Home Blog Page 113

अक्टूबर 2021 के लिए सब्सिडी और नॉन-सब्सिडी वाले LPG गैस सिलिंडर के नए दाम चेक करें

LPG gas cylinder prices October 2021:-

LPG gas cylinder prices October 2021:- केंद्र सरकार द्वारा एलपीजी गैस सिलेंडर नई कीमतें अक्टूबर 2021 जारी की गई हैं | तरलीकृत पेट्रोलियम गैस (एलपीजी) गैस सिलेंडर की कीमत में फिर से बढ़ोतरी हुई |

लोग अब दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और अन्य शहरों जैसे शीर्ष मेट्रो शहरों में एलपीजी गैस सिलेंडर नई कीमतें (14.2 किलोग्राम / 19 किलोग्राम सिलेंडर दर) की जांच कर सकते हैं |

ये नए एलपीजी सिलेंडर की दरें 1 अक्टूबर से शुरू होने वाले अक्टूबर 2021 के पूरे महीने के लिए लागू रहेंगी | घरेलू उपयोग के लिए 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25.00 रुपये की वृद्धि की गई है और 19 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी सिलेंडर की दरों में 43.50 रुपये की वृद्धि की गई है |

19 किलोग्राम सिलेंडर के साथ 14.2 किलोग्राम की कीमतें बढ़ाने का निर्णय कोरोनवायरस (COVID-19) की पृष्ठभूमि में आता है | लोग अब दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, मुंबई और अन्य शहरों जैसे शीर्ष मेट्रो शहरों में एलपीजी गैस सिलेंडर नई कीमतें (14.2 किलोग्राम / 19 किलोग्राम सिलेंडर दर) की जांच कर सकते हैं | ये नए एलपीजी सिलेंडर की दरें आज (अक्टूबर 2021) से शुरू होने वाले अक्टूबर 2021 के पूरे महीने के लिए लागू रहेंगी |

अक्टूबर 2021 महीने में सिलेंडर खरीदने के लिए ग्राहक को कितनी राशि देनी होगी, यह जानने के लिए लोग सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर दरों की जांच कर सकते हैं | इसके अलावा, लोग सरकार द्वारा अपने बैंक खातों में हस्तांतरित की जाने वाली सब्सिडी राशि की गणना भी कर सकते हैं |

लोग अब पिछले महीनों में LPG गैस सिलेंडर की कीमतों के साथ इन नए सिलेंडर दरों की तुलना कर सकते हैं | अक्टूबर 2021 महीने में सिलेंडर खरीदने के लिए ग्राहक को कितनी राशि देनी होगी, यह जानने के लिए लोग सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर दरों की जांच कर सकते हैं | इसके अलावा, लोग सरकार द्वारा उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जाने वाली सब्सिडी राशि की गणना भी कर सकते हैं |

तेल विपणन कंपनियों (OMC) द्वारा प्रत्येक महीने की पहली तारीख को सब्सिडी वाले और गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर दोनों की कीमतें संशोधित की जाती हैं | केंद्र सरकार केवल प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) योजना के तहत 1 वर्ष में प्रत्येक घर में पहले 12 गैस सिलेंडर पर सब्सिडी प्रदान करता है | LPG गैस सिलेंडर के लिए सभी अतिरिक्त खरीद बाजार दरों पर करनी होगी |

LPG gas cylinder prices October 2021

October 2021 LPG Gas Cylinder Rates:-

मेट्रो शहरों में बिना सब्सिडी के उपभोक्ताओं के लिए घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की प्रभावी लागत 14.2 किलोग्राम और 19 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर इस प्रकार है: – LPG gas cylinder prices October 2021:-

Metro CitiesNon-Subsidized Prices of 14.2 Kg LPG Gas CylindersNon-Subsidized Prices of 19 Kg LPG Gas Cylinders
DelhiRs. 884.50 (+25.00)1736.50 (+43.50)
KolkataRs. 911.00 (+25.00)1805.50 (+35)
MumbaiRs. 884.50 (+25.00)1685.00 (+35.50)
ChennaiRs. 900.50(+25.00)1867.50 (+36.50)

नागरिक https://cx.indianoil.in/webcenter/portal/Customer/pages_productprice लिंक के माध्यम से अन्य शहरों में अक्टूबर 2021 के लिए 14.2 किलोग्राम / 19 किलोग्राम LPG Subsidized / Non-Subsidized गैस सिलिंडर की कीमतें भी देख सकते हैं |

LPG गैस सिलेंडर की नई दरों की तुलना पिछले महीनों के साथ करें:-

लोग अब पिछले महीनों में दरों के साथ वर्तमान एलपीजी गैस सिलेंडर दरों की तुलना कर सकते हैं: –

बिना सब्सिडी के 14.2 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की पिछली कीमतों (महीनेवार) की तुलना करें Click Here

बिना सब्सिडी के 19 किलोग्राम एलपीजी गैस सिलेंडर की पिछली कीमतों (महीनेवार) की तुलना करें Click Here

UP: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021)

UTTAR PRADESH: UPTET 2021 Online Form

परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021)

परीक्षा नियामक प्राधिकरण उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के द्वारा उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET 2021) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर तिथियों को घोषित कर दिया गया है।  UP TET 2021 के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म  07 अक्टूबर 2021 से शुरू होकर 25 अक्टूबर 2021 तक जारी रहेगी। UPTET एक राज्य स्तरीय परीक्षा होती है , जो उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्कूलों में प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के शिक्षकों की भर्ती के लिए आयोजित की जाती है।  UP TET 2021 परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया में भाग लेना होगा |  यह परीक्षा दो भागों में आयोजित की जाएगी | प्रथम पेपर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार कक्षा 1 से 5वीं तक में पढ़ाने के लिए पात्र होंगे तथा द्वितीय पेपर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार कक्षा 6 से 8वीं तक में पढ़ाने के लिए पात्र होंगे | यूपी टीईटी 2021 परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2021 (दो पालियों) में किया जावेगा | इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको UPTET 2021 के एप्लीकेशन फॉर्म, एडमिट कार्ड और रिजल्ट से सम्बंधित जानकारी दे रहे हैं| तो आप सभी से अनुरोध है कि आर्टिकल को पूरा पढ़े |

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा की महत्त्वपूर्ण तारीखें :

अधिसूचना की तारीख27 सितम्बर 2021
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि07 अक्टूबर 2021
आवेदन की अंतिम तिथि25 अक्टूबर 2021
आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख26 अक्टूबर 2021
 प्रिंट निकालने की अंतिम तारीख27 अक्टूबर 2021
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की तारीख17 नवंबर 2021
परीक्षा की तारीख28 नवंबर 2021
आंसर शीट जारी होने की तिथि02 दिसंबर 2021
आंसर की पर आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि06 दिसंबर 2021
फाइनल आंसर की जारी होने की तिथि24 दिसंबर 2021
रिजल्ट जारी होने की तिथि28 दिसंबर 2021
सर्टिफिकेट जारी होने की तिथिरिजल्ट जारी होने के एक महीने तक

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए योग्यता मापदंड :

कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षक के लिए योग्यता :

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन तथा दो वर्षीय डीएलएड (बीटीसी) उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में हो। अथवा
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन तथा डिस्टेंस लर्निंग से अप्रशिक्षित व स्नातक शिक्षामित्रों का दो वर्षीय डीएलएड (बीटीसी) उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में हो। अथवा
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन तथा शिक्षा शास्त्र में दो वर्षीय डिप्लोमा (डी.एड) उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में हो। अथवा
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक / परास्नातक और बी.एड उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में हो। अथवा
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 45% अंकों के साथ ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन तथा बी.एड। अथवा
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन तथा यूपी में संचालित दो वर्षीय बीटीसी उर्दू विशेष प्रशिक्षण उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में हो। अथवा
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष तथा चार वर्षीय बी.एल.एड उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में हो।

कक्षा 6 से 8 तक के शिक्षक के लिए योग्यता :

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन तथा दो वर्षीय डीएलएड (बीटीसी) उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में हो। अथवा
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन और बी.एड उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में हो। अथवा
  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 45% अंकों के साथ ग्रेजुएशन / पोस्ट ग्रेजुएशन तथा बी.एड। अथवा
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष तथा चार वर्षीय बी.ए.एड / बी.ए.बीएड उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में हो। अथवा
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष तथा चार वर्षीय बी.एस.सी.एड /बी.एस.सी.एड उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में हो। अथवा
  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ इंटरमीडिएट अथवा समकक्ष तथा चार वर्षीय बी.एल.एड उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में हो।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए आवेदन शुल्क :

केटेगरी पेपर-1 या पेपर-2 के लिएदोनों पेपर के लिए
जनरल/ओबीसी600 1200
एससी/एसटी400 800
पीडबल्यूडी100 200

उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान नेट बैंकिंग , क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड आदि के माध्यम से भर सकते हैं । आवेदन शुल्क का भुगतान करने के बाद ही आवेदन पत्र पूरा होगा|

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 आवेदन फॉर्म :

यू पी टीईटी 2021 की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 07 अक्टूबर 2021 से शुरू कर दी जाएगी। एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2021 निर्धारित की गयी है। UP टीईटी के लिए आवेदन पत्र आधिकारिक वेबसाइट updeled.gov.in पर जारी किये जायेंगे जहाँ से आप आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आप इस पेज पर ऊपर दिए गए लिंक (आवेदन पत्र) पर क्लिक करके भी  यू पी टीईटी 2021 के लिए आवेदन पत्र भर सकेंगे। UPTET Application Form 2021 केवल ऑनलाइन माध्यम से ही भरा जा सकता है। आवेदन पत्र भरने से पहले उम्मीदवार मांगी गई जानकारी को सही से जांच लें उसके बाद ही आवेदन करें। यदि उम्मीदवार यूपी टीईटी के लिए तय किये गए पात्रता मापदंड को पूरा नहीं करते तो उनके द्वारा किया गया आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जायेगा। UPTET 2021 Online Application Form भरने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान भी करना होगा उसके बाद ही आवेदन प्रकिया पूरी होगी।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा एडमिट कार्ड 2021 :

यूपी टीईटी के लिए परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर 2021 को किया जायेगा। परीक्षा से पहले 17 अक्टूबर 2021 को उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी कर दिए जायेंगे। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के अलावा इस पेज में दिए गए लिंक के माध्यम से भी यूपी टीईटी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। उम्मीदवारों को पोस्ट, ई – मेल या किसी अन्य माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाता है। परीक्षा के समय उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड साथ ले जाना आवश्यक है। एडमिट कार्ड साथ नहीं ले जाने पर आपको परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एडमिट कार्ड में उम्मीदवारों का नाम, रोल नंबर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा केंद्र का नाम, आदि कई जानकारियां दी जाती हैं।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा पैटर्न 2021:

यूपीटेट परीक्षा 2021 के दो पेपर होंगे, पहला एग्जाम उन उम्मीदवारों के लिए जो उम्मीदवार प्राथमिक शिक्षक के लिए आवेदन करेंगे, जो कि कक्षा 1 से 5वीं के लिए है। वहीं दूसरा एग्जाम उन उम्मीदवारों के लिए है जो उच्च प्राथमिक शिक्षक के लिए आवेदन करेंगे जो कक्षा 6वीं से 8वीं के लिए है । एग्जाम 1 और एग्जाम 2 में सभी प्रश्न बहु विकल्पीय होंगे और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा । परीक्षा में कोई नेगिटिव मार्किंग नहीं होगी|

यूपी टेट परीक्षा 2021 पेपर -1 पैर्टन

विषयअंकप्रशन
बाल विकास और अध्यापन3030
भाषा I (हिंदी)3030
भाषा II (अंग्रेजी / उर्दू / संस्कृत)3030
गणित3030
पर्यावरण अध्ययन3030
कुल150150

यूपी टेट परीक्षा 2021 पेपर -2 पैर्टन

विषयअंकप्रशन
बाल विकास और अध्यापन3030
भाषा I (अनिवार्य)3030
भाषा II (अनिवार्य)3030
गणित / विज्ञान / सामाजिक अध्ययन / अन्य शिक्षकों के लिए कोई भी6060
कुल150150

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 आंसर की :

जो उम्मीदवार यूपी टीईटी 2021 प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे उनके UP TET Answer Key 2021 आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की केवल ऑनलाइन माध्यम से ही प्राप्त की जा सकेगी। आंसर की डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार परीक्षा में प्राप्त अंकों की जांच कर सकते हैं। इसके साथ ही वे ऑब्जेक्शन भी दर्ज़ करवा सकते हैं। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा बोर्ड के द्वारा ही दोनों परीक्षाओं के आंसर की जारी किये जाएंगे।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता 2021 परीक्षा परिणाम :

उम्मीदवार उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता 2021 परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता 2021 परीक्षा  खत्म होने के बाद 28 दिसंबर 2021 को उम्मीदवारों का रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा जिसके बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकेंगे। रिजल्ट जारी होने के एक महीने के अंदर ही उम्मीदवारों के सर्टिफिकेट भी जारी कर दिए जायेंगे।

आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहाँ क्लिक करे|

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

Aryan Khan Biography: ड्रग्स पार्टी को लेकर विवादों में आए आर्यन खान

Aryan Khan Biography in Hindi:-

बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले Shahrukh Khan के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) इन दिनों विवादों में है | दरअसल, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने शनिवार रात मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज शिप चल रही हाई प्रोफाइल ड्रग्स पर छापेमारी की | छापेमारी में एनसीबी ने एक बड़े ड्रग्स रैकेट का पर्दाफाश करने का दावा भी किया है | छापेमारी के दौरान कोकेन, हशीश और एमडी ड्रग्स बरामद किया गया है | कई मीडिया रिपोट्स में दावा किया जा रहा है कि आर्यन खान से भी क्रूज ड्रग मामले में पूछताछ की जा रही है | एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने कहा कि आर्यन खान पर किसी भी आरोप में मामला दर्ज नहीं किया गया है और न ही उसे अब तक गिरफ्तार किया गया है |

आर्यन ख़ान को मुंबई गोवा क्रुज़ पर ड्रग्स के साथ पकड़ा हैं | उनके साथ दिल्ली से तीन बड़े बिज़नेसमैन की तीन बेटियां भी थी, दिल्ली से ये कौन लोग है इसका खुलासा एनसीबी ने नहीं किया है | आर्यन के साथ शक्ति कपूर का लड़का सिद्धार्त कपूर भी पकड़ा गया है | सूत्रों के हवाले से ख़बर है की आर्यन की जल्द गिरफ़्तारी हो सकती है |

आर्यन खान का शुरुआती बचपन:- Aryan Khan Biography in Hindi

आर्यन खान का जन्म 13 नवंबर 1997 को मुंबई में हुआ था | आर्यन खान के पिता का नाम शाहरुख़ खान है | शाहरुख़ खान बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेताओं में से एक है | आर्यन खान की माता का नाम गौरी खान है | आर्यन खान की बहन का नाम सुहाना खान और भाई का नाम अब्राम खान है | आर्यन खान अपने भाई-बहनों में सबसे बड़े है | आर्यन ने 4 साल के उम्र में ही बॉलीवुड में डेब्यू कर दिया था | “कभी ख़ुशी कभी ग़म के गाने में जो लड़का दिखता है ये यही आर्यन खान ही है | बहुत कम लोग जानते हैं कि आर्यन खान करण जौहर की कभी खुशी कभी गम में एक बाल कलाकार के रूप में दिखाई दिए हैं। उन्होंने शाहरुख खान और प्रीति जिंटा स्टारर कभी अलविदा ना कहना में भी काम किया। एक बार उन्होंने अपने पिता को बताया कि वह एक निर्देशक और लेखक बनना चाहते हैं। ऐसा लगता है कि बचपन से ही उन्हें फिल्म व्यवसाय में रुचि है।

आर्यन खान की शिक्षा:- Aryan Khan Biography in Hindi

आर्यन खान ने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा प्राप्त की हुई है | इसके अलावा आर्यन खान ने लंदन के सेवेनओक्स स्कूल में भी पढ़ाई की है | सेवनोक्स स्कूल इंग्लैंड के महँगे और मशहूर स्कूल में से एक है। इसकी सालाना बोर्डिंग फीस 43,353 यूरो भारत में सालाना 36 लाख़ रुपये है | अगर आर्यन की पूरी फ़ीस जोड़ दे तो करोड़ रुपये से कही ज्यादा ही होंगे | साथ ही आर्यन खेल कूद में भी आगे है उन्होंने 2015 (Taekwondo) में ब्लैक ब्लैक बेल्ट जीता था ये मैच मुंबई में हुआ था |

आर्यन खान ने साल 2016 ने अपना स्नातक अमेरिका के लॉस ऐंजल्स (University of Southern California School of Cinematic Arts) में दाखिला लिया और स्नातक की शिक्षा हासिल की | इसी साल अगस्त में आर्यन ने अपना डिग्री लिया है | उसके बाद अपने दोस्तों के साथ इंस्टा पर एक तस्वीर डाली थी जो खूब वायरल हुआ था | University of Southern California’s School of Cinematic Arts की सालाना फ़ीस $ 79 ,063 है |

आर्यन खान करियर:-

आर्यन खान ने साल 2001 में बतौर बाल कलाकार बॉलीवुड की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में काम किया | पढ़ाई के दौरान ही आर्यन खान ने फिल्म मेकिंग से जुड़ी चीजें सीखना शुरू कर दी थी | साल 2006 में आर्यन खान ने फिल्म ‘कभी अलविदा ना कहना’ में भी बतौर बाल कलाकार कम किया | अभिनय के आलवा आर्यन खान ने अलग-अलग फिल्मों के लिए अपनी आवाज भी दी है | आर्यन खान को फिल्म ‘The Incredibles’ और ‘Hum Hain Lajawab’ में आवाज देने के लिए सर्वश्रेष्ठ डबिंग बाल कलाकार के पुरूस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है | आर्यन खान ने फिल्म Lion King और Simba के लिए भी अपनी आवाज दी है | आर्यन खान ने साल 2010 में महाराष्ट्र ताईक्वांडों प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता था | आर्यन खान मार्शल आर्ट्स में ब्लैक बेल्ट विजेता हैं |

आर्यन खान के विवाद:-

2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन मुंबई से गोवा जा रही cruise में Narcotics Control Bureau (NCB) टीम ने छापा मारा था | इस क्रूस पर बॉलीवुड के बहुत सारे सितारों के साथ साथ बिजनेस और फैशन वर्ल्ड के भी बहुत सारे लोग पार्टी कर रहे थे। एनसीबी के छापा मारने पर यह बात सामने आई कि इस पार्टी में भारी मात्रा में कोकीन, एमडी, एमडीएमए, ड्रग्स जैसी चीजों का प्रयोग हो रहा था और सभी सेलिब्रिटीज ने ड्रग्स का सेवन भी किया था |

एनसीबी ने जिन लोगों को अपने गिरफ्तार किया है उन लोगों में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का भी नाम शामिल है | एनसीबी ने आर्यन खान को पार्टी में होने की वजह से गिरफ्तार कर लिया है और अभी उनसे पूछताछ की जा रही है |

इसके अलावा आर्यन खान एक MMS को लेकर भी सुर्ख़ियों में आ चुके हैं | इस MMS में आर्यन खान की तरह दिखाई देने वाला एक लड़का था | हालांकि बाद में वीडियो के फेक होने की पुष्टि की गई थी |

Frequently Asked Questions(FAQs):-

आर्यन खान कौन है ?

शाहरुख़ खान के बेटे

आर्यन खान की उम्र कितनी है ?

21 साल

आर्यन खान की हाइट कितनी है ?

5 फुट 11 इंच

Harshal Patel Biography : हर्षल पटेल बन सकते हैं एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

Who is Harshal Patel:- Harshal Patel Biography in Hindi

इंडियन प्रीमियर लीग /Indian Premier League (IPL) में हर साल कुछ नया देखने को मिलता है और इसके साथ ही यह भी देखा जाता है कि हर वर्ष एक नया सितारा उभरकर सामने आता है | वैसे भी क्रिकेट को लेकर हमारे देश में दीवानगी देखते ही बनती है | ऐसे में कुछ खिलाडी अपने खेल का प्रदर्शन कुछ इस तरह से करते हैं कि हर कोई उनकी स्किल्स का दीवाना हो जाता है | हर्षल पटेल (Harshal Patel) का नाम भी ऐसे ही खिलाडियों की लिस्ट में शामिल हो गया है जिन्होंने अपने खेल से ही खुद को साबित किया है |

हर्षल पटेल इंडियन क्रिकेट टीम के प्लेयर हैं और भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) की तरफ से गेंदबाजी करते हैं | हर्षल पटेल दाएं हाथ के तेज गेंदबाज के तौर पर अपना नाम बना रहे हैं | उनका अब तक का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है और इसके चलते ही कई बात वे टीम के लिए सबसे अच्छे खिलाड़ी के रूप में चयनित भी हुए हैं | वे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं और उनकी एकदिवसीय क्रिकेट की शुरुआत साल 2009-10 के दौरान गुजरात के लिए खेलते हुए हुई थी | वे साल 2012 से ही IPL का हिस्सा बने हुए हैं और विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) का हिस्सा बने हुए हैं |

हर्षल पटेल का शुरूआती जीवन और पढ़ाई:- Harshal Patel Biography in Hindi

भारतीय गेंदबाज हर्षल पटेल का जन्म 23 नवम्बर 1990 को गुजरात के साणंद जिले में हुआ था | हर्षल पटेल की उम्र 31 वर्ष है | उन्हें बचपन से ही क्रिकेट खेलने का काफी शौक रहा है | इसके चलते उन्होंने काफी कम उम्र से ही क्रिकेट खेलना भी शुरू कर दिया था | हर्षल पटेल की पढ़ाई के बारे में बात करें तो बता दें कि उन्होंने अहमदाबाद के Haridas Achratlal College of Commerce से अपनी पढ़ाई पूरी करते हुए ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है |

तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के पिता का नाम विक्रम भाई पटेल है और वे प्राइम फ्लाइट एविएशन में कार्यरत हैं जबकि हर्षल की माता का नाम दर्शनी पटेल है और वे डंकिन डोनट्स में कार्यरत हैं | हर्षल के एक भाई भी हैं जिनका नाम तपन पटेल है | पहले हर्षल पटेल का परिवार गुजरात में ही रहता था लेकिन बाद में वे न्यू जर्सी शिफ्ट हो गए |

हर्षल पटेल का क्रिकेट का सफ़र:- Harshal Patel Biography

तेज गेंदबाज के रूप में अपना नाम बना चुके हर्षल पटेल अपनी इस सक्सेस के पीछे अपने कोच तारक त्रिवेदी को मानते हैं | हर्षल पटेल का कहना है कि जब उनकी फैमिली गुजरात से US शिफ्ट होने के बारे में विचार कर रह थी उस दौरान ही तारक ने हर्षल पटेल को यहीं क्रिकेट की ट्रेनिंग करने के लिए रुकने को कहा था |

हर्षल ने इसके साथ अपनी गेंदबाजी पर काम करना शुरू किया और रणजी ट्रॉफी में Under-19 में काफी अच्छा प्रदर्शन भी किया | अपने प्रदर्शन के दम पर ही वे एक प्रभावशाली क्रिकेटर बनकर सामने आए मगर सिलेक्टर्स ने उन्हे नहीं चुना | जिसके बाद हर्षल पटेल ने Ion Pont (इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर) के साथ मिलकर अपने खेल को और भी खुबसूरत बनाया |

जिसके बाद साल 2011 में ही उनका दिल्ली के सामने डेब्यू हुआ | वे इस दौरान हरियाणा प्रथम श्रेणी के लिए खेले थे | यहाँ खेलते हुए हर्षल पटेल ने 7 मैचों में 28 विकेट हासिल किए और अपना खेल सभी के सामने रख दिया | अब तक हर्षल पटेल ने कोई भी इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है |

हर्षल पटेल का IPL करियर:- Harshal Patel Biography in Hindi

हर्षल पटेल का आईपीएल में डेब्यू साल 2012 में हुआ | उनका सिलेक्शन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में किया गया जिसके कप्तान विराट कोहली हैं | हर्षल पटेल ने साल 2012 से लेकर 2017 तक इसी टीम में रहते हुए अपने खेल का प्रदर्शन किया | जिसके बाद वे साल 2018 में आईपीएल की दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा बन गए और इस टीम का साथ हर्षल ने साल 2020 तक दिया |

फिर से एक बाद हर्षल पटेल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने IPL-2021 के लिए अपनी टीम का हिस्सा बनाया | IPL के लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने हर्षल पटेल को 20 लाख रुपए में खरीदा है | पटेल इस सीजन के 11 मैचों में 13 की औसत से 26 विकेट झटक चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 9 का है |

IPL 2021 में खेलते हुए हर्षल पटेल ने 39वें मैच में हैट्रिक बनाई और इसके साथ ही अपना नाम इतिहास में शामिल कर लिया | आपको बता दें कि अब तक केवल 17 गेंदबाज ही IPL में हैट्रिक लगा सके हैं | यही नहीं आईपीएल-2021 में ही हर्षल ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट लिए और ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए |

पटेल सीजन के सबसे अधिक विकेट लेने के रिकॉर्ड से 7 विकेट दूर:-

IPL T20 लीग में एक सीजन में सबसे अधिक 32 विकेट लेने का रिकॉर्ड CSK के तेज गेंदबाज ड्वेन ब्रावो के नाम है | उन्होंने 2013 में यह कारनामा किया था | हर्षल पटेल इस रिकॉर्ड से सिर्फ 7 कदम दूर हैं | उनके पास अभी तीन लीग के मुकाबले बाकी हैं | टीम प्लेऑफ में पहुंचती है, तो उन्हें और भी मुकाबले खेलने को मिलेंगे |

ब्रावो के बाद कागिसो राबाडा 30, एस एल मलिंगा 28, जेम्स फॉकनर 28, जसप्रीत बुमराह 27 विकेट ले चुके हैं | हर्षल पटेल अब तक इस सीजन में 26 विकेट ले चुके हैं | इनके अलावा भुवनेश्वर कुमार और इमरान ताहिर भी 26-26 विकेट ले चुके हैं |

