उत्तरप्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

0
2726
उत्तरप्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र

उत्तरप्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र:-

मृत्यु प्रमाण पत्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है | यह प्रमाण पत्र किसी भी व्यक्ति की मृत्यु को प्रमाणित करता है जिसे मृत व्‍यक्ति के निकटतम रिश्‍तेदारों को जारी किया जाता है, इस प्रमाण पत्र में मृत्‍यु की तारीक तथ्‍य और मृत्‍यु के कारण का पूरा विवरण होता है |

मृत्‍यु का समय और तारीख का प्रमाण देने, व्‍यष्टि को सामाजिक, न्‍यायिक और सरकारी बाध्‍यताओं से मुक्‍त करने के लिए, मृत्‍यु के तथ्‍य को प्रमाणित करने के लिए सम्‍पत्ति संबंधी धरोहर के विवादों को निपटान करने के लिए और परिवार को बीमा एवं अन्‍य लाभ जमा करने के लिए प्राधिकृत करने के लिए मृत्‍यु का पंजीकरण करना बहुत अनिवार्य है |

इस प्रमाण पत्र को राज्य के शहरी विकास विभाग द्वारा जारी किया जाता है | मृत्यु प्रमाण पत्र की पेंशन योजना के आवेदन करने में जरुरत पड़ती है| राज्य के जो इच्छुक लाभार्थी जन्‍म प्रमाणपत्र के लिए आवेदन करना चाहते है वह eSathi Uttar Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट http://164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं |

मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए कानूनी ढाँचा:-

भारत में कानून के अधीन (जन्‍म और मृत्‍यु पंजीकरण अधिनियम, 1969 के अनुसार) प्रत्‍येक मृत्‍यु होने के 21 दिनों के भीतर संबंधित राज्‍य / संघ राज्‍य क्षेत्र में पंजीकरण करना अनिवार्य है | तदनुसार सरकार ने केन्‍द्र में महापंजीयक, भारत के पास और राज्‍यों में मुख्‍य पंजीयकों के पास गांवों में जिला पंजीयकों द्वारा चलाने जाने वाले और नगरों के पंजीयक परिसर में मृत्‍यु का पंजीकरण करने के लिए सुपारिभाषित प्रणाली की व्‍यवस्‍था की है |

उत्तरप्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • आधार कार्ड
  • मतदाता पहचान पत्र
  • पैन कार्ड
  • राशन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रमाणित मृत्यु प्रमाण पत्र |

उत्तरप्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को eSathi Uttar Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट http://164.100.181.16/citizenservices/login/login.aspx पर जाना होगा | आपके समाने Homepage खुल जायेगा |
उत्तरप्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र
  • इस Homepage पर आपको “नवीन उपयोगकर्ता रजिस्ट्रेशन” का विकल्प दिखाई देगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने पंजीकरण फॉर्म खुल जायेगा |
उत्तरप्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र
  • आपको इस पंजीकरण फॉर्म के पूछी गयी सभी जानकारी जैसे Login Id आवेदक का नाम जन्म तिथि, आवसीय पता, जिला, मोबाइल नंबर Captcha Code आदि भरनी होगी |
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको “सुरक्षित करे” के बटन पर क्लिक करना होगा | इसके बाद आपको login करना होगा | Login करने के लिए आपको Homepage पर जाना होगा |
  • इस होम पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म में अपना नाम , पासवर्ड /OTP, सुरक्षित कोड आदि भरना होगा | उसके बाद आपको submit के बटन पर क्लिक करना होगा | इस तरह आपको login हो जायेगा |
  • इसके बाद आपको आवेदन भरे के विकल्प पर क्लिक करना होगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद अब आपको सेवा का चयन करना होगा |
  • सूची में “मृत्यु प्रमाण पत्र” चुनें | अब, ऑनलाइन आवेदन फार्म खुल जाएगा |
  • फॉर्म को सावधानीपूर्वक भरें | अब आपको अपने दस्तावेज़ अपलोड करने होंगे और दस्तावेज़ संख्या प्रदान करना होगा |
  • सभी जानकारी ठीक से चेक करके, सबमिट करें पर क्लिक करना होगा | आपका आवेदन सफलतापूर्वक Submit होगा |

उत्तर प्रदेश मृत्यु प्रमाण पत्र डाउनलोड और आवेदन की स्थिति कैसे करें:-

  • जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक पोर्टल http://e-nagarsewaup.gov.in/ulbapps/ पर जाना होगा|
  • इसमें आपको Death Certificate पर क्लिक करना होगा |
  • उसके बाद आपको DOWNLOAD/SEARCH BIRTH CETIFICATE पर क्लिक करना होगा|
  • इसके बाद आप अपने Acknowledgement Number, Registration Number या City Name/Date Of Birth डालकर सर्च कर सकते है तथा जन्म प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं|
  • आवेदन की स्थिति जांचने के लिए आप CHECK STATUS BIRTH CERTIFICATE पर क्लिक कर सकते हैं तथा अपने आवेदन की स्थिति चेक कर सकते हैं|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here