Home Blog Page 8

महंत बालकनाथ योगी (Mahant Balaknath Yogi) कौन हैं उनका जीवन परिचय

महंत बालकनाथ योगी (Mahant Balaknath Yogi)एक भारतीय राजनेता है वह राजस्थान के तिजारा विधानसभा क्षेत्र से हाल ही में विधायक निर्वाचित हुए हैं इसके पहले वह अलवर लोकसभा क्षेत्र राजस्थान से 2019 में सांसद के रूप में चुने गए थे बालकनाथ योगी भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं उन्हें राजस्थान के योगी के रूप में भी जाना जाता है महंत बालकनाथ योगी भारतीय जनता पार्टी के एक फायरब्रांड राजनेता हैं जो अक्सर अपने वक्तव्यों से विवादों के कारण चर्चा में बने रहते हैं।
महंत बालकनाथ योगी हिन्दू धर्म के नाथ संप्रदाय के 8वे महंत भी हैं नाथ संप्रदाय के ७वें महंत महंत चांदनाथ जी द्वारा एक भव्य समारोह में बालकनाथ(Mahant Balaknath Yogi) को 8वां महंत उत्तराधिकारी के रूप में घोषित किया गया है|

Mahant Balaknath Yogi

क्या है नाथ संप्रदाय

हिंदू धर्म में मोटे तौर पर 4 संप्रदाय हैं- वैष्णव, वैदिक, शैव और स्मार्त. नाथ संप्रदाय शैव की एक शाखा है. नाथ यानी स्वामी, यानी जगत के पालनहार. भगवान शंकर को इस संप्रदाय की परंपरा शुरू करने वाला माना जाता है. इसके बाद कई गुरु रहे, जैसे गोरखनाथ और महाराष्ट्र में भगवान दत्तात्रेय. हिंदुओं के बाकी संप्रदायों से इसके रीति-रिवाज काफी अलग हैं. 

मठ के अभी तक के महन्त

  • महंत तोतानाथ – संवत् 1864 से संवत् 1894
  • महंत मेघनाथ – संवत् 1894 से संवत् 1923
  • महंत मोहरनाथ – संवत् 1922 से संवत् 1935
  • महंत चेतनाथ – संवत् 1935 से संवत् 1963
  • महंत पूर्णनाथ – संवत् 1963 से सन् 1939
  • महंत श्रेयोनाथ – सन् 1939 से सन् 1985
  • महंत चांदनाथ – सन् 1985 से 2018.महंत बालकनाथ – सन् 2018 से अभी तक

व्यक्तिगत जानकारी

जन्म : महंत बालकनाथ योगी (Mahant Balaknath Yogi)का जन्म 6 अप्रैल 1984 (आयु 39) बहरोड़ तहसील के कोहराना,राजस्थान गांव में एक हिंदू परिवार में हुआ था योगी जी एक सामान्य किसान परिवार से तालुक रखते हैं। उनके पिता का नाम सुभाष यादव एवं माता का नाम उर्मिला देवी है। महंत बालकनाथ महज 6 साल की उम्र में ही घर बार छोड़कर दीक्षा के लिए अपने गुरु के पास चले गए थे |

जन्म6 अप्रैल 1984
आयु 39 वर्ष
पिता सुभाष यादव
माताउर्मिला देवी
धर्म हिन्दू
संप्रदाय शैव

चर्चा में क्यों

वर्तमान में तिजारा विधानसभा राजस्थान सीट से नव निर्वाचित विधानसभा सदस्य महंत बालकनाथ योगी का नाम राजस्थान के मुख्यम्नत्री हेतु सबसे अधिक चर्चा में है हाल ही में विधानसभा चुनाव जीतने के बाद उन्होंने होनी लोकसभा सदस्यता से स्तीफा दे दिया और तुरंत बाद गृहमंत्री अमित शाह से भी मिले तो ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं की महंत बालकनाथ योगी(Mahant Balaknath Yogi) को भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के मुख्यमंत्री के तौर पर चुन सकती है |

राजनैतिक जीवन

राजनीतिक पार्टीभारतीय जनता पार्टी
लोकसभा सदस्य23 May 2019 – 7 December 2023
लोकसभा क्षेत्र अलवर
विधानसभा सदस्य (वर्तमान)तिजारा राजस्थान

UP Board कक्षा 10th,12th का टाइम टेबल जारी 22 फरवरी से होगी बोर्ड परीक्षाएं

UP Board Exam Date Class 10 12 के लिए बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा जारी कर दिया गया है। माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा जारी डेट शीट के अनुसार कक्षा 10 एवं 12 की परीक्षाएं एक साथ दिनांक 22 फरवरी से आयोजित की जाएँगी। और परीक्षाएं 2 पाली में आयोजित की जाएँगी। बोर्ड द्वारा पूरा कार्यक्रम तैयार कर लिए गया है साथ ही परीक्षा हेतु पूरी तैयारियां की जा रही हैं।

UP Board Exam Date Class 10 12 में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद लगभग 55 लाख छात्रों ने आवेदन कराया है इनमें 10वी बोर्ड परीक्षा के लिए 29 लाख 54 हजार 034 और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 25 लाख 49 हजार 827 छात्रो ने ऑनलाइन आवेदन किए हैं |

UP Board Exam Date Class 10 12 से संबधित जानकारी के को कुछ बिंदुओं में समझते हैं :-

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा जारी टाइम टेबल के अनुसार परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से आयोजित की जाएँगी |
यूपी बोर्ड की 10वीं  और 12वीं की 2024 की बोर्ड परीक्षाएं इस बार 22 फरवरी से एक साथ शुरू होंगी |
परीक्षा का आयोजन 2 पालियों में किया जायेगा प्रथम शिफ्ट प्रातः 8:30 बजे से 11:45 बजे तक एवं द्वतीय पाली सायं 2 बजे से 5:15 बजे तक |
टाइम टेबल के अनुसार परीक्षाएं दिनांक 9 मार्च 2024 तक आयोजित की जाएगी |

UP Board Exam Date Class 10 12 के लिए बोर्ड उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् द्वारा जारी परीक्षा का टाइम टेबल :-

UP Board Exam Date Class 10 12
UP Board Exam Date Class 10 12
UP Board Exam Date Class 10 12

UP Board कक्षा 10th,12th का बोर्ड द्वारा जारी किये गए टाइम टेबल की पीडीऍफ़ यहाँ से डाउनलोड करें TIME TABLE PDF