Shivam Dube Biography: शिवम दुबे ने IPL में की चौके-छक्कों की बारिश

Shivam Dube:-

राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK vs RR) के बीच शनिवार को अबु धाबी में आईपीएल 2021 का 47वां मुकाबला खेला गया। इस मैच में चेन्नई की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और उनके युवा ओपनर रुतुराज गायकवाड़ (नाबाद 101) ने शानदार शतकीय पारी खेलकर अपनी टीम को 189 रन तक पहुंचा दिया | इस सम्मानजनक स्कोर के बावजूद चेन्नई की टीम इस मैच को 7 विकेट से हार गई। इसकी सबसे बड़ी वजह रहे राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर शिवम दुबे |

शिवम दुबे ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और 31 गेंदों में अर्धशतक जड़ते हुए जीत को चेन्नई सुपर किंग्स से दूर कर दिया | शिवम दुबे ने महज 42 गेंदों में नाबाद 64 रनों की पारी खेली और राजस्थान रॉयल्स को 17.3 ओवर में ही सात विकेट से जीत दिला दी | उनकी इस लाजवाब पारी में 4 छक्के और 4 चौके शामिल रहे |

कौन हैं शिवम दुबे:-

इंडियन क्रिकेटर के रूप में अपनी पहचान बना चुके शिवम दुबे (Shivam Dube Cricketer) का किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं | शिवम एक इंडियन क्रिकेटर (Shivam Dube) हैं और घरेलू क्रिकेट में मुंबई की तरफ से अपने खेल का प्रदर्शन करते हैं | आईपीएल में शिवम (Shivam Dube IPL) को कई बार अपने प्रदर्शन से सबके होश उड़ाते हुए देखा ही जा चुका है | शिवम बाएँ हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और साथ ही दाएं हाथ से गेंदबाजी भी करते हैं | शिवम दुबे एक ऑलराउंडर हैं |

इंडियन क्रिकेट टीम के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में शिवम दुबे का डेब्यू या एंट्री नवंबर 2019 में हुई थी | इसके अलावा वे आईपीएल में भी अपने नाम कई ऐसे रिकॉर्ड बना चुके हैं जिन्होंने क्रिकेट इतिहास में शिवम को पहचान दिलाई है |

शिवम दुबे का प्रारंभिक जीवन:-

शिवम दुबे क्रिकेटर का जन्म (Shivam Dube DOB) 26 जून 1993 को हुआ था | सपनों के शहर मुंबई में जन्मे शिवम शुरू से ही क्रिकेट की तरफ खिंचाव महसूस करते थे | कम उम्र से ही क्रिकेट का शौक होने के चलते वे इस दिशा में ही अपना करियर भी बनाना चाहते थे | यही कारण था कि वे स्कूल से आने के बाद अपने दोस्तों के साथ सीधे क्रिकेट खेलने के लिए निकल जाते थे |

उम्र के साथ ही शिवम दुबे का यह शौक भी बढ़ता गया और वे क्रिकेट खेलते हुए ही आगे बढ़ने लगे | उन्होंने अपने शौक को ही अपना करियर भी बनाने का विचार बचपन से अपने मन में रखा हुआ था जो आज इंडिया टीम के लिए खेलकर पूरा हो रहा है |

शिवम दुबे का यह अनोखा सफ़र गलियों में अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलते हुए शुरू हुआ था | धीरे-धीरे वे गली से निकलकर अकैडमी तक पहुंचे और यहाँ एडमिशन ले लिया | अकादमी जाने के बाद उन्होंने सबसे पहले अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना शुरू किया | यहीं से उन्होंने अपनी बल्लेबाजी को सुधारने का काम शुरू किया और इसे परफेक्ट बनाने में जुट गए |

उनका क्रिकेट (Cricket) का यह सफर तो ठीक चल रहा था लेकिन आर्थिक तंगी भी उनका रास्ता रोके खड़ी थी | शिवम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी और इस कारण ही महज 14 वर्ष की उम्र में उन्होंने क्रिकेट खेलना भी छोड़ दिया | वे अकैडमी की फीस भी नहीं भर पा रहे थे इसलिए उन्होंने क्रिकेट खेलना बंद कर दिया और अपना ध्यान दूसरी तरफ लगाने लगे |

शिवम ने चाहे क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था लेकिन कभी भी उनका मन क्रिकेट से जुदा नहीं हुआ | उनके मन में हमेशा से देश के लिए खेलने की भावना रही | लेकिन पैसे ना होने के कारण उन्होंने अकादमी जाना बंद कर दिया और धीरे-धीरे उनकी प्रैक्टिस भी छुट गई | इसका परिणाम यह हुआ कि शिवम का वजन काफी बढ़ गया |

बढे हुए वजन के कारण कई बार ऐसा भी हुआ कि उन्हें क्रिकेट खिलाने तक से मना कर दिया गया और उन्हें काफी निराशा का सामना करना पड़ा | काफी जगहों से रिजेक्शन मिलने के बाद भी शिवम दुबे ने हिम्मत नहीं हारी और फिर से क्रिकेट खेलने लगे और प्रैक्टिस करने लगे |

शिवम दुबे का Cricket Career:-

जब मुंबई अंडर-23 (Mumbai Under-23) टीम के लिए ट्रायल शुरू हुए | इस समय शिवम की उम्र 19 वर्ष हो चुकी थी | यहाँ शिवम ने अपनी किस्मत आजमाई और मुंबई अंडर-23 के लिए ट्रायल दिया | उनका खेल सेलेक्टेर्स को काफी पसंद आया और उन्हें टीम में शामिल कर लिया गया |

शिवम ने भी इस मौके को हाथ से नहीं जाने दिया और मैचेस में काफी अच्छा प्रदर्शन कर खुद की पहचान बनाने में जुट गए | वर्ष 2015-16 में उन्होंने मुंबई में बड़ौदा के खिलाफ सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपना टी 20 डेब्यू किया | उन्होंने मुश्ताक अली ट्राफी में भी बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने ऑलराउंडर जलवे वे सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया | शिवम ने 17 फर्स्ट क्लास खेलों में 1 हजार रन बनाए | इसके साथ ही उन्होंने 40 विकेट भी अपने नाम किए |

2018-19 के एक रणजी ट्रॉफी मैच में, उन्होंने बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के लिए खेलते हुए, एक ओवर में पांच छक्के लगाए | शिवम दुबे 2018-19 विजय हजारे ट्रॉफी जीतने वाली मुंबई टीम का भी हिस्सा थे | वर्ष 2018 में, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने उन्हें वर्ष 2019 इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की नीलामी में ₹5 करोड़ में खरीदा | अक्टूबर 2019 में मुंबई के ऑलराउंडर दुबे का बांग्लादेश के टी – 20 सीरीज के लिए उनका चयन हुआ है | मौजूदा समय में शिवम् दुबे राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं |

Shivam dube career stats:- 

T20 Career Summary stats:

Batting Career Averages
MatInnsNORunsHSAvgBFSR100s50s0s4s6s
overview13931055417.5077136.3601076
vs Team
MatInnsNORunsHSAvgBFSR100s50s0s4s6s
vs Bangladesh321109*10.001283.3300000
vs New Zealand551411310.2535117.1400042
vs Sri Lanka2
vs West Indies321545454.0030180.0001034
Bowling Career Averages
MatInnsOversMdnsRunsWktsBBIAvgEconSR4w5w
overview131121.3021653/3043.2010.0425.8000
vs Team
MatInnsOversMdnsRunsWktsBBIAvgEconSR4w5w
vs Bangladesh336.305133/3017.007.8413.0000
vs New Zealand559.0010221/1651.0011.3327.0000
vs Sri Lanka2
vs West Indies336.0063010.5000

ODI Career Summary stats:

Batting Career Averages
MatInnsNORunsHSAvgBFSR100s50s0s4s6s
overview110999.006150.0000010
vs Team
MatInnsNORunsHSAvgBFSR100s50s0s4s6s
vs West Indies110999.006150.0000010
Bowling Career Averages
MatInnsOversMdnsRunsWktsEcon4w5w
overview117.506808.6800
vs Team
MatInnsOversMdnsRunsWktsEcon4w5w
vs West Indies117.506808.6800

Yashasvi Jaiswal Biography: अनकैप्ड खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल ने 19 गेंदों पर जड़ा अर्धशतक

Yashasvi Jaiswal:-

राजस्थान रॉयल्स के युवा ओपनर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल 2021 (IPL 2021) के 47वें मैच में शानदार अर्धशतक जड़ा | बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज यशस्वी ने महज 19 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेल अपने नाम बड़ी उपलब्धि दर्ज कर ली | यशस्वी आईपीएल (IPL) के इतिहास में बतौर अनकैप्ड भारतीय सबसे तेज पचास रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं | 19 साल के यशस्वी ने अबुधाबी के शेख जायेद स्टेडियम में शनिवार को खेले गए अपनी तेजतर्रार पारी के दौरान 6 चौके और 3 छक्के जड़े |

इससे पहले साल 2018 में विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ 17 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था जो इस टी20 लीग में अनकैप्ड खिलाड़ियों में सबसे तेज है | इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर दीपक हूडा हैं जिन्होंने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2021 में 20 गेंदों पर फिफ्टी जमाई थी |

यशस्वी जायसवाल कौन है:-

एक ऐसा खिलाड़ी जिसने भारतीय क्रिकेट के इतिहास में अपने नाम और अपने काबिलियत के दम पर अपना लोहा मनवाया है | याशसवी जायसवाल (जन्म 28 दिसंबर 2001) वह मुंबई के लिए खेलते हैं | अक्टूबर 2019 में, लिस्ट ए दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के सबसे कम उम्र के क्रिकेटर बन गए | आईपीएल 2020 में खेलने के लिए उन्हें राजस्थान रॉयल्स द्वारा 2.4 करोड़ (US $ 340,000) में साइन किया गया | 

यशस्वी जायसवाल का प्रारंभिक जीवन:-

यशस्वी जायसवाल का जन्म 28 दिसंबर 2001 को सुरियावां, भदोही, उत्तर प्रदेश में हुआ था, छह बच्चों के चौथे के रूप में, उनके पिता भूपेंद्र जायसवाल, एक छोटे हार्डवेयर स्टोर के मालिक, और माँ कंचन जायसवाल, एक गृहिणी | यशस्वी दस साल की उम्र में, मुंबई चले गए, ताकि वह क्रिकेट प्रशिक्षण प्राप्त कर सके | वह मुंबई में दादर में रहते थे | दादर और मैदान के बीच बहुत अंतर था, इसलिए, वह कालबादेवी पड़ोस में स्थानांतरित हो गया, जहां उसे निम्न-श्रेणी के काम के बदले में एक डेयरी की दुकान में रहने की जगह दी | अंततः दुकानदार ने उसे निकाल दिया क्योंकि वह अपने क्रिकेट प्रशिक्षण के बीच दुकान पर ज्यादा ध्यान नहीं दे पा रहा था | अपनी खुद की कोई जगह नहीं होने के कारण, जायसवाल मैदान में मैदान में एक टेंट में रुके थे, जहाँ वे अक्सर भूखे सोते थे और सिरों को पूरा करने के लिए पानीपुरी बेचते थे |

तीन साल तक टेंट में रहने के बाद, जायसवाल की क्रिकेट प्रतिभा को ज्वाला सिंह ने दिसंबर 2013 में संताक्रूज़ में क्रिकेट अकादमी चलायी | सिंह ने जायसवाल को अपने विंग के तहत लिया और उन्हें कानूनी अभिभावक बनने से पहले और वकील की शक्ति प्राप्त करने से पहले रहने के लिए एक जगह प्रदान की |

यशस्वी जायसवाल का शुरूआती करियर:-

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में उभरते इस खिलाड़ी का नाम सबसे पहले चर्चा में तब आया जब 2015 में स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता में उन्होंने 319 रन बनाए थे और इनका नाम लिम्का ‘बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में भी शामिल किया जा चुका है | जायसवाल जी के क्रिकेट खेल के प्रति उनकी प्रतिभा को देख उनका सिलेक्शन अंडर 16 और अंडर 19 में भी हो गया | वर्ष 2018 का वह समय था , जब अंडर 19 एशिया कप में उनको भारतीय टीम का हिस्सा बनाया गया और इसी मौके को देखते हुए जायसवाल  ने 85 रन बनाकर अपने भारतीय टीम को विजई बनाया था और इसी मैच के लिए इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी को ‘मैन ऑफ द मैच’ भी घोषित किया गया था | 7 जनवरी 2019 को अपने घरेलू टीम मुंबई के लिए उन्होंने 154 बॉल पर लगभग 203 रन नाबाद बनाए थे , यह रंग उन्होंने झारखंड के खिलाफ बनाए थे और अपनी टीम को विजई भी उन्होंने बनाया था | इसी के बदौलत यह ऐसे खिलाड़ी बन गए जिन्होंने बहुत ही कम उम्र में दोहरे शतक का रिकॉर्ड बनाया था |

