Rajya Sabha Election: जानें राज्यसभा के लिए किस पार्टी ने किसे दिया टिकट

0
312
Rajya Sabha Election 2022

Rajya Sabha Election:

राज्यसभा की 57 सीटों का फैसला 10 जून को होना है | इस चुनाव को लेकर जहां एक ओर देश की राजनीति में तमाम सियासी समीकरण बन और बिगड़ रहे हैं, वहीं तमाम सियासी दलों के भीतर आपस में उठापटक जारी है | राज्यसभा की ये सीटें जून और जुलाई में खाली हो रही हैं |

फिलहाल जिन बड़े चेहरों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें कांग्रेस के पी चिदंबरम, जयराम रमेश, कपिल सिब्बल, अंबिका सोनी, विवेक तन्खा, भाजपा से पीयूष गोयल, विनय सहस्रबुद्धे का नाम शामिल है | मुख्तार अब्बास नकवी, निर्मला सीतारमण, शिवसेना से संजय राउत, एनसीपी से प्रफुल्ल पटेल, बसपा से सतीश चंद्र मिश्र, आरजेडी से मीसा भारती का नाम भी उल्लेखनीय है |

राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी समेत कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है | जिसमें भाजपा ने 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है | वहीं कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है | वहीं समाजवादी पार्टी ने भी तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की है | बिहार से आरजेडी और जेडीयू ने अपनी सूची जारी की है |

कितनी सीटें कहां और किसके खाते में:-

जिन 57 सीटों पर चुनाव होना है, उनमें 11 सीटें उत्तर प्रदेश, 6-6 सीटें महाराष्ट्र-तमिलनाडु, 5 सीटें बिहार, 4-4 सीटें आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और राजस्थान, 3-3 सीटें मध्य प्रदेश और ओडिशा और 2-2 सीटें पंजाब, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, हरियाणा, झारखंड और 1 सीट उत्तराखंड की शामिल है |

उत्तरप्रदेश:

उत्तरप्रदेश में खाली हो रही कुल 11 में से 7 सीटें भाजपा (BJP) के खाते में आना तय है तो 3 सीट समाजवादी पार्टी (SAPA) को मिलेंगी | 11वीं सीट पर चुनाव होने की संभावना है | SAPA ने तीन में दो सीटें अपने दल के लोगों को न देकर सियासी समीकरणों को देखते हुए फैसला किया |

एक सीट पर कांग्रेस के पूर्व नेता कपिल सिब्बल का समर्थन कर राज्यसभा पहुंचने की राह आसान बनाई, वहीं दूसरी सीट उसने अपने सहयोगी जयंत चौधरी को उतारा | वहीं भाजपा ने यहां से लक्ष्मीकांत बाजपेई, राधामोहन अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह नागर, बाबूराम निषाद, दर्शना सिंह, संगीता यादव को मैदान में उतारा है |

महाराष्ट्र:-

महाराष्ट्र की 6 सीटों में से 4 महाविकास आघाड़ी के खाते में तो 2 सीटें भाजपा (BJP) के खाते में जा रही हैं | यहां की 4 में से एक-एक सीट कांग्रेस, शिवसेना और NCP के खाते में जाएगी, चौथी सीट आपसी सहमति से तय होगी |

कहा जा रहा है कि तीनों सत्ताधारी दल किसी निर्दलीय का समर्थन कर उसे भेज सकते हैं | भाजपा ने यहां से पीयूष गोयल और डॉ. अनिल सुखदेवराव को राज्यसभा भेजने का फैसला किया है | वहीं कांग्रेस ने इमरान प्रतापगढ़ी को अपना उम्मीदवार बनाया है |

तमिलनाडु:-

तमिलनाडु की 6 सीटों में से 3 सीटें सत्ता पक्ष और 3 विपक्ष के खाते में जा सकती हैं | DMK ने तीन में से 1 सीट अपने सहयोगी कांग्रेस को देने का ऐलान किया है | कांग्रेस ने यहां से पी चिदंबरम को प्रत्याशी बनाया गया है |

बिहार:-

बिहार की 5 में से 2-2 सीटें RJD और भाजपा के खाते में तो 1 सीट JDU के खाते में जानी है | JDU इस बार नुकसान में रही है | सीटों के बंटवारे को लेकर भी उठापटक जारी है| यहां से भाजपा ने सतीश चंद्र दुबे और शंभू शरण पटेल को उतारा है |

आंध्र प्रदेश-कर्नाटक:-

आंध्र प्रदेश की 3-4 सीटें YSR कांग्रेस के पास जाएगी | कर्नाटक में 2 भाजपा के खाते में तो कांग्रेस के खाते में 1 सीट पक्की है, जबकि दूसरे के लिए उसे कोशिश करनी होगी | भाजपा ने कर्नाटक से निर्मला सीतारमन और जग्गेश को टिकट दिया है | वहीं कांग्रेस ने जयराम रमेश को उम्मीदवार बनाया है |

राजस्थान, मप्र, ओडिशा:-

राजस्थान में 3 सीटें कांग्रेस और 1 सीट भाजपा के पास जा सकती है | मध्य प्रदेश में 2 सीटें भाजपा को मिलेंगी और 1 सीट कांग्रेस के पास जाएगी | ओडिशा की तीन में 2 सीटें BJD तो 1 सीट भाजपा के पास जा सकती है | राजस्थान से भाजपा ने घनश्याम तिवारी को टिकट दिया है | कांग्रेस ने मप्र से विवेक तन्खा को उम्मीदवार बनाया है |

BJP Rajya Sabha Candidate List 2022:-

राज्यउम्मीदवार
मध्य प्रदेश                                                      कविता पाटीदार                                                          
कर्नाटकनिर्मला सीतारमण
 जग्नेश
महाराष्ट्रपीयूष गोयल
 अनिल सुखदेव बोंडे
 धनंजय महादिक
राजस्थानघनश्याम तिवारी
उत्तर प्रदेशलक्ष्मीकांत बाजपेई
 राधामोहन अग्रवाल
 सुरेंद्र सिंह तोमर
 बाबूराम निषाद
 दर्शना सिंह
 संगीता यादव
उत्तराखंडडॉ. कल्पना सैनी
बिहारसतीश चंद्र दुबे
 शंभू शरण पटेल
हरियाणाकृष्ण लाल पंवर
झारखंडआदित्य साहू

Congress Rajya Sabha Candidate List 2022:-

राज्यउम्मीदवार
छत्तीसगढ                                                                 राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन
हरियाणाअजय माकन
कर्नाटकजयराम रमेश
मध्य प्रदेशविवेक तन्खा
महाराष्ट्रइमरान प्रतापगढ़ी
राजस्थानरणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी
तमिलनाडुपी चिदंबरम

Samajwadi Party Rajya Sabha Candidate List 2022:-

राज्य                                  उम्मीदवार                                                
उत्तर प्रदेश                कपिल सिब्बल
 जावेद अली खान
 जयंत चौधरी (संयुक्त उम्मीदवार)

JDU Rajya Sabha Candidate List 2022:-

राज्यउम्मीदवार
बिहारखीरू महतो

RJD Rajya Sabha Candidate List 2022:-

राज्यउम्मीदवार
बिहारमीसा भारती
 डॉ. फैयाज अहमद

BJD Rajya Sabha Candidate List 2022:-

राज्यउम्मीदवार
ओडिशासुलाता देव
 मानस रंजन मंगराज
 निरंजन बिशी
 सस्मित पात्रा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here