मध्यप्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना 2021 की लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

0
2858
मध्यप्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना की लाभार्थी सूची 2020
मध्यप्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना की लाभार्थी सूची 2020 Certificate

मध्यप्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना की लाभार्थी सूची 2021:-

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना का शुभारम्भ राज्य सरकार द्वारा 1 अप्रैल 2007 को लड़कियों के भविष्य को उज्जवल बनाने के लिए किया गया है | इस योजना के अंतर्गत राज्य की बालिकाओ को 1,18,000 रूपये की आर्थिक सहायता मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान  की जाएगी | इस योजना के तहत  लड़कियों की शैक्षिक और आर्थिक स्थिति में सुधार करने पर जोर दिया जा रहा है |

इस योजना का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना के तहत आवेदन करना होगा | आप इस योजना के तहत आवेदन ऑफलाइन तथा ऑनलाइन दोनों तरीके से कर सकते है | ऑफलाइन आवेदन के लिए आप आंगनवाड़ी में ,लोक सेवा केंद्र जैसे महिला बाल विकास अधिकारी आदि से संपर्क कर सकते है |

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आप लाडली लक्ष्मी योजना 2021  की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कर सकते है | इस योजना का लाभ राज्य की केवल गरीब परिवार की उन  लड़कियों को प्रदान किया जायेगा जिनका जन्म 1 अप्रैल 2008 के बाद हुआ है | इस MP Ladli Laxmi Yojana 2021 के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली कुल धनराशि 118000 रूपये लाभार्थी बालिकाओ को किश्तों में प्रदान की जाएगी |

Also Read: MP लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत किस्तों का भुगतान कैसे होता है?

मध्यप्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना के लाभ:-

  • इस योजना का लाभ मध्यप्रदेश की गरीब वर्ग की बालिकाओ को प्रदान  किया जायेगा |
  • इस योजना के तहत बालिका की शादी 18 वर्ष की आयु तक नहीं होना चाहिए केवल 21 साल की उम्र के बाद 1 लाख रुपये (एक लाख रुपए) को राज्य सरकार द्वारा बेटी के बैंक खाते में स्थानांतरित कर दिए जायेंगे |
  • मध्यप्रदेश सरकार राज्य में इस लाडली लक्ष्मी योजना के माध्यम से शिक्षा के स्तर में सुधार करना चाहती है | कक्षा के अनुसार, इस योजना के तहत धन किश्तों में दिया जाता है | एक बार लड़की स्कूल छोड़ दे तो, उसे इस योजना के तहत लाभ मिलाना बंद हो जायेगा |
  • अगर एक परिवार में दूसरी संतान के रूप में एक साथ 2 बेटियों ने जनम लिया है तो वो MP लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ उठा सकती है |
  • अगर किसी परिवार ने संतान गोद ली है वो भी इस योजना में आवेदन कर सकते है |
  • इस योजना का लाभ उठाने के लिए, जन्म के पहले वर्ष में लड़की-बच्चे को नामांकन करना अनिवार्य है |
  • MP Ladli Laxmi Scheme 2021 के तहत, लड़की अपनी शादी या उच्च शिक्षा के लिए 1 लाख रुपये के अंतिम भुगतान का उपयोग कर सकती है | इस पैसे को दहेज़ के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता |

मध्यप्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना की लाभार्थी सूची 2021, प्रमाण-पत्र कैसे देखे:-

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://ladlilaxmi.mp.gov.in/ पर जाना होगा | आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा | इस होम पेज पर आपको नीचे प्रमाण पत्र का विकल्प दिखाई देगा |
मध्यप्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना की लाभार्थी सूची 2021
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आप अगले पेज पर पहुंच जायेगे | इस पेज पर आपको बालिका का पंजीयन क्रमांक भरना होगा | फिर खोजे के बटन पर क्लिक करना होगा |
  • पंजीयन कोड डालने के बाद प्रमाण पत्र खुल जाएगा जिसे डाउनलोड और इमेज की तरह सेव भी किया जा सकता है |

मध्य प्रदेश लाड़ली लक्ष्मी सूची ऑनलाइन कैसे देखे :-

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा | आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने Homepage खुल जायेगा | इस होम  पेज पर आपको बालिका विवरण  का विकल्प दिखाई देगा |
  • आपको इस विकल्प पर क्लिक करना होगा | विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन पर अगला पेज खुल जायेगा |
मध्यप्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना की लाभार्थी सूची 2020
  • इस पेज पर यहाँ पर प्रमाण-पत्र के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना नाम सूची में नाम है या नहीं देख सकते हैं | लिस्ट में बालिका का नाम अलग-अलग तरीकों से सर्च किया जा सकता हैं जैसे:
    • बालिका के नाम से
    • बालिका के माता के नाम से
    • बालिका के पिता के नाम से
    • बालिका के पंजीयन क्रमांक से
    • बालिका के जन्म दिनांक से
  • इसके बाद खोजे के बटन पर क्लिक करना  होगा फिर आपके सामने पूरी सूची आ जाएगी |

छात्रवृत्ति पंजीयन करने की प्रक्रिया:-

मध्य प्रदेश लाडली लक्ष्मी योजना
  • आपके बालिका का पंजीयन क्रमांक भर के खोजे पर क्लिक करना होगा |
  • इसके पश्चात आपको बाकी पूछी गई जानकारियों को भरकर जानकारी सुरक्षित करें कि लिंक पर क्लिक करना होगा |

Helpline Number:-

  • Tel : Commissioner: 0755-2550910
  • Fax: 0755-2550912
  • E-mail: ladlihelp@gmail.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here