भारतीय अंडर –19 करियर( Yashasvi Jaiswal Indian Under-19 Career)2018, भारत बनाम श्रीलंका
घरेलु क्रिकेट करियर ( Yashasvi Jaiswal First Class Cricket Career)7/1/2019 मुंबई बनाम छत्तीसगढ़
लिस्ट –A28/9/2019 मुंबई बनाम छत्तीसगढ़
IPL करियर Yashasvi Jaiswal IPL )2020 राजस्थान रॉयल
अंतराष्ट्रीय करियर Yashasvi Jaiswal International Career )अभी तक चुनाव नहीं

2020 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में यशस्वी जायसवाल का योगदान:-

साउथ अफ्रीका में हो रहे अंडर-19 वर्ल्ड कप में 4 फरवरी 2020 को इंडिया का मैच पाकिस्तान से था | टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने मात्र 43.1 ओवर में 172 रन बनाकर पूरी ऑल आउट हो गई | 88 गेंदें शेष रहते ही भारतीय बल्लेबाजों ने 172 रन का पीछा करते हुए | अपनी टीम को जीत प्रदान कर दी और इस मैच में यशस्वी जसवाल ने अपना अहम योगदान दिया था | इस मैच में अपना अहम योगदान देते हुए इसे शिव जायसवाल ने नाबाद 113 गेंदों में 105 रन की शतकीय पारी खेली और यह एक यादगार पारी थी | अपने इस रिकॉर्ड के वजह से यह एक अंडर-19 वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल में शतक मारने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए |

यशस्वी जायसवाल के बारे में कुछ तथ्य:-

  • यशस्वी जायसवाल तब सुर्खियों में आए जब वह लिस्ट में दोहरा शतक बनाने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए |
  • वह आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से है | उनके पिता एक छोटा सा हार्डवेयर स्टोर चलाते थे और अंत तक मिलने में सक्षम नहीं थे |
  • 11 साल की उम्र में, यशस्वी ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेलने के अपने सपने को पूरा करने के लिए मुंबई जाने का फैसला किया |
  • उसके पिता ने उसे छोड़ने के लिए नहीं रोका, क्योंकि वह अपने परिवार के चार लोगों का भरण पोषण करने में सक्षम नहीं था, और उनके घर में दूसरे वयस्क के लिए कोई जगह नहीं थी |
  • यशस्वी का एक चाचा मुंबई में ही रहता था, जिसे वह शायद ही जानता था | उनके चाचा वर्ली में रहे, लेकिन वह उन्हें समायोजित नहीं कर पाए क्योंकि उनका घर बहुत छोटा था | इसलिए, उन्होंने उसे एक डेयरी में नौकरी दी जहाँ उसे काम करने और सोने की अनुमति थी |
  • यशस्वी स्कूल जाते थे, और फिर अकेले क्रिकेट का अभ्यास करते थे | अपने तंग कार्यक्रम के कारण, उनके पास दिन के अंत में कोई ऊर्जा नहीं बची थी, और जब वे काम करने वाले थे, तब वे सोते थे | नतीजतन, उसे डेयरी से बाहर निकाल दिया गया क्योंकि वह केवल सोता था |
  • इसके बाद, उनके चाचा ने उन्हें मुंबई के आजाद मैदान में मुस्लिम यूनाइटेड क्रिकेट क्लब में जगह दिलाने में मदद की |
  • यह उनके क्लब में प्रवेश के बाद था कि उन्होंने नियमित क्रिकेट खेलना शुरू किया था | वह मैदान में बागवानों के तम्बू में रहता था और शाम को फल और पानी-पुरी बेचता था |
  • वह अक्सर अपने दोस्तों के साथ क्रिकेट क्लब में लंच करने जाते थे और उनसे उनके लिए खर्च करने को कहते थे |

Lal Bahadur Shastri Jayanti: जानें लाल बहादुर शास्त्री के जीवन के बारे में 10 रोचक बातें

Lal Bahadur Shastri Jayanti:-

हर साल 2 अक्टूबर को देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है | इस बार उनकी 118वीं जयंती है | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म एक ही दिन हुआ था | ऐसे में 2 अक्टूबर को दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई जाती है | दोनों ने ही भारत की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया |

लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर, 1904 को मुगलसराय, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था | वे स्वतंत्र भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के नेता भी थे | उन्होंने “जय जवान जय किसान (Jai Jawan Jai Kisan)” का नारा दिया जिसका अर्थ है “सैनिक की जय हो, किसान की जय हो” |

लाल बहादुर शास्त्री ने पूर्व मध्य रेलवे इंटर कॉलेज मुगलसराय और वाराणसी में पढ़ाई की | उन्होंने 1926 में काशी विद्यापीठ से स्नातक की पढ़ाई पूरी की | उन्हें विद्या पीठ द्वारा उनके स्नातक उपाधि के एक भाग के रूप में “शास्त्री” अर्थात “विद्वान” शीर्षक दिया गया था | लेकिन यह खिताब उनका नाम हो गया | लाल बहादुर शास्त्री महात्मा गांधी और लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक से बहुत प्रभावित थे |

Also Read:- 11 जनवरी 2020 – लाल बहादुर शास्त्री की 55वीं पुण्यतिथि

उनकी शादी 16 मई 1928 को ललिता देवी से हुई | वे लाला लाजपत राय द्वारा स्थापित Servants of the People Society (लोक सेवक मंडल) के आजीवन सदस्य बने | वहाँ उन्होंने पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए काम करना शुरू किया और बाद में वे उस सोसाइटी के अध्यक्ष बने | 1920 के दशक के दौरान, शास्त्री जी भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए, जिसमें उन्होंने असहयोग आंदोलन में भाग लिया | इसके लिए अंग्रेजों द्वारा उन्हें कुछ समय के लिए जेल भेज दिया गया |

1930 में, उन्होंने नमक सत्याग्रह में भी भाग लिया, जिसके लिए उन्हें दो साल से अधिक की कैद हुई | 1937 में, वह उत्तर प्रदेश के संसदीय बोर्ड के आयोजन सचिव के रूप में शामिल हुए | महात्मा गांधी द्वारा मुम्बई में भारत छोड़ो भाषण जारी करने के बाद, उन्हें 1942 में फिर से जेल भेज दिया गया | उन्हें 1946 तक जेल में रखा गया था | शास्त्री ने कुल मिलाकर नौ साल जेल में बिताए थे |

उन्होंने जेल में अपने प्रवास का उपयोग पुस्तकों को पढ़ने और स्वयं को पश्चिमी दार्शनिकों, क्रांतिकारियों और समाज सुधारकों के कार्यों से परिचित करने के लिए किया |

Lal Bahadur Shastri से जुड़ी रोचक बातें:-

  1. बचपन में ही शास्त्री जी के पिता की मौत हो गई थी, जिसके कारण वे मां के साथ अपने ननिहाल मिर्जापुर चले गए | यहीं पर  उनकी प्राथमिक शिक्षा हुई | उन्होंने शिक्षा हासिल करने के लिए विषम परिस्थितियों का डटकर सामना किया | बताया जाता है कि वह रोजाना नदी तैरकर स्कूल जाया करते थे, क्योंकि उस समय बहुत कम गांवों में ही स्कूल होते थे |
  2. जाति-व्यवस्था का विरोध करते हुए 12 साल की उम्र में ही उन्होंने अपना उपनाम ‘श्रीवास्तव’ छोड़ दिया | ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्हें ‘शास्त्री’ की उपाधि दी गई, जिसका अर्थ है विद्वान |
  3. महज 16 साल की उम्र में उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी और गांधी जी के असहयोग आंदोलन में शामिल हो गए |
  4. 15 अगस्त 1947 को शास्त्री जी पुलिस और परिवहन मंत्री बने | उनके कार्यकाल के दौरान ही पहली बार महिला कंडक्टरों की नियुक्ति की गई थी | उन्होंने ही अनियंत्रित भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठी-डंडों के बजाय पानी के जेट का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया था |
  5. शास्त्री जी के पास शेवरले इम्पाला कार थी, जिसका वो आधिकारिक उपयोग के लिए इस्तेमाल करते थे | बताया जाता है कि एक बार उनके बेटे ने ऑफिशियल कार का इस्तेमाल किया | जब शास्त्री जी को इसके बारे में पता चला तो उन्होंने अपने ड्राइवर से पूछा कि निजी इस्तेमाल के लिए कार का कितनी दूरी पर तक इस्तेमाल किया गया | इसके बाद उन्होंने सरकारी खाते में पैसे जमा करवा दिए |
  6. 1952 में शास्त्री जी रेल मंत्री बने थे | 1956 में तमिलनाडु में एक ट्रेन दुर्घटना हुई, जिसमें करीब 150 यात्रियों की मौत हो गई | इस घटना के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया | 
  7. सेना के जवानों और किसानों महत्व बताने के लिए उन्होंने ‘जय जवान जय किसान’ का नारा भी दिया |
  8. प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने अपने परिवार के कहने पर एक फिएट कार खरीदी | उस दौरान वह 12,000 रुपये में थी, लेकिन उनके बैंक खाते में केवल 7,000 रुपये थे | कार खरीदने के लिए उन्होंने पंजाब नेशनल बैंक से 5,000 रुपये के बैंक लोन के लिए आवेदन किया था | उस कार को नई दिल्ली के शास्त्री मेमोरियल में रखा गया है | 
  9. साल 1965 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान देश में अनाज की कमी हो गई | देश को खाने की कमी की समस्या से गुजरना पड़ा था | उस दौरान लाल बहादुर शास्त्री ने अपनी तनख्वाह लेनी बंद कर दी थी | उन्‍होंने देशवासियों से अपील की थी कि वो हफ्ते में एक दिन एक वक्त व्रत रखें | उनकी इस अपील को मानते हुए सोमवार शाम को भोजनालयों ने शटर बंद कर दिए | लोगों ने भी एक वक्त व्रत रखना शुरू कर दिया था | देशवासियों ने इसे ‘शास्त्री व्रत’ कहना शुरू कर दिया था |
  10. लाल बहादुर शास्त्री 10 जनवरी, 1966 को ताशकंद गए थे | यहां पाकिस्तान के साथ शांति समझौते पर एग्रीमेंच के कुछ ही घंटों बाद (11 जनवरी) उन्होंने अंतिम सांस ली | उनकी मौत आज भी एक रहस्य मानी जाती है | बता दें कि शास्त्री जी मरणोपरांत भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ‘भारत रत्न’ से सम्मानित होने वाले पहले व्यक्ति थे |

Lal Bahadur Shastri Jayanti Special: लाल बहादुर शास्त्री के Famous Quotes

Lal Bahadur Shastri Jayanti:-

हर साल 2 अक्टूबर को देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई जाती है | इस बार उनकी 118वीं जयंती है | राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री का जन्म एक ही दिन हुआ था | ऐसे में 2 अक्टूबर को दोनों महापुरुषों की जयंती मनाई जाती है | दोनों ने ही भारत की आजादी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया |

लाल बहादुर शास्त्री का जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में 2 अक्टूबर, 1904 को हुआ था | उनके पिता का नाम शारदा प्रसाद और माता का नाम रामदुलारी देवी था | 1928 में उनका विवाह मिर्जापुर निवासी गणेशप्रसाद की बेटी ललिता से हुआ | ललिता शास्त्री से उन्हें 6 संतानें, दो बेटियां और चार बेटे हुए |

देश को अंग्रेजों से आजाद कराने में शास्त्री जी का खास योगदान रहा है | साल 1920 में शास्त्री जी देश आजादी की लड़ाई में शामिल हुए थे और स्वाधीनता संग्राम के कई आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई | इन आंदोलनों में मुख्‍य रूप से 1921 का असहयोग आंदोलन, 1930 का दांडी मार्च और 1942 का भारत छोड़ो आंदोलन हैं |

  Also Read:- 11 जनवरी 2020 – लाल बहादुर शास्त्री की 55वीं पुण्यतिथि

लाल बहादुर शास्त्री के Famous Quotes:- लाल बहादुर शास्त्री hindi quotes

” जय जवान जय किसान “

“हमारी ताकत और मजबूती के लिए सबसे जरुरी काम है लोगो में एकता स्थापित करना “

“हम खुद के के लिए ही नही बल्कि पूरे विश्व के शांति, विकास और कल्याण में विश्वास रखते है “

लाल बहादुर शास्त्री hindi quotes

“यदि कोई भी व्यक्ति हमारे देश में अछूत कहा जाता है तो भारत को अपना सर शर्म से झुकाना पड़ेगा “

“आजादी की रक्षा सिर्फ हमारे देश के सैनिको का काम नही है इसकी रक्षा के लिए पूरे देश को मजबूत होना पड़ेगा “

“जैसा मै दिखता हु उतना साधारण भी नही हु “

“लोगो को सच्चा स्वराज या लोकतंत्र कभी भी असत्य और अहिंसा के बल से प्राप्त नही हो सकता है “

“कानून का सम्मान किया जाना चाहिए ताकि हमारे लोकतंत्र की बुनियादी संरचना बरक़रार रहे और हमारा लोकतंत्र भी मजबूत बने “

