Home Blog Page 186

छत्तीसगढ भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीयन हेतु पात्रता/प्रक्रिया

CG BHAVAN EVAM ANYA SANNIRMAN KARMKAR KALYAN MANDAL APPLICATION ELIGIBILITY AND PROCESS

1. पंजीयन हेतु कलर पासपोर्ट फोटो, 90 दिवस निर्माण कार्य करने संबंधित नियोजक ,ठेकेदार अथवा पंजीकृत निर्माण मजदूर संघ व्दारा जारी प्रमाण पत्र को स्केन कर संलग्न करना अनिवार्य ।
2. आयु सीमा 18 से 60 वर्ष हो आयु प्रमाण पत्र के रूप में आधार कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, अंकसूची, अथवा जन्म प्रमाण पत्र स्केन कर संलग्न करना अनिवार्य ।
3. स्वयं एवं परिवार के सदस्यों के स्थायी एवं अस्थायी पता हेतु राशन कार्ड  स्कैन कर संलग्न करना अनिवार्य ।
4. मोबाईल नम्बर एवं बैंक खाता नंबर अनिवार्य।
5. मनरेगा श्रमिकों को 50 दिवस कार्य हेतु जॉब कार्ड।
6. उपरोक्त कार्यवाही पूर्ण करने के पश्चात श्रमिक को उसके व्दारा दिये गये मोबाईल नम्बर पर सूचना प्राप्त होने के पश्चात संबंधित जिले के श्रम कार्यालय में सम्पर्क करना होगा।
7. पंजीयन शुल्क के रूप में 10 रू.।
8. श्रमिक पंजीयन अथवा योजनाओं के अंतर्गत लाभ हेतु जिले में स्थित श्रम विभाग के कार्यालय से भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
9.पंजीयन निराकरण- आवेदन प्राप्ति के 45 दिवस के भीतर श्रमिक पंजीयन आवेदन का निराकरण किया जायेगा|

कार्य का प्रवर्ग

1पत्थर काटने, पत्थर तोड़ने एवं पत्थर पीसने वाले
2राजमिस्त्री (मैसन) या ईंटों पर रद्दा करने वाले
3बढ़ई (कारपेंटर), लकडी की सामाग्रियों में पेंटिग एवं वार्निशिंग करने वाले कर्मकार
4पुताई करने वाले (पेंटर)
5फिटर या बार बेंडर
6सड़क के पाइप मरम्मत कार्य में लगे प्लम्बर, नाली निर्माण एवं नल संबंधी कार्य करने वाले कर्मकार
7इलेक्ट्रीशियन, विधुत वायरिंग, वितरण एवं पैनल फिटिंग संबंधी कार्य करने वाले कर्मकार
8मैकेनिक
9कुऎं खोदने वाले
10वेल्डिंग करने वाले
11मुख्य मजदूर
12मजदूर (रेजा, कुली)
13स्प्रेमेन या मिक्सरमेन (सड़क बनाने में लगे हुये)
14लकड़ी या पत्थर पैक करने वाले
15कुएं में गाद (तलछट) हटाने वाले गोताखोर
16हथौड़ा चलाने वाले
17छप्पर डालने वाले
18लोहार
19लकड़ी चीरने वाले
20कॉलकर
21मिश्रण करने वाले (कांक्रीट मिक्सर मशीन चलाने वाले सहित)
22पंप आपरेटर
23मिक्सर चलाने वाले
24रोलर चालक
25बड़े यांत्रिक कार्य जैसे – भारी मशीनरी, पुल का कार्य आदि में लगे खलासी
26चौकीदार एवं सिक्योरिटी गार्ड
27मोजाइक पॉलिश करने वाले
28सुरंग कर्मकार
29संगमरमर/ कड़प्पा पत्थर, मारबल, स्लैब कटिंग, पॉलिश एवं टाईल्स संबंधी कार्य करने वाले कर्मकार
30सड़क कर्मकार
31चट्टान तोड़ने वाले या खनि कर्मकार
32सन्निर्माण कार्य से जुडे मिट्टी का कार्य करने वाले
33चूना बनाने की क्रिया में लगे कर्मकार
34बाढ़ कटाव रोधी कार्य में लगे कर्मकार
35बांध, पुल, सड़क या किसी भवन सन्निर्माण प्रक्रिया में नियोजन में लगे कोइ अन्य प्रवर्ग के कर्मकार
36ईट भट्ठा, खपरा, फ्लाई ऎश , टाईल्स मजदूर
37पंडाल सन्निर्माण में लगे कर्मकार
38बंसोड
39कुम्हार
40सीमेंट पोल,सीमेंट की जाली, गमले,पाईप,टंकी आदि बनाने वाले कर्मकार
41रेंत या गिट्टी मजदूर
42निर्माण में अग्निशमन संयंत्र लगाने वाले श्रमिक
43एयर कण्डीशनर, शीतलीकरण, वाष्पीकरण यंत्र तथा गीजर जैसे उपकरणो की फिटिंग / मरम्मत करने वाले कर्मकार
44लोहे के ग्रिल, खिडकियां, दरवाजे बनाने व लगाने वाले कर्मकार
45भवनों में कारपेंट का काम करने वाले कर्मकार
46लिफ्ट एवं एस्केलेटर लगाने तथा रखरखाव करने वाले कर्मकार
47सोलर पैनल निर्माण करने वाले, लगाने/मरम्मत करने वाले कर्मकार
48माड्यूलर किचन निर्माण करने वाले / लगाने वाले कर्मकार
49पी.ओ.पी. का कार्य करने वाले, फॉल्स सीलिंग, लाईटिंग जैसे आंतरिक साज-सज्जा संबंधी कार्य करने वाले कर्मकार
50सेंट्रिंग कर्मकार
51सुरक्षा दरवाजे, सुरक्षा यंत्र लगाने वाले एवं बनाने वाले कर्मकार
52जल संरक्षण (Water Harvesting) से संबंधित कार्य करने वाले कर्मकार
53कॉच एवं ग्लास पैनल्स की कटिंग करने और लगाने संबंधी कार्य करने वाले कर्मकार
54खेल मैंदान, स्वीमिंग पुल, गोल्फ कोर्स जैसे मनोरंजन स्थल का निर्माण करने वाले कर्मकार
55बस स्टॉप, डिपो,स्टैण्ड, रोड सिगनल, संकेतक (साईन बोर्ड) एवं इनसे संबंधित निर्माण करने तथा लगाने वाले कर्मकार
56फौव्वारा निर्माण करने एवं लगाने वाले कर्मकार
57सार्वजनिक उघान, फुटपाथ निर्माण, लैण्ड स्कैपिंग संबंधी कार्य करने वाले कर्मकार
58निर्माण कार्य में लगने वाले सामग्री रेत, ईट, गिट्टी , मुरुम, आदि की आपूर्ति करने वाले वाहन के वाहन चालक
59मलबा/कचरा हटाने वाले कर्मकार
60रेट, मुरुम, गिट्टी, सीमेंट तथा ईट को स्थल से निकालने वाले एवं लोडिंग एवं अनलोडिंग करने वाले कर्मकार

उत्तरप्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल पर गेहूँ बेचने के लिए जरूरी बातों का ध्यान रखें ?

