Home Blog Page 114

KKR vs PBKS Dream11 Prediction Today Match Team, Playing 11 Updates

0

KKR vs PBKS Dream11 Prediction-

KKR vs PBKS Dream11 Prediction, Today match team. Check Dream11 Prediction/KKR vs PBKS/ Dream11 Team/ Punjab Kings Dream11 Team/ Kolkata Knight Riders Dream11 Team/PBKS Dream11 Team KKR/ Dream11 Guru Tips/ Online Cricket Tips and more. Punjab Kings vs Kolkata Knight Riders, Dream11 IPL 2020, Team News, & Playing 11

KKR vs PBKS Dream11 Prediction, Fantasy Cricket Tips, Playing 11 Updates, Pitch Report and Injury Updates For Match 45 – Oct 1st 2021

Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings Dream11 Team – Check My Dream11 Team, Best players list of KKR vs PBKS, VIVO IPL 2021, Punjab Kings Dream 11 Team Player List, Kolkata Knight Riders Dream11 Team Player List, Dream11 Guru Tips, Fantasy Cricket Tips Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings T20, Fantasy Cricket Prediction and Tips- KKR vs PBKS VIVO IPL, Fantasy Cricket Tips Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings VIVO IPL.

जैसे-जैसे IPL 2021 आगे बढ़ रहा है, मैचों का रोमांच भी बढ़ता जा रहा है। नॉकआउट मुकाबलों में शामिल होने वाली कुछ टीमों का चेहरा साफ हो रहा है, तो वहीं अभी कुछ टीमों के बीच प्लेऑफ में शामिल होने के लिए जद्दोजहद जारी है। आज टूर्नामेंट का 45वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच दुबई में खेला जाना है।

पंजाब की टीम मैदान पर उतरे और मैच में रोमांच न हो, ऐसा हो नहीं सकता। अब जब पंजाब और कोलकाता आमने-सामने होंगे, तो दोनों टीमें सर्वश्रेष्ठ के साथ जीत दर्ज करना चाहेंगी। पंजाब के लिए मैच करो या मरो की स्थिति में खेला जाना है, क्योंकि यदि ये मैच हाथ से गया, तो पंजाब का प्लेऑफ में पहुंचने का सपना टूट सकता है। PBKS ने अभी तक 11 मैच खेले हैं और सिर्फ चार में जीत दर्ज की है, जबकि सात में टीम को हार मिली है। पॉइंट्स टेबल में राहुल एंड कंपनी छठे पायदान पर है, जबकि KKR पहले ही टॉप-4 में है और इस मैच को जीतकर नॉकआउट की ओर एक कदम आगे बढ़ाना चाहेगी।

KKR ने अभी तक इस सीजन में अच्छा खेल दिखाया है। टीम 11 में से पांच मैच जीत चुकी है और टीम का रन रेट भी अन्य टीमों के मुकाबले काफी शानदार है। KKR के लिए पिछले कुछ मैचों में अच्छी बात ये रही है कि टीम के लिए अलग-अलग मैच जिताऊ खिलाड़ी सामने निकलकर आए हैं। वेंकटेश अय्यर, राहुल त्रिपाठी और नितीश राणा के अलावा मौका मिलने पर डेथ ओवर्स में दिनेश कार्तिक ने भी अच्छा खेल दिखाया है। हालांकि कैप्टन मोर्गन को अभी भी बड़ी पारी का इंतजार है।

फैंटेसी 11 के लिए बैटिंग लाइन अप में एडेन मार्करम, मयंक अग्रवाल, राहुल त्रिपाठी और नितीश राणा को शामिल किया जा सकता है। मार्करम पिछले तीन मैचों में 26, 27 और 42 के स्कोर बना चुके हैं। मयंक के बल्ले से भी IPL 14 के 9 मैचों में 332 रन देखने को मिले हैं। वहीं त्रिपाठी ने पिछले तीन मैचों में 2 अर्धशतक लगाए हैं और शानदार फॉर्म में हैं। राणा ने भी पिछले मुकाबले में मैच जिताऊ 36 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यह चारों बल्लेबाज बढ़िया लय में हैं और ज्यादा पॉइंट्स दिला सकते हैं।

KXIP vs KKR Dream11 Players Stats: (IPL Stats)

  1. Kl Rahul plays 73 matches | scored 2290 runs.
  2. Mayank Agarwal plays 83 matches | scored 1551 runs.
  3. Karun Nair plays 72 matches | scored 1465 runs.
  4. Nicholas Pooran plays 13 matches | scored 364 runs.
  5. Mandeep Singh plays 99 matches  | scored 1562 runs.
  6. Chris Jordan plays 13 matches | takes 12 wickets.
  7. Glenn Maxwell plays 75 matches | scored 1445 runs | take 16 wickets.
  8. Krishnappa Gowtham plays 23 matches | scored 166 runs | take 13 wickets.
  9. Mohammad Shami plays 55 matches | takes 49 wickets.
  10. Mujeeb Ur Rahman plays 17 matches | takes 17 wickets.
  11. Murugan Ashwin plays 22 matches | takes 15 wickets.
  12. Chris Gayle plays 125 matches | scored 4484 runs.
  13. Sheldon Cottrell plays 6 matches | takes 6 wickets.
  14. Ravi Bishnoi plays 6 matches | takes 7 wickets.
  15. Arshdeep Singh plays 4 matches | takes 5 wickets.
  16. Shubman Gill plays 32 matches | scored 662 runs.
  17. Sunil Narine plays 115 matches | scored 812 runs | takes 128 wickets.
  18. Nitish Rana plays 51 matches | scored 1224 runs | takes 7 wickets.
  19. Eoin Morgan plays 57 matches | scored 997 runs.
  20. Andre Russell plays 81 matches | scored 1437 runs | takes 62 wickets.
  21. Dinesh Karthik plays 187 matches | scored 3702 runs.
  22. Pat Cummins play 19 matches | takes 18 wickets.
  23. Kuldeep Yadav plays 43 matches | takes 39 wickets.
  24. Shivam Mavi plays 14 matches | takes 10 wickets.
  25. Kamlesh Nagarkoti plays 4 matches | takes 4 wickets.
  26. Varun Chakravarty plays 5 matches | takes 6 wickets.
  27. Rahul Tripathi plays 36 matches | scored 875 runs.

Best  Performing Batsmen:

  1. Venkatesh Iyer
  2. Mayank Agarwal
  3. Kl Rahul
  4. Eoin Morgan
  5. Nicholas Pooran

Best Performing Bowlers:

  1. Arshdeep Singh
  2. Mohammad Shami
  3. Andre Russell
  4. Ravi Bishnoi
  5. A Markram

KKR vs PBKS Head-to-head

Total Matches Played: 28

KOL Won: 19

PBKS Won: 9

Tied: 0

No Result: 0

KKR vs PBKS Dream11 Prediction Team (1)

KKR vs PBKS Dream11 Prediction Team (1)

KKR vs PBKS Dream11 Team Prediction, Fantasy Cricket Hints VIVO IPL 2021 Match 45: Captain, Vice-Captain – Kolkata Knight Riders vs Punjab Kings, Playing 11s, Injury News For Today’s T20 Match at Dubai Stadium 7.30 PM IST October 1 Friday

SRH vs CSK Dream 11 Prediction Today Team Match Playing 11 IPL 2021

SRH vs CSK Dream 11 Prediction Today

SRH vs CSK Dream 11 Prediction Today Team. CSK Vs SRH IPL LIVE Score; MS Dhoni Jonny Bairstow | Sunrisers Hyderabad Vs Chennai Super Kings Cricket Today Match Latest News

Check Dream11 Prediction/SRH vs CSK/ Dream11 Team/ Sunrisers Hyderabad Dream11 Team/ Chennai super kings Dream11 Team/CSK Dream11 Team SRH/ Dream11 Guru Tips/ Online Cricket Tips and more. Sunrisers Hyderabad vs Chennai super kings, Dream11 IPL 2021, Match, Team News, & Playing 11

SRH vs CSK Prediction, Dream11 Fantasy Cricket Tips: Playing XI, Pitch Report & Injury Update – IPL 2021, Match

IPL फेज-2 में गुरुवार को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होगा। यानी यह दो कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी और केन विलियम्सन के बीच की जंग भी होगी। धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने 10 मैचों से 16 अंक हासिल कर प्ले ऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। इस मैच में जीत से टीम का टॉप-2 में रहते हुए लीग स्टेज फिनिश करने का दावा काफी मजबूत हो जाएगा।

दूसरी ओर हैदराबाद की टीम के 10 मैचों से सिर्फ 4 अंक हैं। अंकगणित के हिसाब से हैदराबाद के पास भले ही अब भी प्लेऑफ में पहुंचने के मौके हैं, लेकिन वास्तविकता यही है कि टीम अंतिम-4 में पहुंचने की होड़ से लगभग बाहर हो चुकी है और वह बाकी मैच सम्मान की लड़ाई के तौर पर खेलेगी।

चेन्नई टीम की सबसे बड़ी खासियत मजबूत और स्थाई प्लेइंग-11 है। फाफ डुप्लेसिस और ऋतुराज गायकवाड टीम को अच्छी शुरुआत देते हैं। इसके बाद मोइन अली के रूप में टीम के पास ऐसा खिलाड़ी है जो नंबर-3 पर बल्लेबाजी करने के साथ-साथ कुछ ओवर्स डालने की क्षमता भी रखता है। इसके बाद अंबाती रायडू, सुरेश रैना, रवींद्र जडेजा टीम को एक्स्ट्रा फायर पावर देते हैं।

आईपीएल 2021 के 44वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से होगा। यह मैच शारजाह में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। चेन्नई जहां अंक तालिका में सबसे ऊपर है, वहीं हैदराबाद की टीम सबसे नीचे है। ऐसे में धोनी की टीम यह मैच जीतकर रिकॉर्ड 11वीं बार प्लेऑफ में जगह पक्की करने उतरेगी। टीम तीन बार आईपीएल चैंपियन भी रह चुकी है। वहीं, हैदराबाद की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। 

चेन्नई सुपर किंग्स की बात करें तो पिछले सीजन (2020) में बेहद खराब प्रदर्शन के बाद टीम ने इस सीजन जबरदस्त वापसी की है। बल्लेबाजी हो या गेंदबाजी या फिर फील्डिंग, टीम सभी डिपार्टमेंट में मजबूत दिखी है। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ और फाफ डुप्लिसस जबरदस्त फॉर्म में रहे हैं। गायकवाड़ ने पिछली तीन पारियों में 40, 38 और नाबाद 88 रन बनाए। ऐसे में टीम उनसे एकबार फिर अच्छी शुरुआत देने की उम्मीद करेगी।

शारजाह में इस बार नहीं बन रहे बड़े स्कोर

यह मैच शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है। यहां 2020 IPL में पहली पारी में औसतन 178 रन बने थे, लेकिन इस बार नई पिच बनाई गई है जो काफी स्लो है और शॉट खेलना आसान नहीं है। इस कारण फेज-2 में पहली पारी का औसत स्कोर घटकर 136 रह गया है।

पिच और मौसम रिपोर्ट

शारजाह में मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा। तापमान 23 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस आईपीएल से पहले यहां हुए पिछले 61 टी-20 में पहले बल्लेबाजी वाली टीम की जीत का सक्सेस रेट 55.74% रहा है।

SRH vs CSK Head-to-head

Total Matches Played: 15

SRH Won: 4

CSK Won: 11

Tied: 0

No Result: 0

SRH vs CSK Dream11 Players Stats: (IPL Stats)

  1. David Warner plays 131 matches | scored 4940 runs.
  2. Jonny Bairstow plays 15 matches | scored 588 runs.
  3. Kane Williamson plays 46matches | scored 1397 runs.
  4. Manish Pandey plays 134 matches | scored 2997 runs.
  5. Vijay Shankar plays 34 matches | scored 557 runs | takes 2 wickets.
  6. Mohammad Nabi plays 14 matches | scored 146 runs | take 11 wickets.
  7. Rashid Khan plays 51 matches | scored 107 runs | takes 62 wickets.
  8. Bhuvneshwar Kumar plays 119 matches | takes 135 wickets.
  9. Khaleel Ahmed plays 13 matches | takes 24 wickets.
  10. Shahbaz Nadeem plays 64 matches | takes 42 wickets.
  11. Priyam Garg plays 6 matches | scored 86 runs.
  12. Abhishek Sharma plays 11 matches | scored 135 runs | takes 3 wickets.
  13. Sandeep Sharma plays 83 matches | takes 97 wickets.
  14. Shane Watson plays 141 matches | scored 3737 runs | takes 92 wickets.
  15. Murali Vijay plays 106 matches | scored 2632 runs.
  16. Faf Du Plessis plays 78 matches | scored 2138 runs.
  17. Ambati Rayudu plays 152 matches | scored 3458 runs.
  18. MS Dhoni plays 196 matches | scored 4519 runs.
  19. Ravindra Jadeja plays 177 matches | scored 2025 runs | takes 111 wickets.
  20. Dwayne Bravo plays 138 matches | scored 1490 runs | takes 150 wickets.
  21. Piyush Chawla plays 162 matches | scored 584 runs | take 155 wickets.
  22. Shardul Thakur plays 40 matches | takes 43 wickets.
  23. Deepak Chahar plays 41 matches | takes 39 wickets.
  24. Sam Curran play 15 matches | scored 1163 runs | take 18 wickets.
  25. Karn Sharma 64 matches | takes 56 wickets.
  26. Imran Tahir plays 55 matches | takes 79 wickets.