#OWLS 2 – ऑनलाइन कीओस्क सेन्टर, साइबर कैफ़े या एमपी ऑनलाइन सेन्टर 1 लाख तक कैसे कमाएं

Cyber Cafe Kiosk Center CSC Center earning : #OWLS 1 का पहला लेख सबसे पहले आप पढ़ें आज #OWLS 2 लेख ऑनलाइन से कितनी और कैसे कमाई हो सकती है इसके बारे में है हम यहाँ कोई बड़ी बड़ी बातें नहीं करने वाले जो सही है और जो हम फेस करते हैं वही बताने वाले हैं क्या हम यहाँ सही ही लिख रहे हैं तो सबसे पहले मई यहाँ अपने बारे में बता दूँ की मैं कौन हूँ और किस तरह से कितनी अर्निंग करना हूँ आप भी जरूर कर पाएंगे हो सकता है मुझसे भी ज्यादा कर सकें।

साथियों मेरा नाम है विनीत राज सिंह और मैहर मध्य प्रदेश के एक छोटे से शहर “”मैहर”” का रहने वाला हूँ और यहीं रहता हूँ जो की शारदा माता के मंदिर से भी बहुत जाना जाता है। मेरी स्कूल की पढ़ाई मैहर से ही हुई है और कॉलेज भोपाल से मई एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूँ। हालाँकि मैं सॉफ्टवेयर फील्ड में नहीं हूँ मतलब वर्क नहीं करता हूँ।मै पिछले 7 साल से एमपी ऑनलाइन, कॉमन सर्विस सेंटर, पैन सेंटर चला रहा हूँ इस काम के लिए मैंने 5 वर्कर रखें हैं यह मेरी Offline मुख्य कमाई का जरिया है |

साथ ही मैं ब्लॉगिंग करता हूँ http://enterhindi.com/ इस वक्त जिस वेबसाइट में यह लेख पढ़ रहे हैं मै उसका फाउंडर हूँ मै और मेरे एक दोस्त ने मिलकर इस वेबसाइट को 2015 से चला रहा हूँ और यहाँ से मुझे अच्छी खासी कमाई होती है साथ ही मेरा Enterhindi नाम से You Tube चैनल भी है हालाँकि इसमें हमने बहुत काम काम किया है और फ़िलहाल यहाँ से कोई एअर्निंग नहीं होती है |

Cyber Cafe Kiosk Center CSC Center earning

इन सब कामों के साथ मै ऑफलाइन और बिज़नेस करता हूँ जो की फ्लिपकार्ट से सम्बंधित है मैंने फ्लिपकार्ट डिलीवरी के लिए सेंटर ओपन करके रखा है जो मेरी ग्राहक सेवा केंद्र के साथ बची जगह में संचालित होता है और यहाँ से भी मुझे एक अच्छी अर्निंग होती है।

हमने यहाँ तक बताया की किन किन कामों से अर्निंग करता हूँ अब यहाँ मै फिगर में फटने जा रहा हूँ की प्रति मंथ मै कितनी कमाई करता हूँ और कितना खर्चा होता है और कुल मिलकर बचत प्रति महीने कितनी होती है जिससे आप भी अंदाजा लगा सकते हैं की आप इनमे से क्या क्या कर सकते हैं हालाँकि और भी बहुत से काम हैं जिनसे आप कमाई कर सकेंगे। फिर भी जितना मुझे पता होगा मैं आपको ईमानदारी से बताने का प्रयास करूँगा|

दोस्तों ऐसा नहीं है की मुझे सब आता है आज भी पिछले सात सालों से मै कुछ न कुछ सीखने की कोशिश करता हूँ साथियों दुनिया तेजी से बदल रही है और टेक्नोलॉजी तो उससे 10 गुना तेजी से बढ़ रही है इसलिए हमे हमेशा कुछ न कुछ सीखने के लिए तत्पर रहना चाहिए। ऐसा नहीं ही की यहाँ मै आपको हर चीज़ सीखा सकता हूँ हाँ लेकिन जो मुझे आता है मै पूरी कोशिश करूँगा की आपको सीखा सकूँ। और सबसे बेस्ट हूँ ये भी नहीं कह सकता लेकिन एक व्यवस्थित, संगठित तरीके से बताने में बेस्ट दूंगा यह मेरा वादा है क्योंकि इस फील्ड में कुछ भी व्यवस्थित नहीं है|

MP ONLINE,CSC CENTER से : मैं सेण्टर से लगभग 200 सरकारी और गैर शासकीय विद्यालय का काम करता हूँ साथ ही आने वाले ग्राहकों को ग्राहक सेवा केंद्र से सर्विस डिलीवर करता हूँ जिसमे मुझे लगभग 40 से 50 हजार की इनकम हो जाती है विद्यालयों का पैसा सालभर में बजट आने पर मिलता है वहां से लगभ 2 से 3 लाख सालभर में मिल जाते हैं। लेकिन खर्च भी लगता है जैसे की मैंने बताया की 5 वर्कर भी हैं जिसमे 25000 चले जाते हैं 1000 इंटरनेट बिल, 3-4 हजार स्टेशनरी में 1-2 हजार मशीनों के मेंटिनेंस में ओफ्फ्स मेरा खुद का है तो इसका पैसा बच जाता है यहाँ से मुझे प्रति महीने लगभग 10 से 15 की ही बचत होती है विद्यालय का साल का आता है वो अलग से |पर सब कुछ ग्राहकों पर डिपेंड करता है कभी इससे ज्यादा कभी काम भी हो जाता है

FLIPKART सेंटर से: फ्लिपकार्ट डिलीवरी सेंटर से मुझे प्रति महीने लगभग 70 से 80 हजार मिलते हैं डिलीवरी के लिए मैंने दो बन्दे रखे हैं जिनकी महीने की सैलरी 40 से 50 हजार जाती है इस हिसाब से मुझे महीने के 20 हजार बचते हैं। सेंटर मेरे ऑनलाइन वाले ऑफिस में ही संचालित है तो लग से कोई ऑफिस का कोई खर्चा नहीं है |

enterhindi.com (Blogging) से : ईमानदारी से कहूं तो हमने पिछले साल (2021 -22)में ब्लॉग से लगभग 8 लाख की कमाई की 2 लोगों (कंटेंट राइटर एंड टेक्निकल एक्सपर्ट ) को सैलरी होस्टिंग का खर्चा और काटने के बाद बचे 5 लाख में दो पार्टनर के बीच मुझे 2.5 लाख मिले।