उत्तरप्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल:-

उत्तर प्रदेश सरकार ने रबी सीजन फसल 2020-21 गेहूं की खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू कर दिये हैं | उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को 20 अप्रैल 2020 से अपनी फसल काटने और मंडियों में बेचने के लिए सक्षम बनाने के लिए छूट प्रदान की है | जो भी लोग अपनी फसल को राज्य सरकार को बेचना चाहते हैं वो किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और अपनी रबी की फसल (गेहूं) को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकारी एजेंसियों को बेच सकते हैं |

देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन को देखते हुए गेहूं खरीद के विशेष इंतजाम किए गए हैं | उत्तर प्रदेश में गेहूं की खरीद 15 मई तक की जाएगी | राज्य सरकार ने सभी किसान भाइयों से अपील करी है की ई-उपार्जन पोर्टल पर गेहूँ खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा ले और अपना टोकन प्राप्त कर लें और सभी से यह भी अनुरोध किया की केवल उसी दिन मंडी आए जिस दिन का उनके पास टोकन है |

मंडियों में अपनी उपज को ले जाने से पहले सभी इच्छुक किसानों को उत्तर प्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा कर टोकन प्राप्त करना होगा जिससे की जब उसकी बारी आए तभी वह मंडी में जाये | उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2020-21 के लिए प्रदेशभर में गेहूं की खरीद के लिए 5500 खरीद केंद्र बनाए हैं | इस साल 55 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का टारगेट रखा गया है और गेहूं की खरीद 1925 रुपये / क्विंटल के न्यूनतम समर्थन (MSP) मूल्य पर रखी है |

उत्तरप्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल

उत्तरप्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल पर गेहूँ बेचने के लिए जरूरी बातें:-

  • रजिस्ट्रेशन में गेहूं के खेत का विवरण देना जरूरी है |
  • खेत के विवरण में खतौनी/खसरा संख्या, गेहूं का रकबा भरना जरूरी है |
  • आधार कार्ड, बैंक पास बुक व राजस्व अभिलेखों का सही विवरण दर्ज करें |
  • रजिस्ट्रेशन होने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और उसका प्रिंट जरूर ले लें |
  • मोबाइल नंबर देकर रजिस्ट्रेशन ड्राफ्ट फिर से प्रिंट किया जा सकता है |
  • मोबाइल नंबर देकर रजिस्ट्रेशन में संशोधन किया जा सकता है |
  • क्योंकि एक बार लॉक होने के बाद उसमें कोई सुधार नहीं हो सकता है |
  • जब तक आवेदन लॉक नहीं किया जाता है, रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जायेगा |
  • मोबाइल नंबर पर रजिस्ट्रेशन की पूरी जानकारी भेजी जाएगी |
  • 100 क्विंटल से अधिक गेहूं की बिक्री के लिए एसडीएम से सत्यापन कराया जायेगा |
  • गेहूं बेचने के बाद केन्द्र प्रभारी से पावती पत्र अवश्य प्राप्त कर ले |

किसान पंजीकरण टोल फ्री नंबर
1800-1800-150

किसान पंजीकरण हेल्पलाइन नंबर
0522-2288906

उत्तरप्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल पर गेहूँ खरीद हेतु किसान ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें?

उत्तरप्रदेश गेहूँ खरीद हेतु ऑनलाइन पंजीकरण :-

उत्तरप्रदेश गेहूँ खरीद हेतु ऑनलाइन पंजीकरण– त्तर प्रदेश सरकार ने रबी सीजन फसल 2020-21 गेहूं की खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू कर दिये हैं | उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को 20 अप्रैल 2020 से अपनी फसल काटने और मंडियों में बेचने के लिए सक्षम बनाने के लिए छूट प्रदान की है | जो भी लोग अपनी फसल को राज्य सरकार को बेचना चाहते हैं वो किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और अपनी रबी की फसल (गेहूं) को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकारी एजेंसियों को बेच सकते हैं |

देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन को देखते हुए गेहूं खरीद के विशेष इंतजाम किए गए हैं | उत्तर प्रदेश में गेहूं की खरीद 15 मई तक की जाएगी | राज्य सरकार ने सभी किसान भाइयों से अपील करी है की ई-उपार्जन पोर्टल पर गेहूँ खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा ले और अपना टोकन प्राप्त कर लें और सभी से यह भी अनुरोध किया की केवल उसी दिन मंडी आए जिस दिन का उनके पास टोकन है |

मंडियों में अपनी उपज को ले जाने से पहले सभी इच्छुक किसानों को उत्तर प्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा कर टोकन प्राप्त करना होगा जिससे की जब उसकी बारी आए तभी वह मंडी में जाये | उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2020-21 के लिए प्रदेशभर में गेहूं की खरीद के लिए 5500 खरीद केंद्र बनाए हैं | इस साल 55 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का टारगेट रखा गया है और गेहूं की खरीद 1925 रुपये / क्विंटल के न्यूनतम समर्थन (MSP) मूल्य पर रखी है |

उत्तर प्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया:-

  • इच्छुक किसानों को सबसे पहले Food and Civil Supplies Department UP e- Procurement System के आधिकारिक पोर्टल https://eproc.up.gov.in/Uparjan/Home_Reg.aspx पर जाना होगा |
  • Homepage पर “गेहूँ खरीद हेतु किसान पंजीकरण” पर करना है | (उत्तरप्रदेश गेहूँ खरीद हेतु ऑनलाइन पंजीकरण)
उत्तरप्रदेश गेहूँ खरीद हेतु ऑनलाइन पंजीकरण
  • क्लिक करने के बाद 6 step खुल जाएंगे जिन्हे आपको एक के बाद एक भरना है | Direct Link: https://eproc.up.gov.in/wheat/Uparjan/FarmerReg_New.aspx
  • ऊपर दिये डाइरैक्ट लिंक पर क्लिक करने के बाद आप सीधा किसान ऑनलाइन पंजीकरण के section में पहुंच जाओगे जहां पर अपना मोबाइल नंबर डाल कर “आगे बढ़े” के बटन पर क्लिक करना है |
Uttar Pradesh Wheat E Procurement Online Registration
उत्तरप्रदेश गेहूँ खरीद हेतु ऑनलाइन पंजीकरण
  • जिसके बाद रबी फसल (गेहूं खरीद) के लिए किसान ऑनलाइन पंजीकरण प्रपत्र / फॉर्म खुल जाएगा जैसा नीचे इमेज में दिखाया गया है |
UP Farmers Registration Online Apply Form
  • यहाँ पर किसान का नाम, पता, मोबाइल नंबर, आधार कार्ड नंबर, पिता, पति का नाम, तहसील, जनपद आदि को भरना है और “पंजीकरण करें” के बटन पर क्लिक करना हैं |

उत्तर प्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल पर किसान पंजीकरण संसोधन:-

अगर किसी भी आवेदक द्वारा गेहूं खरीद के लिए पंजीकरण फॉर्म भरते समय किसी भी तरह की गलत जानकारी भर गई है तो वे स्टेप 4. पंजीकरण संशोधन पर जा सकते हैं:

UP Kisan Panjikaran Correction Form
उत्तरप्रदेश गेहूँ खरीद हेतु ऑनलाइन पंजीकरण

अपने किसान ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म को का ड्राफ्ट बनाने के लिए आवेदन स्टेप 3. पंजीकरण ड्राफ्ट पर जा सकते हैं और आगे के लिए अपना रजिस्ट्रेशन सुरक्षित करके रख सकते हैं:

UP Online Farmer Registration Format Print

किसान पंजीकरण टोल फ्री नंबर
1800-1800-150

किसान पंजीकरण हेल्पलाइन नंबर
0522-2288906

उत्तरप्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल पर गेहूँ खरीद हेतु ऑनलाइन टोकन कैसे प्राप्त करें?

