इस वायरस को घातकता नहीं, संक्रामकता खतरनाक बनाती है | यानी इसके फैलने की गति बहुत ज्यादा है |

सवाल:- कैसे पता चलेगा कि मैं संक्रमित हूं?

जवाब:- इसके लक्षणों में बुखार, सूखी खांसी, थकान और सांस लेने में तकलीफ शामिल है | कुछ मरीजों में दर्द, नाक जाम होना या बहना या डायरिया भी देखा जाता है | लेकिन इस के लक्षण 2 से 14 दिन में दिखते हैं | संक्रमण होने से संकेत और लक्षण दिखने तक के समय को इन्क्यूबेशन पीरियड कहते हैं |

सवाल:- कोरोना वायरस के लक्षण दिख रहे हैं, तत्काल में क्या करना चाहिए?

जवाब:- कोविड-19 के लक्षण 2 से 14 दिनों में उत्पन्न होते हैं | ऐसे में बुखार, जुकाम, सर्दी, गले में खराश से घबराएं नहीं | दिन में 2-3 बार भाप लेना चाहिए ताकि श्वसन तंत्र में रुकावट कम हो | पर्याप्त पानी पीना चाहिए और आराम करना चाहिए | नजदीकी अस्पताल में नियमित जांच कराते रहें और डॉक्टर की बताई हुई दवाएं ही लें |

सवाल:- लक्षण नहीं दिखेंगे तो इलाज कैसे होगा?

जवाब:- गंभीर लक्षण दिखने का इंतजार करना ठीक नहीं है | अगर सूखी खांसी, सांस लेने में तकलीफ और बुखार जैसा महसूस कर रहे हैं तो डॉक्टर को दिखाएं और उनके कहने पर ही जांच करवाएं | यानी जल्द से जल्द पता करने की कोशिश करें कि कहीं कोरोना से संक्रमित तो नहीं हैं |

सवाल:- कौन-सी सावधानियां जरूरी हैं?

जवाब:- इसकी सामान्य सावधानियों में बार-बार हाथ धोना, सैनेटाइजर का इस्तेमाल करना, चेहरे पर हाथ न लगाना शामिल है | सामान्य सुरक्षा के लिए कपड़े का मास्क पहन सकते हैं। खांसने या छींकने वाले व्यक्ति से दूरी बनाए रखें | हाथ मिलाने से बचें। खुद भी खांसते या छींकते समय रुमाल का उपयोग करें | भीड़-भाड़ से बचें, घर पर ही रहें | बिना सोचे-समझे कोई मैसेज फॉर्वर्ड न करें, ताकि अफवाहों को फैलने से रोका जा सके |

सवाल:- क्या मरीज पूरी तरह ठीक हो जाता है?


जवाब:- इस बीमारी के 80 फीसदी मरीजों को किसी विशेष इलाज की जरूरत नहीं पड़ती | सामान्य इलाज से ही ठीक हो जाते हैं | लक्षणों के आधार पर डॉक्टर दवाएं देते हैं | फिलहाल इसका कोई विशिष्ट उपचार या वैक्सीन उपलब्ध नहीं है | 

सवाल:- घर में बंद रहने से बीमारी कैसे रुकेगी?


जवाब:- इसके लक्षण तुरंत नहीं दिखते | इससे मरीज सोचता है कि वह संक्रमित नहीं है, जबकि वह संक्रमण को फैला सकता है | जो व्यक्ति दिखने में सामान्य लगता है, वो भी बीमारी फैला सकता है | यानी बीमारी दिखे, इससे पहलेे ही फैलने लगती है | इसलिए मरीज घर पर रहे तो बाकी लोग सुरक्षित रहेंगे और हम घर पर रहेंगे तो ऐसे लोगों के संपर्क में आने से बच सकेंगे, जिन्हें पता ही नहीं है कि वे बीमार हैं |
 

सवाल:- मैं खुद जांच करवा सकता हूं? बीमारी किसे ज्यादा होती है?


जवाब:- कोरोना की जांच केवल डॉक्टरों के कहने पर ही कराएं | फिलहाल केवल बायोसेफ्टी लेवल-4 (बीएसएल-4) लैब्स में ही कोविड-19 के सैम्पल परीक्षण किए जा सकते हैं | बुजुर्गों में कोविड-19 की दोगुनी आशंका होती है | अठारह साल से कम उम्र वालों में यह बीमारी कम देखी गई है | लेकिन इसके होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है |

सवाल:- इसका कोई घरेलू उपचार है?


जवाब:- अफवाहों से इतर ध्यान रखें कि गर्म पानी से नहाने, लहसुन खाने, धूप, हैंड ड्रायर, शरीर पर अल्कोहल या क्लोरीन छिड़कने, न्यूमोनिया की वैक्सीन से, सलाइन से नाक साफ करने से और एंटीबायोटिक खाने से यह ठीक नहीं होता है | बीमारी नई है, इसलिए किसी घरेलू उपचार पर भरोसा न करें |
 

सवाल:- कोरोना जानवरों को भी हो सकता है?


जवाब:- माना जा रहा है कि कोरोना किसी जानवर से ही आया है, फिर भी अभी तक पालतू या अन्य जानवरों में इसका कोई मामला नहीं देखा गया है | फिर भी जानवरों सेे संपर्क के पहले और बाद में हाथ जरूर धोएं |
 

सवाल:- कोई भी सामान छूने से कोरोना वायरस कैसे फैलता है?


जवाब:- छेद वाली सतहों जैसे लकड़ी, स्पंज, कपड़े आदि पर कोरोना वायरस 8 से 10 घंटे जीवित रह सकता है | बिना छेद वाली सतहों, जैसे कांच, प्लास्टिक, मेटल और वार्निश वाली लकड़ियों पर 10 घंटे से भी ज्यादा देर तक वायरस जिंदा रह सकता है | इसलिए ऐसी सतहें, आप जिनके संपर्क में लगातार आते हैं, उन्हें सैनेटाइज करते रहना जरूरी है |

Jio, Airtel, Vodafone New Plan में मिल रहा है डबल डेटा।

Jio, Airtel, Vodafone New Plan Double Data

देश भर में कोरोना के खौफ का मौहाल है, और एसे में सभी लोग घर पर हैं। और जो ऑफिस जाते हैं वो भी घर पर हैं। घर पर रहते हुए हम सभी मोबाइल का उपयोग जरूर करते हैं, और क्यू की हम पूरा दिन घर पर ही हैं, इसलिए हम आपने मोबाइल या लैपटॉप का यूज़ ज्यादा करते हैं, और एसे में हमारा डाटा भी जल्दी ख़तम होजाता है।

बहौत सारे लोग इस समय घर से काम कर रहें हैं, और एसे में उन्हें अच्छे इंटरनेट की भी जरुरत है, और साथ ही ज्यादा डाटा की, तो एसे में देश के टेलीकॉम कंपनी Jio, Airtel, Vodafone New Plan को लांच किआ है, जिनके बारे में हम आपको बताने वाले हैं, जो आपके काम आ सकते हैं.

Reliance Jio ने अपने 4G डेटा वाउचर्स को डबल हाई-स्पीड डेटा एक्सेस के साथ अपग्रेड कर दिया है। इसका मतलब है कि अब यूज़र्स को जियो प्लान में दो गुना डेटा का फायदा मिलेगा। 4जी जियो डेटा वाउचर में गैर-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट भी शामिल होंगे। Jio ने अपने 251 रुपये प्रीपेड प्लान को छोड़कर सभी 4G डेटा वाउचर को अपग्रेड किया है। बता दें कि 251 रुपये जियो प्लान में अभी भी 51 दिनों की वैधता के साथ 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा रोज़ाना मिलेगा। इसमें जियो कॉलिंग मिनट नहीं मिलते हैं।

आइये जानते हैं कौनसा नेटवर्क कितना डेटा दे रहा हैं।

Reliance Jio:-

Jio, Airtel, Vodafone New Plan

अब जियो का 11 रुपये का 4G डेटा वाउचर 800 एमबी हाई-स्पीड डेटा के साथ आएगा। पहले इस पैक में 400 एमबी डेटा मिलता था। वाउचर में अब भी 75 मिनट की नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग मिलेगी।

इसी तरह 21 रुपये जियो डेटा वाउचर में 2 जीबी हाई-स्पीड डेटा और 200 नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट की सुविधा मिलती है। यह वाउचर पहले 1 जीबी डेटा देता था। इसी प्रकार 51 रुपये जियो डेटा वाउचर में 3 जीबी डेटा के बजाय अब 6 जीबी हाई-स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। इस प्लान में 500 मिनट नॉन-जियो वॉयस कॉलिंग मिनट मिलेंगे। और अधिक जानकारी आप JIO website पर पा सकते हैं।

वहीं, बता करें जियो के 101 रुपये 4जी डेटा वाउचर की तो इसमें अब यूज़र्स को 6 जीबी डेटा के बजाय 12 जीबी डेटा मिलेगा और साथ ही 1,000 मिनट नॉन-जियो मुफ्त मिनट मिलेंगे। जियो के 4जी डेटा वाउचर पोर्टफोलियो में एक प्लान 251 रुपये का भी है, लेकिन कंपनी ने इस प्लान में बदलाव नहीं किए हैं। जियो 4जी डेटा वाउचर केवल तभी लागू होते हैं, जब यूज़र्स पहले से ही एक सक्रिय प्लान रखते हैं।

