JNVST Class-VI Result 2021: जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के एंट्रेंस एग्जाम रिजल्ट जारी

0
863
JNVST Result 2021
JNVST Result 2021

JNVST Result 2021:-

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने देश भर में स्थित जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNV) में शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के दौरान कक्षा 6 में दाखिले के लिए आयोजित जवाहर नवोदय विद्यालय सेलेक्शन टेस्ट-2021 (JNVST-2021) के नतीजों की घोषणा कर दी है | JNVST- 2021 में सम्मिलित हुए स्टूडेंट्स या अभिभावक अपने बच्चे या वार्ड के नतीजे NVS की आधिकारिक वेबसाइट, या दिये गये डायरेक्ट लिंक https://navodaya.gov.in/ या https://cbseit.in/ से देख सकते हैं | जेएनवीएसटी कक्षा 6 रिजल्ट 2021 (JNVST Class-VI Result 2021) देखने के लिए रोल नंबर एवं छात्र की जन्म-तारीख के विवरण रिजल्ट पेज पर भरने होंगे | बता दें कि कक्षा 6 के लिए जेएनवीएसटी 2021 प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 अगस्त 2021 को किया गया था |

JNVST Result 2021 Class 6: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या cbseit.in पर जाएं |
  • अब होम पेज पर, ‘View JNVST Class 6 result 2021(Individual)’ लिंक पर क्लिक करें |
  • एडमिड कार्ड पर दिया गया रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें |
  • नवोदय परिणाम 2021 कक्षा 6 की जांच करने के लिए ‘Submit’ पर क्लिक करें |
  • नवोदय कक्षा 6 का परिणाम 2021 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा |
  • एक प्रिंटआउट लें और परिणाम 2021 को सुरक्षित रखें |

जवाहर नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट 2020 (JNVST) के माध्यम से उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, बिहार, पंजाब, गुजरात, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों के नवोदय विद्यालयों में कुल 661 सीटों पर दाखिला दिया जाएगा | इस परीक्षा को पास करने के लिए 5वीं पास छात्रों ने आवेदन किया था, जिसके एंट्रेंस एग्जाम हुए थे और आज इसके रिजल्ट जारी क‍िए गए हैं |

रिजल्ट के साथ ही नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने कक्षा 11 में एडमिशन के लिए अनौपचारिक रूप से चयनित किये गये स्टूडेंट्स की लिस्ट भी जारी कर दी है | स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि कक्षा 11 के लिए अनंतिम चयन सूची लैटरल इंट्री या ऐडमिशन के लिए हैं | एनवीएस के नियमों के मुताबिक, कक्षा 11 में प्रवेश की सूची कक्षा 10 में छात्र के प्रदर्शन के आधार पर तैयारी की गई है |

कक्षा 6 और कक्षा 11 के लिए जेएनवी रिजल्ट 2021 लिंक को 27 सितंबर, 2021 को उपलब्ध कराए गए | हालांकि, दोनो ही रिजल्ट को लेकर कोई भी आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गयी है | दूसरी तरफ, परिणाम आधिकारिक रूप से जारी होने के बाद, एनवीएस विभिन्न श्रेणियों के लिए कट-ऑफ की एक सूची भी जारी करेगा | ये कट-ऑफ जेएनवी कक्षा 6 में प्रवेश के लिए पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक होंगे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here