उत्तरप्रदेश ई-उपार्जन ऑनलाइन टोकन:-

उत्तरप्रदेश ई-उपार्जन ऑनलाइन टोकन– उत्तर प्रदेश सरकार ने रबी सीजन फसल 2020-21 गेहूं की खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल से शुरू कर दिये हैं | उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को 20 अप्रैल 2020 से अपनी फसल काटने और मंडियों में बेचने के लिए सक्षम बनाने के लिए छूट प्रदान की है | जो भी लोग अपनी फसल को राज्य सरकार को बेचना चाहते हैं वो किसान ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं और अपनी रबी की फसल (गेहूं) को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर सरकारी एजेंसियों को बेच सकते हैं |

देश में कोरोना वायरस लॉकडाउन को देखते हुए गेहूं खरीद के विशेष इंतजाम किए गए हैं | उत्तर प्रदेश में गेहूं की खरीद 15 मई तक की जाएगी | राज्य सरकार ने सभी किसान भाइयों से अपील करी है की ई-उपार्जन पोर्टल पर गेहूँ खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण करा ले और अपना टोकन प्राप्त कर लें और सभी से यह भी अनुरोध किया की केवल उसी दिन मंडी आए जिस दिन का उनके पास टोकन है |

मंडियों में अपनी उपज को ले जाने से पहले सभी इच्छुक किसानों को उत्तर प्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा कर टोकन प्राप्त करना होगा जिससे की जब उसकी बारी आए तभी वह मंडी में जाये | उत्तर प्रदेश सरकार ने साल 2020-21 के लिए प्रदेशभर में गेहूं की खरीद के लिए 5500 खरीद केंद्र बनाए हैं | इस साल 55 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद का टारगेट रखा गया है और गेहूं की खरीद 1925 रुपये / क्विंटल के न्यूनतम समर्थन (MSP) मूल्य पर रखी है |

उत्तरप्रदेश ई-उपार्जन पोर्टल पर किसान पंजीकरण फॉर्म कैसे प्रिंट करें:-

इस स्टेप में किसान अपने द्वारा भरे गए ऑनलाइन आवेदन पत्र को प्रिंट कर सकता है जिससे वह प्रिंट एक तरीके से किसान के लिए रेफरेंस की तरह काम करेगा। इसके लिए आवेदक को स्टेप 6. पंजीकरण फाइनल प्रिंट के सेक्शन में जाना होगा यहाँ पर मोबाइल नंबर डाल कर आगे बढ़े के बटन पर क्लिक करना होगा जिसके बाद पूर्ण रूप से भरा हुआ प्रपत्र खुल जाएगा जिसको आप प्रिंट या सेव कर सकते हैं।

उत्तरप्रदेश ई-उपार्जन ऑनलाइन टोकन

ई-उपार्जन गेहूँ खरीद हेतु ऑनलाइन टोकन रजिस्ट्रेशन:-

रबी फसल (गेहूँ खरीद) हेतु ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म भरने के बाद किसान भाई को अपनी फसल को मंडी में किस दिन कितने बजे लेकर जाना है इसके लिए मंडी टोकन बनाना होगा जिसके लिए पहले सारे स्टेप्स 1 से 6 तक पूरे करने होंगे। जिसके बाद आखिरी स्टेप पर जाना होगा:

  • यहाँ पर “किसान पंजीयन आईo डीo अथवा मोबाइल न०:” और “कैप्चा अंकित करें” भर कर ‘आगे बढ़े’ के बटन पर क्लिक करना है।
  • जिसके बाद रबी फसल (गेहूं खरीद) हेतु ऑनलाइन टोकन पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।

यह क्रय हेतु टोकन किसान को उसके मोबाइल नंबर पर भी प्राप्त होंगा जिसमें उपज को लेकर जाने का दिन और समय दोनों अंकित होंगे। (उत्तरप्रदेश ई-उपार्जन ऑनलाइन टोकन)

उत्तर प्रदेश में तय टारगेट 55 लाख मीट्रिक टन गेहूं में से 15 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा करी जाएगी और बाकी के गेहूं की खरीद सरकार की विभिन्न एजेंसियों द्वारा की जाएगी |

किसान पंजीकरण टोल फ्री नंबर
1800-1800-150

किसान पंजीकरण हेल्पलाइन नंबर
0522-2288906

India Corona Warriors Portal: देश भर के Corona Warriors की सूची की जांच करें |

India Corona Warriors Portal:-

केंद्र सरकार ने https://covidwarriors.gov.in/ पर India Corona Warriors Portal की शुरुआत की है | यह स्वास्थ्य देखभाल कार्यकर्ताओं (Health Care Workers) और स्वयंसेवकों (Volunteers) का एक मास्टर डेटाबेस है जो COVID-19 महामारी के साथ लड़ाई में अग्रिम पंक्ति में हैं | भारत में कुल 1.24 करोड़ कोरोना वॉरियर्स हैं जो कोरोनावायरस प्रसार से निपट रहे हैं | लोग अब पूरी अस्पताल सूची, राज्य नोडल अधिकारियों की सूची, जिला नोडल अधिकारियों की सूची और संगठन वार Covid Warriors Data की जांच कर सकते हैं |

नया India Corona Warriors Portal स्थानीय प्रशासन और राज्य सरकारों को COVID-19 से प्रभावी ढंग से निपटने में मदद करेगा | सभी सीओवीआईडी ​​योद्धा 3 प्रकार की गतिविधियों में शामिल हैं, जैसे कि social distancing, रोकथाम क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति और क्षेत्र निगरानी उपचारात्मक घटक |

लोग अब India Corona Warriors Portal के माध्यम से Aarogya Setu App डाउनलोड कर सकते हैं और iGot Portal का उपयोग कर सकते हैं | कोरोना योद्धाओं का विवरण जो COVID-19 प्रबंधन प्रयासों में योगदान कर सकते हैं, पोर्टल पर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए उपलब्ध हैं |

Corona Warriors सूची की जाँच करें:-

यहाँ नया India Corona Warriors Portal है जिसे सीधे लिंक https://covidwarriors.gov.in/ का उपयोग करके एक्सेस किया जा सकता है | यहां लोग पूरे भारत और राज्यवार कोरोना योद्धाओं की सूची देख सकते हैं और वर्तमान में काम कर रहे पूरे देश के संगठन वार COVID Warriors की जाँच कर सकते हैं |

  • सबसे पहले आवेदकों को COVID-19 वारियर्स के आधिकारिक पोर्टल https://covidwarriors.gov.in/ पर जाएं |
India Corona Warriors Portal
  • Homepage पर, लोग राज्य नाम या अखिल भारतीय डेटा का चयन करके अखिल भारतीय और राज्य वार Covid warriors data की जाँच कर सकते हैं |
  • यदि आप “All India Data” विकल्प चुनते हैं, तो कोरोना वारियर्स डेटा पूरा हो जाएगा | हालाँकि, यदि आप राज्य का नाम चुनते हैं, तो उस विशेष राज्य का कोरोना वारियर्स डेटाबेस खुल जाएगा |
India Corona Warriors Portal

All India Organization Wise Covid Warriors Data:-

कुल 1,24,85,659 कोरोना वारियर्स हैं, जो विभिन्न संगठनों में काम कर रहे हैं |

Name of the OrganizationTotal Number of Corona Warriors
MBBS doctors927000
MBBS Students153656
Nurses1748363
Dentists217000
Pharmacists1125222
AYUSH832445
CPSEs Hospitals201
ESIC Hospitals49
Railway Hospitals50
Defence Hospitals13
Port Hospitals12
LAB volunteers43736
Ex-Servicemen179918
NYKS1486065
NSS1367600
NCC46175
PMKVY – Trained Health Professionals108189
Trained Healthcare Workers under DAY NULM45385
Trained Workers under DDU GKY43944
Psycho Social Care116346
Panchayat Secretary237917
Gram Rozgaar Sewak172959
ASHA1007045
Anganwadi2543113
Veterinary Doctors and Para Vet83256
Aallied and healthcare professionals0

COVID वारियर्स पोर्टल Arogya Setu App डाउनलोड करें:-

इसके अलावा, कहीं भी और कभी भी प्रशिक्षण देने के लिए COVID Warriors database portal पर iGOT पोर्टल का उपयोग करने के लिए लिंक भी मौजूद है | यह किसी भी उपकरण से सुलभ है और इस पोर्टल पर 14 पाठ्यक्रम, 53 मॉड्यूल, 113 वीडियो और 29 प्रशिक्षण दस्तावेज उपलब्ध हैं | केवल 2 सप्ताह की अवधि में 1.31 लाख उपयोगकर्ता हैं |

छत्तीसगढ भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीयन की स्थिति कैसे जानें