Airtel:-

Jio, Airtel, Vodafone New Plan

अगर आपको 2GB डाटा रोज चाइये तो आप एयरटेल का 349 रुपये का प्लान ले सकते हैं, इस प्लान में आपको 2GB डाटा, फ्री वौइस् कालिंग की सुविधा पूरे 28 दिनों के लिए दी जा रही है। दूसरी तरह अगर आप 3GB डेटा वाले प्लान की तलाश में हैं, तो एयरटेल के 398 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी के दौरान रोज 3GB डेटा ग्राहकों को दिया जाता है। साथ ही इसमें फ्री कॉलिंग, फ्री एंटी वायरस, फ्री हेलो-ट्यून और एयरटेल एक्सट्रीम का फायदा दिया जाता है

Vodafone:-

Jio, Airtel, Vodafone New Plan

अगर आप एक रेगुलर वोडाफोन के ग्राहक हैं तो आपको वोडाफोन के रेगुलर 299 रुपये के प्लान के बारे में पता होगा, अगर नहीं तो हम आपको बता दें की अब नए प्लान 249 रुपये में आपको 2GB प्रतिदिन का डाटा दिया जाता है, पहले इस प्लान में 1.5 GB का डाटा दिया जाता था, और अब आपको इस प्लान में रोजाना 3GB का डाटा मिलेगा, जिसकी अवधी 28 दिनों की होगी, जिसमे आपको अनलिमिटेड कालिंग भी मिलेगी।

अगर आप थोड़ी और कीमत के प्लान में ज्यादा अच्छे प्लान को लेने का सोच रहें है तो आप 399 रुपये वाला प्लान अपना सकते हैं। इसमें आमतौर पर 56 दिनों की वैलिडिटी के दौरान रोज 1।5GB डेटा ही दिया जाता है। लेकिन डबल डेटा ऑफर के बाद ग्राहक रोज 3GB डेटा का लाभ ले पाएंगे। साथ ही फ्री कॉलिंग और ऐप्स का ऐक्सेस भी दिआ जा रहा है।

तो दोस्तों ये थे Jio, Airtel, Vodafone New Plan जो की आप अभी इस्तेमाल कर सकते हैं, ये ऑफर सिमित समय के लिए लाये गए हैं।

लॉकडाउन से जुड़े सवाल-जवाबों को समझें

लॉकडाउन से जुड़े सवाल-जवाब, लॉकडाउन पूरे भारत में:-

लॉकडाउन से जुड़े सवाल-जवाब– कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पूरा देश मंगलवार रात 12 बजे से 21 दिनों के लिए लॉकडाउन (Lock down) रहेगा | अब ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि इस दौरान कौन सी सेवाएं मिलेंगी और कौन सी नहीं | लॉकडाउन एक आपदा व्यवस्था है जो किसी आपदा या एपिडेमिक स्थिति के वक्त सरकारी तौर पर लागू की जाती है | लॉक डाउन में उस क्षेत्र के लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती है | उन्हे सिर्फ दवा और अनाज जैसी जरूरी चीजों के लिए ही बाहर आने की इजाजत मिलती है | इस दौरान वे बैंक से पैसे निकालने भी जा सकते हैं |

लॉकडाउन से जुड़े सवाल-जवाब:-

सवाल:- लॉकडाउन क्या है?

जवाब:- लॉकडाउन एक आपदा व्यवस्था है जो किसी आपदा या एपिडेमिक स्थिति के वक्त सरकारी तौर पर लागू की जाती है | लॉक डाउन में उस क्षेत्र के लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती है | उन्हे सिर्फ दवा और अनाज जैसी जरूरी चीजों के लिए ही बाहर आने की इजाजत मिलती है | इस दौरान वे बैंक से पैसे निकालने भी जा सकते हैं |

सवाल:- लॉकडाउन में कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?

जवाब:- पुलिस थाने, अस्पताल, अग्नि शमन विभाग, जेल, महत्वपूर्ण सरकारी दफ़्तर, खाद्यान्न, किराना स्टोर, बिजली-पानी, इंटरनेट, बैंकिंग और एटीएम सुविधा, पोस्ट ऑफिस, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को अनुमति |

सवाल:- लॉकडाउन के दौरान कौन कौन सी सुविधाएँ बंद रहेंगी?

जवाब:- दुकानें, बड़े स्टोर, फैक्ट्रियाँ, वर्कशॉप, दफ़्तर, गोदाम, साप्ताहिक बाजार, सार्वजनिक परिवहन बंद, कुछ राज्यों में 25% सरकारी बसें चलेंगी, एक से दूसरे राज्य को जोड़ने वाली बस और रेल सेवाएं, धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम |

सवाल:- क्या लोग अपने वाहन से बाहर जा सकेंगे?

जवाब:- अति-आवश्यक काम जैसे मेडिकल इमरजेंसी की जरूरत में एंबुलेंस की सेवाएं ली जा सकती हैं | या कोई अन्य आपातकाल हो तो आपकी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े प्रशासन के लोगों से मदद लेनी होगी | अपने निजी वाहन से घूमने फिरने की अनुमति नहीं होगी |

सवाल:- क्या रोजमर्रा की जरूरतें उपलब्ध होंगी?

जवाब:- सब्जी- फल, किराना, दूध, दवाएं आदि रोज काम आने वाली जरूरी वस्तुएं इस लॉकडाउन के दायरे से बाहर रहेंगी |

लॉकडाउन से जुड़े सवाल-जवाब

सवाल:- क्या रोजमर्रा की जरूरतें उपलब्ध होंगी?

जवाब:- सब्जी- फल, किराना, दूध, दवाएं आदि रोज काम आने वाली जरूरी वस्तुएं इस लॉकडाउन के दायरे से बाहर रहेंगी |

सवाल:- लोगों की दिनचर्या कैसी होगी?

जवाब:- यह लॉकडाउन आपकी जिंदगी को सुरक्षित बनाने के लिए है | यदि आप घर से बाहर जाएंगे तो दूसरों के संपर्क में आ जाएंगे, जो आपकी सेहत के लिए जानलेवा भी हो सकता है | लॉकडाउन इसीलिए है | अति आवश्यक होने जैसे अस्तपताल, बैंक में पैसा निकालने, किराना-डेयरी का सामान खरदीने आदि के लिए ही आपको अपने घर से बाहर निकलना होगा |

सवाल:- वैवाहिक या अन्य कार्यक्रमों का क्या होगा?

जवाब:- अभी कोरोनावायरस से वैसे ही हालात खराब है | ऐसे में किसी भी सामूहिक सामाजिक कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं है | यदि आवश्यक ही हाे ताे इसकी मंजूरी प्रशासन से लेनी होगी |

सवाल:- लॉकडाउन में सरकारी-प्राइवेट संस्थान बंद रहेंगे या नहीं ?

जवाब:- सब बंद हैं | सिर्फ जरूरी आपातकालीन सेवाओं से जुड़े विभाग के ऑफिस ही खुले रहेंगे |

सवाल:- क्या पेट्रोल, घरेलू गैस और इंटरनेट मिलेगा?

जवाब:- पेट्रोल-सीएनजी और घरेलू गैस और इंटरनेट सेवाओं को इससे अलग रखा गया है | जरूरत पड़ने पर वाहन में पेट्रोल-सीएनजी भरवा सकते हैं | नंबर लगाने के बाद सामान्य दिनों की भांति आपके घर गैस पहुंचेगी | इंटरनेट चालू रहेगा | लॉकडाउन से जुड़े सवाल-जवाब

Also Read:- लॉकडाउन क्या है? लॉकडाउन और कर्फ्यू में क्या अंतर है |

लॉकडाउन क्या है? लॉकडाउन और कर्फ्यू में क्या अंतर है |

Lockdown क्या होता है:-

Lockdown क्या होता है– लॉकडाउन एक इमर्जेंसी व्यवस्था होती है | अगर किसी क्षेत्र में लॉकडाउन हो जाता है तो उस क्षेत्र के लोगों को घरों से निकलने की अनुमति नहीं होती है | जीवन के लिए आवश्यक चीजों के लिए ही बाहर निकलने की अनुमति होती है | अगर किसी को दवा या अनाज की जरूरत है तो बाहर जा सकता है या फिर अस्पताल और बैंक के काम के लिए अनुमति मिल सकती है | कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पूरा देश मंगलवार रात 12 बजे से 21 दिनों के लिए लॉकडाउन (Lock down) रहेगा |

‘लॉकडाउन’ का अर्थ है तालाबंदी | जिस तरह किसी संस्थान या फैक्ट्री को बंद किया जाता है और वहां तालाबंदी हो जाती है उसी तरह लॉक डाउन का अर्थ है कि आप अनावश्यक कार्य के लिए सड़कों पर ना निकलें |

Related:- 21 दिनों के Lock down में क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा

लॉकडाउन क्यों किया जाता है:- (Lockdown क्या होता है)

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप हर दिन बढ़ता ही जा रहा है | तेजी से फैलते संक्रमण के कारण कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है | ICMR के मुताबिक, देश में संक्रमितों की संख्या 560 पहुंच गई है और 10 लोगों की मौत हो चुकी है |

