Home Blog Page 219

मोदी 2.0 के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों की सूची

list of cabinet minister 2019 मोदी 2.0:-

17वीं लोकसभा में मिले प्रचंड बहुमत के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार ने सरकार बनाने का दावा कर दिया है | और आज NDA सरकार के प्रधानमंत्री पद के दावेदार नरेंद्र मोदी आज गुरुवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में भव्य शपथ ग्रहण समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे | पीएम मोदी के साथ-साथ केंद्रीय मंत्रिपरिषद भी शपथ लेगी, जिसकी अध्यक्षता राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद करेंगे |

जहाँ मोदी सरकार की पहली मंत्रिमंडल में शामिल कई कैबिनेट मंत्री अपने पद को लेकर आश्वस्त हैं तो वहीं कई मंत्री अपने पद को लेकर चिंतित हैं | कुछ मंत्री इस बात से चिंतित हैं कि कहीं उनसे उनका मंत्रालय छीन न जाये तो कई मंत्री इस पद से चिंतित हैं कि उन्हें उनके मुताबिक़ मंत्रालय मिलेगा या नहीं |

मंत्रियों का चिंतित होना भी स्वाभाविक हैं क्यूंकि हर मंत्री अपने नेता अर्थात मोदी जी को जानता हैं | क्यूंकि भाजपा पार्टी और मोदी के फैसले आश्चर्यचकित करने वाले ही होते हैं | उनके फैसले लोगों कि सोच के परे होते हैं फिर चाहे वो राष्ट्रपति के चुनाव से हो, चाहे उपराष्ट्रपति के चुनाव से हो, चाहे नोटबंदी से हो, चाहे पाकिस्तान का दौरा करने से हो |

मोदी 2.0 का मंत्री मंडल:-

मोदी सरकार के नए मंत्रिमंडल (list of cabinet minister 2019) में 57 मंत्री शामिल किए गए हैं | राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री मोदी और उनके साथ 57 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी | वर्ष 2014 में 45 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी | हालांकि, बाद में कुल मंत्रियों की संख्या 76 हो गई थी |

शपथ समारोह शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में होगा | 57 मंत्रियों में 38 चेहरे मोदी सरकार के पहले कार्यकाल के ही हैं | मोदी कैबिनेट में कुल 25 मंत्री हैं | स्वतंत्र प्रभार वाले 9 मंत्रियों में 8 चेहरे पुराने हैं | वहीं 24 राज्यमंत्रियों में 13 को पहली बार मंत्रिमंडल में जगह मिली हैं |

मोदी सरकार की वर्ष 2019 तक जारी सभी सरकारी योजनाओं की सूची

डीवी सदानंद गौड़ा, गिरिराज सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, मुख्तार अब्बास नकवी, प्रकाश जावड़ेकर, हरसिमरत कौर बादल, मनसुख मांडविया, नितिन गडकरी, रामविलास पासवान, जितेंद्र सिंह, नित्यानंद राय, निरंजन ज्योति, बाबुल सुप्रियो, देवश्री चौधरी, रामेश्वर तेली, श्रीपद येसो नाइक और रमेश पोखरियाल निशंक का नरेंद्र मोदी के नए मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावना प्रबल है |

मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों की सूची (list of cabinet minister 2019):-

मंत्री का नामचुनाव क्षेत्रपार्टी का नाम
अमित शाह गांधी नगर (गुजरात) भाजपा
राजनाथ सिंह लखनऊ भाजपा
नितिन गडकरी नागपुर (महाराष्ट्र) भाजपा
एस जयशंकर पूर्व विदेश सचिव
अर्जुन मुंडाखूँटी (झारखण्ड)झारखण्ड मुक्ति मोर्चा
महेंद्रनाथ पांडेय चंदौली (उप्र) भाजपा
अरविंद सावंत मुंबई दक्षिण (महाराष्ट्र) शिवसेना 
गिरिराज सिंह बेगूसराय (बिहार) भाजपा
सदानंद गौड़ाबेंगलुरु नॉर्थभाजपा
रामविलास पासवान चुनाव नहीं लड़ा लोक जनशक्ति पार्टी
नरेंद्र सिंह तोमरमुरैनाभाजपा
निर्मला सीतारमन राज्यसभा सदस्य भाजपा
रवि शंकर प्रसाद पटना साहिब भाजपा
हरसिमरत कौरबठिंडाअकाली दल
स्मृति ईरानी अमेठी भाजपा
पीयूष गोयल राज्यसभा सदस्य भाजपा
मुख्तार अब्बास नकवी राज्यसभा सदस्य भाजपा
थावरचंद गहलोत राज्यसभा सदस्यभाजपा
प्रह्लाद जोशी धारवाड़ भाजपा
हर्षवर्धन नई दिल्लीभाजपा
धर्मेंद्र प्रधानराज्यसभा सदस्यभाजपा
रमेश पोखरियाल निशंक हरिद्वारभाजपा

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

मंत्री का नामचुनाव क्षेत्रपार्टी का नाम
संतोष गंगवारबरेली (उप्र)भाजपा
राव इंद्रजीत सिंहगुड़गांव (हरियाणा)भाजपा
श्रीपद नाईकनॉर्थ गोवाभाजपा
जितेंद्र सिंह उधमपुर (जम्मू-कश्मीर)भाजपा
किरण रिजिजू अरुणाचल ईस्ट भाजपा
प्रह्लाद पटेल दमोह भाजपा
आरके सिंह आरा (बिहार) भाजपा
अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर भाजपा
हरदीप सिंह पुरीराज्यसभा सदस्यभाजपा
मनसुख मंडाविया राज्यसभा सदस्य भाजपा

राज्य मंत्री

मंत्री का नामचुनाव क्षेत्रपार्टी का नाम
फग्गन सिंह कुलस्ते मंडला (मप्र) भाजपा
अश्विनी चौबे बक्सर (बिहार)भाजपा
अर्जुन राम मेघवालबीकानेर (राजस्थान)भाजपा
वीके सिंह गाजियाबाद (उप्र) भाजपा
कृष्णपाल गुर्जर फरीदाबाद (हरियाणा)भाजपा
रावसाहेब दानवेजालना (महाराष्ट्र)भाजपा
जी किशनरेड्डी सिकंदराबाद (तेलंगाना)भाजपा
पुरुषोत्तम रुपालाराज्यसभा सदस्य भाजपा
रामदास आठवलेराज्यसभा सदस्यभाजपा
साध्वी निरंजन ज्योतिराज्यसभा सदस्यभाजपा
बाबुल सुप्रियोआसनसोल (बंगाल)भाजपा
संजीव बालियानमुजफ्फरनगर (उप्र)भाजपा
संजय धोत्रेअकोला, महाराष्ट्रभाजपा
अनुराग ठाकुरहमीरपुर, हिमाचलभाजपा
सुरेश अंगड़ीबेलगाम, कर्नाटकभाजपा
नित्यानंद रायउजियारपुर (बिहार)भाजपा
रतन लाल कटारियाअंबाला (हरियाणा)भाजपा
वी मुरलीधरनराज्यसभा सदस्यभाजपा
साध्वी निरंजन ज्योतिराज्यसभा सदस्यभाजपा
रेणुका सिंह सरुतासरगुजा (छत्तीसगढ़)भाजपा
सोम प्रकाशहोशियारपुर (पंजाब)भाजपा
रामेश्वर तेलीडिब्रूगढ़ (असम)भाजपा
प्रताप चंद्र सारंगीबालासोर (ओडिशा)भाजपा
कैलाश चौधरीबाड़मेर (राजस्थान)भाजपा
देबश्री चौधरीरायगंज (बंगाल)भाजपा

Online World Cup कैसे देखें? जाने कब कहाँ कैसे देखे लाइव मैच

0

Online World Cup 2019: लाइव मैच

ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 सुरु होगये हैं, और क्रिकेट प्रेमी भी अब मैच देखने के लिए तैयार हैं.और आप सभी के मन में ये सवाल भी आरहे होंगे की Online World cup लाइव कैसे देखें, क्रिकेट वर्ल्ड कप के Live मैच कैसे देखें.

Mobile में लाइव क्रिकेट मैच कैसे देखें, computer में लाइव क्रिकेट मैच कैसे देखें, तो आज हम आपको यही बताने वाले हैं, उन सभी तरीकों से जिनसे आप कहीं भी ऑनलाइन क्रिकेट वर्ल्ड कप के मैच देख सकते हैंl

कैसे देखें ऑनलाइन क्रिकेट लाइव मैच ?

वैसे तो लाइव क्रिकेट मैच हम टीवी पर भी देख सकते हैं. लकिन आज की इस भाग दौड़ भरी दुनिया में, हम सब इतने बिजी होगये हैं की आजकल कोई भी ज्यादा टीवी देखना पसंद नहीं करता हैl

और हमसे से बहोत लोगो के पास टाइम भी बहोत काम रहता है, की हम टीवी पर मैच देख सके. जैसे आईपीएल के मैच हम ऑनलाइन अपने मोबाइल या कंप्यूटर पर देख सकते हैं.