CG BHAVAN EVAM ANYA SANNIRMAN KARMKAR KALYAN MANDAL APPLICATION STATUS

देश की कुल कार्यशील जनसंख्‍या का लगभग 94% असंगठित श्रमिकों का है। इन श्रमिकों को सुनिश्चित रोजगार, उपयुक्‍त कार्यदशाऐं एवं सामाजिक सुरक्षा का अभाव रहता है । भवन एवं अन्‍य सन्निर्माण कार्यो में लगे श्रमिक जिन्‍हे सामान्‍य बोलचाल में निर्माण मजदूर कहा जाता है, असंगठित श्रमिकों की श्रेणी में आते है। इन श्रमिकों के जोखिमपूर्ण परिस्थितियों मे कार्य करने, अस्‍थाई एवं अनियमित रोजगार, अनिश्चित कार्यावधि, मूलभूत तथा कल्‍याणकारी सुविधाओं के अभाव के कारण इनकी स्थिति अत्‍यंत कमजोर एवं दयनीय होती है। इन परिस्थितियों को दृष्टि गत रखते हुए ही निर्माण श्रमिकों की सामाजिक सुरक्षा हेतु विचार किया गया। इन श्रमिकों के कार्य के विशिष्‍ट स्‍वरूप, शारीरिक एवं सामाजिक सुरक्षा तथा कार्यदशाओं को विनियमित करने की दृष्टि से एक परिपूर्ण अधिनियम की आवश्‍यकता अनुभव की गई और इस प्रकार भवन एवं अन्‍य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन एवं सेवा शर्तो का विनियमन) अधिनियम, 1996 को संसद द्वारा पारित किया गया तथा महामहिम राष्ट्रपति द्वारा दिनांक 19 अगस्‍त 1996 को अभिस्‍वीकृति दी गई। इस प्रकार निर्माण श्रमिकों को उपयुक्‍त कार्यदशाएं, कार्य के दौरान सुरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने की दृष्टि से केन्‍द्र सरकार द्वारा वर्ष 1996 में निम्‍न दो अधिनियम प्रभावशील किए गए –

(1) भवन एवं अन्‍य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन एवं सेवा शर्तो का विनियमन) अधिनियम, 1996

(2) भवन एवं अन्‍य सन्निर्माण कर्मकार कल्‍याण उपकर अधिनियम, 1996

भवन एवं अन्‍य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन एवं सेवा शर्तो का विनियमन) अधिनियम, 1996 के प्रावधानों के परिपालन में छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार (नियोजन एवं सेवा शर्तो का विनियमन) नियम 2008 बनाया गया| इस प्रकार उपरोक्त अधिनियम एवं नियम के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों की सेवा शर्ते तथा उनकी सुरक्षा के संबंध में कल्‍याणकारी योजनाएं संचालित करने का प्रावधान किया गया है। इन कल्‍याणकारी योजनाओं का सनचालन करते हुए निर्माण श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने की दृष्टि से मंडल के गठन का प्रावधान किया गया है । मंडल द्वारा इस अधिनियम के अंतर्गत निर्माण श्रमिकों का पंजीयन कर उन्‍हें विभिन्‍न योजनाओं में देय हितलाभो के माध्‍यम से संरक्षण प्रदाय किया जाता है। इस प्रकार इस अधिनियम एवं नियम के प्रावधानों के परिपालन में राज्‍य शासन द्वारा अधिसूचना क्रमांक एफ 10-1/2006/16, दिनांक 5 सितंबर 2008 के माध्‍यम से छत्‍तीसगढ भवन एवं अन्‍य सन्निर्माण कर्मकार कल्‍याण मंडल का गठन किया गया।

कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीयन की स्थिति कैसे जानें

STEP 1: छत्तीसगढ भवन एंव अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल में पंजीयन की स्थितिजानने की लिए छत्तीसगढ़ सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://cglabour.nic.in/ पर जाएँ | अब मुख्य पृष्ठ में भवन एवं सन्निर्माण मेनू पर क्लिक करें | अब उक्त मेनू में भवन एवं सन्निर्माण सेवाएं सेक्शन में आवेदन की स्थिति जांचने हेतु पंजीयन की स्थिति देखें लिंक पर क्लिक करें

CG BHAVAN EVAM ANYA SANNIRMAN KARMKAR KALYAN MANDAL APPLICATION STATUS

STEP 2: उपरोक्त स्टेप का पालन करने के बाद नए पृष्ठ में अपने जिले का चयन करते हुए आठ अंकों की आवेदन संख्या दर्ज करें और खोजें बटन पर क्लिक करें

CG BHAVAN EVAM ANYA SANNIRMAN KARMKAR KALYAN MANDAL APPLICATION STATUS

महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक योजना के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें

महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक योजना:-

महाराष्ट्र सरकार पंजीकृत निर्माण श्रमिकों में से प्रत्येक को 2,000 रुपये प्रदान करने जा रही है | तदनुसार, सभी निर्माण मजदूर अब महाराष्ट्र भवन और अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (Construction Workers Welfare Board) में पंजीकरण करा सकते हैं | महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक पंजीकरण फॉर्म https://mahabocw.in/ पर ऑनलाइन उपलब्ध है |

निर्माण मजदूरों को 2,000 रुपये प्रदान करने की घोषणा 18 अप्रैल 2020 को की गई है | कोरोनावायरस (COVID-19) लॉकडाउन से प्रभावित लगभग 12 लाख निर्माण श्रमिक लाभान्वित होंगे | इसके अलावा, राज्य सरकार प्रवासी गन्ना श्रमिकों के लिए एक निकासी योजना की भी घोषणा करेगा | सहायता राशि का भुगतान महाबॉक विभाग में पंजीकृत श्रमिकों को उनके बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) मोड के माध्यम से किया जाएगा |

महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट https://mahabocw.in/ पर जाना होगा |
  • Homepage पर, Main menu में मौजूद ‘Workers‘ सेक्शन के तहत “Workers Registration” लिंक पर क्लिक करें |
महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक योजना
  • महाराष्ट्र निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण फॉर्म खोलने के लिए Direct link: https://mahabocw.in/workers-registration/ है |
महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक योजना
  • अपने पात्रता मानदंड, दस्तावेजों की सूची की जाँच करें और महाराष्ट्र भवन और अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड के साथ ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए आगे बढ़ें |
महाराष्ट्र निर्माण श्रमिक योजना
  • इसके पश्चात 2,000 रुपये की सहायता प्राप्त करने के लिए महाबोक निर्माण श्रमिकों के ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें |

महाराष्ट्र निर्माण मजदूर पंजीकरण के लिए पात्रता मानदंड:-

  • एक कार्यकर्ता की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए |
  • एक कार्यकर्ता को पिछले 12 महीनों में 90 दिनों से अधिक काम करना चाहिए |

महाराष्ट्र निर्माण मजदूर पंजीकरण के लिए आवश्यक दस्तावेज:-

  • आयु प्रमाण पत्र
  • 90 दिन काम करने का प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • 3 पासपोर्ट साइज़ फोटो |

पंजीकरण शुल्क 25 / – रुपये और 5 साल की वार्षिक सदस्यता के लिए 60/- रुपये है | कोरोनावायरस (COVID-19) के दौरान राज्य में लॉकडाउन, भवन और अन्य संरचनाएं बंद हैं | निर्माण श्रमिकों को रोज़ रोज़गार नहीं मिलता क्योंकि उनके पास कोई काम नहीं है | ऐसे सभी मजदूरों को दैनिक जीवन की बुनियादी जरूरतों को पूरा करने के लिए कई बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है | सरकार के पास डेवलपर्स से एकत्र किए गए निर्माण उपकर का एक पूल है जब निर्माण श्रमिकों को साइटों पर काम करने की अनुमति दी गई थी | सेस फंड की सहायता के आधार पर श्रमिकों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं लागू की गई हैं, जो बोर्ड के पास जमा है | इस निर्माण श्रमिक सहायता योजना के लिए निधि से लगभग 250 करोड़ रुपये निकाले जाएंगे |

World Earth Day 2020: Best 20 Quotes to Celebrate Earth Day

World Earth Day 2020:

World Earth Day 202022 अप्रैल 2020 दिन बुधवार को पूरा विश्व इस दिन Earth Day की 50वीं वर्षगांठ मनाएगा | आमतौर पर, Earth Day को प्रत्येक वर्ष एक अलग विषय या फोकस का क्षेत्र सौंपा जाता है; इस वर्ष Earth Day की थीम है “Climate Action” | अधिकांश वर्ष, पृथ्वी दिवस की घटनाओं में नदी की सफाई से लेकर आक्रामक निष्कासन तक शामिल होता हैं | इस अप्रैल में हम में से कई के लिए Social Distancing के साथ, Earth Day डिजिटल हो गया है |

पृथ्वी दिवस (बुधवार, 22 अप्रैल) पर इस वर्ष पर्यावरणीय व्याख्यान और फिल्मों की तरह आभासी घटनाओं का आयोजन होगा | बेशक, Social Distancing का मतलब यह नहीं है कि आप बाहर नहीं जा सकते हैं और प्रकृति का आनंद ले सकते हैं, जब तक आप जिम्मेदारी से ऐसा नहीं करते हैं | पहला पृथ्वी दिवस 22 अप्रैल, 1970 को आयोजित किया गया था, जिसका उद्देश्य हमारी प्राकृतिक दुनिया की रक्षा में मानव जाति की भूमिका के बारे में जागरूकता बढ़ाना था | इस तारीख को, 20 मिलियन अमेरिकियों ने सड़क पर उतरकर अधिक पर्यावरण-जागरूक समाज के पक्ष में विरोध किया |(World Earth Day 2020)

Best 20 Quotes on Earth Day:-

Forget not that the earth delights to feel your bare feet, and the winds long to play with your hair.

I felt my lungs inflate with the onrush of scenery—air, mountains, trees, people. I thought, ‘This is what it is to be happy.’

 I believe in God, only I spell it Nature.

When one tugs at a single thing in nature, he finds it attached to the rest of the world.

The earth is what we all have in common.

To see a world in a grain of sand, and a heaven in a wild flower, hold infinity in the palm of your hand, and eternity in an hour.

World Earth Day 2020

There is a pleasure in the pathless woods. There is a rapture on the lonely shore. There is society, where none intrudes by the deep sea, and music in its roar. I love not man the less, but nature more.

The environment, after all, is where we all meet, where we all have a mutual interest. It is one thing that all of us share. It is not only a mirror of ourselves, but a focusing lens on what we can become.

One individual cannot possibly make a difference alone. It is individual efforts, collectively, that makes a noticeable difference—all the difference in the world.

We do not inherit the earth from our ancestors, we borrow it from our children.

The proper use of science is not to conquer nature but to live in it.

He that plants trees loves others beside himself.

World Earth Day 2020

The use of solar energy has not been opened up because the oil industry does not own the sun.

Never doubt that a small group of thoughtful, committed citizens can change the world. Indeed, it’s the only thing that ever has.

The wealth of the nation is its air, water, soil, forests, minerals, rivers, lakes, oceans, scenic beauty, wildlife habitats, and biodiversity.

Until a man duplicates a blade of grass, nature can laugh at his so-called scientific knowledge. Remedies from chemicals will never stand in favorable comparison with the products of nature, the living cell of a plant, the final result of the rays of the sun, the mother of all life.

Only when the last tree has died and the last river been poisoned and the last fish been caught will we realize we cannot eat money.

What is the use of a house if you haven’t got a tolerable planet to put it on?

Suburbia is where the developer bulldozes out the trees, then names the streets after them.

झारखण्ड मुख्यमंत्री राशन योजना 2020: Red Zone क्षेत्रों में 15 दिन के राशन की होगी डिलीवरी

झारखण्ड मुख्यमंत्री राशन योजना 2020:

कोरोना संक्रमण के कारण झारखंड सरकार ने दूसरे राज्यों की तरह प्रदेश में भी कंटेन्मेंट क्षेत्र बनाए हैं जहां पर लोगों को राशन से जुड़ी कोई असुविधा ना हो इसके लिए मुख्यमंत्री राशन योजना का शुभारंभ कर दिया है | इस सरकारी योजना के माध्यम से राज्य सरकार COVID-19 कंटेन्मेंट क्षेत्रों में 15 दिनों का राशन पहुंचाएगी ताकि लोगों को घरों से न निकलना पड़े और कोरोना वायरस महामारी को आगे बढ़ने से रोका जा सके | झारखंड मुख्यमंत्री राशन योजना से उन लोगों को बहुत राहत पहुंचेगी जिनका क्षेत्र पूरी तरह से लॉकडाउन है या रेडज़ोन के अंतर्गत आता है | आपको बता दें की प्रदेश में बहुत से जिलों को पहले ही Red Zone घोषित कर दिया गया है |

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 17 अप्रैल 2020 को हिंदपीरी से मुख्यमंत्री राशन योजना शुरू करने की घोषणा की है क्योंकि झारखंड का यह जिला पूरी तरह से lockdown है | यह सुनिश्चित करने के लिए कि हिंदपीरी, रांची, झारखंड में कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और किसी को राशन की कमी का सामना न करना पड़े | वितरण के लिए 8,000 लोगों के लिए आपातकालीन राशन रखा है | इसी के समान, सरकार ने बोकारो और अन्य लॉकडाउन प्रभावित क्षेत्रों के लिए आपातकालीन राशन आपूर्ति सुनिश्चित की है |

झारखण्ड मुख्यमंत्री राशन योजना 2020 की मुख्य विशेषताएं:-

  • इस योजना में, राज्य सरकार गरीब लोगों को राशन प्रदान करेगा |
  • राशन की कमी का सामना कर रहे सभी परिवारों को उनके घर पर वितरित आवश्यक खाद्य पदार्थ मिलेंगे |
  • चावल, दालें, आलू, प्याज, सरसों का तेल, चायपत्ती, चीनी, साबुन, नमक और अन्य आवश्यक चीजें राशन के रूप में प्रदान किया जाएगा |
  • अब तक, यह योजना राष्ट्रव्यापी COVID-19 लॉकडाउन की संपूर्ण अवधि के लिए लागू है |
  • मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि एक भी व्यक्ति भूखा न रहे |
  • प्रत्येक परिवार को 15 दिन का राशन मिलेगा |
झारखण्ड मुख्यमंत्री राशन योजना 2020

इसके अलावा COVID-19 राहत के लिए, राज्य सरकार दूसरे राज्यों में फंसे झारखंड के निवासियों को 1,000 रुपये की सहायता प्रदान करने के लिए हाल ही में कोरोना सहायता मोबाइल ऐप भी शुरू किया है |

Containment Area क्या है:-

कन्टेनमेंट एरिया वह विशेष स्थान है जहाँ कोरोनावायरस (COVID-19) रोगी उपस्थित होते हैं | राज्य सरकार फिर एक जिले के उस विशेष क्षेत्र के पास 1 से 3 किलोमीटर के क्षेत्र को सील करें |

झारखण्ड मुख्यमंत्री राशन योजना 2020 में शामिल संस्थाएं:-

मुख्यमंत्री ने कहा की अन्य संस्थाएं जैसे की सामुदायिक किचन, दीदी किचन, विशेष खाद्यान्न वितरण, स्वयंसेवी संस्थाओं से पूरी मदद मिल रही है और अन्य माध्यमों से भी जरूरतमंदों तक भोजन और खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है | प्रवासी मजदूरों जो देशव्यापी लॉकडाउन के चलते अन्य राज्यों में फंस गए हैं उन्हे DBT के माध्यम से 1,000 रुपए की राशि प्रदान की जा रही है |

मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि Parle G बिस्किट की ओर से 2 लाख बिस्किट के पैकेट और Lifeboy कंपनी की ओर से 10 हजार साबुन प्राप्त हुए हैं जिनसे कोरोना के विरुद्ध एकजुट होकर संघर्ष करने में बहुत सहायता मिलेगी | गुरुनानक स्कूल परिसर को कंट्रोल रूम में बदल दिया गया जहां पर वितरण के लिए पैक किये जा रहे खाद्यान्न सामग्रियों का सीएम ने निरीक्षण भी किया |

झारखण्ड मुख्यमंत्री राशन योजना 2020 में शामिल राहत सामग्री:-

  • 15 दिनों का चावल
  • दाल
  • आलू
  • प्याज
  • सरसों का तेल
  • चायपत्ती
  • चीनी
  • साबुन
  • नमक |