किसी तरह के खतरे से इंसान और किसी इलाके को बचाने के लिए लॉकडाउन किया जाता है | जैसे कोरोना के संक्रमण को लेकर कई देशों में किया गया है | कोरोनावायरस का संक्रमण एक-दूसरे इंसान में न हो इसके लिए जरूरी है कि लोग घरों से बाहर कम निकले | बाहर निकलने की स्थिति में संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा | इसलिए कुछ देशों में लॉकडाउन जैसी स्थिति हो गई है |

Lockdown क्या होता है

कर्फ्यू क्या होता है:-

जब किसी भी इलाके में कर्फ्यू लगाया जाता है तो लोगों को एक समयसीमा तक के लिए घरों में रहने का आदेश दिया जाता है | प्रशासन आपातकालीन परिस्थितियों में ही कर्फ्यू लगाता है |

कर्फ्यू में प्रशासनिक आदेश के तहत लोगों को हिदायत दी जाती है कि वो अपने घरों से बाहर सड़कों पर न निकलें | कर्फ्यू के दौरान स्कूल, कॉलेज, बाजार सब बंद रहते हैं | इसका उल्लंघन करने वाले की गिरफ्तारी भी सकती है और जुर्माना भी लगाया जा सकता है |

कर्फ्यू और लॉकडाउन में अंतर:-

कर्फ्यू और लॉकडाउन दोनों को अलग-अलग स्थितियों में लगाया जाता है | दोनों के बीच अंतर प्रशासन द्वारा जारी रखी गईं सेवाओं का होता है | किसी इलाके में अगर दंगे या हिंसा होती है तो प्रशासन उस विकट स्थिति पर काबू पाने के लिए कर्फ्यू लगाता है |

कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाएं जैसे बाजार और बैंकों पर ताला लटका रहता है | जब कर्फ्यू में ढील दी जाती है तभी ये सारी सेवाओं का लाभ घरों में बंद लोगों को मिलता है और वो बाहर निकल सकते हैं |

लॉकडाउन में जरूरी सेवाएं बंद नहीं की जाती हैं | जैसा फिलहाल हमारे देश में है | देश के कई राज्यों और शहरों में लॉकडाउन किया गया है, लेकिन बैंक, डेरी, जरूरी सामान के लिए दुकानें खुली हुई हैं | जनता के लिए आवश्यक सेवाएं जारी हैं | अधिकतर पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद है |

21 दिनों के Lock down में क्या खुलेगा, क्या बंद रहेगा

Lock down में क्या खुलेगा, 21 दिनों का Lock down:-

Lock down में क्या खुलेगा- कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए पूरा देश मंगलवार रात 12 बजे से 21 दिनों के लिए लॉकडाउन (Lock down) रहेगा | अब ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहा होगा कि इस दौरान कौन सी सेवाएं मिलेंगी और कौन सी नहीं | प्रधानमंत्री मोदी ने खुद कहा है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है | उन्होंने कहा कि जरूरी सेवाएं और दवाएं मिलती रहेंगी | गृह मंत्रालय ने भी इसे लेकर एक गाइडलाइन जारी की है |

लॉकडाउन एक आपदा व्यवस्था है जो किसी आपदा या एपिडेमिक स्थिति के वक्त सरकारी तौर पर लागू की जाती है । लॉक डाउन में उस क्षेत्र के लोगों को घरों से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होती है । उन्हे सिर्फ दवा और अनाज जैसी जरूरी चीजों के लिए ही बाहर आने की इजाजत मिलती है | इस दौरान वे बैंक से पैसे निकालने भी जा सकते हैं |

‘लॉकडाउन’ का अर्थ है तालाबंदी | जिस तरह किसी संस्थान या फैक्ट्री को बंद किया जाता है और वहां तालाबंदी हो जाती है उसी तरह लॉक डाउन का अर्थ है कि आप अनावश्यक कार्य के लिए सड़कों पर ना निकलें |

Lock down के दौरान क्या-क्या बंद रहेगा:-

Lock down में क्या खुलेगा
  • सरकारी और निजी दफ्तर बंद रहेंगे |
  • रेल, हवाई और रोडवेज की सेवा नहीं मिलेगी | सभी तरीके के पब्लिक ट्रांसपोर्ट बंद रहेंगे |
  • सार्वजनिक स्थान जैसे मॉल, हॉल, जिम, स्पा, स्पोर्ट्स क्लब बंद रहेंगे | सभी रेस्टोरेंट, दुकानें बंद रहेंगी | जिम, होटल, मोटल, धार्मिक स्थल, सभी शिक्षण संस्थान भी बंद रहेंगे |
  • अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोगों को इजाजत नहीं मिलेगी |
  • सभी फैक्ट्रियां, वर्कशॉप, गोदाम, साप्ताहिक बाजार बंद रहेंगे |

Lock down के दौरान क्या-क्या खुला रहेगा:- Lock down में क्या खुलेगा

  • डिफेंस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, डिजास्टर मैनेजमेंट, बिजली उत्पादन और ट्रांसमिशन यूनिट, पोस्ट ऑफिस, नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर, पूर्वानुमान की एजेंसियां खुली रहेंगी |
  • सब्जी, राशन, दवा, फल की दुकानें खुली रहेंगी |
  • बैंक, इंश्योरेंस दफ्तर और एटीएम खुले रहेंगे |
  • प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया |
  • इंटरनेट, ब्रॉडकास्ट और केबल सर्विस जारी रहेगी |
  • ई-कॉमर्स के जरिए दवा, मेडिकल उपरकरण की डिलवरी जारी रहेगी |
  • पेट्रोल पंप, एलपीजी पंप, गैस रिटेल खुले रहेंगे |
  • प्राइवेट सिक्टोरिटी सर्विस भी मिलती रहेगी |
  • अस्पताल, डिस्पेंसरी, क्लीनिक, नर्सिंग होम खुले रहेंगे |

कोरोनावायरस (COVID 19) के खिलाफ राज्य सरकारों द्वारा शुरू की गई सरकारी योजनाएं और पहल |

(COVID 19) राज्य सरकार योजनाएं

(COVID 19) राज्य सरकार योजनाएं – कोरोनावायरस या COVID 19 विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा घोषित एक महामारी है जिसने 23 मार्च तक 16500 लोगों की जान ले ली है | यह वुहान, चीन से उत्पन्न हुआ और अब 192 देशों में फैल चूका है इसके तहत 378000 से अधिक लोग संक्रमित हैं | चूंकि कुल संदिग्ध मामले नियमित रूप से बढ़ रहे हैं और देश भर में 378000 तक पहुंच गए हैं, जबकि 16500 लोग पहले ही मर चुके हैं |

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने और संबंधित राज्य सरकारों ने कोरोनावायरस (COVID 19) से निपटने के लिए सरकारी योजनाओं और पहलों की घोषणा कर रही हैं | हाल ही में 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया | राज्य वार कोरोनवायरस से लड़ने के लिए लोग अब सरकारी योजनाओं और पहल की पूरी सूची देख सकते हैं |

जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) के बाद, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने Lockdown की घोषणा की है और इस स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए विभिन्न पहलों की घोषणा की है | अब तक, भारत में COVID 19 के 500 से अधिक संदिग्ध मामले हैं और मरने वालों की संख्या 10 हो गई है |

राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई पहल:- (COVID 19) राज्य सरकार योजनाएं

ओडिशा:-

ओडिशा राज्य सरकार की 5 लाख गरीब लोगों को चावल प्रदान करने की योजना:-

खाद्य आपूर्ति और कोरोनावायरस कल्याण विभाग ने ओडिशा खाद्य सुरक्षा योजना के तहत 5 लाख नए लाभार्थियों को शामिल करने की मंजूरी दी | इस योजना में, सरकार 1 रुपये प्रति किलोग्राम के रियायती मूल्य पर गरीब लोगों को चावल प्रदान करेगा |

ओडिशा आवास / खाद्य / चिकित्सा देखभाल की पहल:-

राज्य सरकार संगरोध सुविधाओं को विकसित करेगा और संगरोध शिविरों में शरण लिए हुए लोगों के लिए अस्थायी आवास, भोजन और चिकित्सा देखभाल की व्यवस्था करेगा | ओडिशा सरकार अतिरिक्त परीक्षण प्रयोगशालाओं की स्थापना करेगा और स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक उपकरणों की खरीद करेगा |

छात्रों को राशन:-

स्कूल और मास शिक्षा विभाग ने घोषणा की कि अगले 90 दिनों के लिए सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के कक्षा 1 से 8 वीं के छात्रों को सूखा राशन दिया जाएगा | कक्षा पहली से 5 वीं तक के लिए प्रति माह 3 किलो चावल का सूखा राशन दिया जाएगा | कक्षा 6 से 8 वीं के लिए, 4.5 किलोग्राम चावल का सूखा राशन उचित मूल्य की दुकानों / PDS दुकानों के माध्यम से दिया जाएगा | इस प्रयोजन के लिए, प्रत्येक स्कूल के हेडमास्टर माता-पिता / अभिभावकों को एक कूपन देंगे जो यह प्रमाणित करेगा कि छात्र स्कूल का एक बोनाफाइड छात्र है |

दिल्ली:-

PDS लाभार्थियों के लिए मुफ्त राशन:-

सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत सभी लाभार्थियों को एक महीने के लिए मुफ्त और अतिरिक्त राशन मिलेगा | योजना के तहत लगभग 18 लाख परिवारों को कवर किया जाएगा |