दोस्तों आप ऑनलाइन क्रिकेट मैच स्कोर देख सकते हैं, और अगर आप लाइव मैच देखना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं की आप कैसे ऑनलाइन क्रिकेट मैच लाइव देख सकते हैं. आप ऑनलाइन लाइव मैच Hotstar और Jio TV पर देख सकते हैं.

Hotstar पर लाइव मैच कैसे देखें?

Hotstar पर लाइव मैच देखने के लिए आप अपने मोबाइल में Hotstar Mobile App को प्ले स्टोर से डाउनलोड करके देख सकते हैं. या फिर अगर आपको एप्लीकेशन डाउनलोड नहीं करनी है, तो आप Hotstar.com पर जाकर भी लाइव क्रिकेट मैच देख सकते हैं.

अगर आप Hostar में मैच देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना पड़ सकता है, या फिर कई बार hotstar में लाइव मैच फ्री में देखने को मिल जाते हैं. लेकिन आपको इसकी जानकारी जब लाइव मैच चल रहा हो तब ही मिल सकती है.

अगर आपका मैच 15 min के बाद बंद होजये, तो आप समझ जाइएगा की आपका फ्री टाइम लाइव मैच देखने का ख़तम हो चूका है, अब आपको प्रीमियम सब्सक्रिप्शन लेना होगा, जिसके बाद आप दुबारा से लाइव क्रिकेट मैच देख पाएंगे.

Jio TV पर लाइव मैच कैसे देखें?

आप hotstar पर अगर मैच नहीं देख पा रहें है, तो कोई बात नहीं, आप JIO TV पर भी लाइव क्रिकेट लाइव मैच देख सकते हैं. जिओ टीवी में आपको बहोत सारे स्पोर्ट्स के चैनल मिल जायँगे, जिससे आप लाइव क्रिकेट मैच देख सकते हैंl

JIO TV पर लाइव क्रिकेट मैच देखने के लिए आपको सबसे पहले JIO TV Mobile app को डाउनलोड करना होगा. इससे बाद आप app में स्पोर्ट्स वाले सेक्शन में जाकर लाइव क्रिकेट मैच देख सकते हैंl

Airtel TV पर भी देखें लाइव मैच

अगर आप एक एयरटेल यूजर हैं तो, आप फ्री में airtel tv से ऑनलाइन क्रिकेट मैच देख सकते हैं. जैसे आप जिओ टीवी की app से मैच लाइव देख सकते हैं उसी तरह से आप airtel tv app से भी लाइव क्रिकेट मैच देख सकते हैं.

तो इस तरह से आप online world cup के लाइव मैच अपने कंप्यूटर या मोबाइल पर कहीं भी देख सकते हैंl

राउंड रॉबिन फॉर्मेट में होंगे World Cup 2019 के मुकाबले?

Round Robin Format in World Cup 2019:-

वनडे वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच ख़त्म हो चुके हैं और आज 30 मई को वनडे वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुरुवार को लंदन के ओवल में खेला जाएगा | इस बार ICC World Cup Tournament 2019 का फॉर्मेट राउंड रॉबिन (Round Robin) और नॉकआउट (Knockout) रखा गया है |

वर्ल्ड कप के 44 वर्षों के इतिहास में दूसरी बार इस फॉर्मेट में World Cup Tournament खेले जाएंगे | इससे पहले 1992 में हुआ वर्ल्ड कप राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला गया था | उस Tournament में भारतीय टीम सेमीफाइनल तक नहीं पहुंच पाई थी | भारतीय कप्तान विराट कोहली का मानना है कि यह अब तक सबसे चुनौतीपूर्ण टूर्नामेंट होगा |

क्या है यह Round Robin Format:-

विश्व कप 2019 के शुरुआती चरण के दौरान, सभी 10 प्रतिभागी टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी | इसका मतलब है कि प्रत्येक टीम को 9 मैच खेलने को मिलेंगे और शीर्ष 4 टीमें सेमीफाइनल में जगह बना लेंगी | पिछले कुछ संस्करणों के विपरीत इस World Cup Tournament में एकल समूह राउंड-रॉबिन प्रारूप (round-robin format) का पालन किया जाएगा |

इस format का इस्तेमाल 27 वर्षों के अंतराल के बाद किया जा रहा है | आखिरी बार 1992 क्रिकेट विश्व कप के दौरान इस format का इस्तेमाल किया गया था | दोनों में अंतर केवल इतना है कि 1992 के संस्करण में कुल 9 टीमें थीं जबकि आगामी विश्व कप में 10 टीमें हैं |

राउंड-रॉबिन पहली बार वर्ष 1992 के world cup में इस्तेमाल किया गया था | जिसमें टूर्नामेंट में भाग लेने वाली सभी टीमों को एक एकल समूह में रखा गया था | यह पूर्व प्रणाली से भिन्न था जिसमें दो अलग-अलग समूह बनाए जाते थे | अब, यही पूर्ण राउंड-रॉबिन प्रारूप का इस्तेमाल 2019 विश्व कप में भी किया जा रहा है |

कहा देखा है Round Robin Format:-

हाल ही में खत्म हुई Indian Premier League (IPL) में playoff से पहले के मुकाबले राउंड रॉबिन फॉर्मेट (Round Robin Format) में ही खेले गए थे | राउंड रॉबिन फॉर्मेट में टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलती हैं | जैसे इस बार World Cup Tournament में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में सभी टीमों को 9-9 मैच खेलने होंगे | हर मैच जीतने पर एक निश्चित अंक मिलेंगे | इस तरह शीर्ष-4 में रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी |

इसके पश्चात Knockout दौर शुरू होगा, यानी एक मैच हारते ही टीम खिताब की दौड़ से बाहर हो जाएगी | अंक तालिका में नंबर-1 पर रहने वाली टीम का मुकाबला नंबर-4 पर रहने वाली टीम से होगा | वहीं नंबर-2 पर रहने वाली टीम का मुकाबला नंबर-3 पर रहने वाली टीम से होगा | इस तरह दोनों मैचों की विजेता टीम फाइनल में जगह बनाएंगी |

Round Robin Format के फायदे:-

  • टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली सभी टीमें हर मैच पूरी क्षमता के साथ खेलती हैं | इस वजह से टीमों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है |
  • League के सारे मैच खत्म होने तक यह कहना मुश्किल होता है कि knockout में कौन-कौन सी टीमें पहुंचेंगी इसलिए टूर्नामेंट में अंत तक रोमांच बना रहता है |
  • खिताब की दौड़ में बेहतर टीम हमेशा बनी रहती है | किसी ग्रुप में सभी बेहतर टीम होने से ‘Group of Death’ जैसी कोई गुंजाइश नहीं बनती |

Round Robin Format के नुकसान:-

  • दर्शकों को लम्बा इन्तजार करना पड़ता है ज्यादा मैच होने के कारण टूर्नामेंट लंबा खिंचता है, इसलिए नतीजा देर से आता है |
  • टूर्नामेंट लंबा होने की वजह से पूरे टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों के लिए fitness से लेकर form बरकरार रखना एक बड़ी चुनौती होता है |
  • मैचों की संख्या ज्यादा होने की वजह से ज्यादा मैदान और मैच officials का इस्तेमाल करना पड़ता है |

PM Ujjwala Yojana के अंतर्गत अब BPL परिवारों को मिलेंगे 5 किलो वाले LPG Gas Cylinder

PM Ujjwala Yojana 2019 in Modi 2.0:-

17वीं लोकसभा में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाने के बाद भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार अपने पिछले कार्यकाल में शुरू की गई प्रमुख योजनाओं में से एक प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना (LPG Gas Cylinder Ujjwala Yojna) का विस्तार करने जा रही है | केंद्र सरकार इस कार्यकाल में के अंतर्गत छोटे 5 KG वाले LPG गैस सिलेंडर के वितरण और उपयोग पर ध्यान केंद्रित करने पर विचार कर रही है |

5 KG वाले LPG गैस सिलेंडर देने का कारण:-

केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधान मंत्री उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana 2019) के तहत केंद्र सरकार लाभार्थियों को निःशुल्क गैस कनेक्शन तो प्रदान कर रही है लेकिन उसे रिफिल करने की कीमत subsidized नहीं है | यही वजह है कि प्रधान मंत्री उज्जवला योजना के तहत एलपीजी गैस सिलेंडर रिफिल का औसत गैस सिलेंडर के रिफिल के राष्ट्रीय औसत से भी कम है |

इस स्थिति में ऐसी योजना का क्या मतलब जब लाभार्थी प्राप्त सुविधाओं का लाभ ही न उठा पाए | इसलिए केंद्र सरकार ने गरीब महिलाओं को 14.2 kg किलो वाले LPG गैस सिलिंडर रिफिल कराने में आने वाली दिक्कत को दूर करने के लिए योजना के तहत छोटे 5 KG वाले LPG गैस सिलेंडर के वितरण की योजना बनाई है |

केंद्र सरकार (मोदी 2.0) के इस फैसले से प्रधान मंत्री उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana 2019) के तहत LPG गैस रिफिल करने में अधिक लोग सक्षम होंगे और छोटे सिलेंडर का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित होंगे |