Best  Performing Batsmen:

  1. Ruturaj Gaikwad
  2. Faf Du Plessis
  3. Kane Williamson

Best Performing Bowlers:

  1. Sandeep Sharma
  2. Rashid Khan
  3. Sam Curran
  4. Rahul Chahar
  5. Deepak Chahar
  6. T Natarajan

Captain and Vice-Captain (SRH vs CSK Dream11 Team)

  • Jason Holder
  • Sam Curran
  • Moeen Ali
  • Faf du Plessis
  • Ruturaj Gaikwad
  • Rashid Khan
  • Kane Williamson

SRH vs CSK Dream11 Prediction Team 1

Wriddhiman Saha, Ambati Rayudu, Kane Williamson (c), Faf du Plessis (vc), Ruturaj Gaikwad, Ravindra Jadeja, Jason Holder, Dwayne Bravo, Josh Hazlewood, Sandeep Sharma, Rashid Khan

SRH vs CSK Dream 11 Prediction Today

SRH vs CSK Dream11 Prediction Team 2

Wriddhiman Saha, Kane Williamson, Faf du Plessis, Jason Roy (vc), Ruturaj Gaikwad (c), Ravindra Jadeja, Moeen Ali, Jason Holder, Siddarth Kaul, Shardul Thakur, Rashid Khan

SRH vs CSK Dream 11 Prediction Today

SRH vs CSK Dream11 Prediction | Dream11 IPL | CSK vs SRH IPL 2021

Shardiya Navratri 2021: कब है शारदीय नवरात्रि? जानें तिथि और घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

Shardiya Navratri 2021:-

हिंदी पंचाग के अनुसार साल में नवरात्रि 4 बार मनाई जाती है. दो बार गुप्त नवरात्रि और दो नवरात्रि को मुख्य रूप से मनाया जाता है | इसमें चैत्र और शारदीय मुख्य नवरात्रि हैं, जिसे देशभर में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है | नवरात्रि का मतलब है नौ रातें. नौ दिन तक चलने वाले शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है | देवी मां के पावन 9 दिन का पर्व शारदीय नवरात्रि आश्विन मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को 7 अक्टूबर 2021 से आरंभ होगा |

14 अक्टूबर तक चलने वाले इन दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है | 15 अक्टूबर को धूमधाम के साथ विजयदशमी यानी दशहरा मनाया जाएगा | इसी दिन दुर्गा विसर्जन भी किया जाएगा | शास्त्रों में मां दुर्गा के नौ रूपों का बखान किया गया है | नवरात्र के दिनों में मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने से विशेष पुण्य मिलता है | मान्यता है कि मां दुर्गा अपने भक्तों के हर कष्ट हर लेती हैं |

नवरात्रि मां दूर्गा की उपासना का त्योहार है, जहां हिंदू धर्म में इसे नवरात्रि कहा जाता है, वहीं बंगाली धर्म में ये नौ दिन दूर्गा जी की पूजा की जाती है | प्रथम दिन उनकी स्थापना और समापन पर विसर्जन किया जाता है | हर साल श्राद्ध के बाद ही नवरात्रि की शुरुआत होती है | सब जगह वातावरण भक्तिमय हो जाता है | नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व में हर दिन अलग-अलग देवी को समर्पित है |

शुरुआत के तीन दिनों में मां दुर्गा की शक्ति और ऊर्जा की पूजा की जाती है | इसके बाद के तीन दिन यानी चौथा, पांचवा और छठे दिन जीवन में शांति देने वाली माता लक्ष्मी जी को पूजा जाती है | सातवें दिन कला और ज्ञान की देवी को पूजा जाता है | वहीं आठवां दिन देवी महागौरी को समर्पित होता है | इस दिन महागौरी की पूजा की जाती है | आखिरी दिन यानी नवमी के दिन मां सिद्धिदात्री देवी की पूजा की जाती है |

घटस्थापना का शुभ मुहूर्त:-

नवरात्रि के प्रथम दिन घटस्थापना के साथ नौ दिन के लिए देवी मां का पूजन शुरू किया जाता है | घटस्थापना के कुछ विशेष नियम हैं, जिनका पालन करना जरूरी है | घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष रूप से ध्यान रखें | 7 अक्टूबर को घटस्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 17 मिनट से सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक का है | इसी समय घटस्थापना करने से नवरात्रि फलदायी होते हैं |

Shardiya Navratri 2021

जानें घटस्थापना का महत्व:-

शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि का पहला दिन बहुत महत्वपूर्ण है | प्रतिपदा तिथि यानी नवरात्रि के पहले दिन ही कलश की स्थापना की जाती है | ऐसी मान्यता है कि कलश को भगवान विष्णु का रूप माना जाता है | इसलिए नवरात्रि पूजा से पहले घटस्थापना यानी कलश की स्थापना की जाती है | 

घटस्थापना विधि:-

घटस्थापना या कलश स्थापित करने के लिए सवेरे उठकर स्नान करके साफ कपड़ें पहन लें | मंदिर की साफ-सफाई करके एक सफेद या लाल कपड़ा बिछाएं | इसके बाद उसके ऊपर एक चावल की ढेरी बनाएं | एक मिट्टी के बर्तन में थोड़े से जौ बोएं और इसका ऊपर जल से भरा हुआ कलश स्थापित करें | कलश पर रोली से स्वास्तिक बनाएं, कलावा बांधे | एक नारियल लेकर उसके ऊपर चुन्नी लपेटें और कलावे से बांधकर कलश के ऊपर स्थापित करें | कलश के अंदर एक साबूत सुपारी, अक्षत और सिक्का डालें | अशोक के पत्ते कलश के ऊपर रखकर नारियल रख दें | नारियल रखते हुए मां दुर्गा का आवाह्न करना न भूलें | अब दीप जलाकर कलश की पूजा करें | स्थापना के समय आप सोना, चांदी, तांबा, पीतल या मिट्टी किसी भी कलश का इस्तेमाल कर सकते हैं |

शारदीय नवरात्रि की तिथियां:-

  • शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ: 07 अक्टूबर, दिन गुरुवार |
    • घट स्थापना या कलश स्थापना: 07 अक्टूबर को |
    • घटस्थापना मुहूर्त: प्रात: 06 बजकर 17 मिनट से सुबह 07 बजकर 07 मिनट के मध्य |
  • नवरात्रि का दूसरा दिन: 08 अक्टूबर, दिन शुक्रवार |
  • नवरात्रि का तीसरा दिन: 09 अक्टूबर, दिन शनिवार |
  • नवरात्रि का चौथा दिन: 10 अक्टूबर, दिन रविवार |
  • नवरात्रि का पांचवा दिन: 11 अक्टूबर, दिन सोमवार |
  • नवरात्रि का छठा दिन: 12 अक्टूबर, दिन मंगलवार |
  • नवरात्रि का सातवां दिन: 13 अक्टूबर, दिन बुधवार |
  • नवरात्रि का आठवां दिन: 14 अक्टूबर, दिन गुरुवार |
  • नवरात्रि का दसवां दिन: 15 अक्टूबर, दिन शुक्रवार |

कन्या पूजन: नवरात्रि में व्रत के साथ कन्या पूजन का बहुत महत्व होता है | जो लोग नवरात्रि के 9 दिनों का व्रत रहते हैं या फिर पहले दिन और दुर्गा अष्टमी का व्रत रखते हैं, वे लोग कन्या पूजन करते हैं | कई स्थानों पर कन्या पूजन दुर्गा अष्टमी के दिन होता है और कई स्थानों पर यह महानवमी के दिन होता है | 01 से लेकर 09 वर्ष की कन्याओं को मां दुर्गा का स्वरुप माना जाता है, इसलिए उनकी पूजा की जाती है |

GATE 2022: रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन 30 सितंबर तक बढ़ी

GATE 2022:

इंडियन इंस्टीट्यट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग/Graduate Aptitude Test in Engineering (GATE 2022) के लिए आवेदन करने की डेडलाइन बढ़ा दी है | पहले GATE 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट मंगलवार 28 सितंबर थी | अब उम्मीदवार गुरुवार 30 सितंबर तक ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग 2022 के लिए बिना लेट फीस के आधिकारिक वेबसाइट https://gate.iitkgp.ac.in/ पर जाकर आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं |

उम्मीदवार अब गेट परीक्षा के लिए कल, 30 सितंबर 2021 तक बिना लेट फीस के रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं| इससे पहले संस्थान ने गेट परीक्षा के लिए बिना विलंब शुल्क आवेदन की आखिरी तारीख को 24 सितंबर से बढ़ाकर 28 सितंबर किया था | हालांकि, उम्मीदवार को ध्यान देना चाहिए कि वे लेट फीस के साथ परीक्षा के लिए 1 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर पाएंगे |

गौरतलब है कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर (IIT खड़गपुर) 5, 6, 12 और 13 फरवरी 2022 को GATE 2022 परीक्षा आयोजित करेगा और परिणाम 17 मार्च को घोषित किए जाएंगे |

GATE 2022 के लिए कैसे करें आवेदन:-

  • GATE 2022 की आधिकारिक वेबसाइट https://gate.iitkgp.ac.in/ पर जाएं |
  • होमपेज पर Apply Online टैब पर क्लिक करें |
  • खुद को Registered करें |
  • सभी जरूरी डिटेल्स दर्ज करें और आवेदन पत्र भरें |
  • फोटोग्राफ और सभी Relevant Documents अपलोड करें |
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें |
  • फॉर्म भरने के बाद पूरा भरा हुए एप्लिकेशन फॉर्म चेक कर लें |
  • भविष्य के संदर्भ के लिए उस की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें |
  • आवेदन पूरा करने के बाद आगे के अपडेट्स आधिकारिक वेबसाइट gate.iitkgp.ac.in पर चेक करते रहें |

जो छात्र GATE 2022 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें वर्तमान में किसी भी Under Graduate Degree Program के Third year या उच्चतर वर्षों में अध्ययनरत होना चाहिए | जिन छात्रों ने पहले ही इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी, आर्किटेक्चर, साइंस, कॉमर्स या आर्ट्स में सरकार द्वारा अप्रूव्ड कोई डिग्री कोर्स पूरा कर लिया है, वे भी परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं |

GATE 2022 के लिए Eligibility Criteria:

GATE 2022 के लिए आवेदन लिंक

GATE 2022 का नोटिफिकेशन यहां देखें

1 नवंबर तक करें Application Correction:-

आईआईटी खड़गपुर ने ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2022 के लिए आवेदन किये उम्मीदवारों के आवेदन में त्रुटियों को संशोधित किये जाने के लिए सूचना 26 अक्टूबर 2021 को जारी की | साथ ही, संस्थान द्वारा GATE 2022 आवेदन में त्रुटि सुधार या संशोधन लिए Application Correction Window 1 नवंबर 2021 तक ओपेन रखी जाएगी | हालांकि, इसके बाद भी उम्मीदवार अपने GATE 2022 अप्लीकेशन में पेपर या कटेगरी या एग्जाम सिटी में 12 नवंबर 2021 तक संशोधन कर पाएंगे | लेकिन उम्मीदवारों को इन संशोधनों के लिए अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना होगा |

एक या दो पेपरों में सम्मिलित होने के लिए केवल एक ही आवेदन करना होगा | एक से अधिक आवेदनों के मामले में, आईआईटी खड़गपुर द्वारा केवल एक ही स्वीकार किया जाएगा और शेष आवेदनों को भुगतान किए गए बिना शुल्क वापसी के अस्वीकार कर दिया जाएगा |

GATE 2022: Application Fees

GATE 2022 ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय समय उम्मीदवारों को हर पेपर के लिए 1500 रुपये का शुल्क भरना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से किया जा सकेगा | हालांकि, SC, ST, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को 750 रुपये का ही शुल्क भरना होगा |

GATE 2022 :Exam Pattern

GATE 2022 परीक्षा तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी और इसमें मल्टीपल चॉइस प्रश्न (MCQ) बेस्ड प्रश्न और मल्टीपल सिलेक्ट प्रश्न (MSQ) या न्यूमेरिकल आंसर टाइप (NAT) प्रश्न शामिल होंगे | पेपर कुल 100 मार्क्स का होगा |

Jivitputrika Vrat 2021: जितिया व्रत या जीवित्पुत्रिका व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त, व पूजा विधि

Jivitputrika Vrat 2021:-

पुत्र के दीर्घायु, सुखी और निरोगी जीवन के लिए जीवित्पुत्रिका व्रत या जितिया व्रत रखा जाता है | जितिया व्रत या जीवित्पुत्रिका व्रत हर वर्ष आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है | इस दिन माताएं निर्जला व्रत रखती हैं, जिसमें जल, फल या अन्न आदि ग्रहण नहीं किया जाता है | यह कठिन व्रतों में से एक है | इस​ दिन पूजा के समय गंधर्व राजकुमार जीमूतवाहन से जुड़ी पौराणिक कथा सुना जाता है | इसे जीवित्पुत्रिका व्रत कथा या जितिया व्रत कथा भी कहते हैं | इस साल 2021 में जितिया व्रत या जीवित्पुत्रिका व्रत 29 सितंबर दिन बुधवार को पड़ रहा है |