इसके अलावा दूध के पाउडर का वितरण भी जल्द शुरू होगा इसकी जानकरी भी मुख्यमंत्री ने दी |

छत्तीसगढ़ मुफ्त गैस सिलेंडर योजना (PM उज्ज्वला योजना) लाभार्थियों की सूचि कैसे देखें

छत्तीसगढ़ मुफ्त गैस सिलेंडर योजना, CG PM UJJWALA YOJNA BENEFICIARY LIST 2020

छत्तीसगढ़ मुफ्त गैस सिलेंडर योजना- प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना BPL सूची– Latest Update: दिनांक 26 मार्च 2020 को श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा घोषणा की गई है कि आने वाले आगामी 3 महीनों तक सरकार द्वारा सभी BPL परिवारों को मुफ्त LPG सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा | इस योजना की घोषणा का मुख्य उद्देश्य कोरोना वायरस की महामारी को ध्यान में रखते हुए किया गया है ताकि सभी गरीब परिवार जो की BPL सूची में आते हैं आसानी से अपना जीवन यापन कर सकें | इस योजना की घोषणा से लगभग 8.3 करोड़ परिवारों को लाभ होगा |

देश के जिन BPL परिवारों के लोगो ने उज्ज्वला योजना के अंतर्गत आवेदन किया है वह लोग इस प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना BPL सूची 2020 में अपना नाम देख सकते हैं और इस योजना का लाभ उठा सकते है | इस योजना के तहत केंद्र सरकार गरीबी रेखा से नीचे आने वाले BPL परिवारों की महिलाओं को निशुल्क LPG कनेक्शन प्रदान किया जाएगा |

इस योजना का लाभ उन महिलाओ को होगा जो आज भी पुराने ईंधन (चूल्हे में लकड़ी) जलाकर खाना बनती है | जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य को हानि होती है | इसलिए केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम और प्राकर्तिक गैस मंत्रालय के साथ मिलकर इस प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना BPL सूची को शुरू किया है |

यदि आप पात्र हैं और अभी तक प्रधानमंत्री गैस सिलेंडर योजना के लिए आवेदन नहीं किया है तो आज ही अपने नजदीकी गैस वितरक के पास सम्बंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन करें आवेदन फॉर्म यहाँ से डाउनलोड करें

STEP 1: (छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2020) खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से राशन कार्ड की जानकारी जानने के लिए राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट  https://khadya.cg.nic.in/ पर विजिट करें और मुख्य पृष्ठ में दिए हुए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना लिंक पर क्लिक करें । (छत्तीसगढ़ मुफ्त गैस सिलेंडर योजना)

छत्तीसगढ़ मुफ्त गैस सिलेंडर योजना

STEP 2: उज्ज्वला योजना से सम्बंधित जानकारी यहाँ पर दी गयी है जैसे कुल प्राप्त अनुमोदित आवेदन तथा कुल लाभान्वित हितग्राही, जिलेवार वितरकों की सूचि आदि अब यहाँ पर लाभार्थिओं की सूचि जानने के लिए कुल लाभान्वित हितग्राही ब्लॉक पर क्लिक करें ।

CG PM UJJWALA YOJNA BENEFICIARY LIST 2020

STEP 3: छत्तीसगढ़ राज्य के सभी जिले इस योजना के अंतर्गत शामिल हैं जिसकी विस्तृत जानकारी जिलेवार आप देख सकते हैं अब आप अपने सम्बंधित जिले का चयन करके उस पर क्लिक करें

CG PM UJJWALA YOJNA BENEFICIARY LIST 2020 छत्तीसगढ़ मुफ्त गैस सिलेंडर योजना

STEP 4: सम्बंधित जिले के चयन के पश्चात आप उस जिले से सम्बंधित सभी तहसीलों के कुल लाभान्वित हितग्राही की गणना कर सकते हैं अब आप सम्बंधित अपने तहसील का चयन करें

CG PM UJJWALA YOJNA BENEFICIARY LIST 2020

STEP 5: उस तहसील में सभी ग्राम पंचायत तथ शहरी निवासी हेतु वार्डों के अनुसार उज्ज्वला की जानकारी प्रदर्शित की गयी है सम्बंधित ग्राम या वार्ड का चयन करें

CG PM UJJWALA YOJNA BENEFICIARY LIST 2020

STEP 6: सम्बंधित ग्राम या वार्ड का चयन करने के पश्चात आप लाभार्थियों की विस्तृत सूचि देख सकते हैं

CG PM UJJWALA YOJNA BENEFICIARY LIST 2020

ग्राम/वार्ड वार छत्तीसगढ़ राशनकार्ड सूचि कैसे देखें

CG VILLAGE WARD WISE RASHAN CARD LIST

CG VILLAGE WARD WISE RASHAN CARD LIST– छत्तीसगढ़ राशन कार्ड की जानकारी- छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2020- छत्तीसगढ़ शासन की खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के जरिये आपके द्वारा आवेदन किये हुए राशन कार्ड की स्थिति एवं अपना नाम जाँच सकते हैं और यदि आप पात्र हैं और आपका नाम राशन कार्ड की सूचि में है तो राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे लाभों को ले सकते हैं ।

“खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग का प्राथमिक उत्तरदायित्व राज्य में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का का उपार्जन कर किसानों को समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने के साथ-साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए प्रदेश के गरीब और जरूरतमंद नागरिकों को खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है | आवश्यक वस्तुओं की मूल्य निगरानी के साथ-साथ प्रदेश के नागरिकों के उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्द्धन का दायित्व भी विभाग का है |

राशन कार्ड के गुम होने की स्थिति में आप छत्तीसगढ़ के आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से राशन कार्ड की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं तथा इसका प्रिंट भी ले सकते हैं | साथ ही ग्राम या वार्ड वॉर राशन कार्ड सूचि देखने के लिए बताई जा रही प्रक्रिया का पालन करें

STEP 1: (छत्तीसगढ़ राशन कार्ड लिस्ट 2020) खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की आधिकारिक वेबसाइट की मदद से राशन कार्ड की जानकारी जानने के लिए राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट  https://khadya.cg.nic.in/ पर विजिट करें और मुख्य पृष्ठ में दिए हुए जनभागीदारी लिंक पर क्लिक करें । (CG VILLAGE WARD WISE RASHAN CARD LIST)

CG VILLAGE WARD WISE RASHAN CARD LIST

STEP 2: ग्राम या वार्ड वॉर राशन कार्ड की सूचि देखने के लिए राशन कार्ड सम्बंधित जानकारी सेक्शन में जाएँ और नीचे दिखाए जा रहे स्क्रीन शॉट के अनुसार मुख्य पृष्ठ की लिंक पर क्लिक करे |

CG VILLAGE WARD WISE RASHAN CARD LIST

STEP 3: ग्राम या वार्ड वॉर राशन कार्ड की जानकारी के लिए दिए हुए फॉर्म फॉर्म में विवरण भरें तथा सर्च करें

CG VILLAGE WARD WISE RASHAN CARD LIST

STEP 4: राशनकार्ड क्रमांक, मुखिया का नाम, पिता/पति का नाम, रंग, लिंग, जाति, दुकान क्र., सदस्यों के नाम, पात्रता का आधार जैसी सभी जानकारी आपको इस सूचि में प्राप्त होगी

CG VILLAGE WARD WISE RASHAN CARD LIST

Kisan Rath Mobile App कैसे डाउनलोड करें?