एलपीजी सिलेंडरों की कम रिफिल गिनती की इस समस्या को दूर करने के लिए, अब केंद्र सरकार प्रधान मंत्री उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana) के तहत नए गैस कनेक्शन देने की वजाय दिए जाने वाले गैस कनेक्शनों के वर्षभर उपयोग में वृद्धि पर ध्यान देगी |

PM Ujjwala Yojana को बढ़ावा कैसे दिया जायेगा:-

प्रधान मंत्री उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana) के तहत गरीबी रेखा से नीचे (BPL) परिवारों को प्रत्येक कनेक्शन के लिए 1600/- रुपये के समर्थन के साथ LPG गैस कनेक्शन प्रदान किया जाता है | LPG गैस कनेक्शन परिवार की महिला मुखिया सदस्य के नाम पर दिया जाता है |

मोदी सरकार की वर्ष 2019 तक जारी सभी सरकारी योजनाओं की सूची

केंद्र सरकार का दावा है कि ग्रामीण महिलाओं को 8 करोड़ गैस कनेक्शन देने का लक्ष्य नवगठित सरकार (मोदी 2.0) के पहले 100 दिनों में पूरा किया जाएगा | अब तक, लगभग 7.19 करोड़ कनेक्शन पहले ही प्रदान किए जा चुके हैं |

इस लक्ष्य की उपलब्धि के बाद, छोटे 5 किलो के सिलेंडर का उपयोग भी प्रधान मंत्री उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana) के तहत अनिवार्य किया जाएगा, ताकि यह देश भर में उपलब्ध हो और रसोई गैस की रिफिल की समस्या को दूर करने में मदद मिले |

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत वर्तमान में प्रति वर्ष औसत एलपीजी सिलेंडर रिफिल संख्या 3 है | जबकि राष्ट्रीय प्रति वर्ष औसत एलपीजी सिलेंडर रिफिल संख्या 7 के करीब है | इसमें सिलेंडर की कीमत एक प्रमुख कारक है क्योंकि रिफिल 100% सब्सिडी वाले नहीं होते हैं | इसलिए ऐसी उम्मीद की जा रही है कि छोटे सिलेंडर के बढ़ते उपयोग से पूरा परिदृश्य बदल सकता है |

Refill LPG Cylinder सिलेंडर की कीमत:-

दिल्ली में, एक ग्राहक को तय रिफिल घरेलू सीमा (12 रिफिल सिलिंडर) के भीतर 14.2 किग्रा सिलेंडर खरीदने के लिए 712/- रुपये खर्च करने होते हैं | इस खरीद के लिए, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से महिला ग्राहक के बैंक खाते में सब्सिडी राशि लगभग 215/- रुपये स्थानांतरित किए जाते हैं |

हालांकि 5 किलोग्राम LPG गैस सिलेंडर के मामले में, रिफिल की वर्तमान लागत 260 /-रुपये है और महिला सब्सक्राइबर के बैंक खाते में जमा की जाने वाली सब्सिडी राशि 80/- रुपये है | 14.2 किलोग्राम सिलेंडर के लिए रिफिल की उच्च लागत BPL परिवारों द्वारा LPG सिलेंडर के कम संख्या में उपयोग का एक प्रमुख कारण है |

प्रधान मंत्री उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana) के तहत 5 किलो के सिलेंडर को, एक नियमित सिलेंडर की कीमत के एक तिहाई पर रिफिल किया जा सकता है | इससे BPL परिवारों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत दिए गए गैस कनेक्शन का साल भर उपयोग करने में मदद मिलेगी | इसके अलावा, छोटे सिलेंडर की portability खाना पकाने के लिए इस स्वच्छ माध्यम की व्यापक लोकप्रियता को बढ़ाने में मदद करेगा |

इससे सरकार को क्या लाभ है:-

सूत्रों से मिली रिपोर्ट के अनुसार, केंद्र सरकार की इस प्रमुख vote gainer scheme का दायरा बढ़ाया जाएगा | केंद्र सरकार जमीनी स्तर पर अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए प्रधान मंत्री उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana 2019) की शर्तों में और छूट प्रदान करने की योजना बना रही है |

प्रधान मंत्री उज्जवला योजना (PMUY), LPG गैस सिलेंडर योजना की शुरुआत वित्त वर्ष 2016 में उत्तर प्रदेश से की गई थी | सरकार ने गैस कनेक्शन के प्रारंभिक लक्ष्य को काफी कम रखा है | लेकिन जैसे-2 प्रधान मंत्री उज्जवला योजना (PM Ujjwala Yojana) लोकप्रिय होती जा रही है वैसे-2 सरकार इसका दायरा बढ़ा रही है |

पैन कार्ड आवेदन 31 मई के पहले कर लें नहीं तो भरना पड़ेगा 10,000 जुर्माना

पैन कार्ड आवेदन 31 मई से पहले कर लें

दोस्तों मई का महीना ख़तम होने वाला है, और इसके साथ, कुछ बदलाव भी हुए हैं. PAN card को आधार से लिंक कराने की डेडलाइन नजदीक आ रही है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का निर्देश है कि 31 मार्च 2019 तक सभी PAN होल्डर्स इसे आधार से लिंक करना अनिवार्य थाl

वर्ना वे इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भर पाते और न ही ​रिफंड ले पाएंगे. सुप्रीम कोर्ट भी PAN-Aadhaar लिंकिंग को वैलिड मानते हुए बिना लिंंकिंग आईटीआर न भरे जाने पर मुहर लगा चुका हैl

अगर आप भी अपना PAN card बनवाने जा रहे है तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने PAN Card के नियमों में बदलाव करने का फैसला लिया है. टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक, अब पैन कार्ड अप्लाई करने के लिए पिता-माता के अलग होने की स्थिति में पिता का नाम देने की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है. आयकर विभाग ने एक अधिसूचना के जरिये आयकर नियमों में संशोधन किया हैl

एक साल में 2.5 लाख रुपये से ज्यादा का वित्तीय ट्रांजेक्शन (Business Transations) करने वाले सभी व्यक्तिगत और गैर व्यक्तिगत श्रेणी के लोगों को 31 मई से पहले Pan Card का आवेदन करना होगा। आयकर विभाग ने पहले से ही इसके लिए समय-सीमा को जारी कर दी थी। ऐसा नहीं करने पर विभाग ने जुर्माने का प्रावधान भी किया है। अगर ऐसा नहीं किया गया, तो सीबीडीटी ऐसी कंपनियों व व्यक्तियों पर 10 हजार रुपये तक का जुर्माना लगेगा।

किन लोगों को करना होगा इसके लिए आवेदन?

आयकर विभाग के कानून के सेक्शन 139A के अनुसार पिछले कुछ वर्ष में किसी कंपनी, ट्रस्ट, हिंदु, एलएलपी, अविभाजित परिवार (एचयूएफ)l और जो कंपनी भारत में बिना पैन के कारोबार कर रही हैं और जिनका सालाना टर्नओवर 2.5 लाख रुपये से ज्यादा का है उनको 31 मई से पहले इसके लिए आवेदन करना होगा।

वैसे तो आयकर विभाग ने मतलब (सीबीडीटी) ने 5 दिसंबर 2018 को इस बारे में एक नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके अनुसार 31 मई आखिरी तारीख रखी गई थी, और इसके मुताबिक कंपनियों, के निदेशक, पार्टनर, ट्रस्टी, संस्थापक, कर्ता और सीईओ के पास अगर पैन कार्ड नहीं है, तो उन्हें भी इसके लिए आवेदन करना होगा, नहीं तो उनको जुर्माना भरना पड़ सकता हैl

आयकर विभाग के अनुसार ऐसी कंपनियों व व्यक्तियों पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा। आयकर कानून के नियम 114बी के अनुसार अगर लोग या फिर कंपनियां वाहनों की खरीद-फरोख्त करती हैं, बैंक में एफडी के अलावा अन्य कोई खाता खोलती हैं, डीमैट खाता खोलती हैं, म्यूचुअल फंड में निवेश करती हैं या फिर अचल संपत्ति की खरीद-फरोख्त करती हैं, तो फिर उनको पैन कार्ड के लिए आवेदन करना जरूरी होगा, नहीं तो उनको 10 हजार रुपये का जुर्माना लगेगा।

PMAY-G के अंतर्गत 1.8 करोड़ अतिरिक्त घर बनवाए जाएंगे

PMAY-G New Scheme प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G):-

मोदी सरकार अपने दूसरे कार्यकाल में अगले 3 वर्षों में 1.8 करोड़ अधिक घर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत बनवाएगी | इन सभी नए घरों में बिजली, गैस कनेक्शन और पानी की सुविधा प्रदान की जाएगी |

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G), को प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए नव निर्वाचित भारतीय सरकार (मोदी 2.0) ग्रामीण क्षेत्रों में 1.8 करोड़ अधिक घरों का निर्माण करने जा रही है |