इस साल जीवित्पुत्रिका व्रत व्रत आज 28 सितंबर को रखा जाएगा और नवमी तिथि यानी अगले दिन पारण किया जाता है | इस व्रत पर भी छठ पूजा की तरह नहाए-खाए की परंपरा होती है | यह उपवास मुख्य रूप से भारत में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है | जितिया उपवास नेपाल में भी लोकप्रिय है | माताएं अपने पुत्र के कल्याण के लिए पूरे एक दिन निर्जला व्रत रखती हैं | उसके अगले दिन स्नान आदि से निवृत होकर दैनिक पूजा करती हैं और फिर पारण करके व्रत को पूरा करती हैं |

जीवित्पुत्रिका व्रत 2021 शुभ मुहूर्त:-

हिन्दू कैलेंडर के आधार पर 28 सितंबर दिन मंगलवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि शाम 06:16 बजे से शुरु हो रही है | आश्विन कृष्ण अष्टमी तिथि का समापन 29 सितंबर दिन गुरुवार को रात 08:29 बजे हो रहा है | ऐसे में जितिया व्रत या जीवित्पुत्रिका व्रत के लिए आश्विन कृष्ण अष्टमी तिथि 29 सितंबर को मान्य है, इसलिए जितिया व्रत या जीवित्पुत्रिका व्रत इस दिन ही रखा जाएगा |

  • अश्विन मास कृष्ण पक्ष अष्टमी आरंभ- 28 सितंबर 2021 दिन मंगलवार की शाम को 06 बजकर 16 मिनट से 
  • अश्विन मास कृष्ण पक्ष अष्टमी समाप्त- 29 सिंतबर 2021 दिन बुधवार को रात 08 बजकर 29 मिनट पर |

जीवित्पुत्रिका व्रत का महत्व:-

इस व्रत को संतान प्राप्ति, उनकी लंबी आयु और सुखी निरोग जीवन की कामना के साथ किया जाता है | धार्मिक मान्यता के अनुसार इस व्रत को करने से संतान के ऊपर आने वाले कष्ट दूर होते हैं | पौराणिक कथाओं के अनुसार महाभारत काल में भगवान श्री कृष्ण ने अपने पुण्य कर्मों को अर्जित करके उत्तरा के गर्भ में पल रहे शिशु को जीवनदान दिया था, इसलिए इस व्रत को संतान की रक्षा की कामना के साथ किया जाता है | माना जाता है कि इस व्रत के फलस्वरुप भगवान कृष्ण संतान की रक्षा करते हैं |

जितिया व्रत कथा या जीवित्पुत्रिका व्रत कथा:-

गंधर्व राजकुमार जीमूतवाहन ने नाग वंश की रक्षा के लिए स्वयं को पक्षीराज गरुड़ का भोजन बनने के लिए सहर्ष तैयार हो गए थे | उन्होंने अपने साहस और परोपकार से शंखचूड़ नामक नाग की जीवन बचाया था | उनके इस कार्य से पक्षीराज गरुड़ बहुत प्रसन्न हुए थे और नागों को अपना भोजन न बनाने का वचन दिया था |

पक्षीराज गरुड़ ने जीमूतवाहन को भी जीवनदान दिया था | इस तरह से जीमूतवाहन ने नाग वंश की रक्षा की थी | इस घटना के बाद से ही हर वर्ष आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जितिया व्रत या जीवित्पुत्रिका व्रत रखा जाने लगा | इस दिन गंधर्व राजकुमार जीमूतवाहन की पूजा करने का विधान है | धार्मिक मान्यताओं ​के अनुसार, यह व्रत करने से पुत्र दीर्घायु, सुखी और निरोग रहते हैं |

जीवित्पुत्रिका व्रत कैसे करें:-

  • सुबह स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें |
  • भगवान जीमूतवाहन की पूजा करें |
  • इस पूजा के लिए कुशा से बनी जीमूतवाहन की प्रतिमा को धूप-दीप, चावल, पुष्प आदि अर्पित करें |
  • इस व्रत के जौरान मिट्टी में गाय का गोबर मिलाकर उससे चील और सियारिन की मूर्ति बनाई जाती है |
  • इन दोनों मूर्तियों के माथे पर लाल सिंदूर का टीका लगाया जाता है |
  • पूजा समाप्त होने के बाद जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुने |
  • तीसरे दिन व्रत का पारण करने के बाद दान दक्षिणा दें सकते है |
  • मान्यता है कि व्रत का पारण सूर्योदय के बाद गाय के दूध से ही करना चाहिए |

JNVST Class-VI Result 2021: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट जारी

JNVST Result 2021:-

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने देश भर में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के दौरान कक्षा 6 में दाखिले के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट-2021 (JNVST-2021) के नतीजों की घोषणा कर दी है | JNVST- 2021 में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स या अभिभावक अपने बच्चे या वार्ड के नतीजे NVS की आधिकारिक वेबसाइट, या दिये गये डायरेक्ट लिंक https://navodaya.gov.in/ या https://cbseit.in/ से देख सकते हैं | जेएनवीएसटी कक्षा 6 रिजल्ट 2021 (JNVST Class-VI Result 2021) देखने के लिए रोल नंबर एवं छात्र की जन्म-तारीख के विवरण रिजल्ट पेज पर भरने होंगे | बता दें कि कक्षा 6 के लिए जेएनवीएसटी 2021 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त 2021 को किया गया था |

JNVST Result 2021 Class 6: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseit.in पर जाएं |
  • अब होम पेज पर, ‘View JNVST Class 6 result 2021(Individual)’ लिंक पर क्लिक करें |
  • एडमिड कार्ड पर दिया गया रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें |
  • नवोदय परिणाम 2021 कक्षा 6 की जांच करने के लिए ‘Submit’ पर क्लिक करें |
  • नवोदय कक्षा 6 का परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा |
  • एक प्रिंटआउट लें और परिणाम 2021 को सुरक्षित रखें |

जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2020 (JNVST) के माध्यम से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, पंजाब, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों के नवोदय विद्यालयों में कुल 661 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा | इस परीक्षा को पास करने के लिए 5वीं पास छात्रों ने आवेदन किया था, जिसके एंट्रेंस एग्जाम हुए थे और आज इसके रिजल्ट जारी क‍िए गए हैं |

रिजल्ट के साथ ही नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 11 में एडमिशन के लिए अनौपचारिक रूप से चयनित किये गये स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी कर दी है | स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि कक्षा 11 के लिए अनंतिम चयन सूची लैटरल इंट्री या ऐडमिशन के लिए हैं | एनवीएस के नियमों के मुताबिक, कक्षा 11 में प्रवेश की सूची कक्षा 10 में छात्र के प्रदर्शन के आधार पर तैयारी की गई है |

कक्षा 6 और कक्षा 11 के लिए जेएनवी रिजल्ट 2021 लिंक को 27 सितंबर, 2021 को उपलब्ध कराए गए | हालांकि, दोनो ही रिजल्ट को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गयी है | दूसरी तरफ, परिणाम आधिकारिक रूप से जारी होने के बाद, एनवीएस विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ की एक सूची भी जारी करेगा | ये कट-ऑफ जेएनवी कक्षा 6 में प्रवेश के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक होंगे |

Sneha Dubey Biography in Hindi- स्नेहा दुबे की जीवनी

Sneha Dubey Biography in Hindi

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में दिए संबोधन में भी कश्मीर राग अलापा है। इमरान ने कहा कि दक्षिण एशिया में स्थायी शांति जम्मू-कश्मीर विवाद के समाधान पर निर्भर है। इमरान के इस प्रोपेगैंडा का भारत की एक जूनियर अफसर ने करारा जवाब दिया है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की डिप्लोमेट स्नेहा दुबे ने जिस तीखे अंदाज में इमरान पर पलटवार किया, उसकी हर कोई तारीफ कर रहा है और सोशल मीडिया पर उनके लिए नारी शक्ति हैशटैग ट्रेंड हो रहा है।

स्नेहा दुबे कौन हैं? (Who is Sneha Dubey)

स्नेहा दुबे 2012 बैच की IFS ऑफिसर हैं। वे गोवा में पली-बढ़ी हैं, स्कूली पढ़ाई गोवा में ही हुई थी। इसके बाद हायर एजुकेशन पुणे के फर्गुसन कॉलेज से और फिर एमफिल की पढ़ाई JNU दिल्ली से पूरी की।

उन्होंने 12 साल की उम्र से ही IFS बनने का सपना देखना शुरू कर दिया था और 2011 में पहली कोशिश में ही सिविल सर्विसेज परीक्षा पास कर ली। उनका पहला अपॉइंटमेंट विदेश मंत्रालय में हुआ था। बाद में 2014 में उन्हें मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास भेज दिया गया। फिलहाल वे संयुक्त राष्ट्र में भारत की फर्स्ट सेक्रेट्री हैं।

स्नेहा दुबे संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में भारत की प्रथम सचिव है। स्नेहा दुबे ने अपने पहले ही प्रयास में UPSC में सफलता प्राप्त की थी। वे 2012 बैच की महिला अधिकारी हैं। अंतरराष्ट्रीय मामलों में रुचि के चलते स्नेहा दुबे ने भारतीय विदेश सेवा में शामिल होने का फैसला किया।

IFS बनने के बाद उनकी नियुक्ति विदेश मंत्रालय में हुई। उन्हें 2014 में सरकार की तरफ से मैड्रिड के भारतीय दूतावास में भेजा गया। स्नेहा ने जेएनयू से MA और M.Phil किया है। स्नेहा दुबे ने पुणे के फर्ग्युसन कॉलेज से स्नातक किया।

Sneha Dubey Biography in Hindi.

स्नेहा दुबे की जीवनी- Sneha Dubey Biography in Hindi

नामस्नेहा दुबे
वास्तविक नामस्नेहा दुबे
उपनामस्नेह:
पेशाभारतीय विदेश सेवा
जन्म की तारीखअभी तक अपडेट किया जाना है
उम्रअभी तक अपडेट किया जाना है
राशि – चक्र चिन्हअभी तक अपडेट किया जाना है
परिवारपिता: अभी तक अद्यतन किया जाना है
मां: अभी तक अद्यतन किया जाना है
वैवाहिक स्थितिअविवाहित
मामले/प्रेमीअभी तक अपडेट किया जाना है
पतिअभी तक अपडेट किया जाना है
संतानअभी तक अपडेट किया जाना है
धर्महिंदू
शैक्षिक योग्यताएम.फिल., आईएएस
विद्यालयअभी तक अपडेट किया जाना है
महाविद्यालयजवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
इंटरनेशनल स्टडीज स्कूल, दिल्ली
शौकसमाचार पढ़ना
जन्म स्थानगोवा, भारत
गृहनगरगोवा, भारत
वर्तमान शहरदिल्ली, भारत
राष्ट्रीयताभारतीय
आईएएस बैच2011

Sneha Dubey Social Profile-

Twitter- @Snehadube

स्नेहा दुबे की पढ़ाई। Snesha Dubey Education

  • स्नेहा ने पुणे के फर्ग्यूसन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया।
  • उसके बाद नई दिल्ली की जवाहरलाल यूनिवर्सिटी से जियॉग्रफी में मास्टर्स की पढ़ाई की।
  • अंतरराष्ट्रीय मुद्दों में दिलचस्पी के चलते उन्होंने JNU में ही स्कूल ऑफ इंटरनैशनल स्टडीज में एमफिल की पढ़ाई पूरी की।
  • साल 2011 में पहले ही कोशिश में सिविल सर्विसेज की परीक्षा पास की थी।

गोवा में पली-बढ़ीं स्नेहा हमेशा से इंडियन फॉरन सर्विस जॉइन करना चाहती थीं। घूमने की शौकीन स्नेहा का मानना है कि IFS बनकर उन्हें देश का प्रतिनिधित्व करने का सबसे बेहतरीन मौका मिला है जो वह हमेशा से करना चाहती थीं। वह बताती हैं कि उनका कोई प्लान ‘बी’ नहीं रहा। उनका बस एक ध्येय था सिविल परीक्षा पास करना और दूसरे विकल्पों को रखने से वह इस पर से ध्यान भटकाना नहीं चाहती थीं। उन्होंने 12 साल की उम्र में ही तय कर लिया था कि उन्हें सिविल सर्विसेज में ही जाना है। ट्रैवल करने से लेकर नई संस्कृतियों को जानने और देश का प्रतिनिधित्व करने तक, वह हर सपना इसके जरिए सच करना चाहती थीं।

स्नेहा दुबे ने पाकिस्तान को दिखाया आईना।

स्नेहा ने जिस कड़ाई से पाकिस्तान को UNGA में आईना दिखाया है, उनकी खूब सराहना की जा रही है। पाक PM इमरान खान को स्नेहा ने साफ शब्दों में याद दिलाया कि पूरी दुनिया मानती है कि उनके देश में आतंकवादियों को न सिर्फ पनपने दिया जाता है बल्कि वित्तीय मदद और हथियारों की सप्लाई तक की जाती है। उन्होंने पाकिस्तान से अपने गिरेबान में झांकने को कहा कि कैसे वहां अल्पसंख्यकों का जीवन दूभर हो गया है।