दिल्ली राशन योजना लाभार्थियों को मुफ्त राशन:-

दिल्ली सरकार ने 1 माह के लिए दिल्ली राशन योजना से जुड़े 72 लाख लाभार्थियों को 5 किलो मुफ्त राशन के निर्धारित कोटा के बजाय 50% अधिक मात्रा यानी 7.5 किलोग्राम प्रदान करेगा | राशन मुफ्त दिया जाएगा |

Night Shelters में बेघरों को 2 बार मुफ्त भोजन:-

राज्य सरकार रैन बसेरों में बेघरों को दिन में दो बार मुफ्त भोजन भी देगी | यह प्रस्ताव उन सुविधाओं के रहने वालों तक सीमित नहीं होगा | प्रत्येक व्यक्ति के लिए 220 रैन बसेरों में मुफ्त लंच और डिनर दिया जाएगा |

विधवा / विकलांग / वृद्धावस्था पेंशन राशि दोगुनी:-

राज्य सरकार ने विधवा, वृद्धावस्था और विकलांगता पेंशन योजना के लिए पेंशन राशि को दोगुना कर दिया है |

केरल:-

SC/ST व्यक्ति को चिकित्सा सहायता:-

यदि कोई अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति को निगरानी में रखा गया है, तो जिला प्रशासन या स्थानीय स्व-सरकारों के माध्यम से आवश्यक चिकित्सा सहायता दी जाएगी |

आदिवासी क्षेत्रों में वरिष्ठ नागरिकों को प्रोटीन रिच फूड किट:-

आदिवासी बस्तियों में सभी व्यक्ति जो 60 वर्ष से अधिक आयु के हैं, उन्हें विशेष प्रोटीन युक्त खाद्य किट दिए जाएंगे | किट में 500 ग्राम सेम, 500 ग्राम बंगाल ग्राम, 500 ग्राम गुड़, 500 ग्राम नारियल का तेल और 2 किलोग्राम गेहूं होंगे | जो लोग अपनी नौकरी खो देते हैं उन्हें MGNREGA योजना के तहत नौकरी सुनिश्चित की जाएगी |

उत्तरप्रदेश:-

Daily Wage Workers को 1,000 रुपये प्रतिमाह की सुविधा:-

उत्तरप्रदेश सरकार 15 लाख दिहाड़ी मजदूर और 20.37 लाख निर्माण श्रमिकों को उनकी दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद करने के लिए प्रत्येक को 1000 रुपये प्रदान करेगी |

(COVID 19) राज्य सरकार योजनाएं

State-wise कोरोनावायरस हेल्पलाइन नंबर:-

S. NoName of the StateHelpline Nos.
1Andhra Pradesh0866-2410978
2Arunachal Pradesh9536055743
3Assam6913347770
4Bihar104
5Chhattisgarh077122-35091
6Goa104
7Gujarat104
8Haryana8558893911
9Himachal Pradesh104
10Jharkhand104
11Karnataka104
12Kerala0471-2552056
13Madhya Pradesh0755-2527177
14Maharashtra020-26127394
15Manipur3852411668
16Meghalaya9366090748
17Mizoram102
18Nagaland7005539653
19Odisha9439994859
20Punjab104
21Rajasthan0141-2225624
22Sikkim104
23Tamil Nadu044-29510500
24Telangana104
25Tripura0381-2315879
26Uttarakhand104
27Uttar Pradesh18001805145
28West Bengal3323412600

Union Territory Wise कोरोनावायरस हेल्पलाइन नंबर:-

S. NoName of Union Territory (UT)Helpline Nos.
1Andaman and Nicobar Islands03192-232102
2Chandigarh9779558282
3Dadra and Nagar Haveli and Daman & Diu104
4Delhi011-22307145
5Jammu & Kashmir1912520982, 0194-2440283
6Ladakh1982256462
7Lakshadweep4896263742
8Puducherry104

All India Helpline Number:-

यदि आप इस वायरस के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो आप 24 * 7 सेवा संख्या + 91-11-2397 8046 पर कॉल कर सकते हैं या ncov2019@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं |

कोरोनावायरस (COVID 19) के खिलाफ केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई सरकारी योजनाएं और पहल |

(COVID 19) सरकारी योजनाएं :-

(COVID 19) सरकारी योजनाएं – कोरोनावायरस या COVID 19 विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा घोषित एक महामारी है जिसने 23 मार्च तक 16500 लोगों की जान ले ली है | यह वुहान, चीन से उत्पन्न हुआ और अब 192 देशों में फैल चूका है इसके तहत 378000 से अधिक लोग संक्रमित हैं | चूंकि कुल संदिग्ध मामले नियमित रूप से बढ़ रहे हैं और देश भर में 378000 तक पहुंच गए हैं, जबकि 16500 लोग पहले ही मर चुके हैं |

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने और संबंधित राज्य सरकारों ने कोरोनावायरस (COVID 19) से निपटने के लिए सरकारी योजनाओं और पहलों की घोषणा कर रही हैं | हाल ही में 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया | राज्य वार कोरोनवायरस से लड़ने के लिए लोग अब सरकारी योजनाओं और पहल की पूरी सूची देख सकते हैं |

जनता कर्फ्यू (Janta Curfew) के बाद, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने Lockdown की घोषणा की है और इस स्थिति को बिगड़ने से बचाने के लिए विभिन्न पहलों की घोषणा की है | अब तक, भारत में COVID 19 के 500 से अधिक संदिग्ध मामले हैं और मरने वालों की संख्या 10 हो गई है |

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई पहल:- (COVID 19) सरकारी योजनाएं

SBI provide lifeline emergency credit to coronavirus-hit borrowers:-

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) मौजूदा उधारकर्ताओं को आपातकालीन ऋण प्रदान करेगा, जिनका संचालन कोरोनवायरस 2019 (COVID 19) से 7.25% p.a निश्चित ब्याज दर पर प्रभावित होंगे | इस ad-hoc ऋण सुविधा का नाम COVID 19 Emergency Credit Line (CECL) है | Covid-19 से उत्पन्न अस्थायी तरलता को पूरा करने के लिए इसे शुरू किया गया है | यह योजना 30 जून, 2020 तक लागू रहेगी और अधिकतम ऋण राशि 200 करोड़ रुपये है |

सभी मानक खाते 16 मार्च, 2020 तक और अनुमोदन की तारीख तक पात्र हैं | हालांकि, विशेष उल्लेख खातों के रूप में वर्गीकृत मानक खाते – SMA 1 (30-60 दिनों के बीच अतिदेय) और SMA 2 (61-90 दिनों के बीच अतिदेय) क्रेडिट सुविधा का लाभ उठाने के लिए पात्र नहीं हैं | यह ऋण सुविधा केवल निधि आधारित सीमा के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी | ऋण चुकाने की तारीख से 6 महीने की मोहलत के बाद 6 समान मासिक किस्तों में ऋण चुकाने होंगे |

Production Linked Incentive (PLI) Scheme for Promotion of Domestic Manufacturing:-

केंद्र सरकार ने 6,940 करोड़ की PLI योजना को मंजूरी दी | यह योजना घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देगी और मोबाइल फोन निर्माण और विधानसभा, परीक्षण, मार्किंग और पैकेजिंग (ATMP) इकाइयों सहित निर्दिष्ट इलेक्ट्रॉनिक घटकों में बड़े निवेश को आकर्षित करेगी | PLI योजना 46,400 करोड़ रुपये की वृद्धिशील बिक्री बढ़ाने जा रही है | PLI योजना 46,400 करोड़ रुपये की वृद्धिशील बिक्री के साथ 8 वर्षों में महत्वपूर्ण अतिरिक्त रोजगार सृजन में भी बृद्धि हुई है |

Scheme to Boost Manufacturing of APIs & Medical Devices in India:-

केंद्र सरकार द्वारा कोरोनावायरस से निपटने के लिए 13,760 करोड़ रुपये का पैकेज अनुमोदित किया गया है | यह योजना देश में थोक दवाओं (9,940 करोड़) और चिकित्सा उपकरणों (3,820 करोड़) के घरेलू उत्पादन और साथ ही निर्यात को भी बढ़ावा देगी |

Scheme on Promotion of Bulk Drug Parks:- (COVID 19) सरकारी योजनाएं

कैबिनेट ने बल्क ड्रग पार्क के संवर्धन पर योजना के लिए 3 बल्क ड्रग पार्कों में आम बुनियादी सुविधाओं की सुविधा के लिए अगले 5 वर्षों के लिए 3,000 करोड़ रुपये मंजूर किया |

(COVID 19) सरकारी योजनाएं

State-wise कोरोनावायरस हेल्पलाइन नंबर:-

S. NoName of the StateHelpline Nos.
1Andhra Pradesh0866-2410978
2Arunachal Pradesh9536055743
3Assam6913347770
4Bihar104
5Chhattisgarh077122-35091
6Goa104
7Gujarat104
8Haryana8558893911
9Himachal Pradesh104
10Jharkhand104
11Karnataka104
12Kerala0471-2552056
13Madhya Pradesh0755-2527177
14Maharashtra020-26127394
15Manipur3852411668
16Meghalaya9366090748
17Mizoram102
18Nagaland7005539653
19Odisha9439994859
20Punjab104
21Rajasthan0141-2225624
22Sikkim104
23Tamil Nadu044-29510500
24Telangana104
25Tripura0381-2315879
26Uttarakhand104
27Uttar Pradesh18001805145
28West Bengal3323412600