इस बार केंद्र सरकार लाभार्थियों के नामांकन के लिए सामाजिक आर्थिक और जाति जनगणना (SECC 2011) के आंकड़ों से परे जाएगी |

प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के तहत सभी नए बनाए गए घरों को बिजली कनेक्शन (सौभाग्य योजना) और गैस कनेक्शन के साथ प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) के तहत जोड़ा जाएगा |

प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G New Scheme) के तहत 1.8 करोड़ से अधिक ग्रामीण घरों के निर्माण की नई परियोजना अगले 3 वर्षों के भीतर पूरी होने की उम्मीद है |

सरकार ने पहले ही इन घरों के निर्माण की इस परियोजना के लिए 2.6 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए हैं | परियोजना के लिए आवंटित 2.6 लाख करोड़ में से 1.8 लाख करोड़ केंद्र सरकार द्वारा और बाकी राशि संबंधित राज्य सरकारों द्वारा आएगी |

प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण की मुख्य विशेषताएं:-

  • प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G New Scheme) के तहत सभी नवनिर्मित घरों में सौभाग्य योजना (Saubhagya Yojana) के तहत बिजली connection प्रदान किया जाएगा |
  • प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के तहत सभी नवनिर्मित घरों को प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना (PM Ujjwala Yojana) के तहत घरेलू रसोई गैस कनेक्शन प्रदान किया जाएगा |
  • प्रधान मंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) के तहत लाभार्थियों के नामांकन का दायरा बढ़ाया जाएगा | इससे पहले, PMAY-G योजना केवल SECC 2011 लाभार्थियों के लिए लागू की गई थी |लेकिन इस बार, अन्य लाभार्थियों को भी PMAY-G की लाभार्थियों की सूची में शामिल किया जाएगा |
  • इससे पहले, SECC 2011 के आंकड़ों में छत और कच्ची दीवार के साथ 2 कच्चे कमरे वाले 4.03 करोड़ परिवारों की पहचान की गई थी | यह सूची विभिन्न राज्यों में ग्राम सभा को भेजी गई थी | वित्त वर्ष 2016 में लगभग 2.53 करोड़ संभावित लाभार्थियों को मान्य किया गया था | PMAY-G नवंबर 2016 में शुरू की गई थी
  • लेकिन इस बार, केंद्र सरकार ने उन लाभार्थियों को जोड़ने की योजना बनाई है जो पहले के सूचियों में बहुत कम मार्जिन से रह गए थे | वर्तमान में सरकार 4.5 मिलियन के विपरीत 6 मिलियन घरों का निर्माण करेगा |

Also read:-

जहां भी संभव हो, केंद्र सरकार PMAY-G योजना के तहत नवनिर्मित घरों को पीने का पानी भी उपलब्ध कराएगी | इससे पहले वित्त वर्ष 2019 में, आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने प्रधान मंत्री आवास योजना शहरी (PMAY-U) आवास योजना के तहत अन्य 5,60,695 अधिक किफायती घरों के निर्माण को मंजूरी दी है |

कुल 1,243 परियोजनाओं में 8,404 करोड़ रुपये की केंद्रीय सहायता के साथ 33,873 करोड़ रुपये की परियोजना लागत को स्वीकृत किया गया है |

JCB Ki Khudai क्या है? ये क्यू इतना वायरल हो रहा है?

JCB Ki Khudai क्यू इतना वायरल हो रहा है?

अगर आपका सोशल मीडिया JCB Ki Khudai मेम्स से भर गया है और आप नहीं जानते हैं, तो यहां वह उत्तर है जिसकी आपको तलाश है। अन्य सभी प्रफुल्लित करने वाले मीम्स के साथ जो आज सोशल मीडिया पर हिट हैं।

इसलिए यदि आप किसी भी तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय हैं या आप एक चट्टान के नीचे नहीं रह रहे हैं, तो आपने इंटरनेट पर एक जेसीबी खुदाई करने वाले की तस्वीर देखी होगी।

हम में से बहुत से लोगों को यह पता लगाने में कुछ समय लग सकता है कि इस टैग का क्या मतलब है, और क्यों लोग उत्खनन और यादों की तस्वीरें साझा कर रहे थे। क्यों #JCBKiKhudayi अभी भी ट्रेंडिंग में है इस तथ्य से आता है कि कई लोग, विशेष रूप से भारतीय ‘जेसीबी’ खुदाई के वीडियो देख रहे हैं जो गंदगी को खोद रहे हैं।

क्यू इतना वायरल हो रहा है?

दोस्तों बात ये है की, बॉलीवुड एक्ट्रेस स्टार सनी लियोनी ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वह जेसीबी मशीन पर खड़ी हुई थीं. सनी लियोनी के इस फोटो शेयर करने के 2 दिन बाद ट्विटर पर #JCBKiKhudayi टॉप ट्रेंड करने लगा और लोग जेसीबी को लेकर कई मीम्स शेयर करने लगे l

आपको तो पता होगा सोशल मीडिया आज के जमाने में कितना powerful है । लोग एक दिन में ही बड़े सेलेब्रिटी बन जाते है आपको RCB girl और प्रिया प्रकाश तो याद होंगे ही वे भी रातों रात सोशल मीडिया के कारण से famous हो गए थे । JCB की खुदाई का यह वायरस मामला sunny leony से शुरू हुआ है । Photoshoot के दौरान सनी ने एक फोटो JCB पर चढ कर खींचवाई उसके बाद होता क्या JCB की तो मानो किस्मत ही चमक गई और JCB वायरल हो गई ।

JCBKiKhudai के ट्रेंड होने से ये मशीन बनाने वाली कंपनी JCB भी प्रभावित हो गई और उसने भी एक ट्वीट कर दिया. भला अपना प्रमोशन करने का इससे अच्छा मौका उन्हें कहां मिलेगा. कंपनी ने जेसीबी मशीन का एक छोटा सा प्रमोशनल वीडियो शेयर करते हुए लिखा- भारत के लोगों ने जो प्यार दिखाया है, हम उससे बेहद खुश हैं. #JCBKiKhudai पूरे देश में ट्रेंड कर रहा है. ग्राहकों और फैन्स को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद. आप निचे दीगई फोटो में देख सकते हैं.

मोदी सरकार की वर्ष 2019 तक जारी सभी सरकारी योजनाओं की सूची

Government scheme 2019 :- मोदी सरकार की सरकारी योजनाएं:-

केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली NDA सरकार पुनः एक बार सत्ता में आ गई है | NDA सरकार की कमान एक बार फिर नरेंद्र मोदी के हाथों में होगी | भारत सरकार द्वारा पिछले लगभग पांच साल (2014, 2015, 2016, 2017, 2018 और 2019 में अभी तक) में कई योजनाओं की शुरुआत की गई है जिनका लाभ सीधा भारत की जनता को मिल रहा है |

मोदी सरकार ने भारत के नागरिकों को प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana), मुद्रा ऋण योजना, जन धन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, उज्ज्वला योजना, अटल पेंशन योजना, Start Up India और प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना जैसी अनेक लोकप्रिय योजनाओं के माध्यम से कई तरह की सुविधाएं प्रदान की हैं |

इस प्रकार की सभी (government scheme 2019) 175 से ज्यादा नई सरकारी योजनाओं की सूची जो भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार ने अभी तक शुरू की हैं या पुरानी बंद योजनाओं को दोबारा से शुरू किया है उनकी सूची निम्नानुसार है | इस सूची में न केवल सामाजिक कल्याण वाली योजनाओं के नाम हैं बल्कि कई ऐसी पहलों के नाम भी शामिल हैं जिनके माध्यम से नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा भारत में एक सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश की गई है |

सरकारी योजनाओं की सूची :-

वर्ष 2014 से वर्ष 2019 के बीच में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सामाजिक कल्याण के लिए शुरू की गई सभी सरकारी योजनाओं की सूची कुछ इस प्रकार है (government scheme 2019):-