पाकिस्तान ने सिर्फ भारत ही नहीं, अमेरिका और बांग्लादेश तक को भयावह हादसों का शिकार बनाने में भूमिका निभाई है। स्नेहा ने संयुक्त राष्ट्र के सामने दो टूक सुनाया कि जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के पूरे केंद्र शासित प्रदेश भारत के अभिन्न अंग रहे हैं और रहेंगे। उन्होंने कहा, ‘इसमें वह हिस्सा भी शामिल है जिस पर पाकिस्तान का अवैध कब्जा है। हम पाकिस्तान से उसके अवैध कब्जे वाले क्षेत्र फौरन खाली करने की मांग करते हैं।’

पढ़िए स्नेहा ने इमरान खान को क्या जवाब दिया।

‘पूरा जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हमेशा से भारत के अभिन्न हिस्से हैं और रहेंगे। इनमें पाकिस्तान के कब्जे वाले हिस्से भी शामिल हैं, पाकिस्तान को इन्हें तुरंत छोड़ देना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देश जानते हैं कि पाकिस्तान का इतिहास आतंकियों को पालने और उनकी मदद करने का रहा है, यह पाक की नीति में शामिल है।

ये पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र के मंच का इस्तेमाल भारत के खिलाफ झूठ फैलाने और दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए किया है, जबकि पाकिस्तान में आतंकी खुलेआम घूमते हैं। ओसामा बिन लादेन को भी पाकिस्तान ने शरण दी थी। यहां तक कि पाकिस्तानी हुकूमत आज भी लादेन को शहीद कहती है।

स्नेहा ने कहा “जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा” है।

स्नेहा दुबे ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग थे, हैं और हमेशा रहेंगे. इसमें वो क्षेत्र भी शामिल हैं जिसपर पाकिस्तान के अवैध कब्जे हैं. हम पाकिस्तान से उसके अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने का आह्वान करते।

भारत ने आगे कहा कि हम सुनते आ रहे हैं कि पाकिस्तान ‘‘आतंकवाद का शिकार’’ है. लेकिन यह आग से लड़ने वाले के भेष में आग लगाने वाला देश है। पाकिस्तान के लिए बहुलवाद को समझना बहुत मुश्किल है जो अपने अल्पसंख्यकों को सरकार में उच्च पदों की आकांक्षा रखने से रोकता है।

स्नेहा दुबे ने कहा पाकिस्तान ने यूएनजीए का गलत इस्तेमाल किया।

स्नेहा दुबे ने कहा कि केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग थे, हैं और रहेंगे। पाकिस्तान ने इसमें कुछ क्षेत्रों पर अवैध कब्जा कर रखा है। हम पाकिस्तान से उसके अवैध कब्जे वाले सभी क्षेत्रों को तुरंत खाली करने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि अफसोस की बात है कि यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के नेता ने भारत के खिलाफ झूठ फैलाने और उसकी छवि गिराने के लिए संयुक्त राष्ट्र के प्लेटफार्म का गलत इस्तेमाल किया है। अपने देश की दुखद स्थिति से दुनिया का ध्यान भटकाने के लिए उन्होंने यह व्यर्थ कोशिश की है। Sneha Dubey Biography in Hindi

RCB Vs CSK Dream11 Prediction Today Match Playing XI, Pitch Report, Dream11 Team, Injury Update – Vivo IPL 2021

2

RCB Vs CSK Dream11 Prediction Today Match

RCB Vs CSK Dream11 Prediction Today Match– IPL 2021 CSK vs RCB: Probable Playing 11s, Pitch Conditions, Head-to-Head, Live Match Time

Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings Dream11 Team Prediction VIVO IPL 2021 – Check My Dream11 Team, Best players list of RCB Vs CSK, VIVO IPL, Royal Challengers Banglore Dream11 Team Player List, K Dream11 Chennai Super Kings Team Player List, Dream11 Guru Tips, Online Cricket Prediction- RCB Vs CSK VIVO IPL, Online Cricket Tips – Indian Premier League, Online Cricket Tips- Chennai Super Kings vs Chennai Super Kings VIVO IPL, Online Cricket Prediction, And Tips – VIVO IPL 2nd Phase, UAE Leg.

IPL 2021 Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings; Dream11 Team Fantasy Playing XIs | RCB Vs CSK Predicted Playing 11 Today’s Match

IPL 2021 में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। CSK पिछले मैच में मिली जीत के साथ मैदान पर उतरेगी। वहीं, RCB की नजरें फेज-2 में पहली जीत पर रहेंगी। कोहली और धोनी की टीमों के बीच ये मुकाबला शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

Also Read- Dream 11 में अपनी ड्रीम टीम कैसे बनाये और मैच जीतें

ये मैच शारजाह में खेला जाएगा और इस मैदान का विकेट बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। शारजाह का मैदान काफी छोटा है और इसी बात की पूरी गारंटी है कि यहां चौके-छक्कों की जमकर बारिश देखने को मिलेगी। ज्यादातर मैचों में यहां 200+ का स्कोर देखने को मिला है और मैदान छोटा होने के चलते टीमें स्पिनर्स की जगह फॉस्ट बॉलर्स को खिलाना पसंद करती हैं, क्योंकि उनको यहां उछाल मिलता है।

बल्लेबाजों के लिए मनमुताबिक पिच होने के चलते फैटेंसी-11 में बैटर्स को रखना फायदेमंद होगा। इनमें RCB के कप्तान विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल। वहीं CSK से ऋतुराज गायकवाड और फाफ डु प्लेसिस के नाम शामिल हैं।

IPL-2021 के फेज-1 में ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स ने अच्छी बल्लेबाजी की थी, लेकिन कोलकाता के खिलाफ फेज-2 के मुकाबले में ये दोनों फ्लॉप रहे। साथ ही कप्तान विराट कोहली भी सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए थे। अगर इन फॉर्म चेन्नई को चैलेंज करना है तो बेंगलुरु की इस बैटिंग तिकड़ी को जलवा दिखाना ही होगा।

सुरेश रैना ने IPL 2021 में अब तक तेज गेंदबाजों के खिलाफ 61 रन ही बनाए हैं। स्ट्राइक रेट सिर्फ 91 का रहा है। वहीं, स्पिनर्स के खिलाफ उन्होंने 183 की स्ट्राइक से 66 रन बनाए हैं। यानी रैना जब बल्लेबाजी के लिए आएंगे तो विराट उनके खिलाफ जेमिसन या सिराज का इस्तेमाल कर सकते हैं।

एबी डिविलियर्स को क्रिकेट का मिस्टर 360 कहा जाता है। यानी वे ग्राउंड के हर कोने में बेहतरीन शॉट खेलने में सक्षम हैं। हालांकि पिछले कुछ सीजन से उनकी एक कमजोरी उभर कर सामने आई है। 2019 से एबी ने IPL में स्पिनर्स के सामने 20.7 की औसत और 112 की स्ट्राइक रेट से ही रन बनाए हैं। इसलिए जब एबी बल्लेबाजी के लिए आएंगे तो मुमकिन है कि धोनी किसी स्पिनर को गेंद थमाएं।

फैंटेसी-11 के लिए बतौर बल्लेबाज कैप्टन कोहली, ग्लेन मैक्सवेल, ऋतुराज गायकवाड और फाफ डु प्लेसिस पर दांव लगाया जा सकता है। कोहली ने भले ही दो सालों से शतकीय पारी न खेली हो, लेकिन उनका अनुभव और कप्तानी छोड़ने के चलते उनके ऊपर से दबाव का हटना RCB के लिए फायदे का सौदा हो सकता है। वहीं, मैक्सवेल तो इस सीजन में RCB के सबसे सफल बल्लेबाज रहे हैं। शारजाह का मैदान छोटा होने के चलते मैक्सी के बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिल सकती है।

Match Details

Match – Royal Challengers Bangalore vs Chennai Super Kings – 35th match

Venue – Sharjah Cricket Stadium, Sharjah

Time – 7:30 PM IST, 02:00 PM GMT

Where to watch live – Star Sports Network, Hotstar

Pitch Report

Average first innings score: 149

Average second innings score: 131

BLR vs CSK Head-to-head

Total Matches Played: 28

BLR Won: 9

CSK Won: 18

Tied: 0

No Result: 1

विकेटकीपर

दोनों टीमों में दिग्गज विकेटकीपर शामिल हैं। इसमें महेंद्र सिंह धोनी और एबी डिविलियर्स शामिल हैं। हालांकि, धोनी कुछ समय से फॉर्म में नहीं हैं। वहीं, डिविलियर्स पिछले मैच में तो जल्दी आउट हो गए थे, लेकिन उन पर भरोसा जताया जा सकता है। शारजाह का मैदान छोटा है। ऐसे में मिस्टर 360 के नाम से मशहूर डिविलियर्स छक्कों की बारिश कर सकते हैं। धोनी और डिविलियर्स में से डिविलियर्स को चुना जा सकता है।

बल्लेबाज

सीएसके टीम के ओपनर ऋतुराज गायकवाड़ ने पिछले मैच में मुंबई के खिलाफ अर्धशतक जड़ा था। इसकी बदौलत टीम ने जीत दर्ज की थी। वहीं, फाफ डुप्लेसिस पहले लेग में शानदार फॉर्म में थे। इन दोनों को टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं, आरसीबी के ओपनर देवदत्त पडिक्कल और कप्तान विराट कोहली भी अच्छे पॉइंट्स दिला सकते हैं। कोहली अपनी टीम से चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। कोहली और सुरेश रैना में से किसी एक को चुना जा सकता है।

ऑलराउंडर्स

ऑलराउंडर्स के तौर पर चेन्नई की ओर से मोईन अली, ड्वेन ब्रावो और रविंद्र जडेजा में से किन्हीं दो को शामिल किया जा सकता है। ब्रावो ने मुंबई के खिलाफ पिछले मैच में तूफानी पारी खेली थी और तीन विकेट भी चटकाए थे। इसके अलावा जडेजा को लेना फायदेमंद हो सकता है। जडेजा ने आरसीबी के खिलाफ पहले फेज में ताबड़तोड़ 62 रन और पांच विकेट झटके थे। इनके अलावा ग्लेन मैक्सवेल को शामिल किया जा सकता है। शारजाह के मैदान पर वह बड़े छक्के लगा सकते हैं।

गेंदबाज

चेन्नई टीम के दीपक चाहर जबरदस्त फॉर्म में हैं। पावरप्ले में वह विकेट निकालने में माहिर हैं। इसके अलावा युजवेंद्र चहल को शामिल किया जा सकता है। चहल बैंगलोर की ओर से चेन्नई के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। तीसरे गेंदबाज के रूप में शार्दुल ठाकुर और जोश हेजलवुड में से किसी एक को शामिल किया जा सकता है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: विराट कोहली (कप्तान), पडिक्कल, श्रीकर भारत (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, एबी डिविलियर्स, वानिंदु हसरंगा, सचिन बेबी, काइल जेमिसन, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, युजवेंद्र चहल

चेन्नई सुपरकिंग्स: फाफ डु प्लेसिस, ऋतुराज गायकवाड़, मोईन अली, सुरेश रैना, अंबाती रायुडू, एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जोश हेजलवुड

RCB vs CSK IPL 2021 Dream11 Team 1

AB de Villiers (c), Virat Kohli, Ambati Rayudu, Glenn Maxwell, Ruturaj Gaikwad, Devdutt Padikkal, Moeen Ali (vc), Sam Curran, Deepak Chahar, Harshal Patel, Mohammad Siraj

RCB Vs CSK Dream11 Prediction Today Match Team

RCB vs CSK IPL 2021 Dream11 Team 2

AB de Villiers, Glenn Maxwell (c), Faf du Plessis (vc), Ruturaj Gaikwad, Devdutt Padikkal, Ravindra Jadeja, Moeen Ali, Wanindu Hasaranga, Deepak Chahar, Harshal Patel, Kyle Jamieson

RCB Vs CSK Dream11 Prediction Today Match Team

RCB vs CSK Dream11 Prediction, Fantasy Cricket Tips, Playing XI Updates, Pitch Report, and Injury Updates For Match 35 – Sep 24th 2021

MI vs KKR Dream11 Prediction Today Match Playing XI, Pitch Report, Dream11 Team, Injury Update – Vivo IPL 2021

MI vs KKR Dream11 Prediction Today Match-

MI vs KKR Dream11 Prediction Today Match– Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Dream11 Team Prediction VIVO IPL 2021 – Check My Dream11 Team, Best players list of MI vs KKR, VIVO IPL, Mumbai Indians Dream11 Team Player List, K Dream11 Kolkata Knight Riders Team Player List, Dream11 Guru Tips, Online Cricket Prediction- MI vs KKR VIVO IPL, Online Cricket Tips – Indian Premier League, Online Cricket Tips- Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders VIVO IPL, Online Cricket Prediction, And Tips – VIVO IPL 2nd Phase, UAE Leg.

