अपने SBI खाते को आधार से कैसे लिंक करें ?

1
1952

Aadhaar Linking with SBI Bank Account:-

सरकार ने सभी SBI बचत खातों को आधार के साथ link करना अनिवार्य बना दिया है | अगर खाता धारक अपने बैंक खातों को आधार से लिंक नहीं करते हैं तो ATM withdrawal, cash deposit, fund transfer और passbook update, जैसी बैंकिंग सुविधाओं का लाभ ग्राहक नहीं उठा पाएंगे |

SBI ने अपने खाता धारकों को कई तरीके मुहैया कराए हैं जिसके माध्यम से खाता धारक अपने बैंक खातों को आधार से link कर सकते हैं | इनमें से कुछ निम्नानुसार हैं:-

Internet Banking के माध्यम से :-

Internet Banking के माध्यम से आप अपने SBI बचत खाते को आधार से आसानी से link कर सकते हैं | इसके लिए, आपको एक पंजीकृत Internet Banking User होना चाहिए | अगर आपके पास एक Active profile है तो आप इन सरल चरणों का पालन करके Aadhaar को SBI Bank Account से जोड़ सकते हैं :

  • सर्वप्रथम खाता धारक को https://www.onlinesbi.com/ पर जाना होगा |
  • अपने Internet Banking खाते में Login करें |
  • e-Services Section पर क्लिक करें |

Aadhaar Linking

  • इसके पश्चात Update Aadhaar with Bank accounts (CIF) विकल्प को चुनें |
  • अपना Profile Password दर्ज करें और submit बटन पर क्लिक करें |

SBI Aadhaar Linking

  • अब drop down menu से अपना CIF नंबर चुनें |
  • अपना Aadhaar Number दो बार दर्ज करें | OTP या Demographic Authentication के माध्यम से अपने आप को सत्यापित करेंऔर submit बटन पर क्लिक करें |

  • आपका आधार आपके SBI बैंक खाते से जुड़ जाएगा |
  • सफलतापूर्वक link होने के बाद आपको एक confirmation प्राप्त होगा |

Online माध्यम से :-

अगर खाता धारक SBI की Internet Banking सुविधा का उपयोग नहीं कर रहे हैं तो वे Online माध्यम से आप अपने SBI बचत खाते को आधार से आसानी से link कर सकते हैं |

  • सर्वप्रथम खाता धारक को https://www.onlinesbi.com/ पर जाना होगा |
  • यहाँ Homepage पर Link Aadhaar  पर क्लिक करना होगा |

  • अपना खाता नंबर और image में दिख रहा text दर्ज करें और submit बटन पर क्लिक करें |

  • इसके पश्चात आपके पंजीकृत मोबाइल पर OTP प्राप्त होगा उसे दर्ज करें और submit बटन पर क्लिक करें |

  • आपका आधार आपके SBI बैंक खाते से जुड़ जाएगा | सफलतापूर्वक link होने के बाद आपको एक confirmation प्राप्त होगा |

ATM के माध्यम से :-

अगर खाता धारक के पास Internet की सुविधा नहीं है तो वे ATM के माध्यम से आप अपने SBI बचत खाते को आधार से आसानी से link कर सकते हैं |

  • खाता धारक को अपने नजदीकी SBI ATM पर जाना होगा |
  • अपने कार्ड को swipe करें और अपना पिन दर्ज करें |
  • Service Registration” विकल्प का चयन करें |
  • इसके पश्चात “Aadhaar Registration” विकल्प को चुनें |
  • खाते के प्रकार को Saving /Current को चुनें |
  • अपना Aadhaar Number दर्ज करें |
  • पुष्टि के लिए अपना Aadhaar Number दोबारा दर्ज करें |
  • आपकी request बैंक द्वारा स्वीकार की जाएगी |
  • इसके पश्चात आपका आधार आपके बैंक खाते से जोड़ दिया जाएगा |

Mobile App के माध्यम से :-

ऐसे SBI खाताधारक जो देश के किसी भी कोने से SBI Anywhere Personal, Mobile App के माध्यम से अपने खाते संचालित करते हैं, वे App के माध्यम से अपने बैंक खाते को Aadhaar Card से लिंक कर सकते हैं | इस सरल प्रक्रिया के माध्यम से खाते को तुरंत और आसानी से आधार से जोड़ा जा सकता है |

  • अपना SBI Anywhere Personal, Mobile App खोलें |

  • “Request” section पर क्लिक करें |
  • अब “Aadhaar” विकल्प को चुनें |
  • इसके पश्चात “Aadhaar Seeding” विकल्प को चुनें |

  • अपने खाते का चयन करें |
  • 12 Digit का अपना Aadhaar Number दर्ज करें |
  • पुष्टि के लिए पुनः अपना Aadhaar Number दोबारा दर्ज करें |
  • Registered Mobile पर प्राप्त OTP दर्ज करें |
  • इसके पश्चात “Submit”  बटन पर क्लिक करें |
  • आपका आधार आपके SBI बैंक खाते से जुड़ जाएगा | सफलतापूर्वक link होने के बाद आपको एक confirmation प्राप्त होगा |

SMS के माध्यम से :-

SBI खाताधारक SMS के माध्यम से भी आधार को अपने बैंक खाते को जोड़ सकते हैं | इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, खाताधारक का मोबाइल नंबर उनके बैंक के साथ पंजीकृत होना अनिवार्य है |

  • अपने मोबाइल पर UID<space><Aadhaar Number><Account Number> इस प्रारूप में एक संदेश टाइप करें |
  • यह संदेश 567676 पर भेजें |
  • आपको आधार के सफल seeding पर एक पुष्टिकरण संदेश मिलेगा |
  • यदि आपका आधार link नहीं होता है, तो आपको Aadhaar seeding के लिए बैंक का दौरा करने के लिए एक संदेश मिलेगा |

Offline के माध्यम से :-

आप SBI बैंक की उस शाखा पर स्वयं व्यक्तिगत रूप से जा सकते हैं जिस शाखा द्वारा आपका खाता किया जा रहा है और अपने खाते को आधार से लिंक कर सकते हैं |

  • अपनी नजदीकी SBI शाखा पर जाएं |
  • अपने साथ आधार कार्ड की एक self-attested और मूल प्रतिलिपि ले कर जाएं |
  • Aadhaar Seeding फॉर्म भरें और इसे आधार की Self Attested copy के साथ कार्यकारी को जमा करें |
  • कार्यकारी सत्यापन के लिए आपके मूल आधार को भी मांग सकता है |
  • कार्यकारी आपके अनुरोध को पंजीकृत करेगा और आपको रसीद देगा |
  • आपकी request बैंक द्वारा स्वीकार की जाएगी |
  • इसके पश्चात आपका आधार आपके बैंक खाते से जोड़ दिया जाएगा |

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here