  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना |
  • प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
  • खादी ग्रामोद्योग विकास योजना – रोज़गार युक्त गांव |
  • प्रधानमंत्री प्रवासी तीर्थ दर्शन योजना |
  • Scheme for Higher Education youth in Apprentice and Skills (SHREYAS Scheme)
  • ग्राम समृद्धि योजना |
  • प्रधानमंत्री जैव ईंधन – वातावरण अनुकूल फसल अवशेष निवारण (JI-VAN) योजना |
  • National Common Mobility Card (1 देश 1 कार्ड)
  • आर्थिक आधार पर 10% आरक्षण |
  • स्वच्छ सर्वेक्षण |
  • अटल इनोवेशन मिशन |
  • मातृत्व अवकाश प्रोत्साहन योजना |
  • रक्षा ज्ञान शक्ति मिशन
  • कृषि निर्यात नीति 2018
  • National Mission on interdisciplinary Cyber – Physical System
  • किसान क़र्ज़ माफ़ी योजना – Being Planned
  • वरुण मित्र योजना
  • प्रधानमंत्री Universal Basic Income Scheme – Being Planned
  • प्रधानमंत्री संपन्न योजना पोर्टल
  • उज्ज्वला सेनेटरी नैपकिन पहल
  • रायतू बंधू योजना
  • प्रधानमंत्री जन धन योजना
  • प्रधानमंत्री आवास योजना
  • प्रधानमंत्री सुकन्या समृद्धि योजना
  • प्रधानमंत्री मुद्रा योजना
  • प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना
  • प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना
  • अटल पेंशन योजना
  • आयुष्मान भारत
  • सांसद आदर्श ग्राम योजना
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
  • प्रधान मंत्री राष्ट्रीय पोषण मिशन (National Nutrition Mission)
  • प्रधानमंत्री ग्राम सिंचाई योजना
  • प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजनाये
  • प्रधानमंत्री जन औषधि योजना
  • प्रधान मंत्री कौशल विकास योजना
  • Prime Minister Employment Generation Program
  • Prime Minister Research Fellowship Program
  • Operation Greens Mission
  • सोलर चरखा योजना |
  • कुसुम योजना |
  • गोबर धन योजना
  • National Health Protection Scheme
  • उजाला योजना
  • स्त्री स्वाभिमान
  • साइबर सुरक्षित भारत प्रोग्राम
  • GST E-way Bill
  • खेलो इंडिया स्कूल Games 2018
  • Social Security Scheme
  • Scheme for Adolescence Girls (साबला)
  • Fame India Scheme
  • Market Assurance Scheme
  • अटल भूजल योजना
  • Con donation of delay scheme
  • सृष्टि स्कीम
  • liability Index Program
  • Make in India
  • किसान विकास पत्र
  • Social Health Card Scheme
  • डिजिटल इंडिया (Digital India)
  • स्किल इंडिया (Skill India)
  • बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना
  • मिशन इन्द्रधनुष
  • नेशनल बाओफुएल पालिसी 2018
  • दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना
  • दीन दयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल्या योजना
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमेव जयते योजना
  • Atal mission for rejuvenation and urban transformation (अमृत योजना)
  • स्वदेश दर्शन योजना
  • प्रधान मंत्री भारतीय जन औषद्यि परियोजना
  • Pilgrimage Rejuvenation And Spiritual Heritage Augmentation Drive (प्रसाद योजना)
  • National Heritage City development and Augmentation Scheme (ह्रदय योजना)
  • उड़ान योजना
  • नेशनल बाल स्वछता मिशन
  • One Rank One Pension (OROP) Scheme
  • स्मार्ट सिटी मिशन
  • Gold Magnetization Scheme
  • Start up India Scheme
  • Stand up India Scheme
  • Digi locker
  • Integrated Power Development Scheme
  • श्यामा प्रसाद मुखेर्जी रुर्बन मिशन
  • Driving Training Center Scheme
  • राइज स्कीम
  • सागरमाला प्रोजेक्ट
  • ‘प्रकाश पथ’ – ‘वे टू लाइट’
  • उज्वल डिस्कॉम असुरन्स योजना
  • विकल्प स्कीम
  • नेशनल स्पोर्ट्स टैलेंट सर्च स्कीम
  • राष्ट्रीय गोकुल मिशन
  • पहल – Direct Benefits Transfer for LPG (DBTL) कंस्यूमर्स स्कीम
  • नेशनल इंस्टीटूशन फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (नीति आयोग)
  • प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना
  • नमामि गंगे प्रोजेक्ट
  • सेतु भारतं प्रोजेक्ट
  • रियल एस्टेट बिल
  • आधार लिंकिंग
  • Clean my Coach
  • राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान – Proposed
  • प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
  • प्रधान मंत्री ग्रामीण आवास योजना (इंदिरा आवास योजना का बदला हुआ नाम)
  • उन्नत भारत अभियान
  • टी बी मिशन 2020
  • धनलक्ष्मी योजना
  • National Apprenticeship Promotion Scheme
  • गंगाजल डिलीवरी स्कीम
  • प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान
  • विद्यांजलि योजना
  • स्टैंड अप इंडिया लोन स्कीम
  • ग्राम उदय से भारत उदय अभियान
  • सामाजिक अधिकारिता शिविर
  • रेलवे यात्री बीमा योजना
  • स्मार्ट गंगा सिटी
  • मिशन भागीरथ (तेलंगाना में)
  • विद्यालक्ष्मी लोन स्कीम
  • स्वयं प्रभा
  • प्रधान मंत्री सुरक्षित सड़क योजना (आने वाली योजना)
  • शाला अश्मिता योजना (आने वाली योजना)
  • प्रधान मंत्री ग्राम परिवहन योजना (आने वाली योजना)
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान – National Health Protection Mission (आने वाली योजना)
  • Right to Light Scheme (आने वाली योजना)
  • राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव
  • उड़ान – उडे देश का आम नागरिक
  • डिजिटल ग्राम – (आने वाली योजना)
  • ऊर्जा गंगा
  • सौर सुजाला योजना
  • एक भारत श्रेष्ठ भारत
  • शहरी हरित परिवहन योजना (GUTS)
  • 500 और 1000 के नोट बंद
  • प्रधान मंत्री युवा योजना
  • भारत नेशनल कार असेसमेंट प्रोग्राम (NCAP)
  • अमृत OR AMRIT (अफोर्डेबल मेडिसिन एंड रिलाएबल इम्प्लांट्स फॉर ट्रीटमेंट)
  • राष्ट्रीय आदिवासी उत्सव
  • प्रवासी कौशल विकास योजना
  • प्रधान मंत्री रोजगार प्रोत्साहन योजना
  • गर्भवती महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता योजना / प्रधान मंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान
  • वरिष्ठ नागरिकों के लिए Fixed Deposit स्कीम – वरिष्ठ पेंशन बीमा योजना 2017
  • प्रधान मंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान
  • Universal Basic Income Scheme– विचाराधीन
  • जन धन खाता धारकों के लिए बीमा योजना
  • महिला उद्यमियों के लिए स्टार्ट-अप इंडिया योजना
  • मछुआरों के लिए मुद्रा लोन योजना
  • Green Urban Mobility Scheme
  • राष्ट्रीय वयोश्री योजना
  • MIG के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना लोन स्कीम
  • PowerTex India Scheme
  • भारत के वीर पोर्टल
  • व्यापारियों के लिए भीम आधार एप
  • भीम रेफेरल बोनस स्कीम और कैशबैक स्कीम
  • शत्रु सम्पति कानून
  • ट्रिपल तलाक कानून
  • खाद्य संसाधन उद्योग के लिए सम्पदा योजना
  • विदेश में काम करने वाले भारतीय मूल के वैज्ञानिकों के लिए वज्रा योजना
  • प्रधानमंत्री वाया वंदना योजना
  • प्रधानमंत्री ग्राम परिवहन योजना
  • मुस्लिम लड़कियों के लिए शादी शगुन योजना
  • संकल्प से सिद्धि
  • प्रधान मंत्री सहज बिजली हर घर योजना
  • पॉवरलूम (विद्युत से चलने वाला करघा) उद्योग के लिए सौर ऊर्जा योजना
  • राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान
  • राइज योजना – सभी सरकारों उच्च शिक्षा संस्थानों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए योजना
  • North East Special Infrastructure Development Scheme (NESIDS)
  • नमो योजना केंद्र योजना – सेवा / सहायता केंद्र
  • Scheme for Capacity building in textile sector – स्किल डेवलपमेंट
  • कृषि में मशीनरी के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए योजना
  • गर्भवती महिलाओं और बच्चों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय पोषण मिशन
  • प्राइम मिनिस्टर रिसर्च फ़ेलोशिप स्कीम
  • प्रधानमंत्री रोजगार निर्माण कार्यक्रम (PMEGP)
  • प्रधान मंत्री महिला शक्ति केंद्र (PMMSK) योजना
  • ड्राइवर्स के लिए ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर योजना
  • आयुष्मान भारत योजना – राष्ट्रीय स्वास्थ्य संरक्षण मिशन और स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र
  • स्त्री स्वाभिमान योजना
  • क्रेडिट गारंटी फण्ड फॉर एजुकेशन लोन (CGFEL) & सेंट्रल सेक्टर इंटरेस्ट सब्सिडी (CSIS) स्कीम
  • GST E-Way Bill
  • ग्रैच्युटी भुगतान के लिए संशोधित बिल 2018
  • जैविक खेती पोर्टल
  • wep.gov.in – महिला उद्यमिता मंच
  • Nasscom FUTURESKILLS Platform
  • ऑपरेशन ग्रीन्स मिशन

जवाहर नवोदय का रिजल्ट हुआ घोषित ऐसे करें चेक

0

Navoday Vidyalaya Class 6th Result Check Now:-

जवाहर नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 6 में प्रवेश के लिए 6 अप्रैल 2019 को होने वाली परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है । परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थी नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए पात्र होंगे । प्रवेश परीक्षा का परिणाम आप नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से पता कर सकते हैं ।

also read: GFMS Portal : अतिथि शिक्षक ऑनलाइन अनुभव प्रमाण पत्र कैसे प्राप्त करें?