मै यहाँ कम से काम फिगेर लेके चलता हूँ और सालभर में मिलने वाले पैसो को प्रति महीने की हिसाब से बताने जा रहा हूँ जिससे आपको बहुत कुछ अंदाजा मिल सकता है

S NOBusinessEarning/MonthExpence/Month Saving /Month
1Online Center50-60,00040-45,00020-25000
2Flipkar Center70-80,00050-60,00018-22000
3EnterHIndi.com60-8000040-5000020-25000
कुल1.8-2.2 लाख1.3-1.55 लाख58-72 हजार

मै ये सब क्यों बता रहा हूँ आपको पता है दोस्तों मै चाहता हूँ की आप भी कमाई के कई सारे रास्ते बनाकर चलें एक सोर्स से आजकल कुछ नहीं होता आपको भी कई सोर्स बनाने चाहिए और इससे भी ज्यादा बनाना चाहिए ताकि आप इससे भी ज्यादा कमाई कर सकें।
आप सोच रहे हूँ की ऑनलाइन सेंटर से तो मात्रा 15 से 20 हजार ही कमाते हैं हैं और खुद की सैलरी जोड़ दी जाये तो कुछ भी सेविंग नहीं रह जाती लेकिन आप ये भी तो देखें दोस्तों की ऑनलाइन की वजह से ही मैंने फिल्पकार्ट सेंटर ओपन कर पाया ऑनलाइन वर्क सीखकर सीखकर ब्लॉगिंग कर रहा हूँ भले ही मुझे अपने ग्राहक सेवा केंद्र से ज्यादा कमाई न होती हो लेकिन वहां से मै प्रतिदिन कुछ न कुछ नया सीखता हूँ और यहाँ आप के लिए लेख या आर्टिकल लिखता हूँ जिसे मुझे कमाई तो हो रही है न |

मै चाहता हूँ आप भी यदि ऑनलाइन सेंटर चलाने का सोच रहे हैं तो आप भी एक वेबसाइट जरूर ओपन करें ब्लॉग लेख या You Tube चैनल खोलें और जो भी आप सीखें उसे वीडियो या लेख के माध्यम से लोगों को सिखाने की कोशिश करें या जरुरी नहीं की इसी के बारे में चैनल बनायें या ब्लॉग्गिंग करे लेकिन करें जरूर चाहे विषय जो भी हो। ऑनलाइन के बारे में काम तो आपके पास कंटेंट काम नहीं होगा प्रतिदिन जो आप सीखेंगे उसे लेख या वीडियो में बदल पाएंगे।

हम उस हर चीज़ की जानकारी देंगे और छोटी से छोटी जानकारी आपको बताएँगे जिससे आप अपनी कमाई के कई साधन बना सकें। केवल ऑनलाइन के भरोसे न रहें क्योंकि बिज़नेस में उतार चढाव बहुत आते हैं प्रारम्भ में तो और ज्यादा इसलिए सोर्स जितने ज्यादा हों उतना सही होगा।

ऑनलाइन काम के बारे में मै आपको डिमोटिवेट नहीं कर रहा और आप सोच रहे होंगे की इतना खर्चा है तो मै आपको बता दूँ की ईंटे बन्दे रखे हैं तभी तो वो काम करते हैं और मै फ्री होकर सभी कामों को मैनेज करता हूँ यदि बन्दे रखने से भले की खर्चा ज्यादा हो पर छोटी छोटी अर्निंग मिलकर कई कामों से आप एक सम्मान जनक पैसे कमा सकते हैं।

#OWLS 1 – ऑनलाइन कीओस्क सेन्टर, साइबर कैफ़े या एमपी ऑनलाइन सेन्टर खोलना चाहते हैं तो आईये शुरू करते हैं

OWLS Kiosk Center Cyber Cafe Mponline Center :ऑनलाइन कीओस्क सेन्टर, साइबर कैफ़े या एमपी ऑनलाइन सेन्टर खोलना चाहते हैं तो आज से हम एक नयी शुरुआत कर रहे हैं जिसका नाम दिया गया है OWLS (Online Work Learning School) जहाँ पर इस बिज़नेस को शुरू करने के लिए क्या जरुरी है, क्या इंफ्रास्ट्रक्चर की जरुरत पड़ेगी, कौन से लाइसेंस लेने होंगे, किस -किस प्रकार सेवाएं आप ग्राहक को दे सकते हैं और सबसे मुझ्या आप ऑनलाइन काम कैसे सीखेंगे ताकि आप अपने ग्राहक को इस प्रकार की सभी सेवाओं का लाभ दे पाएं साथ ही अच्छी से अच्छी अर्निंग कर पाएं।

दोस्तों मैं मध्य प्रदेश का रहने वाला हूँ मध्य प्रदेश में एमपी ऑनलाइन एक सरकारी उपक्रम के तौर पर संचालित है ऐसे ही आपके प्रदेश में भी कोई न कोई उपक्रम होंगे जिससे आप ग्राहक सेवा केंद्र के माध्यम से सेवा दे सकेंगे साथ ही भारत सरकार द्वारा CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) द्वारा संचालित किया जाता है जो की पुरे भारतवर्ष में सेवाएं प्रदान करता है।

साथियों यहाँ पर हमारा उद्देश्य है की आपको ऑनलाइन का काम करते आना चाहिए ताकि आप अपने ग्राहक को सेवाएं प्रदान कर सके। जितना ज्यादा आपको काम आएगा उतना ही आप ग्राहक का काम कर पाएंगे। पूरे इंटरनेट में आपको ऑनलाइन काम कैसे करना है या कोई कोर्स जो की आपको पूरा काम सीखा सके ऐसे कोई वेबसाइट या यूट्यूब में वीडियो नहीं मिलेगा। हालाँकि कोई काम नहीं आता है और उसे सीखना चाहते हैं तो ऐसा नहीं की आपको नहीं मिलेगा पूरा इंटरनेट ऐसे वीडियो और लेखों से भरा पड़ा है। लेकिन ऑर्गनाइज़ तरीके से आपको नहीं मिलने वाला।

OWLS Kiosk Center Cyber Cafe Mponline Center

यह लेख केवल रेफ़्रेन्स के लिए है की आपको हमारे आने वाले OWLS के लेखों में क्या सीखने को मिलने वाला है अब से आने वाले लेखों में हम आपको हर उस ऑनलाइन वर्क को सीखने वाले हैं जिसकी जरुरत आपको पड़ेगी यकीन मानिये हम हर एक छोटे से छोटे काम को सीखने वाले हैं ताकि आप खुद अच्छी से अच्छी सर्विस अपने ग्राहक को दें पाएं

