मध्य प्रदेश भू अभिलेख पोर्टल से खसरा खतौनी कैसे निकालें

0
5930
MP Bhulekh Online
MP Bhulekh Khasra Khatauni Naksha

MP BHU ABHILEKH KHASRA B1 KHATAUNI: भूअभिलेख मध्य प्रदेश सरकार का नया आधिकारिक पोर्टल है जिसके माध्यम से आम नागरिक खुद से मध्य प्रदेश की किसी भी जमीन का खसरा, खतौनी, नक्शा, ख़तावार खसरा की प्रतिलिपि प्राप्त कर सकते हैं।

नागरिक स्वयं का पंजीयन कर प्राप्त यूजर आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से प्रमाणित नक़ल भी प्राप्त कर सकते हैं जिसके लिए अब आपको लोकसेवा केंद्र नहीं जाना होगा प्रमाणित प्रतिलिपि की लिए आपको वही शुल्क अदाकरना होगा जो की लोक सेवा या कचेहरी में सकरार द्वारा निर्धारित किया गया है लेकिन यहाँ से बिना किसी बिचौलिए के मात्र निर्धारित शुल्क पर ही प्रमाणित प्रतिलिपि प्राप्त की जा सकती है।


साथ ही फ्री सर्विस के माध्यम से आप बिना किसी शुल्क के अपना खसरा, खतौनी निकल सकते हैं जिसके बारे में हम यहाँ आपको बताने जा रहे हैं। बताई गयी प्रक्रिया को फॉलो करें और किसी भी जमीन की जानकारी अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से खुद प्राप्त करें।

MP Bhu Abhilekh Khasra B1 Khatauni

STEP 1: सबसे पहले https://mpbhulekh.gov.in/ आधिकारिक भूअभिलेख की वेबसाइट पर जाएँ |अब फ्री सर्विस पर क्लिक करें जैसा की इमेज में दर्शाया गया है|

MP BHU ABHILEKH KHASRA B1 KHATAUNI

STEP 2: अब खसरा, B1 ,नक्सा प्रतिलिपि लिंक पर क्लिक करें|

MP BHU ABHILEKH KHASRA B1 KHATAUNI

STEP 3: जमीन विवरण को दर्ज करें जहाँ की प्रतिलिपि आपको निकालनी है इसके बाद भूस्वामी या खसरा संख्या के आधार पर विकल्प का चयन करें या खसरा का नंबर या भूस्वामी सलेक्ट करें|

MP BHU ABHILEKH KHASRA B1 KHATAUNI

STEP 4: दर्ज विवरण के अनुसार विवरण देखें बटन पर क्लिक करते ही सम्बंधित भूस्वामी का नाम खसरा संख्या, आरजी क्षेत्रफल की जानकारी स्क्रीन पर आ जाती है अब आवश्यकतानुसार खसरा, B1, नक्सा की प्रतिलिपि सम्बंधित खसरा के सामने दिए हुए लिंक पर क्लिक करके डाउनलोड की जा सकती है|

MP BHU ABHILEKH KHASRA B1 KHATAUNI

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here