रिजल्ट कैसे करें चेक करें

STEP 1: प्रवेश परीक्षा (Navoday Vidyalaya Class 6th Result) का परिणाम जानने के लिए आपको नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट https://www.nvsadmissionclasssix.in/nvs6reg/homepage पर जाना होगा |अब समिति के वेबसाइट पर दी गयी लिंक Click here to View the Result पर क्लिक करें ।

Navoday Vidyalaya Class 6th Result

STEP 2: आप अपना रोल नंबर यहाँ एंटर करें ध्यान रखें यहाँ पर रोल नंबर ही एंटर करना है जो की आपके प्रवेश परीक्षा के लिए जारी किये गए प्रवेश पत्र पर अंकित है न की रजिस्ट्रशन नंबर |

Navoday Vidyalaya Class 6th Result

STEP 3: रोल नंबर एंटर करने के बाद यदि इस प्रकार की नोटिस दिखाई जाती तो इसका मतलब की आपका सलेक्शन नवोदय समिति की पहली लिस्ट में नहीं हुआ है । दूसरी लिस्ट रिक्त सीट होने पर ही जारी की जाती है इस लिए समय समय पर आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहें ।

Navoday Vidyalaya Class 6th Result

प्रवेश परीक्षा में सफल हुए विद्यार्थियों का रिजल्ट चैक करने पर नीचे दी गयी इमेज के अनुसार जानकारी प्रदर्शित होती है जिसका प्रिंट लेकर प्रवेश हेतु उचित कार्यवाही की प्रक्रिया करें ।

Navoday Vidyalaya Class 6th Result

अगर आपको ये Article अच्छा लगा हो तो आप इसे अपने friends और family के साथ भी जरूर Share करे | अगर आपको  कोई Problem आ रही हो तो आप हमसे निचे दिए गए comment box में पूछ सकते है | EnterHindi Team आपकी जरूर Help करेगी |

इसी तरह से जानकारी रोज पाने के लिए EnterHindi को follow करे FacebookTwitter पर और Subscribe करे YouTube Channel को |

श्रम सुविधा पोर्टल के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

Shram Suvidha Portal:-

केंद्र सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय ने EPF / ESI / CLRA / BOCW / ISMW श्रम अधिनियम के लिए श्रम सुविधा पोर्टल (Shram Suvidha Portal) पंजीकरण सुविधा शुरू की है | नियोक्ताओं / प्रतिष्ठानों और अन्य हितधारकों के पंजीकरण या लाइसेंसिंग संबंधित सेवाओं के लिए आधिकारिक पोर्टल https://shramsuvidha.gov.in/home एकल खिड़की का उपयोग प्रदान करता है |

प्रतिष्ठानों, ठेकेदारों, नियोक्ताओं या प्रमुख नियोक्ताओं की सुविधा के लिए श्रम सुविधा पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण और लाइसेंसिंग की सुविधा को विकसित किया गया है | अब ये लोग श्रम कानूनों के तहत CLRA अधिनियम, EPF अधिनियम, ESI अधिनियम, BOCW अधिनियम और ISMW अधिनियम के लिए पंजीकरण / लाइसेंस आवेदन जमा कर सकते हैं |

श्रम अधिनियम के लिए श्रम सुविधा पोर्टल:-

केंद्र सरकार ने 5 श्रम अधिनियम के लिए श्रम सुविधा पोर्टल (Shram Suvidha Portal) की पंजीकरण सुविधा ऑनलाइन शुरू की है | ऑनलाइन पंजीकरण सुविधा भारत सरकार की Ease of Doing Business पहल के तहत प्रदान की जा रही है। अब श्रम सुविधा पोर्टल पर ऑनलाइन उपलब्ध है | 5 केंद्रीय श्रम अधिनियम, जिसके लिए पंजीकरण आमंत्रित किए गए हैं, निम्नानुसार हैं:-

  • कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम (EPF) अधिनियम -1952
  • कर्मचारी राज्य बीमा (ESI) अधिनियम -1948
  • अनुबंध श्रम (विनियमन और उन्मूलन) अधिनियम -1970
  • भवन और अन्य निर्माण श्रमिक (BOCW) अधिनियम -1996
  • अंतर-राज्य प्रवासी कामगार (ISMW) अधिनियम-1979

लोग अब CLRA अधिनियम और ISMW अधिनियम के तहत लाइसेंस की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | आप इन अधिनियमों के तहत अपनी स्थापना को पंजीकृत कर सकते हैं |

श्रम सुविधा पोर्टल के तहत पंजीकरण प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट https://shramsuvidha.gov.in/home पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात Homepage पर main menu में स्थित “Registration & Licence” tab पर क्लिक करना होगा |
  • नई window में, “Click Here to Register” बटन पर क्लिक करके एक नई window खोलें |
  • इस window में, उम्मीदवार “Registration” tab पर scroll कर सकते हैं और या तो “Registration Under EPF / ESI” लिंक पर क्लिक कर सकते हैं या “Registration under CLRA-ISMW-BOCW” लिंक पर क्लिक कर सकते हैं |
  • श्रम अधिनियम के तहत पंजीकरण और लाइसेंस के लिए नया पेज खुल जाएगा |
  • सभी नए उपयोगकर्ता Sign Up कर सकते हैं जबकि मौजूदा उपयोगकर्ता श्रम सुविधा पोर्टल पर Login कर सकते हैं |

उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2019-20 के लिए आवेदन कैसे करें

Uttar Pradesh Rojgar Mela 2019 उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2019-20:-

Uttar Pradesh सरकार ने राज्य के बेरोजगारों को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए एक बार फिर से रोजगार मेला 2019 (Uttar Pradesh Rojgar Mela 2019) की शुरूआत की है | इस समय पूरे देश के कॉलेजों से विद्यार्थी अपनी स्नातक, स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करके निकलने वाले हैं | इनमे से कुछ विद्यार्थी कॉलेज, विश्वविद्यालय से ही नौकरी पाने में समर्थ होंगे किन्तु कुछ विद्यार्थी जो नौकरी प्राप्त करने में असमर्थ होंगे उनके लिए राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2019 (UP rojgar mela) को शुरू किया है |

उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2019 (Uttar Pradesh Rojgar Mela 2019) या में बहुत सी निजी कम्पनियाँ इस नौकरी मेला में भाग लेंगी और लगभग 50,000 उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी | उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2019 (Uttar Pradesh Rojgar Mela 2019) में उम्मीदवारों की योग्यता 10वीं से लेकर स्नातकोत्तर तक रखी गई है | इस रोजगार मेले में ख़ास बात यह है कि इसमें स्थानीय उद्योगों के अलावा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की कंपनियां भाग ले रही हैं |

Uttar Pradesh रोजगार मेला 2019 (Uttar Pradesh Rojgar Mela 2019) में भाग लेने के लिये Eureka Forbes, Metalife, Reliance Capital, ICICI Bank, City wood hospital, Travel Holidays जैसी बहुत सी कंपनियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करा लिया हैं |

Uttar Pradesh रोजगार मेला आवेदन प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को UP employment exchange की अधिकारी वेबसाइट http://sewayojan.up.nic.in/index.htm पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात Homepage पर “पंजीकरण” लिंक पर क्लिक करना होगा |
  • जिसके पश्चात आपकी स्क्रीन पर उत्तर प्रदेश रोजगार मेला 2019 (Uttar Pradesh Rojgar Mela 2019) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म दिखाई देगा |
  • यहाँ उम्मीदवार को अपनी आवश्यकता के अनुसार अपनी श्रेणी का चयन कर अपना नाम, मोबाइल नंबर, ई-मेल, भर के नीचे दिये “प्रविष्ट करें” बटन पर क्लिक करना होगा |
  • जिसके बाद mobile verification के बार उम्मीदवार का Jobseeker रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा |
  • रजिस्ट्रेशन करने के पश्चात उम्मीदवार को UP Sewayojan Login पोर्टल पर Login करना होगा |
  • Login करने के बाद उम्मीदवार को UP Rojgar Mela 2019 में भाग लेने के लिए बाकी के बचे हुए Application Process को पूरा करना होगा |

रोजगार मेलें में प्रतिभागी बनने के लिए उम्मीदवारों को अपना पंजीकरण कराना आवश्यक है जैसा की ऊपर बताया गया है। पोर्टल पर बेरोजगार अभ्यर्थियों के समान ही नियोजकों के भी पंजीकरण की व्यवस्था की गयी है |

