MP Panchayat Chunav 2022 Date
राज्य निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है | पंचायत चुनाव के लिए 30 मई से नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी | नामांकन की आखिरी तारीख 6 जून होगी | पंचायत चुनाव तीन चरणों में होगा और पहले चरण की वोटिंग 25 जून को होगी |
दूसरे चरण के लिए मतदान 1 जुलाई और तीसरे चरण के लिए 8 जुलाई को मतदान होगा | वहीं वोटों की मतगणना पहले चरण का 28 जून को, दूसरे चरण के परिणाम की घोषणा 4 जुलाई को और तीसरे चरण की 11 जुलाई को विकास खंड मुख्यालय पर होगी |
पंचायत चुनाव तीन चरण में होंगे। पहले चरण में 25 जून को, दूसरे चरण 1 जुलाई को और तीसरे चरण में 8 जुलाई को मतदान होगा | वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा | पंचायत चुनाव ईवीएम से नहीं होंगे |
मतपत्रों के जरिए चुनाव होगा | पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य पद की मतगणना का सारणीकरण तथा चुनाव परिणाम 14 जुलाई को होगा | जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का ब्लॉक स्तरीय सारणीकरण 14 जुलाई को होगा |
वहीं जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का जिला मुख्यालय पर समीकरण तथा चुनाव रिजल्ट 15 जुलाई को घोषित किया जाएगा |
किस चरण में कितने मतदान केंद्र:- MP Panchayat Chunav 2022 Date
पहले चरण में 115 जनपद पंचायतों, 8,702 ग्राम पंचायत के लिए चुनाव होंगे | इसके लिए 27049 मतदान केंद्र बनाए गए हैं | दूसरे चरण में 106 जनपद पंचायत और 7661 ग्राम पंचायत के लिए चुनाव होंगे |
इसके लिए 23988 मतदान केंद्र बनाए गए हैं | तीसरे चरण में सिर्फ 92 जनपद पंचायत और 6649 ग्राम पंचायत के लिए चुनाव होंगे | इसके लिए 20606 मतदान केंद्र बनाए गए हैं | प्रदेश की ऐसी 91 ग्राम पंचायत जिनका कार्यकाल नवंबर 2022 में पूरा हो रहा है | उनके पंच, सरपंच का का चुनाव अलग होगा |
लेकिन इन पंचायत क्षेत्रों से संबंधित पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य का चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ही होगा | तीनों चरणों के लिए नामांकन फार्म 30 मई से 6 जून तक भरे जा सकेंगे |
7 जून को जांच की जाएगी | नाम वापस लेने की आखिरी तारीख 10 जून दोपहर 3 बजे तक है | वोटिंग के लिए मतदाता पहचान पत्र जरूरी होगा | परिणामों की घोषणा ब्लॉक मुख्यालय पर की जाएगी |
मतगणना और रिजल्ट की प्रमुख तारीखें:-
- मतदान केंद्र पर मतगणना – चुनाव की तारीख पर ही मतदान केंद्र पर मतदान समाप्त होने पर ही गणना होगाी |
 - ब्लॉक मुख्यालय पर मतगणना – पहले चरण की मतगणना 28 जून को, दूसरे चरण की 4 जुलाई को और 11 जुलाई को होगी |
 - पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य पद के लिए मतगणना का सारणीकरण और चुनाव परिणाम की घोषणा 14 जुलाई को की जाएगी |
 - जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों का ब्लॉक लेवल सारणीकरण 14 जुलाई को किया जाएगा |
 - जिला पंचायत सदस्य पद के लिए मतों जिला मुख्यालय पर सारणीकरण और परिणाम की घोषणा 15 जुलाई को की जाएगी |
 
चरणवार क्षेत्र की स्थिति:-
| चरण | जनपद पंचायत | ग्राम पंचायत | मतदान केंद्र | मतदाता संख्या | 
| पहला चरण | 115 | 8,702 | 27,049 | 1,49,23,165 | 
| दूसरा चरण | 106 | 7,661 | 23,988 | 131,44,027 | 
| योग | 313 | 23,013 | 71,643 | 3,93,78,502 | 
जिलेवार चरणों की संख्या:-
- 5 जिलों में एक चरण में चुनाव होंगे |
 - 8 जिलों में दो चरण में चुनाव होंगे |
 - 39 जिलों में तीन चरण में चुनाव होंगे |
 
विस्तृत जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें
परिणाम घोषित होने तक जारी रहेगी आचार संहिता
- पंचायत चुनाव गैर दलीय आधार पर होंगे, लेकिन आचार संहिता के प्रावधान राजनीतिक दलों पर भी समान रूप से लागू होगी |
 - संहिता के प्रावधान राजनीतिक दलों, अभ्यर्थियों, शासकीय विभागों एवं कर्मियों तथा त्रिस्तरीय पंचायतों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों पर लागू होंगे |
 - चुनाव के दौरान किसी भी अभ्यर्थी को प्रचार के सभा, रैली, जुलूस के लिए आयोजन के पहले सक्षम अधिकारी की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा |
 - मतदान समाप्ति के समय से 48 घण्टे पहले से सार्वजनिक सभा, जुलूस, रैली आदि पर प्रतिबंध रहेगा |
 
		
			