सबसे पहले तो आप सर्विसेज के बारे में जान लें की किस – किस प्रकार की सेवा आप ग्राहक को दे पाएंगे आपसे कहें तो जिस भी काम के लिए खुद आपको ऑनलाइन सेंटर जाने की जरुरत पड़ती है उन सभी सेवाओं को आप खुद दे सकेंगे यदि हम लिस्ट बनाने बैठ जायेंगे तो हो सकता है 10 -20 पेज भी कम पड़ जायेंगे लेकिन फिर भी कुछ सेवाओं की लिस्ट हम यहाँ दे रहे हैं (OWLS Kiosk Center Cyber Cafe Mponline Center)

  • फोटोकॉपी से सम्बंधित कार्य जैसे (कलर प्रिंट, ब्लैक एंड वाइट प्रिंट आदि)
  • बाइंडिंग
    प्रोजेक्ट कार्य (स्कूल, कॉलेज या किसी भी अन्य कार्य से सम्बंधित)
  • पासपोर्ट फोटो या आईडी सम्बंधित कार्य (जैसे पासपोर्ट फोटो बनाना, आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर कार्ड या कोई अन्य कार्ड बनाना )
  • एमपी ऑनलाइन या CSC से सम्बंधित सभी कार्य
  • पैन कार्ड, आधार कार्ड सेंटर
  • टिकट बुकिंग (रेलवे, बस या फ्लाइट), होटल बुकिंग आदि
  • शैक्षणिक सम्बंधित सभी ऑनलाइन कार्य (ऑनलाइन एग्जाम आवेदन, स्कूल कॉलेज के आवेद।, फीस संबधित कार्य )
  • स्टेट या सेंटर बोर्ड से सम्बंधित सभी ऑनलाइन कार्य
  • बेकिंग संबधित कार्य (मनी ट्रांसफर, नगद निकासी आदि अन्य बैंकिंग कार्य )
  • लाइसेंस आवेदन (शॉप लाइसेंस, फ़ूड ड्रग्स लाइसेंस ऑनलाइन संबधित लाइसेंस आदि)
  • जमीन(राजस्व) संबधित ऑनलाइन कार्य (खसरा, खतौनी, नामांतरण,ऋण पुस्तिका आदि)
  • न्यायलय संबधित ऑनलाइन कार्य
  • नगरपालिका नगर निगम संबधित कार्य
  • ट्रांसपोर्ट संबधित कार्य (ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा रोड टैक्स आदि)
  • टाइपिंग वर्क (बायोडाटा, शपथ पत्र)

ऐसे ही लाखो काम है जो ऑनलाइन किये जाते हैं जितनी भी लिस्ट हमने दी है प्रति लिस्ट से संबधित आपको काम से काम 50 प्रकार के काम करने पड़ सकते हैं। आज के दिन ऐसे कोई विभाग नहीं है जो ऑनलाइन न हो जिसका ऑनलाइन पोर्टल न हो और हम इन सभी कामों को करने के लिए एक अच्छे प्रशिक्षण की आवश्यकता है|

अब चले हैं योग्यता की ओर तो हम कहेंगे की ऑनलाइन काम को करने के लिए किसी भी शैक्षणिक योग्यता या प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होती आपको ऑनलाइन का काम करना आना चाहिए ताकि आप ग्राहक को अच्छे सेवा दे सकें हालाँकि कई प्रकार के लाइसेंस लेने के लिए आपसे योग्यता का प्रमाण पत्र माँगा जाता है। ऐसा नहीं कह सकते की आप पढ़ें लिखें ही न योग्यता होने से आप को हर काम को सीखने में आसानी और समझ विकसित होती है फिर भी यदि आपने हायर सेकेंडरी (10 +2) उत्तीर्ण हैं तो आप सभी प्रकार के ऑनलाइन सम्बंधित लाइसेंस ले सकते हैं (OWLS Kiosk Center Cyber Cafe Mponline Center)

अब आगे बढ़ते हैं इंफ्रास्ट्रक्चर की तरफ तो आपको काम शुरू करने के लिए कम से कम एक कंप्यूटर, एक प्रिंटर, इंटरनेट और जगह (शॉप) की आवश्यकता होगी।जिसमे लगभग 100000 (एक लाख) का खर्च आ सकता है फिर जैसे जैसे आपका काम बढ़ता जाये आप अपनी आवश्यकता के अनुसार चीजों को बढ़ा सकते हैं (OWLS Kiosk Center Cyber Cafe Mponline Center)

अब जब आपने मन बना ही लिया है की आपको ऑनलाइन का काम करना है तो आपको जरुरत होगी कुछ ऑनलाइन लाइसेंस की ताकि आप बिना किसी परेशानी के काम कर सकें हालाँकि बिना लाइसेंस के भी कम की शुरुआत की जा सकती है लेकिन अधिक और बेहतर सेवा देने के लिए जरुरी है की आपके पास काम संबधित लाइसेंस हों शॉप रजिस्ट्रेशन की जरूरत तो सबसे पहले होगी ही बाकि तो आप बाद में भी ले सकेंगे नीचे लिस्ट में देखें कौन से लाइसेंस लेने पड़ सकते हैं (OWLS Kiosk Center Cyber Cafe Mponline Center)

  • एमपी ऑनलाइन कीओस्क लाइसेंस
  • CSC सेंटर
  • बैंकिंग लाइसेंस
  • पैन सेंटर लाइसेंस
  • टिकट बुकिंग लाइसेंस (IRCTC)
  • बीमा संबधित लाइसेंस आदि

तो दोस्तों आप तो ऑनलाइन सेंटर के बारे में बहुत कुछ जान गए होंगे की कैसे खोलना है क्या जरूरत होगी लेकिन इतने से काम आपका नहीं चलेगा। हम आपको ऑनलाइन कार्य से सम्बंधित हर छोटी से छोटी चीज़ बताएँगे चाहे कुछ भी जैसे फॉर्म भरने के लिए फोटो की से कैसे सेट करना है, डोकेमेन्ट कैसे सेट करना है किस फार्मेट में होना चाइये, प्रिंट कैसे करना है प्रिंटर में कोई समस्या है तो उसे खुद कैसे सुलझाना है, क्या क्या समस्याएं आती हैं, ऑनलाइन में फ्रॉड से कैसे बचना है इसलिए अब से इस OWLS ब्लॉग को फॉलो जरूर करें।