उत्तर प्रदेश रोजगार मेला की सूची:-

रोजगार मेला IDप्रारंभिक तिथिअंतिम तिथिजिलास्थान
173231/05/201931/05/2019प्रतापगढजिला सेवायोजन कार्यालय प्रतापगढ
173431/05/201931/05/2019सीतापुरजिला सेवायोजन कार्यालय खैराबाद सीतापुर
173731/05/201931/05/2019झांसीक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय परिसर झॉसी
172230/05/201930/05/2019सहारनपुरक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय‚ दिल्ली रोड‚ सहारनपुर
172330/05/201930/05/2019बुलन्दशहरDISTRICT EMPLOYMENT OFFICE, NEAR VIKAS BHAWAN, BULANDSHAHR
172630/05/201930/05/2019गोण्डाक्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय सिविल लाईन गोण्डा
172930/05/201930/05/2019बस्तीEmployment office campus basti
173630/05/201930/05/2019बरेलीREGIONAL EMPLOYMET OFFICE STATION ROAD CIVIL LINE BAREILLY
172429/05/201929/05/2019गोरखपुरRegional Employment Office Gorakhpur Near- Kachari Bus Stand
172529/05/201929/05/2019संत कबीर नगरजिला सेेवायोजन कार्यालय‚ कलेक्टेेट परिसर‚ संत कबीर नगर
172729/05/201929/05/2019उन्नावजिेला सेवायोजन कार्यालय आई०टी०आई० परिसर उन्नाव
172828/05/201928/05/2019कानपुर नगरREGIONAL EMPLOYMENT EXCHANGE,G.T.ROAD KANPUR
173528/05/201928/05/2019लखनऊRegional Employment Exchange Old LDA Building Lalbagh Lucknow
173104/06/201904/06/2019गाजियाबादजिला सेवायोजन कार्यालय / एम० सी ० सी ० गाजियाबाद, कचहरी परिसर राज नगर गाजियाबाद

लोकसभा चुनाव में किसकी जीत थी सबसे बड़ी और किसकी सबसे छोटी

लोकसभा चुनाव बॉलीवुड हस्तियों का प्रदर्शन:-

इस बार के लोकसभा चुनावों से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा | लोकसभा चुनाव 2019 में जहाँ कई बड़ी हस्तियों ने बड़े राजनीतिक दलों के साथ राजनीतिक पदार्पण किया | वहीं कुछ बॉलीवुड हस्तियां जो पहले से राजनीति में कदम रख चुकी हैं वे अपने प्रसंशकों की मदद से अपनी पार्टी को फायदा पहुंचाने और अपने प्रतिद्वंदी को हराने की जी तोड़ मेहनत कर रही हैं |

लोकसभा चुनाव 2019 से राजनीतिक पदार्पण करने वाली बॉलीवुड (Bollywood Stars result Election 2019) हस्तियों में सबसे चर्चित नाम था सनी देओल (Sunny Deol) का जिन्हें भाजपा ने पंजाब के गुरदासपुर से सीट दी थी | वहीं दूसरा नाम था उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) | जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र में उत्तर- मुंबई से सीट दी थी |

also Read:- 12 पूर्व मुख्यमंत्री जो मोदी लहर के आगे टिक न सके

वहीं प्रकाश राज (Prakash Raj) ने मध्य-कर्नाटक से निर्दलीय चुनाव लड़ा | इसके अलावा सत्रुघन सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सीट दी थी | आइये देखते हैं लोकसभा 2019 के चुनावों में इन मशहूर हस्तियों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में कैसा प्रदर्शन किया | इन लोकसभा सितारों में किसकी जीत थी सबसे बड़ी और किसकी सबसे छोटी |

बॉलीवुड हस्तियों की जीत का अंतर :-

बॉलीवुड हस्तियांपार्टी का नामचुनाव क्षेत्रनतीजाजीत का अंतर
स्मृति ईरानीभाजपाअमेठी (उत्तर प्रदेश)विजेता55,120 वोट
सनी देओलभाजपागुरदासपुर (पंजाब)विजेता82,459 वोट
उर्मिला मातोंडकर कांग्रेसउत्तर- मुंबई (महाराष्ट्र)पराजित4,65,247 वोट
नुसरत जहानAll India Trinamool Congressबसीरहाट (पश्चिम बंगाल)विजेता3,50,000 वोट
मिमी चक्रबोर्तीAll India Trinamool Congressजादवपुर (पश्चिम बंगाल)विजेता2,90,000 वोट
प्रकाश राजनिर्दलीयमध्य-कर्नाटक (कर्नाटक)पराजित28,906 वोट
सत्रुघन सिन्हाकांग्रेसपटना साहिब (बिहार)पराजित2,84,657 वोट
हेमा मालिनीभाजपामथुरा (उत्तर प्रदेश)विजेता2,93,471 वोट
जयाप्रदाभाजपारामपुर (उत्तर प्रदेश)पराजित1,09,997 वोट
रवि किशनभाजपागोरखपुर (उत्तर प्रदेश)विजेता3,01,664 वोट
दिनेश लाल यादव निरहुआभाजपाआजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)पराजित2,59,874 वोट
हंस राज हंसभाजपाउत्तर पश्चिम दिल्ली (दिल्ली)विजेता5,53,897 वोट
मनोज तिवारीभाजपाउत्तर पूर्व दिल्ली (दिल्ली)विजेता66,000 वोट
मूनमून सेनAll India Trinamool Congressआसनसोल (पश्चिम बंगाल)पराजित1,97,637 वोट
बाबुल सुप्रियोभाजपाआसनसोल (पश्चिम बंगाल)विजेता1,97,637 वोट
निखिल कुमारस्वामी JDSमांड्या (कर्नाटक)पराजित1,28,725 वोट
सुमलाथानिर्दलीयमांड्या (कर्नाटक)विजेता 1,28,725 वोट
किरण खेर भाजपाचंडीगढ़विजेता46,970 वोट

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

Uttar Pradesh Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना:-

उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के नागरिकों के लिए राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना (Uttar Pradesh Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana) शुरू की है | इस योजना के तहत राज्य में किसी परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाने पर राज्य सरकार उसके परिवार को वित्तीय सहायता प्रदान करेगी | उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना को राज्य में सफलतापूर्वक कार्यान्वयित करने की जिम्मेदारी राज्य के समाज कल्याण विभाग को सौंपी गई है |

राज्य में बढ़ती दुर्घटना और आपराधिक घटनाओं जिसमें लोगों की अकाल मृत्यु हो जाती है को देखते हुए राज्य सरकार ने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना (Uttar Pradesh Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana) को शुरू किया है | इस योजना को शुरू करने का मुख्य कारण यह है कि राज्य में अभी भी बहुत से ऐसे परिवार में जिनमें सिर्फ एक व्यक्ति ही पूरे परिवार का पालन-पोषण करता है |

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना 2019 ( Uttar Pradesh Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana 2019) में मुखिया की मौत होने पर दी जाने वाली वित्तीय सहायता राशि 30,000 रूपये है | इस योजना का लाभ केवल उन्हीं परिवारों को दिया जाएगा जिनके मुखिया की आयु 18 से 60 वर्ष के मध्य हो |

इसके अलावा सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस योजना का लाभ अब तक बहुत से परिवारों को दिया जा चुका है और आगे भी बहुत से परिवारों को यह उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना 2019 ( Uttar Pradesh Mukhyamantri Parivarik Labh Yojana 2019) लाभान्वित करेगी |

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को उत्तर प्रदेश सरकार के समाज कल्याण विभाग के पोर्टल http://nfbs.upsdc.gov.in/ पर जाना होगा |
  • इसके पश्चात Homepage पर “नया पंजीकरण” के विकल्प पर क्लिक करना होगा |
  • जिसके पश्चात आपके सामने राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना आर्थिक सहायता आवेदन पत्र खुल जाएगा |
  • आर्थिक सहायता (अनुदान) पत्र में पूछी गई जानकारी सही से भरने के बाद नीचे दिये गए “Submit” बटन पर क्लिक करें |
  • इसके अलावा आवेदक ऑनलाइन पंजीकरण करने के पश्चात अपनी आवेदन की स्थिति ऑनलाइन भी देख सकते हैं |

ऑनलाइन आवेदन की स्थिति देखने के लिए यहाँ क्लिक करें

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लिए पात्रता मानदंड:-

  • आवेदनकर्ता को गरीबी रेखा से नीचे के परिवार (Below Poverty Line – BPL) से संबंध रखना चाहिए |
  • परिवार के मुखिया जिसकी मृत्यु हुई है उसकी आयु 18 से 60 वर्षों के मध्य होनी चाहिए |
  • शहरी परिवारों की पारिवारिक आय 56,000 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए |
  • ग्रामीण परिवारों की पारिवारिक आय 46,000 रूपये से अधिक नहीं होनी चाहिए |

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • आवेदनकर्ता की Passport Size Photo
  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • परिवार के मुखिया जिसकी मृत्यु हुई है उसे उत्तर प्रदेश का मूल निवासी होना चाहिए |
  • आय प्रमाण पत्र (Income Certificate)
  • मृत्यु प्रमाण-पत्र (Death Certificate)
  • बचत बैंक खाता |

Amit Shah BJP की जीत के पीछे का बाहुबली

Amit Shah स्टॉक ब्रोकर से बीजेपी के अध्यक्ष बनने तक का सफर

नए राजनीतिक युग के चाणक्य कहे जाने वाले भाजपा के तेजस्वी नेता Amit Saha का जन्म 22 अक्टूबर 1964 को मुंबई में एक बड़े गुजराती परिवार में हुआ था, इनका पूरा नाम अमित अनिलचंद्र शाह hai। इनके पिता का नाम अनिल चंद्र शाह और माता का नाम कुसुम बेन था। अमित शाह के पिता PVC पाइप का बिजनेस करते थे। मुंबई में जन्मे अमित शाह 16 वर्ष की आयु तक अपने पैतृक गांव मान्सा में ही रहे और वहीं पर स्कूली शिक्षा भी प्राप्त की।