“जो शासन करते है उन्हें देखना चाहिए की लोग कैसी प्रतिक्रिया करते है क्युकी लोकतंत्र में जनता ही मुखिया होती है”

“मेरे समझ से प्रशासन का मूल विचार यह होना चाहिए की समाज को एकजुट रखा जाए ताकि वह विकास कर सके अपने लक्ष्यों को पूरा कर सके “

“जब स्वतंत्रता और देश की अखंडता खतरे में हो तो पूरी शक्ति से उस चुनौती का मुकाबला करना एकमात्र कर्तव्य होता है और इसके लिए किसी भी प्रकार के बलिदान के लिए भी एक साथ मिलकर तैयार रहना होगा”

लाल बहादुर शास्त्री hindi quotes

“हमारे देश का रास्ता सीधा और स्पष्ट है अपने देश में सबके लिए स्वतंत्रता और संपन्नता के साथ लोकतंत्र की स्थापना और अन्य सभी देशो के साथ मित्रता के सम्बन्ध स्थापित करना है “

“आर्थिक मुद्दे सबसे बेहद जरूरी है और यह सबसे महत्वपूर्ण है की हम अपने सबसे बड़े दुश्मन ग़रीबी और बेरोजगारी से लड़े “

“भ्रष्टाचार को खत्म करना इतना आसान भी नही है इसे पकड़ना बहुत मुश्किल है लेकिन मै दावे के साथ कहता हु की यदि हम इस परेशानी से गंभीरता के साथ लड़ेगे तो हम अपने कर्तव्यो का निर्वाह करने में सफल हो सकते है “

“मेरे विचार से पूरे देश के लिए एक सम्पर्क भाषा होनी चाहिए अन्यथा भाषा के आधार पर हमारे देश का बटवारा हो सकता है जिससे हमारे देश की एकता भी खत्म हो सकती है भाषा एक ऐसा सशक्त कारक है जो पूरे देश को एकजुट करता है और यह क्षमता हमारे मातृभाषा हिन्दी में है”

लाल बहादुर शास्त्री hindi quotes

“हम सभी को अपने क्षेत्र में उसी समर्पण और उत्साह के साथ कार्य करना होगा जो रणभूमि में एक योद्धा को अपने कर्तव्य के प्रति प्रेरित और उत्साहित करती है और यह सिर्फ बोलना नही बल्कि करके दिखाना है “

“देश के प्रति निष्ठा सभी निष्ठाओ से पहले आती है और यह एकदम पूर्ण निष्ठा है क्योकि इसमें कोई प्रतीक्षा नही करता की इसके बदले उसे क्या मिलता है “

“भले ही हम आजादी चाहते है लेकिन इसके लिए किसी का शोषण नही करेगे और ना ही किसी दुसरे देश को नीचा दिखा सकते है मै तो कुछ इस तरह आजादी चाहता हु की लोग इससे सीख ले और देश के संसाधन मानवता के कल्याण के उपयोग हो”

Also Read

“यदि हम लगातार लड़ते रहेगे तो हमारी ही जनता को लगातार भारी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, हमे लड़ने के बजाय गरीबी, बीमारी और अशिक्षा से लड़ना चाहिए “

“हमारी ताकत और स्थिरता के लिए सबसे जो जरुरी काम है वह लोगो में एकता और एकजुटता स्थापित करना है”

Gandhi Jayanti 2021: महात्मा गांधी के खास अनमोल विचार, जो आपको जीवन में सफल बनाएंगे

Gandhi Jayanti 2021:-

गांधी जयंती (Gandhi Jayanti) हर साल 2 अक्टूबर को मोहनदास करमचंद गांधी के जन्मदिन के रूप में मनाई जाती है | बापू के नाम से भी जाने जाने वाले महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था | भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके निस्वार्थ योगदान के कारण, उन्हें “राष्ट्र पिता (Father of Nation)” के रूप में भी जाना जाता है |

पेशे से वकील, बापू ने अहिंसा के मार्ग पर चलने के लिए कानून छोड़ दिया और ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता के लिए कई सफल अभियान किए | अहिंसा के प्रति उनका दर्शन एक दुनिया के लिए एक सलाह है | इस वजह से, उनकी जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस (International Day of Non-Violence) के रूप में भी मनाया जाता है |

गांधी जी ने 1906-07 में दक्षिण अफ्रीका से अहिंसा यात्रा शुरू की, जहां उन्होंने अनिवार्य पंजीकरण और भारतीयों के लिए पारित होने के खिलाफ सत्याग्रह शुरू किया | ब्रिटिश राज के खिलाफ स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने के लिए वह 1916 में भारत लौट आए | उन्होंने दांडी मार्च और भारत छोड़ो आंदोलन शुरू किया, जो भारत के स्वतंत्रता संग्राम में काफी महत्वपूर्ण था | उन्होंने 1921 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का नेतृत्व ग्रहण किया और स्वराज या स्व-शासन प्राप्त करने के लिए देशव्यापी अभियानों का नेतृत्व किया |

मोहनदास करमचंद गांधी को उनकी नीतियों और आंदोलनों के लिए जाना जाता है | अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध में गांधी भारत के लोगों के लिए एक महान नेता, समाज सुधारक और मौलिक व्यक्ति साबित हुए | सम्मान देने के लिए लोग उन्हें बापू कहते हैं | उन्होंने अंहिसा आंदोलन की स्थापना की और स्वतंत्र भारत अभियान के लिए सभी भारतीयों को एकजुट किया | महात्मा गांधी के काम ही नहीं , बल्कि दर्शन और अनमोल विचार ने लोगों को प्रेरित किया है |

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के कुछ खास अनमोल विचार:-

व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है | वह जो सोचता है, वह बन जाता है |

कमजोर कभी क्षमाशील नहीं हो सकता है | क्षमाशीलता ताकतवर की निशानी है |

धैर्य का छोटा हिस्सा भी एक टन उपदेश से बेहतर है |

हम जो करते हैं और हम जो कर सकते हैं, इसके बीच का अंतर दुनिया की ज्यादातर समस्याओं के समाधान के लिए पर्याप्त होगा |

किसी देश की महानता और उसकी नैतिक उन्नति का अंदाजा हम वहां जानवरों के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं |

खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं |

खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो |

जिस दिन से महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से चलने लगेगी | उस दिन हम कह सकते हैं कि भारत ने स्वतंत्रता हासिल कर ली है |

एक विनम्र तरीके से आप दुनिया को हिला सकते हैं |

विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए | जब विश्वास अंधा हो जाता है तो मर जाता है |

भविष्य इस बात पर निर्भर करता है कि आज आप क्या कर रहे हैं |

पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो |

हो सकता है आप कभी ना जान सकें कि आपके काम का क्या परिणाम हुआ | लेकिन अगर आप कुछ नहीं करेंगे तो कई परिणाम नहीं होगा |

दुनिया हर किसी के जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है, लेकिन हर किसी के लालच को पूरा करने के लिए नहीं |

मैं सिर्फ लोगों के अच्छे गुणों को देखता हूं, ना की उनकी गलतियों को गिनता हूं |

Venkatesh Iyer Biography: इंदौर का वो लड़का जिसने आते ही शाहरुख की टीम को शानदार जीत दिलाई

Who is Venkatesh Iyer:- Venkatesh Iyer Biography in Hindi

ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर की उम्र अभी केवल 26 साल है और वे मध्यप्रदेश के इंदौर के रहने वाले हैं | वेंकटेश अय्यर का जन्म 25 दिसंबर 1994 को इंदौर, भारत में हुआ था | वेंकटेश ने बचपन से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया जिसके कारण वेंकटेश को उनके पिता ने मध्य प्रदेश की एक क्रिकेट एकेडमी में भेज दिया | यहां वेंकटेश ने एकेडमी के कोच से शिक्षा लेना प्रारंभ कर दिया | कोच ने वेंकटेश की गेंदबाजी और बल्लेबाजी को देखकर एक ऑलराउंडर प्लेयर के रूप में तैयारी करवाना शुरू कर दिया|

26 वर्षीय वेंकटेश ने आईपीएल करियर की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की है। वेंकटेश ने अपने डेब्यू मैच में विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 27 गेंदों पर नाबाद 41 रन की मैच विनिंग पारी खेली थी | इसके बाद उन्होंने अपने दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 30 गेंदों पर 53 रन बनाए | उपरोक्त दोनों मुकाबलों में केकेआर ने जबरदस्त जीत दर्ज की | मुंबई के खिलाफ 42 गेंदों पर 74 रन की पारी खेलने वाले राहुल त्रिपाठी के साथ बातचीत में वेंकटेश ने कहा कि केकेआर के लिए खेलना उनके लिए स्पेशल है |

वेंकटेश अय्यर ने अभी तक सिर्फ 38 घरेलू टी20 के मुकाबले खेले हैं | इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 21 विकेट भी चटकाए हैं | वेंकटेश ने बल्लेबाजी करते हुए 36 की औसत से 724 रन बनाए हैं | जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल है | इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका स्ट्राइक रेट 138 का है, जो टी20 के लिहाज से बेहद अच्छा माना जाता है | इसके अलावा उन्होंने 10 फर्स्ट क्लास मैच भी खेलें हैं, जिसमें 545 रन, 7 विकेट और 24 लिस्ट मैच में 849 रन, 10 विकेट झटके हैं |

198 की पारी ने खींचा सबका ध्यान:-

गौतलब है कि इस साल फरवरी में विजय हजारे ट्रॉफी के मैच खेलें गए थे | इस टूर्नामेंट में इंदौर के इस ओपनर बल्लेबाज वेंकटेश  ने पंजाब के खिलाफ 198 रन की विस्फोटक पारी खेली थी | उन्होंने 146 गेंद का सामना करते हुए 20 चौके और 7 छक्कों की मदद से 198 रन जड़ दिए | इसमें से  122 रन सिर्फ चौके और छक्कों से बनाए थे |

उन्होंने मार्च, 2015 में होल्कर स्टेडियम में रेलवे क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना ट्वेंटी 20 पदार्पण किया | उन्होंने दिसंबर, 2015 में सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में सौराष्ट्र क्रिकेट टीम के खिलाफ अपनी लिस्ट ए की शुरुआत की | उन्होंने 2018 में मध्य प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया- 19 रणजी ट्रॉफी 6 दिसंबर 2018 को |

Venkatesh Iyer Biography in Hindi

20 लाख रुपये में केकेआर ने वेंकटेश को अपने साथ जोड़ा था:-

वेंकटेश को केकेआर ने 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था | आईपीएल 2021 के पहले हाफ में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज को प्लेइंग इलेवन में मौक नहीं मिला था | पहले लीग में केकेआर की ओर से शुभमन गिल और नीतीश राणा ने ओपनिंग की थी | वेंकटेश जो एक ऑलराउंडर हैं, उन्हें केकेआर टीम में जगह बनाने के लिए आंद्रे रसेल और शिवम मावी जैसे खिलाड़ियों के साथ कड़ी Competition का सामना करना पड़ेगा | दिनेश कार्तिक, पैट कमिंस, इयोन मोर्गन जैसे खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना भी उनके लिए सीखने का शानदार अनुभव होगा |

वेंकटेश अय्यर के बारे में 10 संक्षिप्त वर्णन:- Venkatesh Iyer Biography in Hindi

  • वेंकटेश अय्यर एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं और उन्होंने 10 साल की उम्र में अपनी यात्रा शुरू की जब वह अपने गृहनगर इंदौर में एक क्रिकेट क्लब में शामिल हुए |
  • वेंकटेश अय्यर अंडर-19 स्तर तक विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में खेलते थे | जब उन्हें एक मैच में गेंदबाजी करने का मौका दिया गया तो उनकी गेंदबाजी में रुचि पैदा हुई |
  • वेंकटेश अय्यर ने 2018-19 रणजी ट्रॉफी में इंदौर में हैदराबाद के खिलाफ अपने मध्य प्रदेश के लिए प्रथम श्रेणी में शुरुआत किया | उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने उस मैच में अपने दो ओवरों में एक विकेट चटकाया |
  • वेंकटेश अय्यर ने 10 प्रथम श्रेणी मैच खेले और अपनी 15 पारियों में 36.33 रन प्रति मैच के औसत से 545 रन बनाए और इस प्रारूप में उनका सर्वोच्च स्कोर 93 रन है | उन्होंने अपने 10 प्रथम श्रेणी मैचों में 112.20 की स्ट्राइक रेट के साथ 7 विकेट भी लिए हैं, और उनका सर्वश्रेष्ठ आंकड़ा 3/46 है |
  • वेंकटेश अय्यर ने 11 दिसंबर 2015 को राजकोट में विजय हजारे ट्रॉफी में सौराष्ट्र के खिलाफ मध्य प्रदेश के लिए अपनी लिस्ट-ए की शुरुआत की | वह उस मैच में 15 गेंदों पर केवल 16 रन बनाने में सफल रहे |
  • उन्होंने 24 लिस्ट-ए मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 47.16 की औसत से 849 रन बनाए हैं और 5.38 रन प्रति ओवर की इकॉनमी से 10 विकेट लिए हैं |
  • वेंकटेश अय्यर ने इंदौर के होल्कर स्टेडियम में विजय हजारे ट्रॉफी के एलीट ग्रुप डी मैच में पंजाब के खिलाफ 198 रन बनाए | वेंकटेश ने अपने गृह राज्य के लिए 146 गेंदों पर 20 चौके और सात छक्कों की मदद से बल्लेबाजी की शुरुआत की | वह अपने दोहरे शतक के लिए दो रन से चूक गए | बल्ले से उनकी शानदार पारी ने उनकी टीम को 50 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 402 रन बनाने में मदद की | मध्य प्रदेश ने वह मैच 105 रन से जीता था |
  • वेंकटेश अय्यर ने एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने का लिस्ट-ए रिकॉर्ड तोड़ा, जो पहले विक्टोरिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डेविड वार्नर के पास था, जिन्होंने 2013 के रयोबी वन-डे कप में 141 गेंदों पर 197 रन बनाए थे |
  • वेंकटेश अय्यर ने 25 मार्च 2015 को इंदौर में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में रेलवे के खिलाफ मध्य प्रदेश के लिए अपना टी20 डेब्यू किया | उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन उन्होंने उस मैच में एक विकेट लिया |
  • वेंकटेश अय्यर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 38 टी20 मैच खेले हैं और 6.98 रन प्रति ओवर की इकॉनमी रेट से 21 विकेट लिए हैं |