IPL 2021 Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders; Dream11 Team Fantasy Playing XIs | MI Vs KKR Predicted Playing 11 Today’s Match

IPL के फेज-2 में गुरुवार को 5 बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस (MI) का सामना 2 बार की विजेता कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) से होगा। मुंबई को अगर इस मैच में जीत मिलती है तो वह पॉइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। वहीं, अगर कोलकाता जीती तो वह नंबर-4 पर काबिज हो जाएगी और मुंबई टॉप-4 से बाहर हो जाएगी। अभी यह तय नहीं है कि इस मुकाबले में मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा और ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या खेलेंगे या नहीं। ये दोनों चेन्नई के खिलाफ हुए फेज-2 के पहले मैच में भी नहीं खेले थे।

Also Read- Dream 11 में अपनी ड्रीम टीम कैसे बनाये और मैच जीतें

IPL 2021 में गुरुवार को मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। फेज-2 के पहले मुकाबले में मुंबई को CSK के खिलाफ एकतरफा हार मिली थी, जबकि KKR पिछले मैच में मिली बड़ी जीत के आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। मुंबई और कोलकाता दोनों टीमों में स्टार खिलाड़ियों की फौज है। चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि इस हाईवोल्टेज मैच में फैंटेसी-11 के लिहाज से कौन-कौन से खिलाड़ी अहम हो सकते हैं।

कोलकाता के पास आंद्रे रसेल के रूप में एक विध्वंसक ऑलराउंडर मौजूद है। रसेल बल्ले के साथ कुछ ही गेंदों में मैच की दिशा और दशा बदलने का दमखम रखते हैं। हालांकि जसप्रीत बुमराह के रूप में मुंबई के पास रसेल को रोकने का दमदार हथियार मौजूद है। बुमराह ने IPL में रसेल के खिलाफ अब तक 51 गेंदें की हैं और सिर्फ 51 रन दिए हैं। उन्होंने इस दौरान रसेल को तीन बार आउट किया है। दूसरी ओर दिनेश कार्तिक इस मैच में बुमराह की काट साबित हो सकते हैं। कार्तिक ने बुमराह के खिलाफ 33 गेंदें खेली हैं और एक बार भी आउट हुए बिना 54 रन बनाए हैं।

MI vs KKR पिच रिपोर्ट

टूर्नामेंट का ये 34वां मुकाबला अबु धाबी के मैदान पर खेला जाएगा। इस मैदान की पिच हमेशा तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। KKR और RCB के बीच जो पिछला मैच खेला गया था, उसमें भी फास्ट बॉलर्स के खाते में 6 विकेट आए थे। KKR के लिए तो यह मैदान काफी लकी रहा है। IPL 13 में टीम ने अबु धाबी में 8 में से पांच मैचों में जीत दर्ज की थी।

MI vs KKR Vivo IPL 2021 Match

फैंटेसी-11 के लिए बतौर बल्लेबाज KKR के कप्तान ओएन मॉर्गन और शुभमन गिल। वहीं मुंबई इंडियंस से क्विंटन डी कॉक और सूर्य कुमार यादव पर दांव लगाया जा सकता है। यह चारों खिलाड़ी अपनी-अपनी टीमों में अहम भूमिका निभाते हैं। पिछले मैच में डी कॉक ने 38 रनों की तेज तर्रार पारी खेली थी। हालांकि सूर्य कुमार यादव का बल्ला शांत नजर आया था, लेकिन पिछली पारी को हटा दिया जाए तो उनकी भी मौजूदा फॉर्म बहुत शानदार रही है।

बतौर ऑलराउंडर इस मैच में मुंबई के किरोन पोलार्ड और KKR के आंद्रे रसेल को फैंटेसी-11 में जगह दी जा सकती है। पोलार्ड गेंद और बल्ले दोनों से गेमचेंजर की भूमिका निभा सकते हैं, जबकि रसेल का जादू तो पिछले मुकाबले में भी देखने को मिला था। RCB के खिलाफ रसेल ने केवल 9 रन देते हुए तीन विकेट अपनी झोली में डाले थे। अबु धाबी की विकेट पर आंद्रे रसेल काफी अहम साबित हो सकते हैं।

फैंटेसी-11 के लिए बॉलिंग डिपार्टमेंट में वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर, एडम मिल्ने और जसप्रीत बुमराह को शामिल किया जा सकता है। चक्रवर्ती ने RCB के खिलाफ 3 विकेट हासिल किए थे। वहीं मिल्ने और बुमराह के खाते में भी दो-दो विकेट आए थे। चाहर की बात करें तो वह मौजूदा सीजन में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। साथ ही पिछले साल UAE में उन्होंने 15 विकेट अपने नाम किए थे।

MI vs KKR Match Details

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders, 34th Match, Indian Premier League, 2021

Date: 23rd September 2021

Time: 07:30 PM IST

Venue: Sheikh Zayed Stadium, Abu Dhabi.

MI vs KKR Head-to-head

Total Matches Played: 28

MI Won: 22

KOL Won: 6

Tied: 0

No Result: 0

किरोन पोलार्ड मुंबई के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बल्लेबाज माने जाते हैं। जब वे बैटिंग पर आएंगे तो मुमकिन है कि कोलकाता के कप्तान ओएन मोर्गन गेंदबाजी के लिए आंद्रे रसेल को बुलाएं। रसेल ने IPL में पोलार्ड को अब तक 25 गेंदें डाली हैं और सिर्फ 16 रन खर्च किए हैं। वे पोलार्ड को एक बार आउट भी कर चुके हैं।

दोनों टीमों

मुंबई इंडियंस
रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, कुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, राहुल चाहर, आदित्य तारे, अनुकुल रॉय, अनमोलप्रीत सिंह क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, रोश कलारिया, सौरभ तिवारी, एडम मिल्ने, नाथन कूल्टर-नाइल, पीयूष चावला, जिमी नीशम, युद्धवीर चरक, मार्को जानसेन, अर्जुन तेंदुलकर

कोलकाता नाइटराइडर्स
शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, इयोन मोर्गन (कप्तान), दिनेश कार्तिक, करुण नायर, नितीश राणा, शेल्डन जैक्सन, टिम सेफर्ट, आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, पवन नेगी, शाकिब अल हसन, सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, टिम साउथी, प्रसिद्ध कृष्णा, संदीप वारियर, शिवम मावी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, रिंकू सिंह, गुरकीरत सिंह मान

MI vs KKR IPL 2021 Dream11 Team 1

Quinton de Kock, Rohit Sharma, Suryakumar Yadav (c), Nitish Rana, Shubman Gill, Andre Russell (vc), Venkatesh Iyer, Trent Boult, Jasprit Bumrah, Prasidh Krishna, Varun Chakravarthy

MI vs KKR IPL 2021 Dream11 Team 2

Quinton de Kock (c), Ishan Kishan, Shubman Gill (vc), Suryakumar Yadav, Kieron Pollard, Andre Russell, Sunil Narine, Krunal Pandya, Jasprit Bumrah, Lockie Ferguson, Varun Chakravarthy

IPL 2021 MI vs KKR Probable Playing XIs

Possible Playing 11 Kolkata Knight Riders: Shubman Gill, Venkatesh Iyer, Rahul Tripathi, Nitish Rana, Eoin Morgan (captain), Dinesh Karthik (wk), Andre Russell, Sunil Narine, Lockie Ferguson, Varun Chakravarthy, Prasidh Krishna.

Mumbai Indians: Rohit Sharma/Anmolpreet Singh, Quinton de Kock, Suryakumar Yadav, Ishan Kishan, Sourabh Tiwary, Kieron Pollard, Hardik Pandya, Trent Boult, Rahul Chahar, Jasprit Bumrah, Adam Milne.

MI vs KKR Dream11 Team Prediction

Wicket-Keepers:
Q De Kock (Vc)

Batsmen:
Rohit Sharma, S Yadav, S Gill

All-Rounders:
S Narine, A Russell (C)

Bowlers:
J Bumrah, R Chahar, A Milne, L Ferguson, V Chakravarthy

अग्नि 5 मिसाइल परीक्षण: 23 सितंबर को होगा अग्नि-5 का परीक्षण जानें इसकी खासियत?

अग्नि 5 मिसाइल परीक्षण:-

भारत परमाणु सक्षम अग्नि 5 मिसाइल का पहला उपयोगकर्ता परीक्षण करके इतिहास रचने जा रहा है | 6,000 किमी. रेंज की यह मिसाइल एक लॉन्च में कई लक्ष्यों को नष्ट करने की क्षमता रखती है | इस मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद भारत की गिनती उन 8 देशों में हो जाएगी, जिनके पास इंटरकॉन्टिनेंटल बालिस्टिक मिसाइल यानी ICBM है | यह मिसाइल सभी एशियाई देशों, अफ्रीका और यूरोप के कुछ हिस्सों में लक्ष्य को भेदने में सक्षम है |

आगामी 23 सितम्बर को होने वाली अग्नि 5 मिसाइल का अगला परीक्षण इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह कई वारहेड ले जाने में सक्षम मल्टीपल इंडिपेंडेंट रीएंट्री व्हीकल (MIRV) से लैस है | हालांकि एक बहु-उपग्रह प्रक्षेपण के दौरान मिसाइल की MIRV क्षमता का गोपनीय रूप से परीक्षण किया गया था, लेकिन अब तक कोई लाइव लॉन्च नहीं किया गया है |

इस गुप्त परीक्षण में पहली बार स्वदेशी MIRV तकनीक से दो अलग-अलग स्थानों पर युद्धाभ्यास वाले हथियारों को टारगेट किया गया था | MIRV तकनीक से मिसाइल को प्रक्षेपण के बाद अलग-अलग लक्षित परमाणु हथियारों को स्वतंत्र तरीकों से भेजा जा सकता है | परमाणु सक्षम अंतर-महाद्वीपीय दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) अग्नि-5 का पहला उपयोगकर्ता परीक्षण 23 सितम्बर को किया जाना है, जो जल्द ही इसके सशस्त्र बलों में शीघ्र शामिल होने का संकेत है |

ये अग्नि सीरीज की 5वीं मिसाइल है | 19 अप्रैल 2012 को उड़ीसा में इसका पहला टेस्ट किया गया था, जो सफल रहा था | जनवरी 2015 में मिसाइल का पहला कैनिस्टर टेस्ट किया गया था | तब मिसाइल को रोड मोबाइल लॉन्चर से लॉन्च किया गया था | 10 दिसंबर 2018 को मिसाइल का आखिरी टेस्ट किया गया | खास बात ये है कि अब तक मिसाइल के 7 टेस्ट किए जा चुके हैं, सभी सफल रहे हैं | अग्नि-5 को 2020 में ही सेना में शामिल करने की तैयारी थी, लेकिन कोरोना की वजह से टेस्ट में देरी हो गई | न्यूक्लियर हथियारों को ले जाने में सक्षम इस मिसाइल का ये 8वां टेस्ट होगा |

अग्नि-5 की ताकत क्या है:-

  • अग्नि-5 भारत की पहली और एकमात्र इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बनाया है | ये भारत के पास मौजूद लंबी दूरी की मिसाइलों में से एक है |
  • इस मिसाइल की रेंज 5 हजार किलोमीटर है | अग्नि- 5 बैलिस्टिक मिसाइल एक साथ कई हथियार ले जाने में सक्षम है |
  • ये मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV) से लैस है | यानी एक साथ मल्टिपल टार्गेट के लिए लॉन्च की जा सकती है |
  • यह मिसाइल डेढ़ टन तक न्यूक्लियर हथियार अपने साथ ले जा सकती है | इसकी स्पीड मैक 24 है, यानी आवाज की स्पीड से 24 गुना ज्यादा |
  • अग्नि-5 के लॉन्चिंग सिस्टम में कैनिस्टर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है | इस वजह से इस मिसाइल को कहीं भी आसानी से ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है |
  • अग्नि-5 मिसाइल का इस्तेमाल भी बेहद आसान है, इस वजह से देश में कहीं भी इसकी तैनाती की जा सकती है |
अग्नि 5 मिसाइल

क्या पाकिस्तान-चीन के पास इस तरह की मिसाइल है:-

  • पाकिस्तान की गौरी-2 मिसाइल की रेंज 2300 किलोमीटर और शाहीन-2 मिसाइल की रेंज 2500 किलोमीटर है | पाकिस्तान शाहीन-3 पर भी काम कर रहा है, जिसकी रेंज 2700 किलोमीटर तक हो सकती है |
  • चीन के पास भारत के मुकाबले ज्यादा रेंज और आधुनिक तकनीक की मिसाइल है | चीन की डीएफ-31 मिसाइल की रेंज 8000 किलोमीटर और डीएफ-41 मिसाइल की रेंज 12000 किलोमीटर है |

अग्नि-5 की ताकत क्या है?