Kisan Rath Mobile App:-

3 मई 2020 तक देशव्यापी Lockdown के कारण भारत में किसानों को अपनी कृषि उपज बेचने में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है | इस वजह से केंद्र सरकार ने Kisan Rath Mobile App शुरू किया है | सभी Android फोन उपयोगकर्ता किसान जो फल, सब्जियां और अन्य कृषि वस्तुओं को बेचना चाहते हैं, अब Google Play Store से Kisan Rath App डाउनलोड कर सकते हैं |

कृषि और किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 17 अप्रैल 2020 को Kisan Rath App शुरू किया है | यह ऐप किसानों को उनके खेतों से मंडियों तक उनकी फसलों के परिवहन में आने वाली कठिनाइयों को कम करेगा | इस ऐप के उपयोग से व्यापारी और किसान दोनों आसानी से फसल खरीद और बेच सकते हैं |

Kisan Rath Mobile App डाउनलोड प्रक्रिया:-

Kisan Rath Mobile App

यह किसान रथ मोबाइल ऐप NIC eGov द्वारा 13 Mb आकार में पेश किया गया है | पहले दिन 5,000+ install किए गए हैं | वर्तमान संस्करण 1.2 है और 4.4 और बाद के Android संस्करण की आवश्यकता है |

किसान रथ मोबाइल ऐप के लाभ:-

किसान रथ मोबाइल ऐप (Kisan Rath Mobile App) कृषि उपज के परिवहन के लिए देश भर के किसानों और व्यापारियों को सुविधा प्रदान करता है | यह किसानों और व्यापारियों को ट्रांसपोर्टरों से जोड़कर किया जाएगा | किसान रथ App के प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:-

  • Kisan Rath App एक त्वरित और आसान तरीके से प्रमुख परिवहन एग्रीगेटर और व्यक्तिगत ट्रांसपोर्टरों के साथ आवश्यक तिथि और स्थान पर परिवहन वाहनों की विस्तृत श्रृंखला प्रदान करने के लिए interface प्रदान करता है |
  • यह ऐप part-load के साथ-साथ full-load की आवश्यकताओं को पोस्ट करने की अनुमति देता है |
  • किसान रथ मोबाइल ऐप डाउनलोड ट्रांसपोर्टर्स को अपने वाहनों को पंजीकृत करने और किसानों और व्यापारियों को सेवाएं प्रदान करने की सुविधा प्रदान करता है |
  • ट्रांसपोर्टर पोस्ट किए गए लोड देख सकते हैं और अपनी उपलब्धता और उद्धरण के साथ वापस जवाब दे सकते हैं |
  • किसान और व्यापारी अपने पोस्ट किए गए भार की प्रतिक्रियाओं को देख सकते हैं और सौदे को अंतिम रूप देने के लिए ट्रांसपोर्टरों के साथ संवाद कर सकते हैं |

Kisan Rath Mobile App किन भाषाओं में उपलब्ध है:-

  • अंग्रेज़ी
  • हिन्दी
  • गुजराती
  • मराठी
  • पंजाबी
  • तमिल
  • कन्नड़
  • तेलुगु

किसान रथ ऐप के महत्वपूर्ण बिंदु:-

  • यह किसान रथ ऐप केवल उपयोगकर्ताओं को ट्रांसपोर्टरों से जोड़ने के लिए एक सुविधा है |
  • App मूल्य निर्धारण या ट्रांसपोर्टर द्वारा प्रदान की गई सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए ज़िम्मेदार नहीं है |
  • पारगमन के दौरान किसान रथ ऐप किसी भी क्षति या चोरी के लिए जिम्मेदार नहीं होगा |
  • App इस वेबसाइट और / या ऐप का उपयोग करने वाले किसी भी पक्ष के बीच किसी भी लेनदेन में शामिल नहीं है |

Jharkhand Corona Tatkal Sahayata Yojana Mobile App कैसे डाउनलोड करें?

Jharkhand Corona Tatkal Sahayata Yojana Mobile App:-

झारखंड आपदा प्रबंधन विभाग ने स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए Jharkhand Corona Tatkal Sahayata Yojana Mobile App शुरू किया है | अब सभी android फ़ोन उपयोगकर्ता Jharkhand Corona Tatkal Sahayata Yojana Mobile App को Google Play Store से डाउनलोड कर सकते हैं | इस App को install करने पर, लोग देशव्यापी कोरोनवायरस लॉकडाउन के दौरान वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं | सहायता राशि को सीधे बैंक खातों में DBT मोड के माध्यम से स्थानांतरित किया जाएगा और COVID-19 प्रसार को रोकने के लिए घर में रहते हुए इसका उपयोग किया जा सकता है |

झारखंड के सभी निवासी जो कोरोनावायरस कर्फ्यू के कारण दूसरे राज्यों में फंसे हैं, वे 1,000 रुपये की सहायता के लिए पंजीकरण करा सकते हैं | Jharkhand Corona Tatkal Sahayata Yojana Mobile App मूल रूप से उन निर्माण श्रमिकों और जरूरतमंद व्यक्तियों को लाभान्वित करेगा जो दुसरे राज्यों में फंस गए हैं और Covid​​-19 लॉकडाउन के कारण अपने घर नहीं पहुंच पा रहे हैं | Mobile App डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://covid19help.jharkhand.gov.in/ पर जाएं |

प्रत्येक जरूरतमंद झारखंड परिवार (काम के लिए राज्य से बाहर रहने वाले) को 1,000 रुपये प्रति परिवार की सहायता मिलेगी | यह राशि विशेष सहायता योजना के तहत मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी | झारखंड कोरोना सहायता App का संस्करण 1.11 है, जो 17 अप्रैल 2020 को जारी किया गया है जिसका आकार 11.5 MB है |

Jharkhand Corona Sahayata Mobile App डाउनलोड प्रक्रिया:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को आधिकारिक वेबसाइट https://covid19help.jharkhand.gov.in/ पर जाना होगा |
  • इस पृष्ठ पर, “झारखण्ड मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना मोबाइल एप डाउनलोड” टैब पर क्लिक करें | Direct Links: https://s3fs.digitallocker.gov.in/jhar/mobile/Version_1.11_Sahayata.apk
  • मोबाइल ऐप अपने आप डाउनलोड होना शुरू हो जाएगा |

झारखंड कोरोना तत्काल सहायता योजना के लिए पंजीकरण प्रक्रिया:-

App डाउनलोड करने पर, अपने Android Smartphone पर इस ऐप को चलाने के लिए install बटन पर क्लिक करें |

  • Installation पूरा होने के बाद, सबसे पहले इस App पर पूछी गई अनुमतियां दें |
  • इसके अनुसार, Jharkhand Corona Tatkal Sahayata App पंजीकरण फॉर्म दिखाई देगा |
  • यहां आवेदक अपने व्यक्तिगत विवरण दर्ज कर सकते हैं, अपने जिले, पंचायत आदि का चयन कर सकते हैं और पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अपना आधार नंबर दर्ज कर सकते हैं |
  • संबंधित अधिकारियों द्वारा सफलतापूर्वक प्रस्तुत करने और बाद में सत्यापन के बाद, राज्य सरकार झारखंड के मुख्यमंत्री राहत कोष से आवेदकों के 1,000 रुपये की सहायता बैंक खाते में हस्तांतरण करेगा |

झारखंड कोरोना तत्काल सहायता के लिए पात्रता/आवश्यक दस्तावेज:-

  • आवेदक को झारखंड का स्थायी निवासी होना चाहिए |
  • कोरोनेवायरस (COVID-19) लॉकडाउन के कारण उसे झारखंड राज्य से बाहर रहना चाहिए |
  • झारखंड में स्थित किसी भी बैंक में आवेदक के पास एक बैंक खाता होना चाहिए |
  • आधार कार्ड की कॉपी |
  • आवेदक के नाम पर बैंक खाता |

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि मोबाइल ऐप पर आवेदकों द्वारा अपलोड की गई तस्वीर (सेल्फी) आधार कार्ड में फोटो के साथ मेल खाएगी, इसलिए दोनों फोटो स्पष्ट होना चाहिए | एक आधार कार्ड नंबर के लिए केवल एक पंजीकरण की अनुमति है | आवेदकों को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजे गए ओटीपी को दर्ज करना होगा | यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) मोड के माध्यम से आवेदकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी |

Helpline Number: 0651-2282201, 0651-2490037, 2490052, 2490055, 2490058, 2490083, 2490092, 2490104, 2490125, 2490127, 2490128

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत मतदाता सूची 2020 में अपना नाम कैसे देखें?