PM मोदी ने किया ‘स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0’ और ‘अमृत 2.0’ का शुभारंभ

‘स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0’ और ‘अमृत 2.0’:-

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज (1 अक्टूबर 2021) शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 (SBM-U 2.0) और कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन 2.0 (AMRUT 2.0) का शुभारंभ किया | यह कार्यक्रम दिल्ली के डॉ. आम्बेडकर इंटरनेशनल सेंटर में हुआ | इन अभियानों का उद्देश्य सभी शहरों को कचरा मुक्ता बनाना और जल संरक्षण को महत्व देना है | उन्होंने कहा कि 2014 में देशवासियों ने भारत को खुले में शौच से मुक्त करने का संकल्प लिया था | 10 करोड़ से ज्यादा शौचालयों के निर्माण के साथ देशवासियों ने ये संकल्प पूरा किया | अब ‘स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0’ का लक्ष्य है : गार्बेज फ्री शहर, कचरे के ढेर से पूरी तरह मुक्त शहर बनाना है | उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान और अमृत मिशन की अब तक की यात्रा हर देशवासी को गौरवान्वित करने वाली है |

इस दौरान पीएम मोदी ने स्वच्छता अभियान में जनभागीदारी की तारीफ की | पीएम ने खासतौर पर इंदौर की तारीफ की और बताया कि किस तरह जनता के साझा प्रयास से यह शहर आज लगातार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ है | हमें ये याद रखना है कि स्वच्छता, एक दिन का, एक पखवाड़े का, एक साल का या कुछ लोगों का ही काम है, ऐसा नहीं है | स्वच्छता हर किसी का, हर दिन, हर पखवाड़े, हर साल, पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाला महाअभियान है | स्वच्छता जीवनशैली है, स्वच्छता जीवन मंत्र है |

‘स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0’ और ‘अमृत 2.0’ का लक्ष्य:-

स्वच्छ भारत मिशन अर्बन 2.0’ का लक्ष्य है : गार्बेज फ्री शहर, कचरे के ढेर से पूरी तरह मुक्त शहर बनाना है | मिशन अमृत के अगले चरण में देश का लक्ष्य सीवेज और सेप्टिक मैनेजमेंट बढ़ाना, अपने शहरों को वॉटर सिक्योर सिटीज बनाना और ये सुनिश्चित करना कि हमारी नदियों में कहीं पर भी कोई गंदा नाला न गिरे | स्वच्छ भारत अभियान और अमृत मिशन की अब तक की यात्रा वाकई हर देशवासी को गर्व से भर देने वाली है | इसमें मिशन भी है, मान भी है, मर्यादा भी है, एक देश की महत्वाकांक्षा भी है और मातृभूमि के लिए अप्रतिम प्रेम भी है |

स्वच्छ भारत मिशन शहरी

‘’स्वच्छ भारत मिशन और मिशन अमृत का अगला चरण, बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने की दिशा में भी एक अहम कदम है | बाबा साहेब, असमानता दूर करने का बहुत बड़ा माध्यम शहरी विकास को मानते थे | ये उन पर एक तरह से दोहरी मार की तरह होता है | एक तो घर से दूर, और ऊपर से ऐसी स्थिति में रहना | इस हालात को बदलने पर, इस असमानता को दूर करने पर बाबा साहेब का बड़ा जोर था | स्वच्छ भारत मिशन और मिशन अमृत का अगला चरण, बाबा साहेब के सपनों को पूरा करने की दिशा में भी एक अहम कदम है |”

सफाई मित्र सच्चे अर्थों में इस अभियान के महानायक:-

हमारे सफाई मित्र, हर रोज झाड़ू उठाकर सड़कों को साफ करने वाले हमारे भाई-बहन, कूड़े की दुर्गंध को बर्दास्त करते हुए कचरा साफ करने वाले हमारे साथी, सच्चे अर्थों में इस अभियान के महानायक हैं | कोरोना के कठिन समय में उनके योगदान को देश ने करीब से देखा है |

निर्मल गुजरात अभियान जब जन-आंदोलन बना था, तो उसके बहुत अच्छे परिणाम भी मिले | इससे गुजरात को नई पहचान तो मिली ही, राज्य में पर्यटन भी बढ़ा | जन-आंदोलन की ये भावना स्वच्छ भारत मिशन की सफलता का आधार है |

आज भारत हर दिन करीब एक लाख टन वेस्ट, प्रोसेस कर रहा है | 2014 में जब देश ने अभियान शुरू किया था तब देश में हर दिन पैदा होने वाले वेस्ट का 20 फीसदी से भी कम प्रोसेस होता था | आज हम करीब 70 फीसदी डेली वेस्ट प्रोसेस कर रहे हैं | अब हमें इसे 100 फीसदी तक लेकर जाना है |

Smriti Mandhana Biography: स्मृति मंधाना ने शतक जड़ रचा इतिहास

Smriti Mandhana Biography in Hindi:-

भारत की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे Day/Night Test (pink-ball Test) में शतक लगाकर इतिहास रच दिया है | वह भारत की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं जिन्होंने Day/Night Test Match (pink-ball Test) में शतक लगाया है | इसके अलावा वह भारत की पहली खिलाड़ी हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध टेस्ट मैच में शतक लगाया है। यह मंधाना का पहला टेस्ट शतक है |

ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाने वाली स्मृति भारत की पहली बल्लेबाज हैं | इसके अलावा वह पहली नॉन इंग्लिश महिला बल्लेबाज हैं जिन्होंने कंगारूओं की धरती पर शतक लगाया है | स्मृति मंधाना ने अपना शतक चौका लगाकर पूरा किया | उन्होंने यह स्कोरिंग शॉट ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाज एलियस पेरी की गेंद पर लगाया | मंधाना ने पहला टेस्ट शतक 171 गेंदों पर पूरा किया | उनके इस शतक के जरिए टीम इंडिया बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर है | स्मृति मंधाना ने तीन अंकों के निशान को पार करने के लिए 171 गेंदें लीं और 127 रन पर आउट हो गईं | मंधाना ने कैरारा ओवल में 216 गेंदों में 22 चौकों और एक छक्के की मदद से 127 रन बनाए |

स्मृति मंधाना कौन है:- Smriti Mandhana Biography in Hindi

Smriti Mandhana Biography in Hindi

स्मृति मंधाना एक भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी है, जों भारतीय महिला क्रिकेट टीम के लिए खेलती है | यह मुख्य रूप से बांए हाथ से बल्लेबाजी करती है जिन्होंने 2017 के महिलाक्रिकेट विश्व कप में दो शतक भी लगाये थे | स्मृति मंधाना का जन्म 18 जुलाई 1996 को मुंबई (महाराष्ट्र) में हुआ था | उनके माता का नाम स्मिता और पिता का नाम श्रीनिवास मंधाना हैं | उनके परिवार में माता पिता के अलावा एक भाई श्रवण हैं |

जब स्मृति दो साल ही थी तबहीं उनके माता पिता माधवनगर, सांगली में बस गए थे | स्मृति ने अपनी प्रारंभिक पढाई माधवनगर से ही की | स्मृति को क्रिकेट का शौक तब लगा जब वह अपने भाई को क्रिकेट खेलते देखती थी उनके भाई ने महाराष्ट्र के लिए अंडर-15 टीम में खेला था | जिसके बाद से ही स्मृति ने इनमे अपना करियर बनाने के बारे में सोच लिया था | जब स्मृति मात्र 11 साल की ही थी तब उन्हें अंडर 19 टीम के लिए सेलेक्ट कर लिया गया |

स्मृति मंधाना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की तरफ से क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में सबसे ज्यादा व्यक्गित स्कोर बनाने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं। कंगारू महिला टीम के खिलाफ  उनका स्कोर 108 रन नाबाद टेस्ट, 102 रन वनडे और टी-20 इंटरनेशनल में 66 रन बनाए हैं | स्मृति मंधाना दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गई हैं जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर बनाया है | उन्होंने 124 रन बनाते ही यह उपलब्धि हासिल की | इस मामले में मंधाना ने मॉली हाइड को पीछे छोड़ दिया |

स्मृति मंधाना का डोमेस्टिक करियर:- Smriti Mandhana Biography in Hindi

  • स्मृति ने महज नौ वर्ष की आयु से ही अपने क्रिकेट के करियर की शुरुआत की थी | इस दिशा में उनको पहली महत्वपूर्ण सफलता तब मिली जब अंडर 15 में इनका चुनाव हुआ | इसके बाद स्मृति ने कभी मुड़ कर नहीं देखा | करियर में एक बेहतरीन मोड़ तब आया जब स्मृति को महाराष्ट्र की अंडर 19 की ओर से खेलने का मौका मिला | घरेलू क्रिकेट में शुरू से ही स्मृति का प्रदर्शन शानदार रहा |
  • 2013 स्मृति के लिए एक महत्वपूर्ण वर्ष था क्योंकि इसी वर्ष उन्होंने महाराष्ट्र और गुजरात के बीच हो रहे मैच में सिर्फ 154 गेंदों में 224 रन बनाया था | अपने इस शानदार प्रदर्शन के कारण स्मृति अखबार की सुर्खियों में छा गई थीं | इस प्रकार स्मृति को देश की पहली महिला क्रिकेटर बनने का गौरव प्राप्त हुआ जिन्होंने किसी एक दिवसीय मैच में दोहरा शतक बनाया हो | इसके बाद भी स्मृति का बेहतरीन खेल जारी रहा |
  • साल 2016 भी स्मृति के कैरियर का एक महत्वपूर्ण वर्ष रहा जब उन्होंने विमेन चैलेंज ट्रॉफी में तीन अर्धशतक बनाकर अपनी टीम की जीत को सुनिश्चित किया | इस टूर्नामेंट में उन्होंने कुल मिलाकर 194 रन बनाए थे जिसके कारण वो इस टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ स्कोरर साबित हुईं |

स्मृति मंधाना का इंटरनेशनल क्रिकेट करियर:-

  • स्मृति का इंटरनेशनल क्रिकेट कैरियर उनके डोमेस्टिक क्रिकेट करियर से भी अधिक रोचक है | उनके इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट करियर की शुरुआत सन 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ वर्मस्ले पार्क में हुई थी | इस मैच की दोनो इनिंग्स को मिला कर उन्होंने कुल 73 रन बनाए थे और इस तरह अपनी टीम की जीत सुनिश्चित की थी | इसके पहले उन्होंने 2013 में बांग्लादेश के विरुद्ध OID और टी 20 खेल कर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा था |
  • साल 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने अपने पहला इंटरनेशनल शतक जड़ा था | उन्हीं 109 गेंदों पर 102 रन बनाए थे | इसके बाद स्मृति एक मात्र भारतीय खिलाड़ी बनी जिन्हे 2016 में ICC ने महिला टीम के नामों में जगह दी थी |
  • स्मृति की कई महत्वपूर्ण उपलब्धियों में एक उपलब्धि ये भी है कि वो 2017 वर्ल्ड कप में उस महिला टीम की सदस्या थी जिसने इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी थी | इसके साथ साथ स्मृति ने अंतर्राष्ट्रीय T20, 2019 में चौबीस गेंदों पर न्यूजीलैंड के विरुद्ध सबसे तेज अर्धशतक लगा कर रिकॉर्ड बनाया था |

स्मृति मंधाना को मिले प्रमुख पुरस्कार:-

  • स्मृति को वर्ष 2019 में ICC Women Cricketer of the Year का अवार्ड मिला था |
  • स्मृति को वर्ष 2019 में ही ICC Women OID Player of the Year के साइकिल से भी सम्मानित किया जा चुका है |
  • वर्ष 2018 में BCCI ने उन्हें Best Women International Cricketer का अवार्ड दिया था |
  • भारत सरकार द्वारा उन्हें 2019 में अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया है |

Frequently Asked Questions (FAQs):-

स्मृति मंधाना का जन्म कहां हुआ था?