  • अग्नि-5 भारत की पहली और एकमात्र इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने बनाया है। ये भारत के पास मौजूद लंबी दूरी की मिसाइलों में से एक है।
  • इस मिसाइल की रेंज 5 हजार किलोमीटर है। अग्नि- 5 बैलिस्टिक मिसाइल एक साथ कई हथियार ले जाने में सक्षम है।
  • ये मल्टिपल इंडिपेंडेंटली टार्गेटेबल रीएंट्री व्हीकल (MIRV) से लैस है। यानी एक साथ मल्टिपल टार्गेट के लिए लॉन्च की जा सकती है।
  • यह मिसाइल डेढ़ टन तक न्यूक्लियर हथियार अपने साथ ले जा सकती है। इसकी स्पीड मैक 24 है, यानी आवाज की स्पीड से 24 गुना ज्यादा।
  • अग्नि-5 के लॉन्चिंग सिस्टम में कैनिस्टर तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस वजह से इस मिसाइल को कहीं भी आसानी से ट्रांसपोर्ट किया जा सकता है।
  • अग्नि-5 मिसाइल का इस्तेमाल भी बेहद आसान है, इस वजह से देश में कहीं भी इसकी तैनाती की जा सकती है।

बेहद आसान है इसका इस्तेमाल:-

अग्नि-5 मिसाइल का इस्तेमाल बेहद आसान है | इसे रेल, सड़क या हवा कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है | देश के किसी भी कोने में इसे तैनात कर सकते हैं जबकि किसी भी प्लेटफॉर्म से युद्ध के दौरान इसकी मदद ली जा सकती हैं | यह करीब 10 साल का फासला है, जब भारत की ताकत अग्नि-1 मिसाइल से अब अग्नि 5 मिसाइल तक पहुंची है |

वर्ष 2002 में सफल परीक्षण की रेखा पार करने वाली अग्नि-1 मध्यम रेंज की बालिस्टिक मिसाइल थी | इसकी मारक क्षमता 700 किलोमीटर थी और इससे 1000 किलो तक के परमाणु हथियार ढोए जा सकते थे | फिर इसके बाद अग्नि-2, अग्नि-3 और अग्नि-4 मिसाइलें आईं |

ये तीनों इंटरमीडिएट रेंज की बालिस्टिक मिसाइलें हैं | इनकी मारक क्षमता 2000 से 3500 किलोमीटर है | अब भारत अग्नि-5 का उपयोगकर्ता परीक्षण करने जा रहा है | अग्नि-5 का पांचवां विकास परीक्षण 3 जून, 2018 को प्रातः 9 बजकर 48 मिनट पर किया गया था |

चीन UNSC के प्रस्ताव 1172 के बारे में बात कर रहा है। सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव 1172 जून 1998 में किए गए परमाणु परीक्षण के बाद लागू किया गया था। प्रस्ताव में भारत और पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को बंद करने और दोनों देशों से और परमाणु परीक्षणों से परहेज करने को कहा गया था। इसमें दोनों देशों से न्यूक्लियर हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइलों के डेवलपमेंट को रोकने का आग्रह भी किया गया था। हालांकि भारत इस प्रस्ताव को मानने के लिए बाध्य नहीं है।

PBKS vs RR Dream11 Prediction Today Match Playing XI, Pitch Report, Dream11 Team, Injury Update – Vivo IPL 2021

PBKS vs RR Dream11 Prediction Today Match

PBKS vs RR Dream11 Prediction Today Match– Punjab Kings vs Rajasthan Royals Dream11 Team Prediction VIVO IPL 2021 – Check My Dream11 Team, Best players list of PBKS vs RR, VIVO IPL, Rajasthan Royals Dream11 Team Player List, Punjab Kings Dream11 Team Player List, Dream11 Guru Tips, Online Cricket Prediction- PBKS vs RR VIVO IPL, Online Cricket Tips – Indian Premier League, Online Cricket Tips- Punjab Kings vs Rajasthan Royals VIVO IPL, Online Cricket Prediction, And Tips – VIVO IPL 2nd Phase, UAE Leg.

PL 2021 Punjab Kings V Rajasthan Royals; Dream11 Team Fantasy Playing XIs | PBKS Vs RR Predicted Playing 11 Today’s Match

आईपीएल (IPL 2021) के दूसरे हाफ में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) की पंजाब किंग्स (PBKS) टीम दुबई में आमने-सामने होंगी. दोनों टीमें बड़ा स्कोर बनाने में माहिर हैं और उनके पास तेज-तर्रार बैटिंग करने वाले बल्लेबाजों की लंबी फेहरिस्त है. लेकिन दोनों ही टीमें फिलहाल प्लेऑफ की दौड़ में खुद को सुरक्षित नहीं मान सकती हैं. दोनों ने अभी तक सिर्फ 3-3 जीत दर्ज की हैं. रॉयल्स को पहले हाफ में 7 में से 4 मैचों में हार मिली है, तो वहीं किंग्स को 8 में से 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है.

Also Read- Dream 11 में अपनी ड्रीम टीम कैसे बनाये और मैच जीतें

पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल IPL में 88 मैचों की 79 पारियों में 2978 रन बना चुके हैं। यानी वे 3000 रन पूरे करने से सिर्फ 22 रन दूर हैं। राहुल के पास IPL में सबसे तेजी से 3 हजार रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बनने का मौका है। इस माइल स्टोन तक सबसे तेजी से पहुंचने का रिकॉर्ड उनकी ही टीम के क्रिस गेल के नाम है। गेल ने IPL में 75 पारियों में 3 हजार रन बना लिए थे।

PBKS vs RR Vivo IPL 2021 Match

अगर दोनों पावरप्ले के ओवरों में रॉयल्स को विस्फोटक शुरुआत देने में कामयाब हो जाते हैं, तो कप्तान संजू सैमसन के लिए पारी को आगे बढ़ाने में और अधिक मिलेगी. ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस को नहीं भूलना चाहिए. वह इस आईपीएल सीजन (14) में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं.

पंजाब के लिए क्रिस गेल (Chris Gayle) के साथ राहुल और मयंक अग्रवाल (Mayank Agarwal) के ओपनिंग करने की उम्मीद है. सोमवार को पंजाब ने गेल का नेट्स में पसीना बहाते हुए एक वीडियो भी पोस्ट किया, जिससे विपक्षी पक्ष को स्पष्ट चेतावनी दी गई. जे. रिचर्डसन और रिले मेरेडिथ ने आईपीएल के दूसरे चरण में हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया है, जिसके बाद पंजाब की गेंदबाजी थोड़ी कमजोर नजर आ रही है.

क्रिस गेल अगर क्रीज पर लंबा समय बिता लें तो सामने वाली टीम के लिए काफी मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं। रॉयल्स के लिए राहत की बात यह है कि उसके पास साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस के रूप में गेल की काट मौजूद है। मॉरिस ने अब तक गेल के खिलाफ 61 गेंदें फेंकी हैं और 58 रन देते हुए 3 बार उनका विकेट लेने में कामयाबी हासिल की है। साथ ही मॉरिस 14 विकेट के साथ इस सीजन के दूसरे टॉप बॉलर भी हैं।

PBKS vs RR Match Details

Punjab Kings vs Rajasthan Royals, 32nd Match, Indian Premier League, 2021

Date: 21st September 2021

Time: 07:30 PM IST

Venue: Dubai International Stadium, Dubai.

PBKS vs RR Head-to-head

Total Matches Played: 22

PBKS Won: 10

RR Won: 12

Tied: 0

No Result: 0

IPL के इस सीजन में दोनों टीमों की ओर से जमकर सिक्सर लगाए गए हैं। पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने अब तक 57 छक्के जमाए हैं। राजस्थान के बल्लेबाज भी ज्यादा पीछे नहीं हैं और 52 छक्के जमा चुके हैं। 2021 सीजन में डेथ ओवर्स में रॉयल्स की टीम सिक्सर जमाने के मामले में सबसे आगे है। डेथ ओवर्स में इस टीम की ओर से 20 छक्के जमाए जा चुके हैं।

PBKS vs RR दोनों टीमें-

पंजाब किंग्स:

केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, फाबियन एलन, अर्शदीप सिंह, मुरुगन अश्विन, नाथन एलिस, क्रिस गेल, हरप्रीत बरार, मोइसेस हेनरिक्स, दीपक हुड्डा, जलज सक्सेना, क्रिस जॉर्डन, सरफराज खान, मनदीप सिंह, एडेन मार्कराम, मोहम्मद शमी, दर्शन नलकांडे, निकोलस पूरन, ईशान पोरल, प्रभसिमरन सिंह, आदिल रशीद, रवि विश्नोई, सौरभ कुमार, शाहरुख खान, उत्कर्ष सिंह

राजस्थान रॉयल्स:

संजू सैमसन, आकाश सिंह, अनुज रावत, केसी करियप्पा, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, यशस्वी जायसवाल, कार्तिक त्यागी, इविन लुइस, लियम लिविंग्सटोन, महिलपाल लोमरोर, मयंक मरकांडे, डेविड मिलर, क्रिस मौरिस, मुस्तफिजुर रहमान, रेयान प्राग, ग्लेन फिलिप, चेतन सकारिया, राहुल तेवतिया, ओशाने थॉमस, जयदेव उनादकट, मनन वोहरा, कुलदीप यादव

PBKS vs RR IPL 2021 Dream11 Team 1

Sanju Samson, Lokesh Rahul (c), David Miller, Mayank Agarwal, Riyan Parag, Chris Morris, Liam Livingstone (vc), Jaydev Unadkat, Arshdeep Singh, Mohammad Shami, Harpreet Brar

PBKS vs RR Dream11 Prediction Today Match

PBKS vs RR IPL 2021 Dream11 Team 1

Lokesh Rahul, Chris Gayle, Mayank Agarwal (c), Yashasvi Jaiswal, Chris Morris (vc), Deepak Hooda, Rahul Tewatia, Liam Livingstone, Arshdeep Singh, Chetan Sakariya, Tabraiz Shamsi

PBKS vs RR Dream11 Prediction Today Match

PBKS vs RR Dream11 Team Prediction VIVO IPL 2021: Captain, Fantasy Playing Tips – Punjab Kings vs Rajasthan Royals, Probable XIs For Today’s T20 Match 32 Dubai Stadium 7.30 PM IST Sept 21 Tuesday. PBKS vs RR Dream11 Prediction Today Match

Read More-

Mahant Narendra Giri: कौन हैं महंत नरेंद्र गिरि? किस मठ के महंत थे नरेंद्र गिरि, क्या थीं जिम्मेदारियां?

Mahant Narendra Giri:- महंत नरेंद्र गिरि

महंत नरेंद्र गिरि– अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने प्रयागराज में सोमवार (20 सितम्बर 2021) की शाम कथित तौर पर आत्महत्या कर ली | पुलिस को शव के पास से 7-8 पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है | वसीयतनामा की तरह लिखे गए इस नोट में उन्होंने बताया है कि आश्रम में आगे कैसे क्या करना है | साथ ही अपने शिष्य आनंद गिरी और कुछ अन्य लोगों को जिम्मेदार भी ठहराया है | इस सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है |

महंत नरेंद्र गिरि मूलत: प्रयागराज के ही रहने वाले थे | वे प्रयागराज के बाघंबरी मठ के महंत थे | इसके साथ ही वे संगम किनारे प्रसिद्ध बड़े हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी भी थे | निरंजनी अखाड़े से उनका जुड़ाव रहा है | वे इस अखाड़े के सचिव रह चुके हैं | अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि ने रामजन्म भूमि आंदोलन में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया था |

मार्च 2015 में पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव और बाघंबरी गद्दी के महंत नरेंद्र गिरि को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष चुना गया था | पूर्व अध्यक्ष ज्ञानदास के कार्यकाल के बाद उनकी ताजपोशी हुई थी | साल 2019 में उन्हें दोबारा अध्यक्ष चुना गया |

प्रयागराज के बाघंबरी मठ और संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर की करोड़ों रुपये की संपत्ति है | दोनों जगहों से करोड़ों रुपये की आमदनी होती है | यही नहीं, मठ के पास प्रयागराज शहर के अलावा नोएडा में भी कई एकड़ जमीन है जिसकी कीमत अरबों में है |

महंत नरेंद्र गिरि जी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदु:-

  • अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महंत स्वामी नरेंद्र गिरी जी अपने बचपन से ही जुझारू प्रवृत्ति के व्यक्ति थे |
  • अक्टूबर 2019 में महंत नरेंद्र गिरी जी को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के रूप में चुना गया था | मात्र 11 वर्ष की उम्र में ईश्वर से संदेश पाकर नरेंद्र गिरी जी धर्म और अध्यात्म के रास्ते पर चल पड़े |
  • महंत नरेंद्र गिरी जी राम मंदिर आंदोलन से भी लंबे समय तक जुड़े रहे तथा राम मंदिर के आंदोलन को आगे बढ़ाने मे इन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई |
  • वर्ष 2016 में श्रीमहंत नरेंद्र गिरी उज्जैन शहर गए थे तथा वहां के स्थानीय प्रशासन से बड़ी दबंगता से सिंहस्थ क्षेत्र की जमीनों की रक्षा करने के लिए कहा था और सभी अखाड़ों में नया निर्माण करवाकर संतो को नई सुविधा प्रदान करवाई थी |
  • श्रीमहंत नरेंद्र गिरी प्रकृति से बहुत प्रेम करते थे | नरेंद्र गिरी जी ने नदियों के जल स्वच्छ बनाने के लिए बहुत से प्रयास किए | श्री महंत नरेंद्र गिरी जी चाहते थे कि उज्जैन की शिप्रा नदी में प्राकृतिक प्रवाह लौट आए जिससे शिप्रा नदी की स्वच्छता बनी रहे | श्री महंत नरेंद्र गिरि जी के सुझाव पर ही मध्यप्रदेश के वन विभाग ने शिप्रा नदी के किनारे पर पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत की थी |
  • वर्ष 2016 के सिंहस्थ मेले के पहले नरेंद्र गिरि जी उज्जैन नगर के शहरकाजी खलीकुर्रहमान के घर भी गए थे और उन्हें सिंहस्थ मेले में आने का न्यौता भी दिया था |
  • श्रीमंत नरेंद्र गिरी जी जब अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष बने उसके बाद पहली बार शैव और वैष्णव अखाड़ों का शाही स्नान एक साथ हुआ था | इस प्रकार नरेंद्र गिरी जी समाज में सदैव एकजुटता के पक्षधर थे |

13 अखाड़ों की काउंसिल है अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद:-