ईमानदारी से कहें तो हमारी वेबसाइट भी ऑनलाइन वर्क पर ही बेस्ड है लेकिन हमने पहले ही कहा है की एक सिस्टेमेटिक तरीके से आपको इंटरनेट पर ऑनलाइन काम सीखने से संबधित कहीं कुछ नहीं है इसलिए हमने OWLS की शुरुआत की है एक बात और जरुरी नहीं की यह ब्लॉग केवल उन्ही को अनुसरण करना चाहिए जो कीओस्क सेंटर खोला चाहते हैं यदि आपको खुद के लिए काम सीखना है तब आप खुद भी फॉलोकर सकते हैं। तो आपका बहुत बहुत धन्यवाद अगला लेख OWLS 2 जल्द ही प्रकाशित होगा तब तक के लिए जय हिन्द

IFFCO Tokio Claim Form & Praposal Form 1 क्लिक में डाउनलोड कैसे करें

Claim Forms | क्लेम फॉर्म्स

IFFCO Tokio Claim Form & Praposal Form डाउनलोड कैसे करें: केवल एक क्लिक पर डाउनलोड करने योग्य फ़ॉर्म में सभी जानकारी / फ़ॉर्म के लिए एक बंद अनुभाग। नीचे दी गई सूची से अपनी पसंद का रूप चुनें और फ़ॉर्म को डाउनलोड करें।

Form NameDownload
फायर बीमा क्लेम फॉर्मFire Insurance Claim Form.pdf
मशीनरी ब्रेकडाउन बीमा क्लेम फॉर्मMachinery Breakdown Insurance Claim Form.pdf
समुद्री बीमा दावा फ़ॉर्मMarine Insurance Claim Form.pdf
समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा दावा फ़ॉर्मGroup Personal Accident Insurance Claim Form.pdf
यात्रा दावा फॉर्मTravel Claim form.pdf
मोटर दावा फॉर्मMotor Claim form.pdf
स्वास्थ्य दावा फ़ॉर्मHealth Claim Form.pdf
प्रवासी भारतीय बीमा योजना दावा फॉर्मPravasiya Bharatiya Bima Yojana_Claim Form.pdf
ज्वैलर्स ब्लॉक दावा फ़ॉर्मJeweller’s Block Claim Form.pdf
दावा फॉर्म-वर्कर्सClaim Form-Workmen.pdf
Public Liability Non-Industrial Risk Claim FormCLAIM FORM – PLNI.pdf
CLAIM FORM-allriskCLAIM FORM-allrisk.pdf
Consequential loss claims formConsequential loss claims form.pdf
Loss of profits claims formLoss of profits claims form.pdf
Machinery breakdown -Claim formMachinery breakdown -Claim form.pdf
Workmens Compensation Policy claims formWC claims form.pdf
Burglary Insurance Claim FormBurglary Insurance Claim Form.pdf
Fidelity Guarantee Insurance Claim FormFidelity Guarantee Insurance Claim Form.pdf
Personal Accident Insurance Claim FormCLAIM FORM PA.pdf
CLAIM FORM-MONEYCLAIM FORM-MONEY.pdf
Electronic Equipment Insurance Claim formEEI Claim form.pdf
IFFCO Tokio Claim Form & Praposal Form 1

Praposal Forms | प्रपोजल फॉर्म्स

Form NameDownload
होम रक्षक प्रस्ताव प्रपत्रHome Protector Proposal Form.pdf
होम सुविधा प्रस्ताव फॉर्मHOME SUVIDHA PROPOSAL FORM.pdf
निजी कार या दो व्हीलर के लिए मोटर प्रस्ताव फॉर्मMotor Proposal Form for Private Car or Two Wheeler.pdf
व्यापार रक्षक प्रस्ताव प्रपत्रProposal Form.pdf
व्यापार सुविधा प्रपत्र का प्रारूपTrade suvidha PROPOSAL FORM.pdf
यात्रा रक्षक प्रस्ताव फ़ॉर्मTravel protector Proposal Form.pdf
व्यक्तिगत स्वास्थ्य रक्षा पालिसीIndividual Health Protector Policy.pdf
पारिवारिक स्वास्थ्य रक्षा पालिसीFamily Health Protector policy.pdf
प्रवासी भारतीय बीमा योजना प्रस्ताव प्रपत्रPravasiya Bharatiya Bima Yojana Proposal Form.pdf
चोरी बीमा प्रस्ताव प्रपत्रBurglary Insurance Proposal Form.pdf
फिडेलिटी गारंटी प्रस्ताव फ़ॉर्मFidelity Guarantee Proposal Form.pdf
उद्योग रक्षा प्रस्ताव प्रपत्रIndustry Protector Proposal Form.pdf
ज्वैलर्स ब्लॉक प्रस्ताव फ़ॉर्मJewellers Block Proposal Form.pdf
मनी इंश्योरेंस प्रस्ताव फॉर्मMoney Insurance Proposal Form.pdf
कार्यालय और व्यावसायिक प्रतिष्ठान रक्षक प्रस्ताव प्रपत्रOffice & Professional establishment Protector Proposal Form.pdf
कर्मचारी मुआवजा प्रस्ताव फ़ॉर्मWorkmen Compensation Proposal Form.pdf
समूह व्यक्तिगत दुर्घटना – प्रस्ताव प्रपत्रGroup Personal Accident – Proposal Form.pdf
स्वास्थ्य रक्षक प्लस पालिसीHealth Protector Plus policy.pdf

इन्हे भी पढ़ें:

IFFCO-Tokio पोर्टल के बारे में जाने

IFFCO-Tokio: साथियों नमस्कार आज से हम एक नए चैप्टर की शुरुआत कर रहे हैं जिसका नाम है “इन्सुरेंस”” या बीमा हम अपने लेख के माध्यम से सभी बीमा कंपनियों द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं एवं उन सेवाओं का लाभ आपको कैसे लेना है किस प्रकार की समस्याएं आपको आती है उनका निराकरण क्या है सबके बारे में जानकरी देने का प्रयास करेंगे।

यह तो यकीन से कह सकते हैं की आप सभी ने बीमा के बारे में सुना ही होगा सुना क्या यह तो बहुत छोटी चीज़ हो गयी कहा जाये तो सभी लेखों के बॉस कोई न कोई बीमा होगा ही बीमा को संक्षेप में कहें तो हमारे जीवन में होने वाली अप्रत्याशित घटनाओं से होने वाले आर्थिक या शारीरिक नुकसान को कुछ निश्चित धनराशि देकर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना।