महाराष्ट्र में

स्मृति मंधाना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत कब की?

2014

स्मृति मंधाना को अर्जुन पुरस्कार कब मिला?

2019

1 अक्टूबर 2021 से लागू हो रहा है नया ‘ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम’| जानें कितने बदल गए हैं नियम

ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम (Auto Debit Payment System):-

ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम (Auto Debit Payment System) के नियमों में आज से बड़ा बदलाव होने जा रहा है | अब आपके अकाउंट से ऑटो डेबिट के जरिए किसी भी बिल या किस्त की रकम काटने से पहले बैंक और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को पहले आपसे परमिशन (permission) लेनी होगी | रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम (Auto Debit Payment System) को आज (1 अक्टूबर 2021) से लागू करने के निर्देश दिए थे | साथ ही आज से इसके लिए सभी बैंकों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को अपने सिस्टम में बदलाव करने का भी निर्देश दिया गया था | अगर कोई ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जा सकते हैं |

ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम (Auto Debit Payment System) में ये बदलाव उन कस्टमर्स के लिए अहम है जो अपने बिल या किस्त जमा करने के लिए डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं | नये डेबिट पेमेंट सिस्टम के अनुसार अब बैंक और Phone Pe, Paytm जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को किस्त या बिल काटने के पहले आप से इजाजत लेनी होगी | इसके अलावा 5 हजार से ज्यादा के पेमेंट से पहले कस्टमर्स को OTP के जरिये उसे वेलिडेट करना जरूरी होगा | ये नियम डोमेस्टिक और इंटरनेशनल सभी क्रेडिट और डेबिट कार्ड पर लागू होगा |

फ्रॉड रोकना है ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम का उद्देश्य:-

अक्सर लोग अपने मोबाइल, पानी का बिल, और बिजली आदि के बिलों को ऑटो पेमेंट मोड में डाल देते हैं | जैसे ही बिल भरने की तारीख आती है, आपके डेबिट या क्रेडिट कार्ड वाले खाते से पैसा अपने आप कट जाता है | अभी की व्यवस्था के अनुसार डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म या बैंक ग्राहक से एक बार अनुमति लेने के बाद हर महीने बिना किसी जानकारी दिए ग्राहक के खाते से काट लेते हैं | इससे फ्रॉड की संभावना रहती है | इस समस्या को खत्म करने के लिए ही यह बदलाव किया गया है |

रिजर्व बैंक को कई पक्षों से यह अनुरोध मिला था कि क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड के रिकरिंग ट्रांजैक्शन मर्चेंट पेमेंट पर ई-मैंडेट (e-mandate) की सुविधा दी जाए, इसके लिए एडिशनल फैक्टर ऑफ आथेंटिकेशन (AFA) हो और बाद में हर बार ऑटोमेटेड ट्रांजैक्शन से पहले एक मैसेज के द्वारा ग्राहकों से पूर्व इजाजत ली जाए इसे रिजर्व बैंक ने स्वीकर कर लिया | और अब रिजर्व बैंक ने इसे 1 अक्टूबर, 2021 से इसे लागू करने के निर्देश दे दिए हैं |

किस पर लागू होगा ऑटो डेबिट पेमेंट सिस्टम :-

रिजर्व बैंक ने साफ किया है कि यह नियम सभी तरह के कार्ड पेमेंट, यानी डेबिट क्रेडिट कार्ड, वॉलेट जैसे प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रुमेंट (जैसे कि पेटीएम आदि), यूपीआई पेमेंट  पर लागू होगा | तो अगर आपने क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड, वॉलेट से किसी यूटिलिटी बिल, फोन रिचार्ज, डीटीएच बिल, ओटीटी फीस आदि के लिए मैंडेट दे रखा है तो उस पर यह नियम लागू होगा |

इसके तहत नियम के मुताबिक अब किसी क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड, वॉलेट आदि से हर महीने अपने आप डेबिट होने वाली रकम के मामले में अब पैसा कटने से कम से कम 24 घंटे पहले मैसेज, ई-मेल आदि के द्वारा इसकी सूचना देनी होगी | इसके लिए बैंक या वित्तीय संस्थाएं किसी तरह का चार्ज नहीं लेंगी | इसमें कार्ड होल्डर को स्पष्ट भाषा में हां या ना चुनने का विकल्प दिया जाएगा | e-mandate के समय ही ग्राहक यह बताएगा कि उसे किस मोड में यानी एसएमएस, ई-मेल आदि से जानकारी हासिल करनी है |

यह रिकरिंग ट्रांजेक्शन के लिए है यानी हर महीने कार्ड से जाने वाली पेमेंट पर, किसी एकमुश्त होने वाले पेमेंट के लिए नही |. यानी मान लीजिए आपने Netflix के लिए सब्सक्रिप्शन दे रखा है और उसके हर महीने पेमेंट के लिए अपने क्रेडिट कार्ड की डिटेल दे रखी है | इससे आपका हर महीने का चार्ज कट जाता है | तो यह चार्ज उसी तरह से कटेगा, बस होगा यह कि आपको पहले ही एक मैसेज आ जाएगा, कि अगले महीने की फीस चुकानी है या नहीं |

इससे उन लोगों को फायदा होगा जो किसी सर्विस में अपने क्रेडिट कार्ड की जानकारी देकर भूल जाते हैं और बिना जरूरत के उनका पैसा कटता रहता है | वे जब यानी जिस महीने चाहेंगे इस तरह का पेमेंट रोक देंगे |

होम लोन आदि इसके तहत नहीं आते:-

गौरतलब है कि इसके तहत होम लोन, ऑटो लोन, पर्सनल लोन आदि के EMI, म्यूचुअल फंंड के SIP, बीमा प्रीमियम आदि नहीं आते | बैंकिंग एक्सपट्र्स का कहना है कि ऐसे लोन में रकम काफी ज्यादा होती है | अगर इनमें यह सुविधा दी गई तो बैंकों को ईएमआई मिलना मुश्किल हो जाएगा | और लोन डिफाल्ट के केसेज बढ़ेंगे | इसलिए बैंक इनमें ECS आदि का मैंडेट पहले ही ले लेते हैं और जब तक लोन पूरा वापस नहीं मिल जाता पैसा कटता रहता है |

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi, WhatsApp Status, Images, Messages

Best Mahatma Gandhi Quotes in Hindi, Whatsapp Status:-

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi, Whatsapp Status- गांधी जयंती राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जिन्हें महात्मा गांधी या बापूजी या “Father of Nation” के नाम से जाना जाता है | यह हर साल 2 अक्टूबर को मनाया जाता है | 2 अक्टूबर, 1869 को जन्मे गांधीजी ने अंग्रेजों के खिलाफ स्वतंत्रता आंदोलन का नेतृत्व किया |

गांधी जी ने 1920 में असहयोग आंदोलन का नेतृत्व किया | गांधी जी ने 1930 में दांडी नमक मार्च के साथ ब्रिटिश द्वारा लगाए गए नमक कर को चुनौती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी | वर्ष 1942 में, गांधी जी ने अंग्रेजों भारत छोडो आंदोलन चलाया |

संयुक्त राष्ट्र (United Nation) भी शांति और अहिंसा में गांधी के विश्वास का सम्मान करने के लिए 2 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस (International Day of Non-Violence) के रूप में मनाता है | राष्ट्र पिता, महात्मा गाँधी, के कई उद्धरण थे जो आज भी दुनिया भर में कई लोगों के लिए प्रेरणा बने हुए हैं | ऐसे ही कुछ आपके सामने पेश कर रहा हूँ जिसे आप पढ़ें समझें और अपने जीवन में उतार लें |

उन्होंने सत्याग्रह नमक आंदोलन , पूर्ण स्वराज जैसे आंदोलनों में अपनी भूमिका निभाई उनका सफल आयोजन किया | महात्मा गांधी के व्यक्तित्व से अंग्रेजों के पसीने छूटने लगे। देश की जनता ने महात्मा गांधी को अपना नेता मानते हुए उनके नेतृत्व में अंग्रेजों का बहिष्कार किया | उनके सामानों की होली खेली, अर्थात उनके सामानों को जलाया, बहिष्कार किया | अनेकों ऐसे आंदोलन का आरंभ हुआ जिसने अंग्रेजों को भारत छोड़ने पर विवश किया | गांधी जी के संघर्ष की अनेकों कहानियां पढ़ने को मिलती है |

महात्मा गांधी कद-काठी से बेशक छोटे और सामान्य थे, किंतु उनका नेतृत्व उनकी इच्छा शक्ति बृहद थी | उन्होंने अंग्रेजों के सामने कभी स्वयं को कमजोर नहीं आंकने दिया | सदैव उन्होंने अंग्रेजों को लुटेरे, दमनकारी तथा भारत के संसाधनों के चोर आदि ही समझ कर उनसे बात की |

गांधी जी के अनेकों आंदोलनों ने भारत में स्वाधीनता संग्राम के लिए यज्ञ में घी का कार्य किया | कितने ही बैठकों में गांधी जी ने भाग लिया, किंतु वह अंग्रेजों के झांसे में नहीं आए |

उन्होंने स्पष्ट रूप से भारत छोड़ने के लिए अंग्रेजों को विवश किया |

आज हम स्वतंत्र रूप से भ्रमण कर रहे हैं, अपने मौलिक अधिकारों का प्रयोग कर रहे हैं, स्वच्छंद वातावरण में विचरण कर रहे हैं | यह सब भारत की आजादी में भाग लेने वाले क्रांतिकारियों जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति उस यज्ञ में दे दी, उन विशाल हृदय लोगों, मतवालों के कारण ही संभव हो सका है | हम ऐसे क्रांतिकारियों और पूर्वजों को शत शत नमन करते हैं |

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi, Images, WhatsApp Status:-

विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए. जब विश्वास अँधा हो जाता है तो मर जाता है…mahatma gandhi

तुम्हें ख़ुशी तब मिलेगी जब

अपने सोच और कथन में सामंजस्य बैठा होगे। ।

आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए।

मानवता सागर के समान है; यदि सागर की कुछ बूँदें गन्दी हैं, तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता।

जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है.

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi, Whatsapp Status

रा मन मेरा मंदिर है , मैं किसी को भी अपने गंदे पांव के साथ मेरे मन से नहीं गुजरने दूंगा। ।

खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो।

पूर्ण धारणा के साथ बोला गया “नहीं” सिर्फ दूसरों को खुश करने या समस्या से छुटकारा पाने के लिए बोले गए “हाँ” से बेहतर है.

पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हँसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।

Mahatma Gandhi Quotes, Whatsapp Status Images HD

ऐसे जियो जैसे कि , आपको कल मरना है

और सीखें ऐसे जैसे आपको हमेशा जीवित रहना है। ।

विश्व के सभी धर्म, भले ही और चीजों में अंतर रखते हों,

लेकिन सभी इस बात पर एकमत हैं कि दुनिया में कुछ नहीं बस सत्य जीवित रहता है.

जिस दिन से एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से चलने लगेगी,

उस दिन से हम कह सकते हैं कि भारत ने स्वतंत्रता हासिल कर ली हैं।

Mahatma Gandhi Quotes, Whatsapp Status Images HD Download

बालक जन्म से पूर्व सीख कर आता है

प्रकृति के साथ रहकर अभ्यस्त होता है। 

विश्व के सभी धर्म, भले ही और चीजों में अंतर रखते हों,

लेकिन सभी इस बात पर एकमत हैं कि दुनिया में कुछ नहीं बस सत्य जीवित रहता है.

शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती है। यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।

जो समय बचाते हैं वह धन बचाते हैं

बचाया हुआ धन

कमाए हुए धन के बराबर होता है। ।

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi, Whatsapp Status

कोई त्रुटी तर्क-वितर्क करने से सत्य नहीं बन सकती और ना ही कोई सत्य इसलिए त्रुटी नहीं बन सकता है क्योंकि कोई उसे देख नहीं रहा.

विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए। जब विश्वास अँधा हो जाता है तो मर जाता हैं।

जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो

तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं। 

पूंजी अपने-आप में बुरी नहीं है, उसके गलत उपयोग में ही बुराई है. किसी ना किसी रूप में पूंजी की आवश्यकता हमेशा रहेगी.

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi, Whatsapp Status

ख़ुशी तब मिलेगी जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, सामंजस्य में हों।

पहले वह आप पर ध्यान नहीं देंगे

फिर वह आप पर हसेंगे

फिर वह आप से लड़ेंगे

और तब आप जीत जाएंगे। 

अपनी गलती को स्वीकारना झाड़ू लगाने के समान है जो सतह को चमकदार और साफ़ कर देती है.

कमजोर कभी माफ़ी नहीं मांगते। क्षमा करना तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता हैं।

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi, Whatsapp Status

बुद्धिमान लोग काम करने से पूर्व सोचते हैं

और मूर्ख लोग काम करने के बाद। 

निरंतर विकास जीवन का नियम है, और जो व्यक्ति खुद को सही दिखाने के लिए हमेशा अपनी रूढ़िवादिता को बरकरार रखने की कोशिश करता है वो खुद को गलत स्थिति में पंहुचा देता है.