नरेंद्र गिरि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष थे | 1954 में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की स्थापना हुई थी | यह परिषद देश के प्रमुख 13 अखाड़ों की प्रतिनिधि संस्था है | अध्यक्ष के तौर पर यह महंत नरेंद्र गिरि का दूसरा कार्यकाल था | अखाड़ा परिषद ही एक तरह से महामंडलेश्वर और बाबाओं को सर्टिफिकेट दिया करती है | कहा जाता है कि देश के 13 अखाड़ों के जिम्मे एक तरह से सनातन हिंदू धर्म की रक्षा का भार है |

महंत नरेंद्र गिरि

बताया जाता है कि आदि गुरु शंकराचार्य ने सनातन धर्म की स्थापना की थी | तब बद्रीनाथ, रामेश्वरम, जगन्नाथ पुरी और द्वारिका पीठ आदि की भी स्थापना की गई और उसी काल में युवा साधुओं के लिए मठ और अखाड़ों की स्थापना हुई | फिलहाल देश में कुल 13 अखाड़े हैं | ये सभी 13 अखाड़े तीन मतों में बंटे हुए हैं |

महंत नरेंद्र गिरि जी के शिष्यों के साथ जुड़े हुए विवादो की जानकारी:-

  • महंत नरेंद्र गिरी जी के शिष्य आनंद गिरि पर कई प्रकार के आरोप लग चुके हैं |
  • 38 वर्षीय आनंद गिरि उत्तराखंड के निवासी है | आनंद गिरि देश विदेशो में जाकर धर्म,योग और अध्यात्म की शिक्षा दे चुके है |
  • वर्ष 2016 में रुटी हिल पर स्थित एक घर में पूजा पाठ के दौरान आनंद गिरि पर मारपीट करने के आरोप लग चुके है |
  • वर्ष 2018 के एक अन्य मामले में 34 वर्षीय महिला के साथ आनंद गिरि पर दुर्व्यवहार करने का आरोप भी लग चुका है |
  • मई 2021 में महंत नरेंद्र गिरि ने अपने शिष्य आनंद गिरि को अखाड़ा निरंजनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था | महंत नरेंद्र गिरि जी ने आनंद गिरि को इसलिए निष्कासित किया था क्योंकि इन्होंने हरिद्वार के कुंभ मेले के दौरान अपने घर में बिना किसी आज्ञा के अपने परिवार को रहने की जगह दी थी |
  • अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के पूर्व अध्यक्ष संत ज्ञानदास से भी नरेंद्र गिरी जी का लंबा विवाद चला | नरेंद्र गिरी जी ने अपनी तरफ से ज्योतिष पीठ के विवाद को सुलझाने की पूरी कोशिश की परंतु बहुत अधिक प्रयास करने पर वह इसमें सफल नहीं हो सके |
  • साल 2012 में सपा नेता और हंडिया से विधायक रहे महेश नारायण सिंह के साथ उनका विवाद हुआ था | साल 2015 में ही उन्होंने सचिन दत्ता नाम के एक रियल स्टेट व्यवसायी को महामंडलेश्वर की उपाधि दे दी थी | 17 नवंबर 2019 को पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी के सचिव महंत आशीष गिरि की भी संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी | इस घटना के बाद कुछ लोगों ने महंत नरेंद्र गिरि पर भी सवाल उठाए थे |
  • महंत नरेंद्र गिरि का साल 2004 में तत्कालीन डीआईजी आरएन सिंह से जमीन बेचने के मामले में पैसों को लेकर विवाद हो गया था | इस मामले में डीआईजी ने कई दिनों तक मंदिर के सामने धरना दिया था | उस समय मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव ने मामले में हस्तक्षेप करते हुए डीआईजी को सस्पेंड कर दिया था, जिसके बाद यह मामला शांत हुआ |

कारगिल विजय दिवस 2021: कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले भारत के वीर सपूत

कारगिल भारत के वीर सपूत 2021:

कारगिल भारत के वीर सपूत– आज 26 जुलाई 2021 को देश कारगिल विजय दिवस (Kargil Vijay Diwas) की 22वीं वर्षगांठ मना रहा है | यह भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है | पूरा देश वीर जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा है | रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह , रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक और तीनों सेनाओं प्रमुखों ने कारगिल युद्ध में भारत की जीत की 22वीं वर्षगांठ पर नेशनल वॉर मेमोरियल में शहीदों को श्रद्धांजलि दी |

गृह मंत्री अमित शाह ने इस अवसर पर लिखा, “करगिल विजय दिवस भारत के स्वाभिमान, अद्भुत पराक्रम और दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक है | मैं उन शूरवीरों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से करगिल की दुर्गम पहाड़ियों से दुश्मन को खदेड़ कर वहां पुनः तिरंगा लहराया | मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित भारत के वीरों पर देश को गर्व है |” 

कारगिल विजय दिवस 2020: देश मना रहा है 21 वीं वर्षगांठ

26 जुलाई 1999 के दिन भारतीय सेना ने कारगिल युद्ध के दौरान चलाए गए ‘ऑपरेशन विजय’ को सफलतापूर्वक अंजाम देकर भारत भूमि को घुसपैठियों के चंगुल से मुक्त कराया था | इसी की याद में ‘26 जुलाई’ अब हर वर्ष कारगिल दिवस के रूप में मनाया जाता है | यह दिन है उन शहीदों को याद कर अपने श्रद्धा-सुमन अर्पण करने का, जो हँसते-हँसते मातृभूमि की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त हुए | यह दिन समर्पित है उन्हें, जिन्होंने अपना आज हमारे कल के लिए बलिदान कर दिया |

इस युद्ध में हमारे लगभग 527 से अधिक वीर योद्धा शहीद व 1300 से ज्यादा घायल हो गए, जिनमें से अधिकांश अपने जीवन के 30 वसंत भी नही देख पाए थे | इन शहीदों ने भारतीय सेना की शौर्य व बलिदान की उस सर्वोच्च परम्परा का निर्वाह किया, जिसकी सौगन्ध हर सिपाही तिरंगे के समक्ष लेता है |

इन रणबाँकुरों ने भी अपने परिजनों से वापस लौटकर आने का वादा किया था, जो उन्होंने निभाया भी, मगर उनके आने का अन्दाज निराला था | वे लौटे, मगर लकड़ी के ताबूत में | उसी तिरंगे मे लिपटे हुए, जिसकी रक्षा की सौगन्ध उन्होंने उठाई थी | जिस राष्ट्रध्वज के आगे कभी उनका माथा सम्मान से झुका होता था, वही तिरंगा मातृभूमि के इन बलिदानी जाँबाजों से लिपटकर उनकी गौरव गाथा का बखान कर रहा था |

भारत के वीर सपूतकारगिल भारत के वीर सपूत

कैप्टन विक्रम बत्रा: 

कारगिल भारत के वीर सपूत

हिमाचलप्रदेश के छोटे से कस्बे पालमपुर के 13 जम्मू-कश्मीर राइफल्स के कैप्टन विक्रम बत्रा उन बहादुरों में से एक हैं, जिन्होंने एक के बाद एक कई सामरिक महत्व की चोटियों पर भीषण लड़ाई के बाद फतह हासिल की थी |

यहाँ तक कि पाकिस्तानी लड़ाकों ने भी उनकी बहादुरी को सलाम किया था और उन्हें ‘शेरशाह’ के नाम से नवाजा था | मोर्चे पर डटे इस बहादुर ने अकेले ही कई शत्रुओं को ढेर कर दिया | सामने से होती भीषण गोलीबारी में घायल होने के बावजूद उन्होंने अपनी डेल्टा टुकड़ी के साथ चोटी नं. 4875 पर हमला किया, मगर एक घायल साथी अधिकारी को युद्धक्षेत्र से निकालने के प्रयास में माँ भारती का लाड़ला विक्रम बत्रा 7 जुलाई की सुबह शहीद हो गया | अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा को अपने अदम्य साहस व बलिदान के लिए मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च सैनिक पुरस्कार ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित किया गया |

कैप्टन अनुज नायर:

कारगिल भारत के वीर सपूत

17 जाट रेजिमेंट के बहादुर कैप्टन अनुज नायर टाइगर हिल्स सेक्टर की एक महत्वपूर्ण चोटी ‘वन पिंपल’ की लड़ाई में अपने 6 साथियों के शहीद होने के बाद भी मोर्चा सम्भाले रहे | गम्भीर रूप से घायल होने के बाद भी उन्होंने अतिरिक्त कुमुक आने तक अकेले ही दुश्मनों से लोहा लिया, जिसके परिणामस्वरूप भारतीय सेना इस सामरिक चोटी पर भी वापस कब्जा करने में सफल रही | इस वीरता के लिए कैप्टन अनुज को मरणोपरांत भारत के दूसरे सबसे बड़े सैनिक सम्मान ‘महावीर चक्र’ से नवाजा गया |

मेजर पद्मपाणि आचार्य: 

राजपूताना राइफल्स के मेजर पद्मपाणि आचार्य भी कारगिल में दुश्मनों से लड़ते हुए शहीद हो गए | उनके भाई भी द्रास सेक्टर में इस युद्ध में शामिल थे | उन्हें भी इस वीरता के लिए ‘महावीर चक्र’ से सम्मानित किया गया |

लेफ्टिनेंट मनोज पांडेय: 

कारगिल भारत के वीर सपूत

1/11 गोरखा राइफल्स के लेफ्टिनेंट मनोज पांडेय की बहादुरी की इबारत आज भी बटालिक सेक्टर के ‘जुबार टॉप’ पर लिखी है | अपनी गोरखा पलटन लेकर दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र में ‘काली माता की जय’ के नारे के साथ उन्होंने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए | अत्यंत दुर्गम क्षेत्र में लड़ते हुए मनोज पांडेय ने दुश्मनों के कई बंकर नष्ट कर दिए |

गम्भीर रूप से घायल होने के बावजूद मनोज अंतिम क्षण तक लड़ते रहे | भारतीय सेना की ‘साथी को पीछे ना छोडने की परम्परा’ का मरते दम तक पालन करने वाले मनोज पांडेय को उनके शौर्य व बलिदान के लिए मरणोपरांत ‘परमवीर चक्र’ से सम्मानित किया गया |

कैप्टन सौरभ कालिया: 

कारगिल भारत के वीर सपूत

भारतीय वायुसेना भी इस युद्ध में जौहर दिखाने में पीछे नहीं रही, टोलोलिंग की दुर्गम पहाडियों में छिपे घुसपैठियों पर हमला करते समय वायुसेना के कई बहादुर अधिकारी व अन्य रैंक भी इस लड़ाई में दुश्मन से लोहा लेते हुए शहीद हुए | सबसे पहले कुर्बानी देने वालों में से थे कैप्टन सौरभ कालिया और उनकी पैट्रोलिंग पार्टी के जवान | घोर यातनाओं के बाद भी कैप्टन कालिया ने कोई भी जानकारी दुश्मनों को नहीं दी |

स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा: 

स्क्वाड्रन लीडर अजय आहूजा का विमान भी दुश्मन गोलीबारी का शिकार हुआ | अजय का लड़ाकू विमान दुश्मन की गोलीबारी में नष्ट हो गया, फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और पैराशूट से उतरते समय भी शत्रुओं पर गोलीबारी जारी रखी और लड़ते-लड़ते शहीद हो गए |

फ्लाइट लेफ्टिनेंट नचिकेता इस युद्ध में पाकिस्तान द्वारा युद्धबंदी बनाए गए | वीरता और बलिदान की यह फेहरिस्त यहीं खत्म नहीं होती | भारतीय सेना के विभिन्न रैंकों के लगभग 30,000 अधिकारी व जवानों ने ‘ऑपरेशन विजय’ में भाग लिया |

कारगिल विजय दिवस 2021: इन Quotes, Wishes, Messages से शहीदों को श्रद्धांजलि दें

कारगिल विजय दिवस 2021 Quotes:-

कारगिल विजय दिवस 2021 Quotes– भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक ‘कारगिल विजय दिवस’ 26 जुलाई को मनाया जाता है | इस साल 22वीं वर्षगांठ है | साल 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों नेे अदम्य शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान को धूल चटा दी थी | कारगिल विजय दिवस केे मौके पर देशवासी मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं | कारगिल युद्ध को जम्मू-कश्मीर के कारगिल सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल के किनारे, 1999 के मई-जुलाई के दौरान लड़ा गया था | इस युद्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 3 हजार सैनिकों को मार गिराया था | यह युद्ध 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया था |

कारगिल विजय दिवस 2020: कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले भारत के वीर सपूत

कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना को कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था | पाकिस्तानी सैनिक ऊंची पहाड़ियों पर थे जबकि हमारे सैनिकों को गहरी खाई में रहकर उनसे मुकाबला करना था | भारतीय जवानों को आड़ लेकर या रात में चढ़ाई कर ऊपर पहुंचना पड़ रहा था, जोकि बहुत जोखिमपूर्ण था | लेकिन भारतीय सैनिकों ने हर चुनौती को स्वीकार किया |

कारगिल युद्ध 60 दिनों तक चला और अंततः 26 जुलाई 1999 को पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी | भारत में युद्ध में विजय पताका फहराई और देश के स्वाभिमान के इस प्रतीक को ‘ऑपरेशन विजय’ नाम दिया गया |

कारगिल विजय दिवस 2021 Quotes:-

कारगिल विजय दिवस के इस खास मौके पर शहीदों को याद करते हुए ये कोट्स अपनों से शेयर करें और शहीदों को श्रद्धांजलि दें |

I am a soldier. I fight where I am told, and I win where I fight.