Union Territory Wise कोरोनावायरस हेल्पलाइन नंबर:-

S. NoName of Union Territory (UT)Helpline Nos.
1Andaman and Nicobar Islands03192-232102
2Chandigarh9779558282
3Dadra and Nagar Haveli and Daman & Diu104
4Delhi011-22307145
5Jammu & Kashmir1912520982, 0194-2440283
6Ladakh1982256462
7Lakshadweep4896263742
8Puducherry104

All India Helpline Number:-

यदि आप इस वायरस के बारे में अधिक जानना चाहते हैं, तो आप 24/7 सेवा संख्या + 91-11-2397 8046 पर कॉल कर सकते हैं या ncov2019@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं |

एसएससी प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन का पासवर्ड कैसे रिसेट (रिकवर) करें ।

HOW TO RECOVER SSC REGISTRATION PASSWORD

जैसा की हमें अपनी पिछली पोस्ट में एसएससी प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन के बारे में आपको बताया है यदि आपने नहीं पढ़ा है तो प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन की जानकारी इस पोस्ट के माध्यम से ले सकते हैं।
दोस्तों आप एसएससी का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा लेते हैं साथ ही एग्जाम देने के बाद आप सभी भूल जाते हैं की इसी रजिस्ट्रेशन का उपयोग आपको आगे आने वाले एसएससी फॉर्म में भी करना है अन्यथा आप फॉर्म नहीं भर सकते हैं । नया रजिस्ट्रेशन यदि आप करते हैं तो आपको यूजर आलरेडी रजिस्टर्ड का एरर मैसेज आता है |

तब आपको समस्या समझ में आती है और ऑनलाइन सेंटर्स द्वारा कहा जाता है की पुरानी रजिस्ट्रेशन आईडी एवं पासवर्ड लेकर आएं तभी आप फॉर्म भर सकते हैं और आप परेशान हो जाते हैं यह पोस्ट उन्ही आवेदकों के लिए है अतः कृपया ध्यान दें और पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़ें

Also Read:- स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एसएससी) के सभी ऑनलाइन फॉर्म अब एक प्रोफाइल पंजीयन

STEP 1: प्रोफाइल पासवर्ड रिकवर करने के लिए सबसे पहले एसएससी की वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाएँ और Forgot Password लिंक पर क्लिक करें |

HOW TO RECOVER SSC REGISTRATION PASSWORD

STEP 2: अब आपको अपना राज्य सलेक्ट करना है इसके बाद रजिस्ट्रेशन के समय दिए हुए मोबाइल नंबर या ईमेल को एंटर करके सब्मिट करना है जैसे ही आप सबमिट करेंगे आपके मोबाइल नंबर या ईमेल पर एक मैसेज प्राप्त होगा ।
प्राप्त हुए मैसेज की सहायता से आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर एवं पासवर्ड को रिसेट कर सकेंगे ।
ध्यान रखें यदि आप रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल के अलावा किसी मोबाइल नंबर या ईमेल को एंटर करेंगे तो आपको कोई कोई मैसेज प्राप्त नहीं होगा और एरर मैसेज दिखाई देगा ।

HOW TO RECOVER SSC REGISTRATION PASSWORD

स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एसएससी) के सभी ऑनलाइन फॉर्म अब एक प्रोफाइल पंजीयन के माध्यम से भरे जायेंगे जानिए कैसे बना सकते हैं अपनी ऑनलाइन प्रोफाइल

SSC ONLINE PROFILE REGISTRATION PROCESS

SSC ONLINE PROFILE REGISTRATION– आप को जानकर ख़ुशी होगी की अब एसएससी के फॉर्म के लिए आपको बार बार सभी डाक्यूमेंट्स की जरुरत नहीं होगी न ही स्कैन करने की न ही सभी डाक्यूमेंट्स को ऑनलाइन सेण्टर ले जाने की बस एक प्रोफाइल आईडी एवं पासवर्ड की सहायता से आप खुद भी अपने कंप्यूटर या मोबाइल के मध्य से ही भर सकेंगे ।


यदि आप फर्स्ट टाइम फॉर्म भर रहे हैं तो आप खुद या किसी ऑनलाइन सेंटर पर जाकर अपनी प्रोफाइल बनवा सकते हैं पंजीयन के पूर्ण होने पर आपको एक प्रोफाइल आईडी एवं पासवर्ड मिल जायेगा जिसके माध्यम से आगे आने वाले सभी एसएससी फॉर्म्स को भरने में आपको आसानी होगी ।
हम आपको बता दें की अब लगभग सभी संस्थाएं एक अभ्यर्थी एक रजिस्ट्रेशन पैटर्न को अपना रही है इससे आवेदकों के साथ साथ रिक्रूटमेंट करने वाली संस्था को भी बार बार प्रोफाइल बनाने, डाटा स्टोर करने और अपने सर्वर पर लोड अधिक होने से निजात मिल रही है ।

आज इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको एसएससी प्रोफाइल पंजीयन बनाने सम्बन्धी जानकारी साझा करेंगे ।

SSC ONLINE PROFILE REGISTRATION PROCESS

प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन शुरू करने से पहले अपनी पासपोर्ट साइज फोटो एवं अपने हस्ताक्षर को स्कैन करें तथा फोटो एवं हस्ताक्षर को अलग अलग करके एक फोल्डर में रख लें । फोटो और सिग्नेचर के अलावा और कुछ बी ही स्कैन करने की जरुरत नहीं है ककी एसएससी रजिस्ट्रेशन में इन दोनों के अलावा और कोई स्कैन डॉक्यूमेंटंस अपलोड नहीं किया जाता है |

अब जब आपने पहतो और सिग्नेचर को स्कैन करके रख लिया है उसके बाद एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट https://ssc.nic.in/ पर जाएँ ।और नई प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन New User ? Register Now पर क्लिक करें |

SSC ONLINE PROFILE REGISTRATION

STEP 1: प्रोफाइल रजिस्ट्रेशन को तीन स्टेप में पूरा किया जायेगा पहला BASICS DETAILS अब एक रजिस्ट्रेशन पेज ओपन होगा रजिस्ट्रशन पेज में सावधानीपूर्वक आवेदक अपनी जानकारी भरें ध्यान रखें आवेदक की सभी जानकारी उसके 10th की मार्कशीट के अनुसार हो अब सभी जानकारी को भरने के पश्चात पेज को सेव करके आगे बढ़ें ।

STEP 2: जैसे ही आप सेव और कन्फर्म करके आगे बढ़ेंगे स्क्रीन पर आपका रजिस्ट्रेशन नंबर आ जायेगा साथ ही मोबाइल एवं ईमेल पर रजिस्ट्रेशन एवं ONE TIME PASSWORD प्राप्त होगा । अब रजिस्ट्रेशन नंबर एवं ONE TIME PASSWORD के माध्यम से लॉगिन करें ।

लॉगिन करते ही आपको पुराण पासवर्ड चेंज करने के लिए कहा जायेगा मोबाइल पर प्राप्त चार अंकों का पासवर्ड एंटर करते हुए नया पासवर्ड एंटर करें तथा कन्फर्म करें पासवर्ड बनाने के बाद उसे नोट जरूर कर लें ताकि लॉगिन करने में कोई परेशानी न हो

STEP 3: नए पासवर्ड के साथ फिर से लॉगिन करने के बाद आपको ADDITIONAL AND CONTACT DETAILS फील्ड में आवेदक की जानकारी भरनी है जानकारी भरने के पश्चात पेज को सेव करें और आगे बढ़ें ।

STEP 4: अब रजिस्ट्रेशन का अंतिम पड़ाव होता है फोटो एवं रजिस्ट्रेशन को अपलोड करें दिए हुए निर्देशों के अनुसार फोटो एवं सिग्नेचर को रिसाइज करें और अपलोड करें अपलोड करने के बाद सेव करें तथा फिर से प्राप्त OTP की सहायता से वेरीफाई करें ।

फोटो एवं सिग्नेचर अपलोड करके सेव करते ही और OTP वेरिफिकेशन के पश्चात सेव होते ही आपकी एसएससी प्रोफाइल बन जाएगी अब प्राप्त रजिस्ट्रेशन नंबर एवं आपके द्वारा बनाये गए पासवर्ड की सहायता से लॉगिन करें लॉगिन करते ही एसएससी डैशबोर्ड ओपन होगा डैशबोर्ड में उस वक्त हो रहे रिक्रूटमेंट की जानकारी आपकी स्क्रीन में होगी आप अपनी एलिजिबिलिटी के अनुसार चल रहे फॉर्म को भर सकते हैं ।
फॉर्म भरने के लिए अब आपको कोई परेशानी नहीं होगी थोड़ी सी ही जानकारी में आप आसानी से फॉर्म भर सकेंगे ।फॉर्म भरते समय आपको एग्जाम सेण्टर का चयन करना होगा तथा और भी कुछ जानकारी मांगी जाएगी धायण पूर्वक भरने के बाद पेमेंट की प्रक्रिया पूर्ण करें और उसका प्रिंट ले लें या मेल में सुरक्षित रख लें ककी आगे आने वाले एसएससी के फॉर्म अब इसी रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से भरे जायेंगे अलग से आपको कोई रजिस्ट्रेशन की जरुरत नहीं होगी |

अब आयुष्मान भारत (PMJAY) योजना के तहत कोरोनावायरस का उपचार को भी शामिल किया जाएगा