शुरुआती पढ़ाई के बाद बॉयोकेमिस्ट्री की पढ़ाई के लिए वे अहमदाबाद आए, जहां से उन्होने बॉयोकेमिस्ट्री में बीएससी की, उसके बाद अपने पिता का बिजनेस संभालने में जुट गए। इसके साथ ही वे स्टॉक ब्रोकिंग का भी काम करने लगे। इनकी पत्नी का नाम सोनल शाह है, और इनका एक बेटा है जिसका नाम जय शाह है।

अमित शाह ने 14 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ गए थे. RSS में शामिल होने के बाद अमित शाह ने संघ की विद्यार्थी शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) के लिए चार वर्ष तक कार्य किया। उसी अवधी में भाजपा, संघ की राजनितिक शाखा बन कर उभरी और अमित शाह 1984-85 में पार्टी के सदस्य बने।

सन 1989 में लोकसभा चुनाव हुए जिनमें अमित भाई को गांधीनगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के नेता श्री लाल कृष्ण आडवाणी जी के चुनाव प्रबंधन का उत्तरदायित्व सौंपा गया । उनका यह गठबंधन ऐसा था जो अगले दो दशक जारी रहने वाला था, Amit Saha आडवाणी जी के लिए 2009 के लोकसभा चुनावों तक चुनावी रणनीति तैयार करते रहे। इसके बाद जब अटल बिहारी बाजपाई जी ने गुजरात से चुनाव लड़ा था तब अमित शाह उनके चुनावी प्रभारी बने थे.

अमित शाह के बारे में कुछ खास बातें.

  • अमित शाह, मोदी के कहने पर हुए थे भाजपा में शामिल।
  • अमित शाह ने अहमदाबाद में एक स्टॉक ब्रोकर और सहकारी बैंक में काम किया।
  • गुजरात में नरेंद्र मोदी की (2002) सरकार के तहत उन्हें संसदीय कार्य, कानून और न्याय सहित कई प्रमुख कार्यों का प्रभार दिया गया।
  • अमित शाह को फर्जी एनकाउंटर आरोप के चलते जाना पड़ा था जेल।
  • अमित शाह शतरंज खेलना पसंद करते हैं और वह गुजरात चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे हैं।
  • अमित शाह 2002 में बनाए गए थे गुजरात के गृहमंत्री।
  • 2014 के लोकसभा चुनाव में यूपी में बड़ी जीत हासिल करने में निभाई थी अहम भूमिका।

भाजपा सरकार गिरने के बाद उपचुनाव में पहली बार Amit Saha का चुनावी रण में पदार्पण हुआ, उन्होंने सरखेज से विधानसभा का चुनाव लड़ा और 25,000 मतों के अंतर से सीट जीतने में सफल रहे| मतदाताओं के विश्वास तथा जनादेश को पुनः प्राप्त करने की उत्कट आवश्यकता का अनुभव करते हुए अमित शाह ने स्वयं को प्रदेश में पार्टी को मजबूत बनाने के लिए समर्पित कर दिया। साथ ही साथ वह विधायक के तौर पर अपना कर्तव्य भी निभाते रहे और 1998 में उन्होंने वही सीट पुनः 1.30 लाख मतों के अंतर से जीती।

राजनीति से हट कर दूसरे क्षेत्रों में भी Amit Saha की नीतियों की बहुतों ने प्रशंसा की। Amit Saha शतरंज के अच्छे खिलाड़ी हैं और 2006 में वह गुजरात स्टेट चैस ऐसोसिएशन के चेयरमैन बने। उन्होंने पायलट प्रोजेक्ट के रूप में अहमदाबाद के सरकारी स्कूलों में शतरंज को शामिल करवाया। एक अध्ययन के अनुसार, इस प्रयोग के परिणामस्वरूप विद्यार्थी ज्यादा सजग बने, उनकी एकाग्रत का स्तर बढ़ा और समस्या सुलझाने की उनकी योग्यताओं में भी सुधार हुआ। वर्ष 2007 में श्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह गुजरात स्टेट क्रिकेट ऐसोसिएशन के क्रमशः चेयरमैन और वाइस-चेयरमैन बने तथा कांग्रेस के 16 साल के प्रभुत्व को समाप्त किया। इस अवधि में अमित शाह अहमदाबाद सेंट्रल बोर्ड ऑफ क्रिकेट के चेयरमैन भी रहे।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व एवं अमित भाई की सुविचारित चुनावी रणनीतियों का ही यह परिणाम था कि बतौर पार्टी अध्यक्ष अमित शाह कार्यकाल के पहले वर्ष में भाजपा ने पांच में से चार विधानसभा चुनावों में विजय प्राप्त की। महाराष्ट्र, झारखंड व हरियाणा में पार्टी के मुख्यमंत्री बने तथा जम्मू और कश्मीर में उप मुख्यमन्त्री के पद के साथ भाजपा गठबंधन सरकार का हिस्सा बनी।

2014 और 2019 के लोक सभा चुनाव में अमित शाह का बहोत बड़ा योगदान रहा है. अमित शाह में बीजेपी के लिए बहोत रड़नीतियाँ बनाई थी, जिसकी वजह से नरेंद्र मोदी दो बार प्रधानमंत्री बनने में सफल रहे. और 2019 में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी l

लोकसभा चुनाव में बॉलीवुड की बड़ी हस्तियों का क्या रहा result?

Bollywood Stars result Election 2019:-

इस बार के लोकसभा चुनावों से बॉलीवुड भी अछूता नहीं रहा | लोकसभा चुनाव 2019 में जहाँ कई बड़ी हस्तियों ने बड़े राजनीतिक दलों के साथ राजनीतिक पदार्पण किया | वहीं कुछ बॉलीवुड हस्तियां जो पहले से राजनीति में कदम रख चुकी हैं वे अपने प्रसंशकों की मदद से अपनी पार्टी को फायदा पहुंचाने और अपने प्रतिद्वंदी को हराने की जी तोड़ मेहनत कर रही हैं |

लोकसभा चुनाव 2019 से राजनीतिक पदार्पण करने वाली बॉलीवुड (Bollywood Stars result Election 2019) हस्तियों में सबसे चर्चित नाम था सनी देओल (Sunny Deol) का जिन्हें भाजपा ने पंजाब के गुरदासपुर से सीट दी थी | वहीं दूसरा नाम था उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondkar) | जिन्हें कांग्रेस पार्टी ने महाराष्ट्र में उत्तर- मुंबई से सीट दी थी |

also Read:- 12 पूर्व मुख्यमंत्री जो मोदी लहर के आगे टिक न सके

वहीं प्रकाश राज (Prakash Raj) ने मध्य-कर्नाटक से निर्दलीय चुनाव लड़ा | इसके अलावा सत्रुघन सिन्हा की पत्नी पूनम सिन्हा (Poonam Sinha) समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ से सीट दी थी | आइये देखते हैं लोकसभा 2019 के चुनावों में इन मशहूर हस्तियों ने अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में कैसा प्रदर्शन किया | कौन जीता कौन हारा |

Bollywood Star results in General Election 2019:-

बॉलीवुड हस्तियांपार्टी का नामचुनाव क्षेत्रनतीजा
स्मृति ईरानीभाजपाअमेठी (उत्तर प्रदेश)विजेता
सनी देओलभाजपागुरदासपुर (पंजाब)विजेता
उर्मिला मातोंडकर कांग्रेसउत्तर- मुंबई (महाराष्ट्र)पराजित
नुसरत जहानAll India Trinamool Congressबसीरहाट (पश्चिम बंगाल)विजेता
मिमी चक्रबोर्तीAll India Trinamool Congressजादवपुर (पश्चिम बंगाल)विजेता
प्रकाश राजनिर्दलीयमध्य-कर्नाटक (कर्नाटक)पराजित
सत्रुघन सिन्हाकांग्रेसपटना साहिब (बिहार)पराजित
हेमा मालिनीभाजपामथुरा (उत्तर प्रदेश)विजेता
जयाप्रदाभाजपारामपुर (उत्तर प्रदेश)पराजित
रवि किशनभाजपागोरखपुर (उत्तर प्रदेश)विजेता
दिनेश लाल यादव निरहुआभाजपाआजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)पराजित
हंस राज हंसभाजपाउत्तर पश्चिम दिल्ली (दिल्ली)विजेता
मनोज तिवारीभाजपाउत्तर पूर्व दिल्ली (दिल्ली)विजेता
मूनमून सेनAll India Trinamool Congressआसनसोल (पश्चिम बंगाल)पराजित
बाबुल सुप्रियोभाजपाआसनसोल (पश्चिम बंगाल)विजेता
निखिल कुमारस्वामी JDSमांड्या (कर्नाटक)पराजित
सुमलाथानिर्दलीयमांड्या (कर्नाटक)विजेता
किरण खेर भाजपाचंडीगढ़विजेता