किसी देश की संस्कृति लोगों के दिलों में और आत्मा में निवास करती हैं।

अपनी बुराई हमेशा सुने

अपनी तारीफ कभी ना सुने।

कुछ ऐसा जीवन जियो जैसे की तुम कल मरने वाले हो, कुछ ऐसे सीखो जैसे कि तुम हमेशा के लिए जीने वाले हो।

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi, Whatsapp Status

गर्व लक्ष्य को पाने के लिए किये गए प्रयत्न में निहित है, ना कि उसे पाने में.

हो सकता है आप कभी ना जान सकें कि आपके काम का क्या परिणाम हुआ, लेकिन यदि आप कुछ करेंगे नहीं तो कोई परिणाम नहीं होगा।

खुद को खोजने का

सबसे अच्छा तरीका है

खुद को दूसरों की सेवा में खो दो।

मैं सभी की समानता में विश्वास रखता हूँ, सिवाय पत्रकारों और फोटोग्राफरों की.

यह स्वास्थय ही है जो हमारा सही धन है, सोने और चांदी का मूल्य इसके सामने कुछ नहीं।

Mahatma Gandhi Quotes, Whatsapp Status Images HD

एक आदमी अपने विचारों से ही बनता है

वह जो सोचता है वही बन जाता है।

हो सकता है हम ठोकर खाकर गिर पड़ें पर हम उठ सकते हैं; लड़ाई से भागने से तो इतना अच्छा ही हैं।

प्रार्थना माँगना नहीं है.यह आत्मा की लालसा है. यह हर रोज अपनी कमजोरियों की स्वीकारोक्ति है.

प्रार्थना में बिना वचनों के मन लगाना, वचन होते हुए मन ना लगाने से बेहतर है.

अपने ज्ञान पर ज़रुरत से अधिक यकीन करना मूर्खता हैं। यह याद दिलाना ठीक होगा

कि सबसे मजबूत कमजोर हो सकता है और सबसे बुद्धिमान गलती कर सकता हैं।

आपकी मान्यताएं आपके विचार बन जाते हैं, आपके विचार आपके शब्द बन जाते हैं, आपके शब्द आपके कार्य बन जाते हैं, आपके कार्य आपकी आदत बन जाते हैं, आपकी आदतें आपके मूल्य बन जाते हैं, आपके मूल्य आपकी नीयति बन जाती है.

Mahatma Gandhi Quotes, Whatsapp Status Images HD

अहिंसा मानवता के लिए सबसे बड़ी ताकत हैं। यह आदमी द्वारा तैयार विनाश के ताकतवर हथियार से अधिक शक्तिशाली हैं।

एक सच्चे कलाकार के लिए

सिर्फ वही चेहरा सुंदर होता है

जो बाहरी दिखावे से परे

आत्मा की सुंदरता से चमकता है।

दुनिया हर किसी के जरूरत को पूरा करने के लिए पर्याप्त है,

लेकिन हर किसी के लालच को पूरा करने के लिए नहीं।

शक्ति दो प्रकार की होती है

एक दंड के डर से उत्पन्न होती है

और एक प्यार से

प्यार की शक्ति हमेशा

दंड के डर की शक्ति से

हजार गुना ज्यादा प्रभावी होती है।

Mahatma Gandhi Quotes, Whatsapp Status Images and Text

मैं सिर्फ लोगों के अच्छे गुणों को देखता हूँ, ना की उनकी गलतियों को गिनता हूँ।

हमेशा अपने विचारों, शब्दों और कर्म के पूर्ण सामंजस्य का लक्ष्य रखें।

हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें और सब कुछ ठीक हो जायेगा।

एक आदमी ही सोच को जन्म देता है

और वह क्या सोचता है वही बताता है।

आपकी अनुमति के बिना

आपको कोई दुख नहीं पहुंच सकता।

आजादी का कोई अर्थ नहीं

अगर हम एक-दूसरे पर जुल्म करते रहे।

Happy Mahatma Gandhi Jayanti Quotes, Whatsapp Status Images HD

हर रात, जब मैं सोने जाता हूँ, मैं मर जाता हूँ. और अगली सुबह, जब मैं उठता हूँ, मेरा पुनर्जन्म होता है.

प्रगति को इस बात से आंका जा सकता है कि

वहां जानवरों से कैसा व्यवहार किया जाता है।

दुनिया में ऐसे लोग हैं जो इतने भूखे हैं कि भगवान उन्हें किसी और रूप में नहीं दिख सकता सिवाय रोटी के रूप में.

दुनिया में ऐसे लोग हैं ,

जो इतने भूखे हैं कि भगवान

उन्हें किसी और रूप में

नहीं देख सकता सिवाय रोटी के रूप में। 

Happy Gandhi jayanti images and whatsapp status

र्ख मनुष्य क्रोध को जोर-शोर से प्रकट करता है

किंतु बुद्धिमान शांति से उसे वश में करता है।

अपने ज्ञान पर ज़रुरत से अधिक यकीन करना मूर्खता है.

यह याद दिलाना ठीक होगा कि सबसे मजबूत कमजोर हो सकता है और सबसे बुद्धिमान गलती कर सकता है.

आप तब तक यह नहीं समझ पाते की आपके लिए कौन महत्त्वपूर्ण है, जब तक आप उन्हें वास्तव में खो नहीं देते.

निरंतर विकास जीवन का नियम है

और जो व्यक्ति खुद को सही दिशा के लिए

हमेशा अपनी रूढ़िवादिता को

बरकरार रखने की कोशिश करता है

वह खुद को गलत स्थिति में पहुंचा देता है।

किसी मित्र के साथ मित्रतापूर्ण होना आसान है. लेकिन जो आपको शत्रु समझता है उसके साथ मित्रतापूर्ण होना सच्चे धर्म का सार है.

गुलाब को उपदेश देने की आवश्यकता नहीं होती

वह तो केवल अपनी खुशबू बिखेरता है

उसकी खुशबू ही उसका संदेश है।

Ruturaj Gaikwad Biography :अपने हुनर से ऋतुराज गायकवाड़ ने बनाई अपनी पहचान

Ruturaj gaikwad biography in hindi- Who is Ruturaj Gaikwad:-

यह नाम आपके लिए भले ही नया हो, लेकिन क्रिकेट जगत के जानकारों के लिए यह नाम नया नहीं है, पिछले 3 से 4 साल में यह खिलाड़ी सबके सामने उभरा है और अपने बल्ले से सभी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है | रुतुराज गायकवाड़ दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं और वह भारतीय क्रिकेट के मास्टर रोहित शर्मा की तरह बल्लेबाजी करते हैं | यह वही खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2018-19 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में अपनी घरेलू टीम की और से सबसे अधिक रन बनाए थे |

भारत में क्रिकेट एक ऐसा खेल बन चुका है जिसके फैन आपको हर कोने में देखने को मिल जाते हैं | क्रिकेट की दीवानगी का अंदाजा आप इस बात से भी लगा सकते हैं कि जब क्रिकेट शुरू होता है तो लोग अपने कई जरुरी काम भी छोड़ देते हैं और इसे देखने में जुट जाते हैं | रुतुराज गायकवाड़ भारत के एक प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं | रुतुराज गायकवाड़, अपने दिलचस्प और रिस्क-फ्री खेल की वजह से जाने जाते है | आज के मोर्डन क्रिकेट में इसी तरह का खेल सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, निडरता के साथ खेलने वाले क्रिकेटरों को जल्दी लोकप्रियता मिलना सामान्य सी बात है|

IPL ने भारतीय क्रिकेट टीम को काफी अच्छे-अच्छे खिलाड़ी दिए है, जिसमें कई बड़े नाम शामिल है जैसे, हार्दिक पंड्या, क्रुणाल पंड्या, ऋषभ पंत पर कई खिलाड़ी ऐसे भी है जो अपने घरेलु क्रिकेट से निखरकर आते है, उनमे से एक नाम रुतुराज गायकवाड़ भी है | रुतुराज गायकवाड़ कोई रहस्यमय लड़का या आईपीएल सनसनी या सोशल मीडिया पर पसंद किए जाने वाले खिलाड़ी नहीं हैं, बल्कि रुतुराज गायकवाड़ एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपनी मेहनत और क्षमता के दम पर चमके हैं |

रुतुराज गायकवाड़ का शुरूआती जीवन:- Ruturaj gaikwad biography in hindi

रुतुराज गायकवाड़ का जन्म 31 जनवरी 1997 को पुणे, महाराष्ट्र, भारत में हुआ था | उनके पिता श्री दशरथ गायकवाड़ हैं और उनकी माता सविता गायकवाड़ हैं | रुतुराज का जन्म एक ऐसे परिवार में हुआ था जो शिक्षा को बहुत महत्व देता है | उनके पिता एक रक्षा अनुसंधान विकास अधिकारी हैं, जबकि उनकी मां एक नगरपालिका स्कूल में पढ़ाती हैं | एक संयुक्त परिवार में पले-बढ़े, ऋतुराज कई चचेरे भाइयों के साथ बड़े हुए, जिनमें से किसी ने भी खेल में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई | इतना सब होने के बावजूद आज उन्हें एक अच्छा खिलाड़ी बनाने में ऋतुराज के परिवार ने अहम भूमिका निभाई है |

रुतुराज ने 5 साल की उम्र में लेदर बॉल क्रिकेट खेलना शुरू किया था | रुतुराज ने 11 साल की उम्र में पुणे वेंगसरकर क्रिकेट अकादमी को जॉइन किया | इसी के चलते वे अपने अच्छे क्रिकेट की बदोलत जल्द ही महाराष्ट्र अंडर-14 और अंडर-16 टीमो में शामिल हो गये | रुतुराज 2003 में पुणे नेहरू स्टेडियम में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच देखने गए थे, जब ब्रेंडन मैकुलम उस मैच में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज को स्कूप करते हुए देखा गया था, इस दृश्य ने रुतुराज को क्रिकेट के लिए प्रेरित किया |

रुतुराज का क्रिकेटिंग करियर:-

इन्होने अपने अंडर-19 के दिनों में लोगो का अपनी तरफ खूब ध्यान खीचा | 2014-15 कूच बिहार ट्राफी में रुतुराज दुसरे ऐसे खिलाडी बने जिसने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाएं हो | उन्होंने 6 मैचों में तीन शतक और एक अर्धशतक के साथ 826 रन बनाए थे | उन्होंने अगले टूर्नामेंट में तिहरा शतक भी जड़ा, लगातार हो रहे उनके बेहतरीन प्रदर्शन की बदोलत, उन्हें 2016 के अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप के लिए भारत की अंडर-19 टीम में चुना गया |

वर्ल्डकप में रुतुराज का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, पर उन्होंने इस असफलता से हार नहीं मानी और एक बार फिर अपने आप को घरेलु क्रिकेट में साबित किया | उन्होंने फिर कूच बिहार ट्राफी में 7 मैचो में 4 शतक और 3 अर्धशतक के साथ टूर्नामेंट में कुल 875 रन बनाएं |

रुतुराज गायकवाड़ का घरेलू क्रिकेट करियर:-

  • रुतुराज ने 2016-17 में महाराष्ट्र की रणजी टीम के लिए 19 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में पदार्पण किया था |
  • 8 हफ्ते के आराम के बाद रुतुराज एक बार फिर विजय हजारे ट्रॉफी में नजर आए, जहां उन्होंने सिर्फ एक मैच खेला। अगले सीज़न में, रुतुराज को अपनी टीम का ओपनर घोषित किया गया। इस युवा खिलाड़ी ने हिमाचल प्रदेश की टीम के खिलाफ 110 गेंदों में 132 रन बनाकर लिस्ट-ए क्रिकेट का अपना पहला शतक बनाया। उसके बाद ऋतुराज महाराष्ट्र टीम के नियमित खिलाड़ी बन गए।
  • 2018-19 का घरेलू सत्र रुतुराज के लिए महत्वपूर्ण साबित हुआ क्योंकि रणजी और विजय हजारे ट्रॉफी दोनों में उनके प्रदर्शन ने इस युवा खिलाड़ी के लिए भारत-ए टीम के लिए दरवाजे खोल दिए। रुतुराज ने रणजी ट्रॉफी के 11 मैचों में 456 और विजय हजारे ट्रॉफी में 365 रन बनाए।
  • 2019 में, रुतुराज ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ बोर्ड प्रेसिडेंट्स इलेवन के लिए खेलते हुए शतक बनाया।
  • अपने चयनकर्ताओं को सही ठहराते हुए रुतुराज ने अपने पहले मैच में 136 गेंदों में नाबाद 187* रन और दूसरे मैच में नाबाद 125* रन बनाकर अपना हुनर ​​दिखाया।
  • श्रीलंका के खिलाफ असाधारण प्रदर्शन के बावजूद, रितुराज गायकवाड़ का नाम शुरुआत में वेस्टइंडीज के भारत-ए दौरे के लिए नहीं था, लेकिन भाग्य हमेशा बहादुर का साथ देता है, और कुछ ऐसा ही रुतुराज के साथ हुआ।
  • पृथ्वी शॉ को चोटिल होने के कारण टीम से बाहर होना पड़ा और उनकी जगह रुतुराज ने कैरेबियन का पहला दौरा किया।