आयुष्मान भारत योजना के तहत कोरोनावायरस:-

आयुष्मान भारत योजना के तहत कोरोनावायरस– केंद्र सरकार आयुष्मान भारत योजना 2020-21 (Ayushman Bharat Scheme 2020-21) के तहत Novel कोरोनवायरस लक्षणों (Novel Coronavirus Symptoms) का इलाज भी शुरू कर दिया गया है | वे सभी लोग जिनमें निमोनिया, बुखार, श्वसन में कठिनाई जैसे लक्षण दिख रहे हैं, अब मुफ्त चेकअप के लिए जा सकते हैं | इस योजना के तहत संक्रमित व्यक्ति को COVID 19 पूर्ण उपचार भी प्रदान किया जाएगा | लाभार्थियों के लिए आयुष्मान भारत PMJAY के विभिन्न पैकेजों के माध्यम से कोरोनावायरस बीमारी के लक्षणों का यह मुफ्त उपचार उपलब्ध रहेगा |

COVID 19 बीमारी से पीड़ित सभी लोग अब अनुभवहीन और अन्य नामित अस्पतालों में मुफ्त इलाज और जांच की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं | राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण (NHA) COVID 19 संक्रमित व्यक्तियों को उपचार प्रदान करने वाली नोडल एजेंसी होगी | यदि आपको बुखार, खांसी और सांस लेने में तकलीफ होती है, तो राज्य हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या केंद्रीय सरकार के कंट्रोल रूम से 011-23978046 पर कॉल करें |

Ayushman Bharat-PMJAY के तहत जिन लक्षणों का नि: शुल्क इलाज उपलब्ध है, उनमें निमोनिया, बुखार और श्वसन विफलता शामिल हैं | केंद्र सरकार द्वारा एक आधिकारिक ट्वीट किया गया है “निमोनिया, बुखार, श्वसन विफलता आदि जैसे #COVID19 #कोरोना के लक्षणों का उपचार #आयुष्मानभारत #PMJAY पैकेज के तहत पात्र अस्पतालों और अन्य बैंकिंग अस्पतालों में पात्र लोगों के लिए नि: शुल्क उपलब्ध है (आयुष्मान भारत योजना के तहत कोरोनावायरस) |

केंद्र सरकार की प्रमुख आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) प्रति परिवार प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का बीमा कवरेज प्रदान करता है | यह स्वास्थ्य बीमा सुविधा देश भर में 10.74 करोड़ से अधिक गरीब और कमजोर परिवारों के लिए माध्यमिक और तृतीयक देखभाल अस्पताल में भर्ती के लिए है | सभी AB-PMJAY लाभार्थी अनुभवहीन और नामित अस्पतालों में सेवाओं के लिए कैशलेस और पेपरलेस पहुंच पाने के हकदार हैं |

आयुष्मान भारत योजना के तहत कोरोनावायरस

अब तक, PMJAY के तहत परिभाषित दरों के साथ 1,578 स्वास्थ्य लाभ पैकेज हैं और देश भर में 20,761 से अधिक सार्वजनिक और निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है | वर्तमान में, केंद्रीय सरकार AB-PMJAY लाभार्थियों को 12.41 करोड़ ई-कार्ड जारी किए हैं | इसके अलावा NHA के अनुसार, इस योजना के तहत 91.70 लाख अस्पताल में प्रवेश हुए हैं |

कोरोना वायरस के बचाव व रोकथाम उपाय:-

जैसा की आप सभी जानते हैं की अभी तक इसके लिए किसी तरह की दवाई नहीं (Coronavirus Vaccine) खोजी गई है पूरी दुनिया के देश मिल कर बीमारी का उपचार (Coronavirus Prevention Methods & Cure) तलाशने में लगे हुए है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रोकथाम व बचाव के लिए कुछ निर्देश जारी किए हैं जो निम्न्लिखित हैं:

  • देश में पैसे वायरस को दूर-दूर तक पहुंचाने के लिए काफी है इसलिए नोट, सिक्का आदि को छूने के बाद अच्छे से हाथ धो ले |
  • खाना खाने से पहले किसी अच्छे औषधीय साबुन से हाथ जरूर साफ करें |
  • सर्वजानिक स्थलों, जगहों पर न जाये, अगर बहुत जरूरी हो तो हाथों में दस्ताने, चेहरे पर मास्क (Coronavirus Mask) जरूर लगाएँ |
  • हमारे देश में लोग अपनी रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए आयुर्वेदिक काढ़े का इस्तेमाल हजारों सालों से करते आये हैं आप भी इस तरह की काढ़ों का इस्तेमाल कर सकते हैं
  • खाँसने या छिंकने वाले लोगों से कम से कम 3 मीटर की दूरी बना कर रखें |
  • दिन में कई बार किसी हाथ धोये |
  • किसी से हाथ ना मिलाएँ |
  • फेफड़ों को तंदरुस्त बनाने वाले उत्पादों का सेवन करें |
  • अपना मोबाइल, पर्स, डेबिट, क्रेडिट कार्ड किसी को ना दे |
  • जितना हो सके धूप में अवश्य बैठे |

दिल्ली सरकार की मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

दिल्ली मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना:-

दिल्ली सरकार ने http://law.delhigovt.nic.in/wps/wcm/connect/DOIT_LAW/law/home पर मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन / पंजीकरण फॉर्म आमंत्रित कर रही है | राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना का लाभ लेने के लिए पात्र वकीलों के लिए एक ऑनलाइन सुविधा शुरू की है | कानून विभाग 21 मार्च 2020 से वकीलों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करेगा | सभी पात्र वकील इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

वे सभी अधिवक्ता जो दिल्ली में अभ्यास कर रहे हैं, दिल्ली बार काउंसिल में पंजीकृत हैं और दिल्ली की मतदाता सूची में भी हैं, वे मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना (CM Advocate Welfare Scheme) के लिए आवेदन कर सकेंगे | IT विभाग जल्द ही कानून विभाग की वेबसाइट पर (CM Advocate Welfare Scheme) ऑनलाइन आवेदन पत्र जारी करेगा |

दिल्ली के सभी बार एसोसिएशनों के साथ विधि विभाग भी बातचीत करने जा रहा है | इसके अलावा, दिल्ली विधि विभाग भी दिल्ली बार काउंसिल के पंजीकृत वकीलों को SMS द्वारा सूचना भेजेगा | मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च 2020 होगी |

मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना ऑनलाइन फॉर्म 2020:-

द मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना अप्लाई ऑनलाइन फॉर्म भरकर वकीलों के पंजीकरण की आरंभ तिथि 31 मार्च 2020 है | फिर सभी पात्र मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना ऑनलाइन आवेदन / पंजीकरण फॉर्म भर सकते हैं |

  • सबसे पहले उम्मीदवार को विधि विभाग की आधिकारिक http://law.delhigovt.nic.in/wps/wcm/connect/DOIT_LAW/law/home वेबसाइट पर जाना होगा |
  • होम पेज पर “Registration under Chief Minister Advocates Welfare Scheme” के लिंक पर क्लिक करना है जैसा नीचे इमेज में दिखाया गया है |
  • ऊपर दिये गए लिंक पर क्लिक करने के बाद एक नया पेज खुलेगा यहाँ पर आपको “Click Here to Fill Application Form” के बटन पर क्लिक करना है |
दिल्ली मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना
  • जिसके बाद मुख्यमंत्री अधिवक्ता, वकील कल्याण योजना 2020 ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा |
  • फॉर्म में पूछी गई जानकारी भर कर आपको नीचे दिये गए “Preview” के बटन पर क्लिक करके आगे की प्रक्रिया पूरी करनी है और अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरा कर लेना है |

मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना के लिए पात्रता मानदंड:-

  • आवेदक को एक वकील होना चाहिए जो दिल्ली में अभ्यास कर रहा हो |
  • उसे बार काउंसिल ऑफ दिल्ली के साथ नामांकित होना चाहिए |
  • आवेदक का नाम दिल्ली की मतदाता सूची में मौजूद होना चाहिए |
दिल्ली मुख्यमंत्री अधिवक्ता कल्याण योजना

मुख्यमंत्री वकील कल्याण योजना 2020 – लाभ व विशेषताएँ:-

पात्र वकील जो इस मुख्यमंत्री वकील वेलफेयर स्कीम के तहत अपने आप को पंजीकृत करेंगे उन्हे क्या-क्या लाभ मिलेंगे और इसकी मुख्य विशेषताएँ (Delhi Chief Minister Advocate Welfare Scheme Features & Benefits) आप नीचे देख सकते हैं:-

  • वकीलों को 10 लाख रुपए का लाइफ इंश्योरेंस कवरेज सीएम वकील वेलफेयर स्कीम के अंदर दिया जाएगा |
  • इसके अलावा वकीलों, उनकी पत्नी, 25 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को 5 लाख का ग्रुप मेडी-क्लेम भी दिया जाएगा |

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2020 (PMVVY 2020):-

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (Pradhan Mantri vaya vandana yojana – PMVVY) के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म भारतीय जीवन बीमा निगम की आधिकारिक वेबसाइट https://onlinesales.licindia.in/eSales/liconline के माध्यम से आमंत्रित किए जा रहे हैं | हालांकि, इच्छुक उम्मीदवार PMVVY पेंशन योजना के लिए ऑफ़लाइन भी LIC शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं | प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) का उद्देश्य 60 वर्ष की आयु हों जाने पर प्रतिमाह पेंशन सुनिश्चित करना है | इसी तरह की एक अटल पेंशन योजना भी केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही है | उसमें भी व्यक्ति के वृद्ध हो जाने पर एक निश्चित पेंशन राशि प्रतिमाह दी जाती है |