Either I will come back after hoisting the Tricolour, or I will come back wrapped in it but I will be back for sure. – Captain Vikram Batra

If death strikes before I prove my blood, I swear I’ll kill Death.- Lt. Manoj Kumar Pandey

Victory doesn’t come cheap, we also had to carry some biers… A tribute to the martyrs of India.- Amitesh Sodhiya

As far as I know, he must be hearing the clinking of my bangles in his dream, the newly married girl giggled. Little she knew the brave soldier’s ear was accompanied by the sound of gunshots.

Soldier is not just a person, One is our Pride, Army is our glory, Honour we earned…..

To my countrymen, I’m the shield. To my enemies, I’m the sword.

I regret I have only one life to give for my country.

We live by chance, we love by choice, we kill by profession.

May God have mercy on our enemies because we won’t.

कारगिल विजय दिवस 2021 Wishes and Messages:-

कारगिल विजय दिवस के इस खास मौके पर शहीदों को याद करते हुए ये Wishes and Messages अपनों से शेयर करें और शहीदों को श्रद्धांजलि दें |

On Kargil Vijay Diwas, Salutes our national heroes! Jai Hind Vande Mataram.

Kargil Vijay Diwas, a day to remember the gallant efforts and sacrifices of the Indian Armed Forces

Kargil Vijay Diwas, Salute to all brave soldiers of the Indian Armed Forces who laid down their lives fighting for our nation.

For your tomorrow, We gave our today…..Jai Hind…Kargil Vijay Diwas!

Remembering the sacrifices made by the Jawans during the 1999 War against Pakistan. Jai Hind…Kargil Vijay Diwas!

Our flag does not fly because the wind moves, it flies with the last breath of each soldier who died protecting it. Kargil Vijay Diwas!

Born to fight, trained to kill, prepared to die, but never will. Kargil Vijay Diwas!

Real Heroes don’t have a name on the back of their Jersey. They wear their country’s Flag. Thank you India’s Real Heroes!

You have never lived until you have almost died, and for those who chose to fight, life has a special flavor, the protected will never know.

कारगिल विजय दिवस 2021 Quotes– भारतीय सेना के शौर्य का प्रतीक ‘कारगिल विजय दिवस’ 26 जुलाई को मनाया जाएगा | इस साल 22वीं वर्षगांठ है | साल 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सैनिकों नेे अदम्य शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए पाकिस्तान को धूल चटा दी थी | कारगिल विजय दिवस केे मौके पर देशवासी मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों को याद करते हैं और उन्हें श्रद्धांजलि देते हैं | कारगिल युद्ध को जम्मू-कश्मीर के कारगिल सेक्टर में लाइन ऑफ कंट्रोल के किनारे, 1999 के मई-जुलाई के दौरान लड़ा गया था | इस युद्व में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 3 हजार सैनिकों को मार गिराया था | यह युद्ध 18 हजार फीट की ऊंचाई पर लड़ा गया था |

कारगिल विजय दिवस 2020: कारगिल युद्ध में शहीद होने वाले भारत के वीर सपूत

कारगिल युद्ध के दौरान भारतीय सेना को कई बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था | पाकिस्तानी सैनिक ऊंची पहाड़ियों पर थे जबकि हमारे सैनिकों को गहरी खाई में रहकर उनसे मुकाबला करना था | भारतीय जवानों को आड़ लेकर या रात में चढ़ाई कर ऊपर पहुंचना पड़ रहा था, जोकि बहुत जोखिमपूर्ण था | लेकिन भारतीय सैनिकों ने हर चुनौती को स्वीकार किया |

कारगिल युद्ध 60 दिनों तक चला और अंततः 26 जुलाई 1999 को पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी | भारत में युद्ध में विजय पताका फहराई और देश के स्वाभिमान के इस प्रतीक को ‘ऑपरेशन विजय’ नाम दिया गया |

कारगिल विजय दिवस 2021 Quotes:-

कारगिल विजय दिवस के इस खास मौके पर शहीदों को याद करते हुए ये कोट्स अपनों से शेयर करें और शहीदों को श्रद्धांजलि दें |

I am a soldier. I fight where I am told, and I win where I fight.

Either I will come back after hoisting the Tricolour, or I will come back wrapped in it but I will be back for sure. – Captain Vikram Batra

If death strikes before I prove my blood, I swear I’ll kill Death.- Lt. Manoj Kumar Pandey

Victory doesn’t come cheap, we also had to carry some biers… A tribute to the martyrs of India.- Amitesh Sodhiya

As far as I know, he must be hearing the clinking of my bangles in his dream, the newly married girl giggled. Little she knew the brave soldier’s ear was accompanied by the sound of gunshots.

Soldier is not just a person, One is our Pride, Army is our glory, Honour we earned…..

To my countrymen, I’m the shield. To my enemies, I’m the sword.

I regret I have only one life to give for my country.

We live by chance, we love by choice, we kill by profession.

May God have mercy on our enemies because we won’t.

कारगिल विजय दिवस 2021 Wishes and Messages:-

कारगिल विजय दिवस के इस खास मौके पर शहीदों को याद करते हुए ये Wishes and Messages अपनों से शेयर करें और शहीदों को श्रद्धांजलि दें |

On Kargil Vijay Diwas, Salutes our national heroes! Jai Hind Vande Mataram.

Kargil Vijay Diwas, a day to remember the gallant efforts and sacrifices of the Indian Armed Forces

Kargil Vijay Diwas, Salute to all brave soldiers of the Indian Armed Forces who laid down their lives fighting for our nation.

For your tomorrow, We gave our today…..Jai Hind…Kargil Vijay Diwas!

Remembering the sacrifices made by the Jawans during the 1999 War against Pakistan. Jai Hind…Kargil Vijay Diwas!

Our flag does not fly because the wind moves, it flies with the last breath of each soldier who died protecting it. Kargil Vijay Diwas!

Born to fight, trained to kill, prepared to die, but never will. Kargil Vijay Diwas!

Real Heroes don’t have a name on the back of their Jersey. They wear their country’s Flag. Thank you India’s Real Heroes!

You have never lived until you have almost died, and for those who chose to fight, life has a special flavor, the protected will never know.

Charanjit Singh Channi का जीवन परिचय : जानिए पंजाब के 27 वें मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी कौन हैं ?

Charanjit Singh Channi:-

Charanjit Singh Channi Biography- काफी देर तक मुख्यमंत्री के पद के लिए चली इस माथापच्ची के बाद आखिरकार पंजाब की राजनीति में एक बड़ा परिवर्तन देखने को मिला है, पंजाब के नए CM के रूप चरणजीत सिंह चन्नी को चुना गया है | पंजाब के 27 वें मुख्यमंत्री के रूप में चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर मुहर लग गई है | बता दें 55 साल बाद ऐसा हुआ है जब किसी दलित मुख्यमंत्री के हाथों में पंजाब की कमान सौंपी गई है |

ऐन वक्त पर कांग्रेस पार्टी ने चौंकाते हुए रविवार को बड़ा फैसला लिया है | चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब में कांग्रेस का सबसे बड़ा दलित चेहरा है | कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने पंजाब के अगले मुख्यमंत्री के लिए चरणजीत सिंह चन्नी के नाम पर भरोसा जताया है | चरणजीत सिंह चन्नी को पंजाब का नया कैप्टन चुन लिया है |

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब राज्य की चमकौर साहिब सीट से तीसरी बार कांग्रेस के विधायक चुने गए हैं | पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में चरणजीत सिंह चन्नी तकनीक शिक्षा, औद्योगिक प्रशिक्षण,रोजगार सृजन , पर्यटन और संस्कृति मामलों की मंत्री रह चुके हैं |

चरणजीत सिंह चन्नी का जन्म:-

चरणजीत सिंह चन्नी का जन्म 1 मार्च 1963 ईस्वी में हुआ था | चरणजीत सिंह चन्नी जी का जन्म भारत के पंजाब राज्य में स्थित भजौली नामक क्षेत्र में हुआ है | जिनकी अब उम्र 58 साल है | चरणजीत सिंह सिख धर्म से संबंध रखते हैं, चरणजीत सिंह की जाति रामदासिया सिख है, जिसे सिख दलित जाति भी कहा जाता है |

चरणजीत सिंह जी ने पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी से MBA किया है, और साथ ही चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई करते हुए इन्होने वकालत की डिग्री हासिल की है | साथ ही चरणजीत सिंह जी ने एलएलबी की भी पढ़ाई की है, ये पढ़ाई में बेहद अच्छे थे जिसके चलते इन्हें मेधावी छात्र की श्रेणी में रखा जाता था | इतना ही नहीं उनकी जाति को आरक्षण का भी लाभ प्राप्त होता है |

Charanjit Singh Channi

चरणजीत सिंह चन्नी का राजनीतिक सफर:- (Charanjit Singh Channi Political Career)

  • चरणजीत सिंह चन्नी 2015 से 2016 तक पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता थे |
  • चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब की कैप्टन अमरिंदर सिंह सरकार में 16 मार्च 2017 को 47 वर्ष की आयु में कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था |
  • कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद चरणजीत सिंह चन्नी 19 सितंबर 2021 को पंजाब के मुख्यमंत्री बने | वह चमकौर साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं | चरणजीत सिंह चन्नी रामदसिया सिख समुदाय से हैं |

चरणजीत सिंह चन्नी की नेट वर्थ:- (Charanjit Singh Channi Net Worth)

पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की नेट वर्थ लगभग 14 करोड़ रुपए है | और उनकी संपूर्ण संपति का अभी पता नही चल पाया है | और उनके बिसनेस से हुई कमाई का भी जोड़ इसमें नही है | ये नेट वर्थ पक्की नही है इसमें कुछ कमियां हो सकती है |

चरणजीत सिंह चन्नी की पत्नी का नाम कमलजीत कौर है और उनके दो बेटे है, जिनका नाम नवजीत सिंह, रिदमजीत सिंह है | वर्तमान में चरणजीत सिंह चन्नी खरार, एसएएस नगर, पंजाब में रहते है |

चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने का कारण:-

चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने का मुख्य कारण ये पंजाब में कांग्रेस का सबसे बड़ा दलित चेहरा है | कुछ दिनों पहले अकाली दल ने वादा किया था कि अगर पंजाब में उनकी सरकार बनती है तो वह किसी दलित को उपमुख्यमंत्री बनाएंगे | ऐसे में कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर अकाली दल के उस चुनावी वादे का तोड़ निकाल लिया | इससे कांग्रेस को उम्मीद है कि अगले विधानसभा चुनाव में दलित उनको ही वोट करेंगे |

चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाने का दूसरा कारण यह है कि वह कैप्टन अमरिंदर सिंह के विरोधी गुट से आते है | पहले पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिद्धू खुद मुख्यमंत्री बनना चाहते थे, लेकिन उनके पास पहले ही पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष पद होने के कारण कांग्रेस आलाकमान ने मुख्यमंत्री बनाने से इंकार कर दिया | ऐसे में सिद्धू खेमे ने अमरिंदर सिंह के विरोधी चरणजीत सिंह चन्नी का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए आगे कर दिया | वरना किसी समय सुखजिंदर सिंह रंधावा का नाम भी मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे आगे चल रहा था |

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर लग चुके हैं #MeToo के आरोप:-

पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को MeToo से जुड़े 3 साल पुराने एक मामले में फंस चुके हैं | आरोप है कि चन्नी ने एक महिला आईएएस अधिकारी को साल 2018 में गलत मैसेज भेजा था | हालांकि महिला IAS ऑफिसर ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज नहीं कराई थी | इसके अलावा अमरिंदर सिंह ने भी मामले को सुलझा लेने का वादा किया था | हाल ही में पंजाब महिला आयोग ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार को नोटिस भेजा था | महिला आयोग की चीफ मनीषा गुलाटी ने बताया कि वह IAS ऑफिसर के लिए इंसाफ चाहती है, जिनका हाल ही में पंजाब के बाहर ट्रांसफर हो गया है |

सिक्का उछाल कर पोस्टिंग:-

साल 2018 में चरणजीत सिंह चन्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था | इस वीडियो में तत्कालीन मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी एक ही जगह जाने के लिए लड़ रहे 2 लोगों के बीच टॉस कर उनकी पोस्टिंग का फैसला कर रहे है | इस वीडियो के सामने आने के बाद चरणजीत सिंह चन्नी की आफी आलोचना भी हुई थी |

Frequently Asked Questions (FAQ):-

चरणजीत सिंह चन्नी कौन है ?

पंजाब राज्य के नए मुख्यमंत्री

चरणजीत सिंह चन्नी का जन्म कब हुआ ?

1 मार्च, 1963

चरणजीत सिंह चन्नी का जन्म कहां हुआ ?

मक्रोना कलन, पंजाब में हुआ |

चरणजीत सिंह चन्नी के मुख्यमंत्री पद की घोषणा कब की गई ?

19 सितंबर 2021 में

चरणजीत सिंह चन्नी मुख्यमंत्री पद की शपथ कब लेंगे ?

20 सितंबर 2021

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब मुख्यमंत्री बनने से पहले कौन थे ?

पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में शिक्षा मंत्री एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री रह चुके हैं |