भारत में कई बीमा कंपनियां हैं जिसमे से सबसे चर्चित इफको-टोकियो से हम लेख प्रारम्भ करेंगे हम आपको IFFCO-Tokio द्वारा दी जाने वाली सभी सेवाओं के साथ कैसे सेवाओं का उपयोग करेंगे जैसे बीमा करना , बीमा का नवीनीकरण करना क्लेम करना पॉलिसी डाउनलोड करना टोल फ्री नम्बर जैसे अनेक सेवाओं के बारे में चर्चा करेंगे लेकिन इस लेख के माध्यम से कंपनी के बारे में जानेंगे और आगे आने वाले लेखों के माध्यम से सभी चीज़ों के बारें में बरी बारी से विस्तार में चर्चा करेंगे|

IFFCO-Tokio द्वारा भिन्न प्रकार की बीमा सेवाय प्रदान की जाती है। जिनकी सूचि निम्ननुसार है यह सूचि IFFCO-Tokio की अधिकारी वेबसाइट से ली गयी है चाहे तो आप वेबसाइट में भी चेक कर सकते हैं उपरकोट लिंक में क्लिक कर इन्शुरन्स के बारे में जान सकते हैं:-

PRODUCTS & RESOURCES

संस्था के बारे में अधिक जानकारी के लिए यहाँ क्लिक करें :-

IFFCO-Tokio

कुछ सबसे चर्चित सेवाओं के बारे में संक्षेप में चर्चा करेंगे जो सेवा सर्वाधिक गूगल सर्च की जाती है और आम आदमी के काम आता है :-

बीमा खरीदना | Buy Insurance From IFFCO-Tokio

IFFCO-Tokio पोर्टल से ऊपर लिस्टेड सभी बीमाओं को खरीदा जा सकता है। आपको बता दें की सबसे ज्यादा बाहन बीमा पोर्टल के माध्यम से खरीद जाता है लेकिन आप संस्था द्वारा प्रदान की जाने वाली सभी सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं किसी भी प्रकार के बीमा लेने से पहले आपको संस्था के नियम शर्ते जान लेना चाहिए उसके बाद ही बीमा लेना चाहिए किसी भी प्रकार प्रश्न होने पर आप संस्था के टोल फ्री नंबर पर कांटेक्ट कर सकते हैं या हो सके तो उनके ऑफिस में जाकर जानकारी हासिल करें।

बीमा नवीनीकरण। Renew Your IFFCO-Tokio Policy

बीमा नवीनीकरण बीमा समाप्त होने से पहले कर लेना चाहिए संस्था द्वारा यह सेवा पोर्टल के माध्यम से प्रदान की जाती है साथ ही ग्राहक या बीमाधारक को संस्था मैसेज ईमेल के माध्यम से नवीनीकरण हेतु हमेशा सूचित करती है ताकि पालिसी के अवधि पूरी होने से पहले आप बीमा का नवीनीकरण कर सके |

क्लेम करना। claim Your IFFCO-Tokio Policy

किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर पालिसी धारक को पोर्टल के माध्यम से क्लेम सुविधा भी प्रदान की जाती है। जिसमें आपको क्लेम करने के लिए टोल फ्री नम्बर में संपर्क करना होता है और साडी जानकारी संस्था अधिकारी द्वारा दी जाती है की कैसे आप अपना क्लेम पा सकते हैं खैर हम भी अपने आने वाले लेखों के माध्यम से कवर करने का पूरा प्रयास करेंगे। IFFCO Tokio Claim Form & Praposal Form 1 क्लिक में डाउनलोड कैसे करें

पालिसी डाउनलोड करना। Download Your IFFCO-Tokio Policy

सभी प्रकार की पालिसी आप संस्था की वेबसाइट के माध्यमसे डाउनलोड कर सकते हैं। मन लीजिये आपको प्राप्त बीमा की प्रति हो जाने पर भी आप पोर्टल से अपना बीमा प्राप्त कर सकते हैं जीके लिए हम लेख के माध्यमसे पूरी प्रक्रिया भी बताने जा रहें हैं 3 आसान स्टेप्स में जाने Iffco Tokio Policy Download (डाउनलोड) कैसे करें |

IFFCO-Tokio Toll Free Numbers & Support

  • CONNECT ON : 7993407777
  • CALL US : 1800-103-5499
  • CROP INSURANCE QUERIES : 1800-103-5490
  • SUPPORT : support@iffcotokio.co.in

अशासकीय, मदरसा विद्यालय के लिए कक्षा 5 एवं 8 विद्यार्थियों की फ़ाइनल अंकसूची प्रिंट करने के सम्बन्ध में

RSK EXAM marksheet print Online Fees Process : राज्य शिक्षा केंद्र मध्य प्रदेश द्वारा सत्र 2022 -23 की कक्षा 5 एवं 8 की मार्कशीट प्रिंट करने के लिए आदेश जारी किया गया है राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी आदेश को पढ़ने के लिए क्लिक करें

राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा जारी आदेश में सभी अशासकीय, मदरसा विद्यालय के लिए कक्षा 5 एवं 8 विद्यार्थियों की फ़ाइनल अंकसूची प्रिंट करे के सम्बन्ध में फीस जमा करने हेतु लिंक लाइव की गयी है जिसमे स्पष्ट कहा गया है की सभी विद्यालयों को कक्षा 5 के लिए प्रति छात्र के हिसाब से 50 रूपये एवं कक्षा 8 के लिए प्रति छात्र के हिसाब से 100 रूपये RSK MP पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जमा करने होंगे।

RSK EXAM marksheet print Online Fees Process

STEP 1: फीस जमा करने के लिए Rajya Shiksha Kendra के पोर्टल https://www.rskmp.in/Login.आसपस पर जाएँ और अपनी PS आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें लॉगिन से पूर्व ऊपर PRIVAT विकल्प का चयन करें

RSK EXAM marksheet print Online Fees Process

STEP 2: लॉगिन होने पर डैशबोर्ड में में मेनू लिंक 5-8 EXAM (2022-23) पर क्लिक करें

STEP 3: लिंक पर क्लिक करने पर ड्रापडाउन विकल्प में से annual examination fees का चयन करें

RSK EXAM marksheet print Online Fees Process

STEP 4 : उपरोक्त लिंक में जाने पर आपके स्क्रीन में पिछले साल पढ़ रहे बच्चों की संख्या उनके फीस के साथ दिखाई देगी जैसा की ऊपर ही हमने बता दिया है

RSK EXAM marksheet print Online Fees Process

STEP 5: सभी संख्या मिलान करने के पश्चात फीस की गणना करें ऑनलाइन फीस जमा करें साथ ही फीस जमा करने से पहले नीचे दिए लिंक में जाकर दिशा निर्देश को ध्यान से पढ़ें कुछ समस्या आने पर अपने brc कार्यालय से संपर्क करें