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) 2020 वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक नई पेंशन योजना है, जो 10 साल के लिए 8% प्रतिवर्ष का निश्चित लाभ प्रदान करती है | प्रधानमंत्री वय वंदना योजना (PMVVY) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 31 मार्च 2020 तक उपलब्ध आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं | 27 दिसम्बर 2019 को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार केंद्र सरकार ने योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है | बिना आधार नंबर के उम्मीदवार योजना का लाभ नहीं ले सकते |

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया:-

  • सबसे पहले जीवन बीमा निगम (LIC) की आधिकारिक वेबसाइट https://onlinesales.licindia.in/eSales/liconline पर जाएं |
  •  LIC Plan 856 (Pradhan Mantri Vaya Vandana Yojana) के अंदर “Buy Now” के बटन पर क्लिक करें जैसा नीचे दिखाया गया है |
LIC PMVVY Plan Buy Online
  • अगले पेज पर “Click to Buy Online” बटन को क्लिक करें जिससे आपके सामने कुछ इस तरह का फॉर्म खुल जाएगा |

LIC PMVVY Online Form
  • इस फॉर्म में अपनी जानकारी भरें जैसे कि ना, फोन नंबर, ईमेल आईडी, और जन्म तारीख और “Calculate Premium” के बटन पर क्लिक करें. इसके बाद आपको अपने मोबाइल पर एक OTP प्रपट होगा जिसे अगली स्क्रीन पर भरें और “PROCEED” बटन पर क्लिक करें |
  • OTP डालने के बाद अगली स्क्रीन पर “NO” सिलैक्ट करें और “Next” बटन पर क्लिक करें |
  • अगले पेज पर आपको LIC PMVVY Plan का पूरा फॉर्म दिखाई देगा जहाना पर आपको “Purchase Option”, “Pension Mode”, “Amount” and “Payment Mode” आदि का चयन करना है। इस फॉर्म में सभी जानकारी भरने के बार “Calculate Premium” बटन पर क्लिक करें |
LIC PMVVY Application Form Details
  • अगले चरणों में आपको प्रीमियम की जानकारी दी जाएगी और आपको अपना आधार नंबर डालकर ऑनलाइन पेमेंट करनी होगी | पेमेंट सफल होने के बाद आपको पॉलिसी नंबर दे दिया जाएगा और पूरा पॉलिसी डॉकयुमेंट आपकी ईमेल आईडी पर भेज कर दिया जाएगा |

PMVVY पॉलिसी खरीदने के लिए आपके पास आधार कार्ड होने जरूरी है | प्रधानमंत्री वाया वंदना योजना के तहत आप मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना पेंशन के ऑप्शन में से किसी का भी चयन कर सकते हैं |

PMMVY पेंशन योजना 2020 की मुख्य विशेषताएं:-

  • PMMVY योजना का लाभ 10 साल के लिए लिया जा सकता है।
  • पेंशनभोगी भुगतान की आवृत्ति के रूप में मासिक / तिमाही / अर्ध वार्षिक या वार्षिक विकल्प चुन सकता है |
  • इस पीएमवीवीवाई योजना के लिए कोई GST या सेवा कर लागू नहीं है |
  • पॉलिसी के तीन साल बाद व्यक्तियों के लिए खरीद मूल्य का 75% तक का ऋण उपलब्ध होगा |
  • 10 वर्षों के बाद, अंतिम किस्त के साथ खरीद मूल्य भुगतान होगा |
  • आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80-सी के तहत इस योजना में जमा की गई राशि पूरी तरह करमुक्त है | लेकिन, जमा की गई राशि से मिलने वाले ब्याज पर पॉलिसी धारक को आयकर देना पड़ेगा |

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना के पेंशन विकल्प:-

प्रधानमंत्री वाया वंदना योजना 2020 के तहत अब सरकार प्रति वित्त वर्ष के शुरू होने से पहले इस योजना के लिए नई ब्याज दर तय करेगी।

वित्त वर्ष 2020-21 के लिए मासिक पेंशन के लिए यह ब्याज दर 7.4% तय की गई है।

पेंशन विकल्पतय ब्याज दर
सालाना7.60%
छमाही7.52%
तिमाही7.45%
मासिक7.40%

PMMVY पेंशन योजना 2020 के लिए जरूरी दस्तावेज:-

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी उनकी लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं:

  • पैन कार्ड की कॉपी
  • एड्रेस प्रूफ की कॉपी
  • आधार कार्ड या पासपोर्ट
  • चेक की कॉपी या बैंक पासबुक के पहले पेज की कॉपी

PMMVY पेंशन योजना 2020 के लिए पात्रता:-

PMVVY के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करने से पहले आवेदक नीचे बताई गई योग्यता को देख सकते हैं:

  • योजना में हिस्सा लेने के लिए कम से कम उम्र 60 साल है मतलब 60 वर्ष या इससे अधिक के सीनियर सिटीजन इसमें निवेश कर सकते हैं |
  • योजना का लाभ लेने के लिए अधिकतम उम्र की सीमा नहीं रखी गई है |
  • मासिक पेंशन के भुगतान के मामले में मिनिमम परचेज प्राइस 1.50 लाख रुपये है | यानि प्रधानमंत्री वय वंदना योजना का हिस्‍सा बनने के लिए साल में कम से कम 1.50 लाख रुपये का निवेश करना होगा |
  • एक व्यक्ति अधिकतम 15 लाख रुपये तक ही स्कीम में निवेश कर सकता है | मतलब योजना में 15 लाख रुपए से ज्यादा निवेश नहीं किया जा सकता |

PM वय वंदना योजना पेंशन राशि भुगतान:-

प्रधानमंत्री वय वंदना योजना में निवेश कने के बाद निवेशक को एक निश्चित तारीख, बैंक अकाउंट और अवधि का चयन करना होगा। उदाहरण के लिए अगर आपको हर महीने की 15 तारीख को पेंशन चाहिए तो इस तिथि का चयन करना होगा। इसी तरह अगर निवेशक चाहे तो पेंशन के विकल्‍प का भी चयन कर सकता है जैसे की पेंशन कैसे चाहिए मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना इनमें से किसी एक विकल्प का चयन करना होगा।

अगर आपने मासिक पेंशन भुगतान के विकल्‍प का चयन किया तो हर महीने पेंशन बैंक अकाउंट में आ जाएगी। जबकि तिमाही चयन पर हर तीन महीने बाद एकमुश्‍त पेंशन मिलेगी। ठीक इसी प्रकार छमाही या सालाना विकल्‍प चयन पर क्रमश 6 या 12 महीने बाद एकमुश्‍त पेंशन मिलेगी। निवेशकों को यह जानना जरूरी है कि स्‍कीम में निवेश करने के 1 साल बाद पेंशन की पहली किश्‍त मिलती है। वहीं मासिक आधार पर पेंशन की न्‍यूनतम रकम 1 हजार रुपये जबकि अधिकतम 10 हजार रुपये है।

समय से पहले पैसे कैसे मिलेंगे:-

पीएम वय वंदना योजना में पॉलिसी में जमा पैसों की निकासी समय से पहले करने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातें हैं जो आवेदक को पढ़ लेनी चाहिए। PMVVY स्कीम में प्रीमैच्योर विद्ड्रॉल की इजाजत मिलती है। लेकिन कुछ खास मामलों में ही पॉलिसी के पैसों की निकासी हो सकती है। जैसे कि जीवनसाथी या खुद को गंभीर बीमारी होने पर पैसों की निकासी करी जा सकती है। हालांकि, इस तरह के मामलों में परचेज प्राइस का केवल 98% सरेंडर वैल्यू के तौर पर भुगतान किया जाता है।

पीएम वय वंदना योजना – LIC हेल्पलाइन:-

  • PMVVY Helpline Number – 022-67819281, 022-67819290
  • PMVVY Toll free Number – 1800-227-717
  • Pradhan Mantri Vaya Yojana ईमेल – onlinedmc@licindia.com

कोरोना वायरस का टेस्ट कैसे होता है? जानिए पूरी जानकारी

कोरोना वायरस का टेस्ट कैसे होता है, हिंदी में जानकारी

कोरोना वायरस कैसे फैलता है कोरोना का कहर बहौत तेज़ी से बढ़ रहा है, और ये बहौत खतरनाक बीमारी बन चुकी है, लाखों लोग इसकी चपेट में आगये हैं, और हज़ारों लोगों की मौत होगयी है। भारत में भी ये बीमारी फ़ैल चुकी है। और सरकार हर वो काम कर रही है, जिससे इसको रोका जाए।

कोरोना से बचने के लिए तेज़ी से कोसिस जारी है, और इसके लिए एक कारगर दवाई बनाई जा रही है, इसका टेस्ट भी होता है, जिसको की मशीन से किआ जाता है, आइये जानते हैं की कोरोना वायरस का टेस्ट कैसे होता है? कैसे पता चलता है की किसी व्यक्ति को कोरोना की बीमारी है या नहीं।

कोरोना वायरस कैसे फैलता है?