0

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत मतदाता सूची 2020:-

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत मतदाता सूची 2020 को राज्य सरकार द्वारा ऑनलाइन जारी कर दिया गया है | राज्य के जो लोग आगे आने वाले ग्राम पंचायत चुनाव में अपना मतदान देना चाहते है तो उन्हें सबसे पहले ग्राम पंचायत मतदाता सूची में अपना नाम देखना होगा | उत्तर प्रदेश के लोग ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर आसानी से अपना और अपने परिवार का नाम देख सकते हैं | राज्य के नागरिक उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत मतदाता सूची 2020 में नाम देखने के साथ-साथ मतदाता पर्ची भी डाउनलोड कर सकते हैं |

वर्ष 2015 में उत्तरप्रदेश में ग्राम पंचायत के चुनाव हुए थे, हर 5 साल बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू की जाती है | अब वर्ष 2020 में पूरे 5 वर्ष बाद पिछली पंचायत का कार्यकाल पूरा होगा | जिसके बाद अब यह चुनाव करवाए जाएंगे | उत्तर प्रदेश के जो नागरिक ग्राम पंचायत चुनाव में अपना मतदान देना चाहते है उन्हें State Election Commission Uttar Pradesh की Official Website पर जाकर वोटर लिस्ट में अपना नाम देखना होगा | जिन लोगो का नाम UP Gram Panchayat Chunav List 2020 में आएगा वह ग्राम पंचायत चुनाव में अपना मतदान दे सकते है |

उत्तर प्रदेश मतदाता सूची 2020 में अपना नाम कैसे देखें:-

  • सर्वप्रथम आवेदक को State Election Commission Uttar Pradesh की आधिकारिक वेबसाइट http://sec.up.nic.in/site/index.aspx पर पर जाना होगा |
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट
  • इस Homepage पर आपको Election tab दिखाई देगा आपको इस tab में मौजूद विकल्पों में से Panchayat Voter List-2015 Search का विकल्प दिखाई देगा आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा |
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत मतदाता सूची 2020
  • आपके सामने computer screen पर अगला पेज खुल जायेगा | इस पेज पर आपको कुछ जानकारी जैसे डिस्ट्रिक्ट, ब्लॉक, ग्राम पंचायत आदि को चुने और फिर मतदाता का नाम, पिता /पति नाम मतदाता की आयु, मकान नंबर आदि भरनी होगी |
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको Search /खोजे के बटन कर क्लिक करना होगा | फॉर्म में सभी जानकारी देने के बाद आपके सामने लिस्ट कुछ इस तरह से खुल जाएगी |
Gram Panchayat chunav Suchi
  • इसके बाद आपको अपने नाम की जांच करनी होगी और उसके आगे प्रिंट स्लिप पर क्लिक करना होगा | प्रिंट स्लिप पर क्लिक करने के बाद आपको आपके वोटर पर्ची दिख जाएगी व आप PDF फाइल में इसे save भी कर सकते हैं |
  • इस तरह से कुछ ही आसान स्टेप्स में आप यूपी पंचायत चुनाव 2020 ऑनलाइन वोटर लिस्ट में अपना नाम ढूंढ़ सकते है या अपने परिवार वालों का नाम ढूंढ़ सकते हैं |

ग्राम पंचायत मतदाता सूची 2020 डाउनलोड कैसे करे:-

  • सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जान होगा | ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा | इस होम पेज पर आपको इलेक्शन के ऑप्शन में आपको डाउनलोड वोटर लिस्ट के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा |
Gram Panchayat Voter List
  • ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके समाने आगे का पेज खुल जायेगा | इस पेज पर आपको पूछी गयी कुछ जानकारी जैसे निकाय का प्रकार , जिला , निकाय का नाम , वार्ड का नाम और कोड आदि भरनी होगी |
  • सभी जानकारी भरने के बाद आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा | सबमिट करने के बाद आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है |
ग्राम पंचायत वोटर लिस्ट
  • फिर आपको सही मोबाइल नंबर भरकर जनरेट ओटी पी पर क्लिक करना है।
  • उसके बाद आपका एक और पेज खुल जायेगा जिसमे आपको एक कैप्चा कोड भरना होगा और उसमे डाउनलोड पर क्लिक कर देना है | इसके बाद आपके सामने वोटर लिस्ट पूरी खुल जायेगी।
उत्तर प्रदेश चुनाव सूची
  • इसमे आपको आपके यहाँ का नक्शा भी PDF में दिखाई देगा व जिस स्थान में चुनाव होगा वो भी आपको इस PDF में दिखाई देगा |

Lockdown के बीच WhatsApp पर पा सकते हैं बिजली का बिल |

WhatsApp से बिजली का बिल कैसे भरे:-

WhatsApp से बिजली का बिल कैसे भरे– आप, अपना बिजली बिल दो तीन तरीके से देख सकते है, जैसे बिजली डिपार्टमेंट द्वारा डायरेक्ट घर पर भेजने पर, या बिजली डिपार्टमेंट की ऑफिसियल वेबसाइट पर जा कर | किन्तु कोरोना वायरस के चलते विश्व के बहुत से देश परेशान हैं वहीँ भारत भी इस महामारी से अछूता नहीं है | भारत सरकार ने फिलहाल ऐहतियात के लिए पहले 21 दिनों फिर 19 दिनों के लिए भारत में लॉकडाउन की घोषणा कर दी है | इस लॉकडाउन के समय में बिजली डिपार्टमेंट यदि आपके पास बिजली बिल टाइम पे नहीं पहुँच पाए | तो आप अपने WhatsApp पर बिजली का बिल पा सकते हैं |

मध्य प्रदेश में मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के सभी बिजली उपभोक्ताओं को वॉट्सएप के माध्यम से बिजली बिल भेजे जाएंगे | इसके लिए एप्लीकेशन बनाया गया है | सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीन आने वाले भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर और चंबल संभाग के उपभोक्ताओं को अब उनकी सहमति पर बिजली बिल ईमेल और वॉट्सएप पर उपलब्ध कराए जाएंगे | उपभोक्ता की सहमति के आधार पर बिलिंग प्रणाली में बिल अपडेट करने के बाद उसे अगले माह से बिजली बिल की हार्ड कॉपी नहीं भेजी जाएगी |

WhatsApp से बिजली का बिल कैसे भरे– प्रक्रिया:-

  • सबसे पहले ग्राहक को कंपनी के व्हाट्सएप नंबर – 07552551222 को अपने मोबाइल में save कर ले | और उस के बाद Whatapp में जा कर hi या hello लिख कर send कर दे |
  • यह करने के बाद आप के सामने निचे फोटो में दिया गया मैसेज आ जाएगा | उसके बाद आप 2 नंबर डॉयल कर फिर से मैसेज कर दे |
WhatsApp से बिजली का बिल कैसे भरे
  • यह करने के बाद आपके पास निचे फोटो में दिया गया मैसेज आ जाएगा | इसके बाद आप फिर से एक बार 2 नंबर डॉयल कर मैसेज कर दे |
  • 2 लिख कर send करने पर फिर से आपके पास एक और मैसेज आ जाएगा | और उसमे तीन विकल्प Urban (सहरी), Rular (ग्रामीण) और Agricultural Bill नाम के विकल्प आएँगे | आप उस विकल्प को सेलेक्ट कर ले जिस के अंतर्गत आपका कनेक्शन आता है | और आपका कनेक्शन जिस के अंतर्गत आता है उस का नंबर डॉयल कर send कर दे |
WhatsApp से बिजली का बिल कैसे भरे
  • नंबर डॉयल कर सेंड करने के बाद आप के पास Kindly Enter Customer ID लिख कर एक और मैसेज आ जाएगा | अब इसमें आप अपनी Customer ID डॉयल कर ले | और ID डॉयल करने के बाद इसे send कर दे |
  • जैसे ही आप अपनी Customer ID दाल कर मैसेज करेंगे | आप के पास कुछ ही सेकंड में आप का बिजली बिल आ जाएगा | जैसा की आप निचे फोटो में देख सकते है |
WhatsApp से बिजली का बिल कैसे भरे