Aminal movie Review Box Office Collection Star Cast Budget Release Date Etc

Aminal movie Review Box Office Collection Star Cast Budget Release Date Etc.
Animal Movie
DirectionSandeep Reddy Vanga
Written BySuresh BandaruSaurabh GuptaPranay Reddy Vanga
Star CastRanbir Kapoor Rashmika Mandanna Bobby Deol
LanguageHindi, English, Telgu
Movie Result Wait
Animal Movie Trailer
Box Office Weekly Collection Report
No of WeekWeakly Collection
1st WeekContinue
TOTAL
Box Office Collection
No Of DaysCollection in IndiaWorldwide Collection
1st Day55-60 Crore90-100 crore
TOTAL55-60 crore90-100 Crore
Animal Movie Review By X User :-
Aminal movie Review Box Office Collection Star Cast Budget Release Date Etc
Aminal movie Review Box Office Collection Star Cast Budget Release Date Etc
Aminal movie Review Box Office Collection Star Cast Budget Release Date Etc

स्लॉट बुकिंग चालू ई उपार्जन फसल बिक्री (धान, खरीफ फसल ) हेतु स्लॉट बुकिंग कैसे करें

E-Uparjan Slot Booking for dhan: किसानों से धान उपार्जन सप्ताह में 5 दिवस किया जाएगा। गेहूं खरीदी के लिए सोमवार से शुक्रवार प्रातः 8 से रात 8 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसके साथ ही किसान तौल पर्ची शाम 6 बजे तक जारी की जाएगी। जिन किसानों की उपज की तौल किसी कारण से सोमवार से शुक्रवार के बीच निर्धारित दिवस को नहीं हो सकेगी उनकी तौल शनिवार को की जाएगी। शनिवार एवं रविवार को शेष फसल का परिवहन, भण्डारण, लेखा का मिलान तथा अस्वीकृत स्कंध का अपग्रेडेशन की जाएगी।

किसान स्वयं कर सकेंगे स्लॉट बुकिंग : (MP E-Uparjan Slot Booking)

इस लिंक की जानकारी एसएमएस के माध्यम से किसान के मोबाइल पर भेजी जाएगी। ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत, सत्यापित किसान स्वयं के मोबाइल, एमपी ऑनलाईन, सीएससी, ग्राम पंचायत, लोक सेवा केन्द्र, इंटरनेट कैफे तथ उपार्जन केन्द्र से स्लॉट बुकिंग कर सकते है। स्लॉट बुकिंग के लिए किसान के ई-उपार्जन पोर्टल पर पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे पोर्टल पर दर्ज करना होगा। उपार्जन का कार्य सोमवार से शुक्रवार तक किया जाएगा एवं उपज विक्रय के लिए इसी अवधि की स्लॉट बुकिंग की जा सकेगी।

किसान द्वारा उपज विक्रय के लिए स्लॉट बुकिंग उपार्जन के अंतिम 10 दिवस को छोड़कर की जा सकेगी एवं स्लॉट की वैधता अवधि 7 कार्य दिवस होगी। किसानों को उपार्जित फसल का भुगतान आधार लिंक बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। स्लॉट बुकिंग करते समय किसानों को पोर्टल पर आधार लिंक बैंक खाता क्रमांक एवं बैंक का नाम प्रदर्शित किया जाएगा। किसान को अपनी बैंक की पासबुक से खाते का मिलान कर स्वयं पोर्टल पर सत्यापन करना होगा।

2023– 24 समर्थन मूल्य पर धान बेचने हेतु स्लॉट बुकिंग : MP E-Uparjan Slot Booking 2023 :

सत्र 2023 -24 में किसनों को समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करना होगा। सभी किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। । हर केन्द्र पर प्रतिदिन की तौल क्षमता निर्धारित की गई है, उसके अनुसार तौलकांटे पर्याप्त संख्या में लगाये गये हैं। राज्य के किसान ई-उपार्जन पोर्टल की मदद से मोबाईल/एमपीऑनलाईन/कॉमनसर्विस सेंटर/ग्राम पंचायत/लोकसेवा केन्द्र/इंटरनेट कैफे/निर्धारित गेहूं खरीदी से स्लॉट बुकिंग कर पाएंगे।

E-Uparjan Slot Booking Process

STEP 1: E-Uparjan Slot Booking के लिए सबसे पहले उपार्जन की आधिकारिक वेबसाइट में जाएँ https://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx अब में मेनू में किसान स्लॉट बुकिंग लिंक पर क्लिक करें |

MP E-Uparjan Slot Booking

STEP 2: -Uparjan Slot Booking की लिए आपको किसान कोड की आवश्यकता पड़ेगी यदि आपको किसान कोड नहीं पता तो इस लेख को जरूर पढ़ें आप यहाँ से किसान कोड पता कर सकेंगे धान बिक्री स्लॉट बुकिंग के लिए किसान कोड कैसे पता करें | अब जिला चुने और किसान कोड दर्ज करते हुए SEND OTP बटन पर क्लिक करते ही आपके में रजिस्टरड मोबाइल नंबर पर OTP आएगा उस OTP को OTP बॉक्स में अंकित करें

STEP 3: Uparjan Slot Booking हेतु अब दिनांक एवं मंडी का चयन करें कितनी फसल आपको मंडी ले जाना है इसकी जानकारी ऊपर पेग में ही दे दी जाती है की अधिकतम कितनी मात्रा आप बेचने के लिए ले जा सकते हैं

STEP 3: अधिकतम मात्रा अब एनीकट करते हुए स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी करें इस प्रकार आप स्लॉट बुक कर सकते हैं किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर हमसे कमेंट के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं |

यदि आप से स्लॉट बुक करने में कोई गलती हुई हो तो उसी पृष्ठ में दिए स्लॉट डिलीट करें लिंक पर जाकर स्लॉट को डिलीट भी कर सकते हैं डिलीट करने के बाद पुनः स्लॉट बुक करने की प्रक्रिया की जा सकती है लेकिन ध्यान रखें की स्लॉट केवल एक बार ही डिलीट किया जा सकता है अतः सावधानी रखें