सामान्य सर्दी, खांसी, बुखार या वायरल फ्लू के लक्षण भी कोरोना से मिलते हैं। ऐसे में लोगों को संशय(कन्फ्यूजन) हो जाता है। कोरोना, इन बीमारियों से अलग जानलेवा रोग है। जर्नल एनल ऑफ इंटरनल मेडिसिन में प्रकाशित इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पांच दिन के अंदर शरीर में तीन खास तरह के लक्षण नजर आते हैं। ऐसे में आपको कोरोना वायरस की शिकायत हो सकती है।

कोरोना वायरस बहौत तेज़ी से बढ़ रहा है, एसे में बहौत सारे लोगों के मन में बहौत सारे सवाल आरहे हैं की कैसे फैलता है, और सबसे बड़ी बात की कोरोना वायरस का टेस्ट कैसे होता है। आइये सबसे पहले जानते हैं की कोरोना वायरस का टेस्ट क्या है?

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) का कहना है कि पॉलीमरेज चेन रिएक्शन (पीसीआर) का टेस्ट किसी नामी लैब में ही कराया जाता है. ये पीसीआर टेस्ट गले, श्वास नली के लिक्विड और मुंह की लार की सैंपल के स्वैब पर किए जाते हैं. इस तरह के टेस्ट आमतौर पर इन्फ्लूएंजा ए, इन्फ्लूएंजा बी और एच1 एन1 वायरस का पता लगाने के लिए किए जाते हैं.

डॉक्टर्स के मुताबिक, नाक और गले के पिछले हिस्से दो ऐसी जगहें हैं जहां वायरस के मौजूद होने की संभावना ज्यादा होती हैं. स्वैब के जरिए इन्हीं कोशिकाओं को उठाया जाता है. स्वैब को ऐसे सॉल्यूशन में डाला जाता है जिनसे कोशिकाएं रिलीज होती हैं. स्वैब टेस्ट का इस्तेमाल सैंपल में मिले जेनेटिक मैटेरियल को कोरोना वायरस के जेनेटिक कोड से मिलाने में किया जाता है.

क्या होता है पीसीआर (PCR) टेस्ट?

पीसीआर (पोलीमरेज़ चेन रिएक्शन) डीएनए (DNA) या आरएनए (RNA) के केवल मिनट मात्रा वाले नमूनों में डीएनए (या आरएनए) के एक छोटे अनुक्रम का विश्लेषण करने की एक विधि है। पीसीआर का उपयोग डीएनए या आरएनए के चयनित वर्गों को पुन: उत्पन्न (प्रवर्धित) करने के लिए किया जाता है। इससे पहले, डीएनए के प्रवर्धन में बैक्टीरिया में अभिव्यक्ति के लिए वैक्टर में रुचि के खंडों को शामिल करना, और सप्ताह लगते थे। लेकिन अब, टेस्ट ट्यूब में किए गए पीसीआर के साथ, इसमें केवल कुछ घंटे लगते हैं। पीसीआर इस बात में अत्यधिक कुशल है कि प्रतियों की अनकही संख्या डीएनए से बनाई जा सकती है।

कोरोना वायरस का टेस्ट कैसे होता है?

(PCR) टेस्ट की मदद से कोरोना वायरस का टेस्ट किआ जाता है। इस प्रकिया में पहले 6 घंटे का समय लगता था लेकिन रियल टाइम पीसीआर ने नमूनों का परीक्षण करने में लगने वाले समय को 4 घंटे तक कम कर दिया है। कुल मिलाकर सैंपल लेने और रिपोर्ट देने तक में लगने वाला समय लगभग 24 घंटे है। कभी-कभी ये उससे कम भी हो सकता है।

(PCR) टेस्ट की मदद से भारत में रोजाना 10,000 सैंपल टेस्ट किए जा सकते हैं। देश भर में 52 केंद्रों पर कोरोना वायरस के टेस्ट किए जा रहे हैं। तो इस तरह से किआ जाता है कोरोना वायरस का टेस्ट।

Read More-

कोरोनावायरस : जानिए क्या है होम क्वारंटाइन ?

क्वारंटाइन क्या है? होम क्वारंटाइन (Home Quarantine):-

क्वारंटाइन क्या हैकोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच इसे बचाव के कई उपाय सामने आ रहे हैं | अगर किसी व्यक्ति में कोरोना के संक्रमण दिख रहे हैं तो उसके लिए एक बेहतरीन उपाय होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) भी है | होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) का मतलब घर पर अपने आप को दूसरे लोगों से अलग कर लेना है। अगर आपको कोरोना वायरस से संक्रमित होने का संदेह है या फिर सर्दी-जुकाम लगा हुआ है तो आप एक कमरे में अपने आप को अलग कर लें | इससे आपके परिवार में किसी को वायरस नहीं फैलेगा |

क्वारंटाइन लैटिन मूल का शब्द है | इसका मूल अर्थ चालीस दिन का समय है | दरअसल, पुराने समय में जिन जहाजों में किसी यात्री के रोगी होने या जहाज पर लदे माल में रोग प्रसारक कीटाणु होने का संदेह होता तो उस जहाज को बंदरगाह से दूर चालीस दिन ठहरना पड़ता था | ग्रेट ब्रिटेन में प्लेग को रोकने के प्रयास के रूप में इस व्यवस्था की शुरुआत हुई थी | कोरोना वायरस से बचाव को लेकर घर में खुद को क्वारंटाइन करने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को दिशा-निर्देश जारी किए हैं |

क्वारंटाइन क्या है?

अपने आप को घर पर कैसे करें क्वारंटाइन:- क्वारंटाइन क्या है?

अभी तक के मामलों को देखते हुए एक्सपर्ट्स का मानना है कि होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) वायरस को फैलने से रोकने में काफी अहम साबित हुआ है | अगर आप लोगों को जरा सा भी शक हो तो घर पर 14 दिन के लिए आप लोग होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) अपना सकते हैं | अगर ये दिन ठीक निकल जाते हैं तो आप दोबारा से अपनी नॉर्मल लाइफ जी सकते हैं |

  • होम क्वारंटाइन के लिए एक हवादार कमरा हो, जिसमें टॉयलेट भी हो |
  • अगर उस कमरे में अन्य परिजन हो, तो दोनों में एक मीटर की दूरी हो |
  • दोनों शख्स घर के अन्य बुजुर्गों, गर्भवतियों और बच्चों से दूर रहें |
  • वायरस संदिग्ध मरीज किसी भी समारोह, शादी, पार्टी में 14 दिन या जब तक स्वस्थ न हो जाएं तब तक हिस्सा न लें |
  • साबुन से हाथ धोएं और अल्कोहल बेस्ड हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें |
  • घर में खुद से पानी, बर्तन, तौलिए और अन्य किसी चीज को न छुएं |
  • सर्जिकल मास्क लगाकर रहें | हर 6-8 घंटे में मास्क बदलें | इनका निस्तारण सही से करें |
क्वारंटाइन क्या है?

होम क्वारंटाइन व्यक्ति के परिजनों के लिए दिशा निर्देश:-

  • घर का कोई एक सदस्य ही ऐसे व्यक्ति की देखभाल करे |
  • ऐसे व्यक्ति की त्वचा के सीधे संपर्क में आने से बचें |
  • घर को साफ करने के लिए दस्ताने पहनें | उन्हें उतारने के बाद हाथों को अच्छे से धोएं |
  • घर में किसी बाहरी व्यक्ति को न आने दें |
  • होम क्वॉरंटाइन व्यक्ति में लक्षण नजर आए तो 14 दिनों तक सभी नजदीकी संपर्क बंद कर दें | ऐसा तब तक करें जब तक रिपोर्ट निगेटिव न आ जाए |
  • होम क्वॉरंटाइन व्यक्ति के कमरे के फर्श और हर चीज को एक फीसदी सोडियम हाइपोक्लोराइट सोल्यूशन से साफ करें |
  • इसके अलावा टॉयलेट को भी रोज रेगुलर हाउसहोल्ड ब्लीच से साफ करें |

इन स्वास्थ्य उपायों का पालन भी जरूर करें-

  • साबुन और पानी या फिर एल्कोहल आधारित सैनटाइजर से अपने हाथ साफ करें |
  • घर के सामान को किसी से शेयर ना करें, जैसे- बर्तन, पानी पीने का गिलास, कप, तौलिया, पलंग आदि |
  • हर समय सर्जिकल मास्क लगाकर रखें, मास्क को हर 6-8 घंटे में बदलें |
  • किसी अन्य शख्स द्वारा इस्तेमाल किए गए मास्क को ना पहनें |
  • अगर किसी एक मास्क को फेंकना है तो उसे जला दें या फिर मिट्टी में दबा दें |
  • घर में मरीज, उसकी देखभाल करने वाले और उसके संपर्क में आने वाले लोगों को मास्क पहनना है | मास्क पूरी तरह साफ होना चाहिए। इसे सामान्य ब्लीच सल्यूशन (5 फीसदी) और सोडियम हाइपोक्लोराइट सल्यूशन (1 फीसदी) से साफ करें |
  • इस्तेमाल किया हुआ मास्क भी संक्रमित माना जाता है |
  • अगर लक्षण दिखें जैसे- खांसी, बुखार और सांस लेने में तकलीफ तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं | इसके अलावा 011-23978046 नंबर पर फोन करें |