धान बिक्री स्लॉट बुकिंग के लिए किसान कोड कैसे पता करें

How To Find eUparjan Kisan Code For Slot Booking :- हमेशा की तरह इस सत्र में भी अब खरीफ फसल की बिक्री हेतु स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया को इ उपार्जन के माध्यम से प्रारम्भ कर दिया गया है। लेकिन आपको जानना चाहिए की स्लॉट बुकिंग हेतु किसान कोड की आवश्यकता होती है। किसान कोड हर किसान को रजिस्ट्रशन के समय अलॉट किया जाता है जिसकी पावती में किसान कोड अंकित होता है।
यदि आप के पास किसान कोड नहीं है तब भी आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है इस बताई गयी प्रक्रिया के माध्यम से आप किसी भी किसान का किसान कोड निकाल सकते हैं

How To Find eUparjan Kisan Code For Slot Booking

STEP 1: eUparjan Kisan Code की जानकारी के लिए सबसे पहले ई उपार्जन की वेबसाइट में इस लिंक के माध्यम https://mpeuparjan.nic.in/mpeuparjan/Home.aspx से या गूगल से सर्च करें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ पोर्टल में दिए लिंक किसान की जानकारी मेनू पर क्लिक करें |

 eUparjan Kisan Code

STEP 2: अब किसान अपना जिला चुने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर (जो रजिस्ट्रेशन के समय दिए था) अंकित करें या याद न हो किसान की समग्र आईडी अंकित करें और सुरक्षा कोड दर्ज करते हुए सर्च बटन पर क्लिक करें

STEP 3: जैसे आप सर्च करते हैं तो एक नया पेज ओपन होता है जिसमे किसान की उपार्जन सम्बन्धी जानकारी मिल जाती है जिसमे से एक है किसान कोड रेफ़्रेन्स के किये नीचे दिए स्क्रीन शाट में देख सकते हैं इस प्रकार आप किसान कोड की जानकारी लेकर स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Udise Teacher Module में टीचर अपडेट,जोड़े, इम्पोर्ट डिलीट कैसे करें

Udise Teacher Module Updatation : पिछले आर्टिकल में हमने udise पोर्टल के बारे में जाना साथ ही पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया भी जानी आप भी इन लेखों के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं UDISE plus portal क्या होता है | पोर्टल में काम करने के 5 effective स्टेप्स | Best Way to reset Udise Portal Password in 3 स्टेप्स

udise पोर्टल में 5 मॉड्यूल में से एक है टीचर मॉड्यूल जहा पर शाला में कार्यरत सभी शिक्षकों की मांगी गयी जानकारी अपडेट करनी होती है। इस मॉड्यूल में मुख्यतः 4 टास्क होते हैं जिसकी जानकारी आपको टीचर मॉड्यूल में अपडेशन के पहले होनी चाहिए।

  1. शिक्षक इम्पोर्ट करना (Import Teacher)
  2. नए शिक्षक जोड़ना (Add New Teacher)
  3. शिक्षक को पोर्टल से हटाना (Remove Teacher From Portal)
  4. शिक्षक प्रोफाइल अपडेट करना (Teacher Profile Updation)

अब बारी बारी से समझते हैं हर स्टेप के बारे में …………..

Udise Teacher Module में शिक्षक इम्पोर्ट करना (Import Teacher) :

सबसे पहले तो आपको यह समझना होगा की new teacher Add एवं इम्पोर्ट टीचर में क्या अंतर है तो हम आपको बता दें की इम्पोर्ट ऐसे टीचर को करना है जो कही और विद्यालय में पहले से शिक्षक हो चाहे वह प्राइवेट विद्यालय ही क्यों न हो। पूर्व में जिस विद्यालय में पढ़ा रहे होंगे उनके udise पोर्टल में लॉगिन करने पर आपको वहां से टीचर नेशनल कोड मिल जायेगा जिसकी सहायता से आप नए विद्यालय में इम्पोर्ट हो सकेंगे।

इम्पोर्ट करने से पहले आपको पूर्व विद्यालय से रिलीव डेट अंकित कर जब तक नहीं हटाया जायेगा तब तक आप नए विद्यालय में इम्पोर्ट नहीं हो सकेंगे |एक चीज और जो आपको ध्यान में रखनी है यदि आप पहले से कहीं शिक्षक हैं और आप बिना इम्पोर्ट के new Add प्रोसेस से अपने आपको या शिक्षक को जोड़ना चाहेंगे तो डुप्लीकेट डाटा के कारण परेशानी का सामना काना पड़ेगा इसलिए नियमानुसार ही इम्पोर्ट प्रोसेस से ही नए विद्यालय में ऐड करें

Udise Teacher Module

Udise Teacher Module में नए शिक्षक जोड़ना (Add New Teacher)

इस लिंक का उपयोग तब किया जाता है जब शिक्षक फ्रेशर हो मतलब कभी पूर्व में किसी विद्यालय में शिक्षक का कार्य न किया हो ऐसे शिक्षक की Add new teecher लिंक के माध्यम से अपडेट किया जाना चाहिए | शिक्षक की जानकारी तीन मॉड्यूल में होती है सभी को बारी बारी से अपडेट करें।

Udise Teacher Module

Udise Teacher Module में शिक्षक को पोर्टल से हटाना (Remove Teacher From Portal)

ऐसे शिक्षक जो इस विद्यालय में अब कार्यरत नहीं हैं या छोड़ कर जा चुके हैं या ट्रांसफर हो चुका हो तो उन्हें विद्यालय के टीचर मॉड्यूल से हटाना होता है |जब तक आप रिलीव डेट डालकर शिक्षक को नहीं हटा देते हैं तब तक शिक्षक नयी स्कूल के UDISE पोर्टल में ज्वाइन नहीं कर पायेगा | शिक्षक को पोर्टल से हटाने के लिए शिक्षक के सामने ही Left School का विकल्प होता है अतः विकल्प का चयन करते हुए रिलीव डेट अंकित करते हुए शिक्षक को पोर्टल से हटाया जा सकता है।

Udise Teacher Module में शिक्षक प्रोफाइल अपडेट करना (Teacher Profile Updation)

अब जब सभी शिक्षकों की संख्या आपके पोर्टल में पूरी हो चुकी हो तब सभी शिक्षकों की जानकारी शिक्षक के सामने ही दिए तब जैसे जनरल प्रोफाइल एवं अन्य दो को पूरी तरह से पूरा करें जब तक की हरे कलर में सभी प्रोफाइल न पूरी हो जाएँ।

सभी शिक्षकों की जानकारी अपडेट के पश्चात टीचर मार्किंग लिंक में जाकर रिमार्क दर्ज करें टीचर रिमार्क कम्पलीट करें और सब्मिट करते ही टीचर मॉड्यूल पूरा हो जायेगा

इन्हे भी पढ़ें